झारखंड

View All
Published / 2026-02-23 21:32:35
पहले मतदान, तब जलपान : प्रमोद सारस्वत

टीम एबीएन, रांची। रांची नगर निगम के चुनाव के दौरान जागरूक मतदाता सक्रिय दिखे। इस दौरान प्रसिद्ध समाजसेवी प्रमोद सारस्वत ने कहा कि रांची को सुंदर बनाने के लिए एक अच्छे महापौर की हमें जरूरत है। अच्छे पार्षद की जरूरत है। 

उत्साहित मन की उत्सुकता के साथ प्रथम मतदाता के रूप में 65 कांके, जवाहर नगर के वार्ड नंबर 1 बूथ नंबर 4 पर अपना वोट दिया। स्वच्छ और सुंदर रांची के लिए हम अपना वोट अवश्य दे। पहले मतदान फिर जलपान।

Published / 2026-02-23 21:31:57
राज्यपाल से मिले श्री कृष्ण प्रणामी सेवा धाम ट्रस्ट के प्रतिनिधि

भेंट के दौरान एक मार्च को मंदिर आने का दिया आमंत्रण 

टीम एबीएन, रांची। श्री कृष्ण प्रणामी सेवा धाम ट्रस्ट द्वारा संचालित पुंदाग, रांची स्थित झारखंड के सबसे बड़े श्री कृष्ण प्रणामी मंगल राधिका सदानंद सेवा धाम श्री राधा कृष्ण प्रणामी मंदिर में 1 मार्च, रविवार को वृंदावन की तर्ज पर फूलों की होली,वृंदावन से पधारे कलाकारों द्वारा आकर्षक नृत्य-नाटिका एवं संगीतमय भजन संध्या का भव्य आयोजन किया जायेगा। 

इस आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक महोत्सव को लेकर ट्रस्ट द्वारा व्यापक तैयारियाँ की जा रही हैं, ताकि श्रद्धालुओं को भक्तिमय और आनंदमय वातावरण का अनुभव हो सके। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में झारखंड के महामहिम राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार जी को आमंत्रित करने हेतु ट्रस्ट का प्रतिनिधिमंडल लोकभवन पहुंचा। 

प्रतिनिधिमंडल में ट्रस्ट के अध्यक्ष डूंगरमल अग्रवाल, उपाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद अग्रवाल, सचिव मनोज चौधरी, प्रवक्ता संजय सर्राफ एवं दीपेश निराला शामिल थे। सभी ने महामहिम राज्यपाल को पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका अभिनंदन किया तथा 1 मार्च को सपरिवार मंदिर पधारने का सादर आमंत्रण दिया। इस अवसर पर राज्यपाल को ट्रस्ट द्वारा संचालित विभिन्न सेवा एवं धार्मिक गतिविधियों की विस्तृत जानकारी भी दी गई। 

प्रतिनिधिमंडल ने श्री राधा कृष्ण प्रणामी मंदिर में नियमित पूजा- अर्चना, सत्संग एवं सामाजिक कार्यक्रमों की जानकारी साझा की। साथ ही सद्गुरु कृपा अपना घर आश्रम में संचालित सेवा कार्यों एवं गौशाला में गौसेवा संबंधी गतिविधियों से भी अवगत कराया। 

ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने बताया कि फूलों की होली एवं भजन संध्या का यह आयोजन समाज में प्रेम, सद्भाव और आध्यात्मिक चेतना का संदेश देगा। यह आयोजन धार्मिक आस्था के साथ-साथ सांस्कृतिक समरसता का भी प्रतीक बनेगा। उक्त जानकारी श्री कृष्ण प्रणामी सेवा धाम ट्रस्ट के प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी संजय सर्राफ ने दी।

Published / 2026-02-23 21:30:36
मैंने वोट किया, आप भी करें : डॉ बीरेंद्र साहू

टीम एबीएन, रांची। नगर निकाय चुनाव 2026 को लेकर रांची नगर निगम क्षेत्र में मतदाताओं का जोश चरम पर दिखा। इस दौरान विहिप के झारखंड-बिहार क्षेत्र मंत्री डॉ बिरेन्द्र साहु ने कहा कि मैं लोकतंत्र के महापर्व झारखंड नगर निकाय चुनाव-2026 में मतदान कर लिया। आप भी जल्दी से अपना बूथ में जाकर अवश्य मतदान करें। 

Published / 2026-02-23 14:50:02
पलामू : आयुक्त कुमुद सहाय ने किया मतदान केन्द्रों का औचक निरीक्षण

  • प्रमंडलीय आयुक्त कुमुद सहाय ने मतदान केन्द्रों का किया औचक निरीक्षण
  • पलामू एवं गढ़वा जिले के मतदान केन्द्रों का किया निरीक्षण

एबीएन न्यूज नेटवर्क, गढ़वा/मेदिनीनगर, (पलामू)। प्रमंडलीय आयुक्त कुमुद सहाय आज नगरपालिका (आम) निर्वाचन 2026 के तहत चल रही मतदान प्रक्रिया का जायजा लिया। आयुक्त ने पलामू एवं गढ़वा जिले के विभिन्न मतदान केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मतदान व्यवस्था, मतदाताओं की सुविधाओं एवं सुरक्षा प्रबंधों का बारीकी से जायजा लिया। 

पलामू जिले के मेदिनीनगर नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत संस्कार एकेडमी, शाहपुर तथा राजकीय बालिका बुनियादी विद्यालय स्थित मतदान केंद्रों का निरीक्षण करते हुए आयुक्त ने मतदाताओं से सीधी बातचीत की। वहीं गढ़वा जिले में मध्य विद्यालय, टंडवा एवं आर.के. गोविंद प्लस टू उच्च विद्यालय में बनाए गए मतदान केंद्र का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान आयुक्त ने मतदाताओं के फोटो युक्त मतदाता पहचान पत्र एवं मतदाता पर्ची का अवलोकन किया। उन्होंने फर्स्ट टाइम वोटर, युवा मतदाता, महिला मतदाता एवं वरिष्ठ नागरिकों से संवाद कर मतदान प्रक्रिया से संबंधित अनुभव और जानकारी प्राप्त की। 

मतदाताओं ने शांतिपूर्ण एवं सुचारु मतदान व्यवस्था की जानकारी देते हुए संतोष व्यक्त किया। आयुक्त ने मतदान कार्य में लगे पदाधिकारियों एवं कर्मियों से भी व्यवस्थाओं की जानकारी ली और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने पदाधिकारी-कर्मियों एवं सुरक्षाबलों को निष्पक्ष, स्वतंत्र एवं पारदर्शी ढंग से मतदान संपन्न कराने का निर्देश दिया। 

निरीक्षण के दौरान सभी केंद्रों पर मतदान शांतिपूर्ण ढंग से संचालित होता हुआ पाया गया। मतदाताओं में मतदान को लेकर उत्साह का माहौल देखने को मिला। सुरक्षा व्यवस्था के तहत मतदान केंद्रों पर पर्याप्त संख्या में सुरक्षा बलों की तैनाती की गई थी। मतदाता निर्भीक होकर अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे थे।

प्रमंडलीय आयुक्त कुमुद सहाय ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक मतदाता की भागीदारी आवश्यक है और शांतिपूर्ण मतदान इसकी सबसे बड़ी पहचान है। उन्होंने सभी मतदाताओं से मतदान करने की अपील भी की।

Published / 2026-02-23 13:09:08
झारखंड निकाय चुनाव : समय के स्तब्धता जा रहा वोटिंग परसेंट

  • झारखंड के 48 नगर निकायों के लिए जारी मतदान जारी, समय के साथ लोगों की बढ़ रही है भीड़

टीम एबीएन, रांची। झारखंड के 48 नगर निकायों के लिए जारी मतदान के बीच राजधानी रांची में लोकतंत्र का उत्सव पूरे जोश और अनुशासन के साथ मनाया जा रहा है। सुबह से ही विभिन्न मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की लंबी कतारें देखने को मिलीं।

राज्यभर के 43.43 लाख मतदाता 6,124 उम्मीदवारों के राजनीतिक भविष्य का फैसला कर रहे हैं। 1,042 वार्डों में हो रहे इस चुनाव के लिए 4,307 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। रांची नगर निगम क्षेत्र की बात करें तो यहां मेयर पद के लिए 11 प्रत्याशी और पार्षद पद के लिए 364 उम्मीदवार मैदान में हैं, जिससे मुकाबला काफी रोचक हो गया है।

राजधानी के कई इलाकों मोरहाबादी, हरमू, डोरंडा, बरियातू और हिंदपीढ़ी में सुबह से ही मतदान केंद्रों पर महिलाओं, युवाओं और बुजुर्गों की सक्रिय भागीदारी देखी गई। पहली बार वोट डालने पहुंचे युवाओं में खासा उत्साह है। मतदाताओं का कहना है कि लंबे समय से नगर निगम क्षेत्र में विकास कार्यों की रफ्तार धीमी पड़ी थी।

सड़क, नाली, पेयजल, स्ट्रीट लाइट और सफाई व्यवस्था जैसे मुद्दों को ध्यान में रखते हुए उन्होंने अपने मताधिकार का प्रयोग किया है। कई मतदाताओं ने कहा कि वे शहर के समग्र विकास और बेहतर बुनियादी सुविधाओं की उम्मीद के साथ मतदान कर रहे हैं। अब वोटिंग प्रतिशत भी आने लगा है।

  • रांची नगर निकाय चुनाव में पहले दो घंटे में 7.28% हुआ मतदान, जिला निर्वाचन कार्यालय ने दी जानकारी
  • पहले दो घंटे में करीब 12% हुआ मतदान, आयोग से मिली जानकारी
  • पाकुड़ मतदान प्रतिशत: 12.41
  • देवघर नगर निगम क्षेत्र में सुबह 9 बजे तक 8.50 प्रतिशत मतदान हुआ
  • मधुपुर 9 बजे तक 10.20 प्रतिशत
  • धनबाद नगर निगम क्षेत्र में सुबह 9 बजे तक 5.73% मतदान हुए
  • चिरकुंडा नगर परिषद में सुबह 9 बजे तक 7.24% मतदान हुए

Published / 2026-02-23 12:59:26
लोहरदगा में निकाय चुनाव : 96 वर्षीय बुजुर्ग ने किया मतदान, आप भी करें

एबीएन न्यूज नेटवर्क, लोहरदगा। जिले के थाना रोड स्थित बूथ नंबर 18 भाग 1 (बालिका मध्य विद्यालय) में भारतीय मजदूर संघ के 96 वर्षीय नेता राजवंश सिंह ने वोट देकर कहा कि लोकतंत्र के इस महापर्व में राष्ट्रीय उन्नति के लिए मतदान किया। उन्होंने अपील की है कि मतदान अवश्य करना चाहिए।

बता दें कि नगरपालिका (आम) निर्वाचन, 2026 के नगर परिषद् , लोहरदगा में 11 बजे तक 24.32% वोटिंग हो चुका है।

Published / 2026-02-23 12:39:44
रांची : निकाय चुनाव में दिख रहा वोटरों का गजब का उत्साह

  • राजकीयकृत मध्य विद्यालय हातमा मे संजय सर्राफ ने किया मतदान

टीम एबीएन, रांची। झारखंड नगर निकाय चुनाव के तहत वार्ड संख्या- 2 स्थित राजकीयकृत मध्य विद्यालय, हातमा (रांची) मतदान केंद्र पर झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन के संयुक्त महामंत्री एवं झारखंड पेरेंट्स एसोसिएशन के प्रवक्ता संजय सर्राफ ने उत्साहपूर्वक अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मतदान के पश्चात उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक नागरिक का मतदान करना अत्यंत आवश्यक है।

उन्होंने मतदाताओं से अपील की कि वे विकास, पारदर्शिता और जनहित को ध्यान में रखकर महापौर एवं वार्ड पार्षद का चयन करें। शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित मतदान प्रक्रिया के बीच बड़ी संख्या में मतदाताओं की सहभागिता लोकतंत्र के प्रति जागरूकता का परिचायक रही।

Published / 2026-02-22 22:42:18
अडानी ने की बाबा बैद्यनाथ की पूजा

  • देवघर के बाबाधाम पहुंचे अडानी ग्रुप के चेयरमैन, पूजा-अर्चना कर भोलेनाथ का लिया आशीर्वाद

एबीएन न्यूज नेटवर्क, देवघर। जिले के बाबा बैद्यनाथ धाम में अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी ने रविवार को भोले बाबा की विधिवत पूजा-अर्चना की। मंदिर पहुंचने पर उन्हें पहले प्रशासनिक भवन ले जाया गया, जहां वैदिक मंत्रोचार के बीच उनके पुश्तैनी तीर्थ पुरोहित दानी नरौने और सहयोगियों द्वारा संकल्प कराया गया। इसके बाद पूरी सुरक्षा व्यवस्था के तहत उन्हें गर्भगृह में ले जाकर भगवान भोले की पूजा कराई गई।

गौतम अडानी करीब सात मिनट तक गर्भगृह में रहे और इस दौरान उन्होंने झारखंड और देशवासियों की सुख-शांति एवं समृद्धि के लिए प्रार्थना की। पूजा के बाद उन्हें बाबा भोले का प्रतीक चिन्ह जिला खेल पदाधिकारी एवं बाबा मंदिर के सहायक प्रभारी संतोष कुमार ने भेंट किया। गोड्डा सांसद निशिकांत दूब से भी अडाणी ने उनके आवास पर मुलाकात की है। 

निशिकांत दूबे ने सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी है। उन्होंने लिखा अपने देवघर आवास पर अडाणी समूह के चेयरमैन गौतम अडाणी जी का स्वागत किया। अडानी ने कहा, मन की शांति के लिए बाबा बैद्यनाथ धाम में पूजा-अर्चना करना मेरी बहुत पुरानी इच्छा थी। 

यहां पूजा कर मैं बहुत खुशकिस्मत महसूस कर रहा हूं। पूजा-अर्चना के बाद गौतम अडानी पीरपैंती स्थित अडानी पावर लिमिटेड के 2,400 मेगावाट कोयला आधारित (सुपर क्रिटिकल) ताप विद्युत परियोजना स्थल का दौरा करेंगे। 

परियोजना में 800 मेगावाट की तीन इकाइयां शामिल हैं और यह लगभग 21,400 करोड़ रुपये के निवेश के साथ बिहार का प्रमुख ऊर्जा प्रोजेक्ट है। इसके अलावा अडानी झारखंड के गोड्डा पावर प्लांट भी स्थापित किए हैं।

Page 57 of 1611

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse