टीम एबीएन, रांची। झारखंड के वीर सपूत अमर शहीद पांडेय गणपत राय के 168वें बलिदान दिवस पर आज शहीद पांडेय गणपत राय स्मारक समिति रांची एवं जिला प्रशासन रांची शहीद स्मारक समिति रांची के संयुक्त तत्वावधान में शहीद स्थल, जिला स्कूल के पास, रांची में एक श्रद्धांजलि समारोह का आयोजन किया।
इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने अमर शहीद के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी तथा उनके अदम्य साहस, देशभक्ति और बलिदान को नमन किया। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि पांडेय गणपत राय ने 1857 की प्रथम स्वतंत्रता संग्राम में विद्रोहियों के कमांडर-इन-चीफ के रूप में नेतृत्व करते हुए अंग्रेजी शासन के विरुद्ध ऐतिहासिक संघर्ष किया और झारखंड की धरती पर स्वतंत्रता की अलख जगायी।
वक्ताओं ने उनके जीवन एवं बलिदान को युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बताते हुए कहा कि उनका त्याग और बलिदान सदैव देशवासियों को प्रेरित करता रहेगा। कार्यक्रम में उपस्थित गणमान्य लोगों ने उनके आदर्शों को आत्मसात करने तथा राष्ट्रहित में कार्य करने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर शहीद पांडेय गणपत राय स्मारक समिति की अध्यक्ष डॉ. वंदना राय ने अपने स्वागत उद्बोधन में सबों का स्वागत करते हुए कहा कि ऐसे महान स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को स्मरण करना हमारी जिम्मेदारी है और नई पीढ़ी को उनके इतिहास से अवगत कराना अत्यंत आवश्यक है।
इस अवसर पर माननीय सांसद (राज्यसभा) दीपक प्रकाश, माननीय रांची विधायक सीपी सिंह, पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय, गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष राजीव रंजन प्रसाद समेत शहर के विभिन्न सामाजिक, शैक्षणिक एवं सांस्कृतिक संगठनों के प्रतिनिधि, शहीद पांडेय गणपत राय के परिवार से पंकज बाबू, डा वंदना राय, डॉ. राजेश कुमार लाल, राजेश्वर नाथ आलोक, राजीव सहाय, प्रोफेसर शब्या राय, डॉ. संध्या रानी, श्रीमती बीना राय, कनकलता सहाय, सीमा सिन्हा रवीश रौशन, अरविंद रौशन सहित देशभक्त नागरिकगण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। उक्त जानकारी शहीद पांडेय गणपत राय स्मारक समिति की अध्यक्ष डॉ. वंदना राय ने दी।
टीम एबीएन, रांची। रांची के टाटीसिल्वे थाना क्षेत्र में रविवार को एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गयी। यह शव बड़ाम डेयरी फार्म के समीप स्थित एक मैदान से बरामद किया गया, जहां स्थानीय लोगों की नजर पड़ने के बाद पुलिस को सूचना दी गयी। सूचना मिलते ही टाटीसिल्वे थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू की।
मृतक के शरीर पर कई जगह चोट के निशान पाये गये हैं, जिससे प्रथमदृष्टया मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। पुलिस हत्या सहित अन्य संभावित कारणों को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। मृतक की पहचान जोरार कैलाश नगर निवासी जितेंद्र तिवारी के पुत्र अभिजीत तिवारी के रूप में की गयी है। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन भी मौके पर पहुंच गये, जिनका रो-रोकर बुरा हाल था।
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया है, ताकि मौत के सही कारणों का पता लगाया जा सके। साथ ही आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है और घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की भी जांच की जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमाटर्म रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा। फिलहाल मामले की हर पहलू से जांच जारी है।
एबीएन न्यूज नेटवर्क, लातेहार। जिले के एक जंगल में मंगलवार सुबह दो महिलाओं के शव मिले। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, बताया जाता है कि गुरिकम जंगल में जंगली भैंसे के हमले के बाद महिलाओं की मौत हो गयी। वन क्षेत्र अधिकारी अजय टोप्पो ने बताया कि परिवार के सदस्यों के बयान के अनुसार, महिलाएं सोमवार सुबह जंगल में फूल इकट्ठा करने गयी थीं, लेकिन घर नहीं लौटीं।
टोप्पो ने बताया, मंगलवार की सुबह जंगल में उनके शव मिले। ऐसा प्रतीत होता है कि जंगली भैंसे के हमले में उनकी मृत्यु हुई है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है। मृतकों की पहचान शिलामणिया देवी (64) और शांति कुंवर (50) के रूप में हुई है।
उन्होंने बताया कि मृतक के परिजनों को पचास-पचास हजार रुपये दिये जा चुके हैं, जबकि औपचारिकताओं के पूरा होने के बाद 3.5 लाख रुपये का मुआवजा दिया जायेगा। झारखंड सरकार जंगली जानवरों के हमले में मृत्यु होने पर चार लाख रुपये का मुआवजा देती है।
टीम एबीएन, रांची। परमहंस डा संत शिरोमणी स्वामी सदानंद जी महाराज के द्वारा संचालित एमआरएस श्री कृष्ण प्रणामी सेवा धाम ट्रस्ट रांची के अंतर्गत काम कर रही सामाजिक संस्था श्री कृष्ण प्रणामी मंगल राधिका सदानंद सेवा धाम पुंदाग में चल रहे मंदबुद्धि, दिव्यांग, निराश्रितों लोगों की नि:शुल्क सेवा संस्था जनवरी 2024 से लगातार कर रही है।
सद्गुरु कृपा अपना घर आश्रम के उपाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद अग्रवाल एवं प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी संजय सर्राफ ने बताया कि मंगलवार को एक मंदबुद्धि असहाय व्यक्ति को आश्रम में लाया गया। जो मानसिक रोगी है आश्रम की टीम को सूचना मिली कि एक असहाय मंदबुद्धि व्यक्ति हरमू हाउसिंग कॉलोनी के निगम पार्क के नजदीक लावारिस अवस्था में घूम रहा है। जो कि बहुत ही अस्वच्छ अवस्था में था।
आश्रम की टीम ने उस व्यक्ति को हरमू हाउसिंग कॉलोनी के पास से रेस्क्यू करके आश्रम लाया। टीम में आश्रम के सेवा साथी मुकुंद यादव, सूरज कुमार, धीरज कुमार गुप्ता और सत्यम कुमार शामिल थे। उसके बाद अस्पताल में उसकी मेडिकल जांच करायी गयी। बाद में सद्गुरु कृपा अपना घर आश्रम (सत्य प्रेम सभागार) में लाया गया। उस व्यक्ति का नाम और पते की कोई जानकारी नहीं मिली है।
याददाश्त भी खो चुके थे, आश्रम कमेटी ने उस व्यक्ति का नाम मनोहर रखा है। आश्रम की टीम को सूचना मिलने पर समय-समय पर जरूरतमंदों को रेस्क्यू किया जाता है। आश्रम में रह रहे इन सभी निराश्रितों को गुरुजी सदानंद जी महाराज के सहयोग से घर जैसा माहौल देने की कोशिश की जाती है।
प्रवक्ता संजय सर्राफ ने बताया कि अब निराश्रितों की संख्या 48 हो गया है। चार दिन पूर्व भी एक असहाय मंदबुद्धि प्रभु जी को आश्रम लाया गया था। उन्होंने कहा कि मानव सेवा से बढ़कर कोई सेवा कार्य नहीं है।
एबीएन न्यूज नेटवर्क, धनबाद। अखिल भारतीय पिछड़ा वर्ग संघ के जिलाध्यक्ष रत्नेश कुमार ने झारखंड डीजीपी को पत्र लिखा है। उन्होंने पत्र के माध्यम से कहा है कि कुसुंडा एरिया-6 अंतर्गत गोनदूडीह क्षेत्र में स्थित हिलटॉप आउटसोर्सिंग प्रोजेक्ट से इन दिनों खुलेआम कोयले की अवैध तस्करी किया जा रहा है। यह अवैध कारोबार रात के अंधेरे में धड़ल्ले से जारी है, जिसमें कंपनी के साइड इंचार्ज की मिलीभगत से कोयला की तस्करी की जा रही है।
हिलटॉप के साइड इंचार्ज की मिलीभगत से रात के समय कंपनी के लोडर और वाहनों के जरिए माइंस से कोयला निकालकर पहले कोयला माफिया द्वारा एक स्थान पर जमा किया जाता है। इसके बाद कोयला माफिया अपने ट्रकों में कोयला लोड कर अवैध भट्टों की ओर भेज देते हैं। जैसे ही शाम ढलती है और रात होती है, माइंस में लगे सीसीटीवी कैमरों को कोयला माफिया दबंगता के बल पर बंद कर देते हैं, ताकि इस पूरे अवैध खेल को अंजाम दिया जा सके।
इसके बाद ट्रांसपोर्टिंग के नाम पर प्रतिदिन भारी मात्रा में कोयला बाहर निकाला जाता है। अवैध कोयला धड़ियाजगह, कुसुंडा, खैराकाबाद और भूली रंगिया बस्ती होते हुए गोविंदपुर, निरसा और पश्चिम बंगाल के विभिन्न अवैध भट्टों तक पहुंचाया जाता है। प्रतिदिन कई गाड़ियां अवैध कोयले से लदी इन मार्गों से गुजरती हैं।
सबसे बड़ा सवाल यह उठता है कि आखिर इन कोयला तस्करों को किसका संरक्षण प्राप्त है, जो बिना किसी डर के सरकारी संपत्ति की खुलेआम लूट कर रहे हैं। इस अवैध कारोबार से न केवल भारत कोकिंग कोल लिमिटेड को भारी नुकसान हो रहा है, बल्कि सरकार के राजस्व को भी बड़ा घाटा पहुंच रहा है।
इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाये। यदि समय रहते इस पर रोक नहीं लगाई गई, तो कोयला माफिया इसी तरह सरकारी संसाधनों की लूट जारी रखेंगे।
एबीएन न्यूज नेटवर्क, हुसैनाबाद पलामू। देश भर में घरेलू एलपीजी गैस को लेकर मारामारी व दुर्लभ तस्बीर शोशल मीडिया में आ रही हैं वहीं हुसैनाबाद प्रखण्ड में राहत भरी खबर प्रखण्ड के दंगवार में एच पी गैस एजेंसी ने अब पूरी तरह हो डिलवरी घर घर गैस उपलब्ध करवा रही हैं ।
इससे एचपी गैस उपभोक्ताओं में जँहा ख़ुशी हैं वंही अन्य एजेंसी के प्रति तमाचा हैं आम जनता में एचपी गैस एजेंसी के प्रति हर्ष हैं।आपको बतादे की मिडिलिस्ट युद्ध से गैस की किल्लत इस कदर हैं कई शहरों में लोग पलायन कर रहे हैं लोगो मे सरकार व सिस्टम तथा गैस वितरक एजेंसी की ब्लैक मार्केटिंग से आम जनता आहत है कई तस्बीर शोशल मीडिया में दुर्लभ आ रही हैं।
जिला प्रशासन लगातार इसमें सुधार करने की कोशिश कर रही हैं लेकिन स्थिति नाजुक बनी हुई हैं। हुसैनाबाद शहर में इंडियन गैस एजेंसी के बाहर गैस टंकी के लिए हजारों लाभुक को प्रतिदिन धूप में लम्बी लाइन में खड़े होकर बिना गैस लिए वापस लौटना पड़ रहा है।
टीम एबीएन, रांची। गौ सम्मान आवाह्न अभियान के निमित्त एक महत्वपूर्ण प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन दिनांक 21 अप्रैल 2026 (मंगलवार) को दोपहर 1 बजे किया जा रहा है। यह प्रेस कॉन्फ्रेंस गायत्री मंदिर परिसर, सेक्टर-2, धुर्वा, रांची में आयोजित होगी, जिसमें इस अभियान से जुड़े हुए प्रमुख साधु-संतों का विशेष पदार्पण होगा।
ज्ञातव्य है कि इस अभियान के अंतर्गत 27 अप्रैल 2026 को पूरे भारतवर्ष में गौ सम्मान आवाह्न दिवस मनाया जाएगा। इस अवसर पर देशभर में एक साथ, एक ही दिन एवं एक ही समय पर महामहिम राष्ट्रपति, माननीय प्रधानमंत्री, राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री महोदय को सामूहिक रूप से प्रार्थना-पत्र सौंपने का कार्यक्रम निर्धारित है।
विशेष रूप से झारखंड राज्य के 263 प्रखंडों से हस्ताक्षरित प्रार्थना-पत्र संकलित कर प्रस्तुत किए जाएंगे, जिसका उद्देश्य गौ माता की रक्षा एवं सम्मान सुनिश्चित करना गौ हत्या पर पूर्ण रोक लगाने हेतु जनजागरण गौ माता को राष्ट्र माता घोषित करने की मांग को सशक्त करना सनातन संस्कृति की इस अमूल्य धरोहर के संरक्षण हेतु राष्ट्रव्यापी पहल इस अभियान के अंतर्गत देशभर के संत-महात्मा समाज एवं विभिन्न संगठनों का सक्रिय सहयोग प्राप्त हो रहा है, तथा झारखंड की पावन धरती पर भी उनके आगमन से यह अभियान और अधिक सशक्त होगा।
अत: आप सभी सम्मानित पत्रकार बंधुओं से सादर अनुरोध है कि इस महत्वपूर्ण प्रेस कॉन्फ्रेंस में अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कर कार्यक्रम को व्यापक जन-जन तक पहुँचाने में सहयोग प्रदान करें।
टीम एबीएन, रांची। झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने आज लोक भवन, रांची में वेद, पुराण, साहित्य, साहित्यशास्त्र, व्याकरण, दर्शन, ज्योतिष एवं भारतीय संस्कृति आदि विविध विषयों पर विषय-विशेषज्ञ मूर्धन्य विद्वानों के शोध-आलेखों के उत्कृष्ट संग्रह वैशारदी (प्रो नन्हूक राम दूबे स्मृतिग्रंथ) का लोकार्पण किया।
राज्यपाल श्री गंगवार ने इस महत्वपूर्ण कृति के प्रकाशन के लिए संपादक मंडल को बधाई देते हुए कहा कि ऐसे स्मृतिग्रंथ भारतीय ज्ञान परंपरा के संरक्षण एवं संवर्धन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse