झारखंड

View All
Published / 2023-01-04 18:40:21
हरली में बने अस्पताल भवन की झाड़ियों की हुई साफ-सफाई

  • दारू ग्रामीणों की जगी आस 

टीम एबीएन, दारू (हजारीबाग)। प्रखंड क्षेत्र के हरली में वर्षों पूर्व निर्मित स्वास्थ्य भवन में बड़ी-बड़ी झाड़ियां निकल आई थी, जिसकी सफाई बुधवार को हरली मुखिया फरजाना खातून ने कराया। अस्पताल भवन की सफाई होने से प्रखंड क्षेत्र के ग्रामीण अब काफी खुश नजर आ रहे है अब उन्हें इस बात की उम्मीद हो रही है कि इस भवन में स्वास्थ्य केंद्र शुरू हो जायेगा जिनसे उन्हें और पूरे प्रखंड की जनता स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ मिल पायेगा। 

प्रशिक्षु आईएएस सताब्दी मजूमदार की सक्रियता के बाद स्वास्थ्य विभाग की अधिकारियों की चिर निंद्रा टूटती नजर आ रही है। यह भवन वर्ष 2014 में बनकर तैयार हुआ था तब से भवन के मुख्य गेट में ताला लटका हुआ था और अंदर दस फीट से भी बड़ी बड़ी झाड़ियां निकल आयी थी जिसे जेसीबी लगाकर साफ करवाया गया। स्वास्थ्य भवन शुरू करने के बारे में सिविल सर्जन ने एस के सिंह ने भी बताया कि फरवरी महीने तक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र शुरू कर दिया जायेगा। 

स्वास्थ्य विभाग के कर्मी हालांकि यह भी चर्चा करते नजर आ रहे है कि हरली पंचायत के पेटो में वर्षों पहले से स्वास्थ्य उपकेंद्र चल रहा है फिर इसी पंचायत में दूसरा स्वास्थ्य केंद्र किस आधार पर प्रारंभ होगा यह शंका उनके मन में चल रहा है।

Published / 2023-01-04 18:39:39
दारू प्रखंड के दो पैक्स ब्लैकलिस्टेड, किसान परेशान

टीम एबीएन, दारू (हजारीबाग)। प्रखंड के किसान अपनी धान की फसल की बिक्री को लेकर काफी परेशान है। प्रखंड में तीन पैक्स है जिनमे दारू खैरिका, रामदेव खैरिका के कवालु पैक्स ब्लैकलिस्ट हो चुके है जबकि तीसरे महेशरा पैक्स को किसानों से धान खरीदगी को लेकर स्वीकृति नही मिली है। इनमें से दारू खैरिका पैक्स वर्षो पहले ब्लैकलिस्ट हो चुकी है जबकि रामदेव खैरिका पैक्स के संचालक पर पिछले वर्ष की धान खरीदगी में तीस लाख का गबन का आरोप है जिसके कारण इस पैक्स को भी ब्लैकलिस्टेड कर दिया गया है। 

महेशरा पैक्स के संचालक धान खरीदगी की स्वीकृति के लिए प्रयास कर रहे हैं। इस बीच अपनी फसलों को काट चुके किसान काफी परेशान है। पैक्स में उनसे धान नही लिया जा रहा है जबकि बाहर धान को बेचने पर मात्र 13 से 14 रुपये किलो ब्यापारी धान की खरीदारी कर रहे है। यहां के कुछ किसानों के मोबाइल में मेसेज आ रहा है कि इचाक प्रखंड के खैरा पैक्स में धान जमा कर दे। किसानों का कहना है कि प्रखंड के दिग्वार पंचायत से खैरा की दूरी 25 से 30 किलोमीटर है जितना धान की कीमत मिलेगी उसमें काफी पैसा किराया में खर्च हो जायेगा ऐसे में उन्हें समझ नही आ रहा है कि धान का क्या करे। 

किसानों के पास धान को रखने की जगह नही है जिस कारण धान खराब हो रहे है सड़ रहे हैं। पैक्स से जुड़े लोगों का कहना है कि कुछ दिन पूर्व जिले की उपायुक्त के साथ उनकी बैठक हुई थी जिसमे निर्देश दिया गया कि जिन किसानों ने सुखाड़ योजना के तहत फॉर्म भरे है उनसे धान नहीं लिया जाय ऐसे निर्देश के बाद भी पैक्स से जुड़े लोग असमंजस में है कि वे क्या करे यदि वह ऐसे किसानों से धान लेते है तो उनपर करवाई कर दी जाती है।

Published / 2023-01-04 18:38:15
कोहरे की चादर में लिपटा रहा दारू प्रखंड

  • घरों में दुबके रहे लोग, पूरे दिन चली शीतलहर 
  • पशुपालकों से अपील : अपने पशुओं का ठंड में ख्याल रखें

टीम एबीएन, दारू (हजारीबाग)। दारू प्रखंड में साल की प्रथम दिन से मौसम ने ऐसी करवट बदली की ठंड में हुए अचानक इजाफे से लोगों की मुश्किलें बढ़ती साफ नजर आयी। बुधवार को पूरा दिन दारू प्रखंड क्षेत्र घने कोहरे की मोटी चादर में लिपटा रहा। अचानक बढ़ी ठंड से जहां लोगों को कंपकंपाने के लिए मजबूर कर दिया, वहीं कई लोग घरों से बाहर जाना भी मुनासिब नहीं समझ रहे थे। दारू प्रखंड क्षेत्र में न्यूनतम तापमान 8 डिग्री था। ऐसे में लोगों को आने वाले कुछ दिनों तक काफी संभल कर रहने की जरूरत है। 

सुबह से छाये घने कोहरे ने जहां लोगों के जन-जीवन को प्रभावित किया, वहीं यातायात के पहियों को भी जकड़ लिया। घना कोहरा होने के कारण मुख्य सड़कों पर विजिबिलिटी इतनी कम थी कि महज 50 मीटर की दूरी तक देख पाना लोगों तथा वाहन चालकों के लिए मुश्किल हो गया था। सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों में तो कोहरे के कारण हालात ओर भी बुरे थे। पूरा दिन क्षेत्र कोहरे की चादर में लिपटा रहा। वाहन चालक लाइटों के सहारे धीमी गति में अपने गंतव्य की ओर बढ़ते नजर आए।

 लोगों ने इस कड़ाके की ठंड से निजात पाने के लिए आग का सहारा लिया। कई लोग तो घरों में भी दुबके रहे। बाजारों में भी आम दिनों के मुकाबले लोगों और ग्राहकों की संख्या कम रही। जहां सुबह देरी से दुकानदारों ने कोहरे के कारण अपनी दुकानें खोली, वहीं ग्राहक न होने के कारण तथा ठंड अधिक होने के कारण दुकानदार अपने निर्धारित समय से पहले ही दुकानें बंद करके घरों की ओर रवाना हो गये।

Published / 2023-01-04 18:13:48
कोडरमा : सांसद आवास पर सेविका-सहायिका का प्रदर्शन छह को

टीम एबीएन, कोडरमा। आईसीडीएस के निजीकरण के खिलाफ और आंगनबाड़ी सहित सभी योजना कर्मियों को न्यूनतम 26 हजार मानदेय देने की मांग पर और संसद के बजट के सत्र में योजना कर्मियों के हक में सांसदों द्वारा आवाज उठाने के लिए आॅल इंडिया फेडरेशन आफ आंगनबाड़ी वर्कर्स एंड हेल्पर (आइफा सीटू) के देशव्यापी आह्वान पर देश के सभी सांसदों के यहां प्रदर्शन करने के तहत शुक्रवार 6 जनवरी को कोडरमा सांसद और केन्द्रीय शिक्षा राज्य मंत्री श्रीमती अन्नपूर्णा देवी के सांसद आवास पर प्रदर्शन की तैयारी को लेकर बुधवार को झारखंड राज्य आंगनबाड़ी सेविका सहायिका संघ (सीटू) की जिला स्तरीय आनलाइन बैठक की गई। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष शोभा प्रसाद और संचालन जिला सचिव वर्षा रानी ने किया।

बैठक में तय किया गया कि शुक्रवार को एक बजे दिन में दुर्गा मंडप चाराडीह से सांसद आवास तक एक जुलूस निकाला जायेगा। बैठक में मार्गदर्शन के लिए उपस्थित सीटू के राज्य सचिव संजय पासवान ने कहा कि सरकार द्वारा सेविका सहायिका से सभी सरकारी योजना का काम कराने के बावजूद पिछले पांच सालों में केन्द्र सरकार ने सेविका सहायिका का मानदेय एक रुपए भी नहीं बढ़ाया है, जबकि महंगाई बढ़ने के कारण सभी चीजों के दामों में बेतहाशा वृद्धि हुई है। आंगनबाड़ी केंद्रों में पोषण मटका और पोषण वाटिका के नाम पर आईसीडीएस को समाप्त करने की साजिश की जा रही है।  प्रदेश अध्यक्ष मीरा देवी ने कहा कि राज्य सरकार के द्वारा मानदेय बढ़ाने के बाद भी सेविका सहायिका को बढ़ा हुआ मानदेय नहीं दिया जा रहा है। चार माह से पोषाहार और मानदेय नहीं मिलने के कारण आंगनबाड़ी केंद्र चलाना मुश्किल हो गया है। 

बैठक में उर्मिला देवी, कुमारी संतोषी, संध्या वर्णवाल, चिंतामणी देवी, कुमारी सरिता, बेबी देवी, आशा यादव, निलम यादव, कविता यादव, सुजाता, , पिंकी कुमारी, रिंकी देवी, गूंजा देवी, बबीता देवी, किरण देवी, संतोषी देवी, रीना देवी, रेखा कुमारी, अनीता देवी, श्रुति कुमारी, अंजु, लीला देवी, प्रभा, सहित दर्जनों सेविका सहायिका आनलाइन बैठक में शामिल हुई। 

Published / 2023-01-04 17:20:11
सशक्त समाज के लिए प्रेरणास्रोत बनेंगी महिलाएं : शालिनी

  • तैलिक साहू समाज की अध्यक्ष अनिता सचिव सरिता बनी 
  • समाज का मिलन समारोह का भी हुआ आयोजन

टीम एबीएन, झुमरीतिलैया। तैलिक साहू समाज के तत्वावधान में नववर्ष एवम मकरसंक्रांति को लेकर मिलन समारोह का आयोजन साहू धर्मशाला किया गया। इस अवसर पर महिला कमिटी का भी गठन किया गया। जिसमें नई कमिटी की अध्यक्ष अनिता गुप्ता, उपाध्यक्ष नीलू आर्य, माह सचिव सरिता गुप्ता, नीतू गुप्ता, महासचिव अनुराधा गुप्ता, कोषाध्यक्ष बबिता देवी, रूपा साहू, मीडिया प्रभारी निधि गुप्ता चुनी गई। इधर नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को सपथ दिलाई गई। 

मौके पर बतौर मुख्य अतिथि पूर्व जीप अध्यक्ष शालिनी गुप्ता विशिष्ट अतिथि के रूप में सुजीत राज, डॉ संदेश गुप्ता, डॉ विशाल कुमार, डॉ रचना गुप्ता, समाज के अध्यक्ष भीम साहू, नगर अध्यक्ष मनोज साव उपस्थित थे। बतौर मुख्य अतिथि शालिनी गुप्ता ने कहा कि महिलाएं सशक्त समाज के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी। और समाज में युवा संगठन, बालिका संगठन तथा बच्चों के लिए शिक्षा के साथ-साथ कला संस्कृति के क्षेत्र में एक बेहतर कड़ी का कार्य करेगी। उन्होंने नई कमिटी को नए उत्साह के साथ समाजिक ताना-बाना का सशक्त माध्यम बनेगी। 

मिलन समारोह में समाज के लोगों के बीच म्यूजकल चेयर, नृत्य प्रतियोगिता, वाद-विवाद प्रतियोगिता, फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें विभिन्न प्रतियोगिता में विजेता प्रतिभागियों में निशांत कुमार, रंजीत कुमार साहू, सुहानी गुप्ता, काशी कुमारी, हर्ष गुप्ता, सेजल रानी, अंशु गुप्ता, अनुप्रिया आरवी, सानवी आर्य, काजल गुप्ता, बबिता देवी, काशवी कुमारी, रेखा गुप्ता को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम का मंच संचालन बीट्टू कुमार उर्फ निरंजन गुप्ता, सारिका देवी ने किया। मौके पर भीम प्रसाद गुप्ता, राजेन्द्र गुप्ता, चुरामन साहू, दीपक गुप्ता, अर्जुन साव, साहू रंजन गुप्ता, किशन साहू, नीरज कुमार, राजेन्द्र साहू मुख्य रूप से उपस्थित थे।

Published / 2023-01-04 11:42:54
भारतीय किसान संघ की प्रांतीय बैठक सात को रांची में

टीम एबीएन, रांची। भारतीय किसान संघ के सभी प्रांत के  अधिकारी एवं सदस्य को सूचित किया जाता है कि दिनांक 07 /01 2023 दिन शनिवार को 10.30 बजे पूर्वाह्न से प्रांतीय बैठक आहूत की गई है। बैठक में  संगठन मंत्री अचल एवं क्षेत्र संगठन मंत्री प्रकाश नारायण तिवारी का मार्गदर्शन भी मिलेगा। सभी अधिकारी एवं सदस्य सादर आमंत्रित हैं। बैठक डाक बंगला, डिप्टी पारा, कचहरी चौक स्थित धीरेन्द्र अग्रवाल के आवासीय कार्यालय में होना तय हुआ है। इस दौरान संपर्क के लिए संघ के प्रकाश कुमार सिंह (9431171931) और दीपक उरांव (9934366612) से भी जानकारी ले सकते हैं। उक्त जानकारी प्रकाश कुमार सिंह ने दी है।

Published / 2023-01-04 11:16:17
रांची : सुरक्षाकर्मी और ट्रॉली कर्मियों की हड़ताल से चरमरायी रिम्स की स्वास्थ्य व्यवस्था

टीम एबीएन, रांची। रिम्स में काम करने वाले सुरक्षाकर्मी और ट्रॉली कर्मी अपने बकाया वेतन को लेकर बुधवार की सुबह से हड़ताल पर चले गये हैं। सुरक्षाकर्मी और ट्रॉली कर्मियों को पिछले चार-पांच महीने से वेतन नहीं मिला है। हटाये जाने की अधिसूचना के विरोध में हड़ताल पर हैं। अस्पताल में इलाज कराने के लिए पहुंचे मरीजों और उनके परिजनों को कई परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

Published / 2023-01-04 11:13:36
झारखंड में कोरोना : संक्रमित मरीजों की संख्या हुई तीन

टीम एबीएन, रांची। झारखंड में कोरोना के तीन एक्टिव केस हैं। स्वास्थ्य विभाग ने बुधवार को बताया कि पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर) से एक और खूंटी से दो मरीज मिला है। कोरोना का पता लगाने के लिए लगातार जांच जारी है।

अबतक कुल दो करोड़,0 29 लाख,0 75 हजार,0 597 सैंपल की जांच की गयी है। राज्य में कुल कोरोना मरीजों की संख्या अब चार लाख 42 हजार 572 हो चुकी है। कोरोना से चार लाख 37 हजार 238 मरीज ठीक हुए हैं। हालांकि पांच हजार 331 मरीजों की मौत कोरोना से हुई है। झारखंड में कोरोना का रिकवरी रेट 98.80 प्रतिशत है। जबकि राज्य में कोरोना से होने वाली मृत्यु दर 1.20 प्रतिशत है।

Page 957 of 1593

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse