झारखंड

View All
Published / 2024-05-22 19:20:02
राजधानी रांची में 11 दिनों से चल रहा है मतदाता जागरूकता अभियान

मताधिकार का प्रयोग कर मतदान प्रतिशत बढ़ाने की अपील की

टीम एबीएन, रांची। रांची जिला मारवाड़ी सम्मेलन अग्रवाल सभा एवं मारवाड़ी सहायक समिति संयुक्त रूप से 25 मई को रांची मे होने वाले लोकसभा चुनाव मे मतदान देने हेतु मतदाता जागरूकता अभियान चला रहा है। इस जागरूकता अभियान के तहत 12 मई से प्रचार प्रसार करने हेतु एक प्रचार वाहन चुनाव तक शहर के विभिन्न मोहल्लों सुदूर इलाकों में जाकर मतदाताओं से शत प्रतिशत मतदान देने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। 

यह अभियान 23 मई तक चलेगा। प्रचार वाहन के साथ सभी संस्थाओं के कई सदस्यगण अप्पर बाजार, महावीर चौक, मेन रोड, बरियातू रोड, कांके रोड, रातू रोड, महाराजा अग्रसेन चौक, स्टेशन रोड सहित शहर के अन्य क्षेत्रों मे भ्रमण कर मतदाताओं को जागरूक करने का कार्य कर रहे हैं। 

लोगों से लोकतंत्र के इस महापर्व में राष्ट्र हित में सभी मतदाता अपने-अपने बूथों में जाकर और अपना मताधिकार का प्रयोग कर मतदान सुनिश्चित करने तथा मतदान प्रतिशत बढ़ाने मे अपना संपूर्ण सहयोग देने तथा सभी लोगों को मतदान करने के लिए जागरूक करने की अपील कर रहे हैं। 

रांची जिला मारवाड़ी सम्मेलन के संयुक्त महामंत्री सह प्रवक्ता संजय सर्राफ ने बताया कि इस कार्य मे रांची जिला मारवाड़ी सम्मेलन के अध्यक्ष ललित कुमार पोद्दार, रांची मारवाड़ी सम्मेलन के महामंत्री विनोद कुमार जैन, अग्रवाल सभा के अध्यक्ष नंदकिशोर पाटोदिया, मारवाड़ी सहायक समिति के अध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी, कार्यक्रम संयोजक जितेश अग्रवाल, सुरेश चंद्र अग्रवाल, सज्जन पाड़िया, रमण वोडा, पवन पोद्दार, कौशल राजगढ़िया, पवन शर्मा, अनिल अग्रवाल कमलेश संचेती, अजय डीडवानिया, विजय खोवाल, प्रमोद सारस्वत, संजय सर्राफ, किशन पोद्दार, निर्मल बुधिया, नरेश बंका, अंजय सरावगी, कमल खेतावत, सुनील पोद्दार, प्रमोद बगड़िया,राजकुमार मित्तल, बबलू हारित, सौरभ बजाज, मनीष लोधा, अमित चौधरी, श्रवण अग्रवाल, अजय खेतान, राजेश कौशिक, किशन अग्रवाल, राजेश साबू, विकास अग्रवाल, विशाल पाड़िया आदि के अलावा अन्य सदस्य के अपना भरपूर सहयोग दे रहे हैं।

Published / 2024-05-22 19:15:56
रांची में प्रियंका गांधी ने की रैली, यशस्विनी के लिए मांगी वोट

पार्टी प्रत्याशी यशस्विनी सहाय के लिए मांग रहीं वोट

टीम एबीएन, रांची। कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी झारखंड दौरे पर हैं। रांची के हाई टेंशन मैदान में आयोजित जनसभा को शामिल हुई हैं। यहां पर वह रांची से कांग्रेस के प्रत्याशी यशस्विनी सहाय के लिए वोट की अपील कर रही हैं। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री चंपई सोरेन के साथ कांग्रेस के कई बड़े नेता मौजूद हैं। 

इससे पहले उन्होंने बुधवार को ही गोड्डा लोकसभा क्षेत्र में एक जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान गोड्डा से कांग्रेस के प्रत्याशी प्रदीप यादव, पूर्व सीएम की पत्नी कल्पना सोरेन, विधायक दीपिका पांडेय सिंह, मंत्री बादल पत्रलेख और हफीजूल अंसारी समेत कई बड़े नेता मौजूद थे।

Published / 2024-05-22 19:07:15
हर मतदान केंद्र पर मौजूद रहेगी मेडिकल टीम

लोकसभा चुनाव

रांची में वोटिंग के दिन के लिए स्वास्थ्य विभाग ने की है खास तैयारी

टीम एबीएन, रांची। लोकसभा आम चुनाव 2024 के छठे चरण में 25 मई को वोटिंग होगी। झारखंड में यह वोटिंग का तीसरा चरण होगा। इस चरण में राज्य की चार लोकसभा सीट रांची, जमशेदपुर, धनबाद और गिरिडीह में वोट डाले जायेंगे। 25 मई को रांची लोकसभा क्षेत्र में वोटिंग वाले दिन के लिए स्वास्थ्य विभाग ने खास व्यवस्था अपनी ओर से की है। 

रांची के सिविल सर्जन डॉ प्रभात कुमार ने एबीएन को बताया कि 25 मई को रांची लोकसभा क्षेत्र में मतदान केंद्रों तक पहुंचने वाले मतदाताओं के स्वास्थ्य की देखभाल के लिए व्यापक तैयारी की जा रही है। रांची लोकसभा क्षेत्र के सभी 1425 मतदान केंद्रों पर 27 किस्म की दवाओं और ओआरएस के साथ चिकित्साकर्मियों और नर्सों की टीम मौजूद रहेगी। 

कुछ मतदान केंद्रों के कलस्टर पर एक चिकित्सक भी तैनात रहेंगे, ताकि जरूरत पड़ने पर वह तत्काल संबंधित बूथ पर पहुंच कर जरूरतमंद का इलाज कर सकें। 25 मई को रांची लोकसभा क्षेत्र में मतदान का दिन है। लोकतंत्र के महापर्व को देखते हुए सदर अस्पताल में सेवा दे रहे सभी डॉक्टर्स, नर्स और चिकित्साकर्मियों की उस दिन की छुट्टी रद्द कर दी गई है। सुबह 07 बजे से शाम 05 बजे तक मतदान वाले समय पर विशेष रूप से चिकित्सकों की टीम किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए अलर्ट मोड में रहेगी।

Published / 2024-05-21 21:41:15
कल्पना सोरेन झांसी की रानी के समान : केजरीवाल

अरविंद केजरीवाल ने जमशेदपुर में भरी हुंकार, पीएम नरेंद्र मोदी पर साधा निशाना

टीम एबीएन, जमशेदपुर। दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि आरक्षण और आदिवासी समुदाय को बचाने के लिए हर हाल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारतीय जनता पार्टी की सरकार को उखाड़ फेंकना होगा। वे तिहाड़ जेल से सीधे जनता के पास आए हैं। उन्होंने हेमंत सोरेन को जेल भेजने का जोरदार विरोध किया और कहा कि झारखंड का बच्चा-बच्चा हेमंत सोरेन से प्यार करता है। 

उन्हें मालूम है कि झारखंड की जनता पर क्या गुजर रही है। हेमंत सोरेन को राजनीतिक षड्यंत्र के तहत जेल भेज दिया गया। कल्पना सोरेन झांसी की रानी बन गयी हैं। कल्पना सोरेन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चुनौती दे रही हैं। वे जमशेदपुर के बिष्टुपुर गोपाल मैदान में मंगलवार को इंडी गठबंधन के झामुमो प्रत्याशी समीर मोहंती के पक्ष में चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे। 

पीएम मोदी व बीजेपी की साजिश विफल 

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी और भाजपा ने नयी साजिश रची कि अरविंद केजरीवाल और हेमंत सोरेन को जेल में डाल देंगे तो आम आदमी पार्टी और झारखंड मुक्ति मोर्चा बर्बाद हो जाएगी और फिर विधायकों को खरीद लेंगे और सरकार गिरा देंगे, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। झारखंड मुक्ति मोर्चा और आम आदमी पार्टी और एकजुट होकर पूरे जोश के साथ इस चुनाव में लड़ रही है। 

सोनारी एयरपोर्ट पर अरविंद केजरीवाल का जोरदार स्वागत 

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल मंगलवार को जमशेदपुर के सोनारी एयरपोर्ट पहुंचे। यहां आम आदमी पार्टी के नेताओं समेत अन्य ने उनका जोरदार स्वागत किया। वे बिष्टुपुर गोपाल मैदान में इंडी गठबंधन के प्रत्याशी समीर मोहंती के पक्ष में चुनावी सभा को संबोधित करने पहुंचे थे। 

सीएम चंपाई सोरेन समेत अन्य चुनावी सभा में शामिल 

झारखंड के सीएम चंपाई सोरेन, आप के राज्यसभा सांसद संजय सिंह, पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन, अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल, झारखंड के खेल मंत्री हफीजुल अंसारी, स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता, इंडी गठबंधन के झामुमो प्रत्याशी समीर मोहंती, जुगसलाई विधायक मंगल कालिंदी, पोटका विधायक संजीव सरदार समेत अन्य शामिल हैं।

Published / 2024-05-21 21:19:29
मारवाड़ी महिला सम्मेलन के तीन दिवसीय नि:शुल्क समर कैंप की शुरुआत

टीम एबीएन, रांची। मारवाड़ी महिला सम्मेलन रांची शाखा के तत्वाधान में तीन दिवसीय नि:शुल्क समर कैंप कार्यक्रम का शुभारंभ शिवनारायण मारवाड़ी कन्या पाठशाला में किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन मारवाड़ी सहायक समिति के अध्यक्ष मनोज चौधरी ने दीप प्रज्वलित कर की। 

विद्यालय के मार्गदर्शक प्रभाकर अग्रवाल, मारवाड़ी महिला सम्मेलन की निवर्तमान राष्ट्रीय अध्यक्ष नीरा बथवाल, रांची शाखा अध्यक्ष मधु सर्राफ  एवं सदस्यों के द्वारा गणेश जी के स्मरण और सरस्वती वंदना के साथ किया गया। रूपा अग्रवाल के नेतृत्व में शुरू हुए तीन दिवसीय समर कैंप के पहले दिन कक्षा  7-8 की 85 छात्राओं ने बढ़- चढ़कर हिस्सा लिया।

बच्चों के शारीरिक मानसिक एवं बौद्धिक सर्वांगीण विकास के लिए उन्हें ललिता नारसरिया ने ओमकार का उच्चारण, गायत्री मंत्र, महामृत्युंजय मंत्र, बेबी शर्मा ने योग, मनीष, कमल एवं रेखा जैन ने चित्रकला, सुनील किस्पोट्टा ने जूडो-कराटे और जिज्ञासा नारसरिया ने नृत्य का प्रशिक्षण दिया। रीना सुरेखा ने बताया कि सभी बच्चियों को ज्ञानवर्धक पुस्तक, ड्राइंग कॉपी, पेंसिल, इरेजर, शार्पनर, कलर, टॉफी, स्नैक्स और लीची जूस दिये गये। 

शाखा अध्यक्ष मधु सर्राफ ने कहा कि मारवाड़ी महिला सम्मेलन रांची शाखा 11वीं नि:शुल्क समर कैंप का आयोजन कर रहा है। कार्यक्रम को सफल बनाने में निवर्तमान शाखा अध्यक्ष नैना मोर, सचिव उर्मिला पाडिया, उपाध्यक्ष लक्ष्मी पाटोदिया, सरिता अग्रवाल, कोषाध्यक्ष शशि डागा, रीता केडिया, सीमा टांटिया, मंजू लोहिया, अरुणा गुप्ता, छाया अग्रवाल, प्रीति पोद्दार, रीना सुरेखा, करुणा अग्रवाल, स्वर्णालता जैन, शोभा हेतमसरिया  दुर्गा देवी बाहेती, सरोज राठी, प्रीति फोगला, सुनैना लॉयलका का योगदान रहा। रांची जिला मारवाड़ी सम्मेलन के संयुक्त महामंत्री सह प्रवक्ता संजय सर्राफ ने मारवाड़ी महिला सम्मेलन रांची द्वारा किये जा रहे रचनात्मक कार्यों की प्रशंसा की है। उक्त जानकारी मीडिया प्रभारी रीना सुरेखा ने दी।

Published / 2024-05-20 21:01:30
रांची : 18,812 मतदानकर्मी करायेंगे मतदान कार्य

रांची में चुनाव के लिए 18,812 कर्मचारियों की सूची तैयार, 25 मई को होना है मतदान

टीम एबीएन, रांची। रांची संसदीय क्षेत्र में 25 मई को होने वाले चुनाव को लेकर जिला प्रशासन की तैयारी अंतिम चरण में है। प्रशासन हर स्तर पर अपनी तैयारी करने में जुटा है। रांची में चुनाव कार्य के लिए 18,812 कर्मियों की सूची तैयार की गयी है। इसमें रांची जिला के 11,705 और अन्य जिलों से 7,107 कर्मियों को शामिल किया गया है। 

इसमें 4,748 पुलिस कर्मियों को रखा गया है, जिसमें 3,362 रांची जिला से और 1,386 अन्य जिलों के पुलिस कर्मी है। इसके अलावा चुनाव को सुनियोजित और व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने के लिए 407 बीएलओ को जिम्मेदारी दी गयी है। इसमें 354 रांची जिला और 53 अन्य जिला के शामिल हैं। वहीं, 318 माइक्रो आब्जार्बर को भी रखा गया है। 

रिम्स निदेशक डॉ राज कुमार के संदेश को जिला प्रशासन ने जारी किया है। उन्होंने रांची जिला के चिकित्सा सेवा से जुड़े लोगों से 25 मई को होने वाले मतदान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की है। नाश्ता करने से पहले अपने मताधिकार का प्रयोग करने को कहा है। उन्होंने कहा कि इससे समृद्ध राष्ट्र का निर्माण होगा। 

समाहरणालय स्थित पुलिस सभागार कक्ष में एसएसपी चंदन सिन्हा ने लोकसभा चुनाव 2024 के छठे चरण 25 मई को रांची में होने वाले चुनाव को लेकर बैठक की। बैठक में ग्रामीण एसपी सहित जिले के सभी वरीय पुलिस पदाधिकारी एवं नक्सल प्रभावित थानों के थाना प्रभारी को विशेष चौकसी करतने का आदेश दिया। पोलिंग पार्टी एवं पुलिस बल के डिस्पैच के दिन क्षेत्र में गश्त करने का निर्देश दिया गया। 

लोकसभा चुनाव-2024 को लेकर झारखंड मिथिला मंच की बैठक रविवार को यहां हुई। बैठक में मंच के पदाधिकारियों ने मैथिली भाषा भाषी के हितों व मुद्दों पर चर्टा की। सतीश झा की अध्यक्षता ने की। बैठक में सुजीत झा ने कहा कि रांची से जयनगर के बीच प्रतिदिन एक ट्रेन चलाने की मांग की।

Published / 2024-05-20 20:59:43
मतदान लोकतंत्र की आधारशिला है : संजय सर्राफ

उच्च मतदान का प्रतिशत लोकतांत्रिक प्रणाली को मजबूत करता है

टीम एबीएन, रांची। विश्व हिंदू परिषद सेवा विभाग, राष्ट्रीय सनातन एकता मंच एवं झारखंड पेरेंट्स एसोसिएशन के प्रांतीय प्रवक्ता संजय सर्राफ ने कहा है कि लोकतंत्र के इस महापर्व में मतदाताओं को मतदान करना न सिर्फ एक अधिकार है बल्कि एक जिम्मेवारी  भी है। जिसे हर नागरिक को अपनाना चाहिए। मतदान करके आप अपनी राय व्यक्त कर सकते हैं। देश के भविष्य को आकार दे सकते हैं और चुने हुए प्रतिनिधियों को जवाबदेह बना सकते हैं। 

चुनावी प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी लोकतंत्र को बनाये रखने समावेशी शासन को बढ़ावा देने और एक समृद्ध और सामंजस्यपूर्ण समाज में योगदान करने में मदद करती है। मतदान एक निष्पक्ष और पारदर्शी चुनावी प्रक्रिया सुनिश्चित करता है। सामाजिक और राजनीतिक समानता को बढ़ावा देता है। उच्च मतदान प्रतिशत लोकतांत्रिक प्रणाली की वैधता और विश्वसनीयता को मजबूत करता है। 

उन्होंने कहा कि मतदान लोकतंत्र की आधारशिला है और भारत के राजनीतिक परिदृश्य को आकार देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उन्होंने सभी मतदाताओं से अपील की है। एक बेहतर राष्ट्र सशक्त और मजबूत लोकतंत्र का निर्माण करने के लिए राष्ट्रीय हित मे मतदान करना हम सबों का परम कर्तव्य एवं मत आपका अधिकार है। 

चुनाव के दिन अपने-अपने बूथों में जायें और अपना मताधिकार का प्रयोग करते हुए शत-प्रतिशत मतदान सुनिश्चित करें तथा अधिक से अधिक लोगों को मतदान देने के लिए प्रेरित करें।मतदान लोकतांत्रिक व्यवस्था में सबका वोट सभी की आवाज है। 

वोट करें और देश गढ़ें, अपने बच्चों और परिवार के भविष्य को संवारने के लिए अपने अपने घरों, अपार्टमेंटों से बाहर निकल कर गली- मोहल्ले के लोगों के साथ मिलकर मतदान स्थल पर अवश्य जायें तथा सभी लोग अपने मताधिकार का निश्चित प्रयोग करें तथा मतदान प्रतिशत बढ़ाने में अपना संपूर्ण सहयोग करें। लोगों को मतदान करने के लिए जागरूक भी करें।

Published / 2024-05-19 21:20:04
उद्योगपतियों से नक्सलियों की तरह उगाही करते हैं कांग्रेस-झामुमो के लोग : मोदी

घाटशिला में गरजे पीएम नरेंद्र मोदी 

एबीएन सेंट्रल डेस्क। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूर्वी सिंहभूम के घाटशिला में आयोजित भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की जनसभा में कांग्रेस, झामुमो और राजद पर जमकर निशाना साधा। कहा कि कांग्रेस, झामुमो वालों ने भ्रष्टाचार से नोटों के अंबार खड़े किये हैं। कांग्रेस के शहजादे नक्सलियों और माओवादियों की भाषा बोल रहे हैं। ये पार्टियां नक्सलियों एवं माओवादियों की तरह उद्योगपतियों से उगाही करती हैं। 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि लोकसभा का चुनाव देश के भविष्य को सशक्त बनाने, वर्तमान पीढ़ी और आने वाली पीढ़ियों का भी उज्ज्वल भविष्य तय करने का चुनाव है। उन्होंने पूछा कि देश का भविष्य कैसे तय होगा? चुनाव में देश की अर्थव्यवस्था पर बात होनी चाहिए कि नहीं होनी चाहिए। 

चुनाव में उद्योगों, लघु उद्योगों की बात होनी चाहिए कि नहीं होनी चाहिए। राष्ट्रीय सुरक्षा, कृषि एवं वनोजपज की बात चुनाव में होनी चाहिए कि नहीं होनी चाहिए। युवाओं के लिए अवसर, राष्ट्रीय राजमार्ग और अन्य इन्फ्रास्ट्रक्चर पर बात होनी चाहिए कि नहीं। 

उन्होंने कहा कि विरोधी दलों को इन सबसे कुछ मतलब नहीं है। इन्हें विकास का क, ख, ग, घ भी नहीं मालूम। इनका तरीका है झूठ बोलो। जोर से बोलो। बार-बार बोलो। इधर भी बोलो, उधर भी बोलो। खड़े-खड़े बोलो, नाच-नाचकर बोलो। 

झूठ ही बोलो। पीएम मोदी ने इनके मुद्दे भी गिनाये। कहा कि वे लोग गरीब की संपत्ति का एक्स-रे करेंगे। एसटी, एससी का आरक्षण छीनेंगे। मोदी को रोज-रोज गालियां देंगे। इससे आगे ये सोच ही नहीं सकते क्या?

Page 586 of 1699

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse