टीम एबीएन, रांची। झामुमो के केंद्रीय महासचिव सह प्रवक्ता सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा कि आगामी 21 अप्रैल के उलगुलान रैली के स्थान पर प्रधानमंत्री ने योग दिवस का कार्यक्रम किया था। भाजपा को झारखंड में हम शीर्षासन की मुद्रा में लेकर आयेंगे।
भाजपा को पलटने के लिए उलगुलान का शंखनाद होगा। लोगों में उत्साह है। 21 अप्रैल को लग्न का शुभ दिन है उसके बावजूद सभी गाड़ियां प्रभात तारा मैदान में पहुंचेंगे। पड़ोसी राज्य से भी गाड़ियां यहां पहुंचेंगे। पार्टी के सभी लोग अपने संसाधन से आ रहे हैं।
उन्हें भाजपा की तरह ढोया नहीं जायेगा। आसपास के ग्रामीण इलाके से लोग सुबह से पैदल आयेंगे एचईसी के मजदूर जिसको 2 सालों से वेतन नहीं मिला है वह भी आयेंगे पूरा एचईसी परिसर के सभी वर्गों के लोगो का वहां जुटान होगा।
जिसका भी झारखंडी आदिवासी मूल से जुड़ाव है वह मौजूद रहेंगे। सुप्रियो भट्टाचार्य ने आगे कहा कि आज पहले फेज का जो चुनाव से खबर आ रही है उससे पता चला है कि केवल 20 से 25 सीटों में भाजपा आगे है। प्रधानमंत्री डर गये हैं।
जैसे हमने कहा यह चुनाव लोकतंत्र और संविधान बचाने का चुनाव है तो पीएम का भाषण आ गया की संविधान को बाबा साहब नहीं बदल सकते। उन्होंने कहा संविधान को बनाने में 80 से 90% सनातन के लोग थे। संविधान के प्रिंबल में लिखा है कि हम धर्मनिरपेक्ष हैं।
इस देश का जनसंख्या सनातनी परंपरा का रहा है। वहीं कांग्रेस प्रवक्ता राकेश सिन्हा ने कहा कि 21 तारीख देश की दिशा और दशा तय करेगा। झारखंड में उलगुलान 21 तारीख को फिर से शुरू होने जा रहा है। कांग्रेस भी इस में शिरकत करेगी।
सभी प्रखंड जिला अध्यक्षों को निर्देश दे दिये गये हैं कि वह अपने क्षेत्र से भारी संख्या में रैली में शामिल हो। इसके लिए कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी, सैयद हुसैन, गुलाम अहमद मीर इस रैली मंम शामिल होंगे।
लोकतंत्र के महापर्व के पहले चरण की शुरुआत हो चुकी है। प्रधानमंत्री में हिंदुस्तान के दिल में छुड़ा घोपने का काम किया है। युवा, किसान इस देश का दिल है। पहला चरण हिसाब कर देगा कि नफरत मिटा कर मोहब्बत की दुकान की शुरुआत कर चुके हैं।
टीम एबीएन, रांची। अग्रवाल सभा द्वारा संचालित महाराजा अग्रसेन भवन मे बहुउद्देशीय सभागार का उद्घाटन समारोह का आयोजन किया गया। अग्रवाल सभा द्वारा आयोजित उद्घाटन समारोह मे बहुउद्देशीय सभागार का उद्घाटन अग्रवाल सभा के पूर्व अध्यक्ष ओमप्रकाश अग्रवाल ने फीता काटकर एवं श्रीफल फोड़कर की।
तत्पश्चात अग्रवाल सभा के अध्यक्ष नंदकिशोर पाटोदिया, पूर्व अध्यक्ष ललित कुमार पोद्दार, विनोद जैन, पवन पोद्दार सहित सभी कार्यकारिणी सदस्यों ने श्री गणेशजी एवं महाराजा अग्रसेन जी के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर एवं पुष्प एवं प्रसाद चढ़ाकर सभागार का शुभारंभ किया गया।
इस अवसर पर उद्घाटनकर्ता ओमप्रकाश अग्रवाल ने बधाई देते हुए कहा अग्रवाल सभा विगत कई वर्षों से जनसेवा, कल्याणकारी, रचनात्मक एवं सामाजिक कार्यों को कर एक उत्कृष्ट पहचान बनाई है। बेहतर उल्लेखनीय कार्य कर रही है। तथा महाराजा अग्रसेन भवन को भी पूर्ण सुविधायुक्त बनाया है।
अध्यक्ष नंदकिशोर पाटोदिया ने कहा कि अग्रवाल सभा अग्रसेन भवन के आधुनिकरण हेतु निरंतर प्रयत्नशील है, इसी क्रम में भवन के आधार तल्ला में एक बहुउद्देशीय सभागार का निर्माण कराया गया है। तथा और भी कई जन उपयोगी कार्य कराये जा रहे हैं।
समारोह की अध्यक्षता अग्रवाल सभा के अध्यक्ष नंदकिशोर पाटोदिया ने की। संचालन अग्रवाल सभा के मंत्री मनोज कुमार चौधरी ने तथा धन्यवाद ज्ञापन पूर्व अध्यक्ष पवन कुमार पोद्दार ने की। कार्यक्रम मे सभी आगंतुक अतिथियों एवं अग्रसेन भवन के सभी कर्मियों को पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया गया।
उक्त जानकारी देते हुए अग्रवाल सभा के प्रवक्ता संजय सर्राफ ने बताया कि इस अवसर पर विनोद कुमार जैन, ललित पोद्दार, प्रमोद अग्रवाल, सज्जन पाड़िया, मनोज चौधरी, पवन पोद्दार, अजय डीडवानिया, विजय खोवाल, अनिल अग्रवाल, कमल खेतावत, संजय सर्राफ, कौशल राजगढ़िया, नरेश बंका, मनोज रूईया, शिवकुमार भावसिंहका, सुनील पोद्दार, राजकुमार मित्तल, विनोद टिबडेवाल, सुरेश चौधरी, जितेश अग्रवाल, सुरेश पोद्दार, सौरभ बजाज, सहित अन्य लोग उपस्थित थे। उक्त जानकारी अग्रवाल सभा, रांची के प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी संजय सर्राफ ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी।
टीम एबीएन, रांची। भारत के पूर्व क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर शनिवार सुबह रांची एयरपोर्ट पहुंचे। जहां उनका बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर जोरदार स्वागत हुआ। जानकारी के मुताबिक वह सचिन तेंदुलकर फाउंडेशन के फुटबॉल कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे. जो कि ओरमांझी में आयोजित होगा। फिलहाल वह रेडिशन ब्लू होटल से ओरमांझी के लिए निकल चुके हैं।
उनके साथ उनकी पत्नी अंजली भी है। बिरसा मुंडा एयरपोर्ट रांची से निकलने के बाद उन्होंने पत्रकारों से बात करते हुआ कहा कि मैं यहां अपने फाउंडेशन के लिए आया हूं। उन्होंने आगे कहा कि सचिन तेंदुलकर फाउंडेशन यहां के यूथ फाउंडेशन के साथ मिलकर काम करता है। खासकर मैं यहां की महिला खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाने आया हूं।
टीम एबीएन, रांची। उर्सुलाइन कान्वेंट गर्ल्स हाई स्कूल की छात्रा माही कुमारी ठाकुर ने पूरे राज्य में पांचवां स्थान प्राप्त कर लोहरदगा जिला का मान बढ़ाया है। शहरी क्षेत्र के बरवाटोली धोबी मुहल्ला निवासी दिलीप ठाकुर एवं नीतू देबी की पुत्री माही ने मैट्रिक की परीक्षा में 489 अंक प्राप्त किया है।
माही ने 97.8 प्रतिशत अंक प्राप्त किया है। उसकी इस सफलता पर लोग उत्साहित हैं। माही के माता पिता का कहना है कि उसने कठिन परिश्रम की है और विद्यालय की ओर से उसे लगातार प्रोत्साहन मिलता रहा है और इसी का नतीजा है कि वह आज इस सफलता को प्राप्त की है।
माही की सफलता पर उसके परिजनों के अलावा अन्य लोगों ने भी शुभकामनाएं दी है और उसके उज्जवल भविष्य की कामना की हैं। वहीं उर्सुलाइन कॉन्वेंट बालिका उच्च विद्यालय परिवार ने भी माही की इस सफलता पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा है कि कठिन परिश्रम का यह प्रतिफल है।
एबीएन न्यूज नेटवर्क, चतरा। झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जैक) ने शुक्रवार को मैट्रिक परीक्षा का रिजल्ट जारी किया है, जिसमें जिले के विद्यार्थियों ने बेहतर प्रदर्शन किया। इंदुमती टिबड़ेवाल सरस्वती विद्या मंदिर चतरा का छात्र सक्षम कुमार 490 अंक प्राप्त कर जिला टॉपर बना।
साथ ही राज्य में पांचवां स्थान प्राप्त किया है। इसी स्कूल के रिशु राज ने 482 अंक प्राप्त कर दूसरा, जनता हाई स्कूल पत्थलगड्डा के मनीदीप राज ने 481 अंक प्राप्त कर तीसरा स्थान प्राप्त किया है। नाजरेथ विद्या निकेतन चतरा की अर्चना कुमारी ने 480 अंक के साथ चौथा, एसएस हाई स्कूल प्रतापपुर के अजय कुमार ने 477 अंक के पांचवां स्थान प्राप्त किया है।
एसएस हाई स्कूल पांडेयपुरा के अमन कुमार व अपग्रेड हाई स्कूल तुलबुल के दीपक कुमार ने 475 अंक प्राप्त कर छठा, इंदुमती टिबड़ेवाल सरस्वती विद्या मंदिर चतरा के सत्यम कुमार व सुमित कुमार केसरी ने 474 अंक के साथ सातवां व बीके हाई स्कूल कान्हाचट्टी के निखिल कुमार ने 473 अंक प्राप्त कर जिले में आठवां स्थान प्राप्त किया है। इस तरह अन्य विद्यार्थियों ने भी बेहतर प्रदर्शन किया है। जिला टॉप टेन में रहने वाले विद्यार्थियों के माता-पिता ने बच्चों को मिठाई खिला कर खुशी जतायी। इंदुमती टिबड़ेवाल सरस्वती विद्या मंदिर चतरा के छात्र सक्षम वर्मा 98 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिला टॉपर बना।
साथ ही राज्य में पांचवां स्थान प्राप्त किया है। सक्षम को 490 अंक प्राप्त हुए हैं। वह शहर से सटे बाइपास रोड स्थित दुबे लॉज का निवासी है। सक्षम ने सफलता का श्रेय माता-पिता, शिक्षक राकेश, सुनील, पंकज व अन्य को दिया है। कहा कि आगे की पढ़ाई कर आइएएस बनना चाहता है।
सक्षम के पिता अरविंद कुमार वर्मा व माता संगीता वर्मा ने बेटा की सफलता पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि उसने अपनी मेहनत व लगन के दम पर इतना अंक प्राप्त किया है। इसमें उनके शिक्षकों का अहम योगदान रहा है। सक्षम के पिता की मोटर पंप की दुकान हैं सक्षम ने हिंदी ए में 98 अंक, इंग्लिश में 97 अंक, मैथ में 100 अंक, साइंस में 99 व सोशल साइंस में 96 अंक प्राप्त किया है।
एबीएन न्यूज नेटवर्क, कोडरमा। हजारीबाग से रामनवमी का जुलूस देखकर लौट रहे तिलैया निवासी बाईक सवार की सड़क दुर्घटना में शुक्रवार को मौत हो गयी। घटना शुक्रवार पूर्वाह्न करीब साढ़े ग्यारह बजे की है। बाईक सवार की पहचान तिलैया निवासी बिरेंद्र प्रसाद के 34 वर्षीय पुत्र रवि केसरी के रूप में हुई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार युवक अपने पल्सर बाईक (जेएच 02 एम 2370) से गुरुवार को अपने घर से हजारीबाग जुलूस देखने गया था। शुक्रवार को जुलूस देखकर वह अपने घर वापस लौट रहा था। इसी क्रम में पटना रोड स्थित पेट्रोल पम्प के पास विपरीत दिशा से आ रही मिनी ट्रक (बीआर 01 जीएन 3501) से टकरा गया। इस टक्कर में युवक का खोपड़ी खुलकर सड़क पर गिर गया।
युवक का पैर भी पूरी तरह जख्मी हो गया और घटना स्थल पर ही युवक की मौत हो गयी। मृतक अपने पीछे दो छोटी बेटी और पत्नी छोड़ गया है। घटना की जानकारी मिलते ही थाना प्रभारी सुमित साव दल बल के साथ पहुंचकर एम्बुलेंस से शव को अनुमंडलीय अस्पताल लाया। जहां शव को अंत्यपरीक्षण के लिए हजारीबाग भेज दिया गया।
घटना की जानकारी होते ही मृतक युवक के स्थानीय परिजन सहित भगवान केशरी, अमित केसरी, चुन्नू केशरी, विशाल केसरी, दीपू कुमार आदि कई सगे संबंधी अस्पताल पहुंचकर विधिसम्मत कार्य में पुलिस को सहयोग किया। घटना के बाद पुलिस ने मिनी ट्रक को जब्त कर लिया है। इधर, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। उनके परिचित बताते है कि युवक झुमरी तिलैया में कपड़ा का व्यवसाय करता था।
टीम एबीएन, रांची। शहर की सुप्रसिद्ध धार्मिक संस्था श्री सालासर हनुमान मण्डल, रांची का श्रीहनुमान जन्मोत्सव महोत्सव आगामी दिनांक 23 अप्रैल 2024, दिन मंगलवार को हनुमान जयंती के पावन अवसर मे श्री सालासर हनुमान मंदिर, मारवाड़ी ब्राह्मण भवन प्रांगण, बंसीधर अडूकिया रोड, रांची में धूमधाम से मनाया जायेगा।
उपरोक्त जानकारी संस्था के मीडिया प्रभारी राहुल शर्मा ने देते हुए बताया कि प्रात: 7 बजे से रात्रि 10 बजे तक श्री हनुमान महोत्सव मे नयनाभिराम झांकी, अखंड ज्योत, रसमाधुरी श्रृंगार से सुसज्जित सालासर बालाजी के सानिध्य में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे। उन्होंने कहा कि 23 अप्रैल को प्रातः 8 बजे गणेश पूजन सह अखंड ज्योत मुख्य यजमान सहपत्नी प्रज्ज्वलीत करेंगे। प्रात: 9 बजे से 151 संकल्पित श्रधालु महिलाओं द्वारा सामूहिक सस्वर सुन्दरकाण्ड पाठ का भव्य गुनगान श्री जनार्धन जी जोशी के सानिध्य में किया जायेगा।
सायं 4 बजे से 108 सामूहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का वृहत आयोजन किया गया है साथ ही भक्तो के द्वारा छप्पन भोग व सवामणी भोग भी लगाया जायेगा। उसके बाद संध्या 5 बजे से रांची के सुप्रसिद्ध भजन प्रवाहको द्वारा भजनों की अविरल गंगा प्रवाहित की जाएगी एवं रात्रि 10 बजे महाआरती के साथ महोत्सव का समापन होगा।
ज्ञातव्य हो कि मारवाड़ी ब्राह्मण भवन प्रांगण मे श्री सालासर बालाजी का जागृत विग्रह प्रतिमा सन् 1995 मे प्राण प्रतिस्थापित है। विगत 28 वर्षों से प्रत्येक मंगलवार को सुंदरकांड पाठ मंगलवार व शेष दिन भजन कीर्तन होता है। ब्राह्मण समाज द्वारा संचालित इस मंदिर मे श्रधालु भक्तो का तांता लगा रहता है एवम मनोकामना पूर्ण होती है। साक्छात् जागृत दरबार है श्रीसालासर बालाजी मन्दिर। जो नहीं जा सकते राजस्थान एक बार हाजरी लगाले रांची में हनुमान जी की गद्दी हैं।
किशन शर्मा ने कहा कि हनुमान जयंती मे जो भी श्रधालु सवामणि भोग लगवाना चाहते है 2100 की सहयोग राशि देकर बालाजी को अर्पित कर सकते है, सुंदरकांड पाठ के पर्चि 101 रुपये एवम हनुमान चालीसा पाठ पर्ची 11 रुपये सहयोग शुल्क मात्र देकर प्राप्त कर सकते हैं।
महोत्सव को सफल बनाने में मारवाड़ी ब्राह्मण सभा के अध्यक्ष रमेशचंद्र शर्मा, पूर्व अध्यक्ष रवि शंकर शर्मा (टोली), सचिव किशन लाल शर्मा, अरुण जोशी, अशोक पुरोहित, प्रदीप कुमार शर्मा, महेंद्र शर्मा, अमित सारस्वत (काली), गुलाब शर्मा, धर्मचंद शर्मा (भोपली), नथमल शर्मा, कमल शर्मा (कल्लू), सुनील शर्मा (मुन्ना), राहुल शर्मा (चिंटू), मनीष शर्मा, भगवती व्यास गुड्डू, चेतन माटोलिया, अमित शर्मा, मनोज बजाज आदि सहयोग कर रहे हैं। उक्त जानकारी मीडिया प्रभारी राहुल शर्मा (97091 31113) ने दी।
टीम एबीएन, रांची। नगर की धार्मिक व सामाजिक संस्था श्री हनुमान मंडल, रांची का 46 वां वार्षिक महोत्सव 21 अप्रैल को बड़े ही धूमधाम से मनाया जायेगा। मंडल के अध्यक्ष सज्जन पाड़िया, मंत्री श्रवण अग्रवाल ने प्रेस वार्ता के माध्यम से जानकारी दी कि रविवार 21 अप्रैल 2024 को एक दिवसीय 46 वां वार्षिक महोत्सव प्रातः 7 बजे श्री गणेश पूजन के साथ प्रारंभ हो जायेगा। प्रातः 7 बजे से रात्रि 9 बजे तक चलने वाला यह उत्सव महाराजा अग्रसेन भवन के आधारतल के सभागार में होगा।
इस मांगलिक अवसर पर सभी देवी देवताओं के पूजन उपरांत श्री हनुमान जी की अखंड ज्योत प्रातः 8 बजे मंडल के संरक्षक प्रेमचंद श्रीवास्तव सपत्नी लेंगे। प्रातः 8:30 बजे से दोपहर 1 तक श्री हनुमान जी के परम सेवक सुरेश कुमार बजाज के सानिध्य में 400 से भी अधिक हनुमान भक्तों के द्वारा सामूहिक सुंदरकांड पाठ का आयोजन महोत्सव स्थल पर होगा। इस उत्सव में बालाजी के भब्य अलौकिक श्रृंगार के दर्शन भक्त जन कर सकेंगे।
दरबार को सजाने के लिए बाहर के कलाकार दिन रात अपनी सेवा समर्पित किये हुए हैं।
301 भक्तों ने सवामनी का भोग लगाया जायेगा वहीं 56 भोग का प्रसाद भी भगवान को अर्पित कर भंडारे के रूप में 1500 भक्त जन इसे प्राप्त कर सकेंगे।
दोपहर 2 बजे से नगर की धार्मिक संस्था श्री श्याम मंडल, श्री श्याम परिवार के सदस्यों द्वारा दरबार में सुर मधुर भजनों की गंगा प्रवाह की जायेगी संस्था द्वारा बाबा की ज्योत लेने की व्यवस्था प्रातः 9।बजे से रात्रि 8 बजे तक भक्तों के लिए रहेगी। महोत्सव स्थल पर अलौकिक, अद्भुत श्रंगार युक्त नैना विराम झांकी के दर्शन आप भक्तजन कर सकेंगे।
बाहर से बुलाये गये अंतरराष्ट्रीय आमंत्रित कलाकार भजनों के सम्राट बरसाना से मनीषा ठाकुर, फरीदाबाद से अंश एवं वंश, धनबाद के पिंटू कुमार अपने भजनों की गंगा प्रवाह कर महोत्सव स्थल पर अमृत वर्षा का लाभ श्रद्धालु भक्तों को देंगे।
महोत्सव स्थल महाराजा अग्रसेन भवन के सभागार में महिलाएं व पुरुष भक्तों के बैठने की व्यवस्था अलग-अलग रखी गयी है। अखंड ज्योत की व्यवस्था रखी गयी है जिसका लाभ भक्त ले सकेंगे। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए महोत्सव संयोजक प्रकाश धेलिया को बनाया गया है।
आयोजन की सफलता के लिए मंडल के सदस्यों को विभागीय संयोजक का पदभार दिया गया है। जिनके देख रेख में महोत्सव के कार्य को संपन्न कराने में सहयोग प्राप्त होगा। रात्रि 9 बजे मंडल के सदस्यों द्वारा आरती की जायेगी उसके बाद प्रसाद वितरण किया जायेगा।
महोत्सव को सफल बनाने में मंडल के अध्यक्ष सज्जन पाड़िया, मंत्री श्रवण अग्रवाल, संयोजक प्रकाश धेलिया, कोषाध्यक्ष शिव भावसिंहका, संरक्षक प्रेमचंद श्रीवास्तव, प्रवीण मोदी, अरुण बाजोरिया, हनुमान बेड़िया, निर्मल बुधिया, कौशल राजगढ़िया सहित काफी संख्या में सदस्य लगे हुए हैं।
महोत्सव संयोजक प्रकाश धेलिया प्रचार मंत्री निर्मल बुधिया ने नगर के सभी धार्मिक, सामाजिक व व्यापारिक संस्थाओं सहित सभी धर्म प्रेमियों से एक दिवसीय महोत्सव कार्यक्रम में शामिल होने का आग्रह किया है। उक्त जानकारी महोत्सव संयोजक प्रकाश धेलिया और प्रचार मंत्री निर्मल बुधिया ने दी।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse