झारखंड

View All
Published / 2025-12-28 19:10:57
अनुशासनिक टीमवर्क की शिक्षा देती है खेल : देवेंद्र नाथ महतो

  • अनुशासनिक टीमवर्क की शिक्षा देती है खेल : देवेंद्र नाथ महतो
  • कुबाडीह में एकदिवसीय क्रिकेट, वॉलीबॉल प्रतियोगिता संपन्न

एबीएन न्यूज नेटवर्क , राहे/ रांची। कुबाडीह खेल समिति द्वारा आज हाई स्कूल ग्राउंड मैदान में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता संपन्न हुआ। जिसमें क्रिकेट एवं वॉलीबॉल प्रतियोगिता का प्रदर्शन किया गया। खेल में कुल 16 प्रतिभागी टीमों ने अपना प्रदर्शन दिखाया। 

राहे, होटलो, डोकाद, लोवाहातु,अंबाझरिया एवं संत्ताकी आदि पंचायत के खेल प्रेमी देखने को पहुंचे। कार्यक्रम में विजेता एवं उपविजेता टीम को मुख्य अतिथि विधानसभा जेएलकेएम पुर्व प्रत्याशी देवेंद्र नाथ महतो, उप प्रमुख उमेश प्रसाद महतो द्वारा सम्मानित किया गया।

क्रिकेट प्रतियोगिता में प्रथम विजेता के रूप में चंदनडीह 7500 रुपए, उपविजेता में काटियाड़ीह को 5500 रुपए की नगद राशि एवं ट्रॉफी प्रदान किया गया। वहीं वॉलीबॉल खेल प्रतियोगिता में प्रथम विजेता में महेशपुर को 6000, उपविजेता में राहे 4000 नगद राशि एवं ट्रॉफी दिया गया।

खिलाड़ियों को सम्मानित करने उपरांत देवेंद्र नाथ महतो ने कहा की खेल से शारीरिक मजबूती के साथ-साथ अनुशासनिक टीमवर्क का शिक्षा मिलता है। आज के युवाओ को ऑनलाइन गेमिंग में सिमटते जा रहे हैं।

ऑनलाइन गेमिंग बाहर निकल कर शारीरिक भौतिकी खेल में आगे बढ़नी चाहिए।
खेल समिति में अध्यक्ष लिपट महतो, उपाध्यक्ष अंकित कुमार, सचिव रमेश गोंझु आदि सदस्य सक्रिय रहे।

वही कार्यक्रम में अतिथि के रूप में देवेंद्र नाथ महतो, राहे प्रमुख उमेश प्रसाद महतो, ग्राम प्रधान अक्षय महतो, वार्ड सदस्य महावीर अहीर, ज्ञानचंद महतो, हलधर महतो, प्रेम महतो आदि उपस्थित रहे।

Published / 2025-12-28 19:07:32
रांची सिटीजन फोरम ने बनायी नगर निगम चुनाव की रणनीति

  • रांची सिटीजन फोरम का वार्ड-4 में बैठक संपन्न, उपस्थित स्थानीय लोगों से आगामी रांची नगर निगम चुनाव को लेकर हुई रायशुमारी
  • रांची सिटीजन फोरम रांची के सभी 53 वार्ड पर एक-एक प्रत्याशी को देगा अपना समर्थन : दीपेश निराला

टीम एबीएन, रांची। रांची सिटीजन फोरम की एक बैठक अध्यक्ष दीपेश निराला की अध्यक्षता में वार्ड-4 अंतर्गत मां देशावाली कॉलोनी, चिरौंदी, टैगोर हिल रोड़, मोराबादी में आयोजित की गई, जिसमें वार्ड-4 में व्याप्त समस्याओं पर व्यापक चर्चा हुई और उनके समाधान पर विस्तृत चर्चा हुई साथ ही आगामी रांची नगर निगम चुनाव हेतु फोरम की ओर से अपनी कार्ययोजना बनाई गई।

यह वार्ड अनारक्षित (अन्य) है और यहां एक बड़ी जनसंख्या निवास करती है, जिसके अंतर्गत विभिन्न कॉलोनी, अपार्टमेंट्स, हाउसिंग सोसाइटी और पोटपोटो नदी का एक छोर से लेकर बड़गाईं तक का क्षेत्र आता है, जिसके अंतर्गत हरिहर सिंह रोड, कुसुम विहार, बरियातू, इत्यादि बस्तियां आती हैं।

बैठक की संयोजकता सोनू कुमार सिंह ने की और बैठक में मुख्य रूप से अध्यक्ष दीपेश निराला, उपाध्यक्ष उमाशंकर सिंह, सचिव रेणुका तिवारी, सह सचिव हरीश नागपाल और मनीष बक्शी के अलावा वार्ड-4 के स्थानीय संतोष कुमार गिरी, गौरव कुमार, सौरभ कुमार, जवाहरलाल पंडित, पवन कुमार सिंह, उमाशंकर साहू, सुमित डे, अशोक कुमार चौधरी, संतोष कुमार, अमर कुमार श्रवण, उमाशंकर, विक्रम कुमार सिंह, रश्मि कुमारी, सुनीता डे, सोनी कुमारी, मीना देवी, अन्नपूर्णा प्रमाणिक, सुमन कुमार महतो, आशा कुमारी, राजेंद्र रूमी, दिलीप मुंडा, अजय कुमार सिंह, केदारनाथ पांडेय, नीरज राणा उपस्थित हुए।

Published / 2025-12-28 18:26:46
लायंस क्लब ऑफ रांची ने लोयो ग्राम में कंबल और गर्म कपड़े का किया वितरण

  • लायंस क्लब ऑफ रांची ने लोयो ग्राम में कंबल एवं गर्म कपड़े का किया वितरण

टीम एबीएन, रांची। लायंस क्लब ऑफ रांची के द्वारा इटकी रांची स्थित लोयो ग्राम में कड़ाके की शीतलहरी को देखते हुए जनसेवा कार्यक्रम के तहत जरूरतमंद निर्धन ग्रामीणों के बीच 160 कंबल, 150 वानर टोपी,150 जोड़ा मौजा, 150 गर्म गंजी का वितरण किया गया।

कंबल वितरण कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य शीत लहर के प्रकोप से जूझ रहे निर्धन एवं जरूरतमंद परिवारों की सहायता करना था। कंबल वितरण विधिवत सूची अनुसार बुजुर्गों, महिलाओं एवं आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को प्रदान किए गये। कंबल एवं गर्म कपड़ा पाकर लाभार्थियों के चेहरों पर संतोष और राहत के भाव स्पष्ट दिखाई दे रहे थे तथा इस सेवा कार्य से ग्रामीणों को काफी राहत मिली। 

प्रोजेक्ट को क्लब के प्रोजेक्ट चेयरमैन डॉ० देवेंद्र सिंह के कुशल नेतृत्व में अत्यंत सुव्यवस्थित एवं सफलतापूर्वक संपन्न किया गया। उन्होंने कहा कि ठंड के मौसम में जरूरतमंदों को सहयोग प्रदान करना हमारा कर्तव्य है और ऐसे पुनीत कार्य आगे भी जारी रहेंगे। उन्होंने कहा कि समाज के कमजोर वर्गों तक सहायता पहुँचाने में सभी का सहयोग जरूरी है। 

क्लब के अध्यक्ष लायन दिलीप बंका ने इस पुनीत कार्य में आर्थिक सहयोग प्रदान करने वाले सभी दानदाताओं एवं कार्यक्रम में उपस्थित रहकर इसे सफल बनाने वाले क्लब के सभी सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह कार्यक्रम केवल एक औपचारिकता नहीं, बल्कि मानवता के प्रति हमारी जिम्मेदारी का प्रतीक है। यह प्रयास न केवल ठंड से राहत देने का कार्य है बल्कि समाज में सेवा, करुणा और सहयोग की भावना को मजबूत करने की दिशा में सराहनीय कदम भी है। 

उक्त जानकारी देते हुए क्लब के पीआरओ लायन निर्मल कुमार मानपुरिया ने बताया कि इस अवसर पर क्लब के सचिव डॉ प्रदीप कुमार, पूर्व अध्यक्ष राजेश चौधरी, डॉ एच.बी. सिंह, अजय अग्रवाल, श्याम सुंदर शर्मा, राजेश मोर, अरुण कुमार सिंह अनुज कुमार सहाय, निर्मल मानपुरिया, मीरा अग्रवाल, रजनी मोर, आर.के. मलिक, बीना बंका, मीना देवी, रश्मि अग्रवाल, प्रियंका सहाय, सहित क्लब के अनेक सदस्यों की गरिमायी उपस्थिति रही। उक्त जानकारी निर्मल कुमार मानपुरिया ने दी।

Published / 2025-12-28 16:48:01
श्री राधा- कृष्ण प्रणामी मंदिर में 245 वें भंडारा महाप्रसाद का हुआ वितरण

  • श्री राधा- कृष्ण प्रणामी मंदिर में 245 वें भंडारा महाप्रसाद का हुआ वितरण, 5 हजार भक्तों ने ग्रहण किया प्रसाद
  • मंदिर में उमड़ा भारी भीड़,10 हजार से भी अधिक श्रद्धालुओं ने किये दर्शन

टीम एबीएन, रांची। श्री कृष्ण प्रणामी सेवा धाम ट्रस्ट द्वारा संचालित पुंदाग मे श्री कृष्ण प्रणामी मंगल राधिका सदानंद सेवा धाम श्री राधा कृष्ण प्रणामी मंदिर में 245 वां श्री कृष्ण प्रणामी अन्नपूर्णा सेवा महाप्रसाद भंडारा का आयोजन किया गया। आज का श्री कृष्ण प्रणामी अन्नपूर्णा महाप्रसाद एक श्री कृष्ण प्रेमी दानदाता के सौजन्य से आयोजित किया गया।

 श्री राधा कृष्ण जी का दिव्य अलौकिक श्रृंगार किया गया। तत्पश्चात महाप्रसाद का विधिवत भोग दोपहर 12 बजे मंदिर के पुजारी अरविंद कुमार पांडे द्वारा लगाई गई, महाप्रसाद में मसालेदार पुलाव, पुड़ी, आलु चना सब्जी, केसर युक्त खीर, एवं आलू चिप्स का वितरण किया गया। मंदिर परिसर में उपस्थित 5 हजार से भी अधिक श्रद्धालुओं के बीच महाप्रसाद का वितरण किया गया।

तत्पश्चात भजन- संध्या के कार्यक्रम में ट्रस्ट के भजन गायक मनीष सोनी द्वारा श्री राधा कृष्ण, श्री श्याम प्रभु पर आधारित गाए मनमोहक सुमधुर भजनों श्रोताओं को खूब झुमाया। तथा श्री राधा कृष्ण के जयकारा से पूरा वातावरण कृष्णमय एवं भक्तिमय बन गया। तत्पश्चात सामूहिक रूप से महाआरती की गई‌। ट्रस्ट के प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी संजय सर्राफ ने बताया कि आज श्री राधा कृष्ण मंदिर में भारी भीड़ उमड़ी तथा 10 हजार से अधिक श्रद्धालुओं में दर्शन किये। मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा।

 इस अवसर पर-डूंगरमल अग्रवाल,राजेंद्र प्रसाद अग्रवाल, निर्मल जालान,  पूरणमल सर्राफ, शिव भगवान अग्रवाल, सुरेश अग्रवाल, विशाल जालान, विष्णु सोनी, सुनील पोद्दार, प्रभास गोयल, नंदकिशोर चौधरी, सुरेश भगत, सुनील केडिया, नवल अग्रवाल, विशेष केडिया, विद्या देवी अग्रवाल, संजय सर्राफ, मनीष सोनी, अरुण जाजोदिया, धीरज गुप्ता, परमेश्वर साहू, हरीश कुमार सहित बड़ी संख्या में महिलाएं व पुरुष उपस्थित थे। उक्त जानकारी श्री कृष्ण प्रणामी सेवा धाम ट्रस्ट के प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी संजय सर्राफ ने दी।

Published / 2025-12-28 14:08:51
रांची : नगड़ी से युवती गायब, अपहरण की आशंका, परिजन बेहाल

  • रांची में युवती के अपहरण की आशंका, परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप

टीम एबीएन, रांची। रांची जिले के नगड़ी थाना क्षेत्र से एक 28 वर्षीय युवती के लापता होने का मामला सामने आया है। बारीडीह गांव निवासी बलिया मुंडा ने थाना प्रभारी को दिए आवेदन में बताया कि उनकी बेटी सरिता होरो 16 दिसंबर 2025 को करीब 11 बजे दिन में स्कूटी से रांची सिविल कोर्ट के लिए निकली थी, लेकिन इसके बाद से उसका कोई पता नहीं चल सका है। परिजनों के अनुसार, युवती की स्कूटी और मोबाइल फोन का भी अब तक कोई सुराग नहीं मिला है।

आवेदन में बताया गया कि लापता युवती के मोबाइल नंबर पर कॉल करने पर किसी अज्ञात व्यक्ति ने फोन उठाया और खुद को ड्राइवर बताया। उसने मोबाइल किसी पुल के पास मिलने की बात कही, इसके बाद से फोन बंद है। परिजनों ने चार लोगों—भाdo पाहन, रेतो पाहन, अरुण आर्मी और मनोज मिंज—पर अपहरण की आशंका जताई है। आरोप है कि जमीन विवाद को लेकर इन लोगों ने पहले भी परिवार को जान से मारने की धमकी दी थी।

परिजनों का कहना है कि उन्हें आशंका है कि इन सभी ने मिलकर युवती का अपहरण किया है और उसकी जान को खतरा हो सकता है। उन्होंने पुलिस से बेटी को जल्द खोजने और आरोपितों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है। 

थाना स्तर पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं होने से पीड़ित परिजनों ने रांची के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) और ग्रामीण पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण SP) को लिखित आवेदन देकर हस्तक्षेप की मांग की है। आवेदन में परिजनों ने मामले को गंभीर बताते हुए शीघ्र जांच, बेटी की बरामदगी और नामजद आरोपियों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की अपील की है। परिजनों का कहना है कि स्थानीय स्तर पर लापरवाही बरती जा रही है।

Published / 2025-12-27 18:56:27
झारखंड : रैंकिंग आफ पुलिस स्टेशन 2025 की वार्षिक रिपोर्ट में चौका थाना को देशभर में चौथा स्थान

झारखंड के इस जिले का पुलिस स्टेशन बना सबसे बेहतर, रैंकिंग आफ पुलिस स्टेशन 2025 में मिला चौथा स्थान 

टीम एबीएन, रांची। झारखंड के सरायकेला-खरसावां जिले का चौका थाना पूरे देश में अपनी उत्कृष्ट पुलिसिंग के लिए चर्चाओं में आ गया है। भारत सरकार के गृह मंत्रालय द्वारा जारी रैंकिंग आफ पुलिस स्टेशन 2025 की वार्षिक रिपोर्ट में चौका थाना को पूरे भारत में चौथा स्थान प्राप्त हुआ है। इसके साथ ही चौका थाना को झारखंड राज्य का सर्वश्रेष्ठ थाना घोषित किया गया है। 

यह उपलब्धि न केवल जिले बल्कि पूरे राज्य के लिए गौरव का विषय मानी जा रही है। गृह मंत्रालय द्वारा हर वर्ष देशभर के पुलिस थानों के कार्य प्रदर्शन का आकलन कर यह प्रतिष्ठित रैंकिंग जारी की जाती है। यह रैंकिंग डीजीपी/ आईजीपी कॉन्फ्रेंस के दौरान घोषित होती है, जिसमें देश के शीर्ष 10 पुलिस थानों का चयन किया जाता है। 

वर्ष 2025 की इस रैंकिंग में चौका थाना ने देशभर के 18 हजार से अधिक पुलिस थानों को पीछे छोड़ते हुए यह मुकाम हासिल किया है। इस रैंकिंग के लिए एक स्वतंत्र एजेंसी द्वारा देशभर में विस्तृत ग्राउंड सर्वे किया गया था। मूल्यांकन के दौरान कई कड़े मानकों को शामिल किया गया, जिनमें अपराध नियंत्रण, अपराध से संबंधित डाटा प्रबंधन, सामाजिक संवेदनशीलता, बुनियादी ढांचा, आधुनिक तकनीक का उपयोग और नागरिक केंद्रित पुलिसिंग जैसे महत्वपूर्ण पहलू शामिल थे। 

चौका थाना ने इन सभी मानकों पर बेहतरीन प्रदर्शन कर राष्ट्रीय स्तर पर अपनी सशक्त पहचान बनायी। स्थानीय स्तर पर चौका थाना की पहचान एक संवेदनशील और जनता के प्रति उत्तरदायी थाने के रूप में रही है। 

अपराध नियंत्रण के साथ-साथ आम लोगों की समस्याओं का त्वरित समाधान, महिला और कमजोर वर्गों के प्रति विशेष ध्यान तथा आधुनिक तकनीक के माध्यम से पुलिसिंग को प्रभावी बनाना इसकी कार्यशैली का हिस्सा रहा है। यही कारण है कि थाना न केवल अपराध नियंत्रण में सफल रहा, बल्कि जनता का भरोसा भी जीत पाया।

Published / 2025-12-27 13:37:36
फतेह चंद्र अग्रवाल के 90 वर्ष पूर्ण होने पर श्रीमद् भागवत की कथा का आयोजन

  • फतेह चंद्र अग्रवाल के 90 वर्ष पूर्ण होने पर श्रीमद् भागवत की कथा का आयोजन

टीम एबीएन, रांची। रांची के वरिष्ठ समाजसेवी श्री फतेह चंद्र अग्रवाल अपने जीवन काल के 90 वर्ष बसंती व आध्यात्मिक जीवन की पूर्णता होने के शुभ उपलक्ष्य पर पलासरा सीकर राजस्थान में 23 - 29 दिसंबर तक सात दिवसीय रहस्यमयी आध्यात्मिक श्रीमद् भागवत कथा सप्ताह ज्ञान- यज्ञ का कार्यक्रम चल रहा है। 

इस श्रीमद् भागवत कथा मे व्यास गद्दी पर सुशोभित श्री वेदव्यास के प्रतीक परम पूज्य स्वामी व्यासानंद जी महाराज हरिद्वार के पावन मुखारविंद से नि:सृत अमृतमयी  मधुर वाणी से कथा, भजन कीर्तन व स्तुति का रसपान करा रहे हैं। 

इस अवसर पर रांची के फतेहचंद अग्रवाल, भगवती देवी, वासुदेव, प्रेमलता, बैजनाथ, प्रेमा, प्रेम प्रकाश, प्रियंका, कमल अग्रवाल, रेखा सहित रांची से बड़ी संख्या में भक्तगण श्रीमद् भागवत कथा में उपस्थित है।

Published / 2025-12-26 21:10:38
रांची : प्रेमिका को गोली मारने के बाद खुद भी कर ली खुदकुशी

रांची में युवक ने प्रेमिका को उतारा मौत के घाट, घर आकर बनाया 10 मिनट का वीडियो, युवती पर लगाया धोखा देने का आरोप; फिर... 

टीम एबीएन, रांची। रांची के खलारी थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह प्रेम प्रसंग से जुड़ी एक सनसनीखेज घटना सामने आयी है। यहां एक युवक ने अपनी प्रेमिका को गोली मार दी, इसके बाद अपने घर जाकर खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। 

वीडियो बनाने के बाद युवक ने खुद को मारी गोली 

इस वारदात से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। ग्रामीण एसपी प्रवीण पुष्कर ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि युवती को गंभीर हालत में रांची रेफर किया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है। उसकी स्थिति नाजुक बनी हुई है। ग्रामीण एसपी के अनुसार, यह घटना शुक्रवार सुबह करीब 9 से 9:15 बजे के बीच हुई। 

युवती अपने घर से बाहर निकली थी, तभी केडीएच ग्राउंड के पास युवक ने उसे रोक लिया और उसके सीने में गोली मार दी। गोली लगते ही युवती जमीन पर गिर पड़ी। गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घायल युवती को तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां से बेहतर इलाज के लिए उसे रांची भेज दिया गया। 

घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी युवक अपने घर पहुंचा और करीब 10 मिनट का एक वीडियो बनाया। वीडियो में उसने युवती पर धोखा देने का आरोप लगाया है। वीडियो बनाने के बाद युवक ने खुद को गोली मारकर जान दे दी। 

युवक और युवती के बीच पिछले करीब छह वर्षों से प्रेम संबंध था 

पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि युवक और युवती के बीच पिछले करीब छह वर्षों से प्रेम संबंध था। दोनों एक ही मोहल्ले में रहते थे। हाल ही में युवती की शादी किसी अन्य युवक से तय हो गयी थी, जिससे आरोपी युवक मानसिक रूप से काफी परेशान था। इसी तनाव में उसने यह खौफनाक कदम उठाया। 

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, युवक की उम्र करीब 35 वर्ष थी और वह मूल रूप से छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के मस्तुरी थाना क्षेत्र अंतर्गत मल्हार गांव का निवासी था। उसका परिवार वर्तमान में खलारी थाना क्षेत्र के केडीएच कॉलोनी स्थित क्वार्टर संख्या 123 में रह रहा था।

युवक का भाई और युवती के पिता दोनों सीसीएल में कार्यरत हैं। पुलिस ने युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू कर दी है। साथ ही पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि युवक के पास हथियार कहां से आया। मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है।

Page 64 of 1570

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse