झारखंड

View All
Published / 2026-05-22 22:09:10
बुद्धा फाउंडेशन ने आर्थिक पिछड़े बच्चों को दिये नूतन वस्त्र

  • बुद्धा फाउंडेशन के द्वारा आर्थिक पिछड़े बच्चों को नूतन वस्त्र दिया गया

टीम एबीएन, रांची । जोहार लॉर्ड बुद्धा फाउंडेशन द्वारा वस्त्र वितरण कार्यक्रम का आयोजन श्री रामप्रवेश बल संस्कार केंद्र, वीर बिरसा नगर, रांची में किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलित कर मुख्य अतिथि ई. जी.के. शर्मा, विशिष्ट अतिथि विजय कुमार माथुर एवं अतिथि ई. नागेंद्र प्रसाद और ई. एच.पी. भगत ने किया।

मुख्य अतिथि ने कहा कि आर्थिक पिछड़े बच्चों की सहायता करना ईश्वरीय कार्य है, ऐसे कार्य में समाज के समृद्ध और बुद्धिजीवी वर्ग के लोगों को आगे आना चाहिए। विशिष्ट अतिथि ने कहा कि सेवा कार्य से जो सुख का अनुभव होता है वह किसी और कार्य में कहां।

कार्यक्रम के दौरान 30 आर्थिक पिछड़े बच्चों को नूतन वस्त्र दिया गया। जिन में 20 बच्चियों को फ्रॉक सूट, पजामा एवं दुपट्टा मिला । वही 10 बच्चों को टी-शर्ट मिला। सभी नूतन वस्त्र फाउंडेशन के प्रशिक्षण केंद्र में तैयार किया गया था।

फाउंडेशन के सेवा विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष ई. जी.पी. सिंह ने कहा कि यह कार्यक्रम पूरे वर्ष चलता रहेगा। सभी का सहयोग और समर्थन लगातार रहा तो बहुत से आर्थिक पिछड़े बच्चों को इसका लाभ मिलेगा।

फाउंडेशन के सी.ई.ओ. डॉ भारत भूषण ने कहा कि ऐसे कार्य समाज के सहयोग से ही चलता है। कार्यक्रम के दौरान नागेंद्र प्रसाद एवं हरेंद्र प्रसाद भगत को ज्ञान ज्योति प्रेरणा सम्मान-2026 से सम्मानित किया गया।कार्यक्रम को सफल बनाने में मुख्य रूप से चरवा भगत, सावित्री कुमारी, अंजलि कुमारी एवं संजना कुमारी का रहा।

Published / 2026-05-22 22:05:36
26 मई को होने वाली भव्य गंगा आरती को लेकर बड़ा तालाब का निरीक्षण, तैयारियों का लिया गया जायजा : रंजीत साहू

  • 26 मई को होने वाली भव्य गंगा आरती को लेकर बड़ा तालाब का निरीक्षण, तैयारियों का लिया गया जायजा : रंजीत साहू

एबीएन न्यूज नेटवर्क, लोहरदगा। जिले में आगामी 26 मई को गंगा दशहरा के पावन अवसर पर आयोजित होने वाली भव्य गंगा आरती कार्यक्रम को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं।

इसी क्रम में आयोजन समिति के प्रतिनिधिमंडल द्वारा बड़ा तालाब परिसर का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान प्रतिनिधिमंडल ने तालाब परिसर में साफ-सफाई, लाइट व्यवस्था, बैठने की सुविधा, सुरक्षा व्यवस्था तथा अन्य आवश्यक तैयारियों का जायजा लिया।

कार्यक्रम को भव्य एवं आकर्षक बनाने को लेकर संबंधित व्यवस्थाओं पर विशेष ध्यान देने की बात कही गई। प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने बताया कि गंगा आरती में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है जिसे देखते हुए सभी व्यवस्थाएं बेहतर तरीके से सुनिश्चित की जा रही हैं।

साथ ही नगरवासियों से कार्यक्रम में शामिल होकर गंगा आरती को सफल बनाने की अपील की गई। इस मौके पर अनिल कुमार गुप्ता, विजय खत्री, रंजीत साहू, चंदन गोयल, अशोक कासकर, सचिन कुमार साहू, सत्यम कुमार, चंदन गोप सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

Published / 2026-05-22 21:38:39
लातेहार : इंटक यूनियन के नेता लखन प्रसाद जायसवाल के घर पहुंचे धीरज प्रसाद साहू

  • लातेहार : इंटक यूनियन के नेता लखन प्रसाद जायसवाल के घर पहुंचे धीरज प्रसाद साहू
  • परिजनों को हर संभव मदद करने का दिया आश्वासन

एबीएन न्यूज नेटवर्क, चंदवा। चंदवा झारखंड के पूर्व राज्य सभा सांसद  धीरज प्रसाद साहू चंदवा प्रखंड के नगर पहुंचे। परिजनों से मिलकर बच्चों तथा परिवार जनों को संतान दिया। बताते चले की कांग्रेस नेता सह इंटक नेता लखन प्रसाद जायसवाल 20 मई को लू लग जाने के कारण निधन हो गया था। 

इसकी सूचना मिलते ही धीरज प्रसाद साहू 22 मई को उनके पैतृक आवास नगर चंदवा पहुंचकर परिजनों को  ढाढस दिया और कहा कि लखन प्रसाद जायसवाल हमारे बहुत ही नजदीकी आदमी थे। हमारे बड़े भाई शिवप्रसाद साहू के साथ उन्होंने अपनी राजनीतिक जीवन की शुरुआत की थी। उसी समय से हमारे परिवार से लखन प्रसाद जायसवाल का जुड़ाव रहा है।  

आज लखन के नहीं रहने से पार्टी के साथ-साथ व्यक्तिगत क्षति हुई है। जिसको भरा नहीं जा सकता है। यह कभी  उम्मीद नहीं था कि लखन प्रसाद जायसवाल हम लोग के बीच इस तरह से चले जाएंगे। हमें बहुत क्षति हुई है। इस क्षेत्र में हम लोग किसी भी तरह का कार्य लखन प्रसाद जायसवाल के रहने से आसानी से किया करते थे। 

इस दौरान श्री साहू ने लखन प्रसाद जायसवाल के धर्मपत्नी बड़े पुत्र रितेश जायसवाल छोटे पुत्र जितेंद्र जायसवाल और परिजनों से मिलकर कहा कि मैं पूरे परिवार के साथ हर संभव खड़ा रहूंगा।  इस अवसर पर इंटक के अध्यक्ष निश्चित जायसवाल मुकेश कुमार सिंह उदय साहू महेंद्र तिवारी सौरभ साहू उर्फ गोलू समेत कई लोग मौजूद थे।

Published / 2026-05-22 21:36:31
आदिवासियों की अस्मिता से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं : सुखदेव भगत

  • आदिवासियों की अस्मिता से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं, वनवासी शब्द का हम पुरजोर विरोध करते हैं : सुखदेव भगत
  • आदिवासी शब्द केवल नाम नहीं है, बल्कि देश की सांस्कृतिक विविधता सह अस्तित्व और लोकतांत्रिक मूल्यों का प्रतीक है : सांसद

एबीएन न्यूज नेटवर्क, लोहरदगा। आगामी 24 मई को आरएसएस और भाजपा द्वारा दिल्ली में आयोजित प्रस्तावित जनजातीय समागम को लेकर झारखंड की राजनीति गरमा गई है।

 झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के द्वारा आज कांग्रेस मुख्यालय मेंकांग्रेस नेताओं ने संयुक्त प्रेस वार्ता कर इस आयोजन को आदिवासियों की पहचान, संस्कृति और ऐतिहासिक विरासत पर हमला बताया। सांसद सुखदेव भगत ने कहा की आदिवासियों के अधिकारों और अस्मिता की रक्षा के बजाय उन्हें एक विशेष सांस्कृतिक ढांचे में ढालने की कोशिश की जा रही है। 

आरएसएस की विचारधारा पर निशाना साधते हुए कहा कि ये संगठन आज तक आदिवासी शब्द को स्वीकार नहीं कर पाए हैं। जानबूझकर वनवासी शब्द का इस्तेमाल कर आदिवासियों की गौरवशाली परंपरा, संघर्ष और मूल पहचान को कमजोर करने की कोशिश की जा रही है। सांसद ने कहा कि आदिवासी शब्द केवल एक नाम नहीं, बल्कि देश की सांस्कृतिक विविधता, सह-अस्तित्व और लोकतांत्रिक मूल्यों का प्रतीक है। 

उन्होंने कहा कि आज मंचों पर आदिवासियों के सम्मान की बातें की जाती हैं, लेकिन जमीन पर उनके हिस्से सिर्फ संघर्ष, विस्थापन और शोषण आ रहा है। सांसद ने आरोप लगाया कि भाजपा और आरएसएस आदिवासियों के वास्तविक मुद्दों से ध्यान भटकाकर सांस्कृतिक और भावनात्मक राजनीति कर रहे हैं। 

प्रेस वार्ता के दौरान सरना धर्म कोड का मुद्दा भी प्रमुखता से उठाया गया। नेताओं ने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में झारखंड विधानसभा से सरना धर्म कोड की मांग पारित कर केंद्र सरकार को भेजी गई थी, लेकिन आज तक इस पर कोई सकारात्मक पहल नहीं हुई।

उन्होंने केंद्र सरकार पर आदिवासियों की धार्मिक पहचान की अनदेखी करने का आरोप लगाते हुए कहा कि देश में जंगलों में रहने वाले शेरों और वन्य जीवों की गिनती तो गंभीरता से की जाती है, लेकिन 15 करोड़ आदिवासियों की धार्मिक पहचान को मान्यता देने में केंद्र सरकार पीछे हट जाती है। यह आदिवासियों की आस्था और अस्मिता के साथ अन्याय है। 

कांग्रेस नेताओं ने विकास परियोजनाओं के नाम पर जंगलों की कटाई और आदिवासियों के विस्थापन पर भी चिंता जताई। उन्होंने छत्तीसगढ़ के हसदेव जंगलों और अंडमान-निकोबार के ग्रेट निकोबार ट्रंक रोड प्रोजेक्ट का उदाहरण देते हुए कहा कि कॉर्पोरेट हितों के लिए बड़े पैमाने पर जंगल उजाड़े जा रहे हैं। 

आरोप लगाया गया कि ग्रेट निकोबार परियोजना के तहत 238 हेक्टेयर से अधिक जंगल साफ किए जा रहे हैं, जिनमें आदिम जनजातियों के लिए आरक्षित भूमि भी शामिल है। करीब 10 लाख पेड़ों की कटाई से आदिवासियों और प्रकृति के सह-अस्तित्व पर गंभीर खतरा पैदा हो गया है। 

कांग्रेस नेताओं ने केंद्र सरकार पर समाज की विविधता और सामाजिक ताने-बाने को कमजोर करने का भी आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि देश को भाषाई, सांस्कृतिक और सामाजिक आधार पर बांटने की कोशिश की जा रही है, ताकि लोगों के बीच तनाव पैदा हो और असली मुद्दों से ध्यान भटकाया जा सके।

नेताओं ने कहा कि सरकार अपनी जिम्मेदारियों से बचने के लिए संवेदनशील मुद्दों को राजनीतिक हथियार बना रही है। प्रेस वार्ता के अंत में कांग्रेस नेताओं ने राहुल गांधी के उस बयान का समर्थन किया, जिसमें उन्होंने आदिवासियों को देश का पहला और असली निवासी बताया था। 

नेताओं ने कहा कि जल, जंगल और जमीन पर आदिवासियों का अधिकार केवल राजनीतिक नारा नहीं, बल्कि कांग्रेस की वैचारिक प्रतिबद्धता है। कांग्रेस नेताओं ने चेतावनी देते हुए कहा कि आदिवासियों की पहचान और अधिकारों के साथ किसी भी प्रकार का खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। 

उन्होंने भाजपा और आरएसएस से आदिवासियों के नाम पर दिखावा और सांस्कृतिक नौटंकी बंद करने तथा उनके संवैधानिक और धार्मिक अधिकारों को सम्मानपूर्वक स्वीकार करने की मांग की।  प्रेस वार्ता में झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ,विधायक राजेश कचछप ,रामेश्वर उरांव पूर्व विधायक गीता श्री उरांव सहित अनेक कांग्रेसी उपस्थित थे।

Published / 2026-05-22 17:06:38
मारवाड़ी युवा मंच रांची शाखा और हरि ओम स्माइल का कार्यक्रम रूबरू 27 को

  • मारवाड़ी युवा मंच रांची शाखा एवं हरि ओम स्माइल के संयुक्त तत्वावधान में रूबरू कार्यक्रम का आयोजन 27 को

टीम एबीएन, रांची। वर्तमान समय की व्यस्त एवं तनावपूर्ण जीवनशैली में मानसिक शांति, सकारात्मक ऊर्जा एवं आत्मिक संतुलन की आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए मारवाड़ी युवा मंच रांची शाखा एवं हरि ओम स्माइल के संयुक्त तत्वावधान में रूबरू नामक एक विशेष प्रेरणादायी एवं आध्यात्मिक कार्यक्रम का आयोजन दिनांक 27 सितंबर 2026, बुधवार को शाम 4:30 बजे से डंगरा टोली स्थित स्वर्णभूमि बैंक्वेट हॉल में किया जाएगा।

इस विशेष कार्यक्रम की मुख्य वक्ता प्रसिद्ध Spiritual Healer, Empowering Orator, Life Coach एवं Motivational Speaker डॉ. मोनिका सिंघल होंगी। डॉ. सिंघल देशभर में अपने प्रेरणादायी वक्तव्यों, सकारात्मक जीवन दृष्टिकोण एवं आध्यात्मिक मार्गदर्शन के लिए जानी जाती हैं। वे अपने अनुभव एवं ज्ञान के माध्यम से लोगों को मानसिक तनाव से उबरने, आत्मविश्वास बढ़ाने, जीवन में सकारात्मक सोच विकसित करने एवं बेहतर जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करती हैं।

कार्यक्रम के दौरान डॉ. मोनिका सिंघल उपस्थित लोगों को जीवन में बढ़ते तनाव, पारिवारिक एवं सामाजिक चुनौतियों, मानसिक दबाव तथा आधुनिक जीवनशैली से उत्पन्न परेशानियों से निपटने के प्रभावी उपायों के बारे में विस्तार से मार्गदर्शन देंगी। साथ ही वे आत्मिक ऊर्जा, सकारात्मक सोच, मेडिटेशन एवं मोटिवेशन के माध्यम से जीवन को सफल एवं संतुलित बनाने के सूत्र साझा करेंगी।

कार्यक्रम में शामिल होने के लिए किसी प्रकार का शुल्क नहीं रखा गया है। प्रवेश केवल पूर्व रजिस्ट्रेशन के माध्यम से होगा एवं रजिस्ट्रेशन पूर्णतः निशुल्क रहेगा।

कार्यक्रम के संयोजक अधिक जानकारी एवं रजिस्ट्रेशन हेतु संपर्क करें :

  1. नीरज अग्रवाल 99348 87355
  2. अमित शर्मा 9835903000
  3. गौरव अग्रवाल 9798159755
  4. रवि अग्रवाल 9308370772

शाखा अध्यक्ष विकास अग्रवाल ने शहरवासियों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इस प्रेरणादायी कार्यक्रम का लाभ लेने की अपील की है। रूबरू कार्यक्रम लोगों को नई ऊर्जा, आत्मविश्वास एवं सकारात्मक दिशा प्रदान करेगा।

शाखा सचिव मुकेश शर्मा ने कहा कि मारवाड़ी युवा मंच रांची शाखा हमेशा सामाजिक एवं जनजागरूकता से जुड़े कार्यक्रमों का आयोजन करती रही है। रूबरू कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को मानसिक रूप से सशक्त बनाना एवं उन्हें जीवन को बेहतर तरीके से जीने की प्रेरणा देना है। उक्त जानकारी मंच के प्रवक्ता अमित शर्मा ने दी ।

Published / 2026-05-22 16:58:16
आध्यात्मिक कार्यक्रम रूबरू 27 मई को

  • आध्यात्मिक कार्यक्रम रूबरू 27 मई को
  • 27 मई को डॉ मोनिका सिंघल रांची में
  • स्वर्णभूमि के सभागार में सायं 4:30 से सायं 7 बजे तक चलेगा कार्यक्रम

टीम एबीएन, रांची। आज की तेज़ रफ्तार जिंदगी में जहाँ इंसान बाहर से मुस्कुराता हुआ दिखता है, वहीं भीतर कहीं न कहीं थकान, भय, अकेलापन और बेचैनी भी चुपचाप अपना घर बना लेते हैं। 

ऐसे समय में मन को सुकून, आत्मा को स्पर्श और जीवन को एक नई दिशा देने के उद्देश्य से हरि ओम स्माइल्स की संस्थापिका डॉ. मोनिका सिंघल आगामी 27 मई, बुधवार को रांची के स्वर्णभूमि हॉल में आयोजित विशेष आध्यात्मिक कार्यक्रम रूबरू में उपस्थित होंगी।

करीब तीन घंटे तक चलने वाले इस आत्मिक संवाद में डॉ. मोनिका सिंघल सरल, सहज और हृदयस्पर्शी शब्दों में यह साझा करेंगी कि कैसे मनुष्य आडंबर और दिखावे से दूर रहकर जीवन के छोटे-छोटे पलों में भी आनंद को महसूस कर सकता है। कार्यक्रम में भय से विश्वास की ओर, और स्वयं से आत्मा तक की यात्रा को समझाने का प्रयास किया जाएगा, ताकि व्यक्ति अपने भीतर छिपी शांति और शक्ति से पुनः जुड़ सके।

ना कोई तन से अपंग रहे और ना कोई मन से अपंग रहे, इसी भाव को अपना मूलमंत्र बनाकर डॉ. मोनिका सिंघल देश-विदेश में अनेक प्रेरणादायी कार्यक्रमों के माध्यम से लाखों लोगों के जीवन को सकारात्मक दिशा दे चुकी हैं। अब रांचीवासियों को भी उनके सान्निध्य में कुछ पल बिताने और तनाव, उलझनों तथा मानसिक थकान से दूर आत्मिक शांति का अनुभव करने का अवसर प्राप्त होने जा रहा है।

यह कार्यक्रम केवल एक संबोधन नहीं, बल्कि स्वयं से मिलने और जीवन को नए दृष्टिकोण से महसूस करने की एक भावपूर्ण यात्रा होगा।
उपरोक्त कार्यक्रम 27 मई को सायं 4:30 बजे से सायं 7 बजे तक डंगराटोली  स्तिथ स्वर्णभूमि के सभागार में होगा। प्रवेश निःशुल्क रहेगा समय से 30 मिनट पूर्व ईस्ट मित्रो सहित परिवार के लोग आकर अपना स्थान अवश्य ग्रहण कर ले।

Published / 2026-05-21 21:58:42
राम कनाली क्षेत्र में धड़ल्ले से चल रहा अवैध कोयला कारोबार

रत्नेश कुमार ने ट्वीट कर कार्रवाई की मांग की 

एबीएन न्यूज नेटवर्क, धनबाद। राम कनाली क्षेत्र में बड़े पैमाने पर अवैध मुहाने खोलकर कोयला कारोबार बड़े पैमाने पर चलाया जा रहा है। स्थानीय ग्रामीणों के लगातार विरोध के बावजूद खुलेआम कोयले की तस्करी जारी है। आखिर कोयला माफियाओं को किसका संरक्षण प्राप्त है? जिसके बल पर बार-बार शिकायत और विरोध के बाद भी अवैध कारोबार पर रोक नहीं लग पा रही है। 

राम कनाली ओपी क्षेत्र में कोयला तस्करों का मनोबल लगातार बढ़ता जा रहा है। तस्करों को ना तो पुलिस का भय है और न ही प्रशासनिक कार्रवाई का डर। कोयला माफिया प्रशासन को भी गुमराह कर अवैध कारोबार को लगातार संचालित किया जा रहा है, जिससे ईमानदार एसएसपी और थाना प्रभारी की छवि भी धूमिल हो रही है।  

केशलपुर बिजली घर के सामने दो सिम में अवैध माइंस संचालित की जा रही हैं। इसके अलावा केशलपुर क्षेत्र में आधा दर्जन से अधिक अवैध मुहानों से कोयला निकासी का कार्य जारी है। कई स्थानों पर हजारों बोरी कोयला खुलेआम भंडारित कर रखा गया था, इसके बावजूद अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गयी। 

इस मामले को लेकर अखिल भारतीय पिछड़ा वर्ग संघ के जिलाध्यक्ष रत्नेश कुमार ने ट्वीट कर प्रशासन से अविलंब कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। प्रशासन से अपील की है कि क्षेत्र में चल रहे अवैध कोयला कारोबार पर जल्द अंकुश लगाया जाये।

Published / 2026-05-21 21:57:57
स्वच्छ और विकसित शहर ही हमारा उद्देश्य : अनिल उरांव

एबीएन न्यूज नेटवर्क, लोहरदगा। नगर परिषद लोहरदगा के अध्यक्ष अनिल उरांव ने आज वार्ड नंबर आठ के न्यू रोड, बजरंगबली मंदिर के पीछे दोनों मोहल्लों का दौरा किया। इस मौके पर वार्ड नंबर 8 की पार्षद अविनाश कौर भी उनके साथ दौरे में शामिल थी। 

अध्यक्ष ने जनता से रूबरू होते हुए जाना कि बरसात के मौसम में नाली की समस्या के कारण काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। वार्ड पार्षद अविनाश कौर ने भी यह बताया कि पूर्व में ही पिछले बोर्ड में इन मोहल्ले के नाली के लिए लिख कर दिया गया था, लेकिन इस बीच में ढाई साल चुनाव नहीं हुआ और कार्य बंद रहा। 

इस पर अध्यक्ष ने कहा कि बरसात से पहले ही आपकी नाली की समस्या का समाधान करने का मेरा प्रयास है। उन्होंने यह भी कहा कि स्वच्छ एवं विकसित लोहरदगा ही हमारा उद्देश्य है। वहीं दूसरी ओर वार्ड पार्षद अविनाश कौर ने कहा कि वार्ड नंबर 8 को आदर्श वार्ड बनाने का संकल्प हम लोगों का है। इस मिशन पर हम लोग कार्य कर रहे हैं। 

मौके पर सामाजिक विचार मंच के संयोजक कवलजीत सिंह, मोहल्ले वासी बीघन राम, रवि राम, भुवनेश्वर राम, सविता देवी, चिंता देवी, गीता देवी, पूजा देवी, केशव राम, संजीत राम, विनय राम सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

Page 61 of 1686

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse