झारखंड

View All
Published / 2023-01-09 18:27:18
टाटीझरिया : दम घुटने से दंपती की मौत, क्षेत्र में शोक

  • पति के साथ सती हो गयी पत्नी, चीत्कार से गूंज उठा गांव 
  • दूसरे दिन भी रहा मातम, बड़े बेटे ने दिया मुखाग्नि 

टीम एबीएन, टाटीझरिया। क्या ईश्वर की माया है कहीं धूप तो कही छाया है। टाटीझरिया प्रखंड और इचाक थाना क्षेत्र के झरपो गांव में रविवार की सुबह एक सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया। पता चला कि 65 वर्षीय बिशुन महतो 60 वर्ष गोलवा देवी दोनों दंपती कोयला की चूल्हा जला कर बंद कमरे में सोने के दौरान कोयला से निकले विषैले गैस से दम घुटने के कारण मृत्यु हुई थी। 

दंपती अपने पीछे दो बेटे विकास प्रसाद और बजरंगी प्रसाद हैं, जो अपने परिवार साथ बाहर रहते हैं। दो बेटी  दामाद, नाती, नतनी, पोता, पोती समेत भरा पूरा परिवार छोड़ गये। सोमवार को बुजुर्ग दंपति का शव आमने-सामने चिता पर लेटाकर झरपो श्मशान घाट मुक्ति धाम में अंतिम संस्कार किया गया। बड़े बेटे विकास प्रसाद ने मुखाग्नि दी। 

परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। प्रखंड क्षेत्र में हृदय विदारक घटना को लेकर चौक चौराहे में चर्चा का विषय बना है कि ऐसा घटना झरपो में वर्षों बाद दुबारा देखने को मिला। बिष्णु महतो हाथ पैर मोच आने पर हर कोई का इलाज करता था।

Published / 2023-01-09 18:26:23
दारू : ट्रैक्टर मालिकों में बढ़ता जा रहा है आक्रोश

  • बालू घाटों की नीलामी नहीं होने पर अंचल कार्यालय का घेराव व आंदोलन की चेतावनी

टीम एबीएन, दारू (हजारीबाग)। प्रखंड क्षेत्र में बालू की किल्लत होने से  ट्रैक्टर मालिक, चालक व मजदूर परिवारों के साथ आमजन के भी गुस्सा लगातार बढ़ता जा रहा है। सोमवार को अपने तय कार्यक्रम के अनुसार ट्रैक्टर मालिक चालक व मजदूरों का परिवार सहित सभी लोगों ने इरगा पंचायत भवन के पास एकत्र होकर जिला प्रशाशन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। 

इस दौरान जिला प्रशासन होश में आओ, बालू घाटो की नीलामी जल्द करो, ट्रैक्टर मालिको का शोषण करना बंद करो बंद करो का नारा लगाते रहे। ट्रैक्टर संघ के लोग अपना ट्रैक्टर कार्यक्रम स्थल तक लेकर आये थे और ट्रैक्टर के साथ प्रदर्शन किया। इस बारे में ट्रेक्टर संघ के लोगों ने बताया कि अंचलाधिकारी नीतू कुमारी ने दो माह पूर्व प्रखंड के तीन बालू घाटों की नीलामी प्रक्रिया प्रारंभ होने की बात कही थी साथ ही यह  आश्वाशन दिया था कि जल्द ही नीलामी प्रक्रिया को पूरा कर बालू घाटो से बालू निकालने का कार्य सुचारू रूप से शुरू होगा। 

बालू की आपूर्ति नही होने के कारण आम जनता को  प्रधानमंत्री आवास, घर, चहारदीवारी आदि निर्माण कार्य  करने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।यहां के जनप्रतिनिधि और आम जनता ने भी अंचलाधकारी से बालू घाटो की जल्द बंदोबस्ती की मांग की है। प्रदर्शन करने वालो में भोला साव, विजय मोहन, बलदेव साव, इंदु साव, सिकंदर पासवान, प्रदीप मोहन, बीरेंद्र यादव सहित अन्य दर्जनों लोग शामिल थे।

Published / 2023-01-09 18:25:37
विष्णुगढ़ : भेलवारा मुखिया की अध्यक्षता में हुई कृषक गोष्ठी

टीम एबीएन, बिष्णुगढ़। प्रखंड के भेलवारा पंचायत में मुखिया लक्ष्मी देवी की अध्यक्षता में कृषक गोष्ठी का आयोजन  कीया गया। बैठक एग्रीकल्चर एक्सटेंशन रिफॉर्म्स योजना अंतर्गत रवि फसल से संबंधित बातों की जानकारी किसानों को दी गई। 

गोष्ठी के आयोजन में कृषि विभाग के आगंतुकों द्वारा ग्रामीण किसानों को कृषि ऋण माफी, मिट्टी जांच, खेतों में सिंचाई प्रबंधन, नमूना संग्रह, किसान क्रेडिट कार्ड, आईपीएम, बीज उपचार, रवि फसल से आच्छादन और उपचार के बारे में विस्तार से जानकारी दी गयी। वही वैज्ञानिक विधि द्वारा कैसे फसलो का पैदावार बढ़ाया जाए, फसलों में कीट व्याधि से बचाव व नियंत्रण की भी जानकारी दी गई। गोष्ठी में किसानों के फसल व इससे जुड़ी बातें के संबंध बताया गया। 

आयोजन में कृषि यंत्रीकरण उपकरण संबंधित विषयों पर चर्चा की गयी। कार्यक्रम में प्रखंड कृषि पदाधिकारी अभय कुमार, पौधा संरक्षण पर्यवेक्षक, प्रखंड तकनीकी प्रबंधक, सहायक तकनीकी प्रबंधक व कृषक मित्र सविता देवी, कृषक मित्र पार्वती देवी, गंगाधर महतो के अलावे भारी संख्या में गांव के कृषक उपस्थित हुए।

Published / 2023-01-09 09:53:35
धनबाद : आईआईटी आइएसएम में विदेश से आया छात्र कोरोना संक्रमित

  • जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए भेजा जायेगा सैंपल

टीम एबीएन, धनबाद/ रांची। धनबाद के आईआईटी आइएसएम में विदेश से आया एक छात्र कोरोना पॉजिटिव मिला है। धनबाद जिला सर्विलांस पदाधिकारी डॉक्टर राजकुमार सिंह ने इसकी जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि कोरोना पॉजिटिव छात्र शिकागो से आया है। आगे की जांच के लिए उसके सैंपल को जिनोम सीक्वेंसिंग के लिए भेजा जायेगा।

जिला सर्विलांस पदाधिकारी ने बताया कि संक्रमित छात्र 1 जनवरी 2023 को शिकागो से नई दिल्ली एयरपोर्ट पर उतरा। वहां उसकी कोविड जांच नहीं हुई थी। 4 जनवरी को वह एक अन्य छात्र के साथ राजधानी एक्सप्रेस से धनबाद पहुंचा और यहां से आईआईटी आईएसएम गया। आईआईटी आईएसएम में पहले से ही एक आइसोलेशन केंद्र बनाया गया है, जहां बाहर से आने वाले छात्रों को पहले वहीं रखा जाता है। उनके आने के बाद दोनों छात्रों को आइसोलेशन सेंटर में रखा गया। शिकागो से आये छात्र को बुखार भी था। वहां दोनों छात्रों के सैंपल की आरटी पीसीआर जांच हुई। यह जांच आईआईटी आईएसएम के टैग एसआरएल लैब में की गयी। जांच में शिकागो से आने वाला छात्र कोविड पॉजिटिव पाया गया।

Published / 2023-01-09 09:49:30
रांची : मकान मालिक ने किरायेदार को मारी गोली, अरेस्ट

  • रोज रात में देर से घर आने से था नाराज

टीम एबीएन, रांची। रांची के एयरपोर्ट थाना क्षेत्र में एक मकान मालिक ने अपने ही किरायेदार को गोली मारकर घायल कर दिया। मकान मालिक अपने किरायेदार के हर दिन रात में देर से लौटने की वजह से नाराज था। इसी मामले को लेकर रविवार की देर रात किरायेदार और मकान मालिक में झगड़ा हुआ, जिसके बाद मकान मालिक ने किरायेदार को गोली मार दी।

जानकारी के अनुसार हरिलाल यादव उर्फ बबलू यादव खोखमा टोली में सेना के जवान राजेश तिवारी के घर पर किराये में रहते हैं। काम की वजह से किरायेदार बबलू हमेशा देर से घर आया करता था। रविवार को भी वह देर से घर पहुंचा। जवान ने उससे कहा कि अगर वह देर से आयेगा तो दरवाजा नहीं खुलेगा। रात में उठकर दरवाजा खोलना मुश्किल है। इस पर किरायेदार ने उससे कहा कि वह इसकी एक अलग चाभी दे दे। इसी बात को लेकर दोनों के बीच बकझक हुआ।  

बात इतनी बढ़ गयी कि आरोपी जवान ने किरायेदार पर लाइसेंसी पिस्टल से गोली चला दी। गोली किरायेदार के पैर में लगी। घटना की जानकारी मिलने के बाद एयरपोर्ट थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी जवान को दबोच लिया। वहीं पुलिस ने घटना में प्रयुक्त पिस्टल को भी जब्त कर लिया है।

Published / 2023-01-08 22:07:58
गृह मंत्री के बयान पर सार्वजनिक माफी मांगे भाजपा : सुप्रियो भट्टाचार्य

टीम एबीएन, रांची। झारखंड मुक्ति मोर्चा के महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा कि बजट सत्र से पहले राज्य सरकार नई नियोजन लायेगी। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उन्होंने भाजपा पर निशाना साधा और अमित शाह के बयान की निंदा की। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति को लेकर गृह मंत्री अमित शाह के बयान पर भाजपा को सार्वजनिक माफी मांगनी चाहिए। 

श्री भट्टाचार्य ने कहा कि लोकसभा चुनाव में इस बार भाजपा का सूपड़ा साफ हो जायेगा। वहीं दूसरी ओर प्रेस वार्ता के बाद टेट पास और कई युवा अभ्यर्थियों ने सुप्रियो भट्टाचार्य के सामने नियोजन नीति को लेकर विरोध जताया। कहा कि सरकार के उटपटांग फैसलों के कारण उनका कैरियर प्रभावित हो रहा है। एक तरफ नियोजन नीति को स्थगित करने की बात है, दूसरी ओर शिक्षकों के लिए नियुक्ति प्रक्रिया जारी है, जो भ्रामक है। इस पर सुप्रियो ने आश्वस्त किया कि जल्द ही नयी नियोजन नीति सरकार लायेगी।

Published / 2023-01-08 21:55:12
मोरहाबादी में आयोजित खादी मेला संपन्न, समापन समारोह में शामिल हुए राज्यपाल

  • मुख्यमंत्री की पत्नी कल्पना सोरेन ने भी लिया दोस्तों के साथ महोत्सव का आनंद

टीम एबीएन, रांची। राजधानी के मोरहाबादी मैदान में 28 दिसंबर से चल रहे 12 दिनी राष्ट्रीय खादी एवं सरस महोत्सव का समापन रविवार को हो गया। समापन समारोह के मुख्य अतिथि राज्यपाल रमेश बैस थे। उन्होंने कहा कि झारखंड खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड एवं ग्रामीण विकास विभाग और सरकार के संयुक्त प्रयास से आयोजित इस राष्ट्रीय महोत्सव के समापन समारोह में आकर प्रसन्नता हुई है। 

राष्ट्रीय खादी एवं सरस महोत्सव में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के जीवन के हर पहलुओं को समेटे उनकी तस्वीरों के माध्यम से उनके जीवन पर आधारित गांधी संग्रहालय बनाया गया। यह संग्रहालय महात्मा गांधी के विचार और उनका खादी के प्रति लगाव को दिखाता है। महोत्सव में खादी आधारित बापू के सिद्धांत एवं उद्देश्य के अनुरूप स्वरोजगार एवं स्वावलंबन तथा ग्रामीण महिलाओं की आर्थिक सशक्तिकरण झलकती है। यह महोत्सव देशभर के बुनकरों, कारीगरों व हस्तशिल्पियों के उत्पाद को मंच देता है।

Published / 2023-01-08 21:24:49
झारखण्ड : कांग्रेस के पांच नेता छह साल के लिए पार्टी से निष्कासित

  • एक्शन मोड पर झारखंड कांग्रेस

टीम एबीएन, रांची। झारखंड कांग्रेस की अनुशासन समिति एक्शन मोड में नजर आ रही है। इस दौरान झारखंड कांग्रेस की अनुशासन समिति ने अनुशासनहीनता के आरोप में पार्टी के 5 वरिष्ठ नेताओं के खिलाफ 6 साल तक पार्टी से निष्कासित करने की अनुशंसा कर दी। झारखंड कांग्रेस की अनुशासन समिति एक्शन मोड में नजर आ रही है।

जानें पूरा मामला

दरअसल, बीते दिनों 5 वरिष्ठ नेताओं पर पार्टी ने अनुशासनहीनता का आरोप लगाया था। जिसके बाद उन्हें शो कॉज किया गया था और 14 दिनों में जवाब तलब किया गया था। लेकिन 7 में से सिर्फ दो ने ही जवाब दिया है। जिसके बाद अनुशासन समिति ने अन्य पांच के खिलाफ कठोर कार्रवाई करने की अनुशंसा कर दी है। इसको लेकर वीरेंद्र सिंह ने बताया कि पिछले दिनों अनुशासनहीनता के लिए तीन लोगों राकेश तिवारी, अनिल ओझा, लाल किशोर नाथ शाहदेव राजेश गुप्ता, आलोक दुबे ने  जवाब नहीं दिया है। इन लोगों ने समय मांगा है।

उन्होंने आगे कहा कि संविधान में समय देने का प्रावधान नहीं है। सर्वसम्मति से राकेश तिवारी और अनिल ओझा के विरुद्ध कार्रवाई समाप्त कर दी गयी है। बाकी क चार लोगों ने जवाब दिया है। उनके लिए प्रभारी और अध्यक्ष को हटाने की अनुशंसा की गयी है। इसके अलावा उन्हें 6 साल तक पार्टी से निकलने की अनुशंसा कर दी गयी है।

Page 950 of 1593

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse