झारखंड

View All
Published / 2023-01-17 21:56:05
केंद्रीय बजट में झारखंड को मिले विशेष राज्य का दर्जा : चैम्बर

  • चैंबर ऑफ कॉमर्स ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को भेजा पत्र

टीम एबीएन, रांची। झारखंड के व्यवसायियों ने केन्द्र सरकार से विशेष राज्य का दर्जा देने की मांग की है। एक फरवरी को आ रहे केन्द्रीय बजट में इसे शामिल करने की मांग करते हुए झारखंड चैम्बर ऑफ कॉमर्स ने केन्द्र सरकार को चिठ्ठी लिखी है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को भेजी गयी बजटीय सलाह में विस्तार से व्यापारियों ने मांगे रखी है। 

केन्द्रीय वित्त मंत्री को भेजे गये चिठ्ठी में व्यवसायियों ने झारखंड में प्रचुर मात्रा में प्राकृतिक संसाधन होते हुए भी आर्थिक रूप से पिछड़ापन होना बड़ी वजह बताया है। झारखंड को विशेष पैकेज देने की मांग करते हुए इसे स्पेशल इकोनामिक जोन, एक्सपोर्ट प्रोसेसिंग जोन, सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी पार्क और औद्योगिक कोरिडोर में शामिल करने की मांग की है। झारखंड की ओर से व्यवसायियों ने सात बिंदुओं पर केन्द्र सरकार को पत्र भेजकर इसबार के बजट में इसे भी शामिल करने का अनुरोध किया है।

झारखंड के व्यवसायियों ने केन्द्र के समक्ष रखी मांग : वित्तीय वर्ष 2023-24 के बजट को लेकर झारखंड चेंबर ऑफ कॉमर्स ने केंद्र के समक्ष कई मांग रखी है। झारखंड चेंबर ऑफ कॉमर्स के उपाध्यक्ष अमित शर्मा ने केंद्र सरकार से की गई मांग को लेकर भेजे गये पत्र के बारे में बात करते हुए कहा की कोरोना के समय बुजुर्गों को पहले से मिल रही रियायती टिकट की सुविधा ट्रेनों में समाप्त कर दी गयी थी। केंद्र सरकार इसे फिर से बहाल करे जिससे बुजुर्गों को खासकर मध्यमवर्गीय बुजुर्गों को हो रही परेशानी से निजात मिल सके। 

इसके अलावे झारखंड एक ऐसा राज्य है जहां सर्वाधिक राजस्व रेलवे को प्राप्त होता है मगर आज भी कई राज्यों और शहरों के लिए सीधी ट्रेन सेवा उपलब्ध नहीं है। केंद्र सरकार झारखंड में रेल सेवा को विस्तार देने के लिए न केवल कार्गो टर्मिनल स्थापित करें बल्कि रांची से विभिन्न शहरों के लिए सीधी ट्रेन देने की सुविधा उपलब्ध कराये। 

चेंबर ने जिन शहरों के लिए ट्रेन की मांग की है उसमें रांची से अजमेर, रांची से अहमदाबाद, रांची से देहरादून, गिरिडीह से मुंबई, गिरिडीह से बेंगलुरु, गिरिडीह से पुणे, धनबाद से दिल्ली, धनबाद से पूरी, गिरिडीह से कोलकाता, रांची से कोटा के अलावे वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन की सुविधा की मांग की है। चेंबर ऑफ कॉमर्स ने पारसनाथ रेलवे स्टेशन को विकसित करने के अलावे रांची में रेलवे जोन और रेल कोच फैक्ट्री चक्रधरपुर में स्थापित करने की मांग केंद्र सरकार से की है।

Published / 2023-01-17 21:52:05
परीक्षा का परिणाम आपके जीवन का परिणाम नहीं है : संजय सेठ

एबीएन सेंट्रल डेस्क। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की परीक्षा पे चर्चा से पूर्व रांची में भव्य आर्ट एवं पेंटिंग एग्जाम वॉरियर प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। रांची के सांसद संजय सेठ के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में रांची के 45 छोटे बड़े स्कूलों से जुड़े 1509 से अधिक बच्चों ने सहभागिता निभाई। एक घंटे के इस प्रतियोगिता में बच्चों ने अपनी रचनात्मकता का जबरदस्त प्रदर्शन किया और परीक्षा पे चर्चा से संबंधित कई कलाकृतियां बनाई। 

इस अवसर पर प्रमुख रूप से केंद्रीय खादी ग्रामोद्योग आयोग के सदस्य व इस आयोजन के राज्य प्रभारी मनोज कुमार सिंह, गुरु नानक स्कूल प्रबंधन समिति के अध्यक्ष कुलतार सिंह होड़ा और कलाकृति स्कूल ऑफ आर्ट्स के निदेशक धनंजय कुमार मौजूद रहे।

कार्यक्रम में बच्चों को संबोधित करते हुए सांसद सेठ ने कहा कि यह प्रतियोगिता कोई प्रतियोगिता नहीं है। यह आपके लिए उत्सव है, जिसमें आप अपनी रचनात्मकता का प्रदर्शन करेंगे। प्रधानमंत्री मोदी इस देश के हर वर्ग से संवाद किया है। इसी क्रम में वे बच्चों से संवाद करते हैं। प्रधानमंत्री स्पष्ट कहते हैं कि यह परीक्षा जीवन की परीक्षा नहीं है। इसलिए परिणाम की चिंता किए बगैर आप बेहतर नागरिक बनने के लिए काम करें। 

सांसद श्री सेठ ने कहा कि परीक्षा पर चर्चा आप बच्चों के लिए बहुत ही प्रेरणादायक कार्यक्रम होता है, जो आपको जीवन में हर परिस्थिति में आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है। इसलिए 27 जनवरी को प्रधानमंत्री जी की परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम हम सब को अवश्य सुनना चाहिए।

सेठ ने बच्चों से आग्रह किया कि आप बिना किसी दबाव के इस उत्सव में भाग लें और अपनी रचनात्मकता को सामने लाएं ताकि आप हल्के माहौल में अपनी परीक्षाएं लिख सकें। आपका परीक्षा का परिणाम आपके जीवन का परिणाम नहीं होता है, इसलिए किसी भी परिस्थिति में परीक्षा के परिणाम से घबराना नहीं चाहिए। हमें हमेशा यह प्रयास करना चाहिए कि हम अपने जीवन में बेहतर काम करें। इस अवसर पर मौजूद अन्य अतिथियों ने भी बच्चों को अपनी शुभकामनाएं दी और इस आयोजन के लिए सांसद सेठ की प्रशंसा की।

Published / 2023-01-17 21:49:59
एक और निलंबित कांग्रेस विधायक ने ईडी से मांगा दो सप्ताह का वक्त

  • प्रवर्तन निदेशालय ने किया था समन

टीम एबीएन, रांची। झारखंड में निलंबित कांग्रेस विधायक नमन बिक्सल कोंगारी ने मंगलवार को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के समक्ष पेश होने के लिए दो सप्ताह का समय मांगा है। विधायक के वकील ने यह जानकारी दी। इससे पहले इसी मामले में जांच के दायरे में खिजरी सीट से कांग्रेस के एक अन्य निलंबित विधायक राजेश कच्छप ने सोमवार को पूर्व निर्धारित व्यस्तताओं का हवाला देते हुए ईडी के सामने पेश होने के लिए दो सप्ताह का समय मांगा था।

जब ईडी ने 13 जनवरी को जामताड़ा के विधायक इरफान अंसारी को पूछताछ के लिए बुलाया था, तो वह भी केंद्रीय एजेंसी के सामने उपस्थित नहीं हुए थे और चिकित्सा आधार का हवाला देते हुए कुछ और समय की गुहार लगाई थी। अंसारी को पार्टी ने सस्पेंड भी कर दिया था।

विधायक कोंगारी ने कही यह बात
कोलेबिरा निर्वाचन क्षेत्र से विधायक कोंगारी ने कहा कि मैंने प्रवर्तन निदेशालय से दो सप्ताह का समय मांगा है। शनिवार को समन प्राप्त हुआ था और ईडी ने बैंक विवरण और अन्य जानकारी मांगी थी, जिसे जल्दी से व्यवस्थित नहीं किया जा सका। कोंगारी ने कहा कि मुझे नहीं पता कि ईमेल को कैसे ऑपरेट करना है, हालांकि मेरे पास एक ईमेल आईडी है।

वकील ने किया यह दावा : उनके वकील चंद्र भानु सिंह ने मीडियाकर्मियों को बताया कि कोंगारी का सेल फोन पश्चिम बंगाल पुलिस ने जब्त कर लिया था और उनके पास ईमेल तक पहुंच नहीं थी। तीनों विधायकों का मामला देख रहे सिंह ने मंगलवार को ईडी कार्यालय का दौरा किया और कुछ और समय की गुहार लगाई। उन्होंने कहा कि ईडी के अधिकारियों ने उन्हें बताया कि दो सप्ताह का समय देने का फैसला केवल वरिष्ठ अधिकारी ही ले सकते हैं।

वकील ने कहा कि हमने ईडी अधिकारियों को हर तरह का सहयोग देने का आश्वासन दिया है। कोंगारी को एजेंसी ने एक कार से नकदी बरामदगी के सिलसिले में तलब किया था, जिसमें वह पार्टी विधायकों, इरफान अंसारी और राजेश कच्छप के साथ यात्रा कर रहे थे। तीन विधायकों को पिछले साल जुलाई में हावड़ा जिले में उनके वाहन से 49 लाख रुपये नकद बरामद करने के बाद पश्चिम बंगाल पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था।

कांग्रेस विधायक कुमार जयमंगल सिंह से हुई थी पूछताछ : ईडी ने 24 दिसंबर को इस मामले में कांग्रेस विधायक कुमार जयमंगल सिंह उर्फ अनूप सिंह से नौ घंटे से अधिक समय तक पूछताछ की थी। अनूप सिंह ने रांची के अरगोड़ा पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई थी, जिसमें आरोप लगाया गया था कि झारखंड में झामुमो की अगुवाई वाली हेमंत सोरेन सरकार को गिराने के लिए तीन विधायकों ने उन्हें 10 करोड़ रुपये और मंत्री पद की पेशकश की थी। सिंह ने दावा किया था कि उन्हें आरोपी के तौर पर नहीं बल्कि मामले में शिकायतकर्ता के तौर पर समन किया गया था। ईडी मामले के मनी लॉन्ड्रिंग पहलू की जांच कर रही है।

Published / 2023-01-17 21:35:00
दारू : उप स्वास्थ्य केंद्र पेटो में एफआरएचएस संस्था ने 10 महिलाओं का कराया बंध्याकरण

टीम एबीएन, दारू (हज़ारीबाग)। स्वास्थ्य उपकेंद्र पेटो में मंगलवार को एफ आरएचएस संस्था के द्वारा बंध्याकरण शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में आसपास की कुल 10 महिलाओं का सफल बंध्याकरण ऑपरेशन किया गया। संस्था से जुड़ी सदस्य सोनी कुशवाहा ने बताया कि उनकी संस्था पेटो स्वास्थ्य उपकेंद्र में हर मंगलवार को शिविर का आयोजन कर रहा है। 

आज पंद्रह से अधिक महिलाएं ऑपरेशन कराने को पहुंची थी पर जांच के बाद दस महिलाओं का ऑपरेशन किया गया। ऑपरेशन के बाद चौबीस घंटे तक नर्स की निगनारी में रखा जाता है और उसके बाद उन्हें छुटी दे दी जाती है। सोनी ने बताया कि यहां हर मंगलवार को बंध्याकरण शिविर लगाया जायेगा। ऑपरेशन के लिए संस्था के पास अपना मेडिकल वैन के साथ प्रशिक्षित नर्स, डॉक्टर और पूर्ण दवाई और औजार उपलब्ध है।

Published / 2023-01-17 21:32:06
चरही : बहेरा पंचायत भवन में जीपीडीपी कार्य योजना को लेकर बैठक

टीम एबीएन, चरही। चुरचू प्रखंड के बहेरा पंचायत भवन में जीपीडीपी कार्य योजना को लेकर बैठक किया गया। जिसकी अध्यक्षता पंचायत के मुखिया देवकी महतो ने किया। बैठक में प्रस्ताव लिया गया कि बहेरा पंचायत में महिला उत्थान के लिए प्रधानमंत्री मंत्री सशक्तिकरण के लिए केंद्र होना चाहिए।

लड़कियों के लिए अलग से शौचालय हो। महिलाओं के लिए रोजगार हेतु प्रशिक्षण होना चाहिए। लड़कियों के लिए  माध्यमिक और उच्च शिक्षा के लिए छात्रवृत्ति मिलना चाहिए।महिलाओं के लिए सिलाई-कढाई के लिए मशीन एवम प्रशिक्षण केंद्र का निर्माण हो। मौके पर उप मुखिया शिवचंद मुर्मू, वार्ड सदस्य आशामुनि मुर्मू, प्रियंका मुर्मू, पंसस शक्ति देवी, समाजसेवी शंकर सिंह भोगता, मुंताजिर अंसारी, श्याम मरांडी, जेएसपीएलएस के गीता देवी, रौशनी देवी, कलावती देवी सहित कई लोग उपस्थित थे।

Published / 2023-01-17 21:29:00
चरही : 24 को धूमधाम से मनेगी जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती

टीम एबीएन, चरही। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी 24 जनवरी को जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती मनाने को लेकर बैठक चरही में हुई। बैठक में चरही नाई समाज के लोग उपस्थित होकर बिहार के पूर्व मंत्री व समाज के प्रणेता जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती समारोह धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया।

जयंती समारोह चरही लाल बंगला में मनाई जायेगी। जिसमें समाज के सभी लोगों को आने की अपील की गई है। बैठक में भुवनेश्वर ठाकुर, रोहन ठाकुर, जीतू ठाकुर, राजेश कुमार शर्मा, द्वारिक ठाकुर, मोहन ठाकुर, बिनोद ठाकुर, कक्कू ठाकुर, प्रकाश ठाकुर, महेश ठाकुर समेत कई लोग उपस्थित थे।

Published / 2023-01-17 21:25:09
हजारीबाग : सदर विधायक को दिया पतरातु आने का निमंत्रण

टीम एबीएन, हजारीबाग। रामगढ़ जिले के पतरातू प्रखंड स्थित ग्राम पतरातु बस्ती में बाबा बूढ़ा बांध मंदिर के नवनिर्मित तोरण द्वार/भवन का आगामी 13 फरवरी 2023 को शुभ उद्घाटन होना तय है। मंगलवार को उक्त मंदिर के अध्यक्ष गुलशन कुमार सिंह के नेतृत्व में समिति के लोगों ने हजारीबाग पहुंचकर सदर विधायक मनीष जायसवाल से मुलाकात की और उन्हें मंदिर के वार्षिकोत्सव सह उद्घाटन समारोह में आने का निमंत्रण दिया। विधायक मनीष जायसवाल ने समिति का निमंत्रण स्वीकार करते हुए कार्यक्रम में शामिल होने का आश्वासन दिया।

समिति की ओर से अध्यक्ष गुलशन कुमार सिंह के अलावे सचिव सरोज प्रसाद, कोषाध्यक्ष सदानंद सिंह, उपाध्यक्ष सुशील सिंह, नरेश प्रसाद, रवि दत्ता, भीम ठाकुर, मनोज साहू, भाजपा नेता अनिल मिश्रा, जय नारायण प्रसाद सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Published / 2023-01-17 21:23:18
बड़कागांव प्रखंड के कई गांवों का सदर विधायक ने किया सघन दौरा, हुआ जबरदस्त स्वागत

  • कनकी डाड़ी ग्राम वासियों को भेंट किया शिव परिवार की प्रतिमा
  • पैतृक गांव जुगरा में महायज्ञ के ध्वजारोहण में हुए शामिल
  • बड़कागांव है मेरे पुरखों की धरती, इससे नाता हमेशा जुड़ा रहेगा : मनीष जायसवाल

टीम एबीएन, हजारीबाग। हजारीबाग सदर विधायक मनीष जायसवाल ने मंगलवार को जिले के बड़कागांव प्रखंड के कई गांवों का सघन दौरा किया। इस दौरान जगह-जगह स्थानीय लोगों ने विधायक मनीष जायसवाल का ढोल-नगाड़े के साथ फूल माला पहनाकर और पुष्पगुच्छ भेंटकर जबरदस्त स्वागत किया। विधायक मनीष जायसवाल ने अपने बड़कागांव दौरे की शुरुआत आराहारा पंचायत स्थित ग्राम लंगातु से की। 

यहां स्थानीय लोगों के साथ चाय की चुस्की पर लम्बी चर्चा-परिचर्चा की और फिर लंगातु में ही डाड़ीकलां पंचायत स्थित ग्राम कनकी डाड़ी ग्राम वासियों को उनके आग्रह पर शिव परिवार की आकर्षक प्रतिमा भेंट की। ज्ञात हो कि ग्राम कनकी डाड़ी में आगामी 7 फरवरी -21 फरवरी 2023 तक वैदिक श्री श्री 1008 श्री शिव शक्ति प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ का आयोजन होना तय है। प्रतिमा पाकर महादेव सेवा समिति से जुड़े लोग और ग्राम वासियों ने विधायक मनीष जायसवाल के प्रति आभार जताया और महायज्ञ में आने का आग्रह भी उनसे किया।

यहां से विधायक मनीष जायसवाल अपने पैतृक गांव चेपाकला पंचायत स्थित ग्राम जुगरा पहुंचे और अपनी अतीत के झरोखों की यादें ताजा की। उन्होंने अपने पैतृक मकान में कुल देवता की आराधना कर उनसे आशीर्वाद प्राप्त किया। हजारीबाग विधायक मनीष जायसवाल और ग्रामीण अपने बीच अपने "सोनू" को पाकर गदगद दिखें। खुशी से खिले चेहरे के साथ संपूर्ण ग्रामवासियों ने ढोल-नगाड़े के साथ विधायक मनीष जायसवाल का जबरदस्त स्वागत किया और प्राचीन मंदिर तक लेकर पहुंचे।

ग्राम जुगरा में आगामी 12 फरवरी से 20 फरवरी 2023 तक आयोजित होने वाले वैदिक श्री श्री 1008 भव्य रुद्र महायज्ञ सह विश्वकर्मा मंदिर प्राण प्रतिष्ठा एवं सतसंग प्रवचन का विराट आयोजन को लेकर यहां महायज्ञ सेवा समिति द्वारा आयोजित ध्वजारोहन- सह- भूमि पूजन कार्यक्रम में सम्मिलित  हुए। महायज्ञ समिति के लोगों ने विधायक मनीष जायसवाल का अंगवस्त्र ओढ़ाकर और तिलक- चंदन लगाकर भव्य स्वागत किया।

जुगरा का प्राचीन मंदिर परिसर में एक ही प्रांगण में कई देवी-देवताओं की प्रतिमा विद्यमान है। जिसमें आदिशक्ति मां दुर्गा, भगवान विश्कर्मा, भगवान भोले शंकर, भगवान गणेश, सूर्यनारायण भगवान, विष्णु भगवान सहित अन्य शामिल हैं। कर्णपुरा क्षेत्र की धरती का यह प्राचीन मंदिर सर्वाधिक प्रसिद्ध मंदिर है।आगामी 12 फरवरी को कलश यात्रा के साथ यहां यज्ञ की शुरुआत होगी जो 20 फरवरी 2023 को विशाल भंडारा एवं रात्रि देवी जागरण के साथ समापन होगा। इस महायज्ञ के यज्ञ आचार्य आचार्य वेद पंडित जयनन्दन शास्त्री है। कथावाचक के रूप में अनिल बाल व्यास, बाल विदुषी अंजना गोस्वामी, वृंदावन धाम के गिरधर गोपाल रासलीला और भोजपुरी की सुप्रसिद्ध गायिका देवी का भजन गायन का आयोजन होगा।

मौके पर हजारीबाग सदर विधायक मनीष जायसवाल ने कहा कि बड़कागांव मेरे पुरखों की धरती रही है और इस धरती से हमारा नाता हमेशा जुड़ा रहा है और आगे भी जुड़ा रहेगा। इस क्षेत्र में सनातन संस्कृति के प्रति विशेष रूचि रही है और धार्मिक आस्था का केंद्र के साथ जिले में सर्वाधिक महायज्ञ का आयोजन भी यहां होता रहा है। उन्होंने कहा की कर्णपुरा की रतनगर्भा धरती अपने धार्मिक अनुष्ठानों के लिए भी जाना जाता है जो सनातन धर्म के लिए बड़ी बात है।

मौके पर विशेष रूप से विधायक मनीष जायसवाल के साथ भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अनिल मिश्रा, भाजपा मीडिया प्रभारी जयनारायण प्रसाद, कटकमदाग विधायक प्रतिनिधि अजय कुमार साहू, विधायक मीडिया प्रतिनिधि रंजन चौधरी, भाजपा कार्यकर्ता सुरेन्द्र गुप्ता, फलाहारी बाबा, अजय सिंह, अध्यक्ष कैलाश साव, पुजारी आचार्य वेद पंडित जयनंदन मिश्रा शास्त्री, जुगरा पंसस कृष्णा राम, रामपति राम, शंकर राम, राजेश रजक, रंजीत कुमार, सिमेद्र साव, बालेश्वर साव, ब्रजेश सिंह, सुखदेव साव, टीमर राम, बाजो राम, रविन्द्र कुमार, ललन साव, पूस साव, श्याम कुमार, मनोज कुमार, राजेंद्र कुमार महतो, रविंद्र कुमार महतो, विनोद कुमार महतो, रामजीत महतो, विशाल महतो, जितेंद्र कुमार महतो, मिंटू कुमार महतो, महेश कुमार महतो, नागेश्वर कुमार महतो, बाबूलाल महतो, संतोष कुमार महतो,बिना कुमारी, रिंकी देवी, सुनीता देवी, यशोदा देवी, मनपुरिया देवी, बनवारी देवी, वीणा देवी, पूर्णिया देवी, बसंती देवी, चिंता देवी उर्मिला देवी, देवंती देवी, चेतलाल रजक, बंगाली ठाकुर, सुरेश राम, अमरेश साव, सुरेंद्र राम, अमित जायसवाल, अमित सिंह, निर्मल साव, राजेंद्र साव, चंद्रनाथ साव, सीताराम साव, विनोद साव, रवि कुमार गुप्ता, दशरथ साव, वकील राणा सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Page 934 of 1591

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse