झारखंड

View All
Published / 2024-04-09 21:41:23
हिंदू नववर्ष के स्वागत में श्री माहेश्वरी सभा और श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर में अनेक कार्यक्रम

टीम एबीएन, रांची। नव संवत्सर विक्रम संवत 2081 चैत्र शुल्क प्रतिपदा के शुभारंभ दिवस पर श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर समिति के तत्वावधान में श्री माहेश्वरी सभा, महिला समिति और युवा संगठन ने नव संवत्सर के स्वागत में कई कार्यक्रम का आयोजन माहेश्वरी भवन एवं लक्ष्मीनारायण मंदिर परिसर में आयोजित किया गया। 

माहेश्वरी भवन में युवा संगठन के सदस्यों ने संध्या 6 बजे से रात्रि 9 बजे तक बच्चों के लिए खेल खेल में भारतीय संस्कृति एवं संस्कार की जानकारी देते हुए सनातन परंपरा का बोध कराया। संगीत के साथ नृत्य का भी 200 से अधिक बच्चों ने उठाया।

सनातन संस्था के सौजन्य से आनंदमय एवं तनाव मुक्त जीवन हेतु संध्या 6.30 बजे से 7.30 बजे तक सनातन संस्था के आचार्य सदगुरु निलेश सिंहबाल ने आज की जीवन पद्धति में सामंजस्य स्थापित करते हुए कैसे रहे जिससे हम तनाव मुक्त हो कर आनंदमय जीवन जिये पर एक अध्यात्मिक प्रवचन माहेश्वरी भवन सभागार में दिया। इस प्रवचन का लाभ 150 से अधिक गणमान्य लोगों ने लिये।

रात्रि 7.30 बजे लक्ष्मीनारायण मंदिर में सभी उपस्थित लोगों ने भगवान श्री लक्ष्मीनारायण के आगे विश्व एवं मानवता के कल्याण की कामना के साथ एक दीप जलाया। परंपरागत प्रत्येक मंगलवार को रात्रि 8 बजे मंदिर परिसर में हनुमानजी के सामने सामुहिक हनुमान चालीसा पाठ किया गया। फिर महाआरती के बाद प्रसाद वितरण हुआ।

इस आयोजन को सफल बनाने के लिए माहेश्वरी युवा संगठन के सदस्यों का विशेष योगदान रहा। जिसमें राज कुमार मारु, शिव शंकर साबू, सभा अध्यक्ष किसन साबू, सचिव नरेन्द्र लाखोटिया, विनय मंत्री, हेमंत माहेश्वरी, मनमोहन मोहता, बासुदेव लाल भाला, मुकेश काबरा, सौरभ साबू, अंकुर डागा, सरिता लाखोटिया, शंभु जी, पूजा चौहान, सरोज राठी, किरण साबू, उषा चितलांगिया, सुरेश चितलांगिया एवं अन्य कई सदस्य उपस्थित रहे। उक्त जानकारी मीडिया प्रभारी अशोक साबू और रश्मि कोठरीमालपानी ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी।

Published / 2024-04-09 17:47:27
नव संवत्सर पर स्नातकोत्तर संस्कृत विभाग में कई कार्यक्रम

टीम एबीएन, रांची। आज दिनांक 09/ 04/2024 को स्नातकोत्तर संस्कृत विभाग में चैत्र शुक्ल प्रतिपदा विक्रम संवत 2081 नव संवत्सर के अवसर पर कार्यक्रम आयोजन किया गया। 

कार्यक्रम की अध्यक्षता विभाग की अध्यक्षा डॉ उषा टोप्पो ने किया। उन्होंने इस अवसर पर छात्रों को नव संवत्सर के विषय पर चर्चा करते हुए शुभकामनाएं तथा निरंतर उन्नति करने के लिए आशीर्वाद दिया। 

विभाग की प्राध्यापिका डॉक्टर मधुलिका वर्मा तथा डॉक्टर भारती द्विवेदी ने भी छात्रों को शुभाशीष दीं। छात्रों  ने अनेक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये। कार्यक्रम का संचालन शोधार्थी धर्मवीर ने किया।

Published / 2024-04-08 21:09:52
आज से आंदोलन तेज करेंगे एचइसी के कर्मचारी

  • एचइसी में कामकाज एक बार फिर ठप

टीम एबीएन, रांची। एचइसी प्रबंधन द्वारा पैसा होने के बावजूद बकाया वेतन का भुगतान नहीं करने से एक बार फिर आद्योगिक अशांति फैल गयी है। 

पिछले दिनों स्थायी कर्मी प्रबंधन की अपील पर आंदोलन समाप्त कर प्लांट व मुख्यालय में गये थे। लेकिन वेतन नहीं मिलने से एक बार फिर उनमें आक्रोश बढ़ता जा रहा है। 

इधर, वेतन भुगतान नहीं करने को लेकर अधिकारियों ने आंदोलन शुरू कर दिया है। वहीं सप्लाई कर्मी ठेकेदार की नियुक्ति की मांग को लेकर पिछले 82 दिनों से आंदोलनरत हैं। इस कारण एचइसी में कामकाज पूरी तरह से ठप हो गया है।

Published / 2024-04-07 20:52:33
जेसीआई रांची ने जुटाया 25 यूनिट रक्त

  • पल का हर क्षण, रक्त का हर कण बहुत अनमोल होता है, इस उद्देश्य के साथ रक्तदान शिविर संपन्न

टीम एबीएन, रांची। जेसीआई रांची यूथ रक्तदान शिविर रविवार को सुबह 11 से दोपहर 2 बजे अपर बाजार स्थित सेवा सदन के परिसर में संपन्न हुआ। युवा वर्ग ने शिविर में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। 25 रक्तवीरों ने रक्तदान किया। संस्था की अध्यक्ष सोनल अग्रवाल ने सभी रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मान किया। 

उन्होंने सेवा सदन के चिकित्सकों की टीम में शामिल चिकित्सा और नर्सिंग स्टाफ आभार व्यक्त किया। रक्त को कृत्रिम रूप से बनाया नहीं जा सकता है। यह इंसान के शरीर में स्वयं ही बनता है, इसकी आपूर्ति का कोई अन्य विकल्प नहीं है। उन्होंने रक्तदान को महादान बताया। रक्तदान के संयोजक मनीषा सोनथलिया और गुणीत सिंह के भरपूर प्रयास से रक्तदान शिविर का आयोजन सफल हुआ।

उन्होंने कहा कि एक बार रक्त दान करने से आप तीन लोगों की जीवन बचा सकते हैं। रक्तदान करने से शरीर में रक्त बनने की प्रक्रिया पहले की अपेक्षा स्वस्थ होती है। रक्तदान शरीर में मौजूद रक्त को पूर्ण जीवित करने में सक्षम होता है। रक्तदान शरीर से अतिरिक्त आयरन निकालने का बेहतरीन तरीका है। 

रक्तदान से कोलेस्ट्रॉल घटाने में मदद मिलती है और शरीर में नया खून नहीं सेल्स बनते हैं, जो रक्त को पतला करती है। रक्तदान करने से शरीर में नहीं ऊर्जा का संचार होता है और हमारी त्वचा साफ एवं सुंदर बनता है। संस्था के पूर्व के अध्यक्ष प्रतीक भदनी ने रक्तदान करके कार्यक्रम की शुरुआत की। कार्यक्रम को सफल बनाने मे मोनिका गोयनका, नितिन सिंह, सज्जन अग्रवाल, प्रवीण कुमार, सुभनिश सोन्थलिया एवं वरुण उपस्थित थे।

Published / 2024-04-07 20:47:52
स्वर्ण भूमि अन्नपूर्णा सेवा का द्वितीय वर्षगांठ मना

  • दोनों अन्नपूर्णा सेवा में अब तक 3 लाख 50 हजार से भी अधिक लोगों ने किया भोजन : ललित पोद्दार
  • गरीबों की सेवा से बढ़कर कोई पुनीत कार्य नहीं : प्रदीप नारसरिया

टीम एबीएन, रांची। पुरुलिया रोड स्थित स्वर्ण भूमि बैंक्वेट हॉल के बगल में रांची जिला मारवाड़ी सम्मेलन के तत्वावधान में संचालित एवं स्व सत्यनारायण नारसरिया एवं स्व शारदा देवी नारसरिया की स्मृति में उनके परिवार के सौजन्य से अन्नपूर्णा भोजन सेवा के 2 वर्ष पूरे हुए। 

इस अन्नपूर्णा सेवा केंद्र के दूसरे वर्षगांठ कार्यक्रम का शुभारंभ स्व सत्यनारायण नारसरिया एवं स्व शारदा देवी नारसरिया के फोटो पर माल्यार्पण तथा पुष्पांजलि अर्पित कर की गयी। मौके पर रांची जिला मारवाड़ी सम्मेलन के अध्यक्ष ललित कुमार पोद्दार ने अन्नपूर्णा सेवा के द्वितीय वर्षगांठ पर बधाई देते हुए कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को समाज की सेवा में यथासंभव योगदान देना चाहिए। 

नर सेवा नारायण सेवा है तथा 2 वर्ष में इस अन्नपूर्णा सेवा में 2 लाख से भी अधिक लोगों ने भोजन किया तथा तिरुपति बालाजी मंदिर के सामने श्री लक्ष्मी वेंकटेश्वर अन्नपूर्णा सेवा में 18 माह में डेढ़ लाख से भी अधिक लोगों ने भोजन किया। अब तक लगभग 3 लाख 50 हजार लोगों ने भोजन किया है। उन्होंने कहा कि अन्नपूर्णा सेवा आर्थिक रूप से कमजोर लोगों के लिए निरंतर चलते रहेगी। उन्होंने नारसरिया परिवार तथा इस सेवा में सहयोग देने वाले सभी दानदाताओं के प्रति भी आभार व्यक्त किया। 

कार्यक्रम में प्रदीप नारसरिया ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि रांची जिला मारवाड़ी सम्मेलन दोनों अन्नपूर्णा सेवा केंद्र में बहुत ही बेहतर एवं सुचारु रूप से संचालन कर रहा है तथा हम सभी तन मन धन से पूर्ण सहयोग हमेशा करते रहेंगे। उन्होंने कहा कि गरीबों की सेवा से बढ़कर कोई पुनीत कार्य नहीं है। 

जिला मारवाड़ी सम्मेलन के निवर्तमान अध्यक्ष सुरेश चंद्र अग्रवाल ने कहा कि मारवाड़ी समाज गरीबों की सेवा का कार्य हमेशा पर चढ़कर कर रही है तथा लोगों को प्रेरणा देने का भी कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि समाज सबका सहयोग एवं सबका विश्वास से अन्य सभी जन सेवाओं के कार्यों को आगे बढ़ायेंगे।

रांची जिला मारवाड़ी सम्मेलन के संयुक्त महामंत्री सह प्रवक्ता संजय सर्राफ ने बताया कि आज स्वर्ण भूमि अन्नपूर्णा सेवा में 300 लाभुकों ने भोजन प्राप्त किया। तथा तिरुपति मंदिर के सामने श्री लक्ष्मी वेंकटेश्वर अन्नपूर्णा सेवा में 200 लोगों ने भोजन किया।

मौके पर-रांची जिला मारवाड़ी सम्मेलन के संयुक्त महामंत्री कौशल राजगढ़िया, प्रमोद अग्रवाल, पुरुषोत्तम विजयवर्गीय, मनोज रूईया, द्वारका अग्रवाल, बेनी परसुरामपुरिया, प्रदीप नारसरिया, उमा नारसरिया, अभिषेक  नारसरिया, प्रीति नारसरिया सहित कई लोग मौजूद थे। उक्त जानकारी रांची जिला मारवाड़ी सम्मेलन के संयुक्त महामंत्री सह प्रवक्ता संजय सर्राफ ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी।

Published / 2024-04-07 14:16:13
जेएमएम का मतलब जमीन मारो मोर्चा : अजय आलोक

  • बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता का बड़ा बयान, कहा- हेमंत सोरेन में लालू की आत्मा घुस गई है

टीम एबीएन, रांची। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता अजय आलोक ने झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर बड़ा हमला बोला है। अजय आलोक ने कहा है कि हेमंत सोरेन में लालू प्रसाद यादव की आत्मा घुस गयी है। वह जेल से सरकार चला रहे हैं। 

अजय आलोक ने शनिवार को भाजपा के प्रदेश कार्यालय में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि जेएमएम का असल नाम जमीन मारो मोर्चा है। जिसके सरदार जेल में हैं और उन्हें यह लग रहा है कि जेल में रहने का लाभ उन्हें चुनाव में होगा। लेकिन, ऐसा होने नहीं जा रहा।

इतिहास रहा है कि देश की जनता ने भ्रष्टाचार से जनित किसी भी नेता का साथ कभी नहीं दिया है और न ही इन्हें मिलेगा। उन्होंने सवालिया लहजे में कहा कि झारखंड की जनता का आखिर दोष क्या है, जिसने राज्य में एक आदिवासी को मुख्यमंत्री चुना, लेकिन उसी मुख्यमंत्री ने उनकी ही जमीन पर कब्जा कर लिया। 

अभी तक तो 9 एकड़ जमीन पर कब्जे का मामला ईडी के सामने आया है, न जाने झारखंड के किन-किन स्थानों पर कितनी जमीन कब्जा की गई होगी। अजय आलोक ने कहा कि हेमंत सोरेन के खिलाफ ईडी में गवाही देने वाले उनके बचपन के दोस्त अभिषेक प्रसाद पिंटू की जान को खतरा है। वह भागा-भागा फिर रहा है। 

उसे जान से मारने की धमकी मिल रही है। राज्य की सरकार को उसे सुरक्षा देनी चाहिए।उन्होंने कहा कि इस बात की जांच होनी चाहिए कि पिंटू को कौन धमकी दे रहा है। सच तो यह है कि जो भी ऐसी सरकार के भेद खोलेगा, उसकी जान को खतरा है। झारखंड का निर्माण अटल बिहारी वाजपेयी ने किया था।

झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेता शिबू सोरेन तो सौदेबाजी में लिप्त थे। उन्होंने रिश्वत की रकम अपने अकाउंट में ली थी। साथ ही उन्होंने दावा किया कि भारतीय जनता पार्टी और एनडीए झारखंड में लोकसभा की सभी 14 सीटों पर जीत दर्ज करेगी। झारखंड में अगली सरकार भी भाजपा ही बनायेगी।

Published / 2024-04-07 14:11:57
400 पार का नारा के साथ चुनाव जीतेगी भाजपा : बाबूलाल मरांडी

  • बाबूलाल मरांडी ने बूथ स्तरीय सम्मेलन में झारखंड सरकार पर बोला हमला

एबीएन न्यूज नेटवर्क, पलामू। लोकसभा क्षेत्र के गढ़वा में आयोजित बूथ स्तरीय सम्मेलन में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी पहुंचे। यहां भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कार्यकर्ताओं का जोश बढ़ाया।

बाबूलाल मरांडी ने पलामू लोकसभा क्षेत्र के लोगों से अपने प्रत्याशी विष्णु दयाल राम को जिताने की अपील की। उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि ये लोग नहीं चाहते कि फिर से नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री बने। उन्होंने कहा कि ये लोग आगे बढ़ते देश के विकास को रोकना चाहते हैं।

श्री मरांडी ने कहा कि इस बार 400 पार का नारा के साथ भाजपा चुनाव जीतेगी। वहीं मरांडी ने हेमंत पार्ट 1 और हेमंत पार्ट 2 पर हमला बोलते हुए चंपई सोरेन को भी जेल जाने की नसीहत दे दी है।

Published / 2024-04-07 13:56:42
गिरिडीह : पत्नी से नाराज पति ने दे दी जान

एबीएन न्यूज नेटवर्क, गिरिडीह। जिले के तिसरी थाना क्षेत्र के गरहीटांड में रहने वाले एक व्यक्ति ने फांसी लगाकर जान दे दी। 

मृतक की पहचान बिनोद वर्णवाल के रुप में हुई है। जानकारी के मुताबिक छह माह पूर्व उसकी पत्नी घर छोड़कर चली गयी थी। इसके बाद नाराज होकर उसने ये कदम उठाया। 

सूचना मिलने के पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में ले लिया। सूचना मिलने तक शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Page 609 of 1701

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse