झारखंड

View All
Published / 2024-06-25 19:06:07
गिरिडीह-बेंगाबाद मुख्य मार्ग के विस्तारीकरण की गडकरी से मांग

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से गिरिडीह-बेंगाबाद मुख्य मार्ग का विस्तारीकरण करने की मांग

एबीएन सेंट्रल डेस्क। राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी झारखंड के प्रदेश अध्यक्ष राजकुमार राज ने दिल्ली प्रवास के दौरान कई केंद्रीय मंत्रियों से मिलकर झारखंड से जुड़ी समस्याओं से उन्हें अवगत करवाया तथा निदान के लिए ज्ञापन सौंपा।

राजकुमार राज ने बताया की सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से मिलकर राष्ट्रीय राजमार्ग के विस्तार एवं प्रस्तावित प्रस्तावों को अमली जामा पहनाने के लिए ज्ञापन दिया। इसमें गिरिडीह जिला का गिरिडीह बेंगाबाद मुख्य मार्ग का विस्तारीकरण भी शामिल है। 

राज ने बताया कि स्वास्थ्य राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल से मिलकर झारखंड एवं गिरिडीह में अत्याधुनिक स्वास्थ्य सुविधाओं से लैस उपकरण की मांग की। उन्होंने बताया कि स्टील मिनिस्टर एचडी कुमार स्वामी से मिलकर झारखंड में रांची और गिरिडीह में स्टील यार्ड बनाने की मांग की।

वहीं कोयला मंत्री जी किशन रेड्डी से मिलकर झारखंड की कोलियरी में श्रमिक समस्याओं से अवगत करवाया तथा गिरिडीह के बनिया दी कोयलारी का जीर्णोद्धार की मांग की। साथ ही साथ ही झारखंड के सांसदों से मिलकर झारखंड की विकास के लिए सामूहिक प्रयास करने का आग्रह भी किया।

Published / 2024-06-25 19:04:25
देशभर के आदिवासियों को सेना में मिलेगी अलग पहचान : चंपई सोरेन

  • मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन से भारतीय सेना के जनरल आॅफिसर, कमांडिंग -इन -चीफ,  ईस्टर्न कमांड और लेफ्टिनेंट जनरल रामचंद्र तिवारी ने शिष्टाचार की भेंट
  • मुख्यमंत्री ने आदिवासी रेजीमेंट बनाने की अपनी भावना से कराया अवगत
  • मुख्यमंत्री  ने सेना को दिया भरोसा-  पर्यावरण संरक्षण के दृष्टिकोण से झारखंड में इकोलॉजिकल टेरिटोरियल आर्मी के गठन में  सरकार करेगी पूरा सहयोग
  • मुख्यमंत्री ने कहा- फौज बहाली में राज्य के आदिवासियों को ज्यादा से ज्यादा अवसर प्राप्त हो, सेना करे पहल

टीम एबीएन, रांची। मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन से आज भारतीय सेना के जनरल आॅफिसर, कमांडिंग इन चीफ,  ईस्टर्न कमांड और लेफ्टिनेंट जनरल रामचंद्र तिवारी ने शिष्टाचार भेंट की। मौके पर मुख्यमंत्री ने जाट रेजीमेंट, बिहार रेजीमेंट, पंजाब रेजीमेंट, सिख रेजीमेंट और मद्रास रेजीमेंट आदि की तर्ज पर आदिवासी रेजीमेंट बनाने से संबंधित अपनी भावना से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि आदिवासी रेजीमेंट के गठन से देश भर के आदिवासियों को  सेना में अलग पहचान भी मिलेगी।

झारखंड में भी इकोलॉजिकल टेरिटोरियल आर्मी बनाने में  राज्य सरकार सहयोग करेगी

मौके पर लेफ्टिनेंट जनरल रामचंद्र तिवारी ने झारखंड में भी पर्यावरण संरक्षण के दृष्टिकोण से इकोलॉजिकल टेरिटोरियल आर्मी के गठन का प्रस्ताव रखा। इस पर मुख्यमंत्री ने कहा कि इस मामले में सेना द्वारा प्रस्ताव मिलने पर सरकार पूरा सहयोग करेगी।

ज्ञातव्य है कि सेना के इकोलॉजिकल टेरिटोरियल आर्मी में भूतपूर्व सैनिक होते हैं, जो पर्यावरण के लिए कार्य करते हैं। झारखंड में इकोलॉजिकल टेरिटोरियल आर्मी के गठन से पर्यावरण संरक्षण की मुहिम में सेना भी बड़े स्तर पर अपना योगदान कर सकेगी। खासकर इस राज्य के भौगोलिक परिवेश को देखते हुए जंगलों और खनन क्षेत्र में वृक्षारोपण और अन्य माध्यमो से पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा मिलेगा।

फौज बहाली में आदिवासियों को ज्यादा से ज्यादा अवसर मिले

मुख्यमंत्री ने कहा कि भारतीय सेना में झारखंड के आदिवासी युवा अपनी सेवा देते आ रहे हैं । फौज बहाली में यहां के आदिवासियों को और ज्यादा से ज्यादा अवसर प्राप्त हो, इसमें सेना  आदिवासियों को आगे लाने की दिशा में पहल करें। लेफ्टिनेंट जनरल रामचंद्र तिवारी ने मुख्यमंत्री को भरोसा दिलाया कि इस दिशा में सेना की स्थानीय जीओसी के माध्यम से आदिवासियों को सेना बहाली के योग्य तैयार करने के लिए प्रशिक्षण समेत अन्य सभी सहयोग किया जायेगा।

डूरंड कप के आयोजन में सहयोग करने के लिए जताया आभार 

लेफ्टिनेंट जनरल रामचंद्र तिवारी ने डूरंड कप फुटबॉल प्रतियोगिता के आयोजन में राज्य सरकार द्वारा किये जा रहे सहयोग के लिए मुख्यमंत्री का आभार जताया। उन्होंने बताया कि डुरंड कप (प्रेसिडेंट कप) एशिया की सबसे पुरानी और विश्व की दूसरी सबसे पुरानी फुटबॉल प्रतियोगिता है। इस बार जमशेदपुर की मेजबानी में इस प्रतियोगिता का आयोजन होना है, जिसमे राज्य सरकार हर स्तर पर सहयोग कर रही है। 

मौके पर मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव अविनाश कुमार, लेफ्टिनेंट जनरल राजेंद्र पुरी, मुख्यमंत्री के सचिव अरवा राजकमल, मेजर जनरल परमवीर सिंह डागर, कर्नल वीएस आडकर और मेजर जनरल एमपी सिंह मौजूद थे।

Published / 2024-06-24 20:36:05
कल्पना सोरेन ने विद्यार्थियों को दिये सफलता के टिप्स

कल्पना सोरेन ने सीएम स्कूल आफ एक्सीलेंस का लिया जायजा, छात्राओं को पढ़ाई-लिखाई से संबंधित दिये टिप्स

एबीएन न्यूज नेटवर्क, गिरिडीह। पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन ने ने गांडेय में सीएम स्कूल आफ एक्सीलेंस का निरीक्षण किया। यहां कल्पना सोरेन स्टूडेंट्स से मिलीं। कल्पना मुर्मू सोरेन ने कम्प्यूटर लैब में सुविधाओं का जायजा लिया। इसके बाद कल्पना ने क्लासरूम में शिक्षकों से सिलेबस सहित अन्य बातों की जानकारी ली। 

इस दौरान कल्पना ने छात्राओं से बातचीत भी की। कल्पना सोरेन ने छात्राओं को पढ़ाई-लिखाई से संबंधित टिप्स दिये। बता दें कि बीते रविवार को गांडेय विधायक कल्पना मुर्मू सोरेन गिरिडीह में पवित्र स्थल मरांग बुरू दिशोम मांझी थान में पूजा अर्चना कर राज्यवासियों की सुख, शांति, समृद्धि और स्वस्थ जीवन की कामना की।

कल्पना सोरेन ने गिरिडीह स्थित भोमियाजी महाराज मंदिर में भी दर्शन किया। कल्पना मुरारी बापू जी की राम कथा में भी शामिल हुईं और बापू से आशीर्वचन लिया। कल्पना सोरेन ने पपरवाटांड़ स्थित हनुमान मंदिर में माथा टेका और राज्यवासियों की खुशहाली की प्रार्थना की।

Published / 2024-06-24 20:32:40
अबुआ वीर और अबुआ दिशोम से आदिवासियों को जंगलों में मिलेगी सुविधा : चंपई सोरेन

वन अधिकार अधिनियम को लेकर कार्यशाला का आयोजन

टीम एबीएन, रांची। झारखंड के जंगलों और वन क्षेत्र में रहने वाले लोगों को सुरक्षित रखने के लिए सोमवार को वन विभाग द्वारा एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन, मंत्री दीपक बिरुआ, मुख्य सचिव एल ख्यांगते, वन विभाग की प्रधान सचिव वंदना दादेल, सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता संजय उपाध्याय सहित कई जिलों के डीसी और डीएफओ मौजूद रहे। 

इस कार्यक्रम में मौजूद अधिकारियों को वन अधिनियम को बेहतर तरीके से लागू करने के लिए समझाया गया। विभिन्न जिलों से आए उपायुक्तों और जिला वन पदाधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि अधिकारी खुद वन क्षेत्र में जाकर वहां की समस्याओं को जानें। जंगल में रह रहे आदिवासियों को वन अधिकार देने के लिए वन क्षेत्र को समझने का प्रयास करें तभी कोई निर्णय लें। उन्होंने कहा कि अधिकारी जब तक वन अधिकार नियम को अच्छे तरीके से नहीं समझेंगे तब तक वन क्षेत्र में रहने वाले आदिवासियों को उनका अधिकार नहीं मिल पाएगा।

वहीं इस कार्यशाला में आए अधिकारियों को संबोधित करते हुए मंत्री दीपक बिरुआ ने कहा कि जंगली क्षेत्र में उग्रवाद और डायन जैसी कुप्रथा का बढ़ावा मिलने का मुख्य कारण जमीन विवाद है। उन्होंने वन विभाग के अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि जंगली क्षेत्र की समस्याओं के समाधान को लिए वन अधिकार अधिनियम को बेहतर तरीके से लागू करें। 

इस कार्यशाला में मुख्य अतिथि रूप में मौजूद मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने कहा कि जंगल को बचाने के लिए आदिवासी ने हमेशा ही संघर्ष किया है। उन्होंने 1980 के दशक की घटनाओं को याद करते हुए कहा कि आदिवासियों के परंपरा को समाप्त करने के लिए कोल्हान में गोली कांड हुई थी लेकिन आदिवासी उस वक्त भी जंगल को बचाने के लिए तीर-धनुष से संघर्ष करते रहे और तत्कालीन भारत सरकार की प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को भी आदिवासियों के विरोध के सामने झुकना पड़ा। 

इसीलिए आदिवासियों का जंगलों और पहाड़ों के प्रति प्रेम को देखते हुए उन्हें जंगलों में रहने के लिए पट्टा पर जमीन देने की प्रक्रिया शुरू करने को लेकर अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने कहा कि अबुआ वीर और अबुआ दिशोम अभियान की शुरूआत होते ही यह स्पष्ट कर दिया है कि जो भी आदिवासी जंगलों के बीच में या फिर जंगलों के आसपास रह रहे हैं। उन्हें जमीन का पट्टा दिया जाए ताकि वह खेती गृहस्थी के साथ-साथ अपना जीवन यापन कर सकें

Published / 2024-06-23 22:08:01
बुद्ध स्मृति भवन ट्रस्ट द्वारा छात्र प्रतिभा सम्मान का आयोजन सम्पन्न

टीम एबीएन, रांची। छात्रों को लगातार अभ्यास, समय, क्रमबद्धता और सहन शीलता की जरूरत है, तभी वह लक्ष्य की प्राप्ति होती है। ये बातें मुख्य अतिथि राजीव कुमार तत्कालीन उपायुक्त लातेहार, ने कहा। वे आज बुद्ध स्मृति भवन ट्रस्ट चुटिया द्वारा छात्र प्रतिभा सम्मान समारोह के अवसर पर कहा, उन्होंने बच्चों को प्रेरित करते हुए कहा।

विशिष्ठ अतिथि डॉ अनिल कुमार मेहता अध्यक्ष झारखण्ड एकेडेमिक कौंसिल ने जैक बोर्ड में आज बच्चे 10 वीं और 12 वीं का   परिणाम भारत में दूसरा स्थान प्राप्त  किया, राँची विश्वविद्यालय के प्रॉक्टर डॉ मुकुन्द चंद्र मेहता भी बच्चों को प्रेरित किये। 

छात्रों को प्रेरणात्मक विचार देने के लिए एन के मुरलीधर, सम्पादक, खबर मंत्र रांची कई एक घटनाक्रम का उदाहरण देते हुए जीवन में आगे बढ़ने के लिए कहा कि मोबाइल और सोशल मीडिया से दूर होने के लिए कहा।
डॉ अनिल कुमार, सिविल सर्जन, सिमडेगा, जगदीश महतो ने भी अपना विचार दिए।
कार्यक्रम का संचालन अरविंद कुमार, सचिव, बुद्ध स्मृति भवन ट्रस्ट ने किया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता गिरधारी महतो, विषय प्रवेश सूरज महतो, स्वागत भाषण महाबीर कुशवाहा, धन्यवाद ज्ञापन बसन्तु ने किया। ट्रस्ट द्वारा लगातार यह 15 साल प्रतिभा सम्मान करते आ रही है। 

इसमें झारखण्ड बोर्ड के 10 वीं और 12 वीं के तीनों संकाय विज्ञान, कला और वाणिज्य के छात्र जो 70% और सी बी एस सी और आई सी एस सी के 10 वीं और 12वीं के तीनों संकाय में 75% से ऊपर अंक लाये हैं वैसे छात्रों को मेडल और सर्टिफिकेट दे कर 268 छात्रों को सम्मानित किया।

झारखण्ड बोर्ड, सी बी एस सी और आई सी एस सी के 10 वीं 12वी के टॉपर 3 तीन बच्चों को मेडल दे कर अतिथियों द्वारा सभी लोगों को सर्टिफिकेट और मेडल प्रदान किया गया। कार्यक्रम के बाद सभी छात्रों और उनके अभिभावकों के साथ सभी मिल कर अल्पाहार किया। 

कार्यक्रम को सफल बनाने में जनार्दन प्रसाद, राम लखन महतो, कैलाश कुमार, जनक महतो, बिगेन्द्र कुशवाहा, असँख्या महतो, अंजली सेन, सुजाता देवी, मनधीरन महतो, शशि महतो, विकाश महतो, ज्योति कुमार, बिट्टू मेहता, अमित कुमार, आदित्य, प्रदीप कुमार जैन, रणधीर कुमार कौशिक, विक्की सिंह, संगीता देवी, कल्पना दास, रवि प्रकाश गोप, बासुदेव सिंघा, सती सिन्हा, पुष्पा, संयुक्ता, पूनम, कमलेश, बीरेंद्र गोराई सहित ट्रस्टी और मोहल्ला के कई लोग शामिल थे। उक्त जानकारी बुद्ध स्मृति भवन ट्रस्ट, चुटिया के सचिव अरविंद कुमार (7909091760) ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी।

Published / 2024-06-23 22:00:53
झारखंड : कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

  • झारखंड में मॉनसून ने ली एंट्री, राज्य के कई जिलों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट

टीम एबीएन, रांची। झारखंड में मानसून का इंतजार खत्म हो गया। 6 दिन की देरी के बाद शुक्रवार को दक्षिण-पश्चिम मानसून झारखंड में प्रवेश कर चुका है, जिससे लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिलने लगी है। मौसम विभाग के मुताबिक मानसून ने अपना रंग दिखाना शुरू कर दिया है जिससे कई जिलों में भारी बारिश शुरू हो गई है। 

मौसम विभाग ने बताया कि अगले 3 दिनों में पूरे झारखंड में मानसून पहुंचने की संभावना है। झारखंड में आने वाले दिनों में कई स्थानों पर गर्जन के साथ हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा होने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार 24 जून को राज्य के उत्तर-पूर्वी भाग जामताड़ा, देवघर, दुमका, पाकुड़, गोड्डा, साहिबगंज में कहीं-कहीं पर भारी वर्षा की संभावना है।

25 जून को उत्तर-पूर्वी और निकटवर्ती मध्य भागों रांची समेत रामगढ़, बोकारो, धनबाद, जामताड़ा, देवघर, दुमका, पाकुड़, गोड्डा, साहिबगंज में भारी वर्षा को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, बता दें कि हाल के ही दिनों में झारखंड में भीषण गर्मी से लोगों का हाल बेहाल था। सभी लोग बारिश का इंतजार कर रहे थे। राज्य में हीट वेव ने लोगों की परेशानी और बढ़ा रखी थी। भीषण गर्मी के चलते राज्य में हजारों चमकादड़ की मौत हो चुकी है। कई बंदरों की भी जान चली गई है।

Published / 2024-06-23 21:58:41
अधूरी योजनाओं को ससमय पूरा करने की पलामू सांसद ने बनायी रणनीति

  • पलामू सांसद ने की विभिन्न योजनाओं की समीक्षात्मक बैठक
  • अधूरी कार्यों को ससमय पूर्ण कराने का दिया निर्देश

एबीएन न्यूज नेटवर्क, पलामू। पलामू सांसद विष्णु दयाल राम ने लोकसभा क्षेत्र की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित सभागार में गढ़वा जिला अंतर्गत केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा विभिन्न संचालित महत्वपूर्ण योजनाओं की समीक्षात्मक बैठक संपन्न की गयी।

उक्त समीक्षात्मक बैठक में मुख्य बिंदु क्रमशः सोन-कनहर पाइप लाइन, सिंचाई योजना, भारतमाला परियोजना के अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 39 (75) एवं 343 का फोरलेन सड़क निर्माण, बाईपास व अन्नराज घाटी में ब्लैक स्पॉट निर्माण कार्य योजना तथा कांडी प्रखंड के श्रीनगर-पंडुका के बीच सोन नदी पर ब्रिज का निर्माण कार्य आदि रही। 

सबसे पहले सांसद द्वारा सोन-कनहर पाइप लाइन सिंचाई योजना के कार्य अब तक पूर्ण नहीं होने का कारण पूछा गया। विष्णु दयाल राम ने कहा कि इस योजना की प्राप्ति वर्ष 2019 में हो चुकी थी एवं 2022 तक पूर्ण करने की अवधि निर्धारित थी। मौके पर उपस्थित कार्यपालक अभियंता लघु सिंचाई प्रमंडल द्वारा बताया गया।

इस योजना से संबंधित 95% क्षेत्र में कार्य पूर्ण हो चुका है। शेष अपूर्ण कार्यों के लिए फॉरेस्ट क्लीयरेंस सर्टिफिकेट नहीं मिला है। पीएससी की बैठक में आवश्यक निर्देश मिलने के फलस्वरूप फॉरेस्ट क्लीयरेंस हेतु अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है जिसे एक माह के अंदर पूर्ण कर लिया जाएगा। सोन-कनहर पाइप लाइन सिंचाई योजना का अधिकांश भाग वन क्षेत्र होने एवं भवनाथपुर सेल माइंस का क्षेत्र होने के चलते भी एनओसी सर्टिफिकेट के लिए अग्रेतर कार्रवाई की गई है। 

एनओसी मिलते ही जल्द कार्य शुरू करते हुए योजना पूर्ण कर ली जाएगी। सांसद द्वारा इस महत्वपूर्ण योजना को जल्द से जल्द पूर्ण करने को लेकर निर्देशित किया गया ताकि किसानों को सिंचाई हेतु पानी पाइप लाइन के माध्यम से पहुंच सके। भारतमाला प्रोजेक्ट के अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 39 (75) एवं 343 का फोरलेन सड़क निर्माण की भी समीक्षा की गई। साथ ही अन्नराज घाटी में ब्लैक स्पॉट निर्माण कार्य योजना की समीक्षा की गई। 

समीक्षा के दौरान गढ़वा बाईपास सड़क निर्माण में आ रही समस्या की चर्चा की गई, जिसमें एनएचएआई के प्रतिनिधि द्वारा बताया गया कब्रिस्तान के ऊपर बनाये जा रहे ब्रिज की हाईट को लेकर कुछ समस्याएं है, जिनके नए डिजाइन हेतु प्रस्ताव एनएचएआई को भेजा गया है। प्रस्ताव स्वीकृत होते ही कार्य प्रारंभ कर दिया जाएगा। एनएच- 75 सेक्सन- 5 सड़क के फोरलेन/चौड़ीकरण को लेकर मौके पर उपस्थित जिला भू-अर्जन पदाधिकारी से रैयतों के अधिग्रहित भूमि के विरूद्ध मुआवजा भुगतान के बारे में पूछा गया। 

जिला भू-अर्जन पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि योजना के तहत रैयतों के मुआवजा भुगतान हेतु 450 करोड़ रुपए के स्थान पर 422 करोड रुपए प्राप्त हुए हैं, जिसमें 302 करोड़ रुपए का भुगतान कर दिया गया है एवं शेष 120 करोड़ रुपए के भुगतान की प्रक्रिया जारी है। अगले दो से तीन माह के अंदर भुगतान संबंधी सारी प्रक्रिया पूर्ण कर ली जाएगी। कांडी प्रखंड के श्रीनगर-पंडुका के बीच सोन नदी पर ब्रिज के निर्माण कार्य को लेकर भी समीक्षा की गई एवं इस योजना को ससमय पूर्ण करने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।

बैठक के दौरान उपस्थित सभी संबंधित पदाधिकारी को सांसद बीडी राम द्वारा गढ़वा जिला अंतर्गत केंद्र एवं राज्य सरकार के द्वारा संचालित सभी महत्वपूर्ण योजनाओं को साथ समय पूर्ण करने का निर्देश दिया गया। वहीं बैठक में मुख्य रूप से उपायुक्त शेखर जमुआर, उप विकास आयुक्त पशुपतिनाथ मिश्रा, अपर समाहर्ता मतियस विजय टोप्पो के अतिरिक्त जिला भू-अर्जन पदाधिकारी गढ़वा, अनुमंडल पदाधिकारी गढ़वा, रंका एवं श्री बंशीधर नगर, भूमि सुधार उपसमाहर्ता गढ़वा, रंका एवं श्री बंशीधर नगर, कार्यपालक अभियंता पथ प्रमंडल, कार्यपालक अभियंता लघु सिंचाई प्रमंडल, अंचल अधिकारी गढ़वा, मेराल, रमना, नगर उंटारी आदि, एनएचएआई के प्रतिनिधिगण समेत अन्य लोग उपस्थित थे।

Published / 2024-06-23 21:54:45
राष्ट्रीय पर्यटन स्थल के रूप में विकसित होगा बुरुडीह डैम

खुलेंगे आर्थिक समृद्धि के द्वार, घाटशिला में बोले सीएम चंपाई सोरेन

टीम एबीएन, रांची। झारखंड के मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन रविवार को पूर्वी सिंहभूम जिले के घाटशिला पहुंचे। उन्होंने बुरुडीह डैम को राष्ट्रीय पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने के उद्देश्य से क्षेत्र का भ्रमण किया। कार्यक्रम में लोगों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि बुरुडीह डैम को राष्ट्रीय पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जायेगा। इससे न सिर्फ स्थानीय लोगों को रोजगार मिलेंगे, बल्कि इलाके में आर्थिक समृद्धि के द्वार खुलेंगे। घाटशिला को नई पहचान मिलेगी।

मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि हमारी सरकार राज्य के कई नये पर्यटन स्थलों को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है। झारखंड प्रकृतिक सुंदरता के दृष्टिकोण से आकर्षक राज्य है। यहां पर्यटन की प्रबल संभावनाएं हैं। यही कारण है कि हमारी सरकार राज्य में चिन्हित कई धार्मिक, आध्यात्मिक स्थलों सहित पहाड़, डैम, फॉल आदि आकर्षक जगहों को विकसित करने के उद्देश्य से कार्ययोजना बना रही है।

सीएम चंपाई सोरेन ने कहा कि झारखंड आंदोलन के समय ही व्यक्तिगत रूप से मैं जंगल से घिरे हुए इस ऐतिहासिक बुरुडीह डैम की खूबसूरती से परिचित हूं। इस डैम का सर्वांगीण विकास हो, यह पहले से ही मेरे मन में था। इस डैम का पानी बुरुडीह आस-पास क्षेत्र के किसानों को मिले, इसी उद्देश्य से हमारी सरकार आगे बढ़ रही है। हमारी सरकार हर क्षेत्र में विकास की एक लंबी लकीर खींचने के लिए निरंतर प्रयासरत है।

मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने कहा कि बुरुडीह डैम का सौंदर्यीकरण सहित राष्ट्रीय पर्यटन स्थल के लिए जरूरी सभी व्यवस्थाओं को निर्धारित समय सीमा के अंदर पूरा करना राज्य सरकार का लक्ष्य है। यहां गेस्ट हाउस, खेल मैदान, पार्क निर्माण इत्यादि सभी कार्य प्राथमिकता के तौर पर किये जायेंगे। विभिन्न राज्यों से लोग इस पर्यटन स्थल में आकर यहां की खूबसूरती का आनंद ले सकें, इसके लिए डैम को कनेक्ट करने वाली सड़क सहित बिजली, पानी और पर्यटकों के ठहरने की सुविधा उपलब्ध करायी जायेगी। बुरुडीह डैम को विकसित कर घाटशिला क्षेत्र को एक नई पहचान देनी है। मौके पर मुख्यमंत्री ने वृक्षारोपण किया एवं पेड़ों में रक्षासूत्र बांधकर वृक्ष को संरक्षित करने का संदेश दिया।

मुख्यमंत्री ने अवलोकन के दौरान अधिकारियों से राज्य सरकार द्वारा बुरुडीह डैम में किये जाने वाले कार्ययोजना की विस्तृत जानकारी ली। मौके पर मुख्यमंत्री ने पर्यटन विभाग, वन विभाग और पूर्वी सिंहभूम जिले के अधिकारियों को बेहतर तालमेल और समन्वय बनाकर बुरुडीह डैम के विकास कार्य को निश्चित समय सीमा के अंतर्गत मूर्त रूप देने का निर्देश दिया।

सीएम चंपाई सोरेन ने कहा कि घाटशिला क्षेत्र से उनका गहरा लगाव रहा है। यहां के कई इलाकों का उन्होंने भ्रमण किया है। बुरुडीह पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जाता है तो निश्चित रूप से इस क्षेत्र के लोगों को रोजगार मिलेगा। झारखंड सरकार को मालूम है कि सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों में रहनेवाले लोग वन-संपदा पर निर्भर रहते हैं। ऐसे में यहां के लोगों को रोजगार मिलना चाहिए, ताकि वे बेहतर जीवन-यापन कर सकें।

पूर्वी सिंहभूम की डीएफओ ममता प्रियदर्शी ने कहा कि यहां 1 एकड़ 93 डिसमिल वन भूमि है। इसको विकसित करने की योजना है। इस वन भूमि पर पर्यटन को बढ़ावा दिया जायेगा। यहां पर झारखंड, ओडिशा और बंगाल के पर्यटकों का अक्टूबर से आना-जाना लगा रहता है। क्षेत्र को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने से आर्थिक समृद्धि आयेगी।

घाटशिला के विधायक रामदास सोरेन ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि इस क्षेत्र को विकसित करने के लिए डीपीआर बनायी गयी है। लगभग 62 करोड़ रुपए की डीपीआर तैयार की गयी है। पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने के साथ ही होटल बिरसा मुंडा गेट समेत कई योजनाओं पर कार्य किये जायेंगे।

Page 569 of 1699

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse