झारखंड

View All
Published / 2023-01-09 18:32:11
विद्यार्थियों के बीच केदारुत मुखिया सरिता देवी ने बांटी पोशाक

  • अभिभावक बच्चों को निरंतर स्कूल भेजें : सरिता देवी

टीम एबीएन, बरही। प्रखंड के केदारुत पंचायत के प्राथमिक विद्यालय अमरुतवा में मुखिया सरिता देवी ने स्कूली बच्चों के बीच पोशाक का वितरण किया। इस अवसर पर बच्चों व ग्रामीणों को संबोधित करते हुए मुखिया सरिता देवी ने कहा कि सरकार बच्चों को शिक्षा देने के लिए कई योजनाएं चला रही हैं। बच्चों को प्रतिदिन स्कूल में ही मध्यान भोजन मिलता है।

किताबों के साथ पोशाक, स्कूल किट आदि दिए जा रहे हैं। ताकि बच्चे शिक्षा से निरंतर जुड़े रहे। अभिभावकों की भी जिम्मेदारी बनती है कि बच्चों को स्कूल भेजे। मौके पर प्रधानाध्यापक अमित कुमार भारती, शोहवा देवी, वीणा भारती, सहायक शिक्षक दशरथ यादव, फूलमती देवी, सकुंती देवी, गुड़िया देवी, यशोदा देवी, रूबी देवी सहित अन्य लोग मौजूद थे।

Published / 2023-01-09 18:31:27
मुखिया राजेन्द्र प्रसाद व महिला नेत्री ममता देवी ने कोरियाडीह स्कूल के बच्चों को दी पोशाक

टीम एबीएन, बरही। अंतर्गत कोरियाडीह में राजकीय प्राथमिक विद्यालय में कक्षा एक एवं द्वितीय में नामांकित छात्रों के बीच दो जोड़ी पोशाक, स्वेटर एवं जुता का वितरण किया गया। पोशाक वितरण कार्यक्रम में मुखिया राजेन्द्र प्रसाद, महिला नेत्री ममता देवी, प्रधानाध्यापिका मीणा कुमारी, पंसस संतोषी कुमारी, उपमुखिया दामोदर प्रसाद वर्मा, विद्यालय प्रबंधन समिति अध्यक्ष सोनिया देवी, सीआरपी अरुण प्रसाद मेहता शामिल हुए।

मुखिया राजेंद्र प्रसाद ने कहा कि सभी बच्चे नियमित रूप से विद्यालय में उपस्थिति दर्ज कर शिक्षा प्राप्त करना चाहिए। सरकार द्वारा पोशाक वितरण सभी बच्चों को समरसता का भाव उत्पन्न करने की विचार निहित है।इसके लिए सभी बच्चों को सरकार द्वारा पोशाक उपलब्ध कराया जाना सार्थक कदम है एवं पोशाक मिलने से बच्चो में खुशी देखने को मिला। महिला नेत्री ममता देवी ने कहा कि बच्चे ही देश के भविष्य है। बच्चों के शिक्षा पर लोगों को विशेष ध्यान देने की जरूरत है। 

प्रधानाध्यपिका मीणा देवी ने कहा कि स्कूल के शिक्षक बच्चों के शिक्षा के प्रति कटिबद्ध है। उन्होंने अभिभावकों से ससमय बच्चों को स्कूल भेजने की अपील की। मौके पर वार्ड सदस्य गुड़िया देवी, अर्चना कुमारी, बसंती देवी, बालेश्वर प्रसाद, शिक्षक दीनानाथ प्रसाद, अजित कुमार, रेखा कुमारी, मधुबाला कुमारी, ग्रामीण बिनोद कुशवाहा, पिंकी कुमारी, गुड़िया देवी, रीना देवी, रानी देवी, दीना देवी, रामजी प्रसाद, ललिता देवी, चिंता देवी के अलावे दर्जनों ग्रामीण उपस्थित थे।

Published / 2023-01-09 18:30:29
बुंडू उत्क्रमित मध्य विद्यालय में बच्चों के बीच जनजागरण केंद्र ने बांटी खेल सामग्री

  • जनजागरण केंद्र की समाज मे है अहम भूमिका : विजय यादव

टीम एबीएन, बरही। उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय बुंडू में जनजागरण केंद्र हजारीबाग के सौजन्य से प्रोजेक्ट छलांग के तहत खेल सामग्री फुटबॉल, टेनिस, बॉल, कोन, ड्रोन पम्प, मिशील स्टॉप वॉच बच्चों को उपलब्ध कराया। खेल सामग्री वितरण कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि मुखिया संघ के अध्यक्ष सह मलकोको मुखिया विजय यादव, पंसस प्रतिनिधि रोहित कुमार यादव, जनजागरण केंद्र हजारीबाग की फील्ड को-आर्डिनेटर आरती कुमारी मौजूद थे।

कार्यक्रम की अध्यक्षता व संचालन विद्यालय के प्रधानाध्यापक उदय नारायण प्रसाद ने किया। इस अवसर पर मुखिया संघ के अध्यक्ष सह मलकोको मुखिया विजय यादव ने कहा कि समाज सेवा के क्षेत्र में संस्थाओं की भूमिका सराहनीय है तथा आज लोगों के सहयोग और उनके सुख-दुख में तथा सामाजिक कुरीतियों के विरुद्ध जनजागरण केंद्र की भूमिका सराहनीय है।

 जनजागरण केंद्र विभिन्न क्षेत्रों में कार्य कर रहा है, जिससे आम लोगों को सीधा इसका लाभ पहुंच रहा है। उन्होंने कहा कि समाज के हर तबके को सहयोग करने में जनजागरण केंद्र की अहम भूमिका है। मौके पर मुनिलाल राम, सहायक अध्यापक नरेश कुमार यादव, बाबूलाल यादव, प्रदीप कुमार यादव, मनोज कुमार, सुरेश कुमार, जागेश्वर ठाकुर मौजूद रहे।

Published / 2023-01-09 18:29:37
कृषि ऋण माफी योजना के लिए 9 से 21 जनवरी तक चलेगा विशेष अभियान : प्रखंड कृषि पदाधिकारी

टीम एबीएन, दारू। झारखंड कृषि ऋण माफी योजना के तहत वैसे ऋण धारक जिन्होंने अबतक पचास हजार रुपये के ऋण माफी योजना का लाभ नही उठाया है 9 जनवरी से 21 जनवरी तक चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत इसका लाभ उठा सकते है। 

इस बारे में प्रखंड कृषि पदाधिकारी गंगा सागर और सहायक तकनीकी प्रबंधक प्रदीप कुमार महतो ने बताया कि प्रखंड में 250 ऋण धारकों ने इसका लाभ अबतक नही उठाया है। ऐसे लोगों को विशेष जागरूकता रथ निकालकर जागरूक करने का प्रयास किया जा रहा है। इस योजना में वैसे केसीसी ऋण धारक जिनका ऋण 31 मार्च 2020 तक एनपीए नही हुआ है इसका लाभ उठा  सकते है। 

ऋण माफी योजना के तहत अबतक लाभ नही उठाने वाले लोगो को नजदीकी प्रज्ञा केंद्र में जाकर एक रुपया का ई टोकन कटवाना होगा तभी इसका लाभ उठाया जा सकता है।

Published / 2023-01-09 18:28:59
आदर्श+2 उच्च विद्यालय कारुखाप का 27 वां स्थापना दिवस समारोह मना

टीम एबीएन, चरही। चुरचू प्रखंड के तहत स्थापित आदर्श+2 उच्च विद्यालय कारुखाप का 27 वां स्थापना दिवस समारोह सह वार्षिकोत्सव धूमधाम के साथ मनाया गया। जिसके मुख्य अतिथि प्रमुख निरंजन प्रसाद नायक, विशिष्ट अतिथि जिप वासुदेव करमालीऔर सम्मानित अतिथि पूर्व जिला परिषद सह पूर्व मुखिया परमेश्वर महतो थे।

विद्यालय के छात्र-छत्राओं के द्वारा कई तरह के रंगारंग और सांस्कृतिक कार्यक्रमों को प्रस्तुत किया।उपरोक्त अतिथियों ने कहा कि विद्यालय सुदूरवर्ती गावं में होने के भी 27 वर्षों से शिक्षा का अलख जगाता आ रहा है। विद्यालय के बच्चों की रिजल्ट शत प्रतिशत रहा है। यह विद्यालय बेहतर पढ़ाई के लिए जाना जाता है। 

मौके पर हेंदेगढ़ा पंसस मालती देवी, हेंदेगढ़ा मुखिया गिरिजा कुमारी, इंदरा मुखिया राधिका देवी, जरबा मुखिया सुनीता देवी, हेंदेगढ़ा के उप मुखिया दशरथ महतो, आदर्श उच्च विद्यालय कारुखाप के सचिव जगदीश महतो, पूर्व अध्यक्ष रामटहल महतो, वार्ड सदस्य सुशीला देवी, सोनिया देवी, अशोक तुरी, बैजनाथ महतो, सुरेंद्र राम, उप मुखिया धनराज महतो, वासुदेव महतो, देवनाथ महतो, मुंशी महतो, भुनेश्वर तुरी, प्रधानाध्यापक गणेश महतो, लिपिक राजकुमार राम, समाजसेवी विष्णु महतो, सुरेश कुमार महतो, पारसनाथ कुमार महतो, अनिल दास, सहायक शिक्षक प्रेमनाथ महतो सहित कई शिक्षक छात्र-छात्राएं एवं ग्रामीण उपस्थित थे।

Published / 2023-01-09 18:28:19
झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ का वनभोज सह मिलन समारोह

  • डीईओ सहित कई बीईईओ हुए शामिल, लजीज व्यंजनों का उठाया लुत्फ 

टीम एबीएन, हजारीबाग। झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ का वनभोज सह मिलन समारोह का आयोजन रविवार को कनहरी पहाड़ की वादियों में संपन्न हुआ। डीईओ सहित लगभग 500 शिक्षकों ने वनभोज का आनंद लिया। वनभोज में कई प्रखंड के बीईईओ भी शामिल हुए। वनभोज कार्यक्रम में जामताड़ा जिला शिक्षा अधीक्षक दीपक कुमार भी उपस्थित थे।

 बता दें कि वे पूर्व में हजारीबाग में शिक्षक के रूप में सेवा दे चुके हैं। वनभोज में शिक्षकों की रूची के अनुसार शाकाहारी, मांसाहारी, फलाहारी व्यंजनों की व्यवस्था की गई थी। इस दौरान सस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। मौके पर उपस्थित अतिथि सहित शिक्षकों ने लजीज व्यंजनों का जमकर लुत्फ  उठाया।

इस आयोजन में संगठन के अध्यक्ष मो अतिकुज्जमा, कार्यकारी अध्यक्ष मनोज कुमार, उपाध्यक्ष प्रभाकर कुमार, जितेन्द्र सिंह, नवीन कुमार, तारकेश्वर सिंह जिला महासचिव कुमार सत्यपाल, संयुक्त सचिव विष्णु कुमार, प्रवक्ता नरेंद्र कुमार, रणधीर कुमार, मिडिया प्रभारी राजीव झा, संगठन मंत्री अमित कुमार, कार्यालय सचिव ललित नारायण तिवारी, रोहिताश्व नायक, कोषाध्यक्ष राजेश्वर राम सहित जिला कार्यकारिणी से सुनील सिंह, प्रमोद कुमार, सुनील कुमार सहित कई शिक्षक उपस्थित थे। कार्यक्रम को सफल बनाने में दिलीप यादव, महेंद्र प्रसाद, बसंत कुमार दास, रजनीश, सुबोध कुमार, राजकुमार, शिव शंकर यादव, महेंद्र यादव, तारकेश्वर सिंह, महेंद्र गुप्ता, निमिषा पल्लवी, शम्मा तलत, दीपिका खाखा, पुष्पा कुमारी, प्रभा कुमारी  का सराहनीय योगदान रहा।

Published / 2023-01-09 18:27:18
टाटीझरिया : दम घुटने से दंपती की मौत, क्षेत्र में शोक

  • पति के साथ सती हो गयी पत्नी, चीत्कार से गूंज उठा गांव 
  • दूसरे दिन भी रहा मातम, बड़े बेटे ने दिया मुखाग्नि 

टीम एबीएन, टाटीझरिया। क्या ईश्वर की माया है कहीं धूप तो कही छाया है। टाटीझरिया प्रखंड और इचाक थाना क्षेत्र के झरपो गांव में रविवार की सुबह एक सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया। पता चला कि 65 वर्षीय बिशुन महतो 60 वर्ष गोलवा देवी दोनों दंपती कोयला की चूल्हा जला कर बंद कमरे में सोने के दौरान कोयला से निकले विषैले गैस से दम घुटने के कारण मृत्यु हुई थी। 

दंपती अपने पीछे दो बेटे विकास प्रसाद और बजरंगी प्रसाद हैं, जो अपने परिवार साथ बाहर रहते हैं। दो बेटी  दामाद, नाती, नतनी, पोता, पोती समेत भरा पूरा परिवार छोड़ गये। सोमवार को बुजुर्ग दंपति का शव आमने-सामने चिता पर लेटाकर झरपो श्मशान घाट मुक्ति धाम में अंतिम संस्कार किया गया। बड़े बेटे विकास प्रसाद ने मुखाग्नि दी। 

परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। प्रखंड क्षेत्र में हृदय विदारक घटना को लेकर चौक चौराहे में चर्चा का विषय बना है कि ऐसा घटना झरपो में वर्षों बाद दुबारा देखने को मिला। बिष्णु महतो हाथ पैर मोच आने पर हर कोई का इलाज करता था।

Published / 2023-01-09 18:26:23
दारू : ट्रैक्टर मालिकों में बढ़ता जा रहा है आक्रोश

  • बालू घाटों की नीलामी नहीं होने पर अंचल कार्यालय का घेराव व आंदोलन की चेतावनी

टीम एबीएन, दारू (हजारीबाग)। प्रखंड क्षेत्र में बालू की किल्लत होने से  ट्रैक्टर मालिक, चालक व मजदूर परिवारों के साथ आमजन के भी गुस्सा लगातार बढ़ता जा रहा है। सोमवार को अपने तय कार्यक्रम के अनुसार ट्रैक्टर मालिक चालक व मजदूरों का परिवार सहित सभी लोगों ने इरगा पंचायत भवन के पास एकत्र होकर जिला प्रशाशन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। 

इस दौरान जिला प्रशासन होश में आओ, बालू घाटो की नीलामी जल्द करो, ट्रैक्टर मालिको का शोषण करना बंद करो बंद करो का नारा लगाते रहे। ट्रैक्टर संघ के लोग अपना ट्रैक्टर कार्यक्रम स्थल तक लेकर आये थे और ट्रैक्टर के साथ प्रदर्शन किया। इस बारे में ट्रेक्टर संघ के लोगों ने बताया कि अंचलाधिकारी नीतू कुमारी ने दो माह पूर्व प्रखंड के तीन बालू घाटों की नीलामी प्रक्रिया प्रारंभ होने की बात कही थी साथ ही यह  आश्वाशन दिया था कि जल्द ही नीलामी प्रक्रिया को पूरा कर बालू घाटो से बालू निकालने का कार्य सुचारू रूप से शुरू होगा। 

बालू की आपूर्ति नही होने के कारण आम जनता को  प्रधानमंत्री आवास, घर, चहारदीवारी आदि निर्माण कार्य  करने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।यहां के जनप्रतिनिधि और आम जनता ने भी अंचलाधकारी से बालू घाटो की जल्द बंदोबस्ती की मांग की है। प्रदर्शन करने वालो में भोला साव, विजय मोहन, बलदेव साव, इंदु साव, सिकंदर पासवान, प्रदीप मोहन, बीरेंद्र यादव सहित अन्य दर्जनों लोग शामिल थे।

Page 949 of 1593

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse