टीम एबीएन, रांची। होली के रंगोत्सव के अवसर पर कवि सम्मेलन आयोजन समिति द्वारा मारवाड़ी भवन मे हास्य कवि सम्मेलन का भव्य आयोजन किया गया। कवि सम्मेलन के मुख्य अतिथि राजकुमार गाड़ोदिया एवं विशिष्ट अतिथि मुंबई स्टॉक एक्सचेंज के अध्यक्ष प्रमोद अग्रवाल ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया।
उन्होंने समिति द्वारा विगत कई वर्षों से कराये जा रहे हास्य कवि सम्मेलन की भूरि-भूरि प्रशंसा की। तत्पश्चात समिति के अध्यक्ष अशोक नारसरिया, मुख्य संयोजक सुरेश चंद्र अग्रवाल, सचिव अनिल अग्रवाल, विनोद जैन, ललित कुमार पोद्दार, पवन शर्मा, पवन पोद्दार, रतन मोर, किशोर मंत्री, कमल जैन, कौशल राजगढ़िया, मनोज चौधरी, रमन बोडा, प्रवक्ता संजय सर्राफ सहित अन्य सदस्यों ने कवि सम्मेलन में पधारे ख्याति प्राप्त अंतरराष्ट्रीय कवि सुरेंद्र शर्मा, सुरेंद्र दुबे, अनिल अग्रवाल अग्रवंशी, राजेश अग्रवाल, दीपक सैनी एवं कवियत्री साक्षी तिवारी, को होलीयाना अंदाज में सब्जी की माला, पुष्प गुच्छ, अंग वस्त्र एवं मोंमेटो देकर स्वागत किया।
स्वागत भाषण देते हुए समिति के अध्यक्ष अशोक नारसरिया ने कहा कि समिति विगत 8 वर्षों से कवि सम्मेलन का आयोजन करा रही है अब तक देश के कई नामी-गिरामी हास्य कवियों इस आयोजन में शिरकत की है। तथा यह आठवां आयोजन है।
कवि राजेश अग्रवाल कवि सम्मेलन का संचालन करते हुए हंसी के फव्वारे की बौछार करते तीखे वाण व्यंग का मधुर संगम पेश किया। हास्य रस के विख्यात पद्मश्री कवि सुरेंद्र शर्मा ने अपने चुटीली हास्य कविताओं एवं अपनी चार लाइणै लुगाई पर कविताओं से श्रोताओं को खूब गुदगुदाया, उन्होंने कहा कि जिंदगी हंसने के लिए है हजार टेंशन है इसमें हंस लीजिए तो सारे टेंशन रफूचक्कर हो जाएंगे, चुनावी मौसम है...।
उन्होंने कहा कि देश मांगता एक ही दान तुम केवल कर दो मतदान.. राम शबरी का झूठा बेर खा सकता है पर सबरी राम के मंदिर में क्यों नहीं जा सकती.. मैं आजतक नहीं समझ पाया कि जो मेरा गंदगी उठाता है वह मेरे से गंदा कैसे हो सकता है, झारखंड में एक आदमी भांग के नशे में भैंस पर ही रंग लगाता रहा जब हाथ पूंछ पर गया तो बोला रामू की मां रोज दो चोटी बनाती है आज एक ही चोटी बनायी।
इस देश में राजा रावण हो या राम जनता तो बेचारी सीता है.. पद्मश्री हास्य कवि सुरेंद्र दुबे ने अपनी कविताओं से श्रोताओं को खूब हंसाया कहा कि तेरा वजूद किस्तों में बिकता है बावला है जो कविता लिखता है... और रांची की एक बात खास है यहां का आदमी झकास है... अनिल अग्रवाल अग्रवंशी एवं लाफ्टर चैलेंज के चैंपियन दीपक सैनी ने अपने अपने तीखे व्यंग अंदाज से दर्शकों को खूब गुदगुदाया कवियों ने अपने अलबेला अंदाज से अपने हास्य कविताओं के जरिए लोगों को हंसाते हंसाते लोटपोट कर दिया।
उन्होंने वर्तमान राजनीति, देश की हालात, आतंकवाद, सामाजिक बुराइयां पर भी जमकर कटाक्ष किया। वीर रस की कवयित्री लखनऊ की साक्षी तिवारी ने कई चुटकुले व्यंग कविताओं की लड़ी लगा दी। साक्षी तिवारी ने अपने कविता के जरिए से कहा कि रजत लटके सितारों से मुझे मतलब नहीं कोई मेरा हीरो है हर सैनिक उन्हीं की शान लिखूंगी, हजारों रंग है।
इसके बाद रंगीन वतन मेरा कहीं उड़ते अमीरों की गुलालों का चमन मेरा जो सरहदों पर खेलते हैं खून की होली हमारे देश के रणबांकुरे को सौ नमन मेरा.. इस दौरान हंसी के ठहाके देर रात तक चली। कवि सम्मेलन मे 3000 से भी अधिक लोगों ने हंसी के साथ कवि सम्मेलन का लुफ्त उठाया। बड़ी संख्या में महिलाएं भी उपस्थित थी।
दर्शकों के लिए एलईडी भी मैदान में लगाए गये थे पेयजल जलपान एवं ठंडाई का विशेष काउंटर की व्यवस्था की गयी थी। कार्यक्रम का संचालन मुख्य संयोजक सुरेश चंद्र अग्रवाल ने की। धन्यवाद- ज्ञापन ललित कुमार पोद्दार ने किया। श्रोताओं के बीच मे सांसद संजय सेठ ने सपरिवार हास्य कवि सम्मेलन का लुत्फ उठाया।
कार्यक्रम में पंकज पोद्दार, महावीर सोमानी, कमल सिंघानिया, भगवती सिंघानिया, मनोज सिंघानिया, रविंद्र मोदी, संजीव विजयवर्गीय, कुणाल अजमानी, ललित कुमार पोद्दार, पवन पोद्दार, अनिल अग्रवाल, विनोद जैन, कमल जैन, रतन मोर, पवन शर्मा, किशोर मंत्री, राजेश भरतिया, निर्भय शंकर हारित, कौशल राजगढ़िया, संतोष अग्रवाल, मनोज बजाज, मनोज चौधरी, संजय सर्राफ, प्रमोद बजाज, अमित चौधरी, सौरभ बजाज, विकास अग्रवाल, मनीष लोधा, अमित बजाज, रौनक झुनझुनवाला,अनूप अग्रवाल, सनी टिबडेवाल, अनमोल टिबडे़वाल, मुकेश काबरा, मनोज नरेड़ी, पारस अग्रवाल आदि के अलावे बड़ी संख्या में शहर के गणमान्य लोग उपस्थित थे। उक्त जानकारी समिति के प्रवक्ता संजय सर्राफ ने दी।
टीम एबीएन, पलामू। जमीन विवाद में गोली का बदला लेने के लिए चाकू से हत्या कर दी गयी। गोलीबारी के एक साल बाद दो दोस्तों की चाकू से हत्या कर दी गयी। दोनों का शव कोयल नदी के किनारे से बरामद किया गया है।
पहली हत्या चैनपुर थाना क्षेत्र में हुई जबकि दूसरी हत्या टाउन थाना क्षेत्र में हुई। दोनों हत्याओं में युवकों का गला काटा गया है। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच कर रही है।
दरअसल, पलामू के चैनपुर थाना क्षेत्र के सेमरटांड़ निवासी राजेश कुमार अपने दोस्त बौधा के साथ सुबह टहलने के लिए कोयल नदी के किनारे गये थे। इसी क्रम में अपराधियों ने घात लगाकर दोनों पर हमला कर दिया।
इस हमले में अपराधियों ने राजेश कुमार की गला रेत कर मौके पर ही हत्या कर दी। वहीं जान बचाने के लिए बौधा भागने लगे। भागने के क्रम में अपराधियों ने नदी के दूसरे किनारे पर उसकी भी गला रेत कर हत्या कर दी। दोनों के बीच काफी दिनों से विवाद चल रहा था। इसी विवाद को लेकर हत्या हुई है।
पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। शुरुआत में यह कहानी सामने आयी थी कि पहले युवक की हत्या के प्रतिशोध में दूसरे युवक की हत्या की गयी है। बाद में जब पुलिस ने जांच की तो पता चला कि एक ही गुट के अपराधियों ने दोनों की हत्या की है। -सोनू कुमार, चैनपुर थाना प्रभारी।
चैनपुर थाना क्षेत्र के सेमरटांड़ के श्याम और राम नामक व्यक्ति के साथ राजेश कुमार के परिवार के सदस्यों के बीच जमीन विवाद चल रहा था। एक साल पहले भी इसी विवाद में फायरिंग हुई थी। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच विवाद बढ़ गया।
रविवार की सुबह राजेश नदी में शौच के लिए गया था। इसी क्रम में दूसरे पक्ष के लोगों ने चाकू से उसका गला काट दिया। फिर वहां से भाग रहे बौधा की हत्या कर नदी के दूसरी छोर पर फेंक दिया।
टीम एबीएन, खूंटी/ रांची। खूंटी लोकसभा सीट को झारखंड की हॉट सीट मानी जाती है। यहां से केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा एक बार फिर से चुनावी मैदान में हैं। 2019 में महज 14 सौ 45 वोटों के मार्जिन से अर्जुन मुंडा ने जीत हासिल की थी।
इस बार अर्जुन मुंडा अपनी जीत की मार्जिन बड़ा बनाने की कोशिश करेंगे, लेकिन ये तो वक्त ही बताएगा कि अर्जुन मुंडा अपने इस मकदस में कामयाब हो पायेंगे या नहीं। झारखंड के 14 लोकसभा सीटों में से एक खूंटी लोकसभा सीट है। आपको बता दें कि साल 2000 तक खूंटी भी बिहार का ही एक हिस्सा हुआ करता था।
आजादी के बाद 1967 तक लगातार चार आम चुनाव में कांग्रेस को जीत मिली और जयपाल सिंह सांसद बने। 1971 में इस सीट पर झारखंड पार्टी के निरल एनम होरो को जीत मिली जबकि 1977 में जनता पार्टी के टिकट पर करिया मुंडा सांसद चुने गये।
इसके बाद 1980 में एक बार फिर से झारखंड पार्टी के निरल एनम होरो सांसद चुने गये। 1984 में इस सीट पर कांग्रेस के सिमोन टिग्गा जीतकर संसद पहुंचे। इसके बाद 1989 से 1999 तक लगातार 5 बार इस सीट पर बीजेपी के करिया मुंडा सांसद चुने गये।
हालांकि 2004 में कांग्रेस ने वापसी की और सुशीला केरकेट्टा सांसद चुनी गयी, लेकिन 2009 और 2014 में इस सीट पर फिर से बीजेपी के करिया मुंडा सांसद चुने गये। खूंटी लोकसभा सीट के तहत 6 विधानसभा सीटें आती हैं, जिनमें खूंटी जिले की तोरपा और खूंटी विधानसभा शामिल है।
वहीं रांची जिले की तमर विधानसभा और सरायकेला-खरसावां जिले की खरसावां विधानसभा भी खूंटी लोकसभा का हिस्सा है और सिमडेगा जिले की कोलेबिरा और सिमडेगा विधानसभा क्षेत्र भी खूंटी लोकसभा के दायरे में शामिल है। 2019 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी कैंडिडेट अर्जुन मुंडा ने खूंटी से जीत हासिल की।
अर्जुन मुंडा ने कांग्रेस कैंडिडेट कालीचरण मुंडा को महज 14 सौ 45 वोट के अंतर से हराया था। वहीं कालीचरण मुंडा ने तीन लाख 81 हजार 193 वोट लाकर दूसरा स्थान हासिल किया तो नोटा को 21 हजार 245 वोट मिले। खूंटी लोकसभा सीट पर नोटा तीसरे नंबर पर रहा था।
एबीएन न्यूज नेटवर्क, चरही (हजारीबाग)। हजारीबाग के चुरचू थाना क्षेत्र में चचेरे भाई को एक व्यक्ति ने फरसे से काट दिया। इससे उसकी हालत गंभीर है। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और फरसे को जब्त कर लिया। इधर, वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार है। ग्रामीणों की मानें, तो आरोपी की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है।
टीम एबीएन, रांची। भगत सिंह को शहादत दिवस पर श्रद्धांजलि दी गयी। रांची के हरमू स्थित भगत सिंह पार्क में स्थापित उनकी प्रतिमा पर भगत सिंह फाउंडेशन ने श्रद्धासुमन अर्पित किया।
इस दौरान उनके विचारों और मूल्यों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया। आज ही के दिन आजादी के दीवाने भगत सिंह, सुखदेव व राज गुरु को ब्रिटिश सरकार ने फांसी दे दी थी।
कार्यक्रम में जयशंकर चौधरी, सुभाषचन्द्र प्रसाद, अनन्त प्रसाद गुप्ता, दिलीप सिंह, अनुज तिवारी, रविन्द्र सिंह, बिट्टू समर नाथ सिन्हा, महानन्द यादव, प्रवीण परिमल, मनोज शर्मा, शम्भू, चन्दन, कुंवर, इबरार अहमद, वाकिलूर रहमान नबाब, प्रदीप प्रसाद, रामचन्द्र, रमेश प्रसाद एवं अन्य लोग उपस्थित थे।
एबीएन न्यूज नेटवर्क, हजारीबाग। जिला अंतर्गत बरकट्ठा प्रखंड मुख्यालय के समीप जीटी रोड पर हुई सड़क दुर्घटना में युवक की मौके पर ही मौत हो गयी। ये हादसा शनिवार की सुबह 9:30 बजे के आसपास की है।
जानकारी के अनुसार हजारीबाग से बगोदर की ओर जा रही ग्लैमर मोटर साइकिल को पीछे से आ रही ट्रेलर ने चपेट में ले लिया। घटना के बाद ट्रेलर के चक्के में फंसे बाइक सवार को चालक ने काफी दूर तक घसीट लिया। इसके बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दिया।
जानकारी के मुताबिक युवक अपने ससुराल बरही से घर वापस लौट रहा था। इस दौरान पीछे से आ रही ट्रेलर ने उसे पीछे से टक्कर मार दिया। जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गयी। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बाइक सवार युवक को ट्रेलर ने काफी दूर तक घसीट ले गया। घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दिया। इससे सड़क के दोनों किनारों पर वाहनों की लंबी कतार लग गयी।
टीम एबीएन, रांची। राजधानी रांची के लोअर बाजार थाना क्षेत्र में शनिवार को दिनदहाड़े एक युवक की अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी। वह अपनी पत्नी के साथ बाजार करने आया था। इसी दौरान उसे अपराधियों ने गोली मार दी। इस वारदात में युवक घायल हो गया था। उसे आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी।
जानकारी के अनुसार ये घटना उर्दू लाइब्रेरी के पास की है। बताया जा रहा है कि ये मामला आपसी रंजिश का है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। उर्दू लाइब्रेरी के पास जिस युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गयी है, उसका नाम छोटू रंगसाज है।
वह गढ़वा जिले के रंका का रहनेवाला था। वह कुख्यात अपराधी था। गढ़वा के लिए आतंक का पर्याय बना हुआ था। उस पर हत्या समेत कई मामले दर्ज हैं। रंगों के पर्व होली में शांति-व्यवस्था को लेकर जहां एक तरफ पुलिस सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने में जुटी है।
वहीं वारदात को अंजाम देकर अपराधी रांची पुलिस को चुनौती दे रहे हैं। झारखंड की राजधानी रांची में अपराधी बेलगाम हो गये हैं। शनिवार को दिनदहाड़े एक युवक को अपराधियों ने गोली मार दी। घायल अवस्था में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी मौत हो गयी।
टीम एबीएन, रांची। जेसीआई यूथ और लिटिल एंजल के संयुक्त तत्वावधान में पिछले 3 दिनों से चल रहे स्प्रिंगं कैंप शनिवार को समापन हो गया। इस अवसर पर बच्चों ने अपनी प्रतिभा का बेहतरीन प्रदर्शन किया।
स्प्रिंग कैंप में डांसिंग, ड्रामा, प्रिंटिंग आर्ट एंड क्राफ्ट तथा गेम्स आदि सिखाये गये। संस्था की अध्यक्ष सोनल अग्रवाल बताया कि समापन अवसर पर बच्चों ने अपनी विलक्षण प्रतिभा का परिचय देते हुए विभिन्न रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया। बच्चों के साथ फूलों की होली खेली गयी।
समापन मौके पर प्रतिभागी बच्चों को प्रशस्ति पत्र देकर उनका उत्साहवर्धन किया गया। यह उनके विकास में मील का पत्थर साबित होगा। कैंप में बच्चों ने जो सीखा उसका बखूबी प्रदर्शन किया। कैंप में बच्चों को बताया गया कि कैसे वह पढ़ाई के साथ-साथ अपनी पसंद के गेम में अपना बेहतर प्रदर्शन कर सकते हैं।
स्कूल की प्रधानाचार्य संध्या बागला ने बच्चों को संबोधित करते हुए अपने संबोधन में कहा कि शिक्षा के लिए तो हम अपनी पाठ्य पुस्तकों से पूरे वर्ष शिक्षा प्राप्त करते ही है, लेकिन इसके अतिरिक्त भी हमारे जीवन के सर्वांगीण विकास के लिए समय समय पर कुछ हटकर भी अनेक गतिविधियां और क्रियाकलाप अत्यंत उपयोगी हो सकते हैं।
स्प्रिंग कैंप इसका बेहतर विकल्प है, जिसमें हम अपना शारीरिक एवं मानसिक विकास कर सकते है। स्प्रिंग कैंप में प्रतिभाग करने वाले सभी बच्चे बधाई के पात्र हैं। स्प्रिंग कैम्प के सफल समापन पर जेसीआई यूथ की ओर से सभी बच्चों और स्कूल की शिक्षिका को गिफ्ट दिया गया।
कार्यक्रम में सहयोग के लिए जेसीआई यूथ ने लिटिल एंजल स्कूल की प्रधानाचार्य संध्या बागला एवं उनकी पूरी टीम का आभार व्यक्त किया है। समापन समारोह में अध्यक्ष सोनल अग्रवाल, सचिव ऋचा जालान कार्यक्रम की संयोजिका मोनिका ग़ोयनका व अन्य सदस्य उपस्थित थे।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse