टीम एबीएन, बड़कागांव। प्रखंड क्षेत्र के गरसुल्ला पंचायत के ग्राम लुरुंगा में स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय के उन्नयन हेतु विविध कार्य का शिलान्यास दिन सोमवार को किया। वही कार्यक्रम स्थल पहुंचने पर विधायक का ग्रामीणों एवं शिक्षकों ने फूल माला पहनाकर व पुष्प कुछ भेंट कर स्वागत किया। तत्पश्चात विधायक ने विधिवत पूजा अर्चना कर उन्नयन कार्य का शिलान्यास किया।
विधायक अंबा प्रसाद के अनुशंसा पर डीएमएफटी मद से लगभग 50 लाख की लागत से विद्यालय के उन्नयन हेतु विविध कार्य करवाया जा रहा है। विधायक ने कहा कि विद्यालय के उन्नयन हेतु विविध कार्य होने से गांव के बच्चों को बेहतर शैक्षणिक माहौल विद्यालय में बन पाएगा। बच्चों को विद्यालय में उत्तम शिक्षा के साथ-साथ बेहतर सुविधा व संसाधन मिलेगी।आगे कहा कि पूरे क्षेत्र में विकास का कार्य तेजी से हो रहा है, दिन प्रतिदिन बड़कागांव विधानसभा नई ऊंचाइयों को छू रहा है। उन्होंने कार्य करा रहे संवेदक को कहा कि विकास योजना में कोताही बर्दाश्त नहीं की जायेगी, चारदीवारी निर्माण कार्यों में गुणवत्ता का ध्यान रखा जाये तथा निर्माण कार्य समय से पूरा करें। मौके पर मुख्य रूप से प्रखंड कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विशेश्वर नाथ चौबे, मुखिया मालती देवी, शमशेर आलम, पूर्व मुखिया छक्कन बेदिया, लखेश्वर महतो, सुधि महतो, सुरेश साहू, गीता देवी, मनोज महतो, उमेश साव, विनोद साव, दूधेश्वर तुरी, धनु गंझु, मेघलाल तुरी, कुलेश्वर गंझु, कैलाश महतो, देवेंद्र ठाकुर, केवल महतो, सुरेंद्र महतो समेत कई लोग मौजूद थे।
टीम एबीएन, हजारीबाग। आज दिनांक 17/ 1 /2023 से झारखंड अनुबंधित पारा चिकित्सा कर्मचारी संघ एवम एएनएम जीएनएम संघ के राज्य स्तरीय कमिटी के निर्णय अनुसर अनिश्चित कालीन धरना जिलाध्यक्ष सुनीता कुमारी सचिव हैमंती कुमारी कीअगुआई में सिविल सर्जन कार्यालय हजारीबाग के समक्ष चलाया जा रहा है। विदित हो कि अनुबंधित पारा चिकित्सा कर्मी संघ के द्वारा लगातर नियमितिकरण को लेकर आंदोलन जरी है ।
इसे कड़ी में कल दिनांक 16 /1 /2023 को मुख्यमंत्री के घेराव कार्यक्रम को राज समिति द्वार सफलता पूर्वक अंजाम दिया गया था ।धरना कार्यक्रम में झारखंड चिकित्सा एवं जन स्वास्थ्य कर्मचारी संघ जिला शाखा हजारीबाग के राज्य अध्यक्ष एवं जिला मंत्री द्वारा भी संबोधन व्यक्त किया गया है। हजारीबाग के सभी प्रखंड से एएनएम, जीएनएम, लैब टेक्नीशियन, फार्मासिस्ट, एक्स रे टेक्नीशियन, नेत्र सहायक आदि लोग भी नियमिटीकरण के लिए अपने आवाज बुलंद की है ।दिनांक 23/ 1/ 23 तक हमारी मांग को पूरा नहीं होने पर दिनांक 24/ 1 /2023 से आमरण अनशन पर सभी एनआरएचएम कर्मी चले जाएंगे। सरकार से हमारी एक ही मांग है। हमें नियमित कर सम्मानजनक वेतन दे।
कार्यक्रम में निम्नलिखित कर्मचारी ऊपस्थित हुए ।शमशाद हुसैन, विनय कुमार, संतोष कुमार, विनोद साहू, एरिक टिर्की, आफताब आलम, अरविंद कुमार, कौशल कुमार, रेणु कुमारी, सुधा कुमारी, अनुपमा कुशवाहा, अनुपमा, मंजू कुमारी, अंजू कुमारी, सुमित कुमार, आरती कुमारी, गीता कुमारी ज्योति कुमारी, पिंकी कुमारी, अर्चना कुमारी, सुजीत कुमार, सुमित्रा कुमारी, शकुंतला, सरिता कुमारी देवाशीष मित्रा, ज्योति आदि उपस्थित थे।
टीम एबीएन, टाटीझरिया। जिले भर के सभी पंचायत समिति सदस्यों का महाजुटान 19 जनवरी को हजारीबाग में होनेवाला है। इसकी जानकारी प्रमुख संघ के जिलाध्यक्ष संतोष मंडल ने दिया। उन्होंने कहा कि चुनाव संपन्न हुए लगभग 7 महीना हो चुका है, लेकिन पंचायती राज अधिनयम 2001 में उल्लेखित अधिकार हमें नहीं मिल रहा है। आज तक पंचायत समिति सदस्यों का न तो प्रशिक्षण हुआ और न कोई अधिकार मिल रहा है। इन्हीं सब समस्याओं को लेकर महाजुटान होगी।
टीम एबीएन, टाटीझरिया। प्रखण्ड क्षेत्र के नारायणपुर, भराजो, अमनारी और झरपो से 72 तीर्थयात्रियों का जत्था 6 जनवरी को गंगासागर के लिए निकला था। 15 जनवरी को मकर संक्रांति के अवसर पर मकर स्नान कर घर वापस लौट आए हैं। सभी तीर्थयात्रियों का स्वागत झरपो बुधबाजार चौक दुर्गा मंडप प्रांगण में स्थानीय मुखिया शिबुप्रसाद सोनी, सांसद प्रतिनिधि महेश अग्रवाल, विधायक प्रतिनिधि प्रविल प्रसाद ने माला पहनाकर किया।
बता दें कि झरपो बुधबाजार दुर्गामंडप के प्रांगण से झरपो निवासी लक्ष्मी पाण्डेय के नेतृत्व में 6 जनवरी को जविप्र दुकानदार विजय प्रकाश मेहता, मालती देवी, मनोरमा देवी, बसुदेव महतो, मनोरमा देवी, हिरामन महतो, जगलाल महतो, पार्वती देवी, जयलाल महतो, नागों पासवान, तुलसी साव, चुरामन महतो, कमल महतो, नागों पासवान, जसवा देवी, रोहणी देवी, रामेश्वर महतो, नागेश्वर महतो, दसों महतो समेत अन्य 72 तीर्थयात्रियों का जत्था लेकर रजरप्पा के छिनमस्तिके, पूरी, धवला गिरी, जगरनाथ पुर, मौसीबाड़ी, नागा बाबा, विक्टोरिया, तारामंडल, कालीघाट, तारापीठ, व गंगासागर में स्नान कर भक्त लौट आये झरपो में कौलेश्वर मिश्रा, सुरेश प्रसाद, शम्भू प्रसाद सहित परिजनों ने स्वागत किया और बैंडबाजा के साथ तीर्थयात्रियों को घर तक पहुंचाया।
टीम एबीएन, बरही। बरही अनुमंडलीय अस्पताल के एनएचएम और जेएसएसीएस पारा मेडिकलकर्मी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए है। उन्होंने अनुमंडलीय अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ प्रकाश ज्ञानी को अपने नियमितीकरण को लेकर ज्ञापन सौंपा। कहा कि 16 जनवरी को सभी एनएचएम, जीएनएम, लैब टेक्नीशियन, फार्माशिष्ट एवं एक्स रे टेक्नीशियन मुख्यमंत्री आवास घेराव का कार्यक्रम प्रस्तावित था।
वार्ता नही होने के कारण 17 जनवरी से अनिश्चितकालीन हड़ताल रहेंगे। मौके पर विष्णु कुमारी, मो शमशाद अली, इंदु सिन्हा, कुमारी संजू रानी, कुमारी संगीता सिन्हा, संजू प्रकाश सिंह, कविता कुमारी, ज्योति कुमारी, ममता कुमारी, नीलिमा कुमारी, प्रेमलता सिन्हा, विभा कुमारी, मंजुला कुमारी, शांति कंडुलना, द्रौपदी कुमारी, कुमारी सुनीता, आशा कुमारी, सविता कुजुर, सौरभ राज, मिथिलेश चन्द्र रंजन समेत अन्य एनएचएम कर्मी मौजूद थे।
टीम एबीएन, हजारीबाग। बड़कागांव विधायक अंबा प्रसाद के हुरहुरू स्थित आवास पर आयोजित जनता दरबार मे मंगलवार को एक संदिग्ध पहुंच गया। विधायक ने बड़ा बाजार टीओपी में आवेदन देकर जान माल की सुरक्षा की गुहार लगाई है। आवेदन में उन्होंने जिक्र किया है उससे पूछताछ करने पर वह सही जानकारी नहीं दे रहा है। आगंतुक पंजी में उसने जो पता और फोन नंबर दर्ज किया है, वह फर्जी प्रतीत हो रहा है। संदिग्ध अपना नाम कुणाल गोयल व पता दिल्ली बता रहा है।
आवेदन में कहा है कि पूछताछ में संदिग्ध ने विधायक के जीवन पर एक किताब हजार ख्वाब लिखने की बात बताई है। उसके द्वारा दी जा रही जानकारी को संदिग्ध मानते हुए विधायक ने इसकी सूचना बड़ा बाजार थाने को दूरभाष व आवेदन के जरिए दी है। इधर, संदिग्ध को बड़ा बाजार थाने लेकर पुलिस द्वारा पूछताछ करने की सूचना है। समाचार लिखे जाने तक पुलिस संदिग्ध से पूछताछ कर रही है।
टीम एबीएन, विष्णुगढ़। विष्णुगढ़ प्रखंड के अखाड़ा चौक स्थित एम्बिशन पब्लिक स्कूल में विज्ञान प्रदर्शनी का उद्घाटन चेडरा पंचायत के मुखिया निर्मल कुमार, विद्यालय अध्यक्षा सुनैना दुबे,राजेश कुमार दुबे, विद्यालय निदेशक विवेक कुमार, प्रधानाचार्य राजेश कुमार मंडल के द्वारा संयुक्त रूप से करते हुए कहा कि आज का युग विज्ञान का युग है।
वैज्ञानिक सोच, अभिरुचि, जागरूकता एवं नए विचारों को विकसित करने में विज्ञान प्रदर्शनी का बहुत महत्वपूर्ण योगदान होता है। इससे छात्रों में प्रतिस्पर्धा की भावना के साथ-साथ वैज्ञानिक दृष्टिकोण का भी विकास होता है। विज्ञान प्रदर्शनी में विद्यार्थियों ने चुंबकीय शक्ति, स्मार्ट बिष्णुगढ़, ऑटोमेटिक स्ट्रीट लाइट, रूम हीटर, हाउस वॉटरफॉल, जल संरक्षण, सौर्य परिवार, वर्षा जल संचयन, आधुनिक कृषि पद्धति आधुनिक यातायात प्रणाली, सड़क सुरक्षा, आधुनिक सिचाई पद्धति, सोलर फैन, जल चक्र, सोलर कूलर, श्वसन तंत्र प्रणाली, स्मार्ट सिटी, डीएनए आधारित एवं जीवन को सरल तथा सुगम बनाने में उपयोगी तकनीकों पर अनेक मॉडलों का निर्माण कर उनका प्रदर्शन किया।
विद्यार्थियों द्वारा बनाए गए विभिन्न आकर्षक एवं महत्वपूर्ण मॉडलों की सभी अतिथियों और अभिभावकों ने खूब प्रशंसा कर उत्साहवर्धन किया। सौ से भी अधिक संख्या में विद्यार्थीयों ने इस प्रदर्शनी में भाग लिया। निर्णायक मंडली ने सर्वश्रेष्ठ मॉडल के रूप में कक्षा सेवन के छात्र अमन कुमार गुप्ता और ऋषि कुमार के द्वारा बनाए गए हाइड्रोलिक डंपर एंड गैरेज, कक्षा आठ के विद्यार्थियों द्वारा बनाया गया स्मार्ट विष्णुगढ़, कक्षा तीन से लव मिश्रा के द्वारा बनाया गया पवन चक्की का चयन कर मेडल और ट्रॉफी देकर पुरस्कृत किया गया।
इसके अतिरिक्त इस विज्ञान प्रदर्शनी में विद्यालय के सभी शिक्षकों का भी बहुत महत्वपूर्ण योगदान रहा। मौके पर विद्यालय के निदेशक विवेक कुमार, प्रधानाचार्य राजेश कुमार मंडल, उपप्राचार्य कृष्ण कुमार वर्मा, सहायक शिक्षक रोहित कुमार वर्मा, सुशांत कुमार पाठक, रुपाली देवी, आकाश कुमार, राजेश कुमार रजक,शशि सुमन, नितिन कुमार, सुष्मिता प्रिया, लक्ष्मी कुमारी, कोमल कुमारी, प्रिया दुबे, खुशबू कुमारी, रिया कुमारी, निशा कुमारी, समेत सैकड़ो विद्यार्थी और अभिभावक उपस्थित थे।
टीम एबीएन, इचाक। प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत मंगुरा स्कूल में 67 लाख की लागत से बनाई जा रही स्कूल में भारी अनियमितता बरती जा रही है। लगातार सूचना मिलने उप प्रमुख सतेंद्र कुमार, 20 सूत्री अध्यक्ष मनोहर राम, प्रमुख प्रतिनिधि सिकंदर कुमार ने औचक निरीक्षण किया। कार्य स्थल मंगूरा स्कूल पहुंचकर हो रहे अनियमितता को बारीकी से देखे।
उप प्रमुख सतेन्द्र कुमार ने बताया की जब स्कूल बनाने की बारी आती है तो सालों तक आंदोलन करना होता है तब जाकर स्कूल बनाया जाता है लेकिन ठेकेदार और जे ई के मिलीभगत से पैसों की बंदरबांट और कमीशन खोरी के चक्कर में स्कूल मे भारी अनियमितता देखा जा रहा है। इस प्रकार से सरकार के बदनामी भी किया जाता है। 20 सूत्री अध्यक्ष मनोहर राम ने बताया ठेकेदार की अकड़ की वजह से ग्रामीणों में दहशत के माहौल है। सही काम नहीं होने की वजह से अगर आवाज उठाते कोई व्यक्ती उठाते हैं तो उन लोगों के ऊपर रंगदारी केस में फंसा देने की धमकी दिया जाता है।
ठेकेदार अनिकेत कुमार से फोन कर मामला को अवगत कराया और इस्टीमिट की मांग किया। प्रमुख प्रतिनिधि सिकंदर कुमार रविदास ने बताया कि ठेकेदार के द्वारा मिट्टी युक्त बालू , मिट्टी युक्त छरी,3 नम्बर की इट की प्रयोग हो रहा है। स्कूल की कार्य की देखरेख कर रहे विकाश कुमार से पूछे जानें पर सब माल मेटेरियल को सही और एक नम्बर का बताया गया लेकिन निरीक्षण करने पर जे ई चंदन कुमार से बात की गई। और उपयोग हो रहे बालू, इट, छरी की नरम क्वालिटी को बताया गया,वह भी स्वीकार कीए की बालू और छरी में मिट्टी का अंश है। ठेकेदार द्वारा यह कह कर पल्ला झाड़ ली है कि बालू, इट, छरी अपना घर से नहीं देते हैं। बालू इट छरी जो मिलता है वहीं दे रहें हैं। ठेकेदार ने साफ-साफ कह दिया कि जो करना है कीजिए।
मिट्टी वाली बालू छरी की क्वालिटी से संबंधित जानकारी लेने की प्रयास किया गया लेकिन जेई बिना जवाब दिए साइड पर से भाग निकले। 20 सूत्री अध्यक्ष मनोहर राम उप प्रमुख सत्येंद्र कुमार मेहता प्रमुख प्रतिनिधि सिकंदर रविदास ने अनियमितता को देखते हुए काम को रोक देने की बात कही और अच्छी क्वालिटी की माल मटेरियल देकर काम करवाने का आदेश दर्जनों लोग मौजूद थे।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse