टीम एबीएन, रांची। चंद्रवंशी महासभा रांची जिला का एक प्रतिनिधि मंडल मैट्रिक जैक की परीक्षा में झारखंड टॉपर चंद्रवंशी समाज के सनी वर्मा उनके पिताजी बृजेश वर्मा से मिलकर बधाई दिया आगे की पढ़ाई के लिए यथासंभव सहयोग की घोषणा की।
प्रतिनिधि मंडल में चंद्रवंशी दुर्गा मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष प्रेम वर्मा, चंद्रवंशी महासभा केंद्रीय समिति झारखंड प्रदेश के अध्यक्ष बजरंग वर्मा, केंद्रीय महासचिव रवींद्र वर्मा, चंद्रवंशी दुर्गा मंदिर ट्रस्ट के वरीय उपाध्यक्ष बिंदुल वर्मा, चंद्रवंशी महासभा रांची जिला अध्यक्ष बिंदुल वर्मा एवं समाज के गण मान्य व्यक्ति उपस्थित थे। उक्त जानकारी बजरंग वर्मा (7070129132) ने दी।
टीम एबीएन, रांची। चित्रपट झारखंड द्वारा प्रस्तावित चित्रपट झारखंड फिल्म फेस्टिवल 2026 के सफल, सुव्यवस्थित एवं उद्देश्यपूर्ण आयोजन के लिए आज रांची स्थित विश्व संवाद केंद्र कार्यालय में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। यह बैठक प्रातः 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक चली, जिसमें जमशेदपुर, रांची, पलामू एवं धनबाद से आए कार्यकर्ताओं ने सक्रिय सहभागिता निभाई।
बैठक में फिल्म फेस्टिवल के आयोजन को प्रभावी, संगठित एवं परिणाममुखी बनाने के उद्देश्य से विभिन्न दायित्वों का निर्धारण करते हुए आयोजन समिति का विधिवत गठन किया गया। आयोजन समिति के अध्यक्ष के रूप में राज्यसभा सांसद एवं सरला बिरला विश्वविद्यालय, रांची के सीईओ डॉ. प्रदीप वर्मा को नियुक्त किया गया है।
समिति के उपाध्यक्ष के रूप में योगेन्द्र तुलस्यान को जिम्मेदारी सौंपी गई है। सचिव के रूप में सुमित मित्तल की नियुक्ति की गई है, जबकि आशुतोष द्विवेदी एवं तन्मय कुमार झा को समिति का सदस्य बनाया गया है। फिल्म फेस्टिवल के निर्देशक के रूप में नंदकुमार सिंह की नियुक्ति की गई है।
आयोजन की विभिन्न व्यवस्थाओं के लिए निम्न समितियों एवं दायित्वों का भी गठन किया गया है:
बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि 26-28 जून तक होने वाले चित्रपट झारखंड फिल्म फेस्टिवल 2026 को भव्य, सुव्यवस्थित एवं सार्थक रूप में आयोजित किया जाएगा। यह फिल्म फेस्टिवल झारखंड के नए एवं उभरते फिल्म निर्माताओं को मंच प्रदान करने के साथ-साथ समाजोपयोगी, मूल्याधारित एवं सार्थक सिनेमा को प्रोत्साहित करने का कार्य करेगा।
एबीएन न्यूज नेटवर्क, चौपारण/ हाजारीबाग। हजारीबाग के दनुआ घाटी में हुआ दर्दनाक सड़क हादसा अब सिर्फ एक घटना नहीं, बल्कि व्यवस्था पर बड़ा सवाल बन गया है। शनिवार दोपहर करीब 3 बजे जीटी रोड पर एक तेज रफ्तार ट्रक ने कार को पीछे से ऐसी टक्कर मारी कि पूरा परिवार पल भर में खत्म हो गया। कार में सवार छह लोगों—जिनमें तीन मासूम बच्चे भी थे—की मौके पर ही मौत हो गयी। यह परिवार धनबाद से गया एक शादी समारोह में शामिल होने जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उनकी जिंदगी की डोर टूट गयी।
टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गये और मौके पर चीख-पुकार मच गयी। मृतकों में कृत मांझी, प्रेम कुमार, शिव कुमार भुइयां, रूबी देवी, सोनी कुमारी और सुहानी कुमारी शामिल हैं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया। सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। शुरूआती जांच में तेज रफ्तार और लापरवाही को हादसे की बड़ी वजह माना जा रहा है।
इस हादसे के बाद दनुआ घाटी एक बार फिर मौत की घाटी के नाम से चचार्ओं में है। रविवार को एसपी अमन कुमार और डीटीओ बैद्यनाथ कामती ने एनएचएआई अधिकारियों के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया और कई सख्त निर्देश जारी किए। अवैध कट बंद करने, स्पीड लिमिट और चेतावनी बोर्ड लगाने, ब्लैक स्पॉट सुधारने और एम्बुलेंस व्यवस्था को चुस्त करने के आदेश दिए गए।
स्थानीय लोगों में आक्रोश है और वे पीड़ित परिवार के लिए मुआवजा व सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। प्रशासन ने भरोसा दिलाया है कि सुरक्षा में कोई ढिलाई नहीं बरती जायेगी। फिलहाल पूरे मामले की जांच जारी है, लेकिन इस हादसे ने एक बार फिर सड़क सुरक्षा की हकीकत उजागर कर दी है।
टीम एबीएन, रांची। धनबाद जिले के राजगंज क्षेत्र अंतर्गत धावाचिता में अवैध कोयला कारोबार बड़े पैमाने पर चलाया जा रहा है। महतो धर्मकांटा और मछली गोदाम के पीछे संचालित हो रहे इस कथित अवैध कोयला डिपो में दिनदहाड़े तस्करी का खेल बेखौफ तरीके से जारी है। जानकारी के अनुसार, यहां खुलेआम ट्रकों में कोयले की लोडिंग की जा रही है, जबकि अंदर पेलोडर और जेसीबी मशीनों से लगातार कोयले का उठाव हो रहा है।
मौके पर कई संदिग्ध वाहनों की मौजूदगी इस पूरे नेटवर्क की गंभीरता को दशार्ती है। इस मामले को लेकर अखिल भारतीय पिछड़ा वर्ग संघ के जिलाध्यक्ष रत्नेश कुमार ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, झारखंड पुलिस, धनबाद पुलिस और झरिया विधायक को टैग करते हुए कार्रवाई की मांग की है।
उन्होंने अपने पोस्ट में आरोप लगाया कि यह अवैध कारोबार प्रशासन की आंखों में धूल झोंककर चलाया जा रहा है जिससे धनबाद एसएसपी महोदय ओर थाना प्रभारी की भी छवि धूमिल हो रहा है और इस अवैध कोयला कारोबार में बीसीसीएल ओर सीआईएसफ की मिलीभगत से इनकार नहीं किया जा सकता।
स्थानीय लोगों में इस अवैध गतिविधि को लेकर भय और आक्रोश का माहौल है। लोगों का कहना है कि यदि समय रहते इस पर सख्त कार्रवाई नहीं हुई, तो न सिर्फ कानून व्यवस्था प्रभावित होगी, बल्कि बीसीसीएल और सरकार को भारी राजस्व नुकसान भी झेलना पड़ेगा।
टीम एबीएन, रांची। डॉ संत शिरोमणी स्वामी सदानंद महाराज जी के सान्निध्य में एम.आर.एस. श्री कृष्ण प्रणामी सेवा धाम ट्रस्ट द्वारा संचालित श्री कृष्ण प्रणामी मंगल राधिका सदानंद सेवाधाम श्री राधा कृष्ण प्रणामी मंदिर पुंदाग राँची मे 263 वां श्री कृष्ण प्रणामी अन्नपूर्णा सेवा महाप्रसाद का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर श्री राधा रानी जी का दिव्य आकर्षक आभूषणों से अलंकृत कर अलौकिक श्रृंगार किया गया। तत्पश्चात महाप्रसाद का विधिवत भोग दोपहर 12 बजे मंदिर के पुजारी अरविंद कुमार पांडेय द्वारा लगायी गयी। महाप्रसाद मे मसालेदार वेजिटेबल खिचड़ी, तरबूज, जलजीरा शर्बत, सत्तू पानी, का वितरण किया गया।
मंदिर परिसर में उपस्थित 1500 से भी अधिक श्रद्धालुओं के बीच महाप्रसाद का वितरण किया गया। तत्पश्चात भजन- संध्या में ट्रस्ट के भजन गायकों द्वारा गाए मनमोहक सुमधुर भजनों से श्रोताओं को खूब झुमाया। तथा श्री राधा कृष्ण के जयकारा से पूरा वातावरण कृष्णमय एवं भक्तिमय बन गया। तत्पश्चात सामूहिक रूप से महाआरती की गयी।
ट्रस्ट के प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी संजय सर्राफ ने बताया कि श्री राधा कृष्ण मंदिर में सुबह से ही भक्तों का तांता लगा रहा तथा 3 हजार से अधिक श्रद्धालुओं में दर्शन किये। उन्होंने बताया कि मंदिर में प्रत्येक दिन दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक वेजिटेबल खिचड़ी महाप्रसाद का वितरण किया जाता है जिसमें 400 से भी अधिक श्रद्धालु प्रसाद ग्रहण करते हैं।
मौके डूंगरमल अग्रवाल, राजेंद्र प्रसाद अग्रवाल, पूरणमल सर्राफ, सुरेश अग्रवाल, शिव भगवान अग्रवाल, नंदकिशोर चौधरी, अंजनी अग्रवाल, पवन पोद्दार, सुरेश भगत, अनिल अग्रवाल, ज्ञान प्रकाश शर्मा, संजय सर्राफ सहित काफी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे। उक्त जानकारी श्री कृष्ण प्रणामी सेवा धाम ट्रस्ट के प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी संजय सर्राफ ने दी।
टीम एबीएन, रांची। वंदे मातरम को 150 सौ वर्ष पूर्ण होने पर सांसद सांस्कृतिक महोत्सव सह स्वदेशी मेला -2026 का तीन दिवसीय आयोजन 1 मई से 3 मई तक आड्रे हाउस में होने जा रहा है। इस संदर्भ में आज आयोजन के सफल संचालन के लिए सांसद सह रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ की अध्यक्षता में प्रभारी संयोजक एवं आयोजन समिति के सदस्यों के साथ आड्रे हाउस में आयोजन से संबंधित विस्तृत चर्चा करते हुए सदस्यों के बीच कार्यों की समीक्षा कर संबंधित कार्यो का जिम्मा दिया गया। श्री सेठ ने बताया की 125 से भी ज्यादा स्टॉल लोगो को नि:शुल्क दिया जा रहा है।
इन स्टॉलों के माध्यम से स्वदेशी उत्पाद, यहां के लोक संस्कृति सहित श्री अन्न (मोटा अनाज) को बढ़ावा देना जिसमे रागी, जवार, बाजरा, मक्का से बने सामग्री सहित यहां के लोक विख्यात कलाकृति को हम देख सकेंगे। उन्होंने बताया मुख्य अतिथि के रूप में माननीय राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार जी रहेंगे, वही उद्घाटन राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन करेंगे। प्रात: 9:00 बजे से रात्रि 10 बजे तक लोगों का प्रवेश निशुल्क रहेगा।
वहीं प्रात: 9 बजे से 6 बजे के बीच विभिन्न स्कूलों के दस हजार से भी ज्यादा बच्चों की यहां उपस्थित होगी। साथ ही सायं 6 बजे से रात्रि 10 बजे तक झारखंड सहित देश भर के विशेष कलाकारों के द्वारा सांस्कृतिक आयोजन के माध्यम से कलाकार अपनी प्रतिभाओ के संग प्रस्तुति देंगे। श्री सेठ ने कहा कि आज झारखंड में स्थानीय जिन प्रतिभावान बच्चों को मंच नहीं मिलता है उन्हें आयोजन के माध्यम से प्रोत्साहित और प्रेरित किया जाएगा ।
वोकल फॉर लोकल ओर आत्मनिर्भर भारत से प्रेरित देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सोच आत्मनिर्भर भारत के सपने को साकार करने के लिए स्वदेशी वस्त्र, स्वदेशी सामान, स्वदेशी खाद्य पदार्थों सहित स्वदेशी मेला में सांस्कृतिक कलाओं को देखने का समझने का सुनहरा अवसर प्रदान होगा। इसी के माध्यम से लोकल उत्पादन को भी मंच दिया जा रहा है।
संगीत नाटक अकादमी की अध्यक्ष डॉक्टर संध्या पुरेचा जी भी आयोजन में शामिल होंगी। वहीं जनजातीय नृत्य, सामूहिक नृत्य, लघु नाटिका, शास्त्रीय संगीत, पाश्चात्य सामूहिक संगीत सहित पारंपरिक गीतों की प्रस्तुतियां यहां कलाकारों के द्वारा दिया जायेगा। पूरे आयोजन में बाहर से भी कई केंद्रीय मंत्री सहित कई विशिष्ट कलाकारों का आगमन होगा जो महोत्सव की शोभा बढ़ायेंगे।
श्री संजय सेठ ने बताया कि आॅपरेशन सिंदूर का एक साल पूर्ण हो रहा है आॅपरेशन सिंदूर के विजयी श्री पर रांची के बच्चों द्वारा 400 से भी ज्यादा पेंटिंग बनायी गयी। पहली वर्षगांठ पर यह आयोजन स्थल पर लगायी जायेगी। जिसका लोग अवलोकन कर सकेंगे। स्वदेशी मेला के संयोजक मुकेश काबरा सांस्कृतिक कार्यक्रम संयोजक अजय मलकानी बनाये गये हैं।
मुकेश काबरा व अजय मलकानी, ऐश्वर्य सेठ, आशीष सत्यव्रत सहित 100 से भी ज्यादा सदस्य आयोजन को सफल बनाने में लगे है। प्रतिदिन सांस्कृतिक कार्यक्रम के माध्यम से झारखंड के कलाकारों द्वारा यहां के संस्कृतिक आयोजन की प्रस्तुति दी जायेगी। यहां की भूसंपदा जल, जंगल, जमीन के पहचान को उत्सव के माध्यम से झारखंड की समृद्ध संस्कृति परंपरा और स्वदेशी आत्मनिर्भरता का भब्य संगम जो राज्य में पहली बार हो रहा है।
स्वदेशी मेला प्रभारी संयोजक मुकेश काबरा ने बताया हमारे नरेंद्र मोदी के सपनों को साकार करते हुए हमारे प्रिय सांसद सह केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ जी के मार्गदर्शन एवं अगुवाई में सांसद स्वदेशी मेला- 2026 का यह आयोजन भव्य रूप से मनाना चाहते हैं। जिसका लाभ यहां के मूलवासी को प्राप्त हो क्योंकि विकसित भारत का उद्देश्य स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देना झारखंड की लोक संस्कृति परंपरा एवं आदिवासीयो के गौरव को मंच प्रदान कर उनको भरपूर सम्मान देना हमारा उद्देश्य है।
सांस्कृतिक कार्यक्रम संग विभिन्न प्रतियोगिता झारखंड की पारंपरिक कलाकृतियों का प्रदर्शन सांस्कृतिक कलाकारों द्वारा प्रस्तुत किया जासेगा। हमारा उद्देश्य स्थानीय उत्पादों, पारंपरिक कला, और राज्य की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को बढ़ावा देना है। राज्य के सभी लोगों से आग्रह होगा कि आप तीन दिवसीय सांसद स्वदेशी मेला 2026 आयोजन में सपरिवार पहुंचकर आयोजन को सफल बनावे।
आज समीक्षा बैठक में रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ, उप महापौर नीरज कुमार, सांस्कृतिक महोत्सव के संयोजक अजय मलकानी, स्वदेशी मेला के संयोजक मुकेश काबरा, ऐश्वर्य सेठ, आशीष सत्यब्रत, नीरज चौधरी, रमिंद्र कुमार, शंकर दुबे, बलराम, कमलजीत सिंह (संटी), राजीव सहाय, अमित चौधरी, मनीष लोधा, पूनम आनंद, नीतू सिंह, सीमा, संजीव साहू, नयन मयूर, पवन जोडन, प्रमोद सारस्वत, संजय पोद्दार, ललन श्रीवास्तव, राजीव वर्मा, संजय गोयल, प्रदीप कुमार, भीष्म सिंह, मनोज कुमार, सहित काफी संख्या में लोग मौजूद थे। उक्त जानकारी मीडिया प्रभारी प्रमोद सारस्वत और संजय पोद्दार ने दी।
टीम एबीएन, रांची। आगामी 26 अप्रैल को प्रेस क्लब में नेत्रदान - अंगदान सह नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया जाएगा। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा की समाज कल्याण (महिला ) व कला प्रकोष्ठ की ओर से आयोजित होने वाले कार्यक्रम का समय प्रातः 11 बजे से 1 बजे दोपहर तक रखा गया है ।
कार्यक्रम में संजय सेठ रक्षा राज्य मंत्री (भारत सरकार ) बतौर मुख्य अतिथि एवं सुबोधकान्त सहाय ( पूर्व मंत्री, भारत सरकार) बतौर विशिष्ट अतिथि मौजूद रहेंगे। कार्यक्रम के आयोजन में रिम्स की आई बैंक एवं स्टेट ऑर्गन एंड टिश्यू ट्रांसप्लांट ऑर्गनाइजेशन (सोटो ), झारखंड महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही।
इस शिविर में लोगों की निःशुल्क नेत्र जांच की जाएगी। साथ ही इच्छुक व्यक्ति नेत्रदान व अंगदान के लिए रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं। नेत्रदान व अंगदान के इच्छुक व्यक्तियों को कार्यक्रम में सम्मानित भी किया जाएगा।
टीम एबीएन, रांची। रांची के पुंदाग स्थित श्री राधा कृष्ण प्रणामी मंदिर परिसर में सीता नवमी का पावन पर्व इस वर्ष अत्यंत हर्षोल्लास, श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ मनाया गया।
संत शिरोमणि परमहंस स्वामी सदानंद महाराज के सानिध्य में श्री कृष्ण प्रणामी सेवा धाम ट्रस्ट द्वारा आयोजित इस धार्मिक कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर माता सीता की महिमा का गुणगान किया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातःकालीन पूजा-अर्चना से हुआ। मंदिर के पुजारी पंडित अरविंद पांडे ने विधिवत मंत्रोच्चार के साथ भगवान श्री राधा-कृष्ण एवं माता जानकी की पूजा संपन्न कराई।
इस पावन अवसर पर श्री राधा रानी का विशेष एवं आकर्षक श्रृंगार केसरिया पोशाक तथा जड़ित आभूषणों से किया गया, जिसने मंदिर परिसर की दिव्यता को और बढ़ा दिया। श्रद्धालुओं के लिए यह दृश्य विशेष आकर्षण का केंद्र रहा। कार्यक्रम में श्री कृष्ण प्रणामी महिला समिति की सहभागिता विशेष रूप से सराहनीय रही। समिति की महिलाओं ने श्रद्धा और भक्ति भाव से सुंदरकांड का पाठ किया तथा सुमधुर भजनों की प्रस्तुति दी।
जय सिया राम, सीता राम और भक्ति गीतों की मधुर स्वर लहरियों से पूरा मंदिर परिसर भक्तिमय हो उठा। उपस्थित श्रद्धालु भक्ति रस में डूबकर संकीर्तन में शामिल हुए। इस अवसर पर भगवान को विविध प्रकार के भोग अर्पित किए गए। प्रसाद स्वरूप बेसन के लड्डू, केसरिया पेड़ा, मेवा, फल, वेजिटेबल खिचड़ी तथा शीतल शरबत भगवान को समर्पित किया गया।
पूजा के उपरांत थालियों में दीप सजाकर सामूहिक महाआरती की गई। आरती के समय पूरा मंदिर परिसर दीपों की रोशनी, घंटियों की ध्वनि और जयकारों से गुंजायमान हो उठा। महाआरती के पश्चात सैकड़ों श्रद्धालुओं के बीच खिचड़ी भोग एवं अन्य प्रसाद का वितरण किया गया। सभी श्रद्धालुओं ने अत्यंत श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ प्रसाद ग्रहण किया तथा माता सीता से सुख-समृद्धि और कल्याण की कामना की।
इस अवसर पर ट्रस्ट के अध्यक्ष डूंगरमल अग्रवाल, उपाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद अग्रवाल, सचिव मनोज चौधरी एवं प्रवक्ता संजय सर्राफ ने संयुक्त रूप से सीता नवमी पर्व के महत्व के बारे में बताते हुए कहा कि सीता नवमी माता जानकी के प्राकट्य दिवस के रूप में मनाई जाती है। यह पर्व नारी शक्ति, त्याग, धैर्य, मर्यादा और पवित्रता का संदेश देता है।
माता सीता भारतीय संस्कृति में आदर्श नारी, पतिव्रता और शक्ति स्वरूपा के रूप में पूजनीय हैं। इस दिन व्रत, पूजन और कथा श्रवण करने से परिवार में सुख-शांति एवं समृद्धि का वास होता है।उन्होंने कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन समाज में संस्कार, एकता और आध्यात्मिक चेतना को मजबूत करते हैं।
संजय सर्राफ ने कहा कि मंदिर में श्रद्धालुओं की उपस्थिति ने आयोजन को और भी भव्य एवं सफल बना दिया तथा मंदिर में मनाया गया सीता नवमी महोत्सव श्रद्धा, संस्कृति और सनातन परंपरा का अनुपम उदाहरण बनकर श्रद्धालुओं के हृदय में अमिट छाप छोड़ गया। उक्त जानकारी श्री कृष्ण प्रणामी सेवा धाम ट्रस्ट के प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी संजय सर्राफ ने दी।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse