टीम एबीएन, लोहरदगा। लोहरदगा मंडल कारा में शुक्रवार सुबह पगली घंटी बजने से अफरातफरी का माहौल बन गया, इससे स्थानीय निवासी खासे परेशान नजर आए। वही सुरक्षाकर्मियों के दौड़ भाग से उनके बीच संशय की स्थिति बनी रही। स्थानीय लोगों को लगा कि या तो जेल के अंदर मारपीट हुई है या कोई कैदी फरार हुआ है परंतु कुछ देर बाद सारा माहौल शांत हो गया।
पगली घंटी भी बजना बंद हो गया। पगली घण्टी बजने के पीछे मॉक ड्रिल की बात बताई जा रही है। मंडल कारा प्रशासन का कहना है कि नियमित तौर पर जेल में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद करने को ले मॉक ड्रिल किया जाता है, इसी के तहत शुक्रवार को भी पगली घंटी बजाते हुए मॉकड्रिल किया गया है।
टीम एबीएन, भंडरा। भंडरा के बाल विकास परियोजना कार्यालय में आंगनबाड़ी केंद्रों में वितरण के लिए आया बच्चों का स्वेटर बोरे में बंद पड़ा है। कार्यालय में बंद स्वेटर के बोरियों को अबतक आंगनबाड़ी केंद्रों में डिस्पैच नहीं किया गया है। यही वजह है कि ठंड के बावजूद केन्द्र आने वाले छोटे-छोटे बच्चे ठिठुरने को विवश हैं।
समय से अगर स्वेटर मिल जाता तो बच्चों को इस शीतलहरी ठंड में राहत मिल जाता। दो दिन पूर्व ही यह स्वेटर यहां डंप किया गया है। लेकिन इसे वितरण की प्रक्रिया अबतक शुरु भी नहीं की गयी है। इस संदर्भ में महिला प्रवेक्षिका नीलम मिंज से पूछे जाने पर कहा कि दो दिन पूर्व ही स्वेटर मिला है। दो तीन दिनों में बांट दिया जायेगा।
अब सवाल यह उठता है कि विलंब से अगर स्वेटरों की आपूर्ति हुई तो क्या इसका वितरण भी विलंब से ही होना चाहिये। ठंड खत्म होने की स्थिति में है, स्वेटरों का वितरण अगर समय रहते हो जाता है तो ठंढ से परेशान बच्चों को थोड़ी राहत मिल जाती।
बता दें कि भंडरा प्रखंड में सीडीपीओ का पद खाली पड़ा है। पूर्व सीडीपीओ कुमुदिनी लकड़ा रिटायर हो चुकी है। इसके बाद विभाग में मनमानी जारी है।जिसका खामियाजा बच्चों को भुगतना पड़ रहा है। फिलहाल क्षेत्र के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में गरीब बच्चे स्वेटर मिलने की बाट जोह रहे हैं।
टीम एबीएन, रांची। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रवि कुमार ने कहा कि सभी विभाग के पदाधिकारी 23- रामगढ़ विधानसभा उप निर्वाचन, 2023 को स्वच्छ एवं निष्पक्ष बनाने हेतु आपस में समन्वय स्थापित कर कार्य करें । उन्होंने कहा कि सभी विभाग निर्वाचन से संबंधित रिपोर्ट को ससमय बना ले एवं अपने द्वारा बनाये गए रिपोर्ट को समर्पित करते समय आपस में समन्वय अवश्य स्थापित करें। वे आज निर्वाचन आयोग के सभाकक्ष में इलेक्शन एक्सपेंडिचर मोनेटरिंग से संबंधित राज्य स्तरीय समन्वय बैठक को संबोधित कर रहे थे।
श्री कुमार ने कहा की उपचुनाव में कोई भी प्रत्याशी अवैध रूप से अपना चुनाव प्रचार न कर सके इस हेतु सरकार के सभी विभागों को सक्रिय होकर आपस में समन्वय स्थापित कर कार्य करना होगा। उन्होंने कहा कि प्रत्यशियों को चुनाव में वैध तरीके से जो चुनाव प्रचार के लिए राशि स्वीकृत की गई है उससे अधिक का खर्च न करें इस पर भी सभी संबंधित विभाग अपनी नजर बनाए रखें।
राज्य स्तरीय समन्वय बैठक में पुलिस विभाग, आयकर विभाग, परिवहन, गृह करा एवं आपदा प्रबंधन विभाग, उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग, वाणिज्य कर विभाग, नारकोटिक कंट्रोल ब्यूरो, बिरसा मुंडा विमान पत्तन, एसएलबीसी, सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के पदाधिकारी, वरीय डाक अधिकारी रांची एवं हटिया रेल मंडल के पदाधिकारी उपस्थित रहे।
टीम एबीएन, कटकमदाग। प्रखंड के कटकमदाग थाना परिसर में सरस्वती पूजा को लेकर शांति समिति के बैठक की गयी। बैठक की अध्यक्षता अंचल अधिकारी कटकमदाग शशि भूषण सिंह ने किया। लोगों से शांतिपूर्ण सरस्वती पूजा मनाने के अपील की। कटकमदाग थाना प्रभारी धंनजय कुमार प्रजापति ने कहा कि सभी पूजा कमेटी से डीजे पर प्रतिबंध, रूट चाट तौयार कर पूजा के बाद अगले दिन समय को ध्यान में रख कर प्रतिमा विसर्जन का निर्देश दिया।
वहीं इस्पेक्टर उतम तिवारी ने कई निर्देश बैठक में लोगों को कहा कि मां सरस्वती पूजा अर्चना कर शांतिपूर्ण तरीके से मनायें। लोगों को प्रतिमा विसर्जन मे आपसी तालमेल के साथ रूट चार्ट बनाकर रखें, ताकि कोई परेशानी नहीं हो। वहीं पुलिस प्रशासन की नजर सभी कमिटी पर मुस्तैद रहेगी। मौके पर कटकमदाग बीस सूत्री सुनील कुमार ओझा, प्रमुख कुमारी बिनीत, दिपक सिंह, उपप्रमुख विमल गुप्ता, मुखिया मधु रानी, राजेश गुप्ता, कल्लू राम, परमेश्वर गोप, राजू यादव, विनय सिंह, सुधीर पाण्डेय, अख्तर नुरी, सभी पंचायत प्रतिनिधि उपमुखिया पंचायत समिति सदस्य समाज सेवी संस्था आदि उपस्थित थे।
टीम एबीएन, इचाक। उच्च विद्यालय सिजुआ परिसर में विद्यालय के छात्र-छात्राओं के अलग-अलग गुटों में खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। वहीं खेल प्रतियोगिता का उद्घाटन मुखिया संघ के जिला अध्यक्ष रंजीत मेहता व उप प्रमुख सत्येंद्र कुमार मेहता ने संयुक्त रूप से किया।
प्रतियोगिता के दौरान मुख्य अतिथि रंजीत मेहता ने कहा कि इस तरीके का खेल से शारीरिक एवं मानसिक विकास होता है। साथ ही साथ खिलाड़ियों के बीच प्रतिस्पर्धा की भावना बढ़ती है एवं इस खेल के माध्यम से राज्य के साथ देश में एक अलग पहचान हासिल किया जा सकता है।
फुटबॉल खेल प्रतियोगिता के दौरान मुख्य रूप से विद्यालय के शिक्षक चंद्रधारी प्रसाद, प्रियंका कुमारी, जय नारायण मेहता, प्रदीप पांडेय, खेमलाल विश्वकर्मा, दिलीप कुमार, बालेश्वर प्रसाद मेहता, शिव शरण शर्मा, सुबोध कुमार, समीर अंसारी, कृष्ण देव यादव, सहदेव प्रसाद मेहता, के अलावे कई लोग मौजूद थे।
टीम एबीएन, बड़कागांव। थाना प्रांगण में सरस्वती पूजा एवं गणतंत्र दिवस मनाने को लेकर शांति समिति की बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता व संचालन थाना प्रभारी विनोद तिर्की ने किया। मौके पर मुख्य अतिथि जिप सदस्य सुनीता देवी ने कहा कि शराब पर अंकुश लगाया जाए ,विसर्जन का समय निर्धारित किया जाए, भद्दे गीत एवं ठेस पहुंचाने वाले गीत नहीं बजाया जाए।
उप प्रमुख बचनदेव कुमार ने कहा कि प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी स्कूलों के प्रधानाध्यापकों से बैठक कर पूजा ,झंडोत्तोलन एवं विसर्जन के लिए समय का निर्धारण किया जाए। मौके पर पसस प्रभु राम, मुखिया संघ का अध्यक्ष रंजीत कुमार मेहता, कांड़तरी मुखिया पारसनाथ प्रसाद, मुखिया प्रतिनिधि भीखन महतो, मुखिया प्रतिनिधि अजीत महतो, रामसेवक सोनी, दीपन साव, शाहजाद आलम, डोमन राम, रघुनाथ राम, इंद्रदेव नायक, सतीश दास, किशोर राणा, सुरेश महतो, संतोष कुमार राणा,मानेश्वर राम, समाजसेवी सुरेश सोनी, सोनू इराकी आदि शामिल थे।
टीम एबीएन, बरकट्ठा। बिजली विभाग नुक्कड़ नाटक के माध्यम से उपभोक्ताओं को बिजली बचाने, मीटर लगाने और समय पर बिजली बिल भुगतान के फायदे को लेकर जागरूक किया जाएगा। उक्त जानकारी विद्युत विभाग के सहायक अभियंता सौरभ लिंडा ने दी। उन्होंने बताया कि बिजली विभाग सभी उपभोक्ताओं को बिजली को लेकर जागरूक किया जाना है।
कहा कि लोंगो को बिजली मीटर लगाने, बिजली खपत को कैसे बचाने, प्रत्येक माह बिजली बिल भुगतान करने समेत कई जानकारी जागरूकता अभियान के तहत नुक्कड़ नाटक के माध्यम से दी जाएगी। सहायक अभियंता ने बताया कि प्रत्येक माह के 11 और 21 तारीख को पंचायतों में जागरूकता कार्यक्रम और बिजली उपभोक्ताओं के समस्या को समाधान किया जाएगा। उन्होंने कहा कि 21 जनवरी को बरकट्ठा बाजार और सूर्यकुंडधाम परिसर में जागरूकता अभियान आयोजित किया जाएगा।
टीम एबीएन, पदमा। प्रखंड अंतर्गत ग्राम सरैया के राजकीय उत्क्रमित उच्च विद्यालय के प्रांगण में विद्यालय प्रबंधन समिति की बैठक बरही विधायक सह सभापति निवेदन समिति उमाशंकर अकेला यादव के अध्यक्षता में हुई। बैठक का संचालन सहायक शिक्षक संदीप कुमार ने किया।
इस अवसर पर विद्यालय के सचिव श्रीमती मनीषा कुमारी, पदमा प्रखंड विधायक प्रतिनिधि अनिल मेहता, 20 सूत्री अध्यक्ष संजय कुमार यादव सुरैया पंचायत मुखिया शांति देवी पदमा प्रखंड के उप प्रमुख सत्येंद्र राणा विद्यालय में पढ़ने वाले छात्रों के अभिभावक , विद्यालय के सभी शिक्षक एवं शिक्षिकाएं एवं समाज के गणमान्य लोग उपस्थित थे।
विधायक ने कहा कि विद्यालय के सभी शिक्षक, प्राचार्य आपसी तालमेल मिलाकर काम करें, बच्चों की पढ़ाई बाधित न करें। सरकार द्वारा दी जा रही योजनाओं का लाभ बच्चों तक पहुंचाने का काम करें , उन्होंने सावित्रीबाई फुले योजना, एवं छात्रवृत्ति के के बारे में अभिभावकों एवं छात्र छात्राओं को बताया और कहा कि सरकार द्वारा प्रदत योजनाओं का आप लोग लाभ लें।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse