झारखंड

View All
Published / 2023-01-16 22:52:42
कोडरमा : दो पहिया वाहन चालकों के बीच चला जागरूकता अभियान

  • कोडरमा में मना सड़क सुरक्षा सप्ताह 
  • बिना हेलमेट के दोपहिया वाहन चालकों से वसूला गया जुर्माना
  • आर इंटरप्राइजेज ने बांटे मुफ्त में हेलमेट

टीम एबीएन, कोडरमा। सड़क सुरक्षा सप्ताह को लेकर सोमवार को जिला परिवहन विभाग व आर इंटरप्राइजेज यामाहा के संयुक्त तत्वावधान में जिला परिवहन पदाधिकारी भागीरथ प्रसाद के नेतृत्व में जागरूकता अभियान चलाया गया। कोडरमा बाजार झुमरीतिलैया शहर के महाराणा प्रताप चौक स्थित चलाये गये अभियान के दौरान बिना हेलमेट के दोपहिया वाहन चालको से 25 हजार का चालान काटा गया। 

वही चालान काटे गए दोपहिया वाहन चालकों के बीच कुमार इंटरप्राइजेज की ओर से मुफ्त में लगभग 40 हेलमेट बांटे गये। मौके पर जिला परिवहन पदाधिकारी भागीरथ प्रसाद ने कहा कि लोगों में सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करना ही इस अभियान का उद्देश्य है। उन्होंने कहा आये दिन जागरूकता की कमी के कारण सड़क दुर्घटना से कई लोग काल के गाल में समा गए हैं। 

वही एआर इंटरप्राइजेज यामाहा शोरूम के प्रोपराइटर अभिषेक पांडेय ने कहा कि सड़क सुरक्षा को लेकर ए आर इंटरप्राइजेज यामहा बराबर अभियान चलाता रहता है। उन्होंने सड़क पर चला रहे हो वाहन चालकों से हेलमेट का प्रयोग अपने जीवन को सुरक्षित रखने की सलाह दी। मौके पर ट्रैफिक इंस्पेक्टर सावन खगड़िया, तिलैया थाना के एसआई आनंद मोहन, डीटीओ कार्यलय के कर्मी हिमांशु कुमार, अभिषेक मरांडी, यामाहा शोरूम के मैनेजर दिनेश यादव, सकील अहमद, अभिषेक राणा सहित काफी संख्या में पुलिस बल मौजूद थे।

Published / 2023-01-16 22:49:16
हजारीबाग में डीवीसी मजदूर संघ का सभा आयोजित

  • मुख्य अतिथि आर्गो बसु और विशिष्ट अतिथि नवीन सिन्हा हुए शामिल 

टीम एबीएन, हजारीबाग। डीवीसी मजदूर संघ, हजारीबाग के यूनियन कार्यालय में डी वी सी मजदूर संघ के सभी सदस्यों के बीच एक सभा का आयोजन किया गया। इस आयोजन के मुख्य अतिथि डी वी सी  मजदूर संघ के अध्यक्ष श्री आर्गो बसु एवं महामंत्री तपन कुमार दास, विशिष्ट अतिथि में प्रदीप पांडे, पूर्व उपाध्यक्ष भारतीय मजदूर संघ, झारखंड प्रदेश एवं हजारीबाग जिला के भारतीय मजदूर संघ के जिला अध्यक्ष श्री नवीन कुमार सिन्हा के नेतृत्व में संपन्न हुआ। 

आज के कार्यक्रम में मुख्य बातें डीवीसी कर्मचारियों की समस्या को सुना गया तथा डीवीसी मैनेजमेंट में हो रही विसंगतियां पर चर्चा की गयी तथा नये सदस्यों की सदस्यता लिया गया, नये सदस्य के रूप में श्री कृष्ण नंदन सिंह, श्री गुरोपदो राय,  विनोद प्रसाद, मनोहर पांडे, मुन्नी देवी, गंगाधर महतो, बैजनाथ राम, सुखेंदर यादव, एन के पटेल आदि ने स्वेच्छा से डी वी सी मजदूर संघ में अपनी सदेस्यत्ता ली आने वाले कल में और भी सदस्य बनेंगे। मंच का संचालन श्री कंचन कुमार सिंह, अध्यक्ष डीवीसी मजदूर संघ तथा  धन्यवाद ज्ञापन श्री मदन कुमार, सचिव डीवीसी मजदूर संघ हजारीबाग ने किया। 

सभा में विनय श्रीवास्तव, अनिल मिश्रा, एचके कर्मकार, दिलीप दास, वीरू बहादुर अरुण कुमार सिन्हा, कृपाशंकर सिन्हा, प्रदीप बारी, दशरथ राम आदि उपस्थित थे। अंत में सभी सदस्यों के बीच चूड़ादही, तिलकुट का भोजन कर कार्यक्रम का समापन किया गया।

Published / 2023-01-16 21:02:31
इंदिरा कुमारी बनीं श्री गुरु रविदास विश्व महापीठ की राष्ट्रीय प्रवक्ता

टीम एबीएन, रांची। दलित सेना की झारखंड प्रदेश अध्यक्ष (महिला विंग) इंद्रा कुमारी को श्री गुरु रविदास विश्व महापीठ की राष्ट्रीय प्रवक्ता मनोनीत किया गया है। इस मौके पर राष्ट्रीय कार्यकारिणी में उन्हें सम्मानित किया गया। श्री गुरु रविदास विश्व महापीठ की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक महाराष्ट्र सदन नई दिल्ली में संपन्न हुई, जिसमें रविदास आचार्य, राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेश राठोर (पूर्व विधायक ज्वालापुर), दुष्यंत कुमार गौतम (हरियाणा से राज्यसभा सांसद), पूर्व केंद्रीय मंत्री सत्यनारायण जटिया एवं सभी राज्यों से आये राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रदेश अध्यक्ष उपस्थित रहे।

 बताते चलें कि फरवरी में होने वाले संत श्री गुरु रविदास जयंती को लेकर चर्चा हुई। श्री गुरु रविदास की तरफ से सभी उपस्थित लोगों का अभिनंदन किया गया। नवचयनित इंद्रा कुमारी ने इसके लिए सबों को बहुत-बहुत बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा कि श्री गुरु रविदास महापीठ की उम्मीदों पर खरा उतरने की हरसंभव कोशिश करूंगी।

Published / 2023-01-16 19:46:32
गौतम बुद्ध शिक्षक प्रशिक्षण कॉलेज में बीएड सत्र 2022-24 की कक्षाएं शुरू

  • प्राचार्य ने प्रशिक्षुओं का किया स्वागत 
  • आत्म अनुशासन व आत्म नियंत्रण से होता है चरित्र निर्माण : प्राचार्य 

टीम एबीएन, हजारीबाग। गौतम बुद्ध शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय मुकुंदगंज, हजारीबाग में सोमवार को बीएड सत्र 2022-24 की कक्षाएं प्रारंभ हो गई। नव-प्रवेशित प्रशिक्षुओं का स्वागत महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ अरविंद कुमार यादव के नेतृत्व में सहायक प्राध्यापकों ने किया।  महाविद्यालय सभागार में दीप प्रज्ज्वलित कर स्वागत कार्यक्रम की शुरूआत की गई। इस दौरान प्राचार्य ने प्रशिक्षुओं का परिचय प्राप्त किया। साथ ही महाविद्यालय के व्याख्याताओं से प्रशिक्षुओं को भी परिचित कराया। 

मौके पर प्राचार्य ने प्रशिक्षुओं को अनुशासन का पाठ पढ़ाते हुए कहा कि बिना अनुशासित हुए योग्य नहीं बना जा सकता। उन्होंने कहा कि आत्म अनुशासन व आत्म नियंत्रण से ही चरित्र का निर्माण होता है। कहा कि महाविद्यालय में नियमित उपस्थित होना अनिवार्य है। उन्होंने प्रशिक्षुओं को अनुशासन में रहते हुए निरंतर अध्ययन करने की सलाह दी। प्राचार्य ने बताया कि बीएड के सभी प्राध्यापक योग्य एवं अनुभवी हैं। जो शिक्षा की गुणवत्ता के प्रति कटिबद्ध हैं। 

प्राचार्य ने कहा कि बीएड शिक्षा की गुणवत्ता को सरल, स्पष्ट, रूचिकर व सार्थक बनाती है। मंच संचालन सहायक प्राध्यापिका कुमारी अंजली ने किया। मौके पर व्याख्याता डॉ पुष्पा सिंह, पुष्पा कुमारी, अनिल कुमार, दशरथ प्रसाद, दिलीप कुमार सिंह, संदीप कुमार सिन्हा आदि उपस्थित थे।

Published / 2023-01-16 19:45:49
स्वास्थ्य के क्षेत्र में महिलाओं की भूमिका अहम : मुखिया

टीम एबीएन, बरकट्ठा। प्रखंड के पंचायत भवन कपका में राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत नर्सिंग प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्घाटन स्थानीय मुखिया कमलेश कुमार ने फीता काटकर किया। मौके पर मुखिया ने कहा कि बदलते समय में हर व्यक्ति बीमारी से ग्रसित हो रहे है। समय पर लोगों का इलाज डॉक्टर के अभाव में देरी हो जाती है वैसे महिलाएं जो मेडिसिन सीखना चाहते तो इस प्रशिक्षण केंद्र में आ कर जरूर सीखना चाहिए। ताकि प्रारंभिक ईलाज कर सके। 

वहीं प्रशिक्षण प्रभारी भोला बाबा ने बताया की यह कार्यक्रम 30 दिनों तक स्वास्थ्य के रूप में प्रशिक्षण दिया जायेगा। उसके बाद परीक्षा देने के बाद प्रमाण पत्र दिया जायेगा। टीवी, हैजा, निमोनिया, बीबी नापने का उपयोग के बारे में बताया जायेगा। मौके पर पंचायत समिति सदस्य डालेश्वर पंडित, रंजित पासवान, किशोर प्रसाद, अर्जुन प्रसाद, सीतराम प्रसाद, तारकेश्वर ठाकुर, विजय पासवान, रघु भुइयां, बीडीओ ठाकुर, सह प्रशिक्षण कर्मी सुनिधि राज, रिंकी देवी के अलावे कई लोग उपस्थित थे।

Published / 2023-01-16 19:43:12
युवा सप्ताह : जीएम कॉलेज आफ मेडिकल साइंस, इचाक में कई कार्यक्रम

टीम एबीएन, इचाक। जीएम कॉलेज आफ मेडिकल साइंस,इचाक में युवा सप्ताह के दौरान स्वामी विवेकानंद जी के तस्वीर पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। मेडिकल कॉलेज के निदेशक डॉ. रोहित कुमार ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि आप युवा हो और युवा पीढ़ी आपके समय में फिर दुबारा नहीं आ सकती। इसलिए आप अपने मंजिल को पाने के लिए इतना मेहनत करो की लक्ष्य की प्राप्ति हो जाए। 

स्वामी विवेकानंद जी ने कहा था की उठो जागो और तब तक चलते रहो जब तक तुम मंजिल की प्राप्त न हो जाए। महाविद्यालय प्रभारी पंकज कुमार ने युवा विद्याथीर्यों को उत्साहित करते हुए कहा कि जिस प्रकार स्वामी जी के बताए हुए रास्ते पर आप सभी चले आगर कोई युवा मन में ये ठान ले की हमे अपने और अपने देश के लिए कुछ कर गुजरना है तो आपने मंजिल को वह युवा हंसते हंसते उस मंजिल को प्राप्त कर सकते हैं।

स्वामी जी के रास्ते पर चलने के लिए प्रेरित करते हुए शिक्षक कुमारी ज्योति,अनुभा रंजन,टिंकू कुमार राणा, अभिषेक कुमार और कॉलेज के विद्यार्थियों में सचिन, प्रियांसु, अमन, अजीत, सूरज, विशाल, शीतल लता, विनीता, सचिन, रंजन, शीतल, रितेश, श्याम, संगीता, आरती ने भी अपने अपने विचारो को रखे। इस कार्यक्रम का मंच संचालन कुंदन कुमार,और बदल कुमार ने किया।

Published / 2023-01-16 19:42:25
इचाक : कुशवाहा महासभा के सम्मेलन को लेकर बटेश्वर ने किया दौरा

टीम एबीएन, इचाक। झारखंड कुशवाहा महासभा की जिला इकाई का महासम्मेलन 22 जनवरी 2023 को किया जाना है। जिस की तैयारी को लेकर महासभा के प्रदेश संगठन सचिव बटेश्वर प्रसाद मेहता ने अपने अन्य सहयोगियों के साथ क्षेत्र का भ्रमण कर रहे हैं। सोमवार को इन्होंने पदमा और इचाक प्रखंड का दौरा किया। 

इस दौरान कुशवाहा बंधुओं को एक मंच पर आने की अपील की कहा कि 22 जनवरी 2023 को हजारीबाग के शिवम बैंक्वेट हॉल में जिला स्तरीय महा सम्मेलन आयोजित किया गया है। जिसमें प्रदेश भर के कुशवाहा महासभा के पदाधिकारी एकत्रित होंगे। 

क्षेत्र भ्रमण के दौरान श्री मेहता के साथ जिला अध्यक्ष सेवानिवृत्त पुलिस उपाधीक्षक मटकी भारी महतो, जिला महासचिव सह पूर्व मुखिया डेगनारायण प्रसाद मेहता, पूर्व प्रमुख अयोध्या प्रसाद मेहता, सरोज मेहता, सुनील कुमार मेहता और वकील मेहता समेत कई लोग शामिल थे।

Published / 2023-01-16 19:41:50
मजदूरों को ले जा रहा बोलेरो पिकअप दुर्घटनाग्रस्त, चालक का हाथ टूटा

टीम एबीएन, दारू (हजारीबाग)। रविवार की रात्रि 11 बजे मजदूरों को ले जा रही बोलेरो पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े ट्रांसफार्मर लदा बिजली पोल में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर में वाहन का चालक बुरी तरह घायल हो गया और उसकी कलाई की हड्डी टूट गई। 

इस दुर्घटना में गनीमत रही कि दुर्घटना से पहले 11000 विधुत का करंट प्रवाहित हो रही थी पर दुर्घटना के बाद शार्ट सर्किट के कारण कवालु विद्युत सबस्टेशन से बिजली ट्रिप कर गयी अन्यथा बड़ा हादसा और जानमाल की क्षति हो सकती थी वाहन में बीस महिला पुरुष मजदूर सवार थे।घटना के बारे में आसपास के लोगों ने बताया कि वाहन में घर ढलाई करने वाले मजदूर सवार थे जो मोरंगी में ढलाई कर अपने घर टाटीझरिया क्षेत्र के सिमरा जा रहे थे। बोलेरो पिकअप वाहन को सबसे पहले एक अज्ञात हाईवा ने चकमा दिया जिसके बाद वह अनियंत्रित होकर ट्रांसफार्मर लगे बिजली के पोल में टक्कर मार दी। 

टक्कर में पोल टूट गया ट्रांसफरमर क्षतिग्रस्त होकर निवहर गिर गया। आसपास के लोगों की सहायता से घायल चालक को 108 एम्बुलेंस से हजारीबाग भेज दिया गया जहां उसकी हालत ठीक है। वाहन में सवार सभी मजदूर सुरक्षित है। घटना की सूचना पाकर पहुंची दारू थाना पुलिस वाहन को जप्त कर थाने ले आयी।

Page 935 of 1591

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse