झारखंड

View All
Published / 2024-03-11 19:45:46
राज्य के बच्चे-बच्चियों के करियर को उड़ान देगी सरकार : चंपई सोरेन

  • मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने दी विद्यार्थियों को बड़ी सौगात, गुरुजी स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना और मांकी मुंडा छात्रवृत्ति योजना का किया शुभारंभ 
  • मुख्यमंत्री ने क्षेत्रीय विज्ञान केंद्र रांची में नवनिर्मित थिएटर का भी किया उद्घाटन   

...और क्या बोले मुख्यमंत्री 

आप सिर्फ पढ़ाई की चिंता करें, सरकार आर्थिक मदद करेगी  

बेहतर शिक्षा व्यवस्था से ही बेहतर समाज और राज्य बनेगा  

टीम एबीएन, रांची। झारखंड के गरीब बच्चे-बच्चियों को पढ़ाई के लिए पैसे की चिंता नहीं करनी है। बच्चे अपना भविष्य संवारने की दिशा में आगे बढ़ें, सरकार आर्थिक मदद करने को तैयार है। मुख्यमंत्री श्री चम्पाई सोरेन ने आज राजधानी रांची के खेलगांव स्थित हरिवंश टाना भगत स्टेडियम में आयोजित समारोह में विद्यार्थियों को गुरुजी स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना और मांकी मुंडा छात्रवृत्ति योजना का तोहफा दिया। मुख्यमंत्री ने बच्चों का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि अब आप और आपकी पढ़ाई के बीच आर्थिक तंगी को बाधा नहीं बनने देंगे। आपके करियर को सरकार उड़ान देगी।

शिक्षा का बेहतर वातावरण कर रहे तैयार 

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में शिक्षा का बेहतर वातावरण बनाने के लिए सरकार लगातार काम कर रही है। इस राज्य के सभी वर्ग के बच्चों को बेहतर और उच्च शिक्षा प्राप्त करने का मौका मिले, इसके लिए कई योजनाएं चल रही है। जब तक यहां के बच्चे पढ़- लिखकर अच्छा मुकाम हासिल नहीं करेंगे, तब तक इस राज्य को आगे नहीं ले जा सकते हैं। ऐसे में बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए शिक्षा व्यवस्था को मजबूत कर रहे हैं।

बच्चों को उच्च शिक्षा देकर मुख्य धारा में लाने का प्रयास

मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड एक गरीब प्रदेश है। यहां के आदिवासी, मूलवासी परिवारों के बच्चे आर्थिक कठिनाइयों की वजह से उच्च शिक्षा पाने से वंचित हो जाते हैं। ऐसे में इन गरीब आदिवासी, मूलवासी बच्चों को उच्च शिक्षा देने के लिए सरकार विभिन्न योजनाओं के माध्यम से आर्थिक सहायता प्रदान कर रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि अपने राज्य के बच्चों को अच्छी शिक्षा उपलब्ध कराकर उन्हें मुख्य धारा में लाने का कार्य कर रहे हैं।

बच्चों के सपनों को पूरा करने का प्रयास

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारे गरीब बच्चों ने अपने भविष्य को लेकर जो सपना देखा है, उसे पूरा करने की दिशा में सरकार उनके साथ खड़ी है। जो बच्चे इंजीनियर, डॉक्टर और लॉयर आदि बनने की सोच के साथ आगे बढ़ रहे हैं, लेकिन पैसे की तंगी व्यवधान पैदा कर रहा है, वैसे बच्चों को सरकार आर्थिक सहयोग करेगी, ताकि वे पढ़ लिखकर एक अच्छा मुकाम हासिल करें और राज्य के साथ अपने परिवार तथा समाज को सशक्त बनाने में अहम योगदान कर सकें।

नहीं रखनी होगी कुछ गिरवी, सरकार बनेगी गारंटर

मुख्यमंत्री ने कहा कि बच्चों को अब उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए कुछ भी गिरवी रखने की जरूरत नहीं पड़ेगी उन्हें आर्थिक मदद के लिए गारंटी नहीं देनी होगी। सरकार गारेंटर बनेगी। गुरुजी स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना के तहत विद्यार्थियों को 15 लाख रुपए तक का शिक्षा ऋण मिलेगा। इसमें आपको सरकार की ओर से कई रियायतें भी मिलेंगी। वहीं, मांकी मुंडा छात्रवृत्ति योजना के तहत छात्राओं को डिप्लोमा स्तरीय कोर्स के लिए प्रतिवर्ष 15 हजार रुपए बी बीटेक कोर्स के लिए प्रतिवर्ष 30 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी।

बच्चों को दे रहे हैं फ्री कोचिंग, रहने-खाने का भी खर्च वहन कर रही सरकार

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के बच्चों को प्रतियोगिता-परीक्षाओं की तैयारी से लेकर विभिन्न कोर्सेज को करने के लिए सरकार आर्थिक मदद कर रही है इसी कड़ी में मुख्यमंत्री शिक्षा प्रोत्साहन योजना के तहत विभिन्न परीक्षा प्रतियोगिता की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों को फ्री कोचिंग करने के साथ रहने खाने का भी खर्च सरकार वहन कर रही है। वहीं, अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति, पिछड़ा और अल्पसंख्यक वर्ग के विद्यार्थियों की विदेशों में उच्च शिक्षा के लिए शत प्रतिशत स्कॉलरशिप राज्य सरकार दे रही है।

समारोह की खासियतें

  • 12 सौ विद्यार्थियों को मिला गुरुजी क्रेडिट कार्ड। 900  छात्राओं को मांकी मुंडा छात्रवृति योजना का लाभ।
  • गुरुजी स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना के पोर्टल की हुई लॉन्चिंग।
  • झारखंड विज्ञान प्रौद्योगिकी एवं नवाचार परिषद के नए वेब पोर्टल का शुभारंभ।
  • गुरुजी स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना को लेकर उच्च शिक्षा एवं तकनीकी विभाग का सेंट्रल को-आॅपरेटिव बैंक धनबाद एवं एचडीएफसी बैंक के  साथ हुआ एमओयू।
  • झारखंड विज्ञान प्रौद्योगिकी एवं नवाचार परिषद और राष्ट्रीय नव प्रवर्तन प्रतिष्ठान भारत के मध्य हुआ एम ओ एमओयू।
  • क्षेत्रीय विज्ञान केंद्र रांची में नवनिर्मित 3-ऊ थिएटर का हुआ उद्घाटन।

इस अवसर पर मंत्री सत्यानंद भोक्ता और बादल, राज्य  सभा सांसद महुआ माजी, मुख्यमंत्री के सचिव अरवा राजकमल, प्रमंडलीय आयुक्त बाल किशुन मुंडा, पुलिस उप महानिरीक्षक अखिलेश कुमार झा, उच्च शिक्षा निदेशक रामनिवास यादव समेत कई पदाधिकारी उपस्थित थे।

Published / 2024-03-11 19:40:51
बिजली चोरी के आरोपी चंदा फ्लावर मिल मलिक प्रदीप जैन को 3 वर्ष का सश्रम कारावास

2 करोड़ 65 लाख 50000 रुपये का लगाया जुर्माना 

अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश दितीय अजय कुमार सिंह की आदालत ने सुनाई सजा 

जुर्माना की राशि नहीं देने पर  छ माह अतिरिक्त सजा भुगतनी होगी 

मीटर के अंदर इलेक्ट्रॉनिक चिप लगाकर की जा रही थी बिजली की चोरी 

टीम एबीएन, कोडरमा। तिलैया थाना कांड संख्या 520/ 2009, जीआर 835/2009 की सुनवाई करते हुए अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश  द्वितीय अजय कुमार सिंह की अदालत ने आरोपी गझंडी रोड स्थित चंदा फ्लावर मिल के मालिक प्रदीप कुमार जैन, पिता चुन्नीलाल जैन झुमरी तिलैया निवासी को 135 इलेक्ट्रीसिटी एक्ट के तहत दोषी पाते हुए 3 वर्ष सश्रम कारावास की सजा सुनायी है। 

साथ ही  2 करोड़ 65 लाख 50,000 रुपये का जुर्माना लगाया है। जुर्माना की राशि नहीं देने पर 6 माह साधारण कारावास की सजा भुगतनी होगी। वहीं अदालत ने 138 इलेक्ट्रीसिटी एक्ट के तहत दोषी पाते हुए 3 वर्ष सश्रम कारावास की सजा सुनायी। साथ ही 10,000 रुपये का जुर्माना लगाया। 

जुर्माना की राशि नहीं देने पर 3 माह  साधारण कारावास की सजा भुगतनी होगी। सभी सजाये साथ-साथ चलेगी। अभियोजन का संचालक  बिजली विभाग के विशेष लोक अभियोजक संतोष कुमार ने किया। इस दौरान सभी 7 गवाहों का परीक्षण कराया गया। बिजली विभाग के विशेष  लोक अभियोजक ने कार्रवाई के दौरान न्यायालय से अभियुक्त को अधिक से अधिक सजा देने का आग्रह किया। 

वहीं बचाव पक्ष की ओर से अधिवक्ता कुमार रौशन ने दलीलें पेश करते हुए बचाव किया। अदालत ने सभी गवाहों और साक्षयो का अवलोकन करने के उपरांत अभियुक्त को दोषी पाते हुए सजा मुकर्रर की और जुमार्ना लगाया।

जानें क्या है मामला 

इसे लेकर सहायक विद्युत अभियंता विद्युत आपूर्ति अवर प्रमंडल झुमरी तिलैया के हरिप्रसाद शर्मा ने तिलैया थाना में आवेदन देकर मामला दर्ज कराते हुए कहा था कि 24 सितंबर 2009 को बिजली चोरी रोकथाम को लेकर चंदा रोलर और फ्लावर मील गझंडी रोड में छापामारी की गयी। 

उक्त छापामारी में जांच के दौरान यह पाया गया कि उपभोक्ता के परिसर में लगे ऊर्जा की खपत की रिकॉर्डिंग करने के लिए मीटर के अंदर इलेक्ट्रॉनिक सर्किट के साथ एक इलेक्ट्रॉनिक चिप्स लगा हुआ था। 

जिसका उपयोग मीटर में वास्तविक ऊर्जा की खपत के रिकॉर्डिंग को नियंत्रित करने के लिए किया जाता है। विद्युत ऊर्जा की इस चोरी से विभाग को 88 लाख, 50 हजार रुपये की क्षति हुई। इसे लेकर तिलैया थाना में मामला दर्ज कराया गया था।

Published / 2024-03-11 00:08:04
भारत विकास परिषद के दक्षिण झारखंड प्रांत के प्रांतीय चुनाव संपन

टीम एबीएन, रांची। भारत विकास परिषद के दक्षिण झारखंड प्रान्त की प्रांतीय परिषद की बैठक सह प्रांतीय चुनाव  हनुमान नगर, न्यू पुनदाग रांची में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का आरंभ भारत माता एवं स्वामी विवेकानंद जी के चित्रों के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। 

पर्यवेक्षक के रूप में अरुणा भगनिया, क्षेत्रीय सचिव (महिला एवं बाल विकास), पूर्वी रिजन झारखंड की उपस्थित में चुनाव प्रारम्भ हुआ और प्रांतीय अध्यक्ष के रूप में सत्येन्द्र तिवारी, महासचिव के रूप में अरुण कुमार मिश्र एवं वित्त सचिव के रूप में गोपाल ठाकुर सर्वसम्मति से निर्वाचित घोषित किये गये।

इस कार्यक्रम में प्रान्त के रांची मध्य शाखा, रांची महानगर शाखा, मेदिनी राय शाखा, मेदिनीनगर, राजाराम मोहन राय शाखा, रामगढ़ एवं जमशेदपुर शाखा के कई प्रतिनिधिगण भाग लिए एवं प्रान्त से कई सम्मानित अतिथिगण भी शामिल हुए।
कार्यक्रम के समापन पूर्व होली मिलन का समारोह भी सम्पन्न हुआ। अन्त में, राष्ट्र गान के गायन के पश्चात समारोह सम्पन्न हुआ।

Published / 2024-03-11 00:06:10
बड़का मुरू में सांसद विधायक का प्रवेश वर्जित

ग्रामीणों ने विरोध कर जताया रोष

एबीएन न्यूज नेटवर्क, बुढ़मू। प्रखंड क्षेत्र पिछले कई अदद सालों से रोड की मांग कर रहे बड़का मुरु के ग्रामीणों का गुस्सा पूरे उबाल पर है। लोकसभा चुनाव से पूर्व ही लोगों ने वर्तमान सांसद, विधायक को अपना कोपभाजन बनाते हुए बड़का मुरु में सांसद विधायक का प्रवेश पूरी तरह वर्जित कर दिया है। 

वहीं ग्रामीणों ने अपने गांव घर में होने वाले हर कार्यक्रम का भी बहिष्कार कर दिया है। इसी को लेकर सैकड़ों ग्रामीणों ने सांसद संजय सेठ व विधायक समरीलाल के खिलाफ रविवार को जोरदार प्रदर्शन करते हुए वोट वहिष्कार का भी आह्वान किया है।

पूरी तरह बीजेपी का गढ़ समझे जाने वाले बड़का मुरु के ग्रामीणों में अपने ही सांसद विधायक के प्रति नाराजगी इस कदर व्याप्त है कि लोग सांसद विधायक के साथ साथ उनके प्रतिनिधि व कार्यकर्ताओं को भी गांव में प्रवेश वर्जित कर  रोड नही तो वोट नहीं का नारा देकर सांसद विधायक का विरोध शुरू कर दिया है।

Published / 2024-03-11 00:04:13
उद्घाटन के बाद भी सड़क निर्माण कार्य शुरू नहीं होने से नाराज लोगों ने किया सड़क जाम, दिया धरना

टीम एबीएन, रांची। पूर्व आयोजित कार्यक्रम के अनुसार आज पुनदाग थाना के पास सड़क बनाओ आंदोलन बैनर के तहत  कृष्णा नगर कॉलोनी और फोरेस्ट रिसर्च सेंटर पर बसे हुए मोहल्ला के करीब दो सौ से ज्यादा लोगों ने शांतिपूर्वक ढंग से आज  धरना दिया। 

इस आंदोलन को लालगुटवा पंचायत और कटहल मोड़ इलाका के विख्यात समाजसेवी प्रकाशलाल शाहदेव ने अपनी गरिमामयी उपस्थित से न केवल लोगों का मनोबल बढ़ाया बल्कि अपनी ओर से भरपूर सहयोग का आश्वासन दिया। उपस्थित लोगों ने सड़क के जर्जर अवस्था की ओर उनका ध्यान आकृष्ट कराया और अपनी बातें रखी। नो रोड नो वोट, रास्ता नहीं तो सड़क नहीं के नारे भी लगे। 

उन्होंने बड़ी ही गंभीरता से सबकी बातें सुनी और सड़क निर्माण में जो भी अड़चनें आ रही है उन्होंने अपने संबोधन में आश्वासन दिया कि वह व्यक्तिगत तरीके से इसके निर्माण के लिए प्रयत्नशील होंगे। उन्होंने युवा वर्ग को इस तरह के आंदोलन से जुड़ने और समाज के विकास में भागीदारी बनने के लिए आवाहन किया।

आंदोलन में श्रीकांत चतुर्वेदी, विजय वर्मा, पी सिंह, एस के सिन्हा, एस सी माहातो, राजेश जायसवाल, अरुण कुमार सिंह, जनार्दन बैठा, सुधीर टोप्पो, भोला महतो समेत अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे। उक्त जानकारी आलोक इंद्र गुरु ने दी।

Published / 2024-03-10 23:56:47
चुनाव के मद्देनजर बूथ स्तर पर जुट जाएं कार्यकर्ता : धर्मेंद्र महतो

  • रांची जिला राजद कमेटी में कई पदाधिकारी हुए मनोनीत 

टीम एबीएन, रांची। रांची जिला राजद की कार्यकारिणी बैठक में रविवार को जिला कमेटी में कई पदाधिकारियों का मनोनयन किया गया। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र महतो ने की। श्री महतो ने बैठक में उपस्थित पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि आसन्न लोकसभा चुनाव में इंडिया गठबंधन के प्रत्याशियों को विजय बनाने के लिए अभी से ही बूथ स्तर पर कार्य करने की जरूरत है। 

रांची जिला के हर प्रखंड के कार्यकर्ता अपने-अपने क्षेत्र में जनसंपर्क अभियान आरंभ कर दें और मतदाताओं को इंडिया गठबंधन की नीतियों व सिद्धांतों के बारे में बताएं। गरीबों के मसीहा लालू यादव के सामाजिक न्याय की धार को मजबूत करें और सांप्रदायिक ताकतों को हर हाल में परास्त करने की मुहिम छेड़ दें। 

बैठक में जिला कमेटी को मजबूती प्रदान करने के लिए पार्टी के कर्मठ कार्यकर्ता पीरु टोला के सलिल अंसारी को जिला उपाध्यक्ष, मोहम्मद शमीम अंसारी को कोषाध्यक्ष तथा कांके प्रखंड अध्यक्ष के पद पर मतीउर रहमान को मनोनीत करने की घोषणा श्री महतो ने की। 

बैठक का संचालन प्रधान महासचिव राम भजन सिंह ने किया। बैठक में मुख्य रूप से महासचिव कमलेश यादव, यशवंत यादव, राम प्यारे यादव, मुख्तार अंसारी, चंचल कुमार, अरुण कुमार, विजय राय, अनिल शर्मा आदि उपस्थित थे।

Published / 2024-03-10 23:53:23
रांची में हास्य व्यंग कवि सम्मेलन 23 मार्च को

  • लगेगा हास्य कवियों का जमावड़ा, तैयारियां जोरों पर

टीम एबीएन, रांची। होली के अवसर पर 23 मार्च को मारवाड़ी भवन में आयोजित हास्य व्यंग कवि सम्मेलन की तैयारियां जोर-शोर से किया जा रहा है। कवि सम्मेलन की तैयारियों में हो रही प्रगति के संदर्भ में कवि सम्मेलन आयोजन समिति की एक बैठक समिति के अध्यक्ष अशोक नारसरिया की अध्यक्षता में अग्रसेन भवन में हुई। 

बैठक में अशोक नारसरिया ने होली पर 23 मार्च को कवि सम्मेलन आयोजन समिति द्वारा मारवाड़ी भवन मे आयोजित हास्य व्यंग कवि सम्मेलन के संदर्भ में विगत बैठक में लिए गए निर्णयों की विस्तृत जानकारी दी तथा सभी विभागों में किये जा रहे हैं कार्यों की समीक्षा की गई। कार्यक्रम संयोजक सुरेश चंद्र अग्रवाल ने बताया कि कवि सम्मेलन में इस वर्ष देश के कई नामी गिरामी सुप्रसिद्ध हास्य कवि सुरेंद्र शर्मा दिल्ली, अनिल अग्रवंशी, साक्षी तिवारी लखनऊ, राजेश अग्रवाल, दीपक सैनी, ज्ञानी बैरागी, सहित अन्य कई हास्य कवि भाग लेंगे। 

उन्होंने बताया कि सभी कवियों का कवि सम्मेलन में आने की स्वीकृति मिल गया है। जो कि अपने हास्य रस, वीर रस, श्रृंगार रस व्यंग कविता प्रस्तुत कर दर्शकों को हंसी के ठहाके की बौछार के साथ-साथ तीखे वाण व्यंग्य का मधुर संगम पेश करेंगे। कवि सम्मेलन में 3000 लोगों की बैठने की व्यवस्था की गई है प्रवेश नि:शुल्क है तथा महिलाओं के लिए भी विशेष बैठने की व्यवस्था की गई है। 

दर्शकों के लिए एलईडी भी मैदान में लगाए जाएंगे तथा आयोजन स्थल पर फूड काउंटर, चाय, पेयजल काउंटर की व्यवस्था की गई है। बैठक में हास्य व्यंग कवि सम्मेलन को सफल बनाने हेतु 12 विशेष सहयोगी सदस्यों को विभिन्न विभागो की जिम्मेवारियां दिया गया है। बैठक का संचालन समिति के सचिव अनिल कुमार अग्रवाल एवं धन्यवाद- ज्ञापन पवन शर्मा ने की। समिति की अगली बैठक 15 मार्च को रखी गयी है। 

उक्त जानकारी देते हुए समिति के प्रवक्ता संजय सर्राफ ने बताया कि बैठक में-ललित कुमार पोद्दार, विनोद कुमार जैन, सुरेश चंद्र अग्रवाल, पवन शर्मा, पवन पोद्दार, अनिल अग्रवाल, मनोज चौधरी, संजय सर्राफ, कौशल राजगढ़िया, राजेश भरतिया, निर्भय शंकर हारित,अमित चौधरी, विकास अग्रवाल, सौरभ बजाज, रौनक झुनझुनवाला, मनीष लोधा, सनी टिबडेवाल, अमित बजाज, आदि उपस्थित थे। उक्त जानकारी कवि सम्मेलन आयोजन समिति के प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी संजय सर्राफ ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी।

Published / 2024-03-10 23:48:35
मस्जिद जफरिया रांची में हुआ जिक्र आले मुहम्मद का आयोजन

टीम एबीएन, रांची। स्वर्गीय अफरोज इमाम की बरसी के अवसर पर जिक्ररे आले मोहम्मद का आयोजन किया गया। इस मजलिस में सैयद अता इमाम रिजवी ने मर्सिया पेश किया और अमूदअब्बास कासिम अली यूनुस राजा हसनैन ने कलाम पेश किया। 

इस मजलिस को संबोधित करते हुए मौलाना सैयद तहसील ने कहा कि हम सबको अपने व्यवहार और करतब से जमाने में पहचान बनानी चाहिए। इस्लाम मजहब किरदार का मजहब है। सबसे गरीब वह है जिसका आचरण सही ना हो। आज जरूरत है के धर्म और मजहब के प्रचार के बजाय इंसानियत का प्रचार किया जाए। इंसानियत से बड़ा कोई मजहब नहीं है। 

हर धर्म इंसानियत का पुजारी बनने का संदेश देता है, मगर लोग उसे पर अमल नहीं करते। आज अगर हम अपने धर्म के प्रति जागरूक हो जाएं तो देश से अत्याचार करने वालों को मिटाया जा सकता है। मैदाने कर्बला में इमामे हुसैन ने यजीद जैसे अत्याचारी से मुकाबला कर धर्म को आजाद नहीं कराया। 

बाल का इंसानियत को जिंदगी दी है। जिस इंसान में सच्ची इंसानियत पाई जाएगी, वह कभी धर्म की सियासत नहीं करेगा। जो लोग धर्म की सियासत करते हैं, वह धर्म वफादार नहीं हो सकते। इस मजलिस में काफी संख्या में लोग उपस्थित हुए और अफरोज इमाम के लिए दुआएं मकसूद की।

Page 625 of 1702

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse