टीम एबीएन, झुमरी तिलैया। जयनगर प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत सिंगारडीह पंचायत समिति सदस्य प्रेम लाल यादव के घर में आग लगने से तीन मवेशी समेत अन्य सामान जलकर राख हो गए इस बारे में प्रेम लाल यादव ने बताया कि घर के अंदर तीन मवेशी खूंटे से बंधे थे, जिसमें दो और एक बछड़ा शामिल था।
घर के ऊपर पुआल रखा था। तभी अचानक आग लग गयी और आज की लपटे इतनी तेज हो गई की आसानी से उसे पर काबू नहीं पाया जा सका ग्रामीणों की मदद से जब तक आग पर काबू पाया गया तब तक तीनों मवेशी और पुआल जलकर राख हो गया था।
इसमें लाखों रुपये का नुकसान पीड़ित परिवार को हुआ है इस बात की जानकारी प्रेम लाल यादव ने अंचल कार्यालय में दी है। आग लगने के कारणों का कोई पता नहीं चल पाया है।
टीम एबीएन, कोडरमा। कोडरमा लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र से इंडी महा गठबंधन के संयुक्त प्रत्याशी भाकपा माले के विधायक विनोद कुमार सिंह एक मई को अंतराष्ट्रीय मजदूर दिवस के मौके पर अपना नामांकन पत्र भरेंगे।
इस आशय की जानकारी भाकपा माले राज्य कमेटी सदस्य राजेश यादव ने दी। उनके नामांकन में विभिन्न दलों के नेता शामिल होंगे। इधर गांडेय के पूर्व विधायक जयप्रकाश वर्मा भी बतौर निर्दलीय प्रत्याशी 1 मई को ही अपना नामांकन दाखिल करेंगे।
उन्होंने कहा कि इस बार कोडरमा की जनता बदलाव चाहती है और उन्हें लोगों ने चुनाव में उतारा है, वे जनता के ही प्रत्याशी हैं।
टीम एबीएन, कोडरमा। कोडरमा जिले में मतदान प्रतिशत बढ़ाने और शत-प्रतिशत मतदाताओं को नैतिक मतदान करने के उद्देश्य से स्वीप कोषांग कोडरमा के द्वारा विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से मतदाता जागरूकता कार्यक्रम कर मतदाताओं को नैतिक मतदान करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।
कम मतदान वाले क्षेत्रों में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम चलाकर मतदाताओं को नैतिक मतदान करने हेतु जागरूक किया जा रहा है। बूथ लेवल अधिकारी के द्वारा मतदाताओं के बीच मतदाता मार्गदर्शिका बुकलेट का वितरण कर 20 मई 2024 को मताधिकार का प्रयोग कर मतदान कर लोकतंत्र के महा पर्व में सहभागी बनाने की अपील की गयी।
जिले में बनाये गये नये मतदान केंद्रों के बारे में बीएलओ द्वारा घर-घर जाकर स्टीकर लगाया जा रहा है और मतदाताओं को उनके मतदान केंद्र के बारे में जानकारी दी जा रही है। साथ ही मतदाताओं को वोटर हेल्पलाइन एप्प, सी-विजिल एप्प, मतदान की प्रक्रिया इत्यादि की जानकारी दिया जा रहा है एवं निर्भीक होकर मतदान करने की अपील की गयी।
टीम एबीएन, कोडरमा। डोमचांच प्रखंड के नावाडीह, माथाड़ीह, बेहराड़ीह, पंचायत में जिलाध्यक्ष अनूप जोशी ने केंद्रीय शिक्षा राज्यमंत्री अन्नपूर्णा देवी को रिकॉर्ड मतों से विजयी बनाने के लिए संघन अभियान चलाया है।
अनूप जोशी ने पंचायत के बूथ अध्यक्षों से आग्रह किया है कि आप अपने बूथ पर 2019 की अपेक्षा 10 से 15 परसेंट मतदान प्रतिशत बढ़ाये और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के 400 पार के अभियान को सफल बनाये और एक कमल फूल की माला में केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री अन्नपूर्णा देवी को रिकार्ड मतों से विजयी बनायें।
बूथ अध्यक्ष, संयोजक, सहसंयोजक, पंचायत प्रभारी, पन्ना प्रमुखों से आग्रह किया है कि आप अपने बूथ को सशक्त बनाने और घर-घर जाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के उल्लेखनीय कार्य को जनता तक पहुंचाये और अधिक से अधिक मतदान भाजपा के पक्ष में कराकर अन्नपूर्णा जी को रिकार्ड मतों से विजयी बनावे।
कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष राजेश सिंह, डोमचांच प्रखंड प्रभारी प्रभाकर लाल रावत, विनय मोदी, डोमचांच प्रमुख सत्यनारायण यादव, जिला मंत्री शशि भूषण प्रसाद, महेंद्र यादव, परमेश्वर यादव, जिला मीडिया प्रभारी चंद्रशेखर जोशी, महिला मोर्चा के जिला अध्यक्ष कामिनी देवी, संगीता सिन्हा, मंडल अध्यक्ष महेश वर्मा, मुकेश राम, मंडल महामंत्री कुलदीप राम, परिजात सिंह, सुनील भारती, संजय मेहता, अखिल सिन्हा, सुजीत कुमार, सुदेश मोदी, निमेश कुमार,तुलसी मेहता, सियाराम यादव, अनील मेहता, सीताराम मेहता, मोहन मेहता, मनोहर मेहता, लक्ष्मण यादव, जयनारायण यादव, प्रकाश साव, चौधरी मेहता, जगदीश मेहता, संजीत कुमार, शंकर पासवान, मनोज साव, नीलकंठ मेहता, सकील अहमद, मनोज राम, महेश पासवान, प्रमांशु कुमार, उमेश कुमार, किरण देवी, दुलारी देवी, लीलावती देवी, कोशली देवी, शांति देवी, सुनील मेहता, पंकज कुमार, मनोज कुमार, धीरज कुमार, नवीन कुमार, रीतलाल मेहता, बलराम भारती, छोटीलाल मेहता, कृष्ण कन्हैया निराला, हर्ष मेहता, प्रदीप यादव, महेश मेहता, कृष्णनाथ गोस्वामी, प्रियांशु कुमार, अमेरिका राणा, आदि दर्जनों कार्यकर्ता कार्यक्रम में शामिल थे।
टीम एबीएन, कोडरमा। लोकसभा आम चुनाव 2024 के निमित जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त कोडरमा के निर्देशानुसार त्रुटिरहित मतदान प्रक्रिया संपन्न कराने को लेकर पोलिंग पार्टी (मतदान पदाधिकारी 01, मतदान पदाधिकारी 02, मतदान पदाधिकारी 01, पीठासीन पदाधिकारी व सभी महिला मतदान पदाधिकारी) का प्रशिक्षण दिया गया।
प्रशिक्षण के अंतिम दिन सभी महिला मतदान पदाधिकारी को प्रशिक्षण दिया गया। जिसमें मतदान पदाधिकारी 01, मतदान पदाधिकारी 02, मतदान पदाधिकारी 01, पीठासीन पदाधिकारी शामिल थे। प्रशिक्षण के अंतिम दिन उप विकास आयुक्त ऋतुराज निरीक्षण करने पहुंचे और चुनाव कार्य को सफलतापूर्वक और त्रुटिरहित संपन्न कराने के लिए ईवीएम पर अच्छे से हैंड्स आन ट्रेनिंग लेने, मास्टर ट्रेनर द्वारा बताये गये हर बिंदुओं पर बारिकी से अध्ययन करने एवं उसका पालन करने का निर्देश दिया।
मतदान कार्य से जुड़े सभी पदाधिकारियों व कर्मियों को ईवीएम, वीवी पैट के कनेक्शन, संचालन एवं समस्त मतदान प्रक्रियाओं का गहन प्रशिक्षण दिया गया। पीठासीन पदाधिकारियों के कार्यों एवं दायित्वों के संबंध में मास्टर ट्रेनर द्वारा विस्तृत जानकारी पीपीटी के माध्यम से दी गई।
मास्टर ट्रेनर सुदीप सहाय, अश्विनी कुमार तिवारी, उमेश कुमार सिन्हा, सत्यजीत के द्वारा मतदान पदाधिकारी द्वितीय को मतदान के एक दिन पूर्व, मतदान के दिन का कार्य, वास्तविक मतदान के पूर्व का कार्य, वास्तविक मतदान की प्रक्रिया, सीलिंग का प्रक्रिया, पोस्टल बैलेट की जानकारी समेत अन्य बिंदुओं पर पूरी तरह से प्रशिक्षण दिया गया। आज 350 महिला मतदान पदाधिकारी को प्रशिक्षण दिया गया। सभी मतदान कर्मियों को स्थानीय अभियंत्रण महाविद्यालय, बागीटांड़, कोडरमा भवन में प्रशिक्षण दिया गया।
टीम एबीएन, झुमरी तिलैया। श्री दिगंबर जैन समाज के तत्वाधान में हेल्पिंग हैंड्स के द्वारा जरूरतमंदों को घर में उपयोग आने वाली उपयोगी सामान मात्र 10 में दिये जायेंगे। 30 अप्रैल मंगलवार को यह कार्यक्रम जैन भवन राजगढ़िया रोड में प्रात: 10 बजे से होगा। जैन समाज के द्वारा सेवा के इस कार्यक्रम में प्रत्येक सामान का 10 देकर एक व्यक्ति पांच सामान तक ले सकता है।
इस अनूठे सेल कार्यक्रम में नए एवं पुराने सामानों का मिश्रण होगा। पुराने सामान भी काम में आने लायक होंगे। साड़ी, लेडीज कुर्ती, सूट, जींस, टी-शर्ट, कपड़ा, जूता, चप्पल, कुर्सी, टेबल, साइकिल, बर्तन आदि घर के दैनिक जीवन में काम आने वाले समान होंगे। एक बार ले जाने के बाद सामान की वापसी या अदला बदली नहीं होगी।
जरूरतमंद व्यक्ति को 15 मिनट का समय रहेगा। वहां पर हजारों सामान रहेंगे। आप एक समान का मात्र 10 रुपये देकर अपनी मर्जी से अपने पसंद का अधिकतम पांच सामान तक ले सकते हैं। जैन समाज के मंत्री नरेंद्र झाझंरी एवं पार्षद पिंकी जैन ने कहा कि मानवता की सेवा ही सच्ची सेवा है।
जैन समाज हमेशा जरूरतमंदों की सेवा के लिए आगे बढ़कर कार्य करता है। समाज के युवा बच्चों के द्वारा हेल्पिंग हैंड्स के तहत इस तरह की सेवा का कार्य पहली बार किया जा रहा है। जिसमें हजारों समान मात्रा 10 रुपये में दिए जाएंगे।
कार्यक्रम के परियोजना निदेशक प्रियंका जैन छाबड़ा, अभिषेक जैन गंगवाल, अमित जैन सेठी, इशान जैन कासलीवाल, शिखा जैन गंगवाल, खुशबू जैन सेठी हेल्पिंग हैंड्स ग्रुप के सदस्यों ने कहा कि सेवा का यह कार्य फ्री में भी किया जा सकता था परंतु प्रति समान 10 रुपये रखने का उद्देश्य यह है कि सामान लेने वाले अपने आप को कमजोर न समझे। उनमें किसी प्रकार की झिझक न हो। प्रत्येक व्यक्ति का अपना सम्मान होता है।
टीम एबीएन, कोडरमा। कोडरमा जिले में मतदान प्रतिशत बढ़ाने और शत-प्रतिशत मतदाताओं को नैतिक मतदान करने के उद्देश्य से स्वीप कोषांग कोडरमा के द्वारा विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से मतदाता जागरूकता कार्यक्रम कर मतदाताओं को नैतिक मतदान करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।
कम मतदान वाले क्षेत्रों में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम चलाकर मतदाताओं को नैतिक मतदान करने हेतु जागरूक किया जा रहा है। बूथ लेवल अधिकारी के द्वारा मतदाताओं के बीच मतदाता मार्गदर्शिका बुकलेट का वितरण कर 20 मई 2024 को मताधिकार का प्रयोग कर मतदान कर लोकतंत्र के महा पर्व में सहभागी बनाने की अपील किया गया।
साथ ही मतदाताओं को वोटर हेल्पलाइन एप्प, सी-विजिल एप्प, मतदान की प्रक्रिया इत्यादि की जानकारी दिया जा रहा है एवं निर्भीक होकर मतदान करने की अपील किया गया।
टीम एबीएन, झुमरी तिलैया। पूर्व मध्य रेलवे मंडल धनबाद के कोडरमा रेलवे स्टेशन पर रेल मिशन सेवा के तहत यात्री की जान बचायी गयी। रेलवे निरीक्षक प्रभारी जवाहर लाल से मिली जानकारी के अनुसार 28 अप्रैल को गाड़ी संख्या 07256 सिकंदराबाद-पटना स्पेशल कोडरमा स्टेशन प्लेटफार्म संख्या 4 पर दोपहर 12 बजे आयी।
गाड़ी के जनरल कोच से एक यात्री पानी लेने के लिए उतर कर स्टॉल से पानी खरीदने लगा। तभी गाड़ी खुल गयी। चलती गाड़ी में चढ़ने के क्रम में प्लेटफॉर्म और रेलवे लाइन के बीच यात्री गिर गया। जिससे यात्री के हाथ, पैर और माथा में हल्की चोट आयी।
यात्री की पहचान चंदन कुमार, उम्र 27 वर्ष, पिता विष्णदेव मालाकार, सोहनवाड़ा, थाना मंसूरचक, जिला- बेगूसराय बिहार के रुप में हुई है। यात्री के पास सिकंदराबाद से पटना तक का जनरल का टिकट था ।
एएसआई एम ए खान, प्लेटफॉर्म ड्यूटी मे तैनात महिला आरक्षी नीतू कुमारी, आरक्षी आनंद कुमार के द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए इसकी सूचना कोडरमा रेलवे अस्पताल के आन ड्यूटी डॉक्टर व निरीक्षक प्रभारी कोडरमा जवाहर लाल को दी। डॉक्टर के द्वारा प्राथमिक उपचार करने के बाद यात्री को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल कोडरमा भेज दिया गया।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse