झारखंड

View All
Published / 2024-03-21 21:31:04
पश्चिमी सिंहभूम : सड़क हादसे में एक की मौत

शादी की खुशियां गम में बदलीं, दो दर्जन से अधिक लोग घायल 

एबीएन न्यूज नेटवर्क, बंदगांव (पश्चिमी सिंहभूम)। रांची-चाईबासा मुख्य मार्ग पर पश्चिमी सिंहभूम जिले के बंदगांव प्रखंड के टेबो थाना क्षेत्र की टेबो घाटी स्थित काड़ेदा गांव के समीप पिकअप वैन पलटने से एक व्यक्ति की मौत हो गयी, वहीं दो दर्जन से अधिक लोग घायल हो गये। 

सड़क हादसे में कई की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। घायलों में महिलाएं व बच्चे भी शामिल हैं। बताया जा रहा है कि कुचाई प्रखंड की रोलाहातु पंचायत के कुमाय गांव के 30-35 महिला-पुरुष शादी समारोह में शामिल होने टेबो जा रहे थे। इसी दौरान वाहन अनियंत्रित हो गया। 

सड़क हादसे के बाद समाजसेवी सदानंद होता व स्थानीय लोगों के सहयोग से सभी घायलों को अलग-अलग वाहनों से इलाज के लिए चक्रधरपुर के अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना की सूचना पाकर बड़ी संख्या में लोग अनुमंडल अस्पताल पहुंचे और घायलों का हालचाल लिया। 

सदर अस्पताल रेफर

सड़क हादसे के बाद घायलों का अनुमंडल अस्पताल में प्राथमिक इलाज किया गया, जबकि कई घायलों को बेहतर इलाज के लिए चाईबासा सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। घटना की सूचना पाकर पुलिस चक्रधरपुर अनुमंडल अस्पताल पहुंची और मामले की जानकारी ली।

Published / 2024-03-21 20:41:12
जेसीआई यूथ ने किया तीन दिवसीय समर कैंप का शुभारंभ

टीम एबीएन, रांची। जेसीआई यूथ और लिटिल एंजल नर्सरी स्कूल ने तीन दिवसीय समर कैम्प का शुभारंभ किया। जेसीआई यूथ की अध्यक्ष सोनल अग्रवाल ने समर कैंप में बच्चों ने डांसिंग, ड्रामा, प्रिंटिंग, मूवी आर्ट एंड क्राफ्ट, सिंगिंग तथा गेम्स कार्यक्रमों को सिखाया जा रहा है। इस समर कैंप में लगभग 50 छोटे बच्चे शामिल हैं। यह विशेष कार्यक्रम आगामी 23 मार्च  तक चलेगा। 

बच्चों को प्रतिभावान बनाने में इस समर कैंप का विशेष योगदान होगा। बच्चों के अंदर छुपी हुई प्रतिभा को बाहर निकालने और तथा उनके व्यक्तित्व को निखारने का यह बहुत अच्छा माध्यम है। उनका शारीरिक और मानसिक विकास भी होता है। 

इसके अलावा पढ़ाई से हटकर बच्चे कई सारी नयी चीजों के बारे में जान पाते हैं। कार्यक्रम के दौरान नन्हे-मुन्नो बच्चों ने अंग्रेजी एवं हिंदी कविताओं की प्रस्तुति दी। मौके पर स्कूल की प्रधानाचार्य संध्या बागला, संस्था के पूर्व अध्यक्ष प्रतीक बधानी, सचिव ऋचा जालान, मोनिका गोएनका व अन्य सदस्य मौजूद थे।

Published / 2024-03-21 20:40:33
हास्य व्यंग कवि सम्मेलन 23 को

देश के नामी गिरामी कवि भाग लेंगे 

3000 लोगों के बैठने की व्यवस्था, प्रवेश नि:शुल्क 

टीम एबीएन, रांची। कवि सम्मेलन आयोजन समिति ने मारवाड़ी भवन हरमू रोड में संवाददाता सम्मेलन कर 23 मार्च को मारवाड़ी भवन में होने वाले हास्य कवि सम्मेलन की विस्तृत जानकारी दी। समिति के मुख्य संयोजक सुरेश चंद्र अग्रवाल ने बताया कि होली के अवसर पर हास्य व्यंग कवि सम्मेलन 23 मार्च दिन शनिवार को रात्रि 9 बजे से मारवाड़ी भवन में होने जा रहा है। 

इस वर्ष कवि सम्मेलन में ख्याति प्राप्त अंतरराष्ट्रीय कवि सुरेंद्र शर्मा दिल्ली, सुरेंद्र दुबे रायपुर, अनिल अग्रवाल अग्रवंशी, राजेश अग्रवाल, दीपक सैनी हरियाणा, तथा साक्षी तिवारी लखनऊ,  हास्य रस, वीर रस एवं श्रृंगार रस की कविता प्रस्तुत कर दर्शकों को हंसी के ठहाके की बौछार के साथ-साथ तीखे वाण व्यंग का मधुर संगम पेश करेंगे। 

उन्होंने बताया विगत 8 वर्षों मे रांची में समिति द्वारा ख्याति प्राप्त काका हाथरसी, निर्भय हाथरसी, शैल चतुवेर्दी सुरेंद्र शर्मा, अशोक चक्रधर, प्रदीप चौबे, प्रभा ठाकुर, माया गोविंद, प्रदीप फौजदार, डॉक्टर सुनील जोगी, मुन्ना बैटरी, शंभू शिखर, गौरव चौहान, अब्दुल गफ्फार, सुदीप भोला, सुमन दुबे, अंकिता सिंह, कविता तिवारी, सुरेश अलबेला, अरुण जैमिनी, विनीत चौहान, राव अजातशत्रु केसर देव मारवाड़ी, गौरी मिश्रा, सहित देश के कई नामी-गिरामी कवि भाग ले चुके हैं। 

2019 में विख्यात कवि कुमार विश्वास भी आ चुके हैं। समिति के अध्यक्ष अशोक कुमार नारसरिया ने सभी का स्वागत करते हुए कहा कि कवि सम्मेलन में 3000 लोगों का बैठने की व्यवस्था की गयी है। तथा महिलाओं के लिए विशेष बैठने की व्यवस्था की गयी है। 

कवि सम्मेलन का प्रवेश नि:शुल्क है तथा कवि सम्मेलन का लुफ्त उठाने के लिए आयोजन स्थल पर कुर्सियां की विशेष व्यवस्था पहले आओ पहले पाओ की तर्ज पर की गई है। दर्शकों के लिए एलईडी भी मैदान में लगाये जायेंगे। पेयजल जलपान एवं ठंडाई का विशेष काउंटर की व्यवस्था की गयी है। इस आयोजन में सुरक्षा गार्ड की पूर्ण व्यवस्था रहेगी, सीसीटीवी एवं अग्निशामक यंत्र आयोजन स्थल पर लगाये जा रहे हैं। 

उन्होंने हास्य कवि सम्मेलन में ज्यादा से ज्यादा संख्या में भाग लेने तथा लुत्फ उठाने की अपील की है। संवाददाता सम्मेलन को समिति के सचिव अनिल कुमार अग्रवाल ने भी कवि सम्मेलन के आयोजन से संबंधित विस्तृत जानकारी देते हुए कहा कि इस कवि सम्मेलन को चार चांद लगाने के लिए आयोजन समिति के द्वारा वरिष्ठ प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों को आमंत्रण भेजा गया है।

उन्होंने कहा कि हास्य कवि सम्मेलन में मुंबई स्टॉक एक्सचेंज के चैयरमेन प्रमोद अग्रवाल, प्रसिद्ध व्यवसायी राजकुमार गाड़ोदिया एवं अन्य वरिष्ठ प्रशासनिक पदाधिकारी उपस्थित रहेंगे। संवाददाता सम्मेलन का संचालन समिति के प्रवक्ता संजय सर्राफ ने करते हुए सभी को होली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि कवि सम्मेलन का प्रथम आयोजन 2015 में किया गया था। इस वर्ष हास्य कवि सम्मेलन का आठवां आयोजन है। 

इस आयोजन को सफल बनाने मे समिति के अध्यक्ष अशोक कुमार नारसरिया, मुख्य संयोजक सुरेश चंद्र अग्रवाल, सचिव अनिल कुमार अग्रवाल, विनोद कुमार जैन,  पवन पोद्दार, ललित कुमार पोद्दार, पवन कुमार शर्मा, पुनीत पोद्दार, मनोज बजाज, अनूप कुमार अग्रवाल, कमल कुमार जैन, किशोर कुमार मंत्री, पुनीत अग्रवाल,रतन कुमार मोर, राजेश भरतिया, संजय सर्राफ, निर्भय शंकर हारित, कौशल राजगढ़िया, रमन वोडा, अमित चौधरी, सौरभ बजाज, विकास अग्रवाल, मनीष लोधा, रौनक झुनझुनवाला, अमित बजाज, सनी टिबडेवाल आदि पूर्ण योगदान दे रहे हैं। उक्त जानकारी आयोजन समिति के प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी संजय सर्राफ (8271790800) ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी।

Published / 2024-03-21 07:53:21
रांची सैलून एसोसिएशन ने मनाया होली मिलन समारोह

  • होली मिलन समारोह में खूब उड़े अबीर-गुलाल, लोगों ने की मस्ती : अध्यक्ष जगशान सिंह

टीम एबीएन, रांची। राजधानी रांची के बाईपास रोड अरगोड़ा स्थित द सेलर एण्ड नोट रेस्टोरेंट में बुधवार के दिन रांची सैलून एसोसिएशन ने होली मिलन समारोह का आयोजन किया। सभी ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगा कर होली की शुभकामनाएं दीं। 

रांची सैलून एसोसिएशन के अध्यक्ष जगशान सिंह ने अपने कर्मचारियों एवं अधिकारियों को होली की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि होली समानता और भाईचारे का पर्व है। इसे हंसी खुशी से मनायें। 

इस दौरान सत्यम कुमार सिंह सचिव ने कहा कि होली एक ऐसा त्यौहार है जिसमें लोग आपसी बैर भूल कर एक दूसरे को अबीर गला लगते हैं और होली खेलते हैं, जहां तक एसोसिएशन की बात है। यह श्रमिकों के लिए बनी है। 

श्रमिकों की समस्या का समाधान करना है। उन्होंने तमाम देशवासियों को होली मिलन समारोह की बधाई दी है। आलोक रंजन सह सचिव ने कहा कि ये त्यौहार रंगों का त्यौहार है। ये सामाजिक सौहार्द्र और आपसी प्रेम का संदेश देता है। 

होली रंगों की तरह ही समरस होने का संदेश देता है। आगे कहा कि हमारा एसोसिएशन विशेष रूप से महिलाओं के विकास को लेकर चिंतित है और उनके समस्याओं के समाधान के लिए प्रयासरत हैं। 

कार्यक्रम में ज्योत्स्ना उपाध्यक्ष, विकास चौबे कोषाध्यक्ष, लक्ष्मी, प्रमिला, श्रुति, रिशव, बबीता झा, राहुल सिंह, अनिल, नितीश, अभिषेक, अजित शर्मा, अमित रेखा वर्मा, राजीव सहित अन्य लोग मौजूद थे।

Published / 2024-03-20 21:05:06
अधिवक्ता संघ का होली मिलन समारोह कल

टीम एबीएन, रांची। अखिल झारखंड अधिवक्ता संघ एवं झारखंड एडवोकेट वेलफेयर सोसाइटी के संयुक्त तत्वावधान में कल दिनांक 21/03/2024 को अपराह्न 3.30 बजे न्यू बार भवन के प्रथम तल पर होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया है।

जिसमें संगठन से जुड़े सभी अधिवक्ताओं की उपस्थिति अनिवार्य है। उक्त जानकारी अखिल झारखंड अधिवक्ता संघ के प्रधान महासचिव भरत चंद्र महतो ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी।

Published / 2024-03-20 20:53:34
वाह रे सिस्टम : दिव्यांग. निहायत ही गरीब... लेकिन नहीं मिल रहा आवास

टीम एबीएन, पलामू/ रांची। इसे सिस्टम का दोष कहें या सरकारी कर्मचारियों के काहिलपन, जिन उद्देश्यों को लेकर सरकार योजना बनाती है और उन योजनाओं को धरातल पर उतारने की जिम्मेदारी जिन सरकारी कर्मचारियों के कंधे पर होती है उसे जमीन पर उतारने की बजाय दुधारू गाय समझ दूध दुहने में लग जाते हैं। 

कुछ इसी तरह हो रहा है केंद्र की  और राज्य की महत्वाकांक्षी योजना पीएम आवास और राज्य की अबुआ आवास योजना की। मामला लेस्लीगंज प्रखंड के ग्राम जामुनडीह गांव की है जहां एक विकलांग बुजुर्ग उद्देश्वर तिवारी को आवास का लाभ नहीं मिला। कायदे से प्राथमिकता सूची में रखकर पहले मिलना चाहिए था। 

उद्देश्वर तिवारी एक हाथ से विकलांग है और निहायत गरीब है पुरखों के बनाये मिट्टी के घर (जो अब खंडर हो चुका है) में रहने को मजबूर है। आर्थिक स्थिति यह कि खंडर हो रहे घर को मरम्मत भी नही करा सकते। वैसे यह घर अब मरम्मत लायक है भी नहीं। घर कभी भी ध्वस्त हो सकता है और परिवार के साथ एक बड़ी अनहोनी घट सकती है।

क्या कहते हैं मुखिया 

इस बाबत पूछे जाने पर पंचायत के मुखिया कृष्ण कांत चौबे ने बताया कि घर की स्थिति को देखते हुए प्राथमिकता के आधार पर आवास का लाभ मिलना चाहिए था, हमलोग भी सरकार के गाइडलाइन से बंधे हुए हैं। राज्य सरकार के अबुआ आवास योजना में नाम भेजा हुआ है। जल्द ही आवास का लाभ मिलेगा, जबकि प्रखंड विकास पदाधिकारी सुकेशनी केरकेट्टा ने कहा कि प्राथमिकता के आधार पर आवास योजना से आवास का लाभ दिलाया जायेगा। हम आवास  योजना के को-कॉर्डिनेटर से पता करते हैं।

Published / 2024-03-19 23:19:45
भाजपा में शामिल गीता कोड़ा झारखंड सरकार के खिलाफ उगली आग

  • फिल्म डेवलपमेंट काउंसिल ऑफ झारखंड में आदिवासियों को प्रतिनिधित्व नहीं मिलने पर विवाद
  • 15 मार्च को जारी हुई थी अधिसूचना

टीम एबीएन, रांची। राज्य में सरकार की ओर से हाल में गठित फिल्म डेवलपमेंट काउंसिल ऑफ झारखंड में आदिवासियों को प्रतिनिधित्व नहीं मिलने पर विवाद खड़ा हो गया है। भाजपा के साथ-साथ सत्तारूढ़ गठबंधन में शामिल कांग्रेस के नेताओं ने इस पर विरोध दर्ज कराया है।

हाल में भाजपा में शामिल हुईं सिंहभूम की सांसद गीता कोड़ा ने कहा कि सरकार ने फिल्म डेवलपमेंट काउंसिल ऑफ झारखंड के गठन में आदिवासी समुदाय की घोर उपेक्षा की है।

उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा है- झारखंड सरकार का संथाल, हो तथा मुंडा समुदाय के साथ सौतेला व्यवहार किसी भी रूप में बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। 

सरकार ने फिल्म डेवलपमेंट काउंसिल में इन तीनों समुदायों के प्रतिनिधि को शामिल नहीं कर इनकी घोर उपेक्षा की है। यदि सरकार शीघ्र ही इन समुदाय के प्रतिनिधियों को काउंसिल में शामिल नहीं करती है तो इसका घोर विरोध किया जायेगा।

रांची के मांडर की कांग्रेस विधायक शिल्पी नेहा तिर्की ने काउंसिल में आदिवासियों को प्रतिनिधित्व नहीं मिलने पर गहरी निराशा जतायी है। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा है कि यह चिंताजनक स्थिति है कि इसमें एक भी आदिवासी सूचीबद्ध नहीं है। 

अब इस बात पर हम कैसे यकीन कर लें कि एक भी आदिवासी प्रतिभाशाली नहीं मिला। सीएम महोदय चंपई सोरेन जी कृपया इस महत्वपूर्ण समिति में आदिवासियों का उचित प्रतिनिधित्व सुनिश्चित करें। यह संवेदना के साथ ही अस्मिता से जुड़ा सवाल है।

उल्लेखनीय है कि झारखंड सरकार के सूचना एवं जनसंपर्क विभाग ने झारखंड की फिल्म 2016 के अंतर्गत 15 मार्च को काउंसिल के गठन की अधिसूचना जारी की है. इसमें काउंसिल में अध्यक्ष सहित 24 लोगों का मनोनयन किया गया है।

Published / 2024-03-19 21:54:34
जेपीएससी परीक्षा प्रपत्र लीक मामले की जांच के पक्ष में भाजपा-कांग्रेस

भाजपा, कांग्रेस ने जेपीएससी परीक्षा में पर्चा लीक होने के आरोपों की जांच की मांग की 

टीम एबीएन, रांची। झारखंड के सत्तारूढ़ गठबंधन के घटक दल कांग्रेस और विपक्षी दल भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने सोमवार को झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) की प्रारंभिक परीक्षा के प्रश्नपत्र लीक होने के आरोपों की जांच की मांग की। 

भाजपा की झारखंड इकाई के अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने सोमवार को राज्य के मुख्य सचिव एल खियांग्ते को पत्र लिखकर कथित पर्चा लीक मामले की जांच केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) से करवाने और रविवार को आयोजित हुई परीक्षा को रद्द करने की मांग की है। 

उन्होंने पत्र में लिखा- पिछले चार वर्षों में ऐसी कोई परीक्षा नहीं हुई है, जिसमें नकल, अनियमितता या विसंगतियां सामने नहीं आयी हैं। भाजपा के राज्यसभा सदस्य दीपक प्रकाश ने बताया कि प्रश्नपत्र लीक होने का यह कोई साधारण मामला नहीं है, बल्कि एक सुनियोजित घोटाला है। इससे पहले, हमने जेएसएससी की संयुक्त स्नातक स्तरीय (सीजीएल) परीक्षा में प्रश्नपत्र लीक होने का मामला देखा है। 

इस बीच, झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष बंधु तिर्की ने कहा कि राज्य सरकार को इस मामले की गहन जांच का आदेश देना चाहिए और प्राथमिकता के आधार पर सख्त कार्रवाई करनी चाहिए। उन्होंने यहां संवाददाताओं से कहा कि ऐसी घटनाओं से लाखों छात्रों का भविष्य बर्बाद होता है और राज्य की छवि भी खराब होती है।

सरकार को बदनाम करने के लिए अफवाह फैलायी गयी : भट्टाचार्य 

झारखंड सरकार की समन्वय समिति के सदस्य तिर्की ने कहा, भाजपा और उसके नेता झारखंड में झूठी कहानी गढ़ने की कोशिश कर रहे हैं। इसलिए सरकार को तथ्य का पता लगाने के लिए गहन जांच करनी चाहिए। 

सत्तारूढ़ झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के प्रवक्ता सुप्रियो भट्टाचार्य ने संवाददाता सम्मलेन में कहा कि सरकार को बदनाम करने के लिए अफवाह फैलायी गयी है। उन्होंने कहा कि जल्द ही इसका खुलासा किया जायेगा।

Page 618 of 1701

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse