एबीएन सेंट्रल डेस्क। जैसे-जैसे यूनियन बजट 2026 की घोषणा करीब आ रही है, टैक्सपेयर्स और उद्योग जगत की नजरें सरकार की घोषणाओं पर टिकी हुई हैं। हर कोई यह जानने को उत्सुक है कि इस बार क्या सस्ता होगा और क्या महंगा, और आम आदमी की खरीदने की क्षमता पर इसका क्या असर पड़ेगा। विशेषज्ञों का कहना है कि सरकार मेक इन इंडिया और आम आदमी की बचत को बढ़ावा देने पर विशेष ध्यान दे सकती है।
सिर्फ सामान की कीमत ही नहीं, बल्कि खरीदने की शक्ति भी बढ़ सकती है। चर्चा है कि आयकर की जीरो टैक्स सीमा 12 लाख से बढ़ाकर 15 लाख रुपये की जा सकती है। साथ ही स्टैंडर्ड डिडक्शन को 75,000 रुपये से बढ़ाकर 1 लाख रुपये किया जा सकता है।
टीम एबीएन, रांची। एसआर डीएवी पब्लिक स्कूल, पुंदाग में वृहद विज्ञान सह शिल्प और कला प्रदर्शनी सृजन का भव्य आयोजन किया गया, जिसके मुख्य अतिथि डीएसई, रांची बादल राज थे। उन्होंने फीता काटकर भव्य प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। उक्त प्रदर्शनी में विद्यार्थियों के द्वारा बनाये गये लगभग 150 कलाकृतियां प्रदर्शित की गयीं, जिनमें मंडाला पेंटिंग, सोहराई पेंटिंग, मधुबनी पेंटिंग के अतिरिक्त अनेक सुंदर तैल चित्र, पोर्ट्रेट, दीपक एवं घट पेंटिंग, अनेक सुंदर पेंसिल स्केच, बोतल पेंटिंग, क्ले मॉडल और उम्दा किस्म की हस्त-शिल्पवाले साज- सज्जा की वस्तुएं प्रदर्शित की गयीं। प्रदर्शनी का मुख्य आकर्षण राम मंदिर का मॉडल रहा, जिसकी विशेष रूप से प्रशंसा की गयी।
विज्ञान प्रदर्शनी में अनेक सुंदर-सुंदर मॉडल प्रदर्शित किये गये। साथ ही पोस्टल विभाग, झारखंड द्वारा स्टैम्प प्रदर्शनी भी लगायी गयी। वाणिज्य विभाग के विद्यार्थियों ने अनेक उपयोगी सौंदर्य प्रशाधन यथा सौंदर्य क्रीम, साबुन, इत्र आदि के अतिरिक्त धूप वगैरह बना कर सबको मुग्ध कर दिया।
इस प्रदर्शनी के उद्घाटन सत्र में डीएवी, झारखंड जोन-बी के क्षेत्रीय पदाधिकारी सह डीएवी कपिलदेव के प्राचार्य एमके सिन्हा, जोन- जे के क्षेत्रीय पदाधिकारी सह डीएवी बरियातू के प्राचार्य संजय कुमार मिश्र, डीएवी नीरजा सहाय की प्राचार्या किरण यादव, डीएवी खूंटी के प्राचार्य मनुजेश्वर प्रसाद, डीएवी गोविंदपुर के प्राचार्य एसके पाठक, डीएवी खलारी के प्राचार्य कमलेश्वर कुमार, डीएवी.आनंद स्वामी की प्राचार्या रेशु चौधरी, डीएवी गांधी नगर के प्राचार्य प्रदीप कुमार झा, कला भवन, श्यामली की सदस्या शारदा घोष सहित अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित थे।
उक्त प्रदर्शनी विज्ञान विभाग के वरिष्ठ शिक्षक अजय उपाध्याय तथा कला शिक्षक प्रभु दयाल रवि के कुशल मार्गदर्शन में आयोजित की गयी। सभी अतिथियों ने विज्ञान सह शिल्पकला प्रदर्शनी की भूरि-भूरि प्रशंसा की।
प्राचार्य डॉ तापस घोष ने प्रदर्शनी के सफल आयोजन के लिए विद्यालय के सभी विद्यार्थियों, शिक्षकों तथा पूरे डीएवी पुंदाग परिवार का धन्यवाद ज्ञापन किया। उन्होंने अपने संदेश में कहा कि नयी शिक्षा नीति के तहत भी कौशल-विकास को विशेष महत्त्व दिया गया है।
विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में इनका अहम योगदान है। इसलिए सभी विद्यार्थियों को इस क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रयासरत रहना चाहिए। उक्त प्रदर्शनी को देखने के लिए विभिन्न डीएवी विद्यालयों के शिक्षक, विद्यार्थी तथा विद्यालय के विद्यार्थियों के साथ उनके अभिभावक भी आये। लगभग दो हजार लोगों ने उक्त प्रदर्शनी का आनंद लिया।
टीम एबीएन, रांची। एचएम पब्लिक स्कूल में एक समारोह आयोजित कर 10वीं के विद्यार्थियों को विदाई दी गयी। आज ये विदाई नहीं बल्कि अपनी जिंदगी का पहला स्टेप की परीक्षा देने जा रहे हैं जो आपका भविष्य बनायेगी, इसकी शुभकामना आपका जीवन उज्ज्वल हो।
ये विचार आज एच एम पब्लिक स्कूल चुटिया के प्राचार्य अरविंद कुमार ने व्यक्त किया। वे वर्ग दशम के विदाई समारोह में बोल रहे थे। समारोह को बहुत ही रंगारंग कार्यक्रम वर्ग नवम के छात्रों के द्वारा आयोजित किया गया, कार्यक्रम का संचालन कृतिका, श्वेता, शुभम के द्वारा किया गया।
स्वागत गान जिंदगी एक सफर बोल पर आधारित था। वर्ग आठवीं और नवम के छात्रों द्वारा गीत गाए, सामूहिक नृत्य किया। इसके बाद वर्ग दस के छात्रों द्वारा अपनी बीते जीवन के बारे स्कूल की शिक्षकों की यादगार पलों को सबके बीच बतलाये।
उसके बाद सभी शिक्षक रंजीत कुमार, अंजली सेन, अनामिका सिंह, सरिता एक्का, मोहन प्रकाश, पुनीत टोप्पो, नीलम डाहंगा, सुप्रभा टोप्पो, सुजाता देवी, छात्रों को उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए सबको आशीर्वाद दिये और परीक्षा में आने वाले सवालों के टिप्स भी दिये।
उन्हें विद्यालय परिवार को याद रखने और जब भी जरूरत हो स्कूल का दरवाजा हर समय खुला रहेगा ये विचार दिये। अंतिम में एक विदाई गीत के साथ बहुत ही करुणा दायक माहौल बना दिये। स्कूल परिवार की ओर से सभी छात्रों यादगार प्रतीक चिह्न दिया गया। उसी तरह वर्ग दसवीं के छात्रों द्वारा भी विद्यालय परिवार को प्रतीक चिन्ह दिये। अंतिम में सभी एक साथ दोपहर का भोज किया गया।
एबीएन न्यूज नेटवर्क, केरेडारी (हजारीबाग)। केरेडारी इन दिनों सवालों की आग में जल रहा है। सीबी कोल परियोजना क्षेत्र में जो कुछ हुआ, उसने पूरे इलाके को दहला दिया है। ग्रामीणों ने पूर्व मंत्री योगेंद्र साव और उनके समर्थकों पर खुलेआम आतंक फैलाने का गंभीर आरोप लगाया है।
आरोप है कि आंदोलन की आड़ में हाइवा चालकों के साथ बेरहमी से मारपीट की गई, जिससे हालात बेहद तनावपूर्ण हो गए। हाइवा चालकों के अनुसार, माइंस क्षेत्र में एक हाइवा चालक अपनी गाड़ी में सोने की तैयारी कर रहा था।
तभी पूर्व मंत्री के साथ आंदोलन में शामिल कुछ लोग, कथित तौर पर शराब के नशे में, धरना स्थल पर पहुंचे और हंगामा शुरू कर दिया। इसी दौरान गुजर रहे वाहन चालक को जबरन पकड़ लिया गया और लाठी-डंडों से पीट-पीटकर अधमरा कर दिया गया। युवक के माथे पर गंभीर चोटें आईं, प्राथमिक इलाज के बाद उसे बेहतर उपचार के लिए हजारीबाग रेफर किया गया।
प्रत्यक्षदर्शी चालकों का कहना है कि यह कोई अकेली घटना नहीं थी। आंदोलनकारियों ने कई अन्य हाइवा चालकों के साथ भी मारपीट की। चौंकाने वाली बात यह रही कि पहचान छुपाने के लिए कुछ लोगों ने कंबल ओढ़ रखा था, मानो पूरी घटना सुनियोजित हो। घायल चालकों में एक की हालत बेहद नाजुक बताई जा रही है, उसके सिर की नस कट गई है।
वहीं घायल चालक की पहचान कांग्रेस नेता सुरेश साव के चालक के रूप में बताई जा रही है। अब सवाल यह है कि क्या यह आंदोलन है या भय का तांडव? और केरेडारी आखिर किस दिशा में धकेला जा रहा है। कंबल में छुपा चेहरा, हाथों में लाठी और सड़क पर खून, केरेडारी में आंदोलन या खुला आतंक?
टीम एबीएन, रांची। डीएवी कपिल देव पब्लिक स्कूल कडरू रांची में 77 वां गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया। मौके पर डीएवी कपिल देव पब्लिक स्कूल कडरू के एल एमसी चेयरमैन कपिल देव गिरि ने झंडा फहराया और परेड की सलामी ली।
इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य सह डीएवी झारखंड जोन बी के सहायक क्षेत्रीय पदाधिकारी एमके सिन्हा ने कहा कि बड़ी शिद्दत से हमें आजादी मिली है और बचाये रखने की जरूरत है।
उन्होंने कहा कि भेदभाव से ऊपर उठकर गणतंत्र की रक्षा करना हमारा कर्तव्य है। प्राचार्य ने कहा कि डीएवी छात्रों के चतुर्दिक विकास के लिए दृढ़ संकल्पित है। डीएवी छात्रों को पढ़ाई के साथ साथ कला, खेलकूद समेत अन्य गतिविधियों में भाग लेने के मौके उपलब्ध कराता है।
उन्होंने कहा कि इन दिनों संस्कारों में गिरावट आई है। बच्चों की भाषा बिगड़ रही है। उन्होंने अभिभावकों का आह्वान किया कि छोटे बच्चों को मोबाइल और स्कूटी न दिया जाए तथा मोबाइल का उचित प्रयोग हो। उन्होंने सभी से आत्मचिंतन करने और ध्यान लगाने की भी सलाह दी।
गणतंत्र दिवस के अवसर पर छात्रों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये। छोटे-छोटे बच्चों द्वारा प्रस्तुत देश रंगीला गीत पर आधारित नृत्य ने जहां लोगों का मन मोह लिया वहीं शिक्षिका काकोली दत्ता द्वारा निर्देशित वंदे मातरम, संविधान और विविध राज्यों की संस्कृति में भारत नृत्य नाटिका सराहनीय रही।
मौके पर झारखंड साइकोग्राफिक सोसाइटी के विकास कुमार, न्यू एजी कापरेटिव सोसाइटी, कडरू के वर्तमान अध्यक्ष कृष्ण कुमार तथा कोषाध्यक्ष किशोर मिश्रा, अवधेश कुमार समेत शिक्षक, छात्र और अभिभावक मौजूद थे। उक्त जानकारी डीएवी कपिल देव पब्लिक स्कूल कडरू रांची के आलोक इंद्र गुरु ने दी।
एबीएन न्यूज नेटवर्क, लोहरदगा। 77वें गणतंत्र दिवस पर लोहरदगा लोकसभा के सांसद सुखदेव भगत ने लूथरन हाई स्कूल, महिला महाविद्यालय सहित विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों में झंडोत्तोलन किया।
बतौर मुख्य अतिथि सांसद सुखदेव भगत जिले में आयोजित कई गणतंत्र दिवस कार्यक्रम में भी शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने स्कूली बच्चों को भारतीय संविधान के महत्व और उसके मूल मूल्यों की जानकारी दी। कार्यक्रम में बच्चों ने देशभक्ति गीतों और भाषणों के प्रस्तुति दी, जिसे उपस्थित लोगों ने खूब सराहा। सांसद सुखदेव भगत ने बच्चों की प्रस्तुतियों और उनके विचारों की प्रशंसा करते हुए देशवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामना दी।
उन्होंने कहा कि संविधान की प्रस्तावना में निहित मूल्यों को अपनाते हुए सभी नागरिकों को अपने कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक पालन करना चाहिए ताकि देश के निर्माण में प्रत्येक व्यक्ति अपना योगदान दे सके। सांसद ने कहा कि संविधान देश की आत्मा है और इसका सम्मान व संरक्षण करना हम सबों का दायित्व है।
टीम एबीएन, रांची। गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर श्री कृष्ण प्रणामी सेवा धाम ट्रस्ट द्वारा संचालित पुंदाग, रांची स्थित झारखंड के सबसे बड़े श्री राधा कृष्ण प्रणामी मंदिर परिसर में भव्य एवं गरिमामय आयोजन किया गया। इस अवसर पर ट्रस्ट के अध्यक्ष डूंगरमल अग्रवाल ने विधिवत रूप से राष्ट्रीय ध्वज फहराया और उपस्थित श्रद्धालुओं को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं।
झंडोतोलन के पश्चात अध्यक्ष डूंगरमल अग्रवाल ने अपने संबोधन में कहा कि 26 जनवरी भारतीय लोकतंत्र, संविधान और राष्ट्रीय एकता का प्रतीक है। उन्होंने संविधान निर्माताओं को नमन करते हुए समाज से राष्ट्र निर्माण में सक्रिय सहभागिता निभाने का आह्वान किया।
उन्होंने कहा कि धर्म, संस्कृति और राष्ट्रप्रेम जब एक साथ जुड़ते हैं, तब समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। इस अवसर पर पूरे मंदिर परिसर में राष्ट्रगान का सामूहिक गायन किया गया, जिससे वातावरण अत्यंत भावुक और गौरवपूर्ण हो उठा। इसके पश्चात मनीष सोनी द्वारा प्रस्तुत देशभक्ति गीतों पर आधारित मनमोहक भजनों ने श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया।
भक्ति और राष्ट्रप्रेम का अद्भुत संगम पूरे कार्यक्रम में देखने को मिला। गणतंत्र दिवस के विशेष अवसर पर श्री राधा कृष्ण भगवान का जड़ित आभूषणों एवं तिरंगा रंग की आकर्षक लाइटिंग से अलौकिक श्रृंगार किया गया। तिरंगे की रोशनी से सजा मंदिर परिसर दर्शनीय बन गया, जिसे देखने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।
इस अवसर पर 101 किलोग्राम केसरिया खीर का भोग श्री राधा कृष्ण को अर्पित किया गया, तत्पश्चात श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद के रूप में वितरण किया गया। साथ ही बच्चों के बीच टॉफियां वितरित कर उनके चेहरों पर खुशी बिखेरी गयी। बच्चों में विशेष उत्साह और उल्लास देखने को मिला। पूरा मंदिर परिसर देशभक्ति के नारों, भजनों और भक्तिमय वातावरण से गूंजमान रहा।
उक्त जानकारी देते हुए ट्रस्ट के प्रवक्ता संजय सर्राफ ने बताया कि इस अवसर पर ट्रस्ट के उपाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद अग्रवाल, सचिव मनोज चौधरी, सज्जन पाड़िया,पूरणमल सर्राफ, संजय सर्राफ, शिव भगवान अग्रवाल, मधुसूदन जाजोदिया, पुजारी अरविंद पांडे, सुरेश अग्रवाल, नवल अग्रवाल, सुरेश चौधरी, सुनील पोद्दार, कमल केडिया, अंजनी अग्रवाल, विष्णु सोनी, सुरेश भगत, ज्ञान प्रकाश शर्मा, मनीष सोनी, सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु गण उपस्थित थे।
टीम एबीएन, रांची। देश के 77वें गणतंत्र दिवस पर झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन, रांची जिला मारवाड़ी सम्मेलन, मारवाड़ी सहायक समिति तथा अग्रवाल सभा के तत्वावधान में विभिन्न स्थानों पर गरिमामय ढंग से झंडोत्तोलन एवं सामाजिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर समाज के गणमान्य पदाधिकारियों, महिलाओं, युवाओं एवं बच्चों की उल्लेखनीय भागीदारी देखने को मिली। झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन के प्रांतीय कार्यालय मारवाड़ी भवन, रांची में प्रांतीय वरीय उपाध्यक्ष ललित कुमार पोद्दार एवं रांची जिला मारवाड़ी सम्मेलन के अध्यक्ष सज्जन पाड़िया ने संयुक्त रूप से राष्ट्रीय ध्वज फहराया।
वहीं मारवाड़ी सहायक समिति के अध्यक्ष पवन कुमार शर्मा ने भी मारवाड़ी भवन परिसर में ध्वजारोहण कर गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं। इसके अतिरिक्त अग्रवाल सभा के अध्यक्ष प्रमोद कुमार अग्रवाल ने महाराजा अग्रसेन भवन में झंडोत्तोलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। झंडोत्तोलन के पश्चात सभी अध्यक्षों ने गणतंत्र दिवस के महत्व पर अपने-अपने विचार व्यक्त किये।
वक्ताओं ने कहा कि 26 जनवरी केवल एक तिथि नहीं, बल्कि यह भारतीय लोकतंत्र, संविधान और नागरिक अधिकारों का प्रतीक है। उन्होंने संविधान निर्माताओं को नमन करते हुए समाज के प्रत्येक व्यक्ति से राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। साथ ही युवाओं को शिक्षा, संस्कार और सेवा के मार्ग पर आगे बढ़ने की प्रेरणा दी गयी।
मौके पर बच्चों के लिए विशेष कार्यक्रम आयोजित किये गये, जिनमें उन्हें गिफ्ट, मिठाइयां एवं टॉफियां वितरित की गयीं। बच्चों के चेहरों पर खुशी और उत्साह देखते ही बन रहा था। कार्यक्रम में देशभक्ति गीतों और नारों से वातावरण पूरी तरह राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत हो गया अग्रवाल सभा द्वारा महाराजा अग्रसेन भवन में आयोजित रक्तदान शिविर इस समारोह का विशेष आकर्षण रहा।
शिविर में कुल 50 रक्तदाताओं ने स्वेच्छा से रक्तदान कर मानव सेवा का अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत किया। आयोजकों ने रक्तदाताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि रक्तदान महादान है और समाज के प्रत्येक स्वस्थ व्यक्ति को इसमें भाग लेना चाहिए।
कार्यक्रमों में समाज के वरिष्ठ सदस्य, महिलाएं, युवा एवं बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे। अंत में सभी ने एक-दूसरे को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं देते हुए राष्ट्र की एकता, अखंडता और प्रगति के लिए संकल्प लिया। उक्त जानकारी झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन के संयुक्त महामंत्री सह प्रवक्ता संजय सर्राफ ने दी।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse