झारखंड

View All
Published / 2024-04-21 21:35:02
झारखंड : लू के थपेड़ों ने किया जीना मुहाल

भीषण गर्मी ने किया बेहाल, लू चलने से घर से निकलना हुआ मुश्किल 

टीम एबीएन, रांची। भीषण गर्मी ने लोगों का हाल बेहाल कर दिया है। दोपहर से लेकर शाम तक लू चलने से सड़कों पर निकलना मुश्किल हो गया है। धूप और लू के थपेड़ों से बचने के लिए लोगों को मुंह पर कपड़ा बांधना पड़ रहा है। 

सबसे अधिक परेशानी स्कूली बच्चों को हुई, जो तपती दोपहर में स्कूल की छुट्टी के बाद घर लौटते दिखे। कई बच्चे बीमार पड़ जा रहा है। शनिवार को अधिकतम तापमान करीब 44 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री के करीब रहा है। गर्मी धीरे-धीरे चरम पर पहुंचने लगी है। हर दिन तापमान में बढ़ोतरी हो रही है। 

पहले अधिकतम तापमान में बढ़ रहा था। अब अब न्यूनतम तापमान भी बढ़ने लगा है। इससे रात में भी लोगों को सुकून नहीं मिल पा रहा है। सुबह से लेकर रात तक भीषण गर्मी ने लोगों को परेशान कर दिया है। सुबह के चार बजे के आस-पास ही थोड़ी राहत रहती है। उसके बाद पूरे दिन गर्मी से लोगों को परेशान होना पड़ता है। 

सुबह से ही तेज धूप निकली। सूरज के तेवर इतने तल्ख थे कि सुबह आठ बजे से ही गर्म हवा चलने लगी। इससे लोगों को छाया और ठंडे पानी का सहारा लेना पड़ा। बाजारों में भी दोपहर के समय भीड़ नहीं दिखी। 

पिघल रहा सड़कों का अलकतरा 

शहर के चौक चौराहों पर मास्टिक एस्फाल्ट तकनीक का इस्तेमाल कर सड़क बनायी गयी है। धूप की तल्खी इतनी अधिक है कि सड़कों का अलकतरा तक पिघल जा रहा है। इस वजह से पैदल चलने वाले लोगों के जूते चप्पल तक इसमें चिपक जा रहे हैं।

Published / 2024-04-21 21:26:10
लातेहार : जेल अदालत में कैदियों को मिली कानून की जानकारी

मंडल कारा लातेहार में लगा जेल आदालत सह विधिक जागरूकता शिविर 

कैदियों को दी गई कानून की जानकारी 

एबीएन न्यूज नेटवर्क, लातेहार। झालसा के निदेर्शानुसार एवं प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह जिला विधिक सेवा प्राधिकार लातेहार के अध्यक्ष मनोज कुमार सिंह के आदेशानुसार रविवार को जेल अदालत सह विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि मुख्य न्यायिक दण्डाधिकारी मो अब्दुल नसीर व न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी राहुल कुमार शामिल हुए। 

मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी मो अब्दुल नसीर ने कैदियों को कानून के विभिन्न पहलुओं को बताया। बेल, वाद की प्रक्रिया, वादों का निपटारा, डीएलएसए के द्वारा दी जाने वाली सुविधा संबंधित जानकारियां दी। उन्होंने कैदियों को उनके अधिकार और उन्हें मिलने वाली सरकारी सुविधाओं के बारे में भी जानकारियां दी। 

उन्होंने कैदियों को प्लीड गील्टी, वन अधिनियम कानून एवं सुलहनीय वादों के बारे में विस्तार से बताया और कैदियों के मन में उठ रहे सवालों के जवाब भी दिये। न्यायिक दंडाधिकारी राहुल कुमार ने कैदियों को उनके मौलिक अधिकार एवं कर्तव्यों के बारे में जानकारी दी। साथ ही उन्होंने कैदियों को जेल से निकलने के बाद मुख्य धारा में लौटने की अपील की। 

श्री कुमार ने छोटे-मोटे मुकदमें का निपटाना सुला समझौता के आधार पर कराने का सुझाव भी दिया। अधिवक्ता दीपक कुमार ने बंदियों को एलएडीसी के माध्यम से मिलने वाली सुविधाओं के बारे में बताया। साथ ही कहा कि उन्हें किसी प्रकार का कानूनी सलाह व सुझाव चाहिए तो उनसे मिल सकते हैं।  

कार्यक्रम में मंच का संचालन एलएडीसी के अधिवक्ता राहुल कुमार ने किया। मौके पर प्रभारी जेलर प्रदीप मुण्डा, डालसा सहायक सौरभ कुमार, पीएलवी राजकुमार सिंह सहित जेल के कर्मचारीगण एवं सैकड़ों कैदी मौजूद थे। उक्त जानकारी विधिक सेवा प्रधिकार लातेहार के सचिव ने दी।

Published / 2024-04-21 21:21:41
जेसीआई रांची यूथ ने लगाया नि:शुल्क जांच शिविर

टीम एबीएन, रांची। जेसीआई रांची यूथ और शल्बी डिवाइन हॉस्पिटल के संयुक्त तत्वावधान में मोरहाबादी मैदान में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर लगाया गया। अध्यक्ष सोनल अग्रवाल ने बताया कि शिविर में लगभग 150 लोगों का  नि:शुल्क स्वास्थ्य का परीक्षण किया। स्वास्थ्य शिविर का लाभ बड़ी संख्या में लोगों ने लिया है। 

उन्होंने कहा कि समय-समय पर ऐसे स्वास्थ्य शिविर आयोजित किये जायेंगे। शिविर में डॉ आरके उपाध्याय ने बीपी शुगर हृदय, उच्च रक्तचाप, टॉयफायड, शुगर, रोग तथा अन्य बीमारियों के मरीज का नि:शुल्क जांच की गयी। रक्तचाप, मधुमेह की जांच अधिक मात्रा हुई और मुफ्त मे दवाइयों का वितरण किया गया। 

मेडिकल टीम में आये जनरल फिजीशियन डॉ आरके उपाध्याय ने शिविर में उपस्थित को महत्वपूर्ण जानकारी में उन्होंने बताया कि शरीर को स्वस्थ रखने के लिए 1 घंटे का व्यायाम बहुत जरूरी है। पूरे 24 घंटे में आप 23 घंटे अपने काम में लगा लीजिये, परंतु शरीर को स्वस्थ रखने के लिए सुबह एक घंटा अपने शरीर को जरूर दीजिये जिसमें चलना, दौड़ना, खेलना, व्यायाम करना, साइकिलिंग इत्यादि शामिल है। 

चिकित्सकों ने जांच के पश्चात लोगों को उचित मार्गदर्शन भी दिया गया है। इस आयोजन से शिविर में आने वाले मरीज काफी खुश दिखे। मौजूद लोग स्वास्थ्य शिविर के आयोजन के लिए डॉक्टरों को धन्यवाद दे रहे थे। कार्यक्रम को सफल बनाने में मोनिका गोयनका, सज्जन अग्रवाल, प्रवीण कुमार व अन्य सदस्य उपस्थित थे।

Published / 2024-04-21 21:20:23
कार्यकर्ताओं के साथ रांची लोकसभा हेतु देवेंद्रनाथ महतो ने की बैठक

टीम एबीएन, रांची। तापमान बढ़ने के साथ ही देश और राज्य की राजनीतिक गलियारों में भी सर गर्मी बढ़ती चली जा रही है। सभी राजनीतिक पार्टियों अपने मतदाताओं को लुभाने में जुटे हुए। राज्य के राजनीतिक में झारखंडी भाषा खतियान संघर्ष समिति के एंट्री लेते ही राजनीति और भी दिलचस्प हो गयी है। 

आज रविवार को झारखंडी भाषा खतियान संघर्ष समिति द्वारा हेसल, रांची में लोकसभा स्तरीय बैठक संपन्न किया गया। जिसमें रांची लोकसभा के सभी 15 प्रखंडों के कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे। पूर्व कैप्टन योगेश मुंडा की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में रांची लोकसभा से देवेंद्र नाथ महतो भारी मतों से जिताने की रणनीति तैयार की गयी। 

बैठक के अंत में मीडिया वार्ता के दौरान जेबीकेएसएस प्रत्याशी देवेंद्र नाथ महतो ने कहा कि राजनीति में आना हम लोगों का कोई इच्छा नहीं है लेकिन पिछले 24 वर्षों से पुराने कुर्ताधारी नेताओं ने राज्य को जो दुर्दशा किया है उसके आधार पर हम लोगों को अब राजनीति में आना विवस्ता बन गया है। 

अब हम पूरा जोर-शोर के साथ रांची लोकसभा लड़ना सुनिश्चित करेंगे। हम अपने स्थानीय मुद्दा को सभी मतदाताओं तक पहुंचायेंगे। बताते चलें कि रांची लोकसभा सीट से एनडीए की ओर से संजय सेठ जबकि इंडिया एलायंस की ओर से अब तक कोई प्रत्याशी की घोषणा नहीं हो सकी है।

Published / 2024-04-20 22:04:10
प्रदेश कांग्रेस कार्यसमिति सदस्य सह इंटक नेता ललन चौबे ने भी छोड़ी पार्टी

कांग्रेस को झटके पे झटका...

लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका, इस नेता ने छोड़ी पार्टी; लगाये गंभीर आरोप 

टीम एबीएन, रांची। लोकसभा चुनाव से पहले झारखंड में कांग्रेस को बड़ा झटका मिल गया है। प्रदेश कांग्रेस कार्यसमिति के सदस्य सह इंटक नेता ललन चौबे ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। 

ललन चौबे ने कांग्रेस के प्रदेश व केंद्रीय नेताओं पर टिकट बेचने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि विधायक अनूप सिंह कोयले का अवैध धंधा चलाने के आरोपित हैं। कांग्रेस ने ऐसी घरेलू महिला को टिकट दे दिया जिन्होंने कभी घर की चौखट नहीं लांघी। कांग्रेस ने जान-बूझकर भाजपा को लाभ पहुंचाने को अनुपमा सिंह को प्रत्याशी बनाया है। यह समर्पित कार्यकर्ताओं का अपमान किया है। 

बताया जा रहा है कि विधायक अनूप सिंह की पत्नी अनुपमा सिंह को प्रत्याशी बनाने से ललन चौबे नाराज चल रहे हैं। ललन चौबे ने कहा कि धनबाद लोकसभा सीट से 11 लोगों ने टिकट के लिए दावेदारी की थी। वहीं, पार्टी के निर्णय से आहत होकर हजारों समर्थकों के साथ बीते शुक्रवार को उन्होंने अपना त्यागपत्र प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर व प्रभारी को भेज दिया है।

Published / 2024-04-20 22:01:42
डीएवी कपिलदेव में मनी महात्मा हंसराज की जयंती

टीम एबीएन, रांची। डीएवी कपिलदेव पब्लिक स्कूल कडरू में आज डीएवी का पहला स्कूल खोलनेवाले महापुरुष महात्मा हंसराज की जयंती का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय में विशेष हवन, भजन का आयोजन किया गया। मौके पर महात्मा हंसराज जी के चित्र पर पुष्प अर्पित किये गये। 

वक्ताओं ने इस अवसर पर महात्मा हंसराज जी के योगदान को याद किया और उनसे संबंधित घटनाओं का उल्लेख किया। वक्ताओं ने बताया कि किस प्रकार बचपन में हंसराज जी को पैसे की कमी से जूझना पड़ा और  कैसे उन पर स्वामी दयानंद जी की बातों का असर हुआ। कैसे उन्होंने गुरुदत्त विद्यार्थी जी के साथ मिलकर डीएवी का पहला स्कूल लाहौर में खोला था। 

वक्ताओं ने महात्मा हंसराज जी भाई मुल्कराज जी को भी याद किया। मौके पर बच्चों के अलावा वरिष्ठ शिक्षक एस के राणा, पी सारंगी, चिर सुंदर ठाकुर, अरुण कुमार मंडल,आर के झा, आलोक इंद्र गुरु, साधना शर्मा समेत अन्य गणमान्य लोग मौजूद थे। उक्त जानकारी डीएवी कपिलदेव रांची के प्रेस प्रभारी आलोक इंद्र गुरु ने एम प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी।

Published / 2024-04-20 22:00:21
कोडरमा : सर्पदंश से 6 वर्षीय बच्ची की मौत

टीम एबीएन, कोडरमा। चंदवारा प्रखंड के बेंदी पंचायत के राजेश घटवार की 6 वर्षीय पुत्री किरण कुमारी की मौत सर्पदंश के बाद इलाज के दौरान हो गयी। घटना 17 अप्रैल की है। दरअसल, मृतका किरण अपनी मां के साथ बेंदी तलाब से देर शाम लौट रही थी। 

तालाब से घर आने के दौरान रास्ते मे सांप डंस लिया। आनन-फानन में सदर अस्पताल लाया गया, जहां से रिम्स रेफर कर दिया गया। रिम्स में ईलाज के दौरान शुक्रवार की रात मौत हो गयी। शनिवार को मृतक का दाह संस्कार बेंदी में किया गया।

Published / 2024-04-20 15:35:37
कल शुरू होगी उलगुलान न्याय महारैली

  • मेरे साथ आपको क्यों चलना चाहिए रांची, कल्पना सोरेन ने बतायी वजहें

टीम एबीएन, रांची। पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी के खिलाफ 21 अप्रैल को प्रभात तारा मैदान में आयोजित उलगुलान न्याय महारैली की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। 

झारखंड मुक्ति मोर्चा की मेजबानी में इंडी महागठबंधन के शीर्ष 12 प्रमुख राष्ट्रीय नेताओं का भाषण होगा। रैली में देश के करीब 28 दलों के नेता शामिल होंगे। हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन ने शुक्रवार को रैली की वजहों को गिनाते हुए इसमें शामिल होने के लिए राज्य के लोगों से रांची चलने का आह्वान किया है। 

कल्पना सोरेन ने कहा कि देश के लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिए, संवैधानिक संस्थाओं की स्वायत्तता के लिए, अन्यायपूर्ण तरीके से जेल में बंद जननेताओं की रिहाई के लिए, जल, जंगल, जमीन की रक्षा के लिए उलगुलान न्याय रैली इतिहास रचने जा रही है। 

उन्होंने झारखंड और झारखंडियत की रक्षा के लिए, 1932 खतियान, सरना आदिवासी धर्म कोड, झारखंड में आदिवासी, पिछड़ों और दलित के आरक्षण में बढ़ोतरी, झारखंड के पिछड़े वर्ग को 27 प्रतिशत आरक्षण, हो, मुंडारी और कुड़ुख भाषा को आठवीं अनुसूची में शामिल करवाने, झारखंड के 1.36 लाख करोड़ रुपये बकाया राशि की मांग की आवाज को बुलंद करने के लिए 21 अप्रैल को रांची चलने का आह्वान किया है। 

उन्होंने आगे कहा कि रैली के मंच से विधवा, बुजुर्ग, दिव्यांगजनों की सामाजिक सुरक्षा, गरीब, वंचित और शोषित के हक-अधिकार, महिला, युवा, किसान, मजदूर के स्वाभिमान, युवाओं को नौकरी, रोजगार और स्वरोजगार, कृषि ऋण माफी, कृषि एवं वन उत्पाद के सही मूल्य के लिए, आदिवासी, दलित, पिछड़ा और अल्पसंख्यक वर्ग के विद्यार्थियों की छात्रवृत्ति बचाने, मनरेगा में मजदूरी दर में वृद्धि, सरकारी कर्मचारियों के ओपीएस, संघीय ढांचे की रक्षा के लिए, अपनी आवाज बुलंद करने को, उलगुलान शुरू करने को रांची चलें।

Page 604 of 1701

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse