टीम एबीएन, बरही। प्रखंड अंतर्गत रसोईया धमना पंचायत के नहर कॉलोनी व बाराटोल में ट्रांसफार्मर पिछले कई दिनों से खराब होने के कारण उक्त दोनों क्षेत्रों में बिजली व्यवस्था पूरी तरह से बाधित थी। पूर्व विधायक मनोज कुमार की उपस्थिति में 200 केवीए का नया ट्रांसफार्मर लगाया गया, जिसके बाद बिजली व्यवस्था सुचारू रूप से लोगों को मिल रहा है।
200 केवीए ट्रांसफार्मर का उद्घाटन जिला परिषद सदस्या प्रीति कुमारी, मुखिया गोविंद साव की उपस्थिति में संयुक्त बिहार के तत्कालीन मंत्री सह पूर्व विधायक मनोज कुमार यादव ने किया। मौके पर सामाजिक कार्यकर्ता गुरुदेव गुप्ता, उपमुखिया बिरेंद्र कुमार साव भी उपस्थित रहे। ट्रांसफॉर्मर का उद्घाटन फीता काटकर किया गया। जिसके बाद सुचारू रूप से बिजली व्यवस्था कायम हुआ। इस बाबत पूर्व विधायक मनोज कुमार यादव ने कहा कि वह हमेशा जनता के दु:ख सुख में खड़े रहते है, जब भी किसी को उनकी जरूरत पड़ती है तो उनकी सेवा के लिए हमेशा तत्पर रहता हूँ।
कहा कि क्षेत्र का विकास और यहां के लोगों की मूलभत समस्याओं के लिए हमेशा से आवाज उठाता रहा हूँ और आगे भी क्षेत्र के विकास के लिए प्रयत्नशील रहूंगा। मौके पर सामाजिक कार्यकर्ता मो जियाउल हक, मो मकसूद अंसारी, मो युनुस, मो इरशाद, तारकेश्वर साव, मो मंसूर, मो इलियास आदि उपस्थित रहे।
टीम एबीएन, बरही। कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा के तहत प्रखंड के केदारुत पंचायत में कांग्रेस प्रखण्ड अध्यक्ष अब्दुल मनान वारसी की अध्यक्षता में कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा के तहत कार्यक्रम आयोजित की गई। कार्यक्रम में सर्वसम्मति से खड्गधारी यादव उर्फ गुड्डू को केदारुत पंचायत का अध्यक्ष व तेजबहादुर सिंह को महामंत्री बनाया गया। इस दौरान कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष अब्दुल मनान वारसी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी नहीं, बल्कि एक सोच और विचारधारा है। कांग्रेस पार्टी की सोच और विचारधारा को आगे बढ़ाने के लिए हम सब को प्रतिबद्घ होना चाहिए।
उन्होंने कहा कि भाजपा ने पहले देश को धर्म के नाम पर बांटा और अब जात-पात के नाम पर बांट रही है, जबकि कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा निकालकर लोगों को जोड?े का काम कर रहे हैं, कोई विपक्षी नेता ऐसा नहीं जो पांच महीने सड़कों पर कन्याकुमारी से लेकर जम्मू कश्मीर तक पैदल यात्रा कर सके, यह केवल राहुल गांधी ही कर सकते हैं।
मौके पर अर्जुन यादव, सुरेश प्रसाद यादव, मो रौशन अंसारी, आलम अंसारी, खड्गधारी यादव, अहमद अंसारी, शशि कुमार सिंह, गुलाम मुस्तफा, तरुण सिन्हा, सन्नी यादव, रहीम अंसारी, गोपाल यादव, अनिल राणा, तेजबहादुर सिंह, सुनील भुइयां, सतीश कुमार यादव, सोनू कुमार यादव, पंकज कुमार, संजय सिंह, मनोज कुमार, मुकेश यादव, राज कुमार, मो इरशाद अंसारी, सोहेल अंसारी, मो साबिर सहित दर्जनों लोग उपस्थित रहे।
टीम एबीएन, बरही। प्रखंड के बसरिया पंचायत के पडरिमा गांव में मुखिया नीलम देवी की अध्यक्षता में ग्राम पंचायत विकास योजना (जीपीडीपी) हेतु ग्राम बैठक का आयोजन किया गया। बैठक के माध्यम से सरकार के आदेशानुसार योजनाओं को चयन कर योजनाओं का लाभ प्रत्येक व्यक्ति को मिलें। मौके पर ग्रामीणों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लेते हुए योजना चयन में अपनी भागीदारी सुनिश्चित की। साथ ही ग्राम माधोपुर व कारीमाटी में स्कूली बच्चों को जन जागरण केंद्र के द्वारा खेल सामग्री उपलब्ध कराई गई।
मुखिया नीलम देवी ने कहा कि पंचायत का सर्वांगीण विकास करना उनकी पहली प्राथमिकता है। पूरे प्रखण्ड में पंचायत को अव्वल बनाकर विकास के मामले में शीर्ष स्थान प्राप्त करना ही उनकी प्राथमिकता है। मौके पर पंचायत की मुखिया नीलम देवी, पूर्व मुखिया हरेंद्र गोप, उपमुखिया पार्वती देवी, उप मुखिया प्रतिनिधि विनोद यादव, पंचायत समिति सदस्य प्रतिनिधि कामेश्वर रविदास, पंचायत सचिव नेमधारी महतो, वार्ड सदस्य मनीष शर्मा, स्कूल के शिक्षक समेत ग्रामीणों में विजय राना, विजय यादव सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे।
टीम एबीएन, कोडरमा। बिजली चोरी रोकने के लिए विभाग के द्वारा 11 जनवरी को झुमरी तिलैया, कोडरमा और डोमचांच के 168 स्थानों पर छापामारी की गई। यहां बिजली चोरी को लेकर संबंधित थानों में 47 लोगों पर प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। जबकि इनपर 3 लाख 66 हजार रुपये का जुमार्ना भी लगाया गया है। इस बारे में बिजली विभाग के कार्यपालक अभियंता मनोज कुमार सिंह ने बताया कि झुमरी तिलैया के 87 स्थानों पर छापामारी हुई। बिजली चोरी को लेकर 30 लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की गई। इन सबों पर दो लाख 56 हजार रुपये का जुमार्ना लगाया गया। कोडरमा के 45 स्थानों पर छापामारी हुई।
यहां10 लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। इन सबों पर 40,000 रुपये का जुमार्ना लगाया गया है। जबकि डोमचांच के 34 स्थानों पर रेड हुआ। यहां बिजली चोरी के आरोप में 7 लोगों पर केस किया गया। इन सबों पर 70,000 रुपये का जुमार्ना लगाया गया है। ईई न बताया कि इनपर पहले से 5,94,707रुपये का बिजली बिल बाकी था। जुमार्ना की राशि और बकाया बिजली बिलों को मिलाकर इन पर 10,79,709 रुपये का बिजली बिल बाकी है। ईई मनोज कुमार सिंह ने उपभोक्ताओं से बिजली चोरी न करने और बकाए बिजली बिलों का भुगतान समय पर करने की जरुरत बताई।
टीम एबीएन, कोडरमा। शिक्षित बेरोजगार युवाओं को अधिक से अधिक रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से रोजगार मेला सह कौशल महोत्सव का आयोजन दिनांक 12 जनवरी 2023 को बागीटांड़ स्टेडियम कोडरमा राष्ट्रीय कौशल विकास निगम (एनएसडीसी) भारत सरकार के तत्वावधान में जिला प्रशासन कोडरमा के सहयोग से किया जा रहा है। आज माननीय केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री श्रीमती अन्नपूर्णा देवी व उपायुक्त श्री आदित्य रंजन द्वारा रोजगार मेला सह कौशल महोत्सव की तैयारी का जायजा लिया गया। माननीय केन्द्रीय शिक्षा राज्यमंत्री का जिले के युवाओं से अपीलङ्घङ्घ. अधिक से अधिक युवा कौशल महोत्सव में शामिल हो।
लिंक के माध्यम से करें फ्री रजिस्ट्रेशन
कौशल महोत्सव में भाग लेने के लिए युवा https://kaushalmahotsav.nsdcdigital.org/पर जाकर फ्री रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। कोई भी उम्मीदवार जो कक्षा 5 से 12 वीं पास है, आईटीआई डिप्लोमा धारक या स्नातक कौशल महोत्सव के लिए आवेदन कर सकता है। उम्मीदवारों को अपने फोटो आईडी, आधार कार्ड और पासपोर्ट आकार की फोटो की एक प्रति संबंधित स्थानों पर ले जानी चाहिए। मौके पर उप विकास आयुक्त श्री ऋतुराज व अन्य मौजूद रहे।
टीम एबीएन, रांची। लोकतंत्र के चतुर्थ स्तम्भ प्रेस / मीडिया को सुदृढ़ बनाने हेतु राज्य सरकार कृतसंकल्पित है। इस प्रतिबद्धता के तहत झारखण्ड राज्य में अपनी सेवा देने वाले मीडिया प्रतिनिधियों / पत्रकारों को ग्रुप चिकित्सीय एवं व्यक्तिगत दुर्घटना बीमा योजना का लाभ उपलब्ध कराने हेतु झारखण्ड राज्य पत्रकार स्वास्थ्य बीमा योजना का संचालन राज्य सरकार द्वारा किया जा रहा है।
बीमा योजना में व्यक्तिगत दुर्घटना एवं ग्रुप मेडिक्लेम का भी है प्रावधान
इस योजना के अंतर्गत बीमा की राशि बीमाधारक मीडिया प्रतिनिधि का व्यक्तिगत दुर्घटना बीमा की राशि 5 लाख रुपए की होगी। इसके अतिरिक्त उनके आश्रितों तथा सभी बीमितों को ग्रुप मेडिक्लेम विषयक भी कुल राशि 5 लाख रुपए तक के चिकित्सा खर्च की सुविधा प्रदान की जाएगी। यह बीमा योजना एक वर्ष के लिए मान्य होगा और साथ ही इसमें प्रतिवर्ष नवीनीकरण का भी प्रावधान होगा।
इच्छुक पत्रकार कैसे करें आवेदन
झारखण्ड राज्य पत्रकार स्वास्थ्य बीमा योजना के अंतर्गत आच्छादन हेतु इच्छुक पत्रकार/ मीडिया कर्मियों से आवेदन आमंत्रित किये जा रहें हैं।
टीम एबीएन, रांची। राज्य में सूखे की स्थिति का आकलन करने आई केंद्र की टीम के साथ आज कृषि मंत्री श्री बादल ने बैठक की और राज्य के हालात के बारे में जानकारी दी। नेपाल हाउस मैं हुई बैठक के बाद राज्य के कृषि मंत्री श्री बादल ने कहा कि 226 प्रखंड सुखाड़ की चपेट में आए हैं। उन्होंने कहा कि केंद्रीय टीम को सभी बिंदुओं से अवगत करा दिया गया है साथ ही उम्मीद है कि केंद्रीय टीम जो रिपोर्ट सबमिट करेगी उस उस पर केंद्र सरकार सकारात्मक निर्णय लेगी और सुखाड़ से प्रभावित किसानों के उत्थान के लिए उचित कदम उठाएगी।
श्री बादल ने कहा कि हमने पूर्व से ही सारी तैयारी कर ली थी और बीज वितरण से लेकर अन्य कार्य भी कर लिए थे लेकिन राज्य में बारिश कम होने की वजह से करीब 65% कम उपज हुई है। 15 अगस्त तक 658 मिलीमीटर की जगह मात्र 426.3 मिलीमीटर बारिश हुई जिसकी वजह से राज्य के 226 प्रखंड प्रभावित हुए हैं। उन्होंने कहा कि राज्य के 58 लाख किसानों को आर्थिक रूप से सुदृढ़ करने के लिए राज्य सरकार काम कर रही है।
केंद्रीय टीम की नेतृत्वकर्ता एवं संयुक्त सचिव एस रुक्मणी ने कहा कि हमने रांची के चांहों प्रखंड में जायजा लिया है साथ ही 7 जिले मैं जाकर हमारी टीम सूखे की स्थिति का आकलन करेगी और अपनी रिपोर्ट केंद्र सरकार की उप समिति को भेजेगी। उन्होंने कहा कि उन्होंने कहा कि हमें उम्मीद है कि हमारी टीम जो अनुशंसा भेजेगी उसपर केंद्रीय कमेटी सकारात्मक निर्णय लेगी।
टीम एबीएन, रांची। अपने पिता पूर्व मुख्यमंत्री तथा वर्तमान राज्यसभा सांसद दिशोम गुरु श्री शिबू सोरेन के जन्मदिवस पर मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने उनसे आशीर्वाद लिया। मुख्यमंत्री ने अपने पिता को पुष्पगुच्छ भेंट कर ईश्वर से उनके दीर्घायु और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।
मौके पर मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर, राज्यसभा सांसद महुआ माजी, दिशोम गुरु शिबू सोरेन के छोटे पुत्र विधायक बसंत सोरेन सहित मुख्यमंत्री के अन्य परिजन तथा कई गणमान्य लोगों ने भी पूर्व मुख्यमंत्री तथा वर्तमान राज्यसभा सांसद दिशोम गुरु शिबू सोरेन को जन्मदिन की बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके बेहतर स्वास्थ्य एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse