झारखंड

View All
Published / 2024-06-12 20:33:00
सीएम स्कूल आफ एक्सीलेंस की समीक्षा में मुख्यमंत्री ने दिये कड़े निर्देश

टीम एबीएन, रांची। शिक्षा ही सामाजिक उन्नति का आधार है। राज्य के सभी वर्गों के बच्चों को बेहतर शिक्षा देना राज्य सरकार की प्राथमिकता है। बच्चों में शिक्षा का अलख जगाना हमारी सरकार की जिम्मेदारी है। आने वाले समय में सभी प्रखंड में सीएम स्कूल आॅफ एक्सीलेंस स्थापित किये जायेंगे। 

  • सभी सीएम स्कूल आफ एक्सीलेंस में रेगुलर टीचर की नियुक्ति करें। 
  • राज्य में संचालित सभी सीएम स्कूल आफ एक्सीलेंस में गुणवत्तापूर्ण पढ़ाई सुनिश्चित करें। 
  • सीएम स्कूल आफ एक्सीलेंस  विद्यालयों में 100% रिजल्ट हो, इस हेतु सभी आवश्यक प्रयास किया जाये। 
  • शिक्षा में किसी भी प्रकार से कोताही नही बरतें अधिकारी। 
  • सीएम स्कूल आफ एक्सीलेंस राज्य सरकार का एक महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट है। विद्यार्थियों की उपस्थिति शत प्रतिशत दर्ज हो यह सुनिश्चित करें अधिकारी। 10वीं और 12वीं वर्ग की परीक्षाओं में विद्यार्थियों का प्रदर्शन बेहतर हो, इस पर करें काम। 
  • जिलों के उपायुक्त सीएम स्कूल आफ एक्सीलेंस में मिल रही सभी सुविधाओं का निरंतर मोनिटरिंग करें। राज्य के भीतर वर्तमान में संचालित 80 सीएम स्कूल आफ एक्सीलेंस को बेहतर निजी विद्यालयों के अनुरूप अपग्रेड करें।

Published / 2024-06-12 20:30:26
झारखंड : मुख्यमंत्री गंभीर बीमारी योजना का उठायें लाभ

टीम एबीएन, रांची। मुख्यमंत्री गंभीर बीमारी योजना राज्य सरकार की एक महत्वपूर्ण योजना है। इस योजना का लाभ ज्यादा से ज्यादा लोगों को मिलना चाहिए। लोगों को इस योजना के साथ राज्य सरकार के स्वास्थ्य से संबंधित अन्य योजनाओं की जानकारी हो, इसके लिए इन सभी योजनाओं का प्रचार- प्रसार ग्रामीण इलाकों में किया जाये।

108 एंबुलेंस सेवा को लेकर कई शिकायतें लगातार सामने आ रही है। जरूरतमंदों को इसका समय पर लाभ नहीं मिल पाता है। इसके संचालन से संबंधित शिकायतों को जांच कर इसे व्यवस्थित करना सुनिश्चित करें। 

मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना राज्य सरकार द्वारा संपोषित महत्वपूर्ण स्वास्थ्य योजना है। इस योजना के तहत गरीबों के इलाज की व्यवस्था है।  इस योजना का व्यापक प्रचार प्रसार किया जाये, ताकि लोग इस योजना का लाभ लेने के लिए आगे आयें।

Published / 2024-06-11 23:09:49
कोडरमा-गया रेलखंड पर बम पाये जाने की खबर मिलने के बाद मचा हड़कंप

  • मौके पर आरपीएफ की टीम पहुंची
  • बम स्क्वायड टीम को भी सूचना दी गयी है

टीम एबीएन, कोडरमा। धनबाद-गया-कोडरमा रेलखंड के यदुग्राम और बसकटवा के बीच केन बम पाये जाने खबर सामने आयी है, एक टिफिन नुमा संदिग्ध वस्तु को लोगों ने वहां देखा है।आशंका जतायी जा रही है कि वह टिफिन बम है। मामले की सूचना मिलते ही हड़कंप मच गया और तुरंत मौके पर आरपीएफ की टीम मौके पर पहुंच गयी है और इलाके की घेराबंदी की हुई है। 

रेल लाइन के किनारे बम पाए जाने की खबर से आस-पास के इलाके में हड़कंप मच गया। लोग बड़ी संख्या में मौके पर पहुंचे गये हैं। फिलहाल आरपीएफ की टीम मौके पर जमी हुई हैं और किसी को भी कथित बम पाए जाने नहीं दिया जा रहा है। संदिग्ध वस्तु मिलने की सूचना बम स्क्वायड टीम को दे दी गयी, जिसके बाद वे घटनास्थल के लिए रवाना हो गये हैं। 

इस मामले में कोडरमा आरपीएफ निरीक्षक दीपक कुमार ने बताया कि घटना की जानकारी बम स्क्वायड टीम को दे दी गयी है और उनके आने के बाद ही यह स्पष्ट हो पायेगा कि यह वाकई में केन बम ही है या किसी असामाजिक तत्वों की करतूत हैं। जानकारी के अनुसार जहां केन बम बरामद होने बात कही जा रही है, वहां से कुछ ही दूरी पर सीआरपीएफ का कैंप भी है।

Published / 2024-06-11 23:05:59
शंख नदी पुलिस पिकेट में लगी आग, लाखों के वाहन जल कर खाक, कारणों की जानकारी नहीं

  • 38 बाइक,चार- चार कार, ट्रैक्टर, ओटो और दो ट्रक स्वाहा
  • अग्निश्मन विभाग की तत्परता से आग पर पाया गया काबू

टीम एबीएन, लोहरदगा। लोहरदगा थाना क्षेत्र के शंख पुलिस पिकेट में मंगलवार दोपहर अज्ञात करणों से लगी आग की वजह से पिकेट परिसर में रखे गये लाखों रुपये मूल्य के वाहन जलकर राख हो गये हैं। घटना मंगलवार दोपहर 12 बजे की बतायी जा रही है। 

स्थानीय निवासियों और राहगीरों ने पुलिस पिकेट में सूखे घांस को जलता देखा आग जल्द ही विकराल होकर परिसर में रखे गये वाहनों को अपनी चपेट में ले लिया। पिकेट में रखे गये वाहन और जब्त कर रखा गया कोयला धू-धू कर जलने लगा। 

स्थानीय लोगों और चौकीदार समशुल अंसारी ने घटना की सूचना सदर थाना और अग्निशमन विभाग को दी। तत्परता दिखाते हुए अग्निशमन विभाग ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया परंतु आग पर काबू पाते-पाते पुलिस पिकेट में रखे अधिकांश वाहन जलकर राख हो चुके थे। 

बताते चले कि पुलिस पिकेट में जब्त किये गये वाहन और दुर्घटना में क्षतिग्रस्त हुए वाहनों को रखा जाता था। अगलगी में तीन दर्जन से अधिक मोटरसाइकिल, चार कार, चार आटो और दो ट्रैक्टर जलकर पूरी तरह बर्बाद हो चुके हैं। 

वहीं पिकेट परिसर में जप्त कर रखा गया एक ट्रक और दो ट्रेलर को आग पर काबू करते हुए बचा लिया गया है। पिकेट परिसर में जब्त करने के पश्चात बड़ी मात्रा में कोयला भी रखा हुआ था, जिसने आग पकड़ ली थी। अगलगी से निपटने को ले अग्निशमन विभाग के तीन वाटर टेंडर लगाये गये थे। 

साथ ही फायर आफिसर सुरेंद्र यादव के नेतृत्व में हवलदार संजय सिंह, शौकत अली, मनीष कुमार शर्मा, फायरमैन सुरेश कुमार वर्मा, अभिजीत कुमार वर्मा, अनिल कुमार दास और सुनील बेसरा द्वारा घण्टो के अथक परिश्रम के पश्चात आग पर काबू पाया जा सका। वहीं अगलगी से पुलिस पिकेट को कोई नुकसान नही पहुंचा है।

इस मामले में एसडीपीओ श्रद्धा केरकेट्टा ने बताया कि मंगलवार को शंख पुलिस पिकेट परिसर में अत्यधिक गर्मी की वजह से आग लग गई थी। आग की चपेट में आने से पिकेट परिसर में रखे गए वाहन जल गये हैं। 

उन्होंने बताया कि जांच के बाद प्रथमदृष्टया यह तथ्य सामने आया है कि मंगलवार को अत्याधिक गर्मी थी, जिस वजह से आग लगी है। जिला पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है। उन्होंने बताया कि इस अगलगी की घटना में लगभग दर्जन भर बाइक जलकर स्वाहा हो गये हैं।

एसडीपीओ श्रीमती केरकेट्टा ने बताया कि दो दिनों से लोहरदगा में अत्यधिक गर्मी  पड़ रही है इसी वजह से सुखे घास में आग लगी थी जो बढ़ कर वाहनो को अपने चपेट में ले ली।  पुलिस और अग्निशमन विभाग का वाहन पहुंचने से पहले ही वहां रखे वाहन जल चुके थे।

घटना की सूचना मिलने पर डीएसपी मुख्यालय समीर कुमार तिर्की, लोहरदगा थाना प्रभारी रत्नेश कुमार ठाकुर समेत कई पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया है। फिलहाल जांच जारी रहेगी।

Published / 2024-06-11 22:58:56
राज्य में कानून-व्यवस्था पहली प्राथमिकता : सीएम

  • झारखंड राज्य में कानून-व्यवस्था बनाये रखना सर्वोच्च प्राथमिकता : चंपाई सोरेन

टीम एबीएन, रांची। झारखंड के मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने कहा कि राज्य की बेहतर विधि व्यवस्था से प्रदेश की बेहतर छवि बनती है और इससे विकास को नया आयाम मिलता है।

श्री सोरेन ने आज यहां वरीय पदाधिकारियों की उपस्थिति में जिलों के उपायुक्त और वरीय पुलिस अधीक्षक/ पुलिस अधीक्षक के साथ उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक करते हुए कहा कि यह राज्य की दशा और दिशा भी तय करता है। 

यही वजह है कि कानून-व्यवस्था को मजबूत करना सरकार की विशेष प्राथमिकता है। आप सभी के सहयोग से विधि व्यवस्था का बेहतर संधारण संभव है।

Published / 2024-06-11 18:46:05
झारखंड में पांच जिलों तक सिमटे नक्सली : डीजीपी

झारखंड में नक्सल समस्या अब केवल 5 जिलों तक रह गयी है सीमित : अजय सिंह

टीम एबीएन, रांची। झारखंड के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) अजय कुमार सिंह ने कहा है कि राज्य में नक्सलियों के खिलाफ समन्वित और ठोस अभियान के कारण उनकी गतिविधियां 24 जिलों में से केवल पांच जिलों तक सिमटकर रह गयी हैं, जिनमें चाईबासा सबसे अधिक प्रभावित है।

अजय कुमार सिंह ने कहा कि नक्सलियों से उत्पन्न खतरे को कम करने के लिए लगातार अभियान चलाये जा रहे हैं और राज्य में उनका प्रभाव स्पष्ट है। उन्होंने ये टिप्पणियां कानून-व्यवस्था, नक्सल समस्या और अपराध नियंत्रण समेत प्रमुख मुद्दों को लेकर हुई समीक्षा बैठक के बाद पत्रकारों से बात करते हुए की। वहीं डीजीपी ने विश्वास जताया कि नक्सल विरोधी अभियानों की सफलता से शीघ्र ही नक्सल घटनाओं में उल्लेखनीय कमी आएगी।

Published / 2024-06-11 18:43:39
केंद्रीय मंत्री बनाये जाने पर संजय सेठ को संजय सर्राफ ने दी बधाई

टीम एबीएन, रांची। विश्व हिंदू परिषद सेवा विभाग एवं राष्ट्रीय सनातन एकता मंच के प्रांतीय प्रवक्ता संजय सर्राफ ने कहा है कि संपूर्ण भारत को एक सूत्र में बांधने वाले नरेंद्र मोदी को लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री पद को सुशोभित करने एवं रांची के लोकप्रिय सांसद संजय सेठ को भारत सरकार में रक्षा राज्य मंत्री तथा माननीय सांसद अन्नपूर्णा देवी को केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री बनाए जाने की हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी हैं। 

संजय सर्राफ ने पूर्ण विश्वास व्यक्त किया है कि आप लोगों के नेतृत्व में हमारा भारत देश तथा झारखंड राज्य का चहुंमुखी विकास नित्य सुनिश्चित होगा। उन्होंने कहा कि कुशल राजनीतिज्ञ, मृदुभाषी, मिलनसार, सरल स्वभाव के धनी रांची के सांसद संजय सेठ को रक्षा मंत्रालय में रक्षा राज्य मंत्री का जिम्मेवारी दिया जाना झारखंड के लिए बहुत गौरव की बात है। वे बहुत ही मजबूती के साथ राज्य के विकास के कार्यों को संपादित करेंगे। तथा देश को रक्षा के क्षेत्र में सुदृढ़ और आत्म निर्भर बनाने में अपना बहुमूल्य योगदान देंगे।

Published / 2024-06-11 18:41:01
सीएम ने की अधिकारियों संग समीक्षा, दिये कड़े निर्देश

टीम एबीएन, रांची। झारखंड मंत्रालय में वरीय  पदाधिकारियों की उपस्थिति में सीएम चंपई सोरेन ने समीक्षा बैठक की। इस दौरान उन्होंने जिलों के उपायुक्त एवं वरीय पुलिस अधीक्षक/ पुलिस अधीक्षक के साथ विधि- व्यवस्था, अपराध नियंत्रण, अवैध मादक पदार्थों और शराब तस्करी के खिलाफ कार्रवाई एवं वन और भू- राजस्व से जुड़े मामलों की उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक करते हुए कड़े दिशा-निर्देश दिये। 

मुख्यमंत्री श्री चम्पाई सोरेन ने विधि व्यवस्था को लेकर आयोजित उच्च स्तरीय बैठक में दिये ये अहम निर्देश

अनुसूचित जनजाति से जुड़े जमीन के उन वादों में आदिवासियों को जमीन पर दखल दिलाना सुनिश्चित करें जिसमें कोर्ट की डिग्री हो चुकी है। एससी- एसटी एक्ट के तहत दर्ज मामलों का निष्पादन प्राथमिकता के आधार पर जल्द से जल्द सुनिश्चित करें।  इसके तहत दर्ज मामले पेंडिंग नहीं रहे, विशेष ध्यान दें और इसकी मॉनिटरिंग पूरी गंभीरता के साथ हो।

उग्रवादी घटनाओं में जो जवान शहीद हुए हैं, उनके आश्रितों को सरकार की ओर से दिए जाने वाले सभी लाभ यथा समय दिलाना सुनिश्चित करें। नक्सल प्रभावित इलाकों में पुलिस कैंप की वजह से लोगों को किसी तरह की परेशानी नहीं हो, इसका पूरा ख्याल रखें।

Page 576 of 1699

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse