झारखंड

View All
Published / 2026-05-02 14:14:12
गौरी दत्त मंडेलिया हाई स्कूल में 150 सकोरा का वितरण

  • गौरी दत्त मंडेलिया हाई स्कूल में 150 सकोरा का वितरण

टीम एबीएन, रांची। सर्वेश्वरी समूह - शाखा राँची*, (औघड़ भगवान राम आश्रम, अघोर पथ, लेक रोड पश्चिम, राँची) द्वारा आज दि. 02.05.2026 (दिन - शनिवार) को पंछी को दाना - पंछी को पानी: जन जागरूकता अभियान - वर्ष 2026 के दूसरे चरण का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम को गौरी दत्त मंडेलिया हाई स्कूल, रातु रोड राँची में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में स्कूल के सातवीं कक्षा से दसवीं कक्षा के बच्चों के बीच 150 सकोरा (मट्टी का बर्तन) एवं दाना के पैकेट का वितरण किया गया।

कार्यक्रम में एक लघु गोष्ठी किया गया जिसमें श्री सर्वेश्वरी समूह का संक्षिप्त परिचय देते हुए बच्चों के बीच जागरूकता फैलाने का प्रयास किया गया ताकी इस भीषण गर्मी में पक्षियों को पीने का पानी एवं दाना मिल सके साथ ही उनके प्राणों की रक्षा हो सके। कार्यक्रम में स्कूल के बच्चों से निवेदन किया गया कि अपने घरों के छत एवं आंगन पर सकोरा में पानी भर कर रखें और साथ ही पक्षियों के खाने के लिए दाना भी दें।

कार्यक्रम के सफल आयोजन में गौरी दत्त मंडेलिया हाई स्कूल के प्रधानाध्यापक आश्रित शामेंद्र खाखा एवं शिक्षकगण जयकिशन  द्वेदी, मीरा लकड़ा, गीता कुमारी, उषा कुमारी, नीतू प्रिया का सराहनीय सहयोग प्राप्त हुआ।

श्री सर्वेश्वरी समूह - शाखा राँची की ओर से शम्भू शरण षाड़ंगी, गिरेन्द्र नाथ शाहदेव, श्रवण कुमार शर्मा, कीर्तिमान नाथ शाहदेव, यदुनाथ शाहदेव इत्यादि शामिल हुए।

Published / 2026-05-01 22:26:36
गिरिडीह : डुमरी अनुमंडल क्षेत्र में कॉपर लूट मामले का महज 48 घंटे के अंदर पुलिस ने किया पर्दाफाश

  • गिरिडीह जिले के डुमरी अनुमंडल क्षेत्र में कॉपर (ताम्बे के तार लूट मामले का महज 48 घंटे के अंदर पुलिस ने किया पर्दाफाश 
  • करीब 267 Kg. कॉपर तार,केबल तार का काला रंग का कवर 39 कि०ग्रा० घटना में प्रयोग में लाए पिकअप वाहन सं० JH-10BJ-5868 दो मोबाईल 38हजार नकद, हेक्सा आरी एवं ब्लेड समेत 3 को पकड़ा

एबीएन न्यूज नेटवर्क, गिरिडीह। जिले के डुमरी अनुमंडल क्षेत्र अंतर्गत निमियाघाट थाना क्षेत्र में 26/27 अप्रैल की रात्रि डीबीसी निमियाघाट सब स्टेशन के पीछे खेत में 132 केवी ट्रांसमिशन लाइन का कार्य चल रहा था, निमियाँघाट से मतारी सब स्टेशन तक रेलवे के माध्यम से केबल बिछाने का कार्य प्रगति पर था, इसी दौरान कनेक्शन लाइन के लिए रखा गया भारी मात्रा में कॉपर वायर का रोल अज्ञात अपराधियों द्वारा लूट लिया गया।

अपराधियों ने मौके पर मौजूद गार्ड को डरा-धमका कर मारपीट की और बंधक बनाकर लगभग 193 मीटर कॉपर वायर, जिसकी अनुमानित कीमत 15 लाख 58 हजार 316 रुपये बताई गई है, काट कर फरार हो गए, वहीं बंधक बनाए गए अनिल कुमार महतो एवं रंजीत ठाकुर से मोबाइल फोन और 5 हजार रुपये नकद भी छीन लिए गए, मामले को लेकर निमियाघाट थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई।

घटना की गंभीरता को देखते हुए गिरिडीह पुलिस कप्तान डॉ कुमार विमल के निर्देश पर डुमरी SDPO सुमित प्रसाद के नेतृत्व और टेक्निकल टीम का गठन किया गया। टीम ने सूत्रों और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई करते हुए घटना में शामिल 3 अपराधकर्मियों को गिरफ्तार कर लिया, गिरफ्तार अपराधियों के पास से घटना में प्रयुक्त पिकअप वैन और 267 किलो कॉपर तार बरामद किया गया।

पुलिस की सख्त पूछताछ में गिरफ्तार अपराधियों ने अपने अन्य सहयोगियों के नाम और ठिकानों की जानकारी दी है, जिसके आधार पर लगातार छापेमारी जारी है, अपनी प्रेस वार्ता के दौरान SDPO डुमरी सुमित प्रसाद ने कहा कि संगठित अपराध और चोरी की घटनाओं पर डुमरी पुलिस लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है।

साथ ही मामले में शामिल अन्य अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है, गिरफ्तार अपराधियों में कल्लू पासी, राजू भुईयाँ और नरेश भुईयाँ शामिल हैं, जिनका आपराधिक इतिहास रहा है और ये पूर्व में धनबाद के विभिन्न थानों से जेल भी जा चुके हैं।

Published / 2026-05-01 22:01:05

Published / 2026-05-01 21:48:34
लोहरदगा : मज़दूर दिवस पर मज़दूरों से मिले छोटानागपुर बॉक्साइट एंड कोल वर्कर्स यूनियन के पदाधिकारी

  • मज़दूर दिवस पर मज़दूरों से मिले  छोटानागपुर बॉक्साइट एंड कोल वर्कर्स यूनियन के पदाधिकारीगण
  • मज़दूरों का सम्मान और उनके अधिकारों की रक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता : अध्यक्ष निशीथ जायसवाल

एबीएन न्यूज नेटवर्क, लोहरदगा । सामरी पाट बॉक्साइड माइंस: 1 मई 2026 (शुक्रवार): अंतर्राष्ट्रीय मज़दूर दिवस के अवसर पर छोटानागपुर बॉक्साइट एंड कोल वर्कर्स यूनियन द्वारा एक सराहनीय पहल करते हुए क्षेत्र के श्रमिकों के बीच पहुंचकर उन्हें सम्मानित किया गया तथा उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया। 

यूनियन के महासचिव धीरज प्रसाद साहू के निर्देशानुसार आयोजित इस कार्यक्रम का नेतृत्व यूनियन के अध्यक्ष निशीथ जायसवाल ने किया। इस अवसर पर यूनियन के पदाधिकारीगण सामरी स्थित डुमरखोली एवं धनधियापाट क्षेत्र में कार्यरत मजदूरों से मिले।

 उन्होंने मजदूर दिवस की शुभकामनाएं देते हुए श्रमिकों को सम्मानित किया और उनके कार्यों की सराहना की। कार्यक्रम के दौरान अध्यक्ष श्री जायसवाल ने मजदूरों से संवाद कर उनकी समस्याओं, कार्यस्थल की स्थितियों तथा सामाजिक-आर्थिक चुनौतियों की जानकारी ली।

अध्यक्ष निशीथ जायसवाल ने अपने संबोधन में कहा कि आज हम उन सभी श्रमिकों के समर्पण और कड़ी मेहनत को नमन करते हैं, जो राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। मजदूरों की मेहनत ही हमारी प्रगति की रीढ़ है। चाहे भव्य इमारतें हों, सड़कें, कारखाने या नहरें इन सबके निर्माण में मजदूरों का योगदान अतुलनीय है। 

हमें उनके श्रम का सम्मान करना चाहिए और उनके अधिकारों के लिए हमेशा आवाज उठानी चाहिए। कार्यक्रम के दौरान मजदूरों ने अपनी विभिन्न समस्याएं जैसे मजदूरी, सुरक्षा, स्वास्थ्य सुविधाएं एवं स्थायित्व से जुड़ी चिंताओं को अध्यक्ष के समक्ष रखा। 

इस पर श्री जायसवाल ने सभी समस्याओं का शीघ्र समाधान कराने का आश्वासन दिया। साथ ही उन्होंने बताया कि यूनियन द्वारा कंपनी प्रबंधन के समक्ष मजदूरों के हित में 16 सूत्री मांगपत्र प्रस्तुत किया गया है, जिसे जल्द से जल्द लागू कराने के लिए पहल की जाएगी।

इस अवसर पर कार्यकारी अध्यक्ष सोहराब अंसारी, कोषाध्यक्ष विशाल डुंगडुंग, उपप्रमुख ऐनुल अंसारी, सामरी यूनियन महासचिव महेन्द्र यादव, अमरदीप रवि, संकर पैकरा सहित अन्य पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में मजदूर उपस्थित रहे। कार्यक्रम ने न केवल मजदूरों के मनोबल को बढ़ाया, बल्कि संगठन की एकजुटता और उनके अधिकारों के प्रति प्रतिबद्धता को भी मजबूत किया।

Published / 2026-05-01 21:44:22

Published / 2026-05-01 20:01:50
JPSC के कारनामे से लोक भवन नाराज

टीम एबीएन, रांची । राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने झारखण्ड लोक सेवा आयोग द्वारा हाल में संचालित कुछ महत्वपूर्ण परीक्षाओं में पाई गई त्रुटियों पर गंभीर चिंता व्यक्त की है। राज्यपाल महोदय के निदेश पर इस संबंध में लोक भवन द्वारा झारखण्ड लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष को पत्र प्रेषित कर उक्त परीक्षाओं में हुई त्रुटियों की ओर ध्यान आकृष्ट कराया गया है। 

पत्र में उल्लेख किया गया है कि सहायक वन संरक्षक की मुख्य परीक्षा तथा सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा के प्रश्न-पत्रों में त्रुटियों एवं प्रारंभिक रूप से जारी उत्तर-कुंजी में गलत उत्तरों के संबंध में विभिन्न माध्यमों से तथ्य प्रकाश में आए हैं। इस प्रकार की त्रुटियाँ न केवल अभ्यर्थियों में भ्रम की स्थिति उत्पन्न करती हैं, बल्कि परीक्षा प्रक्रिया की निष्पक्षता एवं विश्वसनीयता पर भी प्रतिकूल प्रभाव डालती हैं। 

ऐसे मामले आयोग की साख पर भी प्रश्नचिन्ह खड़ा करते हैं, जो कि अत्यंत ही चिंताजनक है। राज्यपाल ने निदेशित किया है कि उक्त प्रकरणों की समुचित जाँच कर जिम्मेदारी निर्धारित की जाए तथा दोषी व्यक्तियों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। 

साथ ही, भविष्य में ऐसी त्रुटियों की पुनरावृत्ति रोकने हेतु परीक्षा प्रक्रिया में आवश्यक सुधारात्मक एवं सतर्कतापूर्ण उपाय अपनाए जाने पर भी बल दिया गया है। राज्यपाल महोदय ने अपेक्षा व्यक्त की है कि आयोग पारदर्शिता, शुचिता एवं उच्च मानकों को बनाए रखते हुए परीक्षाओं का संचालन सुनिश्चित करे, जिससे अभ्यर्थियों का विश्वास सुदृढ़ हो सके।

Published / 2026-05-01 19:59:39

Published / 2026-04-30 23:08:51
रांची पहाड़ी मंदिर विकास समिति ने उठाये गंभीर सवाल

  • रांची पहाड़ी मंदिर विकास समिति ने उठाये गंभीर सवाल

टीम एबीएन, रांची। पहाड़ी मंदिर विकास समिति की ओर से आज आयोजित प्रेस वार्ता में मंदिर से संबंधित वित्तीय अनियमितताओं, आॅडिट रिपोर्ट में सामने आये तथ्यों तथा झारखंड राज्य हिन्दू धार्मिक न्यास बोर्ड की भूमिका पर गंभीर प्रश्न उठाये गये।

समिति ने कहा कि हाल ही में उपलब्ध आॅडिट रिपोर्ट में कई ऐसे वित्तीय लेन-देन सामने आये हैं, जिनका कोई स्पष्ट हिसाब, व्यय रसीद अथवा वैध दस्तावेज उपलब्ध नहीं कराया गया है। आॅडिट रिपोर्ट में स्पष्ट उल्लेख है कि कई ट्रांजैक्शन ऐसे हैं जिनके उद्देश्य एवं प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं हो सकी है।

समिति ने स्पष्ट किया कि इन लेन-देन से संबंधित विस्तृत जानकारी वर्तमान रांची पहाड़ी मंदिर विकास समिति के पास उपलब्ध नहीं है, क्योंकि ये सभी ट्रांजैक्शन उस अवधि के हैं जब मंदिर का नियंत्रण एवं संचालन झारखंड राज्य हिन्दू धार्मिक न्यास बोर्ड द्वारा पूर्व में गठित समिति के पास था। 

समिति ने कहा कि ऑडिट रिपोर्ट के अनुसार कई राशि Loans and Advances के रूप में दर्शाई गई है, लेकिन संबंधित पक्षों का पूरा विवरण, खर्च का आधार एवं दस्तावेज उपलब्ध नहीं कराया गया। यह अत्यंत गंभीर वित्तीय अनियमितता का विषय है। ऑडिट रिपोर्ट के अनुसार निम्नलिखित प्रमुख ट्रांजैक्शन सामने आये हैं :

  • Ashish Kumar — ₹1,00,000
  • Neha Sahu — ₹1,80,000
  • Rinku Devi — ₹1,50,000
  • Akshya Kumar — ₹50,000
  • Rakesh Sinha — ₹1,90,000
  • Jharkhand Rajya Hindu Dharmik Nyas Prashad — ₹4,00,000

तथा अन्य कई लेन-देन, जिनके समर्थन में कोई स्पष्ट दस्तावेज उपलब्ध नहीं कराया गया। समिति ने विशेष रूप से कहा कि ऑडिट रिपोर्ट में जिन कई ट्रांजैक्शनों का उल्लेख है, उनमें से अनेक राशि राँची पहाड़ी मंदिर समिति के पूर्व सचिव के नाम अथवा उनसे संबंधित रूप में दर्शाई गई हैं, जो अत्यंत गंभीर एवं जांच का विषय है।

समिति ने सवाल उठाया कि जब मंदिर का प्रबंधन एवं वित्तीय संचालन न्यास बोर्ड द्वारा गठित समिति के हाथों में था, तब इन पैसों का उपयोग किस उद्देश्य से किया गया तथा उसका पूरा हिसाब अब तक सार्वजनिक क्यों नहीं किया गया।

समिति ने कहा कि यदि न्यास बोर्ड पारदर्शिता एवं जवाबदेही की बात करता है, तो उसे सबसे पहले अपने द्वारा गठित समिति के कार्यकाल के दौरान हुए इन सभी वित्तीय लेन-देन की निष्पक्ष एवं स्वतंत्र जांच करवानी चाहिए।

समिति ने यह भी कहा कि जिन लोगों पर आज अनियमितता के आरोप लगाए जा रहे हैं, उन्हीं लोगों एवं समिति को पूर्व में न्यास बोर्ड द्वारा मान्यता भी दी गई थी। ऐसे में बिना निष्पक्ष जांच के एकतरफा कार्रवाई करना दुर्भावनापूर्ण प्रतीत होता है।

समिति ने कहा कि माननीय झारखंड उच्च न्यायालय ने भी अपने आदेश में यह स्पष्ट कहा था कि किसी भी कार्रवाई से पूर्व वैधानिक प्रक्रिया, प्राकृतिक न्याय एवं उचित सुनवाई अनिवार्य है। इसके बावजूद न्यास बोर्ड द्वारा मनमानी तरीके से नई अधिसूचना जारी करना कई गंभीर कानूनी प्रश्न खड़े करता है।

समिति ने कहा कि भारत एक संविधान सर्वोच्च मानने वाला लोकतांत्रिक देश है तथा कोई भी बोर्ड, संस्था अथवा प्राधिकरण संविधान एवं न्यायालय से ऊपर नहीं हो सकता।

समिति ने यह भी जानकारी दी कि झारखंड राज्य हिन्दू धार्मिक न्यास बोर्ड की नवीन अधिसूचना एवं उससे संबंधित कार्रवाई को चुनौती देते हुए माननीय झारखंड उच्च न्यायालय में W.P.(C) No. 5123/2026 दायर किया गया है, जो वर्तमान में विचाराधीन है।

समिति ने स्पष्ट चेतावनी दी कि जब तक मामला माननीय उच्च न्यायालय में विचाराधीन है, तब तक यदि किसी भी पक्ष द्वारा जबरन मंदिर का प्रभार लेने अथवा नियंत्रण स्थापित करने का प्रयास किया गया, तो समिति एवं श्रद्धालुओं द्वारा उसका लोकतांत्रिक एवं पुरजोर विरोध किया जाएगा।

समिति ने मीडिया के माध्यम से माननीय मुख्यमंत्री, झारखंड सरकार एवं महामहिम राज्यपाल से आग्रह किया है कि वे इस पूरे मामले में हस्तक्षेप कर मंदिर से जुड़े सभी वित्तीय लेन-देन की निष्पक्ष जांच सुनिश्चित करें तथा झारखंड राज्य हिन्दू धार्मिक न्यास बोर्ड द्वारा जारी विवादित अधिसूचना को तत्काल रद्द करने हेतु आवश्यक कदम उठाएँ।

Page 77 of 1686

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse