टीम एबीएन, चाईबासा/ रांची। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज पहुंच रहे झारखंड, चाईबासा से होगी मिशन 2024 की शुरुआत बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से सुबह करीब 10 बजे के करीब चाईबासा के लिए रवाना हो जायेंगे।
चाईबासा में उनके दो कार्यक्रम हैं जो टाटा कॉलेज ग्राउंड में करीब पौने ग्यारह बजे से करीब 12.30 बजे तक है। सबसे खास है कि अमित शाह कोर कमेटी की मीटिंग करने वाले हैं। उनके इस दौरे को भाजपा का मिशन 2024 की तैयारी के रूप में भी देखा जा रहा है।
टीम एबीएन, रांची। विद्या विकास समिति के तत्वावधान में बालिका शिक्षा का तीन दिवसीय कार्यशाला का आयोजन श्री कृष्ण चंद्र गांधी नगर, कुदलुम में शुक्रवार को शुरु हुआ। उद्घाटन सत्र में कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में रांची नगर निगम की महापौर आशा लकड़ा ने बालिका शिक्षा के लिए उनके कौशल विकास पर जोर दिया।
उन्होंने कहा कि बालिका कौशल विकास के लिए हमें पुनः प्रयास करना होगा। उन्होंने कहा आज महिला कमजोर नहीं है। अब हम उन्हें झिझक वाली तथा सिर्फ बच्चों को पालने वाली के रूप में नहीं देख सकते। बालिकाओं को आज भारतीय संस्कृति को आगे बढ़ाने के लिए आगे आना होगा ।पाश्चात्य विचारधारा का नरेटीव समाज में फैलाया जा रहा है। इससे बालिकाओं को सतर्क रहने की आवश्यकता है। कौशल विकास के लिए विद्यालयों में बालिका शिक्षा को स्थान देना होगा। राष्ट्रीय शिक्षा नीति में इन बातों का ध्यान रखा गया है।
इससे पूर्व विषय प्रवेश कराते हुए बालिका शिक्षा के क्षेत्र प्रमुख सह बिहार के पूर्णिया की प्रधानाचार्य शर्मीला कुमारी ने कहा कि कन्या भारती का गठन प्रत्येक शिशु विद्या मंदिर में किया जाता है। बालिका शिक्षा का कार्य सह शिक्षा वाले विद्यालय में बढ़ जाता है। उन्होंने आगे जानकारी दी कि सभी सत्र क्रियात्मक होंगे ।इसमें अपने कार्य की वर्तमान स्थिति, बालिका शिक्षा का कार्यक्रम एवं क्रियान्वयन, बालिका शिक्षा परिषद का गठन एवं इसका कार्य, बालिका शिक्षा पाठ्यक्रम एवं निर्देशिका का अध्ययन, मातृ पितृ विचार गोष्ठी जैसे सत्र होंगे।
मौके पर विद्या भारती बिहार क्षेत्र के संगठन मंत्री ख्यालीराम ने कहा कि भटकने से गुरु ही शिक्षार्थियों को बचा सकता है। हमें बालिकाओं के लिए योजना बनाकर पाठ्यक्रम के अंतर्गत कार्य करना होगा। इस अवसर पर बालिका शिक्षा के प्रांत के संरक्षक राजेश प्रसाद क्षेत्र प्रशिक्षण प्रमुख फनींद्र नाथ और प्रांत के प्रशिक्षण प्रमुख विवेक नयन पांडेय एवं अन्य पूर्णकालिक कार्यकर्ता तथा कार्यालय के कार्यकर्ता उपस्थित थे।
टीम एबीएन, चतरा/ रांची। नक्सल विरोधी अभियान पर निकली सीआरपीएफ कोबरा 209 बटालियन, झारखंड जगुआर व जिला पुलिस के जवानों एवं टीएसपीसी नक्सलियों के साथ भीषण मुठभेड़ हुई है। चतरा जिले के कुंदा थाना क्षेत्र के पलामू बॉर्डर पर स्थित अनगड़ा-नागद जंगल में हुई इस मुठभेड़ में दोनों ओर से दर्जनों गोलियां चली।
इस बीच खुद पर सुरक्षाबलों को भारी पड़ता देख नक्सलियों का जत्था जंगल का लाभ उठाकर भाग निकला। मुठभेड़ के बाद जिले के एसपी राकेश रंजन के नेतृत्व में पुलिस और सीआरपीएफ जवानों की संयुक्त टीम ने जंगल में सर्च अभियान चलाया। सर्च अभियान के दौरान नक्सलियों के दैनिक उपयोग के समान भारी मात्रा में बरामद किये गये हैं। सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच की यह मुठभेड़ प्रतिबंधित टीएसपीसी नक्सली संगठन के 15 लाख के इनामी रीजनल कमांडर आक्रमण और 10 लाख के इनामी जोनल कमांडर शशिकांत उर्फ आरिफ के दस्ते के साथ हुई है।
मुठभेड़ के बाद चलाये गये सर्च अभियान के दौरान पुलिस ने एक वॉकी टॉकी और वायर, आर्मी पैटरनल क्लॉथ, दो मोबाइल फोन, दो सोलर प्लेट, खाना बनाने में उपयोग किये जाने वाले बर्तन, 8 स्टील प्लेट, 20 किलोग्राम चावल, सब्जी, कंबल, दैनिक उपयोग के कपड़े व नक्सलियों का पिट्ठू बैग समेत अन्य सामान बरामद किया गया है।
नक्सलियों से मुठभेड़ के बाद आयोजित प्रेस वार्ता में एसपी राकेश रंजन ने मामले की जानकारी देते हुए कहा कि अब नक्सलियों का समय समाप्त हो चुका है। उन्होंने कहा कि नक्सली सरकार के आत्मसमर्पण नीति का लाभ उठाकर पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर दें, अन्यथा किसी न किसी दिन मुठभेड़ में गोली का सामना करना पड़ेगा।
टीम एबीएन, रांची। जयपाल सिंह मुंडा की 120वीं जयंती पर सीएमपीडीआई के मयूरी प्रेक्षागृह में उम्मीद फाउंडेशन द्वारा राज्य के वित मंत्री डॉ रामेश्वर उरांव के कर कमलों द्वारा झामुमो के रांची जिला सचिव सह झारखंड आंदोलनकारी डॉ हेमलाल कुमार मेहता हेमू को जयपाल सिंह मुण्डा समाज रत्न 2022 से सम्मानित होने पर रांची विश्वविद्यालय के स्नातकोत्तर भूगोल विभाग में बुके और अंग वस्त्र देकर स्वागत किया गया।
मौके पर डॉ मेहता ने कहा कि इतने बड़े अन्तर्राष्ट्रीय स्तर के ख्याति प्राप्त शक्सियत के नाम से सम्मान मिलना उनके लिए गर्व की बात है। इस उपलब्धि से आज पूरे राज्य के युवा समाजसेवी वर्ग में खुशी की लहर है। उन्होंने कहा कि मेरे काम और सम्मान से आने वाली नयी पीढ़ी के नवयुवकों में समाजसेवा के क्षेत्र में मनोबल बढ़ेगा।
इस मौके पर प्राध्यापक डॉ बीरेन्द्र कुमार महतो ने कहा कि शिक्षाविद् समाजसेवी डॉ हेमलाल मेहता समाज के लिए रोलमाडल हैं। हर वक्त, हर पहर समाज के अंतिम व्यक्ति की मदद के लिए तत्पर रहते हैं। अलग झारखंड आंदोलन में इनके योगदान को भुलाया नहीं जा सकता है। समाज की मजबूत नींव हम तभी रख सकते हैं, जब हम अपने व्यक्तित्व में अच्छे गुणों का समावेश करें। समाज के लिए कुछ करते वक्त यह न सोचें कि यह काम मैं ही क्यों करूं, ऐसी सोच रखना जरूरी है। इस भावना को अपने भीतर से समाप्त कर युवाओं को आज अपने करियर के साथ-साथ समाज के लिए भी कुछ करने का जज्बा लेकर आगे बढ़ना होगा, तभी एक बेहतर कल का निर्माण हो सकेगा।
प्राध्यापक डॉ रीझू नायक ने कहा कि एक रोल मॉडल वह होता है जो जीवन, मूल्यों और जीवन शैली को प्रभावित करने की क्षमता रखता है। अब समय आ गया है कि हम युवाओं को अपनी सामाजिक जिम्मेदारी का एहसास हो और युवाओं के अनुकरण के लिए जीवन के अच्छे मानक स्थापित करें। उन्होंने कहा कि अपने घर व समाज को बेहतर दिशा देने के लिए युवाओं को अपनी विचारधारा में भी थोड़ा बदलाव लाने की जरूरत है, क्योकिं देश का निर्माण अच्छे समाज से ही होता है।
इस अवसर पर समाजसेवी विजय आनन्द नायक, डॉ तारकेश्वर महतो, डॉ बबलू राम, डॉ रिंकू शाही, रोहित कुमार महतो, नवल किशोर, गुलाम सादिक, अनिमा रूंडा के अलावा छात्राएँ व शोधार्थी मौजूद थे।
टीम एबीएन, पलामू/ रांची। प्रमंडलीय आयुक्त जटा शंकर चौधरी से आज पलामू जोन के आईजी राज कुमार लकड़ा ने मुलाकात की। पलामू जोन के आईजी के पद पर पदभार ग्रहण करने के बाद आयुक्त से उनकी पहली मुलाकात थी। आयुक्त ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। साथ ही उन्होंने कहा कि पलामू जोन के आईजी बनाये जाने से पुलिस प्रशासन और मजबूत हुआ है।
अपराध नियंत्रण एवं सोशल पुलिसिंग के क्षेत्र में पलामू जोन उत्कृष्ट कार्य करेगा। उन्होंने कहा कि प्रमंडल क्षेत्र के तीनों जिलों के जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन द्वारा आपसी समन्वय से कार्य किए जाने के बेहतर परिणाम आयेंगे।
टीम एबीएन, विष्णुगढ़ (हजारीबाग)। झारखंड सरकार के श्रम एवं नियोजन मंत्री सत्यानंद भोक्ता की मौजूदगी में हजारीबाग समाहरणालाय में जिला योजना समिति (बीस सूत्री) की बैठक शुक्रवार को हुई। बैठक में विष्णुगढ़ से जुड़ी कई समस्यायों को जिला परिषद मध्य शेख तैयब ने सभा पटल पर रखा। तैयब के माध्यम से विष्णुगढ़ से जुड़े कई मामले पर ध्यानाकर्षण करवाया गया।
तैयब ने उपरैली बोदरा में वर्षों पूर्व बन कर तैयार पावर सब स्टेशन को चालू कराने, बनासो से बिरण बेड़ा मडमो तक बने सड़क के उखड़ने का मामला बैठक में रखा। कोनार डैम का पानी पाइप लाइन द्वारा हजारीबाग को पानी सुविधा के साथ विष्णुगढ़ बनासो के आठ गांव के ग्रामीणों को भी पानी की सुविधा की मांग रखी। वहीं जविप्र की दुकान के मामले को भी सभा में रखा।
टीम एबीएन, पदमा (हजारीबाग)। पदमा प्रखंड के रोमी गांव निवासी दिगंबर कुमार पिता दिलीप प्रसाद मेहता उम्र लगभग 23 वर्ष को इंसाफ दिलाने के लिए ग्रामीण सहित पूरे प्रखंड के लोगों ने कैंडल मार्च निकाला। इस दौरान दिन गुरुवार को चंपाडीह बगीचे से रोमी बंगला चौक तक कैंडल मार्च निकाला गया। इस दौरान युवाओं ने दिगंबर को इंसाफ मिले, निष्पक्ष रुप से प्रशासनिक जांच हो, दोषियों को फांसी हो... आदि नारे लगाये। उसके बाद मोमबत्ती जलाकर श्रद्धांजलि दी।
युवाओं ने मांगों को लेकर के पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन देने का निर्णय भी लिया गया। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार 30 दिसंबर रात करीब 9 बजे एनएच 33 सल्फर्नी गेट के समीप सड़क दुर्घटना में पूरी तरह घायल हो गया था। जिस ईचाक थाना पुलिस प्रशासन ने रामकी कंपनी का एंबुलेंस बुलाकर सदर अस्पताल भेज दिया। जहां से हजारीबाग आरोग्यम हॉस्पिटल ले जाया गया। वहां रात्रि करीब 12 बजे डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। जहां से पोस्टमार्टम के लिए हजारीबाग सदर हॉस्पिटल ले जाया गया।
मृतक की बड़ी बहन प्रीति कुमारी ने भाई के दो दोस्त अनुज कुमार पिता वीरेंद्र मेहता ग्राम चचकपी थाना बरकट्ठा और बबलू कुमार पिता केदार प्रसाद मेहता ग्राम बरियट थाना इचाक पर हत्या का आरोप लगाया था। साथ ही प्रीति ने बताया कि मेरा भाई का एक्सीडेंट नहीं हुआ। मेरे भाई की हत्या की गया है। वहीं पुलिस प्रशासन से निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की बात कही, ताकि कभी किसी का घर नहीं उजड़े किसी की मां की गोद सुनी न हो।
टीम एबीएन, चरही (हजारीबाग)। शुक्रवार को यूको बैंक शाखा चरही का 80वां स्थापना दिवस मनाया गया। जिसके मुख्य अतिथि विनायक दूबे थे।इन्होंने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।
मुख़्य अतिथि ने कहा कि यूको बैंक ग्राहकों की सेवा में हमेशा तत्पर है। साथ ही लोगों इस बैंक में किसी भी प्रकार के कठिनाइयों का सामना नहीं करना पड़ता है। जिस कारण बैंक शाख दिन प्रतिदिन बढ़ रही है।आगे कहा कि बैंक से संबंधित होने वाली समस्याओं का निदान तत्काल किया जाता है। जिसमें ग्राहकों को कठिनाइयों का सामना नहीं करना करना पड़े। ग्राहकों को बैंक से होने वाले अन्य सुविधाओं के बारे विस्तार पूर्वक जानकारी दिया गया।
मौके पर शाखा प्रबंधक रोमन मिंज, खुशबू कुमारी, जगरनाथ राणा, आलोक शरण, सुरजीत राम, मो एहसान अंसारी, रूपा देवी, पूर्व पंसस लालो मुर्मू, अनिल जायसवाल, प्रदीप कुमार, मुकेश कुमार सोनी सहित कई ग्राहक उपस्थित थे।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse