टीम एबीएन, रांची। डा संत शिरोमणी स्वामी सदानंद महाराज जी के सान्निध्य में एमआरएस श्री कृष्ण प्रणामी सेवा धाम ट्रस्ट द्वारा संचालित श्री कृष्ण प्रणामी मंगल राधिका सदानंद सेवाधाम श्री राधा कृष्ण प्रणामी मंदिर पुंदाग राँची मे 264 वां श्री कृष्ण प्रणामी अन्नपूर्णा सेवा महाप्रसाद का आयोजन किया गया।
मौके पर श्री राधा रानी जी का दिव्य आकर्षक आभूषणों से अलंकृत कर अलौकिक श्रृंगार किया गया। तत्पश्चात महाप्रसाद का विधिवत भोग दोपहर 12 बजे मंदिर के पुजारी अरविंद कुमार पांडेय द्वारा लगायी गयी। महाप्रसाद मे मसालेदार वेजिटेबल खिचड़ी, जलजीरा शर्बत, सत्तू पानी का वितरण महिला समिति की आशा सिंह, आशा मिश्रा और नंदरानी पाठक के सौजन्य से किया गया।
मंदिर परिसर में उपस्थित 1500 से भी अधिक श्रद्धालुओं के बीच महाप्रसाद का वितरण किया गया। तत्पश्चात भजन- संध्या में ट्रस्ट के भजन गायक मनीष सोनी ने प्रभु श्याम एवं राधा कृष्ण पर आधारित मनमोहक सुमधुर भजनों से श्रोताओं को खूब झुमाया। तथा श्री राधा कृष्ण के जयकारा से पूरा वातावरण कृष्णमय एवं भक्तिमय बन गया। तत्पश्चात सामूहिक रूप से महाआरती की गयी।
ट्रस्ट के प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी संजय सर्राफ ने बताया कि श्री राधा कृष्ण मंदिर में सुबह से ही भक्तों का तांता लगा रहा तथा 3 हजार से अधिक श्रद्धालुओं में दर्शन किये। उन्होंने बताया कि मंदिर में प्रत्येक दिन दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक वेजिटेबल खिचड़ी महाप्रसाद का वितरण किया जाता है जिसमें 400 से भी अधिक श्रद्धालु प्रसाद ग्रहण करते हैं।
मौके पर डूंगरमल अग्रवाल, राजेंद्र प्रसाद अग्रवाल, मनोज कुमार चौधरी सज्जन पाड़िया, सुरेश अग्रवाल, शिव भगवान अग्रवाल, संजय सर्राफ, नंदकिशोर चौधरी, मधुसूदन जाजोदिया, दीपेश निराला, मनीष जालान, अंजनी अग्रवाल, अरविंद अग्रवाल,पवन पोद्दार, सुरेश भगत, ज्ञान प्रकाश शर्मा, मनीष सोनी सहित काफी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे। उक्त जानकारी श्री कृष्ण प्रणामी सेवा धाम ट्रस्ट के प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी संजय सर्राफ ने दी।
एबीएन न्यूज नेटवर्क, धनबाद। जिले के राजगंज क्षेत्र अंतर्गत धावाचिता में अवैध कोयला कारोबार बड़े पैमाने पर चलाया जा रहा है। महतो धर्मकांटा और मछली गोदाम के पीछे संचालित हो रहे इस कथित अवैध कोयला डिपो में दिनदहाड़े तस्करी का खेल बेखौफ तरीके से जारी है। जानकारी के अनुसार, यहां खुलेआम ट्रकों में कोयले की लोडिंग की जा रही है, जबकि अंदर पेलोडर और जेसीबी मशीनों से लगातार कोयले का उठाव हो रहा है।
मौके पर कई संदिग्ध वाहनों की मौजूदगी इस पूरे नेटवर्क की गंभीरता को दर्शाती है। इस मामले को लेकर अखिल भारतीय पिछड़ा वर्ग संघ के जिलाध्यक्ष रत्नेश कुमार ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, झारखंड पुलिस, धनबाद पुलिस और झरिया विधायक को टैग करते हुए कार्रवाई की मांग की है।
उन्होंने अपने पोस्ट में आरोप लगाया कि यह अवैध कारोबार प्रशासन की आंखों में धूल झोंककर चलाया जा रहा है जिससे धनबाद एसएसपी और थाना प्रभारी की भी छवि धूमिल हो रही है। इस अवैध कोयला कारोबार में बीसीसीएल ओर सीआईएसफ की मिलीभगत से इनकार नहीं किया जा सकता।
स्थानीय लोगों में इस अवैध गतिविधि को लेकर भय और आक्रोश का माहौल है। लोगों का कहना है कि यदि समय रहते इस पर सख्त कार्रवाई नहीं हुई, तो न सिर्फ कानून व्यवस्था प्रभावित होगी, बल्कि बीसीसीएल और सरकार को भारी राजस्व नुकसान भी झेलना पड़ेगा।
टीम एबीएन, रांची। आड्रे हाउस में तीन दिवसीय सांसद सांस्कृतिक महोत्सव सह स्वदेशी मेला का शुभारंभ 1 मई, शुक्रवार को हुआ। प्रात: 11 स्वदेशी मेले का विधिवत पूजन व नारियल फोड़कर केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने शुभारंभ किया। मौके पर मेयर रोशनी खलको, डिप्टी मेयर नीरज कुमार, पुर्व सांसद अजय मारू आदि मौजूद थे।
मेले में 125 स्टॉल नि:शुल्क उपलब्ध कराये गये हैं, जो पूर्णत: स्वदेशी को समर्पित है। संजय सेठ ने कहा कि झारखंड की संस्कृति, पहचान, विविधता, परंपरा, लोक कला साथ ही यहां के लोक नृत्य संगीत को एक ही छत के नीचे कला संस्कृति के माध्यम से उनका संरक्षण और संवर्धन के लिए स्थानीय कलाकारों को प्रोत्साहित करने का वृहद अलौकिक, सुंदर कार्य सांसद सांस्कृतिक महोत्सव स्वदेशी मेला के माध्यम से किया गया है, जो हमारे स्वदेशी कला संस्कृति और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को साकार करने का एक सशक्त माध्यम भी है।
मेले के प्रथम व दूसरे दिन हजारों लोगों ने स्वदेशी मेला का भ्रमण किया। मेले में महिलाओं के द्वारा निर्मित पापड़, खजला, बड़ी, मंगोड़ी, विभिन्न प्रकार के अचार, ब्लैक राइस, रेड राइस, एनर्जी चॉकलेट मडुवा के लड्डू, रागी की कुकीज, चॉकलेट सहित कई और उत्पाद मिल रहा है। इसके अलावा हर्बल मसाला, घरेलू दवा, मेटल की तस्वीर, जूट बैग, ऊन से बने हैंडमेड फ्लावर, लिपिन आर्ट, ब्लू कार्ड पेंटिंग की तस्वीर आदि भी विक्रय के लिए सही मूल्य पर रखी गयी है।
स्वदेशी मेला में श्री अन्न आहार कुटीर जहां झारखंड के पारंपरिक वयन्जनो का भी जायका लिया जा सकता है। साथ ही पारंपरिक मोटे अनाज से बने व्यंजन और उनके उत्पादों की बिक्री हुई। मोटे अनाज से बने मड़वा समोसा, मड़वा चोप, निमकी, भुजिया चॉकलेट, बिस्किट जैसे खाद्य पदार्थ लोगों ने मेला में चखा और उसका आनंद उठाते हुए खरीदारी की। इसी के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के झालमुडी के कटॉउत सेटअप पर लोगों ने खूब तस्वीर खिंचवायी।
आड्रे हाउस में ही लगायी गयी प्रदर्शनी
आॅपरेशन सिंदूर पर रांची के बच्चों के द्वारा बनायी गयी पेंटिंग की भी प्रदर्शनी लगायी गयी। बच्चों ने आॅपरेशन सिंदूर की शौर्यगाथा को कैनवास पर उतारा है। मेले में सांस्कृतिक कार्यक्रम के तहत कई स्कूलों के बच्चों ने रंगारंग प्रस्तुति दी, जिसमें राधा कृष्ण लीला, आसाम फॉग डांस, संबलपुरी डांस, गुजराती डांस समेत अन्य प्रकार की प्रस्तुति दी गयी।
संध्या 7 बजे राज्यपाल संतोष गंगवार, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ, प्रदेश अध्यक्ष भाजपा आदित्य साहू, राज्य सभा सांसद दीपक प्रकाश, विधायक नवीन जायसवाल, महापौर रोशनी खलको, उपमहापौर नीरज कुमार, पूर्व राज्य सभा सांसद अजय मारू ने सांस्कृतिक महोत्सव स्वदेशी मेला का सामूहिक रूप से उद्घाटन किया। मौके पर सभी अतिथियों को अंगवस्त्र, पुष्पगुच्छ देकर अभिनंदन व स्वागत किया गया।
मुख्यमंत्री ने अपने सकारात्मक विचारों के संग कहा हमारे बीच कई समाज, कई वर्ग, उनके बीच खूबियां संग पहचान हमारे देश की संस्कृति का मजबूत स्तंभ है। देश मे हम जिन चीजों का उत्पाद करते हैं। ऐसे उत्पाद को ज्यादा से ज्यादा बढ़ावा मिले।देश के इतिहास के पन्नो में महात्मा गांधी ने विदेशी संस्कृति को छोड़कर खादी को अपनाया। आज अलग अलग जगहों पर स्वदेशी को मजबूती के साथ देखा जा रहा है।
महानगर सहित छोटे शहरों में भी स्वदेशी को प्राथमिकता दी जा रही है। जिस पर हमें ओर कार्य करने की आवश्यकता है। इस बीच उन्होंने कर्यक्रम में उपस्तिथ मुकुल नायक जी की भी चर्चा की मुख्यमंत्री ने महोत्सव के बेहतर प्रयास के लिए संजय सेठ को भी धन्यबाद दिया। राज्यपाल संतोष गंगवार ने अपने संबोधन में सांसद सांस्कृतिक महोत्सव स्वदेशी मेला के सफल आयोजन के लिए सांसद महोदय को अच्छे कार्यक्रम के लिए बधाई देते हुए सभी आयोजको को बधाई दी।
उन्होंने कहा यह सिर्फ आयोजन ही नही स्वदेशी चेतना एवं जीवन का प्रतीक है। यहां की संस्कृति यहां के लोकनृत्य एक कला ही नही बल्कि हमारी धरोहर है। हमारे कारीगरों के हाथों में संस्कार सहित संवेदना निहित है। हमे स्थानीय उत्पादों एवम कारीगरों के ऊपर ध्यान देकर लोकल फॉर बोकल के कार्य को ओर मजबूत करना होगा। स्थानीय उत्पादों को सम्मान देना है जो आपकी कला हमारी संस्कृति की आत्मा है।
इसके पूर्व राज्य सभा सांसद आदित्य साहू, दीपक प्रकाश ने भी संबोधन के माध्यम से आयोजन के लिए बधाई, शुभकामनाएं दी।
केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने राज्यपाल, मुख्यमंत्री, राज्य सभा सांसद, विधायक, महापौर, उपमहापौर सहित सभी प्रबुद्धजनों सहित बाहर से आये कलाकारों सहित स्कुल के बच्चों को महोत्सव स्वदेशी मेला आयोजन में शामिल होने के लिए बहुत बहुत साधुवाद दिया।
अतिथियों ने स्वदेशी मेले के स्टॉल का भ्रमण किया। सायं 8 बजे से धरत्रि कला केंद्र के द्वारा प्रस्तुति दी गयी। राजकोट से पधारे विश्वप्रसिद्ध 15 लोगों की टीम ने गरबा की नृत्य प्रस्तुति से मन मोह लिया। साथ ही उड़ीसा के डालखाई नृत्य, वंदे मातरम की प्रस्तुति, झूमर नृत्य, पद्म श्री मुकुंद नायक की उपस्थिति मे, साथ ही पाईका नृत्य, कत्थक नृत्य सहित झारखंडी लोकगीतों के नृत्य से सांसद सांस्कृतिक महोत्सव में लोगों ने आनंद उठाया। कुंज कला के साथी द्वारा भी कार्यक्रम की प्रस्तुति रखी गयी।
आयोजन को सफल बनाने में केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ, अजय मारू, अजय मलकानी, मुकेश काबरा, ऐश्वर्य सेठ, आशीष सत्यव्रत, पूनम आनंद, रविंद्र कुमार, शंकर दुबे, प्रमोद सारस्वत, संजय पोद्दार, बलराम, कमलजीत सिंह, नीतू सिंह, संजीव साहू, विजय यादव, आनंद, नयन मयूर परमार, ललन श्रीवास्तव, रवि वर्मा, संजय गोयल, प्रदीप रवि, भीष्म सिंह, मनोज कुमार, गौरव मित्तल, राजू रजक, राजीव सहाय, अमित चौधरी, राहुल सिन्हा चंकी, एचडी सिंह, सतीश सिन्हा, शंकर पाठक, रतन अग्रवाल सहित काफी संख्या में लगे हैं।
2 मई को प्रात: 9 से रात्रि 10 बजे तक आड्रे हाउस में स्वदेशी मेला में लोगों ने सांस्कृतिक आयोजन के संग श्री अन्न आहार कुटीर में झारखंड के पारंपरिक व्यंजनों का लुत्फ उठाया। साथ ही यहां से बने उत्पादों सहित मोटे अनाज रागी, ज्वार, बाजरा, मड़वा से बनी चीजों की खरीदारी की। प्रात: 10 बजे से डीएवी हेहल, गांधी नगर सहित कई अन्य स्कूल के बच्चों ने ओम नम: शिवाय से प्रारंभ कई नाट्य नृत्य व संगीत की प्रस्तुति दी। लोगों ने बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम की सराहना की।
2 तारीख को सायं 6 से रात्रि 10 बजे तक उभरते कलाकारों ने हजारों बच्चों की उपस्थिति एवं अंतरराष्ट्रीय कलाकारों ने बॉम्बे से नाथ आराधना, सरायकेला, कलकत्ता, आसाम की टीम ने एसएनए, छउ नृत्य, पाइका, शास्त्रीय प्रस्तुतियां, वंदे मातरम पर विशेष प्रस्तुतियां, लघु नाटिका सहित सांस्कृतिक प्रस्तुतियां रखी गयी।
सायं 6 बजे संगीत नाट्य एकेडमी की चेयर परशन प्रमुख संध्या पुरेचा कार्यक्रम में शामिल हुई। उनका अभिनंदन स्वागत किया गया। इसी के साथ सांस्कृतिक मंच पर राकेश सिन्हा, पूर्व राज्य सभा सांसद, सुनील वर्णवाल सीओ आयुष्मान भारत सरकार, अमित कुमार प्रदेश मंत्री भाजपा का भी अभिनंदन किया।
3 मई को प्रात: 9 बजे से रात्रि 10 बजे तक मेले में नि:शुल्क प्रवेश रहेगा। इसी के साथ कल संसद सांस्कृतिक महोत्सव सह स्वदेशी मेला के समापन समारोह में देश के केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन मेघवाल जी सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहेंगे। उक्त जानकारी आयोजन समिति के प्रमोद सारस्वत और संजय पोद्दार ने दी।
टीम एबीएन, रांची। शनिवार को दोपहर 2:20 बजे अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के नव निर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष बसंत मित्तल दिल्ली से रांची आने वाली फ्लाइट से आगमन पर एयरपोर्ट में भव्य स्वागत अभिनंदन किया। विदित हो कि बसंत मित्तल के अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन में राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्वाचित होने के पश्चात प्रथम बार रांची आगमन हुआ एवं नागरिक अभिनंदन किया गया।
इस अवसर पर प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन के पूर्व प्रांतीय उपाध्यक्ष मनोज बजाज एवं हरियाणा संघ के सहसचिव प्रमोद सारस्वत ने जोरदार स्वागत किया, जिसमें अंग वस्त्र, रजनीगंधा गजरे की माला, गेंदा फूलों की माला, पुष्प गुच्छ एवं राजस्थानी पगड़ी पहना कर नागरिक अभिनंदन किया।
ज्ञातव्य हो कि सन 1975 में स्थापित 1975 से 1981 तक किशन मोदी, 1981 से 1999 तक बनारसी दास गुप्त, 1999 से 2000 तक विजय किशन चौधरी, 2001 से 2009 तक प्रदीप मित्तल, 2010 से 2017 तक सुरेन्द्र गुप्ता, 2017 से 2026 तक गोपाल शरण गर्ग राष्ट्रीय अध्यक्ष रहे हैं।
झारखंड की राजधानी रांची से निकल कर बसंत मित्तल ने यह उपलब्धि हासिल की है।
मारवाड़ी सम्मेलन के पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विनय सरावगी, अजय मारू, पुनीत पोद्दार एवं प्रदीप राजगढ़िया, मनोज बजाज ने जीत की विशेष बधाई दी है।
मौके पर मनोज बजाज, प्रमोद सारस्वत, श्याम सुंदर शर्मा, श्याम अग्रवाल, अमित सारस्वत, सिद्धार्थ मित्तल, रजत आनंद कुमार, शिल्पी अग्रवाल, मनीष अग्रवाल, ऋतु मित्तल, वंशिका मित्तल, नीरव कुपावत, प्रभाकर अग्रवाल, रूपा अग्रवाल, प्रेम मित्तल, रतन नारनौलिया, काशी अग्रवाल, जय प्रकाश अग्रवाल, दीपक पारिक, रवि शर्मा, संजय सर्राफ सहित अनेक गणमाण्य उपस्थित थे।
टीम एबीएन, रांची। रांची के पुंदाग स्थित श्री राधा कृष्ण प्रणामी मंदिर परिसर में श्री कृष्ण प्रणामी सेवा धाम ट्रस्ट ने बुद्ध पूर्णिमा का पावन पर्व श्रद्धा, भक्ति और आध्यात्मिक वातावरण के बीच बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया।
संत शिरोमणि परमहंस स्वामी सदानंद महाराज के सान्निध्य में आयोजित इस धार्मिक कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर पुण्य लाभ प्राप्त किया।कार्यक्रम का शुभारंभ प्रात:कालीन विशेष पूजा-अर्चना से हुआ। मंदिर परिसर में भक्तिमय वातावरण के बीच श्रद्धालुओं ने भगवान का स्मरण करते हुए सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की।
इस अवसर पर सामूहिक आरती का आयोजन किया गया, जिसमें उपस्थित श्रद्धालुओं ने दीप प्रज्वलित कर भक्ति भाव से आरती में भाग लिया। घंटियों की मधुर ध्वनि और जयकारों से पूरा मंदिर परिसर गुंजायमान हो उठा। इस पावन अवसर पर श्री राधा रानी का विशेष एवं अलौकिक श्रृंगार किया गया, जो श्रद्धालुओं के आकर्षण का प्रमुख केंद्र रहा।
श्री राधा रानी को श्वेत पोशाक एवं जड़ित आभूषणों से सुसज्जित किया गया। उनकी मनोहारी छवि के दर्शन, मंदिर का दिव्य एवं शांत वातावरण सभी के मन को आनंदित कर रहा था।मंदिर के पुजारी पंडित अरविंद पांडे ने विधिवत मंत्रोच्चार के साथ पूजा-अर्चना संपन्न करायी तथा भगवान को विशेष भोग अर्पित किया। श्रद्धालुओं ने पुष्प, फल एवं प्रसाद अर्पित कर अपनी मनोकामनाओं की पूर्ति हेतु प्रार्थना की।
पूजा के दौरान भक्तों ने शांति, करुणा और सद्भावना का संदेश ग्रहण किया। कार्यक्रम में श्री कृष्ण प्रणामी महिला समिति की महिलाओं ने भजन-कीर्तन प्रस्तुत किया, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। मधुर भजनों और कीर्तन से उपस्थित श्रद्धालु भाव-विभोर हो गए तथा सभी ने सामूहिक रूप से प्रभु स्मरण किया।
धार्मिक अनुष्ठान के उपरांत श्रद्धालुओं के बीच वेजिटेबल खिचड़ी प्रसाद का वितरण किया गया। बड़ी संख्या में उपस्थित भक्तों ने श्रद्धा एवं भक्ति भाव से प्रसाद ग्रहण किया। मौके पर ट्रस्ट के अध्यक्ष डूंगरमल अग्रवाल, उपाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद अग्रवाल, सचिव मनोज चौधरी एवं प्रवक्ता संजय सर्राफ ने बुद्ध पूर्णिमा के महत्व पर विस्तृत प्रकाश डाला।
उन्होंने कहा कि बुद्ध पूर्णिमा भगवान गौतम बुद्ध के जन्म, ज्ञान प्राप्ति और महापरिनिर्वाण से जुड़ा पावन दिवस है। यह पर्व सत्य, अहिंसा, करुणा, दया और मानवता का संदेश देता है। भगवान बुद्ध ने संसार को मध्यम मार्ग, शांति और प्रेम का मार्ग दिखाया, जो आज भी मानव समाज के लिए अत्यंत प्रासंगिक है।
उन्होंने कहा कि ऐसे धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजन समाज में नैतिक मूल्यों, आध्यात्मिक चेतना और सामाजिक समरसता को सुदृढ़ करते हैं। प्रवक्ता संजय सर्राफ ने कहा कि श्री राधा कृष्ण प्रणामी मंदिर में मनायी गयी बुद्ध पूर्णिमा श्रद्धा, भक्ति, शांति और सद्भाव का प्रेरणादायक पर्व बनकर सभी के हृदय में विशेष स्थान बना गयी।
टीम एबीएन, रांची। रांची के पुंदाग स्थित झारखंड के सबसे बड़े श्री राधा कृष्ण प्रणामी मंदिर में उस समय भक्तिमय और सम्मानपूर्ण वातावरण बन गया, जब हटिया विधायक नवीन जायसवाल मंदिर परिसर पहुंचे।
श्री कृष्ण प्रणामी सेवा धाम ट्रस्ट द्वारा संचालित इस भव्य मंदिर में उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया। मंदिर पहुंचने पर पुजारी अरविंद पांडे एवं ट्रस्ट के अध्यक्ष डूंगरमल अग्रवाल, उपाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद अग्रवाल ने विधायक श्री जायसवाल को अंगवस्त्र ओढ़ाकर तथा भगवान राधा-कृष्ण का प्रतीक चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। कार्यक्रम की शुरुआत विधिवत स्वागत एवं अभिनंदन से हुई।
सम्मान ग्रहण करने के बाद विधायक श्री नवीन जायसवाल ने मंदिर के गर्भगृह में पहुंचकर भगवान श्री राधा-कृष्ण के दर्शन किए तथा प्रदेशवासियों के सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। मंदिर की भव्य वास्तुकला, आकर्षक कलाकृतियों एवं दिव्य वातावरण को देखकर विधायक श्री जायसवाल मंत्रमुग्ध हो गये। उन्होंने कहा कि यह मंदिर न केवल धार्मिक आस्था का केंद्र है, बल्कि झारखंड की सांस्कृतिक धरोहर का भी उत्कृष्ट उदाहरण है।
मंदिर परिसर की सुंदरता, स्वच्छता और आध्यात्मिक वातावरण ने उन्हें अत्यंत प्रभावित किया। इसके पश्चात विधायक श्री जायसवाल मंदिर परिसर में संचालित सद्गुरु कृपा अपना घर आश्रम पहुंचे,जहां निराश्रित, असहाय एवं दिव्यांगजन निवास कर रहे हैं। उन्होंने आश्रम में रह रहे लोगों से आत्मीय मुलाकात की, उनका हालचाल जाना तथा ट्रस्ट द्वारा किए जा रहे सेवा कार्यों की विस्तृत जानकारी प्राप्त की।
आश्रम में संचालित व्यवस्थाओं, देखभाल एवं मानवीय सेवा भावना को देखकर विधायक ने ट्रस्ट के कार्यों की भूरी-भूरी प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि समाज के कमजोर, निराश्रित और दिव्यांग वर्ग की सेवा सबसे बड़ा पुण्य कार्य है। श्री कृष्ण प्रणामी सेवा धाम ट्रस्ट जिस समर्पण भाव से धार्मिक एवं सामाजिक सेवा कार्य कर रहा है, वह अनुकरणीय है। विधायक ने भविष्य में हर संभव सहयोग देने का आश्वासन भी दिया।
उक्त जानकारी देते हुए ट्रस्ट के प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी संजय सर्राफ ने बताया कि मौके पर डूंगरमल अग्रवाल, राजेंद्र अग्रवाल, पूरणमल सर्राफ, सुरेश अग्रवाल, अरविंद अग्रवाल, मधुसूदन जाजोदिया, दीपेश निराला, मनीष जालान, ज्ञान प्रकाश शर्मा, विशाल साहू सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।
एबीएन न्यूज नेटवर्क, पश्चिमी सिंहभूम। जिले के सारंडा जंगल एवं टोंटो-गोइलकेरा क्षेत्र में नक्सलियों के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान में हथियारों का जखीरा बरामद हुआ है। कोबरा 209 बटालियन के नेतृत्व में चलाये गये सघन सर्च आॅपरेशन के दौरान भारी मात्रा में हथियार, गोला-बारूद एवं विस्फोटक सामग्री बरामद की गयी।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि हाल ही में टोंटो-गोइलकेरा के जंगलों में सुरक्षाबलों और एक लाख के इनामी नक्सली मिसिर बेसरा के दस्ते के बीच मुठभेड़ हुई थी, जिसमें एक नक्सली मारा गया था। इसके बाद से इलाके में लगातार सर्च आॅपरेशन चलाया जा रहा है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि इसी अभियान के क्रम में जब सुरक्षाबलों की टीम रूटुगुटू के दुर्गम जंगलों में पहुंची, तो वहां नक्सलियों द्वारा छिपाकर रखे गये हथियारों का जखीरा बरामद हुआ।
बरामद सामान में एक एसएलआर राइफल, एक कार्बाइन, एसएलआर की मैगजीन, 182 राउंड जिंदा कारतूस, बड़ी संख्या में खाली कारतूस, एके-47 का खाली खोखा, करीब पांच किलो जिलेटिन, डेटोनेटर एवं कॉर्टेक्स वायर शामिल हैं। सुरक्षाबलों की इस कार्रवाई को नक्सल विरोधी अभियान में एक बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है। इलाके में अभी भी सर्च आॅपरेशन जारी है।
एबीएन न्यूज नेटवर्क, लोहरदगा। गुमला ट्रक आँनर एसोसिएशन का एक प्रतिनिधिमंडल आज विमरला माइंस पहुंचा, विमरला माइंस पिछले सप्ताह से बंद चल रही थी क्योंकि लोडरों की कुछ मांग थी जिसको लेकर कंपनी और लोडरो के बीच समिति नहीं बन रही थी।
इसके पश्चात आज लोहरदगा गुमला ट्रक आँनर एसोसिएशन के पदाधिकारी माइंस पहुंचे, लोडरों एवं कंपनी एवं ड्राइवर के साथ बैठक की, बैठक में बहुत सारे मुद्दे पर चर्चा करते हुए निर्णय किया गया कि सुबह 6:00 से टोकन दिया जाएगा और कोई भी गाड़ी को वीआईपी नहीं माना जाएगा।
सबको सामान्य रूप से टोकन एवं लोडिंग एवं ट्रिप दिया जाएगा ,ब्रेकर मशीन 2 से 3 दिन में चालू हो जाएगी और जहां पर माल डम्प किया जाएगा वहां पीने की पानी की व्यवस्था की जाएगी, इसके अलावा अन्य मुद्दों पर भी सहमति बनाई गई।
आज की बैठक में लोहरदगा गुमला ट्रक आँनर एसोसिएशन के सचिव रहमान अंसारी मीडिया प्रभारी राजेश शर्मा उपाध्यक्ष शशिकांत दास ,उपाध्यक्ष अजमल कुरैशी एवं कंपनी की ओर से माइंस मैनेजर किरण शंकर सिंह, रवि कुमार, लोडरों की तरफ से बाबूलाल उराव सुकूल उरांव महेश लोहरा दिलीप उरांव एवं चालकों की ओर से तस्लीम, शमशाद, अजय, रवि ,सोनू संजय राम सहित सैकड़ो ट्रक लोडर एवं चालक मौजूद थे। वार्तालाप पूरे सौहार्दपूर्ण वातावरण में हुई और आने वाले समय में भी सभी ने कहा कि एकजुट होकर कार्य करना है।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse