झारखंड

View All
Published / 2026-01-02 20:20:24
21 जनवरी से शुरू होगी संतोष ट्राफी

संतोष ट्राफी 21 जनवरी से होगी शुरु

12 टीमों के बीच होगा मुकाबला

एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। 79वीं राष्ट्रीय फुटबॉल चैंपियनशिप संतोष ट्राफी 2025-26 असम के ढकुआखाना और सिलापाथर देश भर की 12 फुटबॉल टीमों के बीच 21 जनवरी से 8 फरवरी तक खेली जायेगी।

अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ ने इस महीने शुरु होने वाली संतोष ट्राफी के फाइनल ड्रा की घोषणा की है। इस चैंपियनशिप में शामिल 12 टीमों को ए और बी ग्रुप में बांटा गया है। 

ए ग्रुप में असम, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, उत्तराखंड, नागालैंड और राजस्थान है। जबकि ग्रुप बी में केरल, सर्विसेज, पंजाब, ओडिशा, रेलवे और मेघालय है। 

टूर्नामेंट के सभी मुकाबले ढकुआखाना और सिलापाथर में खेले जाएंगे। इस चैपियनशिप की शुरुआत 1941 में हुई थी और पश्चिम बंगाल ने संतोष ट्रॉफी का रिकॉर्ड 32 बार खिताब जीता है।

Published / 2026-01-02 20:17:10
झारखंड अब विकास से कोसों दूर : संजय सेठ

टीम एबीएन, रांची। रांची से भाजपा सांसद सह रक्षा राज्य मंत्री संजय सीधे नगड़ी प्रखंड (रांची) के साहेर पंचायत में आज यहां के ग्रामीणों से संवाद किया। उन्होंने कहा कि झारखंड अब विकास की रफ्तार से कोसों दूर हो चुका है। 

ना सड़कें बन रही हैं, ना बिजली मिल रही है, ना पानी मिल रहा है। अस्पतालों की स्थिति बदहाल है। विकास योजनाओं पर ब्रेक लगा दिया गया है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की सरकार विकास योजनाओं के लिए जो राशि जारी कर रही है, वह भी पूरी तरह से खर्च नहीं हो पा रहा है। ग्रामीणों से संवाद के क्रम में केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी भी दिया।

Published / 2026-01-02 18:53:13
साहिबगंज : भीषण सड़क हादसे में स्कूली बच्ची समेत तीन की मौत

आक्रोशित लोगों ने अस्पताल में की तोड़फोड़

टीम एबीएन, रांची। झारखंड के साहिबगंज जिले में बरहेट–बरहड़वा मुख्य पथ पर शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गयी।

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार छोटा रांगा डांड़ पुल मोड़ के पास यात्रियों से भरे एक ऑटो और तेल टैंकर की आमने-सामने भिड़ंत में एक स्कूली बच्ची सहित तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी, जबकि तीन बच्चों समेत कई अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गये।

Published / 2026-01-02 18:04:42
झारखंड : बकाया वेतन को लेकर आंदोलन के मूड में एंबुलेंस चालक

  • दो माह से वेतन लंबित, 108 एंबुलेंस कर्मियों ने उठाया आर्थिक संकट का मुद्दा

टीम एबीएन, रांची। झारखंड राज्य में 24×7 आपातकालीन 108 एंबुलेंस सेवा में कार्यरत कर्मचारियों को नवंबर और दिसंबर 2025 का वेतन अब तक नहीं मिल पाया है। क्रिसमस और नववर्ष जैसे महत्वपूर्ण पर्व बीत जाने के बावजूद वेतन भुगतान नहीं होने से कर्मचारियों और उनके परिवारों के समक्ष गंभीर आर्थिक संकट उत्पन्न हो गया है। झारखंड प्रदेश एंबुलेंस कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष नीरज तिवारी ने बताया कि फरवरी 2025 से 108 एंबुलेंस सेवा का संचालन सम्मान फाउंडेशन संस्था द्वारा किया जा रहा है। 

इसके बाद से कर्मचारियों को लगातार अनियमित और विलंब से वेतन भुगतान की समस्या का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि 22 दिसंबर 2025 को सरकार और संघ के बीच हुई संयुक्त बैठक में संस्था के प्रतिनिधियों ने एक सप्ताह के भीतर वेतन भुगतान का आश्वासन दिया था, लेकिन अब तक इसका पालन नहीं किया गया है।

संघ ने आरोप लगाया कि झारखंड उच्च न्यायालय के निर्देश के तहत जहां सरकारी कर्मियों को क्रिसमस पर्व से पूर्व वेतन भुगतान सुनिश्चित किया गया। वहीं जीवनरक्षक 108 एंबुलेंस सेवा में कार्यरत कर्मचारियों को इससे वंचित रखा गया। संघ का कहना है कि यह स्थिति भेदभावपूर्ण होने के साथ-साथ श्रम कानूनों और संवैधानिक समानता के सिद्धांतों के भी विपरीत है।

वेतन लंबित रहने के कारण कर्मचारियों को बच्चों की स्कूल फीस, बैंक और फाइनेंस लोन की किश्तें, मकान किराया और दैनिक जरूरतों को पूरा करने में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। संघ के अनुसार, आर्थिक दबाव के चलते कई कर्मचारियों के परिवारों की स्थिति अत्यंत दयनीय हो गई है।

संघ ने यह भी आरोप लगाया कि बैठक के बाद तैयार की गई मिनट्स ऑफ मीटिंग में कई महत्वपूर्ण सहमत बिंदुओं को शामिल नहीं किया गया। इनमें लंबित वेतन का भुगतान, निलंबित कर्मचारियों की पुनः बहाली, EPF और ESIC के अनुपालन तथा नियमित समन्वय बैठक जैसे मुद्दे प्रमुख हैं।

झारखंड प्रदेश एंबुलेंस कर्मचारी संघ ने राज्य सरकार और संबंधित विभागों से मांग की है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल हस्तक्षेप किया जाए और 108 एंबुलेंस कर्मियों का लंबित वेतन समयबद्ध तरीके से भुगतान सुनिश्चित कराया जाए। संघ ने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र समाधान नहीं हुआ तो संगठन आंदोलनात्मक कदम उठाने के लिए बाध्य होगा।

Published / 2026-01-02 17:55:04
धनबाद : 12 से ज्यादा दुकानों में अगलगी से दुकानदारों में खौफ

  • धनबाद में 12 से ज्यादा दुकानों में लगी आग, लाखों का सामान जलकर खाक

एबीएन न्यूज नेटवर्क, धनबाद। जिले के निरसा थाना क्षेत्र स्थित निरसा बाजार में फुटपाथ के पास बनी एक दर्जन से अधिक दुकानों में भीषण आग लग गई। इस घटना में करीब 15 से 20 लाख रुपये का नुकसान होने की आशंका जताई गई है। घटना में दुकानें पूरी तरह जलकर खाक हो गईं।

आग लगने की सूचना मिलते ही निरसा थाना पुलिस और डीवीसी मैथन एमपीएल की दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंच गई। जिसके बाद कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। इसके साथ ही पुलिस और सीआईएसएफ की तत्परता से आसपास की अन्य दुकानों को आग से बचा लिया गया।

आग लगने की वजह शॉट सर्किट बताई जा रही है। घटना के बाद दुकानदारों के सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है। पीड़ित दुकानदार ने बताया कि उन्हें रात करीब 12 बजे आग लगने की सूचना मिली थी। जब वे वहां पहुंचे, तब तक उनकी दुकान पूरी तरह जल चुकी थी।

दुकानदारों ने बताया कि आग लगने की जानकारी जैसे ही मिली, वैसे ही मौके पर पहुंच गए लेकिन तब तक सब कुछ जल चुका था। इस घटना में लाखों का नुकसान होने की आशंका है यदि दमकल टीम जल्दी पहुंच जाती तो कुछ दुकानों को बचाया जा सकता था।

Published / 2026-01-02 17:13:55
गरीब और कमजोर वर्ग को मदद देना एलएडीसीएस का कर्तव्य : शेषनाथ सिंह

  • जिला के नये प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार शेष नाथ सिंह ने लीगल ऐड डिफेंस काॅन्सिल सिस्टम के साथ की बैठक
  • गरीब और कमजारे वर्ग को मदद देना एलएडीसीएस का कर्तव्य :  शेषनाथ सिंह

एबीएन न्यूज नेटवर्क, लातेहार। जिला के नये प्रधान जिला एंव सत्र न्यायाधीष-सह- अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार लातेहार श्री षेष नाथ सिंह ने लीगल ऐड डिफेंस काॅन्सिल सिस्टम के अधिवक्ताओं के साथ बैठक की। पदभार लेने के बाद षुक्रवार को उनका पहला कार्यदिवस था। 

बैठक में उन्होंने एलएडीसीएस अधिवक्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि गरीब और कमजोर वर्ग को मदद देना एलएडीसीएस और जिला विधिक सेवा प्रधिकार का कत्र्तव्य है। उन्होंने एलएडीसीएस अधिवक्ताओं को निर्देष दिया कि निरंतर जेल का दौरा करें एवं हरेक कैदी से मिलकर यह सुनिष्चत करे कि कोई भी कैदी बिना अधिवक्ता के न रहे।

इसके अलावा उन्होंने एलएडीसीएस को वादों की संख्या बढ़ाने, नालसा पोर्टल को निरंतर अपडेट करने, जेल में बंद कैदियों के वादों के निष्पादन में सक्रियता लाने, संवेदनषीलता के साथ काम करने सहित कई दिषा- निर्देष दिये। मौके पर एलएडीसीएस के सभी अधिवक्ता एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकार, लातेहार के सचिव उपस्थित थे। उक्त जानकारी जिला विधिक सेवा प्राधिकार, लातेहार के सचिव नदी।

Published / 2026-01-02 13:00:40
लोहरदगा : लाइनमैन की मौत से आक्रोशित लोगों ने राजधानी एक्सप्रेस रोकी

  • राजधानी एक्सप्रेस पर ब्रेक! लोहरदगा में लाइनमैन की मौत से आक्रोशित लोगों ने ट्रैक किया बाधित
  • लोहरदगा में लाइनकर्मी की मौत के बाद ग्रामीणों ने जबरदस्त प्रदर्शन किया

एबीएन न्यूज नेटवर्क, लोहरदगा। लोहरदगा-रांची रेल लाइन में कार्यरत एक लाइनमैन की मालगाड़ी की चपेट में आने से मौत हो गई थी। दुर्घटना के बाद मुआवजे की मांग को लेकर स्थानीय लोगों ने ट्रेन ही रोक दी। 

मामले की सूचना मिलने के बाद आरपीएफ हरकत में आ गई है। रेल रोके जाने की वजह से हजारों यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। मृत लाइनमैन की पहचान लोहरदगा जिला के कैरो थाना क्षेत्र के नगजुआ गांव निवासी 50 वर्षीय वासुदेव उरांव के रूप में की गई है। वह रेलवे में एडहॉक पर कार्यरत था।

बुधवार को मालगाड़ी की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। घटना के बाद ग्रामीण आक्रोशित हो गए। गुरुवार शाम लोहरदगा से चलकर रांची जाने वाली आरएल 6 ट्रेन को ग्रामीणों ने लोहरदगा जिला के कैरो थाना क्षेत्र के नगजुआ के समीप रोक दिया। जिसकी वजह से हजारों यात्री ट्रेन में फंसे रहे। रेलखंड पर ट्रेनों का आवागमन ठप हो गया।

ग्रामीणों ने रोकी मेमू ट्रेन

लोहरदगा से यह मेमू ट्रेन शाम 4:45 पर रांची के लिए खुलती है। 15 मिनट में यह नगजुआ रेलवे स्टेशन पहुंची, जहां पर यह ट्रेन फंसी हुई है। लगातार आरपीएफ के अधिकारी ग्रामीणों से बात करने की कोशिश कर रहे हैं, परंतु ग्रामीण पीछे हटने को तैयार नहीं हैं। जिसकी वजह से कई लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा है।

एक लाइनमैन की मौत के बाद ग्रामीणों ने रेल लाइन को जाम कर ट्रेन रोक दी है। ग्रामीण मुआवजे की मांग कर रहे हैं। ग्रामीणों को समझने का प्रयास किया जा रहा है।

_अरविंद कुमार, प्रभारी

Published / 2026-01-02 12:55:08
लोहरदगा : रात्रि ड्यूटी के दौरान रेल कर्मी की मौत

एबीएन न्यूज नेटवर्क, लोहरदगा। कैरो प्रखंड अंतर्गत नरौली पंचायत के चेरिमा (नगजुआ) गांव निवासी रेलवे में एढोक पर कार्यरत लाइनमैन सह आजसू पार्टी नेता वासुदेव उरांव की रात्रि ड्यूटी के दौरान मालवाहक ट्रेन दुर्घटना में मौत हो गयी।

उनके निधन के पश्चात उनके अंतिम संस्कार कार्यक्रम में आजसू पार्टी के केंद्रीय सचिव सूरज अग्रवाल, आदित्य, संजय कुजूर, नरौली मुखिया अरविंद उरांव सहित दर्जनों आजसू के कार्यकर्ता शामिल हुए।

उन्होंने इस दुख के घड़ी में आजसू परिवार स्वर्गीय वासुदेव उरांव के परिवार जनों को हर संभव सहयोग के साथ उनके बूढ़े माता-पिता पत्नी एवं छोटे-छोटे बच्चों से मुलाकात कर उचित न्याय दिलाने की बात कही।

Page 60 of 1570

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse