झारखंड

View All
Published / 2023-01-14 22:25:13
झामुमो नेता राम प्रकाश भाई पटेल को संजीव बेदिया ने दी श्रद्धांजलि

टीम एबीएन, बड़कागांव (हजारीबाग)। झारखंड सरकार राज्य परिवहन प्राधिकार संयुक्त सदस्य सह झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय सचिव संजीव कुमार बेदिया ने झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय सदस्य सह मांडू विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी राम प्रकाश भाई पटेल के ब्रह्मभोज में शामिल हुए और फोटो पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजली दी। 

संजीव बेदिया ने कहा ने कहा कि भगवान से प्रार्थना करता हूं। इनकी आत्मा को शांति दे और परिवार वालों को इस दुख के समय में लड़ने भगवान इन पर कृपा बनाये रखें। मौके पर झामुमो केंद्रीय सचिव संजीव बेदिया, झामुमो वरिष्ठ नेता सह झारखंड मजदूर कोलियरी यूनियन के प्रदेश उपाध्यक्ष संजय सिंह, प्रदेश कोषाध्यक्ष सफीउल्लाह, झामुमो नेता राकेश मिश्रा, प्रखंड अध्यक्ष किशोर राणा, सतीश मिश्रा, अशोक गुप्ता, उमेश कुमार, पवन उदय मालाकार, मुकेश रावत, वासुदेव कुमार आदि मौजूद थे।

Published / 2023-01-14 15:28:25
रांची : सीवरेज-ड्रेनेज सिस्टम ध्वस्त होने से प्रदूषित हो रहे जलाशय

टीम एबीएन, रांची। राजधानी रांची कभी तालाबों का शहर कहा जाता था। लेकिन जैसे जैसे राजधानी की आबादी बढ़ी और विकास हुआ, वैसे वैसे जलाशय सिकुड़ता चला गया. अब स्थिति यह है कि जो तालाब और जलाशय बचा है, वह काफी प्रदूषित हो गया है। इसकी वजह है कि रांची की सीवरेज और ड्रेनेज सिस्टम ध्वस्त है और नाले के गंदे पानी इन्हीं जलाशयों में गिरता है। 

स्वर्णरेखा नदी, हरमू नदी के साथ साथ हटिया डैम, कांके डैम, विवेकानंद सरोवर, अरगोड़ा तालाब और बटन तालाब प्रमुख जलाशय हैं। इन सभी जलाशयों में नाले के गंदे पानी गिरता है, जिससे काफी प्रदूषित हो गये हैं। राजधानी के सबसे बड़ा तालाबों में सुमार विवेकानंद सरोवर में कांके रोड, राजभवन, अपर बाजार से लेकर रातू रोड आदि इलाकों के गंदा पानी गिरता है। ताबाल में गंदा पानी नहीं गिरे। इसको लेकर सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट का कोई व्यवस्था नहीं की गयी है।

Published / 2023-01-14 10:07:45
आखिर क्यों ईडी दफ्तर नहीं जा सके बड़बोले इरफान

  • कैश कांड मामले में ईडी के सामने नहीं हो सके पेश, मांगा और समय

टीम एबीएन, रांची। नकदी बरामदी मामले में जांच के घेरे में आये कांग्रेस के विधायक इरफान अंसारी  प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के सामने पेश नहीं हुए हैं। इसके अलावा उन्होंने ईडी के समक्ष पेश होने के लिए दो हफ्ते का समय मांगा है। इस बात की जानकारी एक अधिकारी ने दी है।

इस मामले को लेकर अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने उन्हें कार से नकद बरामदगी की जांच के सिलसिले में तलब किया था। बता दें कि जुलाई में वो कार से पार्टी विधायक राजेश कच्छप और नमन बिक्सल के साथ सफर कर रहे थे। इस दौरान हावड़ा जिले में उनके वाहन से 49 लाख रुपये नकद बरामद हुए थे, जिसके बाद बंगाल पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया था।

इरफान अंसारी ने दिया बयान : इसको लेकर इरफान अंसारी ने कहा है कि उन्होंने उन्होंने चिकित्सा के आधार पर और समय की मांग की है। उन्होंने कहा कि मेरे मेरे वकील चंद्र भानु सिंह ने आज ईडी कार्यालय गये थे, जहां पर उन्होने और अधिक समय की मांग की है। इसके बाद अगली तारीख दी जायेगी तो उसमे पेश हो जायेंगे और इस जांच में पूरा सहयोग देंगे।

 ईडी ने अन्य दो विधायकों को अगले सप्ताह पूछताछ के लिए बुलाया है। इस मामले में ईडी ने इस मामले में 24 दिसंबर को कांग्रेस विधायक कुमार जयमंगल सिंह उर्फ अनूप सिंह से नौ घंटे से अधिक समय तक पूछताछ की थी। ईडी इस मामले में धनशोधन के पहलू की जांच कर रहा है।

Published / 2023-01-13 22:46:52
सुरक्षा के साथ माइनिंग हमारी पहली प्राथमिकता : संजय कुमार महाप्रबंधक एनके एरिया

  • डकरा के वीआईपी आफिसर क्लब के सभागार में हुई त्रिपक्षीय सुरक्षा समिति की बैठक
  • उत्तरी कर्णपुरा क्षेत्र के सभागार में हुई त्रिपक्षीय सुरक्षा समिति की बैठक

टीम एबीएन, डकरा/ रांची। त्रिपक्षीय सुरक्षा समिति उत्तरी करणपुरा क्षेत्र की बैठक बीआईपी आफिसर क्लब के सभागार में संबोधित करते हुए महाप्रबंधक संजय कुमार ने कहा कि सुरक्षा के सभी मांगों को पूरा करते हुए माइनिंग करना हमारी प्राथमिकता है इसी प्राथमिकता का परिणाम है कि पिछले 2 वर्ष में किसी भी प्रकार का कोई एक्सीडेंट क्षेत्र में नहीं हुआ आने वाले समय में भी हमारा प्रयास है कि सुरक्षा मापदंड को पूरा करते हुए उत्खनन की जाये।

दीप प्रज्ज्वलन के उपरांत कार्यक्रम की शुरुआत की गई एरिया सेफ्टी आफिसर श्री राजेंद्र प्रसाद ने पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से कृत कार्रवाई प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। इसके उपरांत यूनियन प्रतिनिधियों ने सेफ्टी के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों की चर्चा की एवं कई मुद्दों पर प्रबंधन का ध्यान आकृष्ट कराया इस कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री पी हनुमंता राव डीडीएमएस माइनिंग रांची रीजन ने की। यूनियन प्रतिनिधियों द्वारा उठाए गए विषय पर संबंधित विभागीय प्रमुख, परियोजना पदाधिकारी ने पक्ष रखा।

 इस कार्यक्रम में श्री रविंद्र बोंथा डीडीएमएस मैकेनिकल रांची रीजन श्री विनीत चौरसिया, डीडीएमएस इलेक्ट्रिकल रांची रीजन, श्री मनीष मोहन एसोसिएशन हेड क्वार्टर रांची मुख्य रूप से मौजूद थे। कार्यक्रम समाप्ति के उपरांत एरिया सेफ्टी आफिसर श्री राजेंद्र प्रसाद ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया।

इसके अलावा बैठक में श्री ललन प्रसाद सिंह, श्री गोल्डन प्रसाद यादव श्री शैलेश कुमार, श्री विनय सिंह मानकी, श्री हरेंद्र कुमार राम श्री एल एन राणा,श्री प्रेम कुमार, महाप्रबंधक संचालन श्री के के ओझा, महाप्रबंधक खनन श्री एमके ओझा, स्टाफ आॅफिसर माइनिंग श्री डी के प्रधान, क्षेत्रीय वित्त प्रबंधक श्री संजय कुमार शर्मा, एरिया सेफ्टी आॅफिसर श्री राजेंद्र प्रसाद, परियोजना पदाधिकारी केडीएस एवं डकरा श्री जुनैदी अब्राहम परियोजना पदाधिकारी पुरनाडीह ओसीपी श्री नरेश सिंह, श्री दिवाकर साहू उप प्रबंधक कार्मिक एवं प्रशासन, सभी परियोजना के कोलियरी मैनेजर, मैनेजर जीवीटीसी श्री राघवेंद्र गांधी, सेफ्टी ऑफिसर एवं कांट्रेक्टर के प्रतिनिधि भी मौजूद थे।

Published / 2023-01-13 21:47:58
पारसनाथ पहाड़ पर किसका हक... 24 फरवरी को बंद रहेगा झारखंड

  • झामुमो विधायक बोले, अपने हक के लिए मांगनी पड़ रही भीख 

टीम एबीएन, गिरिडीह/ रांची। गिरिडीह जिले में स्थित पारसनाथ पहाड़ को लेकर विभिन्न आदिवासी संगठनों में विवाद रुकने का नाम ही नहीं ले रहा है। इसके चलते आदिवासी संगठनों ने पारसनाथ पहाड़ पर अधिकार को लेकर आने वाली 24 फरवरी को झारखंड बंद करने का ऐलान कर दिया है। 

आदिवासी मुख्यमंत्री होते हुए आदिवासियों को हक के लिए मांगनी पड़ रही भीख 
आदिवासी संगठनों द्वारा मुखरता से मांग रखी गई है कि अगर पारसनाथ पहाड़ को मरांग बुरु के रूप में सरकारी नोटिफिकेशन में दर्ज नहीं किया, तब तक आदिवासियों का राज्य में आंदोलन जारी रहेगा। वहीं, बीते मंगलवार को देश के 4 राज्यों से हजारों की संख्या में जुटे आदिवासी संगठन के महाजुटान को संबोधित करते हुए सत्तारूढ़ दल झारखंड मुक्ति मोर्चा के बोरियों से विधायक लोबिन हेंब्रम ने अपनी ही सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि यह शर्म की बात है कि आदिवासियों की सरकार रहते हुए, राज्य में आदिवासी मुख्यमंत्री होते हुए भी आज आदिवासियों को अपने अधिकार के लिए भीख मांगनी पड़ रही है। 

पार्टी से टिकट काटा जा सकता है पर माटी से नहीं 
लोबिन हेंब्रम ने आरोप लगाया है कि सरकार के खिलाफ और आदिवासी के हक को लेकर आवाज उठाने पर उन्हें धमकी दी जाती है कि उनका चुनाव में टिकट काट दिया जाएगा, उन्होंने कहा कि पार्टी से टिकट काटा जा सकता है पर माटी से नहीं। पारसनाथ में जुटे संथाल आदिवासी का यह मानना है कि पारसनाथ पर स्थित जुग जाहेर थान व मांझी थान आदिकालीन पूर्वज पिलचु आयो पिलचु बाबा द्वारा स्थापित तीर्थ स्थल है। 

आदिवासियों का पवित्र स्थल ह्यमरांग बुरुह्ण पर नहीं है तो और कहां है 
लोबिन हेंब्रम ने यह मांग की है कि राज्य सरकार ही बताएं कि आदिवासियों का पवित्र स्थल ह्यमरांग बुरुह्ण पारसनाथ पर्वत पर नहीं है तो और कहां है? लोबिन हेंब्रम ने कहा कि वे भी जैन धर्मावलंबियों के आस्था का सम्मान करते हैं पर जिस प्रकार से पारसनाथ पर्वत पर जैन धर्मावलंबियों द्वारा कब्जा कर वहां के मूल उपासक आदिवासियों को उनकी पूजा पद्धति और पशु बलि जैसी अनुष्ठान को करने से रोका जा रहा है यह बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पारसनाथ में तो ट्रेलर है पिक्चर राजधानी रांची के मोराबादी मैदान में दिखाइए। 

पहले जैन समुदाय के लोगों ने किया था विरोध 
गौरतलब है कि पारसनाथ क्षेत्र को पर्यटन स्थल घोषित किए जाने पर जैन समुदाय ने विरोध किया था, जिसे लेकर जैन धर्मावलंबियों ने राज्य समेत पूरे देश में आंदोलन किया था। इसके बाद केंद्र सरकार ने जैन धर्म की मांगों को मानते हुए पूर्व की तरह पारसनाथ को जैन धर्म का तीर्थ स्थल ही रहने दिया। साथ ही केंद्र सरकार ने पारसनाथ पहाड़ी के क्षेत्र में मांस-मदिरा के सेवन पर पाबंदी लगा दी है, जिसके चलते अब आदिवासी संगठन इस बात का विरोध कर रहे हैं। 

आदिवासी धर्म के रीति-रिवाज में पशु बलि की प्रथा रही है 
आदिवासी संगठनों के लोगों का कहना है कि आदिवासी धर्म के रीति-रिवाज में पशु बलि की प्रथा रही है। पारसनाथ पहाड़ हमारा धार्मिक पर्वत मरांग बुरु है, हमें वहां पशु बलि देने का अधिकार मिले।

Published / 2023-01-13 21:41:15
बड़कागांव : एक रुपया का टोकन कटवाओ और 50 हजार का केसीसी माफ...

टीम एबीएन, बड़कागांव। एक रुपया का टोकन कटवा कर 50000 तक का केसीसी ऋण झारखंड सरकार द्वारा माफ की जा रही है। इस बात की जानकारी लाभुक एवं किसान के लिए बड़कागांव प्रखंड कार्यालय में प्रखंड विकास पदाधिकारी, प्रमुख, उप प्रमुख मुखिया जनप्रतिनिधियों द्वारा जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। 

यह जागरूकता रथ बड़कागांव प्रखंड के विभिन्न पंचायतों एवं गांव का दौरा कर लाभुक तथा किसान को जागरूक करेगी। जिन किसानों  ने केसीसी लोन लिया है वे अपने नजदीकी प्रज्ञा केंद्र, बैंक में जाकर  ऋण माफी के लिए अपना एक रुपये का टोकन कटवाना है। बीडीओ बडकागाँव जितेंद्र कुमार पांडे ने कहा कि सभी योग्य लाभुक एवं किसानों से अपील है कि किसान क्रेडिट कार्ड ऋण माफी हेतु अपने निकटतम बैंक शाखा में जाकर किसान क्रेडिट कार्ड खाता, आधार कार्ड, राशन कार्ड एवं मोबाइल नंबर लेकर ई-केवाईसी करायें एवं योजना का लाभ उठायें। 

बड़कागांव प्रखंड में लगभग 1700  ऐसे किसान है जिन्होंने अभी तक अपना ई-केवायसी नहीं कराया है जिसके कारण उनकी ऋण माफी की प्रक्रिया सुरु नही हो पाई है। मौके पर प्रखंड कृषि पदाधिकारी रवि रंजन, पौधा संरक्षण केंद्र प्रभारी, रघुनंदन, प्रखंड तकनीकी प्रबधक आत्मा धर्मेंद्र कुमार, सहायक तकनीकी प्रबधनक श्याम कुमार सहित दर्जनों किसान उपस्थित थे।

Published / 2023-01-13 21:40:32
दारू : झुमरा में सवारी गाड़ी पलटी, 10 लोग गंभीर

टीम एबीएन, दारू। दारू थाना क्षेत्र के झुमरा में शुक्रवार की शाम को एक सवारी गाड़ी पलटने से दो बच्ची समेत कुल दस लोग घायल हो गये। सवारी गाड़ी हजारीबाग से करीब पंद्रह सवारी को लेकर टाटीझरिया थाना क्षेत्र के खंभवा अमनारी जा रही थी। सवारी गाड़ी खंभवा अमनारी का था और गाड़ी को वाहन मालिक खुद चला रहा था।

 झुमरा में डॉक्टर भारती के क्लीनिक के सामने वाहन का पिछला टायर ब्लास्ट कर गया  जिससे वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। वाहन पलटने से उसमें बैठे सवारी के बीच चीख पुकार मच गई। घटना में चालक की बेटी की कलाई टूट गयी जबकि एक अन्य बच्ची की कांधे की हड्डी अलग हो गई। चार महिलाओ के सर में चोट लगी है जबकि कुछ अन्य को भी हल्की चोटें आई है। 

घटना में सभी घायल महिला पुरुष खम्भवा अमनारी के रहने वाले बताए गए।स्थानीय चिकित्सक डॉक्टर भारती और डॉक्टर गोविंद नारायण ने सभी घायलों की प्राथमिक इलाज किया। इलाज के दौरान जिन्हें अधिक चोट आई थी उन्हें बेहतर इलाज के लिए हजारीबाग ले जाने का परामर्श दिया।

Published / 2023-01-13 21:39:56
बड़कागांव : नहीं रहे 85 वर्षीय वैद्य शिव शंकर प्रकाश मेहता

टीम एबीएन, बड़कागांव। प्रखंड के प्रथम आयुर्वेदिक चिकित्सक 85 वर्षीय वैद्य शिव शंकर प्रकाश मेहता का निधन हो गया। 12 जनवरी की रात उन्होंने अंतिम सांस लिया। 13 जनवरी को अंतिम संस्कार किया गया। अंतिम संस्कार में भारी संख्या में लोग शामिल हुए। मुखाग्नि बड़े पुत्र अरुण कुमार ने दिया। उनके निधन पर बड़कागांव प्रखंड में शोक का माहौल है। वैद्य शिव शंकर प्रकाश मेहता अपने पीछे पत्नी,  दो पुत्र, दो पुत्री समेत भरा पूरा परिवार छोड़ गये।

 शोक व्यक्त करने वालों में मुख्य रूप से पूर्व विधायक लोकनाथ महतो, डॉक्टर बालेश्वर महतो, विनोद सिन्हा, संजय गुप्ता, महेंद्र प्रजापति, कृष्णा प्रसाद, बालेश्वर चौरसिया, मनोज गुप्ता, जगदीश साव, जसवंत राय, दिनेश प्रसाद, मुखिया रंजीत कुमार, सुरेंद्र कुमार दांगी, विजय खंडेलवाल सहित कई लोग शामिल थे।

Page 939 of 1590

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse