एबीएन न्यूज नेटवर्क, पलामू। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को पलामू की धरती से आदिवासियों के लिए बड़ा ऐलान किया। उन्होंने कहा है कि बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती देश के हर कोने में मनायी जायेगी। मैं देश का पहला प्रधानमंत्री हूं जिन्होंने भगवान बिरसा के गांव का दौरा किया। वहां की मिट्टी को मुझे अपने माथे पर लगाने का सौभाग्य मिला। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने हमेशा आदिवासी हितों को सर्वोपरि रखा।
प्रधानमंत्री मोदी ने आगे कहा कि मैंने भगवान बिरसा मुंडा की जन्मस्थली से पीएम जन योजना का लाभ दिया। इस योजना से वे लोग लान्भवित हुए जो आदिवासी समाज में सबसे पिछड़े हैं। इस मौके पर उन्होंने 13 मई को बीजेपी प्रत्याशी बीडी राम के पक्ष में मतदान करने की अपील की।
उन्होंने कहा कि उस दिन जब वोट देने जाएं तो कमल फूल के निशान पर अपना बटन दबाएं। उन्होंने पलामू से भाजपा प्रत्याशी की तारीफ करते हुए कहा कि बीडी राम बड़े सरल व्यक्ति हैं। देश को ऐसे लोगों की जरूरत है। जब मैं दिल्ली में किसी से इनका परिचय कराता हूं तो लोग विश्वास ही नहीं करते कि ये डीजीपी रह चुके हैं।
टीम एबीएन, रांची। इंडिया गठबंधन के कांग्रेस से रांची लोकसभा प्रत्याशी यशस्विनी सहाय ने संवाददाता सम्मेलन कर भाजपा पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि देश में बेरोजगारी चरम सीमा पर है।
10 सालों में सिर्फ केंद्र सरकार ने लोगों को ठगने और गुमराह करने का काम किया है। यशस्विनी सहाय ने कहा कि मार्केटिंग बढ़िया की गयी थी, लेकिन प्रोडक्ट फेल हो गया। अब जनता को दिखने लगा है कि सच क्या है। युवाओं के पास जॉब नहीं है।
महिलाओं को बजट मैनेज करने में दिक्कत हो रही है। यशस्विनी सहाय ने कहा कि महंगाई की हाहाकार मचा रही है। झारखंड बने 24 साल हो गए। 18 वर्ष भाजपा की सरकार रही है। रांची लोकसभा के लिए जो रोड मैप तैयार होना था वह अब तक नहीं बन पाया। एचईसी की हालत बदतर है, बंद होने के कगार में आ गया है।
बता दें कि कांग्रेस ने रांची लोकसभा सीट से पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय की बेटी यशस्विनी सहाय पार्टी की प्रत्याशी बनाई गई हैं। यशस्विनी सहाय का मुकाबला भाजपा के संजय सेठ से होगा। रांची लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र से इंडी गठबंधन की कांग्रेस की प्रत्याशी यशस्विनी सहाय 6 मई को नामांकन कर सकती है।
इसकी आवश्यक तैयारी की जा रही है। इस बीच उन्होंने अपने पिता पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय एवं पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ चुनाव प्रचार में जुट गयी हैं। इसके तहत वे लगातार क्षेत्र का दौरा कर रही हैं। वे मूल रूप से झारखंड के पलामू जिले के तरहसी अंचल की रहने वाली हैं।
एबीएन न्यूज नेटवर्क, पलामू। पलामू में एक बड़ा सड़क हादसा हो गया है। एक हाइवा और कमांडर की टक्कर में एक व्यक्ति की मौत हो गयी है। इस घटना से आक्रोशित लोगों ने सात हाइवा को आग के हवाले कर दिया है। मृतक की पहचान फिरोज अंसारी पिता हाजी फारूक अंसारी के रूप में हुई है।
जानकारी के मुताबिक, चैनपुर थाना क्षेत्र के बलथरवा के करीब अंधारीढोढा के समीप शुक्रवार को शाम करीब 6:45 बजे हाइवा की कमांडर से टक्कर हो गयी। इस घटना में वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गयी। इस दुर्घटना में कमांडर गाड़ी को चलाने वाला 25 वर्षीय युवक फिरोज अंसारी की मौके पर ही मौत हो गयी। इस दुर्घटना के बाद हाइवा चालक तुरंत गाड़ी छोड़ कर घटनास्थल से फरार हो गया।
बताया जा रहा है युवक रामगढ़ निवासी फारूक अंसारी का पुत्र है। मृतक फिरोज अंसारी नेउरा से रामगढ़ अपने घर की ओर जा रहा था कि तब हादसे का शिकार हो गया। इस कमांडर में कई सवारियां सवार थी जिन्हें गंभीर चोट आयी है।
एबीएन न्यूज नेटवर्क, चाईबासा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिवसीय झारखंड दौरे पर हैं। पीएम मोदी ने चाईबासा में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा और झारखंड का दिल का रिश्ता है। झारखंड को, यहां के लोगों की भावनाओं को अगर कोई समझता और सुलझाता है तो वह सिर्फ भाजपा है।
हमें हमेशा पता होता है कि आपके मन में क्या है। इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस ने कभी आदिवासियों के बलिदान को सही सम्मान नहीं दिया। कांग्रेस आजादी का पूरा श्रेय सिर्फ एक परिवार को देना चाहती है।
पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस की आदिवासी विरोधी सोच है। पीएम मोदी ने झामुमो पर भी हमला बोला है। पीएम मोदी ने कहा, कांग्रेस और झामुमो में लूट करने, भ्रष्टाचार करने की बहुत बड़ी रेस चल रही है। यहां कांग्रेसी सांसद के ठिकाने से 300 करोड़ रुपए नकद बरामद हुए।
झारखंड को लूटने की रेस कहां तक पहुंच गई है? यह लूट का जो पैसा निकल रहा है वह किसका है? यह आपके पैसे की लूट है। पीएम मोदी ने कहा कि यह भाजपा है जिसने भगवान बिरसा मुंडा के जन्मदिन को जनजाति गौरव दिवस के रूप में मनाने की शुरुआत की। पीएम मोदी ने कहा, अब कांग्रेस की नजर दलित, पिछड़ों, आदिवासी, ओबीसी के आरक्षण पर है।
उन्हें गुस्सा है कि आज देश भर में सबसे ज्यादा आदिवासी MLA भाजपा के हैं, देश में दलित MP सबसे ज्यादा भाजपा के हैं... इसलिए वे इतने गुस्से में हैं कि आपके आरक्षण पर लूट करके मुसलमानों को धर्म के आधार पर देना चाहते हैं।
टीम एबीएन, जमशेदपुर। लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर नामांकन किया जा रहा है। इसी क्रम में इंडी गठबंधन के झामुमो प्रत्याशी समीर मोहंती ने दो सेटों में नामांकन दाखिल किया।
उनके नामांकन में मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन, स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता, विधायक रामदास सोरेन, सुप्रियो भट्टाचार्य मौजूद थे। इसके पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने जनसभा को भी संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी के कोल्हान दौरे पर अपनी प्रतिक्रिया दी।
झारखंड के सीएम चंपाई सोरेन ने जमशेदपुर लोकसभा सीट से झामुमो प्रत्याशी समीर मोहंती के नामांकन के बाद पत्रकारों से बातचीत में कहा कि झारखंड की सभी 14 लोकसभा सीटों पर इंडी गठबंधन के प्रत्याशी जीतेंगे।
कोल्हान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे को लेकर एक सवाल के जवाब में मुख्यमंत्री ने नाम लिए बगैर कहा कि वर्ष 2014 से ही यह जुमला सुनने को मिल रहा है। नामांकन दाखिल करने के बाद बोधि मंदिर मैदान में केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा व सांसद प्रत्याशी विद्युतवरण महतो ने चुनावी सभा को संबोधित किया था।
टीम एबीएन, रांची। पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि खूंटी से अर्जुन मुंडा व सिंहभूम से गीता कोड़ा को वोट देकर विजयी बनाएं और मुझे मजबूत बनाएं। इस दौरान उन्होंने लोगों से मोबाइल की फ्लैश लाइट जलाने की अपील की। उन्होंने सबको जोहार कहा। झारखंड में झामुमो, कांग्रेस व सहयोगी दल वोट बैंक के लिए घुसपैठियों को संरक्षण दे रहे हैं। इससे आदिवासियों की संख्या घट रही है।
झारखंड में झामुमो, कांग्रेस व सहयोगी दल वोट बैंक के लिए घुसपैठियों को संरक्षण दे रहे हैं। इससे आदिवासियों की संख्या घट रही है। आरक्षण पर पीएम मोदी ने कहा कि संविधान को कोई हाथ नहीं लगा सकता है। कोई दलितों, ओबीसी व आदिवासियों का आरक्षण नहीं छीन सकता।
आरक्षण पर पीएम मोदी ने कहा कि संविधान को कोई हाथ नहीं लगा सकता है। कोई दलितों, ओबीसी व आदिवासियों का आरक्षण नहीं छीन सकता। पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि जनजातीय युवकों को बीजेपी ने खेलों में बढ़ावा दिया। कांग्रेस ने उन्हें उनके हाल पर छोड़ दिया।
एबीएन न्यूज नेटवर्क, हजारीबाग। हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के एनडीए उम्मीदवार मनीष जायसवाल के पक्ष में चुनाव प्रचार रहती है उनकी धर्मपत्नी निशा जायसवाल मैदान में हैं। निशा जायसवाल ने गुरुवार को बरही और चौपारण क्षेत्र में जनसंपर्क अभियान चलाया।
तो दूसरे दिन शुक्रवार को सांसद प्रत्याशी मनीष जायसवाल की बहन लूना जायसवाल और देवरानी ट्विंकल जायसवाल के साथ मांडू विधानसभा क्षेत्र के विष्णुगढ़ प्रखंड के कई इलाकों का भ्रमण कर नुक्कड़ नाटक के जरिए मतदाताओं तक पहुंच बनायी और मतदाताओं को भाजपा के प्रति जागरुक करते हुए कमल फूल के निशान पर ही मतदान करने का अपील किया।
निशा जायसवाल के साथ बड़ी संख्या में चल रही महिलाएं अनोखे तरीके से मतदाताओं को जागरूक भी कर रही हैं ताकि मतदान का प्रतिशत भी बढ़ाया जा सके। भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष रेणुका साहू के नेतृत्व में भाजपा महिला मोर्चा की नेत्रियों संग निशा जायसवाल ने विष्णुगढ़ स्थित अखाड़ा चौक, कशेरा मुहल्ला, बनासो चौक, कुसुम्भा और भूताही मुरगाओ में नुक्कड़ नाटक कराया और आसपास के मतादाताओं से संपर्क साधा।
उनके साथ विशेष रूप से भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष रेणुका साहू, भाजपा महिला मोर्चा की महामंत्री सत्यभामा जिला मंत्री मनोरमा राणा, वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता रानी शुक्ला, कंचन शर्मा, इंदु देवी और विष्णुगढ़ पश्चिम की मंडल अध्यक्ष अंजू देवी सहित निशा जायसवाल की सहेली रूपा सिंह, रीना गुप्ता, मीता अग्रवाल, सुनिता अग्रवाल, दिप्ती अग्रवाल, मेघा अग्रवाल सहित अन्य शामिल रही।
टीम एबीएन, रांची। जेसीआई यूथ के द्वारा आज से तीन दिवसीय स्पीचक्राफ्ट कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन झारखण्ड चैंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष किषोर मंत्री ने किया। तीन दिनों तक चलनेवाले इस कार्यक्रम में लोगों को माइक पर बोलने, स्टेज पर खड़े होकर संवाद करने की कला, विषय पर पकड, आत्मविष्वास जैसी चीजों को सिखाया जायेगा।
लोगों को प्रशिक्षण देने के लिए कोलकाता, नागपुर, लखीमपुर से विषेषज्ञों की टीम भी बुलायी गयी है। उक्त जानकारी जेसीआई यूथ के अध्यक्ष सोनल अग्रवाल ने देते हुए कहा कि एक बार में 30-35 लोगों को प्रषिक्षित किया जायेगा। जेसीआई यूथ के द्वारा इस आयोजित कार्यक्रम में लोगों का खूब रेस्पांस मिल रहा है।
चैंबर अध्यक्ष किशोर मंत्री ने जेसीआई यूथ के इस प्रयास की प्रषंसा करते हुए कहा कि इससे वैसे लोग जो स्टेज फियर के कारण लोगों के सामने बोलने में हिचकिचाते हैं, उनका आत्मविष्वास बढ़ेगा। प्रषिक्षुओं का उत्साहवर्द्धन करते हुए कहा कि जब आप स्टेज पर हों तो लोगों को जोडे रखने के लिए उनसे संवाद जरूरी है। मंच पर खडे व्यक्ति के संवाद करने से लोग जुडते हैं। यदि आपमें आत्मविष्वास है तो आप आसानी से अपनी बातों को रख सकते हैं।
मौके पर चैंबर के उपाध्यक्ष आदित्य मल्होत्रा और सह सचिव अमित शर्मा ने भी जेसीआई यूथ के इस तीन दिवसीय आयोजन की सराहना की। यह भी कहा कि जेसीआई और चैंबर के संयुक्त प्रयास से आगे भी इस प्रकार के कार्यक्रमों के आयोजन की पहल की जायेगी। मौके पर जेसीआई यूथ की तरफ से पूर्व नेषनल प्रेसिडेंट राखी जैन, जोन प्रेसिडेंट वसुंधरा सिंह, कोलकाता से श्रेया झवर, नागपुर से दीपेश खंडेलवाल, लखीमपुर से विशाल सेठ समेत अन्य सदस्य उपस्थित थे।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse