झारखंड

View All
Published / 2023-01-03 23:19:34
लोकल ट्रेन के लिए यात्रियों से एक्‍सप्रेस का किराया वसूल रहा रेलवे

  • केंद्रीय राज्‍यमंत्री से मिलकर रेल यात्री संघ के सदस्‍यों ने दी जानकारी

टीम एबीएन, गोमिया/ रांची। लोकल ट्रेन में यात्रियों से एक्‍सप्रेस का किराया वसूला जा रहा है। उक्‍त बातें धनबाद मंडल रेल यात्री कल्याण संघ के अध्यक्ष एवं झारखंड आंदोलनकारी इफ्तेखार महमूद ने केंद्रीय शिक्षा राज्‍यमंत्री अन्नपूर्णा देवी से कही। उन्‍होंने कोडरमा में मंत्री से मुलाकात की। उनसे रेल प्रबंधन पर यात्रियों का आर्थिक शोषण करने का आरोप लगाया। मामले पर कार्रवाई करने की मांग की।

अध्‍यक्ष ने कहा कि आसनसोल- गया- आसनसोल और आसनसोल-वाराणसी-आसनसोल मेमु ट्रेनें हैं। दोनों लोकल ट्रेन हैं, किंतु इनके लिए एक्सप्रेस ट्रेन का किराया रेलवे द्वारा लिया जाता है।

मंत्री को यह भी बताया कि 0356 बरकाकाना-गोमो-आसनसोल पैसेंजर ट्रेन में गोमिया से आसनसोल जाने का किराया 75 रुपये वसूला जाता है। इसी ट्रेन में आसनसोल से गोमिया का किराया 65 रुपये लिया जाता है।

महमूद ने बताया कि पिछले 2 साल से धनबाद-रांची इंटरसिटी बंद है। हटिया-पटना में जुड़ने वाली बरकाकाना स्लीपर कोच को भी जोड़ना बंद कर दिया गया है।

रेल यात्री संघ के सदस्‍यों ने केद्रीय मंत्रीअन्नपूर्णा देवी से रेलवे की उपेक्षा और आर्थिक शोषण के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। सारी बातों को सुनने के बाद मंत्री ने कहा कि मामले को लेकर मैं रेल राज्यमंत्री से बात करूंगी। उचित कार्रवाई कराने की कोशिश करूंगी।

मौके यात्री संघ के अध्यक्ष इफ्तिखार महमूद, महासचिव अरुण कुमार यादव, सचिव प्रकाश रजक, उपाध्यक्ष नरेश यादव, मौजी लाल महतो, देवानंद प्रजापति, बीरालाल किस्कु, अनवर रफी, प्रवीण कुमार यादव, कयूम अंसारी उपस्थित थे।

Published / 2023-01-03 23:16:09
रांची : मौन जुलूस निकाल जैन समुदाय ने राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन

टीम एबीएन, रांची। झारखंड के गिरिडीह जिले के सम्मेद शिखर (पारसनाथ) को पर्यटन स्थल घोषित किये जाने के बाद देशभर में जैन समुदाय की ओर से प्रदर्शन और आंदोलन किए जा रहे हैं। राज्य के कई हिस्से में भी आंदोलन किए गए हैं। इसी क्रम में मंगलवार को रांची के जैन समुदाय के सैकड़ों लोगों ने मौन जुलूस निकाला। इसके बाद जैन समुदाय के एक प्रतिनिधिमंडल ने राजभवन जाकर राज्यपाल रमेश बैस को ज्ञापन सौंपा। इस प्रतिनिधिमंडल में झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन के प्रांतीय अध्यक्ष बसंत कुमार मित्तल, पदम् चंद जैन, संपत रामपुरिया, सुभाष जैन और प्रदीप बाटलीवाल थे।

ज्ञापन सौंप कर निकले प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि हमने राज्यपाल से अनुरोध किया है कि सम्मेद शिखर क्षेत्र को पर्यटन स्थल की जगह पवित्र तीर्थक्षेत्र घोषित करने का परामर्श संबंधित सरकार को दें। उन्होंने कहा कि हमने अपने अनुरोध के माध्यम से राज्यपाल को अवगत कराया है कि सम्मेद शिखर जी (पारसनाथ) जैन धर्मावलंबियों का सबसे पवित्र पावन तीर्थक्षेत्र है। इस पर्वत से जैन धर्म के 24 में 20 तीर्थकरों एवं अगणित मुनिराजों ने आत्मसाधना करते हुए निर्वाण प्राप्त किया है। इस पर्वतराज पर प्रतिवर्ष दुनियाभर से लाखों तीर्थयात्री गहरी आस्था के साथ आते हैं। यहां का कण-कण हमारे लिए पवित्र एवं पूजनीय है।

प्रतिनिधियों ने बताया कि इस क्षेत्र को झारखंड सरकार की अनुशंसा पर केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्रालय द्वारा अधिसूचना जारी कर इको सेंसिटिव जोन घोषित कर दिया। राज्य सरकार ने इसी अधिसूचना को आधार मानते हुए इसे पर्यटन क्षेत्र घोषित कर दिया जो अहिंसामयी सिद्ध क्षेत्र की गरिमा के प्रतिकूल है। इस अधिसूचना के जारी होने से दुनियाभर के जैन समाज की भावना बुरी तरह आहत हुई है। पर्यटन क्षेत्र होने से पर्वत की पवित्रता प्रभावित हुई है। पर्यटक पर्वत पर मांस मदिरा का सेवन करने लगे हैं। शराब आदि का प्रयोग धड़ल्ले से होने लगा है जो जैन धर्म के सिद्धांतों के पूर्णतः खिलाफ है। इससे हमारी धार्मिक भावना को ठेस पहुंची हैं।

दिगंबर और श्वेतांबर समुदाय के लोगों ने संयुक्त रूप से मौन जुलूस जैन मंदिर से राजभवन तक निकाला। इस मौन जुलूस में पुरुषों के साथ महिलाएं भी शामिल हुईं। सभी ने एक साथ पर्यटन स्थल की जगह पवित्र स्थल घोषित करने की मांग की। मौन जुलूस के दौरान पुरुष जहां श्वेत वस्त्र पहले हुए थे, वहीं महिलाएं केसरिया साड़ी में थीं। सभी हाथों में तख्तियां लेकर चल रहे थे।

Published / 2023-01-03 21:26:06
लोहरदगा : जिले में दो दिन से पूरे शबाबा पर है ठंड

  • कनकनी से बड़ी आम लोगों की परेशानी 
  • नगर क्षेत्र में 3,000 व ग्रामीण क्षेत्र में बांटे गये 15,000 कंबल 

टीम एबीएन, लोहरदगा। जिले में गत दो दिन से ठंड पूरे शबाब पर है। देर सुबह तक कोहरे की चादर पूरे जिले को अपने आगोश में लिए रहती है वही दोपहर बाद से कोहरे की चादर जिले को अपने आगोश में लेने को बेताब नजर आती है।  बड़ी सर्दी की वजह से जिलेवासी शाम ढलते ही अपने-अपने घरों में कैद हो जाते हैं। ठंड को देखते हुए इस वर्ष जिला प्रशासन की तैयारी भी काबिले तारीफ है। इस वर्ष ठंड से पूर्व ही नगर समेत ग्रामीण इलाकों में जरूरतमंदों के बीच 18,000 कंबल का वितरण मुख्यमंत्री आपके द्वार कार्यक्रम के तहत आयोजित शिविर के माध्यम से किया जा चुका है। वही ठंड के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए विभिन्न सामाजिक व धार्मिक संगठनों एवं सामाजिक कार्यकतार्ओं  द्वारा जरूरतमंदों के बीच कंबल का वितरण निरंतर जारी है। 

नगर क्षेत्र में जहां विभिन्न चौक- चौराहों पर नगर परिषद द्वारा अलाव की व्यवस्था की जा रही है। वही नगर परिषद के कर्मियों द्वारा वाहन नहीं मिलने के कारण बस पड़ाव का रेलवे स्टेशन में ठंड में रात गुजारने वाले लोगों को चिन्हित करते हुए कचहरी रोड  स्थिति आश्रय गृह में पहुंचाया जा रहा है। आश्रय गृह में रात गुजारने वालों के लिए जहां समुचित मात्रा में बेड, गद्दा, व कंबल की व्यवस्था की गई है वहीं ठंड से बचाव को ले हीटर व अलाव की भी व्यवस्था की गई है। शाम ढलते ही नगर क्षेत्र में नप कर्मियों द्वारा अलावा जला दिया जाता है। नगर क्षेत्र के नवनिर्मित आश्रय गृह सुचारू रूप से काम कर रहा है, जहां प्रतिदिन एक से डेढ़ दर्जन लोग ठंड की रात गर्म कंबल में खुद को लपेटकर काट रहे हैं।  आश्रय गृह में रहने वालों के लिए पर्याप्त मात्रा में बेड वह कंबल की व्यवस्था नगर परिषद  द्वारा की गई है। 

मामले में नगर परिषद के नगर प्रबंधक विजय कुमार का कहना है कि आश्रय गृह में 50 बेड की व्यवस्था है जहां प्रतिदिन एक से डेढ़ दर्जन लोक निशुल्क रात गुजारते हैं। आश्रय गृह में बेड के साथ-साथ समुचित मात्रा में कंबल अलावा व रूम हीटर की व्यवस्था है। उन्होंने बताया कि वे खुद प्रतिदिन सड़क पर घूमते लोगों या आश्रयहीन लोगों को आश्रय गृह पहुंचाते हैं। ताकि वैसे लोगों का ठंड से बचाव हो सके। वही ग्रामीण क्षेत्रों में मुख्यमंत्री आपके द्वार कार्यक्रम के तहत अब तक 15000 कंबलों का वितरण किया जा चुका है। प्रखंड व अंचल के द्वारा चिन्हित जरूरतमंदों को सूचीबद्ध करते हुए उनके बीच ठंड से पूर्व ही कंबल का वितरण किया गया है। वर्तमान में सामाजिक व धार्मिक कार्यकर्ताओं द्वारा भी निरंतर कंबल का वितरण किया जा रहा है।

Published / 2023-01-03 20:54:00
कोडरमा : गुरूगोविंद सिंह जयंती को लेकर निकला नगर कीर्तन

  • गतका प्रदर्शन ने लोगों का मन मोहा 
  • वीरता और शौर्य का प्रतीक के गुरुगोविंद सिंह : शालिनी 

टीम एबीएन, कोडरमा। गुरू गोविंद सिंह की जयंती को लेकर मंगल वार को शहर के नगर कीर्तन निकाला गया। इसमें पूर्व जिप अध्यक्ष शालिनी गुप्ता मुख्य अतिथि के रुप में थीं। उन्होंने कहा कि गुरुगोविंद सिंह जी की जीवन त्याग और बिलदान का प्रतीक है। वे वीरता और शौर्य के प्रतीक थे। आगे आगे पांच प्यारे, फूलों से सुसज्जित पालकी पर श्री गुरुग्रंथ साहिब जी और उनके संग-संग तुम हो सब राजन के राजा, आपे आप गरीब नवाजा, तहीं प्रकाश हमारा भयो, पटना शहर विखे भव लयो पंथ चले तब जगत में, जब तुम करहु सहाई जैसे शबद गायन के संग चलते साध संगत महिला पुरुष, बच्चे बच्चियां। 

यह नजारा सोमवार को शहर के सड़कों पर दिखा। खालसा पंथ के संस्थापक गुरु गोविंद सिंह महाराज के 356 वें प्रकाश उत्सव पर गाजे बाजे के साथ नगर कीर्तन निकली। नगर कीर्तन भेराइज बिल्डिंग स्थित गुरुद्वारा गुरुनानक पूरा से शुरू होकर ओवर ब्रिज, झंडा चौक, रांची पटना रोड होते हुए सामंतों पेट्रोल पंप के समीप पहुंचा यहां संगत के द्वारा लंगर का आयोजन किया गया। इस दौरान जिप अध्यक्ष रामधन यादव व पूर्व जिप अध्यक्ष शालिनी गुप्ता गुरुग्रंथ साहिब के समक्ष मत्था टेक कर सुख समृद्धि का आशीर्वाद मांगी। लंगर में सर्व धर्म का संगम दिखा। यहां सिख समुदाय के अलावा अन्य समुदाय के सैकड़ों लोगों ने लंगर ग्रहण किया। इसके उपरांत नगर कीर्तन ब्लॉक रोड होते हुए गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा पहुंची। 

यहां गुरुद्वारा कमेटी के प्रधान सरदार अवतार सिंह व सचिव यशपाल सिंह गोल्डन के द्वारा संगत का स्वागत किया गया। यहां से नगर कीर्तन हटिया रोड, स्टेशन रोड होते हुए कलगीधर गुरुद्वारा पहुंची। यहां गुरुद्वारा कमेटी के सचिव संजू लांबा ने संगत का स्वागत किया। इसके उपरांत नगर कीर्तन पुन: गुरुनानक पूरा पहुंच कर संपन्न हुआ. समाप्ति के उपरांत कुलबीर कालरा ओर गौतम कालरा के द्वारा अटूट लंगर का आयोजन हुआ। इसके पहले नगर कीर्तन में सफेद सूट और नीले दुपट्टा में महिलाएं व सफेद कुर्ता और नीली पगड़ी में पुरुष कतारबद्ध नगर कीर्तन में नजर आए। नगर कीर्तन के दौरान जो बोले सो निहाल सत श्री अकाल, वाहेगुरु जी का खालसा वाहेगुरु जी की फतेह जैसे उद्घोष से शहर गुंजायमान होता रहा। इधर, नगर कीर्तन की शुरुआत में सबसे पहले फूलों से सुसज्जित पालकी पर श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी को विराजमान किया गया। 

रथ में गुरु ग्रंथ साहिब जी के विराजमान होते ही सभी साध संगत ने शीश झुका कर नमन किया और सबकी तरक्की व मंगलकामना के लिए प्राथना की। सुसज्जित पालकी के आगे पंच प्यारे हरमीत सिंह, पर्मेंद्र सिंह, अवतार सिंह, जस्वीर सिंह व मंजीत सिंह चल रहे थे। इनके आगे अंगद सिंह, अमन सिंह व बलप्रीत सिंह निशान साहिब को लेकर चल रहे थे। नगर कीर्तन में सबसे आगे पांच घुड़सवार चल रहे थे. इनके पीछे सिख समुदाय के लोग सड़क पर झाड़ू लगाते और पुष्प वर्षा कर रहे थे। इनके पीछे श्री गुरुग्रंथ साहिब का सुसज्जित पालकी चल रही थी।

 गुरु ग्रंथ साहिब के पास हरभजन सिंह खालसा, कवलजीत सिंह सलूजा, दर्शन सिंह भाटिया व जस्वीर सिंह सलूजा चवर डुला रहे थे। नगर कीर्तन के दौरान गुरुद्वारा गुरु नानक पुरा प्रबंधक कमेटी के प्रधान सरदार बलबीर सिंह भाटिया, कोषाध्यक्ष हरीश होरा, गुरजीत सिंह भाटिया, रम्मी भाटिया, जानू भाटिया, सनी भाटिया, शैंकी भाटिया, यशदीप भाटिया, रिजक सिंह भाटिया, अक्षत सिंह छाबड़ा, राजू अजमानी,  जितेंद्र भाटिया,  गोल्डी भाटिया, गुरुद्वारा गुरु सिंह, सभा के सचिव यशपाल सिंह गोल्डन, गुरुद्वारा कलगीधर से गुरुद्वारा सचिव संजू लांबा, बॉबी लांबा, प्रिंस छाबड़ा, सोनू भाटिया, किशोरी भाटिया, संजीव सूद, रवि छाबड़ा समेत कई लोग मौजूद थे।

Published / 2023-01-03 20:52:42
कोडरमा : तैलिक साहू समाज महिला मंडल नगर कमेटी झुमरीतिलैया के नये सदस्यों ने लिया पदभार

टीम एबीएन, कोडरमा।  साहू धर्मशाला में तैलिक साहू समाज नगर कमेटी, महिला मंडल झुमरीतिलैया के द्वारा अपने नए सदस्यों का चयन सर्वसम्मति से लगभग 300 महिलाओं की उपस्थिति में किया गया। जिसमें बतौर अध्यक्ष श्रीमती अनिता गुप्ता, सचिव श्रीमती सरिता गुप्ता, उपाध्यक्ष श्रीमती नीलू आर्य, कोषाध्यक्ष श्रीमती बबीता देवी, महासचिव श्रीमती अनुराधा गुप्ता, मीडिया प्रभारी श्रीमती निधि गुप्ता, कोषाध्यक्ष श्रीमती रूपा साहू व सचिव श्रीमती नीतू गुप्ता ने पदभार ग्रहण किया। 

इस अवसर पर प्रात 11 बजे से ही बच्चों के लिए वाद प्रतियोगिता, फैंसी ड्रेस, ड्राइंग, नृत्य प्रतियोगिता के साथ-साथ म्यूजिकल चेयर आदि कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में बच्चे व महिलाओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया । विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार प्राप्त करने वालों में काशी कुमारी, निशांत कुमार, सुहानी गुप्ता, अंशु गुप्ता, सेजल रानी, हर्ष गुप्ता, रंजीत कुमार साहू, काशी कुमारी, श्रेष्ठ गुप्ता, अनुप्रिया आरवी, स्मिता शाह, रोशन कुमार, सानवी आर्य, काशवी, बबीता देवी, रेखा गुप्ता व काजल गुप्ता प्रमुख है।  

नव वर्ष की शुभकामनाओं के साथ सबों ने मिलजुल कर पिकनिक मनाते हुए भोजन का भी आनंद लिया। इस अवसर पर पूर्व जिला अध्यक्ष श्रीमती शालिनी गुप्ता, डॉ सुजीत राज, डॉ रचना गुप्ता, डॉक्टर संदेश गुप्ता, भीम साहू, अर्जुन साहू, किशन साहू, मनोज गुप्ता मनोज साहू, रंजन कुमार गुप्ता, सुभाष कुमार गुप्ता, नीरज कुमार, राजेंद्र साहू, राजेंद्र गुप्ता, चुरामन साहू, भीम प्रसाद गुप्ता आदि समाज के प्रतिष्ठित व्यक्ति बतौर विवाद के रूप में उपस्थित हुए।

Published / 2023-01-03 20:52:07
कोडरमा : तैलिक साहू समाज का पहला परिवारिक मिलन समारोह संपन्न

टीम एबीएन, झुमरीतिलैया (कोडरमा)। शहर के ब्लॉक रोड स्थित साहू धर्मशाला में दिन मंगलवार को तेली साहू समाज का प्रथम  परिवारिक मिलन समारोह का आयोजन किया गया। परिवारिक मिलन समारोह में पूर्व जिप अध्यक्ष शालिनी गुप्ता, डॉ सुजीत राज, डॉ विशाल कुमार, डॉ संदेश गुप्ता, साहू समाज जिला अध्यक्ष भीम साहू उपस्थित थे। 

वहीं कार्यक्रम की शुरुआत स्वगत गीत से किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष शालिनी गुप्ता ने कहा कि समाज में इस तरह का परिवारिक मिलन समारोह का आयोजन होने से एकजुटता का संदेश देता है। वहीं उन्होंने साहू समाज के नगर अध्यक्ष मनोज साव को बधाई देते हुए कहा कि समाज का प्रथम पारिवारिक मिलन समारोह का भव्य आयोजन किये ये एक बेहतरीन प्रयास है।वही तेली साहु समाज के नगर अध्यक्ष मनोज साव ने कहा कि समाज का प्रथम परिवारिक मिलन समारोह हैं जो कि सफलतापूर्वक मनाया गया है। 

उन्होंने कहा कि आगे भी इस तरह का आयोजन करना हम सब का उद्देश्य है। परिवारिक मिलन समारोह में कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। जिसमें छोटे छोटे बच्चों ने नृत्य, संगीत में भाग लिया वही 18 साल से ऊपर के लोगो ने कुर्सी दौड़ प्रतियोगिता में भाग लिया। कार्यक्रम समापन के बाद पुरस्कार का वितरण किया गया। मुख्य रूप उपस्थित पूर्व जिप अध्यक्ष ने कार्यक्रम के दौरान सभी प्रतिभागियों को प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। मौके पर सचिव सुभाष कुमार गुप्ता, महासचिव बिट्टू कुमार, कोषाध्यक्ष रंजन गुप्ता, दीपक गुप्ता आदि समाज के सैकड़ों लोग उपस्थित थे।

Published / 2023-01-03 20:50:05
पदमा के जिप सदस्य और प्रमुख ने सांसद को सौंपा ज्ञापन

  • हजारीबाग नेशनल पार्क इको सेंसेटिव जोन के दायरे कम कराने की मांग 

टीम एबीएन, पदमा (हजारीबाग)। पदमा प्रखंड अंतर्गत इटखोरी मोड़ पाण्डेय होटल एनएच 33 के समीप स्थित गणपति लाइन होटल में जिला परिषद सदस्य बसंत नारायण मेहता एवं पदमा प्रमुख बिना देवी की अगवाई में एक कमेटी बनाकर हजारीबाग के भाजपा सांसद जयंत सिन्हा को एक ज्ञापन सौंपा गया, तथा उनसे आग्रह किया गया कि जल्द से जल्द समस्या का हल करने की कोशिश करें। 

ज्ञापन के माध्यम से बताया है कि किस तरह सन 1955 से सन 2019 ईस्वी तक भारत सरकार की  वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय के द्वारा इको सेंसिटिव जोन के दायरे में वृद्धि की गई की गई है, जहां सन 1955 ईस्वी में हजारीबाग नेशनल पार्क की 184 वर्ग किलोमीटर वन भूमि को हजारीबाग नेशनल  पार्क के लिए घोषित किया गया था। वहीं सन 2019 ईस्वी की भारत सरकार के वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय के अनुसार 10 प्रखंडों के  218 गांव तथा तथा 573. 86वर्ग किलोमीटर वन भूमि को इको सेंसेटिव जोन के अंदर शामिल किया है।

सांसद जयंत सिन्हा से आग्रह किया गया कि अगर इको सेंसेटिव जोन की दायरा कम नहीं हुई तो इसी क्षेत्र के लोगों की रोजी-रोटी छिन जायेगी। भुखमरी की स्थिति उत्पन्न हो जाएगी। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक यादव, भाजपा नेता नारायण यादव, अजय मेहता, सांसद प्रतिनिधि सुरेंद्र गुप्ता, परमेश्वर पांडे, सूरजपुरा पंचायत   के मुखिया सीताराम मेहता, बिहारी पंचायत के मुखिया चंचला कुमारी, पिंडार कोन पंचायत के मुखिया सविता देवी सहित अन्य ग्रामीण व भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Published / 2023-01-03 20:47:28
जिला परिषद चौक के प्राचीन मंदिर बनवाले को लेकर धरना आज

टीम एबीएन, हजारीबाग। जिला परिषद चौक स्थित प्राचीन राम मंदिर को निर्माणाधीन नगर निगम के भवन के संवेदक के द्वारा कार्य करने के दौरान गिरा दिया गया है। संवेदक के द्वारा कार्य के आरंभ से पूर्व में वचन दिया गया था कि उनके द्वारा मंदिर का पुनर्निर्माण करा दिया जायेगा, परंतु कुछ समय व्यतीत होने के पश्चात उनके द्वारा आना कानी किया जा रहा है। 

मंदिर के भक्तगण एवं पुजारी मंदिर का निर्माण चाहते हैं। संवेदक के द्वारा मंदिर बनाए जाने का कार्य शुरू कराए जाने को लेकर श्री श्री 108 ब्रह्म स्थान मंदिर समिति की ओर से आज 4 जनवरी 2023 को मंदिर परिसर के सामने शांतिपूर्वक एक दिवसीय धरना दिया जायेगा। इस संबंध में समिति के अध्यक्ष रामसेवक मेहता ने कहा कि मंदिर निर्माण की मांग पूरी नहीं होने पर धरना दूसरे चरण में भी जारी रहेगी।

 धरने को लेकर उपायुक्त से अनुमति लेने के दौरान समिति के अध्यक्ष रामसेवक मेहता, संरक्षक बद्री गोस्वामी, हर्ष अजमेरा, दामोदर मेहता, त्रिवेणी राणा, जयशंकर मेहता सहित कई लोग शामिल थे।

Page 958 of 1593

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse