झारखंड

View All
Published / 2023-01-09 21:32:09
किसान अपनी फसलों में उत्पादन को बढ़ायें : बीडीओ

पिपरा में कृषि कर्मशाला आयोजित 

  • फैसलों में अधिक उपज के लिए अपनाएं 3 एम फॉर्मूला : बीटीएम 

टीम एबीएन, पीपरा-पलामू/ रांची। पिपरा प्रखंड की प्रखंड विकास पदाधिकारी अनिता केरकेट्टा कहा कि किसान अपनी फसलों में उत्पादन को बढ़ायें। इसके लिए कृषि उपकरण एवं तकनीक का सहारा लें। साथ ही कृषि वैज्ञानिकों एवं कृषि विभाग द्वारा फसलों को लगायें जाने संबंधी सलाह का अनुपालन करते हुए अगेती फसलों को लगायें, ताकि उत्पादन के साथ-साथ उत्पादन की अच्छी कीमत प्राप्त हो। प्रखंड विकास पदाधिकारी आज पिपरा प्रखंड में आयोजित रबी कर्मशाला में किसानों को कृषि संबंधी सलाह दे रहीं थीं। उन्होंने किसानों को रबी कर्मशाला में सीखी बातों को अन्य किसानों को अवगत कराने की बातें कही, ताकि ज्यादा -से-ज्यादा किसानों को इसका फायदा मिले। उन्होंने कृषि ऋण माफी योजना के लिए ई-केवाईसी कराने के लिए भी किसानों को प्रेरित किया। 

रबी कर्मशाला की अध्यक्षता प्रखंड प्रमुख विक्रांत सिंह यादव ने की। प्रखंड तकनीकी प्रबंधक संजय कुमार ने  किसानों को फसलों में अधिक उत्पादन लेने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि किसान भाई फसलों में अधिक उत्पादन के लिए धान, गेहूं के चक्र को छोड़कर 3-एम फामूर्ला को अपनाएं। इससे उन्हें अधिक उपज प्राप्त होगा। 3-एम का मतलब खरीफ में मक्का (मेज), रबी में सरसों (मस्टर्ड) तथा गरमा में मूंग की खेती करना होता है, जिससे किसानों को कम खर्च होगा। पानी की खपत भी कम होगी। खाद एवं कीटनाशक में लागत या खर्च कम होगा। पर्यावरण संरक्षण भी हो सकेगा।  3-एम तकनीक अपनाने से फसल का उत्पादन अधिक होगा और किसानों की आमदनी भी अधिक होगी। उन्होंने गेहूं की खेती में उर्वरक प्रबंधन पर भी प्रकाश डाला। 

उन्होंने किसानों को सलाह दिया कि गई की बुआई के 21 दिन बाद पहली सिंचाई करें, इसके 3 दिन उपरांत 45 किलोग्राम यूरिया के साथ 100ेह्ण न्यूट्रीस्फीयर एन मिलाकर 1.5 एकड़ गेहूं के खेत में छिड़काव करें। नाइट्रोजन, पोटेशियम तथा जिंक का प्रयोग गेहूं के दाना बनने की प्रक्रिया के समय उपयोग करने की सलाह दी। रबी कर्मशाला में केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार द्वारा किसानों के हित में चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई। किसानों को बताया गया कि 90% अनुदान पर ड्रिप/स्प्रिंकलर इरिगेशन सिस्टम दिया था रहा है। इस योजना का लाभ लेकर किसान अपनी फसल में अच्छी सिंचाई कर सकते हैं। 

भूमि संरक्षण विभाग की पंप योजना, उद्यान विकास की योजना एवं झारखंड राज्य कृषि ऋण माफी योजना के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी दी गई एवं इसके फायदे के बारे में बताया गया। कृषि कर्मशाला में जिला परिषद सदस्य ददन पासवान,  रवीन्द्र कुमार सिंह, सरईया मुखिया प्रियंका कुमारी, दलपतपुर मुखिया मीना देवी, बभण्डी मुखिया इसवंती देवी सहित जनसेवक, जनसेवक सह प्रखंड कृषि पदाधिकारी, किसान मित्र एवं विभिन्न गांवों के किसान उपस्थित थे।

Published / 2023-01-09 19:33:55
बाघमारा विधायक ढुल्लू महतो का कोर्ट में सरेंडर, गये जेल

टीम एबीएन, धनबाद/ रांची। धनबाद जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां पर भाजपा विधायक ढुल्लू महतो ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया है। हाईकोर्ट के आदेश पर ढुल्लू महतो ने आज कोर्ट में आत्मसमर्पण किया है। दरअसल, पिछले 12 दिसंबर को ही न्यायालय ने 10 जनवरी तक ढुल्लू महतो को आत्मसमर्पण करने का आदेश दिया था।

बताया जा रहा है कि झारखंड हाईकोर्ट ने साल 2013 के एक मामले में पुलिस पदाधिकारी की वर्दी फाड़ने और पुलिस हिरासत से एक वारंटी को छुड़ाने के मामले में बाघमारा विधायक ढुल्लू महतो को राहत देने से इनकार करते हुए कोर्ट में सरेंडर करने को कहा था, जिसके बाद आज ढुल्लू ने झारखंड हाईकोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया। 

बता दें कि विधायक ढुल्लू महतो पर आरोप है कि साल 2013 में ढुल्लू महतो समेत अनेक पर आरोपियों ने सरकारी काम में बाधा डालने और एक वारंटी राजेश गुप्ता को हिरासत से छुड़ाने का मामला दर्ज कराया गया था। प्राथमिकी में ढुल्लू पर पुलिस अधिकारी से हथियार छीनने और मारपीट करने का भी आरोप है। कोर्ट ने ढुल्लू महतो को जेल में सरेंडर करने को कहा था। इसी मामले में भाजपा विधायक ढुल्लू महतो पहले भी जेल जा चुके हैं। वहीं रविवार को ढुल्लू महतो अचानक जेल में बीमार हो गये थे।

Published / 2023-01-09 19:30:14
फरवरी में नेपाल और बांग्लादेश का दौरा करेगी पैरा थ्रो बॉल टीम

टीम एबीएन, रांची। पैरा थ्रो बॉल फेडरेशन आॅफ इंडिया ने तीन दिवसीय शिविर का आयोजन ई-रोड, तमिलनाडु में किया है। यह आयोजन  12 से 14 जनवरी 2023 तक चलेगा। शिविर के बाद भारतीय टीम का गठन किया जाना है। जिसमें झारखंड राज्य से 6 पुरुष और 6 महिला खिलाड़ी हैं : सनोज महतो, चंदन लोहरा, पवन लकड़ा, कमलेश उरांव, राजेश कुमार मेहता, एमडी नशिम अली, अनीता तिर्की, प्रतिमा तिर्की, पुष्पा मिंज, अशुंता टोपो, महिमा उरांव, तारामणि लकड़ा।  

इन सभी खिलाडियों को इस शिविर में शामिल होने का मौका मिला है और इसके बाद शिविर में जो भी खिलाड़ी अच्छा परफॉर्मेंस करेंगे, उन्हें भारतीय टीम में जगह मिलेगी। फरवरी में नेपाल और बांग्लादेश का दौरा करेगी। पैरा ओलंपिक एसोसिएशन आॅफ झारखंड के सचिव मुकेश कंचन सभी खिलाड़ियों को रांची रेलवे स्टेशन से शुभकामनाओं के साथ टीम को रवाना किया। मुकेश कंचन ने बताया कि थ्रो बॉल में झारखंड की प्रतिभा काफी ही बेहतरीन है। पिछले महीने ही नेशनल में महिला वर्ग में झारखंड को सिल्वर मेडल प्राप्त हुआ था, मुकेश जी का कहना है कि निश्चित तौर पर झारखंड के खिलाड़ी भारतीय टीम में जगह बना पायेंगे। 

सभी खिलाड़ियों को राहुल मेहता अध्यक्ष पैरा ओलंपिक एसोसिएशन आॅफ झारखंड, सरिता सिन्हा सचिव झारखंड डिसेबल्ड क्रिकेट एसोसिएशन, डॉ शमशेर आलम राही अध्यक्ष डीआरडी फाउंडेशन, जाहिद अंसारी, डॉ सुनीता कुमारी, संजू कुमारी एवं कोरल कुमार ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी।

Published / 2023-01-09 18:34:51
11 जनवरी को धूमधाम से मनेगा गुरुजी का जन्मदिन : किशोर राणा

टीम एबीएन, बड़कागांव। झारखंड मुक्ति मोर्चा के प्रखंड अध्यक्ष किशोर राणा ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष दिशोम गुरु शिबू सोरेन का 79वां जन्मदिन आगामी 11 जनवरी को बड़े धूमधाम से सोनी धर्मशाला में मनाया जायेगा। आगे उन्होंने बताया कि प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी सैकड़ों कार्यकर्ता के द्वारा केक काटकर दिशोम गुरु का जन्मदिन मनाया जायेगा। जिसको लेकर उन्होंने 11 बजे सभी कार्यकर्ताओं से सोनी धर्मशाला पहुंचने का अपील किया है।

Published / 2023-01-09 18:32:55
चरही : पेट्रोल छिड़क जलाकर मारने का प्रयास

टीम एबीएन, चरही। बीते शनिवार को चरही थाना क्षेत्र के उंटमरवा निवासी परमजीत सिंह की 23 वर्षीय पत्नी तिलकी देवी को पेट्रोल छिड़ककर जलाकर मार देने का प्रयास किया गया। इसके पूर्व महिला के साथ दुष्कर्म करने की कोशिश की गयी थी। जब-तक शोर मचा पाती इसके पहले ही मुंह पर टेप चिपका दिया गया था। उस पर पट्रोल डालकर आग लगा दी गई। 

भुक्तभोगी महिला ने अपने मुंह से टेप को हटाकर शोर मचाने के कारण पड़ोसी महिला के घर पहुंचते इससे पहले अपराधी भाग निकले। इस कांड की मास्टर माइंड हरजीत कौर है। जो अपने दो अपने गौरव, ललित और एक अन्य हिमांशु के साथ कांड को अंजाम देने के लिए भुक्तभोगी महिला के घर पहुंची थी। लेकिन आस-पास के पड़ोसियों ने नाकाम कर दिया था। झुलसी हुई महिला को तत्काल इलाज के लिए सदर अस्पताल हजारीबाग भेज दिया गया। जहां से डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए रांची रिम्स भेज दिया गया। वहां पर महिला की स्थिति गंभीर बनी हुई है। कांड को अंजाम देने वाले सभी अपराध कर्मी फरार हो गए हैं। 

चरही थाना प्रभारी देवेंद्र कुमार ने बताया कि सोमवार को पुलिस निरीक्षक महेंद्र सिंह दलबल के साथ मामले की जांच करने के लिए भुक्तभोगी महिला के घर पहुंचे। पति के समक्ष घर को खुलवाकर जांच-पड़ताल की। आगे बताया कि महिला के पति परमजीत ने पत्नी के द्वारा दिये गए बयान को दोहरा रहा है। घर के अंदर जले हुए सभी सामग्रियों को बरामद कर लिया गया है। मामले की गहन जांच की जा रही है। दोषी पाए गए लोगों को बख्शा नहीं जायेगा। भुक्तभोगी के घर में ताला लगा हुआ है। जबकि प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि महिला 80 प्रतिशत जल चुकी है।

Published / 2023-01-09 18:32:11
विद्यार्थियों के बीच केदारुत मुखिया सरिता देवी ने बांटी पोशाक

  • अभिभावक बच्चों को निरंतर स्कूल भेजें : सरिता देवी

टीम एबीएन, बरही। प्रखंड के केदारुत पंचायत के प्राथमिक विद्यालय अमरुतवा में मुखिया सरिता देवी ने स्कूली बच्चों के बीच पोशाक का वितरण किया। इस अवसर पर बच्चों व ग्रामीणों को संबोधित करते हुए मुखिया सरिता देवी ने कहा कि सरकार बच्चों को शिक्षा देने के लिए कई योजनाएं चला रही हैं। बच्चों को प्रतिदिन स्कूल में ही मध्यान भोजन मिलता है।

किताबों के साथ पोशाक, स्कूल किट आदि दिए जा रहे हैं। ताकि बच्चे शिक्षा से निरंतर जुड़े रहे। अभिभावकों की भी जिम्मेदारी बनती है कि बच्चों को स्कूल भेजे। मौके पर प्रधानाध्यापक अमित कुमार भारती, शोहवा देवी, वीणा भारती, सहायक शिक्षक दशरथ यादव, फूलमती देवी, सकुंती देवी, गुड़िया देवी, यशोदा देवी, रूबी देवी सहित अन्य लोग मौजूद थे।

Published / 2023-01-09 18:31:27
मुखिया राजेन्द्र प्रसाद व महिला नेत्री ममता देवी ने कोरियाडीह स्कूल के बच्चों को दी पोशाक

टीम एबीएन, बरही। अंतर्गत कोरियाडीह में राजकीय प्राथमिक विद्यालय में कक्षा एक एवं द्वितीय में नामांकित छात्रों के बीच दो जोड़ी पोशाक, स्वेटर एवं जुता का वितरण किया गया। पोशाक वितरण कार्यक्रम में मुखिया राजेन्द्र प्रसाद, महिला नेत्री ममता देवी, प्रधानाध्यापिका मीणा कुमारी, पंसस संतोषी कुमारी, उपमुखिया दामोदर प्रसाद वर्मा, विद्यालय प्रबंधन समिति अध्यक्ष सोनिया देवी, सीआरपी अरुण प्रसाद मेहता शामिल हुए।

मुखिया राजेंद्र प्रसाद ने कहा कि सभी बच्चे नियमित रूप से विद्यालय में उपस्थिति दर्ज कर शिक्षा प्राप्त करना चाहिए। सरकार द्वारा पोशाक वितरण सभी बच्चों को समरसता का भाव उत्पन्न करने की विचार निहित है।इसके लिए सभी बच्चों को सरकार द्वारा पोशाक उपलब्ध कराया जाना सार्थक कदम है एवं पोशाक मिलने से बच्चो में खुशी देखने को मिला। महिला नेत्री ममता देवी ने कहा कि बच्चे ही देश के भविष्य है। बच्चों के शिक्षा पर लोगों को विशेष ध्यान देने की जरूरत है। 

प्रधानाध्यपिका मीणा देवी ने कहा कि स्कूल के शिक्षक बच्चों के शिक्षा के प्रति कटिबद्ध है। उन्होंने अभिभावकों से ससमय बच्चों को स्कूल भेजने की अपील की। मौके पर वार्ड सदस्य गुड़िया देवी, अर्चना कुमारी, बसंती देवी, बालेश्वर प्रसाद, शिक्षक दीनानाथ प्रसाद, अजित कुमार, रेखा कुमारी, मधुबाला कुमारी, ग्रामीण बिनोद कुशवाहा, पिंकी कुमारी, गुड़िया देवी, रीना देवी, रानी देवी, दीना देवी, रामजी प्रसाद, ललिता देवी, चिंता देवी के अलावे दर्जनों ग्रामीण उपस्थित थे।

Published / 2023-01-09 18:30:29
बुंडू उत्क्रमित मध्य विद्यालय में बच्चों के बीच जनजागरण केंद्र ने बांटी खेल सामग्री

  • जनजागरण केंद्र की समाज मे है अहम भूमिका : विजय यादव

टीम एबीएन, बरही। उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय बुंडू में जनजागरण केंद्र हजारीबाग के सौजन्य से प्रोजेक्ट छलांग के तहत खेल सामग्री फुटबॉल, टेनिस, बॉल, कोन, ड्रोन पम्प, मिशील स्टॉप वॉच बच्चों को उपलब्ध कराया। खेल सामग्री वितरण कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि मुखिया संघ के अध्यक्ष सह मलकोको मुखिया विजय यादव, पंसस प्रतिनिधि रोहित कुमार यादव, जनजागरण केंद्र हजारीबाग की फील्ड को-आर्डिनेटर आरती कुमारी मौजूद थे।

कार्यक्रम की अध्यक्षता व संचालन विद्यालय के प्रधानाध्यापक उदय नारायण प्रसाद ने किया। इस अवसर पर मुखिया संघ के अध्यक्ष सह मलकोको मुखिया विजय यादव ने कहा कि समाज सेवा के क्षेत्र में संस्थाओं की भूमिका सराहनीय है तथा आज लोगों के सहयोग और उनके सुख-दुख में तथा सामाजिक कुरीतियों के विरुद्ध जनजागरण केंद्र की भूमिका सराहनीय है।

 जनजागरण केंद्र विभिन्न क्षेत्रों में कार्य कर रहा है, जिससे आम लोगों को सीधा इसका लाभ पहुंच रहा है। उन्होंने कहा कि समाज के हर तबके को सहयोग करने में जनजागरण केंद्र की अहम भूमिका है। मौके पर मुनिलाल राम, सहायक अध्यापक नरेश कुमार यादव, बाबूलाल यादव, प्रदीप कुमार यादव, मनोज कुमार, सुरेश कुमार, जागेश्वर ठाकुर मौजूद रहे।

Page 947 of 1591

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse