झारखंड

View All
Published / 2024-04-16 20:57:29
रैली में ज्यादा से ज्यादा लोग करें उलगुलान : कल्पना सोरेन

  • रांची में आयोजित उलगुलान रैली में आप लोग ज्यादा से ज्यादा संख्या में शामिल हों, कल्पना सोरेन ने जनता से की अपील 

एबीएन न्यूज नेटवर्क, गिरिडीह/ रांची। पूर्व सीएम हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन गिरिडीह दौरे पर हैं। कल्पना सोरेन ने बीते सोमवार को गांडेय प्रखंड के विभिन्न गांवों में जनता से संवाद करते हुए कहा कि झारखंड का जल-जंगल-जमीन यहां के लोगों का है। इसके बावजूद यहां के आदिवासियों को हक और अधिकार से वंचित रखा जाता है। 

कल्पना सोरेन ने ग्रामीणों से 21 अप्रैल को रांची में आयोजित उलगुलान रैली में ज्यादा से ज्यादा संख्या में शामिल होने की अपील की। संवाद के दौरान आदिवासी महिलाओं ने संताली भाषा में अपनी समस्याएं रखी। कल्पना सोरेन आदिवासी महिलाओं के साथ जमीन पर बैठी। अपने अधिकांश संवाद उन्होंने संथाली भाषा में किया। 

कल्पना ने मरगोडीह गांव स्थित चिन्हित आंदोलनकारी दिवंगत धनेश्वर मंडल की समाधि स्थल पर पहुंचकर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण भी किया। कल्पना गुरुजी के साथी रहे शहीद बसंत पाठक को नमन करने जोरा आम गांव पहुंची। उन्होंने बसंत पाठक के समाधि स्थल पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। वहां के बाद उन्होंने खंभाटांड स्थित गिरीश चंद्र किस्कू के समाधि पर भी माल्यार्पण उन्हें नमन किया।

Published / 2024-04-15 21:19:20
रांची : कांग्रेस से सुबोधकांत और रामटहल सबसे आगे

रांची लोकसभा सीट पर एक अनार, सौ बीमार की हालत 

टीम एबीएन, रांची। झारखंड में एनडीए ने 14 लोकसभा सीट के लिए प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है, लेकिन महागठबंधन में कई सीटों को लेकर पिक्चर अभी भी क्लियर नहीं है। इन 14 लोकसभा सीटों में रांची भी एक हॉट सीट बना हुआ है। 

बीजेपी की ओर से संजय सेठ को फिर से प्रत्याशी बनाया गया है, लेकिन महागठबंधन खेमे में कांग्रेस को गई यह सीट पर एक अनार सौ बीमार वाली कहानी है जो नाम प्रमुख तौर पर चर्चा में चल रहा है वह सुबोध कांत सहाय, रामटहल चौधरी, बन्ना गुप्ता हैं, लेकिन रामटहल चौधरी को लेकर यह कहा जा रहा है कि चाचा को कांग्रेस टहला रही है। उन्हें टिकट नहीं मिलने जा रहा। 

बता दें कि बीते दिनों रामटहल चौधरी ने राष्ट्रीय कांग्रेस के मीडिया कम्युनिकेशन विभाग के प्रमुख पवन खेड़ा, पार्टी के झारखंड प्रभारी गुलाम अहमद मीर, प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर, विधानसभा में कांग्रेस के नेता आलमगीर आलम और पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय की उपस्थिति में दिल्ली में पार्टी की सदस्यता ली थी। 

रामटहल चौधरी ने वर्ष 2019 में भाजपा का टिकट न मिलने के बाद पार्टी से बगावत कर निर्दलीय चुनाव लड़ा था। हालांकि उन्हें मात्र 29,597 मत हासिल हुए थे और उनकी जमानत जब्त हो गयी थी। उन्होंने कहा कि वह कांग्रेस की विचारधारा से प्रभावित होकर पार्टी में आये हैं। 

उल्लेखनीय है कि रांची लोकसभा सीट से इस बार फिर से पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय को उम्मीदवार बनाए जाने की चर्चा थी, लेकिन अब उनकी जगह रामटहल चौधरी पर भी इंडिया गठबंधन दांव खेल सकती है ऐसी संभावना जताई जा रही है। बता दें कि पिछली दोनों लोकसभा चुनाव 2014 और 2019 के चुनाव में कांग्रेस के टिकट पर रांची लोकसभा सीट से सुबोधकांत सहाय चुनाव लड़े थे, लेकिन दोनों बार इनको हार का सामना करना पड़ा। 

तीसरी बार भी इनके टिकट मिलने के कयास लगाये जा रहे थे। हालांकि अब रामटल चौधरी के आने के बाद माना जा रहा है कि सुबोधकांत सहाय का टिकट कट सकता है। इसकी गुंजाइश अभी कम दिखाई दे रही है। बहरहाल ये देखने वाली बात होगी कि कांग्रेस अपने पुराने कार्यकर्ता पर भरोसा जताती है या दल बदलुओं पर।

Published / 2024-04-15 21:18:18
झारखंड में नहीं खुलेगा भाजपा का खाता, सभी 14 सीटें जीतेंगे : चंपई सोरेन

  • सीएम चंपाई सोरेन बोले- झारखंड में बीजेपी का नहीं खुलेगा खाता, सभी 14 सीटों पर इंडिया गठबंधन की होगी जीत

एबीएन न्यूज नेटवर्क, राजनगर (सरायकेला)। सुरेंद्र मार्डी-झारखंड मुक्ति मोर्चा की ओर से सोमवार को राज्य संपोषित प्लस टू उच्च विद्यालय राजनगर फुटबॉल मैदान में बूथ स्तरीय संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में सूबे के मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन उपस्थित थे। उन्होंने कहा कि चुनाव में बूथ कमेटी की अहम भूमिका होती है। 

सभी बूथों पर 25 महिलाएं एवं 25 पुरुषों से भी ज्यादा रहना है। लोकसभा चुनाव 2024 में इंडिया गठबंधन के झामुमो से ही प्रत्याशी है। पिछले लोकसभा चुनाव में भी इंडिया गठबंधन की जीत हुई थी। इस बार भी इंडिया गठबंधन की ही जीत होगी। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में सभी 14 सीटों पर इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी ही जीतेंगे। भाजपा खाता तक नहीं खोल पायेगी। 

सीएम चंपाई सोरेन ने कहा कि झामुमो एक अनुशासित पार्टी है। इसलिए तो इस चिलचिलाती धूप में भी अनुशासन का पालन करते हुए हुए बैठे हैं। उन्होंने भाजपा को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि केंद्र में भाजपा की सरकार है। इन दास वर्षों से लोगों को ठगने का काम कर रही है। उनके झांसे में नहीं आना है। 

उन्होंने यह भी कहा कि केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री आवास के लिए पैसा देना बंद किया, तो केंद्र से पत्राचार भी किया गया। तब पर भी ध्यान नहीं दिया। जनता के साथ धोखा किया है। अब सरकार अबुआ आवास दे रही है। अबुआ आवास में तीन कमरों का मकान बनेगा।

झारखंड के सीएम चंपाई सोरेन ने कहा कि भाजपा विकास के नाम पर झूठ का प्रचार कर रही है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा था कि सभी कालाधन को जब्त कर जनता के खाते में 15 लाख रुपये बांट देंगे। क्या जनता के खाते में 15 लाख रुपए पहुंचा? क्या यही मोदी की गारंटी है? इसलिए इनके पास कोई जवाब नहीं है। उन्होंने कहा कि झारखंड सरकार ने सभी परिवारों तक विकास पहुंचा दिया है। 

पहले पेंशन के लिए 60 साल की उम्र के साथ बीपीएल सूची में नाम रहना अनिवार्य था। बीपीएल सूची को हटाकर 60 साल की उम्र होने पर वृद्धा पेंशन मिलेगी। अभी तो उसको घटाकर 50 साल कर दिया है। अब कोई भी वृद्धा पेंशन से वंचित नहीं रहेगा। 

उन्होंने कहा कि निजी स्कूल की तर्ज पर मॉडल स्कूल भी शुरू हो गया है। अब गरीब, किसान, मजदूर भी बेटे को मॉडल स्कूल में पढ़ा पायेंगे। 21 अप्रैल को रांची में उलगुलान रैली में भाग लेना है। प्रत्येक बूथ से 50 से 100 की संख्या में उपस्थित होकर ताकत दिखाना है।

Published / 2024-04-14 21:13:45
मारवाड़ी युवा मंच रांची शाखा का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न

टीम एबीएन, रांची। मारवाड़ी युवा मंच रांची शाखा की ओर से सत्र 2024-2025 के लिए शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन अग्रसेन पथ अपर बाजार स्थित अग्रसेन भवन मे किया गया। 

कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि सांसद संजय सेठ, विशेष अतिथि पूर्व उपमहापौर संजीव विजयवर्गीय एवं झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी युवा मंच के अध्यक्ष अरुण गुप्ता, झारखंड प्रांत मंडलीय उपाध्यक्ष विनीता सिंघानिया ने दीप प्रज्ज्वलित करके किया। सभी अतिथियों को दुपट्टा एवं स्मृति चिन्ह के रूप मे पौधा देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में मारवाड़ी युवा मंच रांची शाखा के 10 पूर्व अध्यक्ष सुभाष पटवारी, मुकेश जालान, प्रभात साबू, राहुल अग्रवाल, मुकेश काबरा, राजकुमार अग्रवाल, मुकेश जाजोदिया, विशाल पाडिया, मनीष लोधा, दीपक गोयनका, विकस अग्रवाल एवं निवर्तमान अध्यक्ष अमित चौधरी विशेष रूप से उपस्थित थे। साथ ही शहर की अन्य कई सामाजिक संस्थाओं के अध्यक्ष एवं सचिव भी मौजूद थी। इस शपथ ग्रहण समारोह का संचालन सुभाष पटवारी ने किया।

इस समारोह में युवा आशीष अग्रवाल को अध्यक्ष पद की शपथ दिलायी गयी। युवा सोनित अग्रवाल को सचिव एवं युवा स्पर्श चौधरी को कोषाध्यक्ष पद की शपथ दिलायी गयी। नीरज अग्रवाल, उमंग सुल्तानिया, विकास अग्रवाल को उपाध्यक्ष पद की एवं अभिषेक जालान और निकुंज पोद्दार को सह सचिव पद की शपथ दिलायी गयी। 

इसके साथ ही 16 अन्य सदस्यों को नयी कार्यकारिणी के रूप में शपथ दिलाई गयी। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सांसद संजय सेठ ने नयी टीम को दुपट्टा  पहना कर बधाई दी एवं आगे आने वाले कार्यक्रमों के लिए शुभकामनाएं दी।

कार्यक्रम में मौजूद पुर्व उपमहपौर संजीव विजयवर्गीय एवं प्रांतीय अध्यक्ष अरुण गुप्ता ने अपने कई अनुभवों को साझा किया एवं नई कार्यकारिणी का और सभा में मौजूद बाकी तमाम सदस्यों का मनोबल बढ़ाया। मारवाड़ी युवा मंच के अन्य सदस्यों ने अपनी उपस्थिति से कार्यक्रम को सफल बनाने मे सहभागिता दी।

रांची जिला मारवाड़ी सम्मेलन के अध्यक्ष ललित कुमार पोद्दार महामंत्री विनोद कुमार जैन, कोषाध्यक्ष कमलेश संचेती, संयुक्त महामंत्री सह प्रवक्ता संजय सर्राफ ने रांची मारवाड़ी युवा मंच की नयी ऊर्जावान युवा टीम को बहुत-बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। उक्त जानकारी मारवाड़ी युवा मंच रांची शाखा के प्रवक्ता राघव जालान ने दी। उक्त जानकारी मारवाड़ी युवा मंच रांची के प्रवक्ता राघव जालान ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी।

Published / 2024-04-14 14:14:18
कोडरमा : सीटू ने जयंती पर संविधान निर्माता डॉ अम्बेडकर को किया याद

एबीएन न्यूज नेटवर्क, कोडरमा। सेन्टर ऑफ इंडियन ट्रेड यूनियन (सीटू) ने बाबा साहेब डॉ भीमराव अंबेडकर की 133वीं जयंती पर उन्हें याद करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित किया। महावीर मुहल्ला में जयंती पर बाबा साहेब के चित्र माल्यार्पण करते हुए सीटू के जिला सचिव रमेश प्रजापति ने कहा कि बाबा साहेब ने भारत का संविधान बनाने के समय मजदूर वर्ग को ध्यान में रखा।

सभी दलित आदिवासी, पिछड़े व दबे कुचले गरीबों के साथ साथ महिलाओं को बराबरी का अधिकार दिया। आज संविधान के साथ छेड़छाड़ की कोशिश की जा रही है और गरीबों के अधिकार को छीना जा रहा है। इसलिए भारत का संविधान और लोकतंत्र की रक्षा के लिए हम सब को एकजुट होना होगा।

इस अवसर पर सीटू के राज्य सचिव संजय पासवान, आंगनबाड़ी सेविका रेखा कुमारी, सौरभ पासवान, अभिषेक कुमार, सुरज कुमार, सौरभ सागर, अभिषेक पासवान, शिवानी पासवान, अभिषेक पासवान, चाहत कुमारी, नैतिक कुमार आदि मौजूद थे।

Published / 2024-04-14 14:11:00
देवघर : तीन साइबर अपराधी समेत चार गिरफ्तार

एबीएन न्यूज नेटवर्क, देवघर। पुलिस अधीक्षक देवघर राकेश रंजन के निर्देशन में साइबर पुलिस देवघर द्वारा 03 साइबर अपराधियों एवं 01 विधिविरूध किशोर को निरुद्ध किया गया है।

इन साइबर अपराधियों की जांच में यह स्पष्ट हुआ है कि साइबर अपराध से प्राप्त पैसे का लेनदेन ऑनलाइन सट्टेबाज़ी में भी किया जाता था। पूरे मामले में अंतर्राज्यीय गिरोह के शामिल होने की बात आयी है।

Published / 2024-04-14 14:07:49
गुमला : हथियार के साथ चार लोग गिरफ्तार

  • बड़ी अपराधिक घटना टली, 4 लोग हथियार के साथ गिरफ्तार

एबीएन न्यूज नेटवर्क, गुमला। पुलिस ने शनिवार देर रात शहर के पटेल चौक के समीप चार आरोपियों को हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस की मानें तो वह किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में थे। 

उनके पास से तीन देसी कट्टा और 12 गोली बरामद किया गया है। पुलिस अधीक्षक शंभू कुमार ने ये बातें रविवार को प्रेस वार्ता में कही। उन्होंने बताया कि चारों का पूर्व में अपराधिक इतिहास रहा है। 

गिरफ्तार आरोपियों में घाघरा प्रखंड के चपका निवासी मुन्ना साहू, सूरज कुमार सिंह, शुभम कुमार और बबलू साहू शामिल हैं। इनके पास से 3 देसी कट्टा और 12 गोली बरामद किया गया है।

जानकारी के मुताबिक एसपी शंभु कुमार सिंह को गुप्त सूचना मिली कि शहर के पटेल चौक के समीप 4 संदिग्ध व्यक्ति बैठे हुए हैं। इसके बाद गुमला थाना प्रभारी सुरेंद्र सिंह को मामले की छानबीन कर आगे की कार्रवाई करने के निर्देश मिला। 

सूचना मिलने के बाद थाना प्रभारी सुरेंद्र कुमार सिंह दल बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे। पुलिस को देखकर वे चारों भागने लगे। इससे पुलिस को उनपर शक हुआ। इसके बाद सशस्र बलों ने उन व्यक्तियों को दौड़ाकर पकड़ा।

कई अपराधिक घटनाओं को दे चुके हैं अंजाम

गुमला पुलिस ने जब सभी आरोपियों से कड़ाई से पूछताछ की तो पता चला कि वह पहले कई अपराधिक घटनाओं को अंजाम दे चुके हैं।

तलाशी के क्रम में उनके पास से तीन देशी कट्टा, 4 303 एमएम की गोली, 3 315 एमएम की गोली समेत 12 बोर का गोली बरामद किया है। बता दें ये सभी लोग पहले आर्म्स एक्ट, लूट, चोरी समेत कई अपराध में जेल जा चुके हैं। 

छापेमारी दल में थाना प्रभारी सुरेंद्र सिंह के अलावा, पुलिस अवर निरीक्षक अंकित कुमार, हवलदार नामजद समद, हवलदार रामधन उरांव समेत कई लोग शामिल हैं।

Published / 2024-04-14 13:36:55
कोडरमा : घाटी में दाल लदा ट्रक पलटा, चालक की मौत

एबीएन न्यूज नेटवर्क, कोडरमा। कोडरमा थाना क्षेत्र अंतगर्त नौवांमाइल घाटी के समीप रविवार सुबह करीब 9 बजे दाल लदा ट्रक पलट गया। इस हादसे में ट्रक चालक की मौत हो गयी। जबकि खलासी घायल हो गया। बताया जाता है कि दोनों सहोदर भाई हैं। 

घटना के संबंध में मिली जानकारी के मुताबिक कोलकाता से दाल लोड कर उक्त ट्रक कोडरमा के रास्ते छपरा जा रही थी। इसी दौरान नौवांमाइल घाटी पहुंचते ही ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गयी और खाई में जा गिरी। 

जिससे ट्रक चालक छपरा बिहार निवासी सुनील सिंह पिता नंदकिशोर सिंह की मौत हो गयी। जबकि उसका भाई खलासी रामसेवक सिंह घायल हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही थाना प्रभारी सुजित कुमार दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और घायल को इलाज के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। कोडरमा घाटी के नौवांमाइल में हुआ हादसा से मानवता एक बार फिर शर्मसार हुई है। 

दरअसल, रविवार को घटनास्थल पर जैसे ही दाल लदा ट्रक पलटा, उसी समय घाटी से गुजर रहे कई ट्रक चालक वाहन रोक कर वस्तुस्थिति की जानकारी ली। लेकिन वहां मदद करने की बजाय दुर्घटनाग्रस्त ट्रक से बाहर गिरे दाल की बोरियों को लेकर चलते बने। हालांकि समय रहते पुलिस के पहुंचने से दाल पूरी तरह लूटने से बच गया।

Page 607 of 1701

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse