झारखंड

View All
Published / 2024-04-04 23:56:04
कांके डैम को कचरा डैम से संबोधित करने की अपील

  • जलाशय बचाओ अभियान समिति ने शुरू की गांधीगिरी

टीम एबीएन, रांची। गुरुवार को जलाशय बचाओ अभियान समिति ने कांके डैम का नया नामकरण कर कचरा डैम कर दिया है। नामकरण के लिए समिति के दर्जनों सदस्य और आम नागरिक डैम के गेट नं 2 पर जमा हुए। 

समिति के सदस्यों ने बैनर लगा कर डैम के रास्ते गुजरने वाले राहगीरों से अनुरोध किया कि जब तक डैम की साफ सफाई नहीं होती है जब तक सरकार और नगर निगम सांसद और विधायक समेत सभी अधिकार प्राप्त लोग इस डैम को अतिक्रमण, प्रदूषण और बर्बादी से बचाने का प्रयास नहीं करें तब तक सभी लोग इसे कचरा डैम के नाम से संबोधित करें।

प्रदर्शन का नेतृत्व करते हुए संयोजक अमृतेश पाठक ने कहा कि जिस तरह से डैम में पूरे रांची का कचरा, पालीथीन मल-मूत्र और जलकुंभी भर गया है और इसका पानी जिस तरह दिखाई दे रहा है उसको देखते हुए इसे कचरा डैम कहना ही युक्तिसंगत है। उन्होंने पेयजल एवं स्वच्छता विभाग, नगर निगम समेत सभी अधिकार प्राप्त लोगों पर आरोप लगाते हुए कहा कि जनहित से जुड़े काम में न वोट है न नोट इसलिए इस डैम को लेकर जन प्रतिनिधि से लेकर अधिकारियों तक को कोई रूचि नहीं है। यह डैम सरकारी उदासीनता और जनता के रवैए के कारण आज अंतिम सांस ले रहा है।

समिति ने तय किया है कि 7 दिनों में यदि जलकुंभी की सफाई नहीं होती है तो समिति नगर निगम में ताला लगा देगी और पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के मंत्री का आवास घेर लेगी। कार्यक्रम में मंटू मुंडा, रमेश मुंडा, करन मुंडा, सोनु लकड़ा, पिंटू मुंडा, मनोज मुंडा, बिरसा मुंडा, करमा लोहड़ा, संतोष नायक, राहुल उरांव,अजय उरांव, मनीष तिर्की, नकुल गोप, जोरावर सिंह, विपिन साह समेत दर्जनों लोग शामिल हुए। उक्त जानकारी जलाशय बचाओ अभियान समिति के संयोजक अमृतेश पाठक (95461 51078) ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी।

Published / 2024-04-04 23:53:09
गिरिडीह : महारानी बस से एक करोड़ से अधिक बरामद

  • गिरिडीह में एफएसटी विभाग की बड़ी कार्रवाई

एबीएन न्यूज नेटवर्क, गिरिडीह। जिले में लोकसभा चुनाव के मद्देनजर किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि पर रोक लगाने के लिए कार्रवाई जारी है। इसी कड़ी में एफएसटी विभाग की टीम ने बुधवार रात बगोदर से औरा के बीच वाहन चेकिंग अभियान चलाया।

इस दौरान जीटी रोड पर बिहार से कोलकाता जाने वाली महरानी बस में छापामारी की गयी। जहां से 1 करोड़ 9 लाख 50 हजार रुपये की बरामदगी हुई है। जिसमें एक व्यक्ति के पास से 67 हजार 50 हजार रुपये तथा दूसरे के पास से 42 लाख मिले हैं।

Published / 2024-04-04 23:51:49
देवघर एसपी को हटाने से निशाने पर भाजपा और चुनाव आयोग

  • देवघर एसपी को चुनाव आयोग द्वारा हटाये जाने को लेकर झामुमो ने भाजपा पर बोला हमला, जांच एजेंसियों पर लगाये कई आरोप

एबीएन न्यूज नेटवर्क, देवघर। चुनाव आयोग द्वारा देवघर एसपी को हटाये जाने के मामले पर जेएमएम ने चुनाव आयोग सहित जांच एजेंसियों पर कई आरोप लगाये। 

झामुमो कार्यालय में बीते बुधवार को पार्टी के केंद्रीय महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने देवघर एसपी को चुनाव आयोग द्वारा हटाये जाने को लेकर भाजपा पर भी हमला बोला। सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा कि जिस तरह देवघर में एसपी को चुनाव आयोग के द्वारा हटाया गया है उससे यही लगता है कि अब चुनाव आयोग भी बीजेपी के कंट्रोल में है। 

सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा कि पुलिस अधिकारी को हटा कर क्या पुलिस या प्रशासन का अनुसंधान बंद हो जायेगा। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग का पावर या क्षमता 5 जून के बाद खत्म हो जायेगी। उसके बाद क्या होगा। सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा कि कौन सी दिशा तय कर रहा है चुनाव आयोग। सुप्रियो ने कहा कि कोई भी पुलिस अधिकारी किसी अधिकारी या नेता के खिलाफ शिकायत करता है तो उसको हटा दिया जाता है।

Published / 2024-04-03 23:43:30
कोडरमा : बंद क्वार्टर से चोरों ने उड़ाये लाखों के जेवरात

  • तिलैया डैम ओपी में दिया गया है आवेदन 

टीम एबीएन, कोडरमा। तिलैया डैम ओपी अंतर्गत तिलैया डैम स्थित डीवीसी से सेवानिवृत शिक्षक बसंत पांडेय के बंद क्वार्टर नंबर एफ /बी से अज्ञात चोरों ने 1 अप्रैल को लाखों रुपये के जेबरात की चोरी कर ली है। 

इस संबंध में बसंत पांडेय के साढू अंगलाल पांडेय के पुत्र शिव शंकर पांडेय ने तिलैया डैम ओपी में आवेदन देकर मामले में कार्रवाई करने की मांग की है। तिलैया डैम आॅफिस में दिए गए आवेदन में शिव शंकर पांडेय ने कहा है कि उनका मौसा बसंत पांडेय 20 मार्च को अपने छोटे बेटे के यहां विशाखापट्टनम गए हुए हैं। इस क्रम में वह अपना क्वार्टर बंद करके गए हैं। 

1 अप्रैल को बगल के ही शिक्षक अनिल कुमार के द्वारा शिव शंकर पांडेय के पिता अंगलाल पांडेय को बताया गया कि आपके साढू के क्वार्टर का दरवाजा खुला हुआ है। फिर अंगलाल पांडेय के द्वारा अपने साढू बसंत पांडेय को फोन किया गया और बताया गया। जवाब में बसंत पांडेय ने कहा कि आप लोग जाकर देखिए। जब उन्होंने क्वार्टर में प्रवेश कर देखा तो लॉकर टूटा हुआ पाया। तथा उसमें रखे कीमती जेवरात की चोरी हो गई थी। 

चोरी गए जेवरों में सोने का एक हार, सोने का चेन, सोने की अंगूठी, सोने का मांग टीका, सोने के चार कान की बाली और डीवीसी के द्वारा सेवानिवृत्ति के पश्चात दिया गया 8 ग्राम के सोने का सिक्का शामिल है। इसकी कीमत लगभग 7 से 8 लख रुपए बताई जा रही है। आवेदन में इस मामले की जांच कर यथोचित कार्रवाई करने की मांग की गयी है।

Published / 2024-04-03 23:40:55
कोडरमा : बंद पत्थर खदान से मिला लापता युवती का शव

  • पिछले छह दिनों से लापता थी प्रीति कुमारी
    क्षेत्र में फैली सनसनी
  • जांच में जुटी पुलिस, खदानों के किनारे नहीं है सुरक्षा की कोई व्यवस्था

टीम एबीएन, कोडरमा। नवलशाही थाना क्षेत्र अंतर्गत पुरनाडीह मौजा स्थित बंद पड़े पत्थर खदान से एक युवती का शव बुधवार की सुबह बरामद किया गया है। मृतका की पहचान प्रीति कुमारी, उम्र करीब 21 वर्ष, पिता कन्हैया साव, साकिन पुरनाडीह, थाना नवलशाही निवासी के रूप में हुई है। 

मृतिका इंटर महाविद्यालय डोमचांच कक्षा 12वीं कक्षा की छात्रा बताया जाती है। गत दिनों पूर्व युवती के पिता कन्हैया साव ने अपनी पुत्री की गुमशुदगी को लेकर नवलशाही थाना में गुमशुदगी की रिपोर्ट भी दर्ज कराया थी। उन्होंने बताया की मेरी पुत्री 27 मार्च दोपहर 12 बजे से लापता थी। 

जिसे लेकर काफी खोजबीन किया, परंतु नहीं मिली। फिर 28 मार्च को नवलशाही थाना मे गुमशुदगी को लेकर आवेदन देकर खोजबीन कर मदद की गुहार लगाए थे। उन्होंने आगे बताया कि 3 अप्रैल को अहले सुबह मृतका के पिता खदान तरफ गए थे तो देखा की उनकी हीं पुत्री का शव है। तब फिर हो हल्ला किए। जहां ग्रामीणों का जमवाडा लगना शुरू हो गया। 

नवलशाही पुलिस को सूचना दी गयी। वहीं घटना स्थल पर नवलशाही थाना प्रभारी नितेश कुमार अपने पुलिस दल-बल के साथ पहुंच कर स्थानीय लोगों के मदद से शव को खदान से बाहर निकाला एवं शव का पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल कोडरमा भेज दिया। मृतका के परिजनों के अनुसार युवती ने आत्महत्या की है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही हैं। 

वहीं मृतका के परिजनों ने खदान संचालक पर आरोप लगाया कि उक्त पत्थर खदान में सुरक्षा मानको को लेकर चारों ओर बैरिकेटिंग की व्यवस्था होती तो इतनी बड़ी घटना नहीं घटती। सूत्रों की मानें तो प्रीति औऱ उसकी भाभी में कुछ कहासुनी होने से आत्महत्या कर लेने की आशंका जताई जा रही है। 

साथ ही बता दें कि क्षेत्र के कई ऐसे बंद पड़े पत्थर खदान हैं जहां सुरक्षा मानको की घोर अनदेखी की गयी हैं। इससे आये दिन लगातार घटनाएं हो रही हैं। मौके पर डोमचांच अंचलाअधिकारी रविंद्र कुमार पाण्डेय, एसआई राजीव प्रकाश पंडित समेत कई सशस्त्र पुलिस बल के जवान मौजूद थे।

Published / 2024-04-03 11:24:32
आज आयोजित होगा झारखंड वॉलीबॉल दिवस

टीम एबीएन, रांची। झारखंड वॉलीबॉल संघ एवं इसकी संबद्ध इकाई ने अंतरराष्ट्रीय प्रशिक्षक, राष्ट्रीय निर्णायक व झारखंड ओलिंपिक संघ के कार्यकारी अध्यक्ष शेखर बोस के जन्मदिन पर को झारखंड वॉलीबॉल दिवस के रूप में मनाने का निर्णय लिया है। 

बुधवार को राज्य के सभी जिला वॉलीबॉल संघ, इकाइयों एवं वॉलीबॉल प्रेमियों द्वारा अपने मुख्यालय में वॉलीबॉल एवं उससे संबंधित गतविधियां आयोजित की जायेंगी।

Published / 2024-04-02 23:55:00
लगातार छठी बार श्री रामनवमी झंडा महासमिति के अध्यक्ष बने संतोष

टीम एबीएन, कोडरमा। श्री रामनवमी झंडा महासमिति की बैठक मंगलवार को बेलाटांड़ स्थित कला मंदिर के प्रांगण में हुई। जिसकी अध्यक्षता महासमिति के संस्थापक महावीर मोदी एवं संचालन चंदन चक्रवर्ती ने की। इसमें भाजपा नेता रमेश सिंह भी उपस्थित रहे। श्री मोदी ने बताया कि वर्ष 1985 में श्री राम नवमी झंडा महासमिति की नींव रखी गयी थी। बैठक के दौरान सर्वसम्मति से श्री राम नवमी झंडा महासमिति का अध्यक्ष  संतोष यादव और महासचिव चंदन चक्रवर्ती चुने गये। 

मौके पर अध्यक्ष संतोष यादव ने लगातार छठी बार महासमिति का अध्यक्ष चुने जाने पर सभी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस वर्ष पूरे भव्यता के साथ झंडा चौक पर श्री राम नवमी झंडा महासमिति के द्वारा विभिन्न अखाड़ा समितियों का स्वागत एवं कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि शीघ्र ही महासमिति के कार्यकारिणी कमेटी का विस्तार किया जायेगा। 

मौके सिद्धि प्रसाद, महेंद्र यादव, संजय यादव, पिंटू गुप्ता, लखन सिंह, ओम प्रकाश निरंजन,सचिन कुमार, अमित कुमार, शुभम कुमार, राहुल यादव, रौशन यादव, रोहित यादव, बिनोद यादव, विक्रम कुमार, यशपाल सिंह गोल्डेन, मनोज सहाय पिंकू, रवि यादव, ईश्वर मोदी, अविनाश चंद्रवंशी, प्रदीप सुमन, सुषमा सुमन, बालगोविंद मोदी, लक्ष्मी बर्णवाल, कविता कुमारी, पूनम बर्णवाल आदि मौजूद थे।

Published / 2024-04-02 23:53:07
मां मथुरासिनी महोत्सव के सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन कल

मां मथुरासिनी महोत्सव के दूसरे दिन विविध कार्यक्रमों का आयोजन 

टीम एबीएन, कोडरमा। माहुरी वैश्य मंडल द्वारा आयोजित तीन दिवसीय मां मथुरासानी महोत्सव के दूसरे दिन मंगलवार को माहुरी भवन में विविध कार्यक्रम किया गया। यहां सुबह पूजा और हवन कार्यक्रम हुआ, जिसमें यजमान के रूप में राजन भदनी और आरती भदानी ने हिस्सा लिया। पूजा अखिलेश्वर पांडेय ने करायी। इसके बाद भक्तों के बीच प्रसाद बांटा गया। प्रसाद वितरण के बाद अखंड ज्योत के साथ सभा 11 घंटे के लिए भजन कार्यक्रम शुरू हुआ। मां मथुरासनी के वेश में सजी आरिणी भदानी ने लोगों का मन मोह लिया। 

इसमें समाज के अध्यक्ष मुन्ना भदानी, सचिव संजय तर्वे, राकेश कपसीमें, सत्येंद्र सिन्हा, विनोद चौरसिया, आशीष भदानी, पूनम सेठ और साक्षी भदानी के द्वारा विभिन्न देवी-देवताओं पर आधारित भजन की प्रस्तुति दी गयी। इसके अलावा अलग-अलग संगठन के लोग भी शामिल होकर भजन-कीर्तन में अपना योगदान दिया। शाम में महाआरती हुई और रात में समाज के लोगों के द्वारा डांडिया कार्यक्रम का आयोजन हुआ। 

गजरा अर्पण के साथ दूसरे दिन के कार्यक्रम का समापन हुआ। जबकि बुधवार की शाम नटराज कला केंद्र के निदेशक राजेश भदानी के नेतृत्व में समाज के बच्चों के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी जायेगी। इसकी तैयारी पूरी कर ली गई है। कार्यक्रम में काफी संख्या में महिला, पुरुष और बच्चे शामिल हुए।

Page 611 of 1701

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse