झारखंड

View All
Published / 2024-05-02 11:28:14
मारवाड़ी समाज ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को किया सम्मानित

  • राष्ट्र निर्माण में मारवाड़ी समाज का उल्लेखनीय योगदान, सभी लोग चुनावके अपना वोट अवश्य दें : मुख्यमंत्री

टीम एबीएन, रांची। संपूर्ण मारवाड़ी समाज द्वारा मारवाड़ी भवन हरमू रोड रांची मे सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस सम्मान समारोह में राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा को मारवाड़ी समाज के विभिन्न संस्थाओं रांची जिला मारवाड़ी सम्मेलन, अग्रवाल सभा, मारवाड़ी सहायक समिति, मारवाड़ी युवा मंच, अग्रवाल युवा सभा, श्री माहेश्वरी सभा, ब्राह्मण सभा, राजस्थानी प्रोफेशनल एसोसिएशन, दिगंबर जैन पंचायत, ओसवाल संघ, विजय वर्गीय सभा, खंडेलवाल वैश्य संघ, मारवाड़ी सैन समाज, हरियाणा संघ, मारवाड़ी महिला सम्मेलन रांची, मारवाड़ी महिला मंच समर्पण शाखा, विप्र फाउंडेशन, नागरमल मोदी सेवा सदन, झारखंड चैंबर ऑफ़ कॉमर्स, झारखंड थोक विक्रेता संघ, श्रीमहावीर मंडल, श्री श्याम मंडल, श्री श्याम मित्र मंडल, श्री हनुमान मंडल, राणी सती मंदिर कमेटी, श्री राणी सती मंडल , रांची सेवा समिति, गौ सेवा समिति, झारखंड प्रादेशिक अग्रवाल सम्मेलन, झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन, झारखंड प्रादेशिक वैश्य महासम्मेलन, रांची गौशाला न्यास, पंजाबी हिंदू बिरादरी, गुरु नानक अस्पताल, झारखंड प्रादेशिक अग्रसेन हितकारी सभा, के अलावा अन्य संस्थाओं के पदाधिकारीयों ने पुष्प गुच्छ देकर, अंग वस्त्र एवं राजस्थानी साफा पहनाकर एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित करते हुए भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।

इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें युवक-युवतियों ने राजस्थानी वेशभूषा मे मनमोहक नृत्य कर सभी का मन मोह लिया। पूरा सभा स्थल राजस्थानी  संस्कृति पर सराबोर रहा। 
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा की इतना प्रेम व सम्मान पाकर बहुत अभिभूत एवं प्रफुल्लित हूं लगता है मैं राजस्थान में ही हूं।

उन्होंने कहा कि पूरे देश की प्रगति में मारवाड़ी समाज का उल्लेखनीय योगदान रहा है। संस्कार हमारी परंपरा तथा संस्कृति तथा भाषा पहचान है, मारवाड़ी की पहचान उद्यम उदारता और दान से हैं, चाहे मानवीय सेवा कार्य हो या जानवरों की सेवा कार्य हो समाज इसी तरह का सेवा कार्य कर लोगों को प्रेरणा देने तथा सबका सहयोग एवं सबका विश्वास के साथ जनसेवा का कार्य में लगा रहता है।

राष्ट्र निर्माण एवं राष्ट्रीयता की भावना विकसित करने में सहभागी बनना हम सबका दायित्व है, तथा समृद्ध राज्य में समाज की अहम भूमिका है। उन्होंने कहा कि शीघ्र ही भारत विश्व का तीसरा महाशक्ति बनेगा। उन्होंने लोगों चुनाव में वोट अवश्य देने की अपील की।

प्रतिभा सम्मान समारोह का संचालन कार्यक्रम संयोजक सुरेश चंद्र अग्रवाल ने की एवं धन्यवाद ज्ञापन रांची जिला मारवाड़ी सम्मेलन के अध्यक्ष ललित कुमार पोद्दार ने किया। स्वागत भाषण मारवाड़ी सहायक समिति के अध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी की।
सुरेश चंद्र अग्रवाल ने कहा कि  मारवाड़ी समाज पहली बार रांची पधारे राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा को सम्मानित कर गौरवान्वित महसूस कर रहा है। 

उन्होंने कहा कि समाज संस्कार, संस्कृति चेतना, सामाजिक सुरक्षा, सामाजिक राजनीतिक चेतना को साकार करने के लक्ष्य पर कार्य कर रही है तथा मातृशक्ति एवं युवा शक्ति आगे बढ़ रही है। मारवाड़ी समाज द्वारा मुख्यमंत्री को एक ज्ञापन भी सौंपा गया। राष्ट्रीय गान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। कार्यक्रम के उपरांत मारवाड़ी समाज एवं सभी गण्यमान्य लोगों ने मुख्यमंत्री जी के साथ सामूहिक भोजन का लुत्फ उठाया।

उक्त जानकारी देते हुए कार्यक्रम के प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी संजय सर्राफ ने बताया कि सम्मान समारोह कार्यक्रम मे-सांसद संजय सेठ, दीपक प्रकाश,विधायक सीपी सिंह, समरी लाल, अजय मारू, संजीव विजयवर्गीय, गोवर्धन गाडोदिया, राजकुमार मारू, राजकुमार केडिया,ललित कुमार पोद्दार, विनोद कुमार जैन, पवन पोद्दार, सुरेश अग्रवाल, नंदकिशोर पाटोदिया, मनोज चौधरी, शिव शंकर साबू, नरेंद्र गंगवाल, बंसत मित्तल, पुरुषोत्तम विजयवर्गीय, विष्णु सेन, रमेश शर्मा, पवन शर्मा, किशन साबू , सज्जन पाड़िया, अशोक नारसरिया, कमलेश संचेती, प्रमोद सारस्वत, संजय सर्राफ, रमन वोडा, प्रेम मित्तल, कौशल राजगढ़िया, मधु सर्राफ, उर्मिला पाड़िया, विनीता सिंघानिया, आशीष अग्रवाल, सौरभ बजाज, हेमंत महेश्वरी, डॉ वी. के. जैन, अनिल कुमार अग्रवाल, अजय खेतान, मुकेश काबरा, अजय डीडवानिया, विकास अग्रवाल, अंजय सरावगी, निरंजन शर्मा, आर के चौधरी, बबलू हारित, राजेश भरतिया, श्याम सुंदर गोयल, पवन मंत्री, विजय खोवाल, रवि शर्मा, विष्णु राजगढ़िया, राम बागड, रौनक झुनझुनवाला, अमरजीत, किशन अग्रवाल, किशन पोद्दार, कमल शर्मा, ओपी लाल, डॉ दिलीप सोनी, रोहित शारदा, प्रभाकर अग्रवाल, ज्ञान शंकर, रतन जालान, दीपक बंका, भरत बगड़िया, प्रमोद बगड़िया, सुनील पोद्दार, प्रमोद बजाज, ललित ओझा, प्रमोद पांडे, रविंद्र मोदी, अशोक शर्मा, किशोर मंत्री, प्रमोद अग्रवाल, निर्मल बुधिया, नारायण विजयवर्गीय, अमित चौधरी, रतन अग्रवाल, मस्तान सिंह, कुणाल अजमानी, अशोक पुरोहित, विजय अग्रवाल, गुरविंदर सिंह सेठी, कुलतार सिंह, द्वारिका मुंजाल, गुरु दयाल सिंह सलूजा, संजय चौधरी, प्रदीप राजगढ़िया, विक्रम खेतावत, प्रवीण लोहिया, अमित शर्मा, तुषार विजयवर्गीय, मनोज मिश्रा, संदीप नागपाल, शंशाक भरद्वाज, पृथ्वीराज,संजय जयसवाल, नीरज भट्ट, श्याम सुंदर शर्मा, विजय सरायका, द्वारका अग्रवाल अभय चौधरी, शोभा यादव, राकेश शर्मा, सुनील माथुर, ललन सिंह, शैलेश सिन्हा, विक्रांत विश्वकर्मा, दीपक पोद्दार, दिनेश प्रजापति, गोपाल सोनी, सत्येंद्र मलिक, ऋषि देव यादव, के अलावे बड़ी संख्या में महिलाएं पुरुष उपस्थित थे।

Published / 2024-05-01 21:57:34
हजारीबाग : डीआईजी आवास में तैनात जवान ने किया सुसाइड

एबीएन न्यूज नेटवर्क, हजारीबाग। डीआईजी आवास में तैनात जिला पुलिस के 31 वर्षीय जवान विकास कुमार ने ड्यूटी के दौरान आत्महत्या कर ली। बताया जाता है कि डीआईजी आवास के सामने वह घूम रहा था। 

तभी गोली चलने की आवाज सुनाई दी। ऐसे में अन्य तैनात सुरक्षा कर्मी बाहर आये और सड़क पर गिरा हुआ देखा और उसके माथे से खून बह रहा था। आनन फानन में शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया गया। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

31 वर्षीय विकास कुमार जिला पुलिस बल का जवान था। उसके पिता का नाम राजेश कुमार है। वो हजारीबाग के ही झरपो का रहने वाला था। 2017 से वह डीआईजी आवास पर ही अपनी सेवा दे रहा था। उसकी अब तक शादी नहीं हुई थी।

इस घटना पर पुलिस मेंस एसोसिएशन के मंत्री उपेंदर नाथ मिश्रा ने जानकारी देते हुए कहा कि यह घटना डीआईजी आवास के सामने हुई है। जवान डीआईजी आवास सुरक्षा में तैनात था। 

घटना के पीछे का कारण उन्होंने बताया कि बेहद गर्मी होना एक कारण हो सकता है कि वो गिर गये हों और राइफल उस दौरान दब गया हो। जिससे ये घटना घटी है। गोली माथे में लगी है और दूसरी ओर पार कर गयी। वहीं उन्होंने विभागीय छुट्टी नहीं मिलने बात को नकार दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार इस घटना के पीछे छुट्टी नहीं मिलना भी बताया जा रहा है।

Published / 2024-05-01 21:49:38
शिकागो के शहीदों को लाल सलाम के गगनभेदी नारों के बीच सीटू ने मनाया मजदूर दिवस

  • मजदूर वर्ग के संघर्ष की विरासत को आगे ले जायेगा सीटू : संजय पासवान
  • इंडिया गठबंधन के उम्मीदवार बिनोद सिंह को जिताने की सीटू ने की अपील

टीम एबीएन, झुमरीतिलैया। मजदूर यूनियन का अगुवा संगठन सीटू के बैनर तले वीर कुंवर सिंह पार्क में अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस मनाया और सभा का आयोजन किया। सर्वप्रथम निर्माण यूनियन के नेता रविन्द्र भारती ने मजदूरों के संघर्ष का प्रतीक लाल झंडा फहराया। जहां शिकागो के शहीदों को लाल सलाम, दुनिया के मजदूरों एक हो, मजदूर विरोधी लेबर कोड वापस लो, साम्राज्यवाद हो बर्बाद आदि गगनभेदी नारों के साथ शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित किया गया।

सीटू के जिलाध्यक्ष प्रेम प्रकाश की अध्यक्षता में आयोजित सभा को संबोधित करते हुए मुख्य वक्ता सीटू के राज्य सचिव संजय पासवान ने कहा कि अमेरिका के शिकागो शहर में 3 मई 1886 को लगभग 40 हजार मजदूर 8 घंटे की काम के लिए सड़कों पर उतर आये और पुलिस ने भूखे-प्‍यासे मजदूरों पर गोलियां बरसाना शुरू कर दिया। जिसमें 6 मजदूरों की शहादत हो गयी, उसी समय खून से सने उन मजदूरों के कपड़ो को परचम बना कर आसमान की तरफ लहरा दिया और तब से ही लाल झंडा मजदूरों का प्रतीक बन गया। 

भारत में 1923 में कॉमरेड एम सिंगारवेलु ने तत्कालीन शहर मद्रास में लाल झंडा फहराया था। देश की सत्ता में काबिज सांप्रदायिक कॉरपोरट गठजोड़ की विनाशकारी मुहिम और निजी कॉरपोरेट वर्ग के द्वारा देश के संसाधनों, संपत्ति और बुनियादी ढांचे पर बेरोक टोक लूट खसोट के खिलाफ व्यापक संघर्ष करना होगा। मोदी सरकार की नीतियों के कारण देश में बेरोजगारी, असहनीय महंगाई से लोग जूझ रहे हैं। मजदूरों को गुलाम बनाने के उद्देश्य से चार लेबर कोड कानून बनाया गया है।

केन्द्र की मजदूर कर्मचारी विरोधी नीतियों के खिलाफ शासक वर्ग की सभी सांप्रदायिक विभाजनकारी साजिशों को निर्णायक रूप से पराजित करने के लिए मजदूर वर्ग की एकता को मजबूत करते हुए संघर्ष की विरासत को आगे ले जायेगा। जिला सचिव रमेश प्रजापति ने कहा कि मेहनतकश अपनी नौकरी, वेतन के लिए कड़ी मेहनत से प्राप्त अधिकारों पर शासक वर्ग के हमले के खिलाफ बहादुरी से लड़ रहा है।

सीटू के जिलाध्यक्ष प्रेम प्रकाश ने आठ घंटे काम करने, जीवन यापन और सामाजिक सुरक्षा पर उनके लम्बे संघर्षों से हासिल अधिकारों को खत्म करने के बर्बर साजिश को वोट की चोट से नाकाम करने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में जनता पर महंगाई बेरोजगारी का बुलडोजर चलाने वाली, हिन्दू मुस्लिम के नाम पर नफरत का माहौल बनाने वाली मोदी सरकार के खिलाफ वोट करने और कोडरमा लोकसभा क्षेत्र में इंडिया गठबंधन के उम्मीदवार कॉमरेड बिनोद सिंह को भारी बहुमत से जितानेकी अपील की।

कार्यक्रम में माइका वर्कर्स यूनियन के महेन्द्र तुरी, बीएसएसआर यूनियन के अध्यक्ष सुनील कुमार गुप्ता, सचिव दिलीप कुमार सिन्हा, निर्माण यूनियन के राजेन्द्र पासवान, नागेश्वर दास, सहदेव दास, परिवहन यूनियन के चंदन सिहं, कर्मचारी संघ के दिनेश रविदास, सुरेश कुमार, मनोज वर्णवाल, आशिष कुमार, ओमप्रकाश चौरसिया, द्वारिका पासी, बोधी साव, जीवनलाल महतो, अशोक वर्मा, उजैर खान, फारूक खान, मो सुलतान, राजकुमार साव, उमेश यादव, मुन्नीलाल पासवान, मनोज पासवान, असगर अली, महेन्द्र तुरीया सहित दर्जनों लोग शामिल थे।

Published / 2024-05-01 21:44:12
उत्साह और कृतज्ञता के साथ ग्रिजली विद्यालय ने मनाया अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस

टीम एबीएन, कोडरमा। ग्रिजली विद्यालय तिलैया डैम में प्रशंसा और उत्सव के मिश्रण के साथ अंतर्राष्ट्रीय श्रम दिवस को श्रद्धापूर्वक मनाया गया। 1 मई को दुनिया भर में मनाए जाने वाले इस अवसर ने श्रम शक्ति के अमूल्य योगदान का सम्मान किया और कड़ी मेहनत और समर्पण के सार को रेखांकित किया। 

विद्यालय के सभागार में आयोजित इस कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के निदेशक अविनाश सेठ, सीईओ प्रकाश गुप्ता, प्राचार्या अंजना कुमारी, प्रशासक अशरफ खान एवं विद्यालय में कार्यरत चतृर्थवर्गीय कर्मचारियों के द्वारा दीप प्रज्वलित तथा केक काट कर किया गया। विद्यालय की प्राचार्या अंजना कुमारी ने अपने स्वागत सम्बोधन में श्रम शक्ति को पहचानने और उसका सम्मान करने के महत्व पर जोर दिया। 

उन्होंने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस हमारे समाज में श्रमिकों के मौलिक योगदान की मार्मिक याद दिलाता है। यह जरूरी है कि हम उनके प्रयासों का सम्मान करें और समावेशी और न्यायसंगत कार्यस्थल बनाने की दिशा में प्रयास करें। विद्यालय के छात्रों के द्वारा स्वागत गान प्रस्तुत किया गया। विद्यालय के संगीत शिक्षक सुमन सरदार ने मजदूर दिवस के अवसर पर गाना प्रस्तुत किया। 

वहीं विद्यालय के कर्मचारी अजय पासवान, जीबनाथ मांझी, पिंटू कुमार, नवलेश कुमार ने इस अवसर पर अपनी बात रखी। वहीं विद्यालय के छात्र पियूष कुमार एवं ग्रुप के द्वारा समूह गान, कर्मचारी उर्मिला एवं समूह के द्वारा समूह नृत्य एवं कर्मचारी पूना यादव के द्वारा एकल गीत की प्रस्तुति ने भी उपस्थित लोगों से ढेरों तालियां बटोरी। 

मौके पर कर्मचारियों के लिए खेलकूद का भी आयोजन किया गया जिसमे सुई धागा रेस में उर्मिला, बेबी देवी एवं कंचन देवी क्रमशः पहले, दूसरे एवं तीसरे स्थान पर रहे। कॉक फाइट में समी कुमार, पिंटू कुमार एवं अजय पासवान क्रमशः पहले, दूसरे एवं तीसरे स्थान पर रहे। कप गेम में अंजू, बेबी देवी एवं कंचन देवी क्रमशः पहले, दूसरे एवं तीसरे स्थान पर रहे। म्यूजिकल चेयर में पुरुष वर्ग में समी कुमार, पिंटू कुमार एवं संजय क्रमशः पहले, दूसरे एवं तीसरे स्थान पर रहे।

महिला वर्ग में सुरजी देवी, शिल्पी एवं कंचन देवी क्रमशः पहले, दूसरे एवं तीसरे स्थान पर रहे। सभी विजेता प्रतिभागियों को विद्यालय के निदेशक अविनाश सेठ, सीईओ प्रकाश गुप्ता, प्राचार्या अंजना कुमारी, प्रशासक अशरफ खान के द्वारा सम्मानित किया गया। वहीं विद्यालय में कार्यरत सभी कर्मचारियों को इस अवसर पर गिफ्ट भी प्रदान किया गया। 

विद्यालय के सीईओ प्रकाश गुप्ता ने कहा की ईमानदारी से मेहनत करने वाला हर एक मनुष्य श्रेष्ठ होता है और इस संस्थान में काम करने वाले सभी चतुर्थ वर्गीय कर्मचारी एक साधारण कर्मचारी ना होकर एक कुशल कर्मचारी होते है। इतना ही नहीं इस संस्थान में काम करने वाले सभी कर्मचारी को यह अवसर मिलता है की वह कार्य करने के साथ साथ अपने परिवार के सुख और उन्नति का भी पूर्ण ध्यान रखें। साथ ही उन्होंने सभी कर्मचारियों के सुखी एवम खुशहाल जीवन की कामना की।

वहीं विद्यालय के निदेशक अविनाश सेठ ने राष्ट्र के नव निर्माण एवं प्रगति में मुख्य भूमिका निभाने वाले सभी श्रमिकों को अंतर्राष्ट्रीय श्रम दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा की हम अपने मेहनती सहायक कर्मचारियों की हार्दिक सराहना करते हैं, जिनके पर्दे के पीछे के प्रयास हमारी संस्था के सुचारू कामकाज को सुनिश्चित करते हैं। आपकी कड़ी मेहनत और समर्पण हमारे संचालन की रीढ़ है और हम आपके अमूल्य योगदान के लिए वास्तव में आभारी हैं।

कार्यक्रम को सफल संचालन में कार्यक्रम प्रभारी सीसीए संयोजक पंकज उपाध्याय, शिक्षक सौरव केशरी, रिम्मी चटर्जी, प्रिंस कुमार, सुधीर गिरी, रमाकांत गुप्ता, दीपांजन मुखर्जी, ऋषभ जैन, सीमा गुप्ता, धर्मेंद्र सिंह सहित सभी की भूमिका सराहनीय रही। कार्यक्रम का संचालन एवं धन्यवाद ज्ञापन सीसीए संयोजक पंकज उपाध्याय ने किया।

Published / 2024-05-01 21:38:15
कोडरमा : जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त ने किया मरकच्चो प्रखंड का दौरा

  • जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने सुदूरवर्ती व पहाड़ों के बीच बसे गांवों में बने मतदान केंद्रों व क्लस्टरों का निरीक्षण कर व्यवस्था का लिया जायजा
  • मतदान कर्मियों के लिए सुरक्षा व्यवस्था, विधि व्यवस्था, वाहनों की व्यवस्था इत्यादि की ली जानकारी
  • मतदान प्रक्रिया को सुगम बनाने के लिए हर मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित करेंगे: जिला निर्वाचन पदाधिकारी मेघा भारद्वाज

टीम एबीएन, कोडरमा। लोकसभा आम चुनाव 2024 के निमित मतदान प्रक्रिया को सुगम बनाने के लिए जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त कोडरमा द्वारा प्रखंडवार मतदान केंद्रों, क्लस्टर प्वाइंट व इंटरमीडिएट स्ट्रांग रूम पर मूलभूत सुविधाएं, रूट चार्ट, मतदान कर्मियों के लिए सुरक्षा व्यवस्था/विधि व्यवस्था इत्यादि की जानकारी ली जा रही है।

इस क्रम में आज जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त मेघा भारद्वाज द्वारा मरकच्चो प्रखंड का दौरा किया गया। जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने मरकच्चो प्रखंड के सबसे सुदूरवर्ती व पहाड़ों के बीच बसे गांव में बने मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। 

इन सभी मतदान केन्द्रों पर जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने मतदान कर्मियों की सुरक्षा व्यवस्था, विधि व्यवस्था, मतदाताओं के लिए वाहनों की व्यवस्था, मतदान केन्द्रों पर शेड की व्यवस्था समेत मूलभूत सुविधाएं यथा बिजली पानी शौचालय इत्यादि की जानकारी ली। जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा कि इन मतदान केन्द्रों पर सभी प्रकार की मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित करेंगे। 

मतदान कर्मियों को मतदान कराने में किसी प्रकार की दिक्कतें न हो, ख्याल रखेंगे। जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने दिव्यांग मतदाताओं और‌ 85 वर्ष से अधिक आयु वाले मतदाताओं को होम वोटिंग करने से संबंधित जानकारी ली। साथ ही दिव्यांग मतदाताओं के लिए व्हील चेयर की व्यवस्था के बारे में जानकारी ली। 

बूथ अवेयरनेस ग्रुप के माध्यम से मतदाताओं को नैतिक मतदान करने के लिए प्रेरित करें। सभी बीएलओ मतदाताओं के बीच जाकर शत् प्रतिशत मतदान करने के लिए प्रेरित करें। जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने सभी मतदाताओं से अपील की कि 20 मई 2024 मतदान दिवस के दिन मताधिकार का प्रयोग कर अवश्य मतदान करें। 

जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त मेघा भारद्वाज द्वारा प्राथमिक विद्यालय कैटया मतदान केंद्र 360, उत्क्रमित +टू उच्च विद्यालय डगरनवां मतदान केंद्र 361,नव सृजित प्राथमिक विद्यालय बनुमुरहा मतदान केंद्र 362 और उत्क्रमित मध्य विद्यालय परसाबाद मतदान केंद्र 363 के समेत अन्य मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया और मूलभूत सुविधाओं की जानकारी ली।

डुमरगढ़ा बरियारडीह चेकनाका का निरीक्षण कर छोटी-बड़ी सभी प्रकार वाहनों की जांच का दिया निर्देश

जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त मेघा भारद्वाज द्वारा मरकच्चो प्रखंड अंतर्गत डुमरगढ़ा बरियारडीह चेकनाका का औचक निरीक्षण किया और प्रतिनियुक्त दण्डाधिकारी व पुलिस पदाधिकारी को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। उन्होंने प्रतिनियुक्त दण्डाधिकारी व पुलिस पदाधिकारी को सभी प्रकार की छोटी-बड़ी वाहनों की  गहनता से जांच करने का निर्देश दिये।

मौके पर अनुमंडल पदाधिकारी रिया सिंह, उप निर्वाचन पदाधिकारी प्रिंस गोडविन कुजूर, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी रवि कुमार, जिला आपूर्ति पदाधिकारी अविनाश पुरेंदु, प्रखंड विकास पदाधिकारी/अंचल अधिकारी मरकच्चो समेत अन्य मौजूद रहे‌।

Published / 2024-04-30 21:16:23
झारखंड : कक्षा एक से आठ तक की कक्षाएं बंद, दो बार वाटर बेल

टीम एबीएन, रांची। झारखंड के शिक्षा सचिव उमा शंकर सिंह के द्वारा निर्गत पत्र के आधार पर आज दिनांक 30 अप्रैल से अगले आदेश तक झारखंड में पड़ रही भीषण गर्मी के कारण वर्ग 1 से वर्ग 8 तक के सभी तरह के विद्यालयों को बंद करने की सूचना जारी की गयी। सही बात है कि कुछ वर्षों से झारखंड में गर्मी का तापमान लगातार बढ़ते जा रही है और बच्चों की सुरक्षा अतिआवश्यक है। 

लेकिन हम विद्यालय संचालक सरकार के इस निर्णय से किंकर्तव्यविमूढ़ हैं क्योंकि एक दिन पहले ही एक सूचना जारी किया गया कि वाटर बेल (पानी घंटी) कम से कम दो बार दिया जाये, जिसका अनुपालन सभी विद्यालय कर रहे थे। उसके दूसरे ही दिन अचानक बन्द की सूचना देने की क्या जरूरत पड़ गयी। 

कुछ विचारणीय बिन्दु जिस पर हम सभी झारखण्ड वासियों को चर्चा करना जरूरी है:- 

  1. क्या कोई नागरिक से या कोई समूह से बन्द करने की अपील की गई थी और कि भी गयी तो इसकी सूचना कोई प्रिंट मीडिया या न्यूज चैनल पर आया था? 
  2. क्या आपको मालूम है कि हमारे पड़ोसी राज्य बिहार में सुबह 6 बजे से 9.30 बजे तक विद्यालय संचालन का समय निर्धारित है। 
  3. लगातार 45 दिनों से भी ज्यादा विद्यालय बन्द रहती है तो ऐसी स्थिति में जितना पाठ पढ़ाया गया है उसे फिर से शुरू करना पड़ेगा क्योंकि अधिकतर बच्चे शिक्षा से दूर हो जायेंगे। 
  4. सभी विद्यालय के शिक्षक हत्प्रत हो गए हैं क्योंकि अभी का समय पूर्ण रूप से पढ़ाई की ओर केंद्रित रहती है क्योंकि इस समय न कोई पर्व त्योहार रहता है न कोई शादी का लग्न। मई और जून में ठीक से पढ़ाई कर यूनिट टेस्ट किया जाता है। 
  5. प्री प्राइमरी के शिक्षक जो ग्रीष्मावकाश का गृह कार्य देते हैं उनको प्रत्येक पेज पर लिख कर दिया जाता है जिसका कोई समय नहीं मिला। 
  6. विद्यालय अपने अनुसार कुछ पूरा और कुछ आधा अधूरा चैप्टर की पढ़ाई किये होंगे, चाहे कोई भी क्लास हो सभी क्लास के छात्रों को गृह कार्य देने में कई तरह की परेशानियां आ रही होगी। 
  7. कुछ गृह कार्य में फाइल वर्क, प्रोजेक्ट वर्क, ड्रॉइंग वर्क विषय अनुसार और क्लास के अनुसार दिया जाता है, इस तरह के कार्य देने से पहले छात्रों को समझाया जाता है, वह रूक गया। 
  8. अभी भी समय है शिक्षा विभाग  सुबह 6 बजे 9 बजे तक ही कुछ दिनों के लिए विद्यालय संचालन का आदेश देना चाहिए क्योंकि कोई भी स्कूल फिर से आनलाइन क्लास नहीं कराने के पक्ष में है। 

अत: आप सभी विद्यालय संचालकगण, प्राचार्य गण, शिक्षकबृंद सभी अपने अपने तरीके से सरकार तक आवाज पहुंचाने का कार्य करें। उक्त जानकारी अरविंद कुमार ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी।

Published / 2024-04-30 19:11:46
जेल में बंद अपराधी अमन साहू गिरोह का सदस्य मलिंदर सिंह गिरफ्तार

टीम एबीएन, रांची। पलामू जेल में बंद अपराधी अमन साहू गिरोह के सक्रिय सदस्य मलिंदर सिंह के गिरफ्तार होने की खबर सामने आ रही है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, रांची पुलिस द्वारा गठित एसआईटी की टीम ने सोमवार की रात मलिंदर सिंह को पतरातू थाना क्षेत्र के किरीगढ़ा स्थित आवास से गिरफ्तार किया और अपने साथ रांची लेकर आ गयी। 

बताया जा रहा है कि पुलिस ने ओरमांझी में भारत माला प्रोजेक्ट सड़क के साइट पर फायरिंग मामले में मलिंदर सिंह को पकड़ा है। हालांकि मलिंदर सिंह की गिरफ्तारी की आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं हो पायी है।

Published / 2024-04-30 19:09:19
हस्ताक्षर अभियान चलाकर मतदान के लिए किया गया जागरूक

शहरी क्षेत्र के मतदाता लोकतंत्र के इस उत्सव में अपनी सक्रिय भागीदारी का प्रमाण दें : सुमन गुप्ता

टीम एबीएन, कोडरमा। लोकतंत्र को मजबूत बनाने एवं स्वच्छ छवि वाले उम्मीदवार तथा अपनी पसंद की सरकार चुनने के लिए समाज को अधिक से अधिक मतदान करने के उत्साहित करने के मकसद से हस्ताक्षर अभियान मारवाड़ी युवा मंच की इकाई प्रेरणा शाखा  ने मंगलवार को स्टेशन रोड में चलाया। 

इस अभियान की शुरुआत प्रखंड विकास पदाधिकारी सुमन गुप्ता, सीओ गिरेन्द्र तूड़ी ने कहा कि हस्ताक्षर अभियान कर 20 मई को मतदान करने का संकल्प दिलाया तथा दूसरे को भी इस अभियान का हिस्सा बने का आह्वान किया। वोटरों से अपील की संविधान ने 18 साल से अधिक उम्र के हर नागरिक को वोट देने का अधिकार दिया है, जिससे वह अपनी पसंद की सरकार व जनप्रतिनिधि चुन सके।

इसके लिए 20 में को मतदान केंद्र में जाकर इस महाकुंभ में योगदान डालकर अपनी जिम्मेवारी निभायें। उन्होंने कहा कि शहरी क्षेत्र के मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग 80% से ऊपर कर एक नया रिकॉर्ड बनाएं। इस अवसर पर मतदाताओं को शपथ भी दिलायी गयी वे मतदान करेंगे। 

कहा कि हम सभी को जाति, धर्म, भेदभाव,भाषा से ऊपर उठकर राष्ट्रीय निर्माण सुदृढ़  लोकतंत्र के विकास में अपनी योगदान करना चाहिए। सीओ गिरेन्द्र तुड़ी ने राहगीरों को भी लोकतंत्र की मजबूती देने बैनर पर हस्ताक्षर करवाया और मेरा वोट मेरा अधिकार के तहत अपनी बूथों पर 20 मई को मतदान करने की अपील की। 

वही नगर परिषद  नोडल चुनाव अधिकारी अश्विनी कुमार, प्रेरणा शाखा की मंडल 1 की सहायक मंत्री श्रेया केडिया, अध्यक्ष सारिका लड्ढा, उपाध्यक्ष नेहा हिसारिया, सचिव शीतल पोद्दार, सह मंत्री मिनी हिसारिया, पूर्व अध्यक्ष प्रीति केडिया ने कहा कि हम भारतीयों को मतदान करने का अधिकार पर गर्व होना चाहिए। 

मतदान भविष्य का विधाता होता है। एक जिम्मेवार मतदाता ही सभी में जागरूकता ला सकता है। मौके पर लोकतंत्र की शक्ति बढ़ायें, छोड़ो अपने सारे काम, पहले चलें करें मतदान, जैसे नई भी कार्यक्रम स्थल पर  हस्ताक्षर अभियान के दौरान प्रश्न मंच का भी आयोजन किया गया। सही जवाब देने वाले लोगों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में मारवाड़ी युवा मंच के पूर्व संयोजक अरविंद चौधरी, पूर्व अध्यक्ष आयुष पोद्दार, अंतर्राष्ट्रीय योग शिक्षिका ईशा गुप्ता, राष्ट्रीय खिलाड़ी सुरेश प्रसाद सेठ, व्यवसायी रमेश कंदोई, कैलाश जैन, नगर परिषद के मुकेश राणा, बलराम कुशवाहा, रोशन कुमार, शुभम कुमार, रंजीत कुमार के अलावा कई अन्य लोग उपस्थित थे।

Page 598 of 1700

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse