झारखंड

View All
Published / 2026-04-03 21:22:04
रांची : वार्ड 11 की पार्षद आलिया नाज पहुंची लोगों के द्वार

टीम एबीएन, रांची। रांची नगर निगम क्षेत्र के वार्ड 11 के लोगों की समस्याएं सुनने देखने व उनका निवारण करने हेतु पार्षद आलिया नाज लोगों के घरों तक पहुंच रही है। जैसा कि आलिया नाज ने कहा था कि पार्षद आपके द्वार कार्यक्रम चलायेंगे, वो अब दिखने लगा है। जिसमें के एम मल्लिक रोड, जेसी रोड, विराज नगर, काली मंदिर रोड, पीस रोड सहित वार्ड के विभिन्न मोहल्ले में लोगों के घर-घर जाकर मुलाकात की। उनकी समस्याएं सुनीं। 

विभिन्न समस्याओं के निदान के लिए निगम के सुपरवाइजर तथा पदाधिकारियों को अवगत कराया तथा आदेश दिया। लोगों को आश्वस्त कि कि उनके समस्याओं का शीघ्र ही निदान किया जाएगा। लोगों ने भी पार्षद आलिया नाज का फूल माला पहना कर स्वागत किया। वॉर्ड के लोग पार्षद आलिया नाज की इस पहल को सराह रहे हैं। 

पार्षद आलिया नाज घर घर जाकर लोगों से मिली तो विभिन्न समस्याएं सामने आईं इसमें मुख्यत: सप्लाई पानी की समस्या, बिजली पोल खंबे, स्ट्रीट लाइट की मरम्मत, साफ सफाई, पीएम आवास योजना के अंतर्गत पक्का मकान आदि शामिल है। लोगों का कहना है कि ऐसा पहली बार हो रहा है कि पार्षद एक - एक घर में जाकर लोगों से मिल रही है। 

समस्याओं से अवगत हो रही है लग रहा है कि पार्षद आलिया नाज हमारी समस्याओं का भी निदान करने के स्वयं तत्पर है। वार्ड भ्रमण के दौरान पार्षद आलिया के साथ पार्षद प्रतिनिधि सदाम कुरैशी, वरिष्ठ पत्रकार परवेज कुरैशी, प्रयाग, मुकेश, अकबर, अशब आदि शामिल थे। उक्त जानकारी वार्ड 11 की पार्षद के प्रतिनिधि सदाम कुरैशी ने दी।

Published / 2026-04-03 21:21:15
मारवाड़ी युवा मंच रांची शाखा ने लगाया भव्य स्वागत शिविर

टीम एबीएन, रांची। पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव के पावन एवं आध्यात्मिक अवसर पर मारवाड़ी युवा मंच रांची शाखा द्वारा श्रद्धालु भक्तों की सेवा हेतु एक भव्य ओल्ड एचबी रोड मे स्वागत शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर दूर-दूर से पधारे श्रद्धालुओं का मंच के सदस्यों द्वारा पूरे उत्साह, श्रद्धा एवं समर्पण के साथ हार्दिक अभिनंदन एवं स्वागत किया गया। 

स्वागत शिविर में श्रद्धालुओं की सुविधा का विशेष ध्यान रखते हुए लस्सी एवं शीतल जल की व्यवस्था की गई थी। बढ़ती गर्मी को देखते हुए यह सेवा श्रद्धालुओं के लिए अत्यंत लाभदायक एवं राहत प्रदान करने वाली सिद्ध हुई। शिविर में उपस्थित सभी आगंतुकों ने मंच के इस सेवा कार्य की सराहना करते हुए इसे एक सराहनीय पहल बताया। 

मंच के सदस्यों ने पूरे आयोजन को सुव्यवस्थित ढंग से संचालित किया। सभी कार्यकर्ताओं ने मिलकर अनुशासन, सहयोग एवं सेवा भाव का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया। इस दौरान श्रद्धालुओं के प्रति आदर, विनम्रता एवं समर्पण का भाव स्पष्ट रूप से देखने को मिला, जिससे पूरे वातावरण में सकारात्मकता एवं आध्यात्मिक ऊर्जा का संचार हुआ। 

मंच के अध्यक्ष विकास अग्रवाल ने अपने वक्तव्य में कहा पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव जैसे पावन अवसर पर श्रद्धालु भक्तों की सेवा करना हमारे लिए अत्यंत गौरव एवं सौभाग्य की बात है। सेवा ही हमारा धर्म है और इसी भावना के साथ हम समाज के प्रत्येक वर्ग तक अपनी सेवाएं पहुंचाने का निरंतर प्रयास करते रहेंगे। भविष्य में भी हम इसी प्रकार के सेवा कार्यों को और व्यापक रूप में आयोजित करेंगे। 

मंच के सचिव मुकेश शर्मा ने अपने वक्तव्य में कहा इस प्रकार के आयोजन समाज में सेवा सहयोग एवं एकता की भावना को सुदृढ़ करते हैं। मारवाड़ी युवा मंच सदैव समाजहित एवं धर्महित के कार्यों में अग्रणी भूमिका निभाता रहा है और आगे भी इसी समर्पण के साथ कार्य करता रहेगा। हम सभी युवाओं को प्रेरित करते हैं कि वे सेवा कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लें और समाज के उत्थान में अपना योगदान दें। 

इस सेवा कार्य के सफल संचालन में अन्नपूर्णा सेवा प्रभारी युवा शुभम रूंगटा एवं संयोजक युवा अंकित अग्रवाल की महत्वपूर्ण भूमिका रही। उनके कुशल नेतृत्व, सक्रिय भागीदारी एवं समर्पण के लिए मंच की ओर से उनका विशेष आभार व्यक्त किया गया। मंच के प्रवक्ता अमित शर्मा ने बताया कि इस अवसर पर मंच के अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य भी उपस्थित रहे तथा सभी ने मिलकर इस सेवा कार्य को सफल बनाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभायी। 

कार्यक्रम मे पूर्व अध्यक्ष प्रवीण जैन छाबड़ा, विकास अग्रवाल एवं अनीश सरावगी, शुभम रुंगटा योगेश्वर अग्रवाल, रौनक मोदी यश, सुरेखा, प्रकाश दलानिया, विष्णु अग्रवाल, प्रवीण अग्रवाल, शैंकी रायका,श्रेया जालान, मोहित कुमार सिंघानिया, अंकित अग्रवाल, निशांत मोदी, हर्ष पोद्दार, प्रियांशु मोदी मे शामिल हुए। उक्त जानकारी प्रवक्ता अमित शर्मा ने दी।

Published / 2026-04-03 15:17:34
रांची : मेसरा में मां रक्षा काली पूजा 16 को

  • रांची : मेसरा में मां रक्षा काली पूजा 16 को
  • इस लब्धप्रतिष्ठित पूजा को देखने आते हैं दूसरे राज्य के भी लोग
  • 17 को होगा विसर्जन, आयोजन में जुटा पूरा शेखर परिवार

टीम एबीएन, मेसरा (रांची)। हर साल की भांति इस साल भी मां रक्षा काली पूजा 16 अप्रैल 2026 दिन गुरुवार को मेसरा  बस्ती में धूमधाम से की जायेगी। ज्ञात हो कि यह पूजा शेखर परिवार की कुलदेवी की पूजा की जाती है। बताते चलें कि यह पूजा 163 सालों से होती आ रही है, जिसे अबतक पूरे विधि विधान से निभाया जा रहा है। पूजा की शुरुआत रात 12 बजे की जायेगी। 

17 अप्रैल को शाम 7 बजे मूर्ति विसर्जन किया जायेगा। इस ख्यातिलब्ध काली की प्रसिद्धि इतनी अधिक है कि यहां इस पूजा को देखने के लिए अन्य राज्यों से भी लोग आते हैं। अपने कुलदेवी की यह पूजा शेखर परिवार के पूर्वजों ने शुरू किया था, जिसे अब व्यापक रूप दिया गया है। साधक आगे भी इस परंपरा को निभाने की भरपूर कोशिश में जुटे हुए हैं। 

इस जनप्रसिद्ध मां रक्षा काली पूजा को सफल बनाने में अध्यक्ष भगवान शेखर, रघुनंदन शेखर, सदस्य अन्नपूर्णा शेखर, महेंद्र शेखर, वृंदा शेखर, जितेंद्र शेखर, संतोष शेखर, विवेक शेखर, अमर शेखर, आयुष शेखर, पियुष शेखर, मुकेश ठाकुर, राजेश ठाकुर, अभिषेक ठाकुर, आशीष ठाकुर, मनीष ठाकुर, अनीश ठाकुर, रूपेश ठाकुर समेत पूरा शेखर परिवार जुटा हुआ है।

Published / 2026-04-02 23:06:09
बल, बुद्धि, विवेक के प्रकाश पुंज हैं श्रीराम भक्त हनुमान : डॉ बिरेन्द्र साहु

  • बल, बुद्धि, विवेक के प्रकाश पुंज हैं श्रीराम भक्त हनुमान : डॉ बिरेन्द्र साहु
  • नेताजी एकेडमी उवि में हनुमान  जन्मोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

टीम एबीएन, रांची। श्री हनुमान जयंती के पावन अवसर पर नेताजी एकेडमी उच्च विद्यालय होचर, कांके, रांची सभागार में हर्षोल्लास के साथ हनुमान जन्मोत्सव मनाया गया। विश्व हिंदू परिषद, झारखंड-बिहार के क्षेत्र मंत्री डॉ बिरेन्द्र साहु सहित सभी शिक्षक-शिक्षिका एवं बच्चों के द्वारा श्री हनुमान जी का पूजन-अर्चन, हनुमान चालीसा, श्री हनुमान जी का आरती एवं भजन- कीर्तन किया गया।

इस अवसर पर क्षेत्र मंत्री डॉ बिरेन्द्र साहु ने कहा भगवान पुरुषोत्तम श्री राम के परम भक्त थे श्री हनुमान जी। उनका बल, बुद्धि, विवेक अपरंपार है, जब सुरसा जैसी राक्षसी का सामना करना पड़ता है तो उन्होंने विवेक का प्रयोग करते हुए आकार में वृद्धि करते हुए स्वयं को छोटा बनाकर उनसे छुटकारा पा लेते हैं।

वहीं जब भगवान पुरुषोत्तम श्री राम के छोटे भाई लक्ष्मण युद्ध के मैदान में मूर्छित अवस्था में होते हैं तब अपने बल का प्रयोग करते हुए संजीवन बूटी लाने के लिए पहाड़ को उठा कर ले आये थे। उन्होंने लंका के राजा रावण को अपने बुद्धि से परास्त करते हुए अपनी पूंछ का ही उच्च सिंहासन पर बैठ गये। 

परम प्रतापी भगवान पुरुषोत्तम श्री राम के अनन्य सेवक हनुमान जी का जन्मोत्सव हमें प्रेरणा देती है कि अपनी भूमिका दिखने में सहज आवश्यक हो परंतु कार्य से सार्थकता सिद्ध हो। मौके पर विद्यालय के विद्यार्थी एवं शिक्षक-शिक्षिका गण उपस्थित थे। उक्त जानकारी सहायक शिक्षक मनीष साहू ने दी।

Published / 2026-04-02 21:49:00
धूमधाम से मनाया गया श्री हनुमान जन्मोत्सव

टीम एबीएन, रांची। आज हनुमान जन्मोत्सव के शुभ अवसर मारवाड़ी ब्राह्मण भवन प्रांगण में स्थित भगवान श्री सालासर बालाजी मंदिर मे हनुमान जन्मोत्सव अत्यंत धूमधाम एवं सनातनी परंपरा के साथ श्री सालासर हनुमान मंडल के द्वारा मनाया गया। श्री सालासर हनुमान मंडल रांची के अध्यक्ष धरम चंद शर्मा ने बताया कि इस अवसर पर भगवान सालासर जी की पुष्प सुसज्जित नैनाभीविराम झांकी का प्रस्तुतीकरण किया गया एवं संपूर्ण मंदिर प्रांगण को सुंदर धजाया गया।  

आज प्रात: 8 बजे गणेश पूजन  पुरोहित आचार्य श्री श्याम सुंदर भारद्वाज के सानिध्य में मुख्य यजमान अमिल सारस्वत ने सहपत्नी पूजन कराया एवं कार्यक्रम प्रारंभ किया गया।  मंडल के सचिव कमल शर्मा ने कहा की सर्वप्रथम आचार्य पंडित जनार्दन शर्मा के सानिध्य में 151 महिलाओं द्वारा भव्य सुंदर पाठ कांड का पाठ किया गया। 

आयोजन के संयोजक मनीष शर्मा ने तदोपरांत 108 हनुमान चालीसा का सामूहिक सस्वर पाठ किया गया। श्री नथमल शर्मा ने दिनभर स्वामणि भोग, छप्पन भोग प्रसाद एवं भंडारा का आयोजन सक्रियता से संचालित व्यवस्था बनाए हुए थे। समस्त अतिथियों का अंगवस्त्र प्रदान कर ब्राह्मण सभा अध्यक्ष श्री अशोक पुरोहित व सचिव श्री किशन शर्मा ने स्वागत सम्मान किया। इस अवसर पर काफी संख्या में महिला व पुरुष अतिथि सम्मिलित हुए। 

संध्या 7:00 बजे से भगवती शर्मा, पवन शर्मा, मदन सोनी, दिनेश शर्मा  भजन प्रवाहको ने कार्यक्रम में ने श्री हनुमान जी का अत्यंत सुमधुर भजन भावपूर्ण स्वर में प्रस्तुत किया, जिसने श्रोताओं के हृदय को छू लिया। सुबह 10 बजे से रात्रि 10 बजे तक सवामणी भोग लगाने का तांता लगा रहा। रात्रि 10 बजे श्री हनुमान जी की भव्य आरती के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ हुआ। कार्यक्रम संयोजक मनीष शर्मा के देखे रेख मे सफलतापूर्वक कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। 

इस आवसर पर अशोक पुरोहित, कृष्णा लाल शर्मा, गुलाब शर्मा, श्याम सुंदर गोवला, अमित शर्मा, महेंद्र शर्मा, प्रदीप शर्मा, अमित सारस्वत, नथमल शर्मा, मनोज बजाज, चेतन शर्मा, रविशंकर शर्मा टोली, रमेश शर्मा, दीपक शर्मा, गौतम शर्मा, गुड्डू व्यास, मनीष सारस्वत, अंकित शर्मा, साक्षी शर्मा, पिंकी शर्मा एवं वंशिका शर्मा आदि अनेक लोगों का सहयोग रहा। उक्त जानकारी प्रवक्ता मनोज बजाज ने दी। 

Published / 2026-04-02 21:46:50
डीडब्ल्यूपीएस की पहल : पांच को मेगा क्विज प्रतियोगिता का आयोजन

एआई रोबोटिक लैब व अन्य सुविधाओं से लैस 25 एकड़ में फैला है स्कूल 

विजेता जीत सकते हैं 100000 तक के इनाम 

स्कूल की वेबसाइट पर करना होगा निंबधन 

विद्यार्थियों के बौद्धिक विकास को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम 

टीम एबीएन, रांची/पुरुलिया। शिक्षा के क्षेत्र में गुणवत्ता और नवाचार को बढ़ावा देने के उद्देश्य से दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल ( डीडब्ल्यूपीएस), पुरुलिया द्वारा एक विशेष मेगा क्विज प्रतियोगिता का आयोजन 5 अप्रैल को किया जा रहा है। 

इस पहल का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों के सामान्य ज्ञान, तार्किक क्षमता और त्वरित निर्णय लेने की योग्यता को विकसित करना है। रोटरी क्लब मानभूम के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित होने वाले इस क्वीज प्रतियोगिता में 10 से 16 आयुवर्ग के सभी छात्र-छात्राएं शामिल हो सकते हैं।  

आधुनिक सुविधाओं जैसे एआई रोबोटिक लैब आदि से सुसज्जित डीडब्ल्यूपीएस स्कूल इस क्षेत्र का पहला ऐसा स्कूल है जो 25 एकड़ में फैला है। यहां केजी से लेकर कक्षा 12 तक की पढ़ाई डे स्कॉलर के साथ-साथ हॉस्टल में रहकर भी बच्चे पढ़ाई कर रहे हैं। 

स्कूल में खेल-कूद व बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए पूरी तरह की सुविधाएं मौजूद हैं।  इस क्वीज प्रतियोगता में भाग लेने के लिए प्रतिभागियों को महज 399 रुपये का रजिट्रेशन शुल्क जमा करना होगा और वे इनाम के रूप में एक लाख रुपये तक प्राप्त कर सकते हैं। 

यह आयोजन स्कूल कैंपस में शाम 4.30 बजे से होगा। इसकी अधिक जानकारी स्कूल के वेबसाइट पर लॉगिन कर ली जा सकती है। स्कूल की प्रिंसिपल श्रीमती सुधा ने इस बारे में बताया कि  आज के प्रतिस्पर्धात्मक दौर में क्विज प्रतियोगिताएं बच्चों के सर्वांगीण विकास में अहम भूमिका निभाती हैं। 

इससे विद्यार्थियों में आत्मविश्वास बढ़ता है, टीमवर्क की भावना विकसित होती है और वे पढ़ाई के प्रति अधिक जागरूक बनते हैं। प्रतियोगिता में सामान्य ज्ञान, विज्ञान, इतिहास और करंट अफेयर्स जैसे विषयों को शामिल किया गया है, जिससे बच्चों को व्यापक जानकारी प्राप्त हो सके। 

इस बारे में डीडब्ल्यूपीएस के एमडी नरेश अग्रवाल ने बताया कि आयोजन के माध्यम से विद्यालय ने यह संदेश देने का प्रयास किया है कि शिक्षा केवल पाठ्यक्रम तक सीमित नहीं, बल्कि व्यावहारिक और बौद्धिक विकास भी उतना ही आवश्यक है। 

इस प्रकार की पहलें न केवल विद्यार्थियों को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करती हैं, बल्कि क्षेत्र में शिक्षा के स्तर को भी नई दिशा देती हैं। डीडब्ल्यूपीएस स्कूल का यह प्रयास पुरुलिया में शिक्षा के क्षेत्र में एक सकारात्मक बदलाव का संकेत माना जा रहा है।

Published / 2026-04-02 19:06:09
आपके पार्टनर को लुभायेंगे रांची के ये स्थल

पार्टनर के साथ रोमांटिक शाम बिताने की सोच रहे हैं तो रांची में ये हैं बेस्ट स्पॉट, 2 जगहें बनी लोगों की पहली पसंद 

एबीएन सोशल डेस्क। अगर आप रांची में अपने पार्टनर के साथ सुकून भरा और रोमांटिक समय बिताने की सोच रहे हैं, तो शहर में कुछ ऐसी जगहें हैं जहां आप बिना ज्यादा खर्च के खूबसूरत शाम का आनंद ले सकते हैं। खासकर बड़ा तालाब और धुर्वा डैम ऐसे स्पॉट हैं, जो लोगों के बीच काफी लोकप्रिय हैं। 

डूबते सूरज का दृश्य करता है आकर्षित 

रांची का बड़ा तालाब इन दिनों लोगों का पसंदीदा घूमने का ठिकाना बन गया है। खासकर शाम के समय यहां का नजारा बहुत ही सुंदर होता है। तालाब के चारों तरफ जलती लाइटें, ठंडी हवा और डूबते सूरज का दृश्य लोगों को काफी आकर्षित करता है। यहां आने पर आपको मरीन ड्राइव रांची जैसा अनुभव मिलता है। 

यहां सिर्फ कपल ही नहीं, बल्कि हर उम्र के लोग आते हैं। दिनभर की थकान के बाद लोग यहां बैठकर अपना मूड फ्रेश करते हैं और कुछ समय बिताकर वापस घर लौट जाते हैं। इस जगह पर स्वामी विवेकानंद की बड़ी प्रतिमा भी देखने को मिलती है, जो आकर्षण का केंद्र है। 

धुर्वा डैम भी एक बेहतरीन विकल्प 

खाने-पीने के शौकीनों के लिए भी यहां कई विकल्प हैं। आसपास लिट्टी-चोखा, फ्रूट सलाद, झालमुड़ी और गोलगप्पे जैसे स्ट्रीट फूड के स्टॉल लगे रहते हैं। लोग इन चीजों का आनंद लेते हुए अपने दोस्तों या पार्टनर के साथ अच्छा समय बिताते हैं। गुलाबी आसमान और ठंडी हवा इस जगह को और खास बना देते हैं। गर्मी के मौसम में भी यहां शाम के समय ठंडी हवा चलती है, जिससे माहौल और भी सुहावना हो जाता है। 

सबसे अच्छी बात यह है कि यहां घूमने के लिए कोई एंट्री फीस नहीं लगती। इसके अलावा, धुर्वा डैम भी एक बेहतरीन विकल्प है। यहां का सनसेट बहुत ही खूबसूरत होता है और आसमान गुलाबी रंग में रंगा नजर आता है। यहां भी आपको मोमोज और अन्य स्ट्रीट फूड के स्टॉल मिल जायेंगे। अगर आप रांची में सुकून और रोमांस से भरी शाम बिताना चाहते हैं, तो इन दोनों जगहों पर जरूर जायें।

Published / 2026-04-02 19:02:16
रांची : महिला से दुर्व्यवहार पर मचा भारी बवाल

टीम एबीएन, रांची। रांची के कोकर स्थित भाभा नगर में आदिवासी महिला के साथ कालिख पोतने की कथित घटना ने इलाके में गंभीर तनाव की स्थिति पैदा कर दिया है। गुरुवार को सैकड़ों की संख्या में आदिवासी मूलवासी समाज के लोग पीड़िता के घर पहुंचे, उसका हालचाल जाना और आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की। 

घटना से आक्रोशित लोग आरोपियों के घरों की ओर बढ़ रहे हैं और उनकी तलाश कर रहे हैं, जिससे स्थिति और संवेदनशील हो गयी है। स्थानीय लोगों के अनुसार, कालिख पोतने से पहले महिला को करीब तीन दिनों तक घर में बंधक बनाकर रखा गया था, जिससे मामला और गंभीर बन गया है। 

इस आरोप ने लोगों के गुस्से को और बढ़ा दिया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करने की कोशिश की। भीड़ के बीच से आरोपी की मां को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया ताकि किसी तरह की हिंसा न हो। 

सदर थाना प्रभारी ने बताया कि अब तक चार लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है और अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। सामाजिक कार्यकर्ता ज्योत्स्ना केरकेट्टा ने कहा कि इस घटना को लेकर आदिवासी समाज में भारी आक्रोश है। फिलहाल इलाके में तनावपूर्ण माहौल बना हुआ है और प्रशासन हालात पर कड़ी नजर रखे हुए हैं।

Page 99 of 1687

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse