झारखंड

View All
Published / 2024-06-23 21:21:15
देवघर : तीन साइबर अपराधी गिरफ्तार

एबीएन न्यूज नेटवर्क, देवघर। पुलिस अधीक्षक देवघर अजीत पीटर डंगडुंग  के निर्देशन मे साइबर डीएसपी राजा मित्रा के नेतृत्व में पुनः एक बार साइबर पुलिस देवघर द्वारा मोहनपुर और पलाजोरी थाना क्षेत्र से 03साइबर अपराधियों को गिरफ़्तार एवं 02 विधिविरूद्ध किशोर को निरोध किया गया है

इनकी जांच में यह स्पष्ट हुआ है कि ये फर्जी बैंक अधिकारी/कस्टमर केयर अपराधी साइबर अपराध किया करते थे।इस दौरान कुल 07 मोबाइल और  10 सिम भी सीज किया गया है।इसमें प्रतिबिंब ऐप आधारित 03 फ़र्ज़ी सिम भी हैं।

विदित है कि पिछले 04 दिन में देवघर ज़िला में 25 साइबर अपराधियों सहित 60 मोबाइल, 87सिम, 10 प्रतिबिंब सीम, 02 पासबुक,01 ए टी एम कार्ड और  03 मोटरसाइकिल ज़ब्त किया गया है।

Published / 2024-06-23 21:17:23
बुंडू में झारखंडी भाषा खतियान संघर्ष समिति का बदलाव संकल्प महासभा ऐतिहासिक की तैयारी

टीम एबीएन, रांची। आगामी 6 जुलाई 2024 को बुंडू पांच परगना हाई स्कूल मैदान में झारखंडी भाषा खतियान संघर्ष समिति द्वारा आयोजित बदलाव संकल्प महासभा कार्यक्रम को ऐतिहासिक सफल बनाने के लिए आज दिनांक 23/06/2024 को कुशवाहा भवन बुंडू में तैयारी बैठक का आयोजन मदन महतो की अध्यक्षता में की गयी।

मौके पर जेबीकेएसएस महिला मोर्चा का केंद्रीय अध्यक्ष दमयंती मुंडा ने बताया कि बदलाव संकल्प महासभा कार्यक्रम का मुख्य अतिथि जेबीकेएसएस केंद्रीय अध्यक्ष टाईगर जयराम महतो तथा विशिष्ट अतिथि केंद्रीय वरीय उपाध्यक्ष देवेंद्र नाथ महतो, अल्प संख्यक मोर्चा केंद्रीय अध्यक्ष रिजवान अंसारी, केंद्रीय उपाध्यक्ष संजय मेहता होंगे।

कार्यक्रम में झारखंड आंदोलनकारी, कलाकार, बुद्धिजीवी  व्यवसाय वर्ग के अलावा अन्य हजारों आदिवासी मूलवासी शामिल होंगे। कार्यक्रम को ऐतिहासिक सफल बनाने के लिए आजोजक प्रबंधक कमिटी प्रभारी भागीरथ सिंह मुंडा, जयराम महतो, दमयंती मुंडा, प्रवीण प्रसाद, ग्राम प्रधान दोलगोविन्द मुंडा नियुक्त किया गया। 

इसके अलावा प्रचार - प्रसार, आमंत्रण वितरण, सफल कार्यक्रम के लिए 24 जून 2024 तक पांच परगना क्षेत्र के तमाड़ विधान सभा और सिल्ली विधान सभा के सभी प्रखंड में प्रखण्ड प्रभारी तथा 26 जून  2024 तक पंचायत प्रभारी गठन  करने का निर्णय लिया गया है । आगामी तैयारी बैठक 1 जुलाई 2024 को का करने का निर्णय लिया गया है।

बैठक को सफल बनाने में मुख्य रूप भागीरथ मुंडा, जयराम महतो, रंजित,  बिपिन, सरोज, लकी रामू राज, पंकज, शंकर महतो, वासुदेव, दिनेश, सुदर्शन, पंचानन के अलावा अन्य सैकड़ों लोग उपस्थित थे।

Published / 2024-06-23 18:10:23
लायंस क्लब ऑफ रांची ग्लोबल का इंस्टॉलेशन कार्यक्रम

टीम एबीएन, रांची। लायंस क्लब ऑफ रांची फेमिना द्वारा प्रायोजित लायंस क्लब ऑफ रांची ग्लोबल के चार्टर प्रेजेंटेशन सह इंस्टॉलेशन सेरेमनी का आयोजन आज शहर के एक स्थानीय होटल में संपन्न हुआ। 

लायंस क्लब के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर कमल जैन, राजीव लोचन तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में सुभ्रा मजुमदार, इंडक्शन ऑफिसर आशीष नेमानी उपस्थित थे। मुख्य अतिथि डीजी कमल जैन ने इस साल के डिस्ट्रिक के लक्ष्यों पर चर्चा की और नई टीम को बधाई दी। राजीवन लोचन ने अपने संबोधन में व्यक्तियों की मानवता की सेवा करने की ईच्छा पर जोर दिया और कोविड महामारी के दौरान लायंस क्लब के प्रयासों की सराहना की।

कार्यक्रम के दौरान इंडक्शन ऑफिसर आशीष नेमानी ने नये सदस्यों को लायनिज्म की शपथ दिलाकर उनको इस क्लब में शामिल किया। क्लब ग्लोबल के नये सत्र के लिए प्रेसिडेंट शैलेष अग्रवाल, सचिव अमित शर्मा, ट्रेजरर मनोज कुमार मिश्रा, वीपी संतोष अग्रवाल और सोनल अग्रवाल चयनित किये गये। नये सत्र के प्रेसिडेंट शैलेष अग्रवाल ने अपने संबोधन के दौरान कहा कि लायंस क्लब पूरे विश्व में सामाजिक प्रगति का पर्याय बना हुआ है। 

चाहे स्वास्थ्य क्षेत्र की बात हो या फिर शिक्षा या गरीबों के बीच जाकर काम करने की, क्लब इसमें बढ़-चढ़कर हिस्सा लेता रहा है। लायंस क्लब ऑफ रांची ग्लोबल के द्वारा निर्धारित लक्ष्य की प्राप्ति के लिए हम सभी चार्टर एक टीम के रूप में कार्यरत रहेंगे। हमारा फोकस स्वास्थ्य, पर्यावरण जागरूकता, भोजन, स्किल डेवलपमेंट, एजुकेशन इत्यादि क्षेत्रों पर होगा और इन क्षेत्रों पर हमारी टीम काम करेगी।

क्लब के सचिव अमित शर्मा ने कहा कि सामाजिक कार्यों में संस्था हमेशा से अग्रणी भूमिका निभाता रहा है। समाज के निचले तबके के लोगों को भी मुख्य धरा में लाने के लिए समय समय पर कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है। नागरिक सुविधाओं के विस्तार पर भी संस्था का मुख्य फोकस रहता है। लायंस क्लब ऑफ रांची फेमिना की एक्सटेंशन चेयरपर्सन पूनम आनंद ने कहा कि लायंस क्लब विश्व की सबसे बडी संस्था है जो असहायों और वंचितों की सेवा निःस्वार्थ भाव से कर रही है। 

मौके पर गायडिंग लायन किशोर मंत्री, जोनल चेयरपर्सन प्रमोद श्रीवास्तव, लायन मोनिका गोयनका, अल्तमस आलम, आदित्य कुमार, पियूष कुमार, अभिषेक सिन्हा, अरूप नंदी, देवनंदन उरांव, खुशबू अग्रवाल, अनिता शर्मा, तनुश्री पात्रा, देवब्रती नंदी, निकिता जालान, प्रीति कुमारी, सोनल प्रिया, पलक अग्रवाल, सज्जन अग्रवाल, कुणाल जालान, आयुर्षी सहाय, रंजन डिक्रूज, नेहा शीतल उपस्थित थे। उक्त जानकारी लायंस क्लब ऑफ रांची ग्लोबल के चाटर्ड, सचिव लायन अमित शर्मा ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी।

Published / 2024-06-23 16:52:36
एक स्थायी आधुनिक प्याऊ और उचित स्थान मिलने पर तीसरा अन्नपूर्णा सेवा शुरू करेगा मारवाड़ी सम्मेलन

  • रांची जिला मारवाड़ी सम्मेलन की द्वितीय कार्यकारिणी की हुई बैठक

टीम एबीएन, रांची। रांची जिला मारवाड़ी सम्मेलन कार्यकारिणी सदस्यों की द्वितीय बैठक महाराजा अग्रसेन भवन के सभागार में जिला मारवाड़ी सम्मेलन के अध्यक्ष ललित कुमार पोद्दार की अध्यक्षता में संपन्न हुई। इस बैठक में कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा की गई है एवं भावी कार्यक्रमों की रूपरेखा तय किया गया। 

बैठक में महामंत्री विनोद कुमार जैन ने सम्मेलन द्वारा आयोजित हुई प्रतिभा सम्मान समारोह की विस्तृत जानकारी देते हुए कहा कि सम्मान समारोह में 170 बच्चों को प्रतिभा सम्मान से सम्मानित किया गया। उन्होंने इस सफल आयोजन के लिए सभी के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि शहर में स्थित जयपाल सिंह स्टेडियम में एक स्थाई आधुनिक प्याऊ लगाने की योजना है‌।

ललित कुमार पोद्दार ने सम्मेलन की विस्तृत जानकारी देते हुए कहा कि विगत 2 वर्षों से दो अन्नपूर्णा सेवा सम्मेलन द्वारा सफलतापूर्वक चलाए जा रहा है। अगर उचित स्थान मिलने पर तीसरा अन्नपूर्णा सेवा प्रारंभ करने की योजना है।

बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि जिला मारवाड़ी सम्मेलन जन सेवा के साथ-साथ शिक्षा, चिकित्सा, वृक्षारोपण एवं अन्य सामाजिक कार्यों को निरंतर जारी रखेगी। बैठक का संचालन संयुक्त महामंत्री कौशल राजगढ़िया ने की तथा धन्यवाद- ज्ञापन मारवाड़ी सम्मेलन के उपाध्यक्ष किशन साबु ने किया।

जिला मारवाड़ी सम्मेलन के संयुक्त महामंत्री सह प्रवक्ता संजय सर्राफ ने बताया कि बैठक मे-भागचंद पोद्दार, ओम प्रकाश अग्रवाल, सुरेश चंद्र अग्रवाल, विनोद जैन, कमल कुमार केडिया, पवन शर्मा, नंदकिशोर पाटोदिया, पवन पोद्दार, कौशल राजगढ़िया अशोक नारसरिया, ज्योति बजाज, अनिल अग्रवाल, मनोज चौधरी, मनोज रूईया, किशन साबू, नरेश बंका, आनंद जालान, दीपेश निराला, संजय सर्राफ, प्रमोद अग्रवाल, रमण वोडा, निर्मल बुधिया, प्रमोद बगड़िया, बबलू हारित, विकास अग्रवाल, सौरभ बजाज, विशाल पाड़िया, रौनक झुनझुनवाला, आकाश अग्रवाल सहित अन्य सदस्यगण उपस्थित थे।

Published / 2024-06-22 23:20:39
कोडरमा : अपराधियों ने होटल संचालक समेत दो को मारी गोली, घटनास्थल पर ही मौत

एबीएन न्यूज नेटवर्क, कोडरमा। थाना क्षेत्र अंतगर्त बागीटांड स्थित होटल शांति मोटल में अपराधियों ने दुसाहस दिखाते हुए दो लोगों को गोली मार कर हत्या कर देने का मामला प्रकाश में आया है। हादसे के बाद पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गया है। गोलीकांड की घटना शनिवार रात लगभग 8:30 बजे की है। मृतकों की पहचान जलवाबाद निवासी मो राजन और मो नसीम के रूप में हुई है। हालांकि अभी तक आधिकारिक रूप से मृतकों की पहचान नही हुई है। 

घटना के बाबत आस पास के लोगों ने बताया कि बिहार से कुछ लोग शनिवार शाम उक्त होटल में खाना खाएं साथ ही शराब का भी सेवन किया, बिल पेमेंट को लेकर होटल संचालक के साथ झगड़ा हुआ, जिसके बाद सभी आरोपी चले गए, बाद में करीब साढ़े आठ बजे रात्रि पुनः उसी कार से आरोपी आये और लगातार गोली चलाने लगे जिससे नसीम की घटनास्थल पर मौत हो गयी ,वहीं मो राजन गम्भीर रूप से घायल हो गया। 

घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी सुजित कुमार दलबल के साथ घटनास्थल पहुंचे और घायल मो राजन को इलाज के लिए सदर अस्पताल भेज दिया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद बागीटांड़ में लोगों की हुजूम उमड़ पड़ा, अपराधियों को पकड़ने के लिए पुलिस टीम लगी हुई है, समाचार लिखे जाने तक आक्रोशित लोग सड़क जाम की तैयारी कर रहे थे।

Published / 2024-06-22 21:32:36
आजसू पार्टी के स्थापना दिवस पर सम्मानित किये गये अधिवक्ता

टीम एबीएन, रांची। आजसू पार्टी की अनुषंगी इकाई अखिल झारखंड अधिवक्ता संघ ने आज न्यू बार भवन में आजसू पार्टी का स्थापना दिवस बलिदान दिवस के रुप में मनाया। इस अवसर पर झारखंड राज्य के निर्माण में शहादत एवं बलिदान देने वाले महापुरुषों को याद कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित किया गया। 

इस अवसर पर अखिल झारखंड अधिवक्ता संघ के प्रधान महासचिव भरत चन्द्र महतो के द्वारा संघ के सदस्यों की अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर संघ के प्रधान महासचिव भरत चन्द्र महतो, उपाध्यक्ष रेखा वर्मा, निरंजन राम, विजय कुमार गुप्ता, शिव कुमार यादव, आरती ललन गुप्ता, मेघा नैया, स्वीटी सिंह, वर्षा सिंह, अंजता कुमारी, सोनी लकड़ा,जीतेश्वरी, अनामिका शर्मा, अंजु बाला पाहन, अर्चना वर्मा समेत बड़ी संख्या में अधिवक्ता उपस्थित थे।

Published / 2024-06-22 21:31:55
वाईएमसीए धुर्वा में लगा नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर

टीम एबीएन, रांची। वाईएमसीए रांची एवं क्राइस्ट का मेडिकल डॉक्टर के संयुक्त सौजन्य से दिनांक 22 जून 2024 को वाईएमसीए सामुदायिक विकास केंद्र जगन्नाथपुर में निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया डॉक्टर रंजीत कश्यप एवं डॉक्टर संजीत कुमार पंकज जनरल फिजिशियन एवं उनके टीम के सदस्यों के द्वारा 97 मरीज का जांच किया गया।

सभी मरीजों को मुफ्त दवाइयां भी दी गई साथ ही साथ उन्हें खान-पान व्यायाम की उचित जानकारी भी दी गई शिविर में अधिकतर मरीज शुगर हाई ब्लड प्रेशर कमजोरी खून की कमी गैस की समस्या से संबंधित थे शिविर में देखा गया कि केंद्र की अधिकतर महिलाएं अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक नहीं है। 

इस शिविर में क्रिस का मेडिकल डॉक्टर के निदेशक श्री क्लेरेंस फैब्रिक वाईएमसीए के सचिव आशीष टोप्पो, सौरव मुर्मू, असिस्टेंट प्रोजेक्ट कोआॅर्डिनेटर सुमन भेंगरा, मिस रजनी एक्का, स्वास्थ्य सेविकाएं जितनी  खलखो को रेणुका तिर्की समाज सेवक मुमताज कुरैशी प्रोग्राम कोआॅर्डिनेटर मोहम्मद मिनहाज का इस पूरे कार्यक्रम को सफल बनाने में संपूर्ण योगदान रहा।

Published / 2024-06-22 21:30:39
आलीशान घर का मालिक है नीट प्रश्न पत्र लीक का मास्टरमाइंड

नीट प्रश्न पत्र घोटाले का मास्टरमाइंड आरोपी सिकंदर का रांची में आलीशान घर, बेटे की है स्पोर्ट्स दुकान 

टीम एबीएन, रांची। नीट पेपर लीक मामले में ईओयू द्वारा बिहार से गिरफ्तार सिकंदर का रांची के बरियातू थाना क्षेत्र के बरियातू हाउसिंग कॉलोनी में करोड़ों का आलीशान घर है। घर के बाहर स्थित गेट बंद है। घर को देखने से प्रतीत होता है कि घर का हर खिड़की दरवाजा बंद है जिसे देखने से ऐसा लगता है कि घर में कोई मौजूद नहीं है। 

आस पड़ोस के लोग भी कुछ बोलने को तैयार नहीं है। सिकंदर शुरूआती दिनों में पीएचईडी व भवन निर्माण विभाग के कुछ अधिकारियों की नजदीकी का लाभ उठाते हुए रिम्स अस्पताल में रिपेयरिंग का छोटे मोटे ठेकेदारी से अपने कैरियर की शुरुआत करने वाला था। सिकंदर के बारे में कहा जाता है कि ठेकेदारी करते हुए उसने बिहार में नौकरी कर ली, चूंकि वह डिप्लोमा कर चुका था। वहीं, बताया जा रहा है कि वर्तमान में सिकंदर के बेटे होमी आनंद का रांची में स्पोर्ट्स की दुकान है। 

बता दें कि 5 मई को नीट की परीक्षा थी और एक दिन पहले चार तारीख को अभ्यर्थियों को रामकृष्ण नगर इलाके में एक सेफ हाउस में इकट्ठा किया था। इसके बाद सभी उम्मीदवारों को जवाब याद कराए गए थे। इसके बाद उन्हें एग्जाम सेंटर में छोड़ा गया था।

Page 570 of 1699

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse