झारखंड

View All
Published / 2026-03-22 14:34:30
साहित्योदय ने बनाया एक और विश्व कीर्तिमान

साहित्योदय ने बनाया एक और विश्व कीर्तिमान

24 घण्टे लगातार चला दुर्गायन अखण्ड काव्यार्चन

टीम एबीएन, रांची। अंतरराष्ट्रीय साहित्य कला संस्कृति न्यास साहित्योदय ने पांचवी बार वर्ल्ड रिकॉर्ड कायम कर लिया है। 24 घण्टे लगातार विराट कवि सम्मेलन दुर्गायन अखण्ड काव्यार्चन का आयोजन किया गया। जिसमें देश-विदेश के सैकड़ों कवि, रचनाकार और कलाकार शामिल हुए। इस आयोजन को यूएन बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकॉर्ड में शामिल किया गया। 

कार्यक्रम का भव्य समापन प्रख्यात गीतकार डॉ बुद्धिनाथ मिश्र ने किया। उन्होंने आयोजन की सफलता की कामना करते हुए कहा कि साहित्योदय राष्ट्रचेतना, साहित्य सृजन और जनजागरण में अतुलनीय योगदान दे रहा है। संस्थापक व अध्यक्ष पंकज प्रियम ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि यह सुखद संयोग है कि विश्व  कविता दिवस और नवरात्र के शुभ अवसर पर यह पुनीत आयोजन हुआ। 

इस वर्ष के अंत में गुवाहाटी में प्रस्तावित माँ कामाख्या दुर्गायन साहित्योत्सव से पूर्व यह एक संकल्प है जिसमें पूरी दुनिया के रचनाकार दिनरात जागरण कर अखण्ड पाठ कर रहे हैं। सरस्वती वंदना साहित्योदय की कार्यकारी निदेशक किशोरी भूषण ने किया जबकि उद्धाटन सत्र का संचालन डॉ रजनी शर्मा चंदा ने किया।

मौके पर देश के प्रख्यात ओज कवि अजय अंजाम ने दुर्गा स्तवन का पाठ किया और इस आयोजन हेतु पंकज प्रियम की खूब सराहना की। प्रख्यात राष्ट्रीय कवि अनित्य नारायण मिश्र ने भी साहित्योदय के इस आयोजन की प्रशंसा करते हुए अपनी कविता से सबका मन मोह लिया। 24 घण्टे के इस अखण्ड आयोजन में हर घण्टे के लिए अलग संचालक ने सत्र में 10 से 11 कवियों की प्रस्तुति करवाई। 

कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु पिछले 3 माह से सभी संचालक और आयोजक मण्डल सदस्यों ने सक्रिय भूमिका निभाई। जिनमें राकेश रमण, गणेश दत्त बजाज, किशोरी भूषण, डॉ रजनी शर्मा चंदा, बिंदु प्रसाद, अनामिका गुप्ता, सुदेष्ना सामन्त,ममता झा, खुशबू बरनवाल, नंदिता मांजी शर्मा, डॉ प्रियम्बदा मिश्रा, रश्मि पाण्डेय, शोभा पाराशर, अर्चना झा, निशा झा, शशि जायसवाल, संजय गुप्ता इत्यादि प्रमुख हैं।

Published / 2026-03-22 14:19:20
धनबाद : झरिया विधायक रागिनी सिंह से मिले कोयला मजदूर नेता रत्नेश कुमार

एबीएन न्यूज नेटवर्क, धनबाद। झरिया विधायक रागिनी सिंह से अखिल भारतीय पिछड़ा वर्ग संघ के धनबाद जिला अध्यक्ष रत्नेश कुमार ने अपने समर्थकों के साथ मुलाकात कर लोयाबाद कनकनी कोलियरी में चल रहे राम अवतार आउटसोर्सिंग कंपनी में हो रही मनमानी और प्रदुषण एवं बेरोजगार युवाओं को रोजगार मुहैया कराने के लिए उनको अवगत कराया।

राम अवतार आउटसोर्सिंग कंपनी में जो मजदूर कार्यरत हैं उन्हें नहीं तो मजदूरों को अभी तक आय कार्ड और नहीं तो सही से वेतन दिया जा रहा है। कंपनी मनमानी ढ़ंग से दबंगता के बल पर क्षेत्र में कार्य कर रही है जिससे क्षेत्र लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

क्षेत्र के लोग कंपनी के द्वारा किए जा रहे प्रदूषण से परेशान हैं। अगर कंपनी बेरोजगार युवाओं को रोजगार मुहैया नहीं कराती है और प्रदूषण नियंत्रण नहीं करती है तो इसका जिम्मेदार राम अवतार आउटसोर्सिंग कंपनी होगी।

Published / 2026-03-21 21:40:04
कांके रोड सरना समिति ने शोभा यात्रा का भव्य किया स्वागत

टीम एबीएन, रांची। रांची में प्रकृति पर्व सरहुल महापर्व के अवसर पर निकाली गई भव्य शोभायात्रा के दौरान कांके रोड सरना समिति द्वारा श्री राम मंदिर कांके रोड के समीप आकर्षक स्वागत मंच का निर्माण किया गया। इस मंच पर शोभायात्रा में शामिल विभिन्न अखाड़ों के प्रतिनिधियों का पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ सम्मान किया गया, जिससे आयोजन में सांस्कृतिक गरिमा और उत्साह का विशेष समावेश देखने को मिला। 

कार्यक्रम का उद्घाटन गोंदा थाना प्रभारी अभय कुमार सिन्हा, कांके रोड सरना समिति के संस्थापक दीपू मुंडा, संरक्षक जीवदेश नाथ शाहदेव, अध्यक्ष डब्लू मुंडा, समाजसेवी संजय सर्राफ, अर्जुन राम, सहित कई गणमान्य अतिथियों द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। इस अवसर पर सभी अतिथियों का स्वागत अबीर-गुलाल, साल के फूल एवं पारंपरिक आदिवासी गमछा ओढ़ाकर किया गया, जो सरहुल पर्व की सांस्कृतिक पहचान को दशार्ता है। 

स्वागत मंच पर शोभायात्रा में शामिल विभिन्न अखाड़ों के कलाकारों एवं प्रतिनिधियों को सम्मानित किया गया। इसके साथ ही श्रद्धालुओं एवं प्रतिभागियों के लिए चना-पानी की समुचित व्यवस्था भी की गयी, जिससे सामाजिक सहयोग और सेवा भाव की झलक स्पष्ट रूप से दिखाई दी।

शोभायात्रा के दौरान कांके रोड क्षेत्र में भारी भीड़ उमड़ी, जहां लोग पारंपरिक वेशभूषा में नृत्य-गीत के साथ सरहुल पर्व का आनंद लेते नजर आए। पूरे वातावरण में उल्लास, आस्था और प्रकृति के प्रति सम्मान की भावना परिलक्षित हो रही थी। सरहुल महापर्व आदिवासी समाज की प्रकृति पूजा की अद्वितीय परंपरा का प्रतीक है, जो समाज को एकजुटता, संस्कृति और पर्यावरण संरक्षण का संदेश देता है। 

इस अवसर पर शशि मुंडा, प्रकाश टोप्पो, सोमरा गाड़ी, सनी मुंडा, रोहित लोहरा, सावन लोहरा, अजय मुंडा, अजय गाड़ोदिया सहित अन्य लोग उपस्थित थे। उक्त जानकारी कांके रोड सरना समिति के अध्यक्ष डब्लू मुंडा ने दी।

Published / 2026-03-21 21:38:24
नये वर्ष की शुरुआत है सरहुल की शोभायात्रा

सरहुल की धूम-प्रकृति के प्रति आस्था देखनी हो तो आइये झारखंड 

टीम एबीएन, रांची। सरहुल एक ऐसा पर्व है, जिसमें प्रकृति के प्रति समर्पण और आस्था को दशार्ता है। इस मौके पर एक बार फिर लोगों का उत्साह चरम पर है। जनजाति समुदाय की महिलाएं पारंपरिक रूप से पूजा अर्चना करने में जुटी हैं। 

इस दौरान रांची के केंद्रीय सरना समिति के प्रांगण में आस्था का अदभुत नजारा देखने को मिला। जहां एक भरनी आस्था में इतना लीन हो गयी कि वो सीधे तौर पर चाला मां और धर्मेश के प्रति समर्पित हो गयी। 

पाहन मोहन तिर्की इसे अंधविश्वास मानने से इनकार करते हुए कहते हैं कि यह आस्था का परम सत्य है। जिस दौरान यह महिला जो भरनी कहलाती हैं को चाला मां और धर्मेश से संदेश मिलता है जिसे लोगों तक पहुंचाने की जिम्मेदारी होती है। कुछ देर में वो सामान्य जीवन में आ जाएगी। 

वहीं, केंद्रीय सरना समिति के पूर्व महासचिव संतोष तिर्की कहते हैं कि आज विज्ञान भी मान रहा है कि आदिवासियों का प्रकृति के प्रति समर्पण सही है, जिसका प्रमाण इन महिलाओं का समर्पण है।

 इस अवस्था में सिर्फ चाला और धर्मेंश की स्तुति ही उन्हें नजर आती है। उन्होंने कहा कि सरहुल जनजाति समाज का खास पर्व है जिसे हम नव वर्षारंभ के रूप में मनाते हैं और आज से शुभ कार्य की शुरुआत करते हैं। इस मौके पर पाहन पहनाइन की शादी भी होती है जो हमें धर्मेश के संदेश हम तक पहुंचाते हैं। 

सरहुल को झारखंड के जनजाति प्रकृति का महापर्व के रूप में मना रहे हैं। पूरी आस्था और उमंग के साथ मनाया जा रहा यह पर्व जनजातियों के लिए खास है। इस मौके पर सखुआ (साल) के फूलों को खास तौर पर लोग सिर पर लगाते हैं।

इस दौरान सरना स्थल (जनजातियों का पूजा स्थल) पर पाहन यानी पुजारी द्वारा साल के वृक्ष की पूजा की जाती है और सखुआ फूल चढ़ाए जाते हैं। पूजा के दौरान पाहन दो घड़ों में पवित्र जल और सखुआ की टहनियों से आगामी मानसून और वर्षा का पूवार्नुमान लगाने की परंपरा है।

Published / 2026-03-21 21:36:19
झारखंड में आंधी-पानी का आॅरेंज अलर्ट

तेज आंधी, ओलावृष्टि और वज्रपात की चेतावनी; अलर्ट मोड में आपदा प्रबंधन विभाग 

टीम एबीएन, रांची। झारखंड के कई जिलों, विशेषकर रांची, गुमला और खूंटी में तेज आंधी, ओलावृष्टि और वज्रपात की आशंका जताए जाने के बाद मौसम विभाग ने आरेंज अलर्ट जारी किया है। संभावित प्राकृतिक आपदा को देखते हुए आपदा प्रबंधन विभाग पूरी तरह अलर्ट मोड में आ गया है।  

अलर्ट मोड में इरफान अंसारी 

राज्य के आपदा प्रबंधन मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए विभाग के सभी पदाधिकारियों एवं राज्य के सभी उपायुक्तों को सख्त निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने स्पष्ट कहा है कि सभी अधिकारी पूरी तरह सतर्क रहें और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए हर समय तैयार रहें।

मंत्री ने निर्देश दिया है कि जिलों में त्वरित प्रतिक्रिया दल सक्रिय रहें, आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए तथा संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखी जाए, ताकि किसी भी प्रकार की जनहानि या नुकसान को रोका जा सके।  

आम जनता के लिए जारी की एडवाइजरी 

डॉ. अंसारी स्वयं इस पूरे मामले की लगातार मॉनिटरिंग कर रहे हैं और विभागीय स्तर पर हर गतिविधि पर पैनी नजर बनाए हुए हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार आम जनता की सुरक्षा के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध है और किसी भी परिस्थिति में त्वरित एवं प्रभावी कारर्वाई सुनिश्चित की जाएगी। 

उन्होंने आम जनता से भी अपील की है कि मौसम विभाग द्वारा जारी दिशा-निदेर्शों का पालन करें, खराब मौसम के दौरान अनावश्यक रूप से घर से बाहर न निकलें तथा सुरक्षित स्थानों पर रहें। 

आपदा प्रबंधन विभाग ने भरोसा दिलाया है कि हर परिस्थिति से निपटने के लिए विभाग पूरी तरह तैयार है और राज्य में कहीं भी किसी भी प्रकार की आपदा की स्थिति उत्पन्न होने पर त्वरित राहत एवं बचाव कार्य सुनिश्चित किया जायेगा।

Published / 2026-03-21 21:00:26
बंगाल चुनाव में सक्रिय जिम्मेदारी निभा रहे धीरज प्रसाद साहू

एबीएन न्यूज नेटवर्क, लोहरदगा/ मेखलीगंज (पश्चिम बंगाल)। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व राज्यसभा सांसद सह बंगाल विधानसभा चुनाव में कूचबिहार के प्रवेक्षक धीरज प्रसाद साहू ने मेखलीगंज विधानसभा क्षेत्र में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ महत्वपूर्ण बैठक की। इस दौरान आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर गहन विचार-विमर्श किया गया तथा कार्यकर्ताओं को संगठन मजबूती और बूथ स्तर तक सक्रियता बढ़ाने के लिए कई अहम दिशा-निर्देश दिये गये। 

बैठक में साहू ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि चुनाव में जीत सुनिश्चित करने के लिए जमीनी स्तर पर एकजुटता और समर्पण बेहद जरूरी है। उन्होंने सभी कार्यकतार्ओं से अपील की कि वे जनता के बीच जाकर कांग्रेस की नीतियों और योजनाओं को प्रभावी ढंग से पहुंचाएं। साथ ही उन्होंने स्थानीय मुद्दों को प्राथमिकता देते हुए जनसंपर्क अभियान तेज करने पर जोर दिया। 

इस मौके पर राजनीतिक रूप से एक अहम घटनाक्रम भी देखने को मिला। भारतीय तृणमूल कांग्रेस के किसान प्रकोष्ठ के कूचबिहार जिला अध्यक्ष ने अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली। इस सामूहिक जुड़ाव को कांग्रेस के लिए क्षेत्र में एक बड़ी मजबूती के रूप में देखा जा रहा है। 

साहू ने नये शामिल हुए कार्यकर्ताओं का स्वागत करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी सभी को साथ लेकर चलने में विश्वास करती है और आने वाले चुनाव में यह एकजुटता निर्णायक भूमिका निभायेगी। बैठक में पूर्व सांसद प्रदीप बलमुचू भी मौजूद रहे। उन्होंने भी कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन करते हुए संगठन को मजबूत बनाने और चुनाव में बेहतर प्रदर्शन करने का आह्वान किया। 

इसके साथ ही श्री साहू इन दिनों पश्चिम बंगाल के कूचबिहार जिले के प्रवेक्षक के रूप में जिम्मेदारी निभा रहे हैं, ने तूफानगंज विधानसभा क्षेत्र में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की। इस दौरान स्थानीय कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी के साथ स्वागत किया और फूल-मालाओं से अभिनंदन किया। 

बैठक में बड़ी संख्या में उपस्थित कार्यकतार्ओं को संबोधित करते हुए श्री साहू ने संगठन को मजबूत करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि आगामी चुनाव को देखते हुए सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर पार्टी की नीतियों और विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाना होगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर तक संगठन को सक्रिय करने और जनता के बीच लगातार संपर्क बनाए रखने की अपील की। 

श्री साहू ने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा आम जनता की आवाज रही है और गरीब, किसान, मजदूर तथा युवाओं के हितों के लिए संघर्ष करती रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि वे क्षेत्र की समस्याओं को गंभीरता से लें और लोगों की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का प्रयास करें। साथ ही, उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि सभी कार्यकर्ता आपसी मतभेदों को भुलाकर पार्टी के हित में कार्य करें। 

बैठक के दौरान चुनावी रणनीति पर भी विस्तार से चर्चा की गई। कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने क्षेत्रों की स्थिति से अवगत कराया, जिस पर श्री साहू ने आवश्यक मार्गदर्शन दिया। उन्होंने विश्वास जताया कि कार्यकर्ताओं की मेहनत और एकजुटता से कांग्रेस पार्टी आगामी चुनाव में बेहतर प्रदर्शन करेगी। 
इस अवसर पर कई वरिष्ठ एवं स्थानीय नेता भी उपस्थित रहे, जिससे कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखा गया। मौके पर पूर्व सांसद प्रदीप बलमुचू भी मौजूद थे।

Published / 2026-03-21 20:59:19
लोहरदगा : जनप्रतिनिधियों ने दी सरहुल की बधाई एवं शुभकामनाएं...

एबीएन न्यूज नेटवर्क, लोहरदगा। आदिवासी मान्यता के अनुसार आज ही के दिन से नूतन वर्ष का शुभारंभ होता है। आज के ही पवित्र दिन में धरती (चाला आयो) तथा सूर्य (धर्मेश) का सुखद संयोग होता है। अपने पुराने तथा सूखे हुए पत्तों का परित्याग करके वृक्षों में मंजर, फूल, फल उग आते हैं और संपूर्ण वातावरण प्रकृति के नूतन शक्ति से अभिसिंचित हो उठता है। 

सरहुल का यह त्यौहार एक ओर प्रकृति के संरक्षण, संवर्धन तथा पर्यावरण को शुद्ध रखने का संदेश देता है तो दूसरी तरफ आदिवासी संस्कृति, भाषा, साहित्य, और कला का संरक्षण एवं प्रदर्शन का भी त्यौहार है।  

सरहुल का यह पर्व हमें संदेश देता है कि हर स्थिति में हमें उत्साह, उमंग तथा आनंद में रहना है और पूरे समाज में सामाजिक समरसता का वातावरण बनाए रखना है।

Published / 2026-03-21 20:57:15
लोहरदगा : लोगों ने दी ईद की बधाई

एबीएन न्यूज नेटवर्क, लोहरदगा। रमजान महीना के 30 रोजा पूर्ण करने के बाद ईद का त्यौहार मनाया जाता है। रमजान अपने आराध्य अल्लाह के प्रति समर्पण, प्रार्थना, संयम (उपवास) और आत्म-शुद्धि का महीना होता है। 

पूरे एक महीना तक रोजा का व्रत रखते हुए रोजेदार अपनी शारीरिक, मानसिक और जज्बात के ऊपर नियंत्रण स्थापित करता है। अपने आचार, विचार एवं व्यवहार का परिशोधन करता है। जमात में नमाज अदा करना, एक दूसरे को मुबारकबाद देना और खुशियों को बांटना रमजान तथा ईद का आवश्यक अंग है जो सामाजिक समरसता का संदेश देता है।  

किसी भी व्रत त्योहार में अध्यात्म अंतर्निहित तो होता ही होता है जबकि वास्तविक आनंद अपनी खुशियों को साझा करने में होता है। ईद का यह त्यौहार व्यक्तिगत खुशी के साथ ही साथ सामाजिक खुशी का संदेश प्रसारित करता है।

Page 74 of 1652

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

Tranding

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse