झारखंड

View All
Published / 2023-01-03 20:43:59
दारू : स्वास्थ्यकर्मी मोहम्मद मोबिन हुए सेवानिवृत

  • विदाई समारोह में भावुक हुए सहकर्मी 

टीम एबीएन, दारू (हजारीबाग)। स्वास्थ्य उपकेंद्र पेटो के कर्मी मोहम्मद मोबिन 27 वर्ष तक सेवा देने के बाद सेवानिवृत हो गए। स्वास्थ्य केंद्र में इस मौके पर मंगलवार को एक कार्यक्रम आयोजित कर उन्हें विदाई दी गई। विदाई के मौके पर पर मोहम्मद मोबिन के साथ सहकर्मी काफी भावुक हो गये। मौके पर चिकित्सा प्रभारी डॉक्टर अमरेश कुमार ने कहा कि सेवानिवृत हो रहे मोबिन ने अपनी जिंदगी के 27 साल लोगों की सेवा में बिताए आज वे सेवानिवृत हो रहे है आगे की जिंदगी हंसी खुशी से अपने परिवार के साथ बिताए  और अपने परिवार को समय दे।

एएनएम सुशीला कुमारी और नीलकांत विश्वकर्मा ने कहा कि मोबिन जी की कमी हमेशा उन्हें और स्वास्थ्य केंद्र  के कर्मियों को खलेगी। विदाई कार्यक्रम के दौरान भावुक होते हुए सेवनिवृत हो रहे कर्मी ने कहा की वर्ष 1997 में इसी केंद्र में उनकी जॉइनिंग हुई थी और इसी केंद्र से 31 दिसंबर 2022 को सेवनिवृत हुआ। इस दौरान सभी सहकर्मियों का सहयोग मिला जिन्हें वे धन्यवाद देते हैं। इस दौरान उमेश प्रसाद, आलोक कुमार, देवाशीष मित्रा, सुषमा कुमारी, संगीता कुमारी, अमर  कुमार राणा, भोला प्रसाद, सुगंती कुमारी आदि मौजूद थे।

Published / 2023-01-03 20:43:17
गैरमजरूआ जमीन के भुगतान कराने को लेकर सांसद से मिला भाजपा प्रतिनिधि मंडल

  • बहुत जल्द कंपनी, प्रशासन और जनप्रतिनिधियों के बीच होगी त्रिपक्षीय वार्ता : जयंत सिन्हा

टीम एबीएन, बड़कागांव। भाजपा प्रखंड प्रतिनिधिमंडल द्वारा बड़कागांव एवं केरेडारी में गैरमजरूआ जमीन का एनटीपीसी कंपनी के द्वारा भुगतान नहीं करने पर मंगलवार को पुर्व विधायक लोकनाथ महतो के नेतृत्व में हजारीबाग सांसद जयंत सिन्हा से मुलाकात कर वस्तु स्थिति से अवगत कराया। ज्ञात हो कि अन्य जगहों पर एनटीपीसी के द्वारा गैरमजुरूवा जमीन का भुगतान किया गया है परंतु बड़कागांव और केरेडारी में भुगतान अभी तक नहीं किया गया है। 

मामले को लेकर सांसद जयंत सिन्हा ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि बहुत जल्द एनटीपीसी, थ्रिवेणी सैनिक, प्रशासन, जनप्रतिनिधि के बीच  गैरमजरूआ जमीन का रैयती के अनुकूल भुगतान, स्थानीय रोजगार समेत अन्य मुद्दों पर त्रिपक्षीय वार्ता की जायेगी। मुलाकात करने वालों में पूर्व विधायक लोकनाथ महतो, पूर्वी उरीमारी मंडल अध्यक्ष खेमलाल महतो, राजेश गुप्ता, दामोदर सिंह, अवध किशोर यादव, मुलचंद साव उपस्थित थे।

Published / 2023-01-03 20:41:35
बड़कागांव मुख्य चौक के काली मंदिर डेली मार्केट होते बसरिया मोहल्ला तक बनेगी नाली : अंबा प्रसाद

  • विधायक अंबा प्रसाद की पहल पर मिल रही है अधिक से अधिक योजनाओं की स्वीकृति

टीम एबीएन, बड़कागांव। स्थानीय विधायक अंबा प्रसाद के पहल पर अधिक से अधिक योजनाओं की स्वीकृति कई विभागों द्वारा प्राप्त हो रही है। सड़क निर्माण, पुल-पुलिया, नाली-गली इत्यादि के कार्यों में काफी तेजी आई है, रोज नए-नए योजनाओं की स्वीकृति प्राप्त होना विधायक अंबा प्रसाद के द्वारा किए गए कड़े प्रयत्नों का फलाफल है। 

विगत दिनों उपायुक्त हजारीबाग को पत्र प्रेषित कर विधायक ने बड़कागांव मुख्य चौक के काली मंदिर किसान मेडिकल हॉल, संजय खंडेलवाल, युगल खंडेलवाल, मछली बाजार, शंभु चौरसिया की दुकान से लेकर डेली मार्केट होते हुए बृजेश वर्मा के घर तक एवं बिनोद रजक के घर से लेकर अरुण सिन्हा के घर होते हुए शिव शंकर वर्मा के नए मकान व जयराज महतो के घर से लेकर दुसाध मोहल्ला होते हुए बसरिया मोहल्ला के धर्मेंद्र सोनी के घर तक नाली की खराब स्थिति व गंदा पानी मुख्य सड़क में बहने के कारण गंदगी व बदबू से बाजार के लोगों को हो रही परेशानियों से अवगत कराया था एवं प्राथमिकता के आधार पर नाली निर्माण की बात कही थी जिसके बाद जिला योजना अनाबध्द निधि से उक्त नाली निर्माण की स्वीकृति प्रदान की गई तथा इस संदर्भ में जिला परिषद हजारीबाग के द्वारा निविदा भी प्रकाशित कर दी गई है, 34 लाख की लागत से उक्त नाली का निर्माण कराया जायेगा। 

विधायक अंबा प्रसाद ने कहा कि जिला योजना अनाबद्ध निधि से बड़कागांव प्रखंड क्षेत्र के ग्राम नापोखुर्द में पूरन साव के घर से मुख्य पथ होते हुए श्मशान घाट तक पीसीसी पथ का निर्माण भी लगभग 40 लाख की लागत से किया जायेगा।

Published / 2023-01-03 20:40:49
इचाक : एसएमएस कोचिंग सेंटर में मनी सावित्री बाई फुले की जयंती

टीम एबीएन, इचाक (हजारीबाग)। एसएमएस कोचिंग सेंटर अलोंजा खुर्द में प्रखंड इचाक में भारत की पहली महिला शिक्षिका माता सावित्री बाई फुले जयंती मनाई गई। मौके पर इस कोचिंग संस्थान के डारेक्टर प्रो सुबोध कुमार दास ने कहा कि माता सावित्री बाई फुले और इनके पति ज्योतिबा बाई फुले ने मिलकर 1 जनवरी 1848 को महिलाओं के लिए पहला स्कूल खोले। इन्हें समाजसुधारक के नाम से जाना जाता है। महिला सशक्तिकरण, महिला पुनर्विधवा, नारी शक्ति को बढ़ावा दिये। उस समय समाज में प्रथा था कि महिलाओं को नहीं पढ़ना है। 

लेकिन उस समाज के रूढ़ीवादी प्रथा को तोड़ते हुए ज्योतिबा बाई फुले ने अपनी पत्नी को आधी रात को पढ़ाते थे, ताकि कोई रूढ़िवादी मानसिकता वाले न देख लें। यदि पढ़ते या पढ़ाते देख लिये गये, तो उसे सामाजिक बहिष्कार कर दिया जाता था। इन संघर्षों के बावजूद भी बच्चो को पढ़ाते रहे। 

इस कोचिंग सेंटर के शिक्षक बैजू मेहता, शिक्षक संजय कुमार दास, शिक्षक सोहन कुमार दास, शिक्षक नकुल कुमार दास उपस्थित थे। संस्थान के बच्चे क्लास 6 से क्लास 12 तक के बच्चे उपस्थित थे। मुस्कान कुमारी, दिव्या कुमारी, शीतल, छाया कुमारी, काजल कुमारी, प्रेरणा, ऋषि, पूनम, सोनाक्षी, ज्योति, रूबी, नेहा आकांक्षा, सिलपा, लता, अरुण यादव, ऋतिक मेहता, हिमांशु मेहता, मूसेक अंसारी मंटू, अभिषेक, करण, आदि बच्चे उपस्थित थे।

Published / 2023-01-03 19:03:31
बड़कागांव : झामुमो नेता राम प्रकाश भाई पटेल के अग्नि संस्कार में शामिल हुए संजीव बेदिया

टीम एबीएन, बड़कागांव। झारखंड सरकार राज्य परिवहन प्राधिकार संयुक्त सदस्य सह झामुमो केंद्रीय सचिव संजीव कुमार बेदिया, झारखंड कोलियरी मजदूर यूनियन प्रदेश उपाध्यक्ष संजय सिंह, प्रदेश कोषाध्यक्ष सफीउल्लाह अंसारी, प्रमुख प्रतिनिधि हेमंत भुइयां ने झामुमो के केंद्रीय सदस्य सह मांडू विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी राम प्रकाश भाई पटेल के अंतिम संस्कार में शामिल हुए। 

इस दौरान संजीव बेदिया ने कहा कि झारखंड आंदोलनकारी स्वर्गीय टेकलाल महतो के बड़े पुत्र राम प्रकाश भाई पटेल का मार्च 2022 में ब्रेन स्ट्रोक हुआ था, जिनका दिल्ली अपोलो हॉस्पिटल में इलाज चल रहा था। 1 जनवरी को दिल्ली अपोलो हॉस्पिटल में उनका निधन हो गया। अग्नि संस्कार में साथ साथ झामुमो प्रखंड अध्यक्ष किशोर राणा, राकेश मिश्रा, संजय कुमार, नंद किशोर भुइयां, अशोक गुप्ता, राजेंद्र मुंडा, पवन तुरी इत्यादि लोग उपस्थित थे।

Published / 2023-01-03 19:02:59
पदमा : धूमधाम से मनायी गयी सावित्रीबाई फुले की 192वीं जयंती

टीम एबीएन, पदमा। प्रखंड के अडार में बामसेफ के भारतीय विद्यार्थी मोर्चा के हजारीबाग जिलाध्यक्ष प्रकाश कुमार पासवान के नेतृत्व में माता सावित्रीबाई फुले का 192वा जयंती समारोह बारी-बारी से पुष्प अर्पित कर मनायी गयी। 

सहायक शिक्षक विजय कुमार ने सावित्रीबाई फुले के जीवन पर प्रकाश डाले। भारतीय बुद्धिस्ट सोसाइटी महासंघ के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष राजकुमार दास ने कहा 3 जनवरी 1831 पुणे में जन्म हुआ। 9 वर्ष की आयु में उनकी विवाह ज्योतिबा राव फुले के साथ हुआ। 1840 ईस्वी में ज्योतिबा राव साहब के साथ सामाजिक कुरीतियों के विरुद्ध जैसे सती प्रथा, बाल विवाह, विधवा होने पर पुनर्विवाह का पुरजोर विरोध किया। 1848 से में एक पाठशाला सावित्रीबाई फुले ने खोली। 1852 ईसवी में दो और स्कूल स्थापित किये। उनको सामाजिक बहिष्कृत किया गया। उस्मान शेख और फातिमा शेख अपनी जमीन स्कूल खोलने के लिए दिये। उनको एक भी बच्चे नहीं थे। 1874 ईस्वी में दत्तक पुत्र के रूप में ब्राह्मण काशीबाई के पुत्र यशवंत राव को गोद लिया। उनकी पढ़ाई के दौरान भारत में 1896 ईस्वी में बड़ी महामारी कॉलरा आयी। जिसकी चपेट में आने से 10 मार्च 1897 को उनकी मृत्यु हो गई। 

मौके पर उपस्थित विद्यार्थी सिमरन, पुष्पांजलि, काजल, वर्षा, मनीष, दिव्यांश, श्याम, विशाल, विपिन समेत अन्य विद्यार्थी एवं चंदेश्वर पासवान, कुलदीप मेहता, विनोद पासवान, राजेश कुमार दास, मुकेश कुमार दास, संतोष कुमार दास आदि उपस्थित थे।

Published / 2023-01-03 19:02:21
बरही : डीवीसी रैयत को लेकर बरही सीओ ने बसरिया कोलंगा में की बैठक

टीम एबीएन, बरही। प्रखंड के बसरिया कोलंगा में डीवीसी रैयत बंदोबस्ती को लेकर बरही अंचलाधिकारी अरविंद देवाशीष टोप्पो ने अपने पदाधिकारियों के साथ ग्रामीणों के बीच एक बैठक की। जिसमें यह निर्णय लिया गया कि आगामी दिनों में कैंप लगाकर जमीन से संबंधित कार्य किए जाएंगे, जिसका आयोजन पंचायत सचिवालय में किया जाएगा जो लगातार चलता रहेगा। कुल 80 रैयतो का बंदोवस्ती की जायेगी। जिसमें उनके भूमि से संबंधित कागजातों का जांच पड़ताल कर उसे म्यूटेशन के लायक बनाया जायेगा।

 मौके पर मुखिया प्रतिनिधि हरेंद्र गोप, रघुनंदन यादव, सुरेंद्र यादव, राजेश यादव, संतोष, कपिल राणा, अरविंद कुमार शर्मा, नागेश्वर सिंह, लतीफ मियां, सिद्धेश्वर यादव, घनश्याम सिंह, वीरेंद्र यादव, वीरेंद्र सिंह, अनिल कुमार, प्रकाश ठाकुर, राजेंद्र यादव, सेवानिवृत्त शिक्षक सोहन यादव, लक्ष्मण ठाकुर व अन्य ग्रामीण शामिल हुए।

Published / 2023-01-03 19:01:45
बरही : बंधु तिर्की से मिले अल्पसंख्यक कल्याण महासमिति के सदस्य

टीम एबीएन, बरही। अल्पसंख्यक कल्याण महासमिति बरही विधानसभा ने पूर्व विधायक सह प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष बंधु तिर्की से मुलाकात की। इस दौरान अल्पसंख्यक कल्याण महासमिति बरही विधानसभा के सदस्यों ने बंधु तिर्की को नव वर्ष की बधाई दी। साथ ही बुके देकर संयुक्त रूप से स्वागत किया। 

मौके पर अध्यक्ष अल्पसंख्यक कल्याण महासमिति बरही के अध्यक्ष मो क्यूम, 20 सूत्री अध्यक्ष इकबाल रजा, प्रदेश सचिव अल्पसंख्यक विभाग कांग्रेस रुस्तम अली, मीडिया प्रभारी मो तौकीर रजा, संरक्षक पप्पू खान, मो जावेद हुसैन, मो नईम, मो कलीम, मो समीम आदि उपस्थित रहे।

Page 959 of 1593

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse