झारखंड

View All
Published / 2024-06-28 15:13:22
पूर्व सीएम हेमन्त को हाइकोर्ट से मिली बेल, देर शाम आ सकते हैं बाहर

  • हेमंत को हाईकोर्ट से मिली बेल, देर शाम हो सकती है जेल से रिहाई
  • बेलदार बने छोटे भाई सह मंत्री बसन्त सोरेन, तैयारी में जुटे परिजन

टीम एबीएन, रांची। लैंड स्कैम केस के आरोपी झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की जमानत याचिका पर झारखंड हाईकोर्ट ने अपना फैसला सुना दिया है। शुक्रवार को हाईकोर्ट ने हेमंत सोरेन को बेल दे दिया है। वेबसाइट पर ऑर्डर की कॉपी भी अपलोड कर दी गयी है। कोर्ट ने उन्हें 50,000 के दो दो निजी मुचलके पर बेल दी है।

हाईकोर्ट से जमानत मिलने पर हेमंत सोरेन को बड़ी राहत मिली है। हेमंत सोरेन के छोटे भाई और राज्य के पथ निर्माण मंत्री बसंत सोरेन बेलदार के साथ पीएमएलए कोर्ट पहुंच गये हैं। देर शाम तक हेमंत सोरेन की रिहाई संभव है।

उन्हें होटवार जेल से भव्य जुलूस के साथ कांके रोड स्थित आवास लाया जायेगा। इससे पहले गुरुवार (13) जून की सुनवाई के दौरान ईडी और बचाव पक्ष की ओर से बहस पूरी कर ली गई थी। दोनों पक्षों को सुनने के बाद कोर्ट ने अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था।

हेमंत सोरेन की जमानत याचिका पर हाईकोर्ट के न्यायाधीश जस्टिस रंगोन मुखोपाध्याय की कोर्ट में सुनवाई हुई। हेमंत सोरेन की ओर से देश के वरिष्ठ एडवोकेट कपिल सिब्बल और हाईकोर्ट के सीनीयर एडवोकेट पियूष चित्रेष ने बहस की थी।

यहां बता दें कि हेमंत को लैंड स्कैम के मामले में 31 जनवरी की रात को गिरफ्तार कर लिया गया था। वहीं इसी केस में अफसर अली, जेएमएम नेता अंतू तिर्की, प्रियरंजन सहाय, विपिन सिंह और इरशाद समेत अन्य 22 लोगों की भी गिरफ्तारी हो चुकी है।

Published / 2024-06-27 23:03:15
सैनिक और उनके परिजनों के कल्याण के लिए तत्पर : सूबेदार संजय मलिक

  • प्रथम बिहार रेजीमेंट की ओर से लोहरदगा में भंडरा प्रखंड के सैनिकों के लिए आयोजित विशेष कैंप में गुमला और लोहरदगा के सैनिक और उनके परिजन हुए शामिल

टीम एबीएन, लोहरदगा। भारतीय सेना की फर्स्ट बिहार बटालिक के सतत मिलन टीम रांची द्वारा पूर्व सैनिक वेलफेयर कार्यक्रम रखा गया। लोहरदगा जिले के भंडरा प्रखंड के सैनिकों और उनके परिवारों के कल्याण के लिए आर्मी वेलफेयर सेंटर, लोहरदगा में आउटरीच प्रोग्राम के तहत विशेष रूप से आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में लोहरदगा और गुमला जिले के विभिन्न प्रखंडों के सैनिक उनके परिजन और सैनिकों के विधवा बड़ी संख्या में शामिल हुए।

फर्स्ट बिहार रेजीमेंट के सूबेदार संजय कुमार मलिक ने कहा कि प्रथम बिहार बटालियन सैनिक कल्याण के साथ-साथ अब समाज के जरूरतमंद लोगों के कल्याण के लिए भी काम कर रही है। बच्चों के बीच शैक्षणिक सामग्री वितरण करने और वस्त्र वितरण का काम भी किया जा रहा है। 

हमारे जवान देश की सीमाओं पर राष्ट्र प्रथम की भावना से जाड़ा, गर्मी और बरसात में विपरीत परिस्थितियों में खड़े होकर राष्ट्र रक्षा का काम करते हैं। उनके परिजनों को के लिए हम कुछ कल्याण कर पाए, तो यह बेहतरीन होगा। उन्हें भी अच्छा लगेगा, जो इन कल्याणकारी कैंपों में आते हैं।

कैंप में गुमला सोल्जर बोर्ड के कमांडेंट सीडीआर रामा राव, अकाउंटेंट महेंद्र प्रसाद शामिल हुए। बुधवार को सतत टीम फर्स्ट बिहार के द्वारा कैंटीन के सुविधा समस्या समाधान केंद्र बनाकर लोगों को वेलफेयर देने का काम किया फर्स्ट बिहार के नायक सूबेदार संजय मलिक और हवलदार शशि हवलदार विकास कुमार साथ में सिपाही मनोज ने काफी सहयोग किया। 

कार्यक्रम को सफल बनाने में अध्यक्ष धर्मराज महतो सचिव गोकल उरांव,मनोज कुमार गोप, मोतीलाल, नरेंद्र उरांव, विष्णुदयाल भगत, रेखा देवी, सुषमा कुमारी, पारोमनी उरांव, प्रियंका उरांव, सुषमा देवी, शीसली उरांव, शांति देवी, मधुरबानी कुजूर, कमला मिंज, राधा देवी, मरियम बारला, ललिता उरांव, मुनी टोप्पो, जगमनी देवी, उर्मिला पन्ना, पुतुल उरांव, रेखा देवी, सुशीला देवी, आशा उरांव, शीला देवी, अंजू उरांव, शीला कुमारी, निराली देवी, सुनीता उरांव आदि सैनिकों और सैनिक परिवार के लोगों ने सहयोग किया।

Published / 2024-06-27 22:53:19
सम्मान के हकदार कार्यकर्ताओं के साथ परिवार भी : अरुणा शंकर

  • पहली बार  किसी ने घर आकर सम्मानित किया : भाजपा कार्यकर्ता

एबीएन न्यूज नेटवर्क, पलामू। प्रथम महापौर अरुणा शंकर ने आज पलामू लोकसभा में भाजपा का डाल्टनगंज विधानसभा में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन एवं  शहरी क्षेत्र में 8% वोट बढ़ाने तथा भारी मतों से माननीय सांसद बीडी राम जी को विजयी दिलाने के लिए कार्यकर्ताओं को आपका सम्मान आपके द्वार कार्यक्रम के तहत पोलपोल जाकर भाजपा मंडल अध्यक्ष जवाहर चंद्रवंशी एवं सतबरवा जाकर मंडल अध्यक्ष विजय पाठक एवं उनके परिवार को सम्मानित कियाl 

प्रथम महापौर ने कहा जितनी मेहनत हमारे कार्यकर्ता अपने घर के काम को छोड़कर पार्टी के लिए करते  वह सारा घर का कार्य  परिवार के दूसरे सदस्य को करना पड़ता इसलिए सम्मान के भागीदार जितना पार्टी के कार्यकरता है उतना ही परिवार के सदस्य भी l प्रथम महापौर ने कहा मैं बुथ स्तर तक जाऊंगी और एक-एक कार्यकर्ताओं को सम्मानित करूंगी क्योंकि कोई भी पार्टी उन्हीं कार्यकर्ताओं के बदौलत चुनाव लड़ती और जीतती है l 

प्रथम महापौर ने कहा जल्द मैं गांव गांव जाकर चौपाल भी लगाऊंगी ताकि गांव की समस्या को प्रशासन तक पहुंचा सकूं l प्रथम महापौर के साथ काफी संख्या में लोग थे l स्थानीय कार्यकर्ताओं ने प्रथम महापौर के इस कार्यक्रम को काफी सराहा और कहा पहली बार हम कार्यकर्ताओं को हमारे घर आकर इतना सम्मान परिवार और समाज के सामने  दे रहा जिसके लिए प्रथम महापौर बधाई की  पात्र हैं।

Published / 2024-06-27 20:58:39
झारखंड : आज और कल इन इलाकों में बरसेंगे बदरा...

रांची समेत इन जिलों में 29 जून को भारी बारिश के आसार

टीम एबीएन, रांची। झारखंड में लोगों को गर्मी से राहत तो मिल चुकी है लेकिन अभी भी रांची समेत कई जिलों में मॉनसून का प्रवेश होना बाकी है। इन जिलों के लोग मॉनसून का बेसब्री से इंतजार में हैं। खासकर राज्य के किसान इस साल अच्छी बारिश होने की कामना कर रहे हैं। 

बुधवार को लोहरदगा, सिमडेगा, गुमला समेत कई जिलों में अच्छी बारिश हुई। हालांकि रांची के विभिन्न इलाकों में बारिश देखने को नहीं मिली, यहां लोगों को उमस भरी गर्मी सता रही है। मौसम विभाग की मानें तो आज भी राज्य के विभिन्न इलाकों में हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा हो सकती है। 

28 जून को गुमला, लोहरदगा, लातेहार, पलामू, चतरा, गढ़वा में भारी बारिश की संभावना जतायी गयी है। जबकि 29 जून को रांची, कोडरमा, रामगढ़, हजारीबाग, लोहरदगा, लातेहार, चतरा, पलामू, गढ़वा में भारी वर्षी की संभावना जतायी गयी है। 

मौसम केंद्र के प्रभारी अभिषेक आनंद ने कहा कि मॉनसून अभी कमजोर है। तीन-चार दिनों में दक्षिण-पश्चिमी मॉनसून के आगे बढ़ने की उम्मीद है। एक टर्फ झारखंड से गुजरते हुए मणिपुर की ओर जा रहा है। इसका असर होने का अनुमान है। 27 जून को कुछ स्थानों पर हल्के दर्जे की बारिश हो सकती है। 28 और 29 को कई स्थानों पर बारिश हो सकती है। 30 जून को राज्य के सभी स्थानों के पर बारिश हो सकती है। 28 जून तक कई स्थानों पर 30 से 40 किमी की गति से हवाएं भी चल सकती हैं। 30 जून को पलामू वाले इलाके में भारी बारिश का अनुमान है।

Published / 2024-06-26 21:14:38
देश पर नकारात्मक प्रभाव डाल रहे नशेड़ी युवा : चंपई सोरेन

मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन बोले- युवा नशे की चपेट रहें तो देश के भविष्य पर पड़ेगा प्रभाव नकारात्मक

टीम एबीएन, रांची। मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन बुधवार को मोरहाबादी मैदान में मादक पदार्थों के विरुद्ध राज्य स्तरीय जागरूकता कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। मौके पर मानव श्रृंखला, साइकिल दौड़, मैराथन दौड़ का भी आयोजन किया गया। साथ ही साथ मादक पदार्थों पर रोक के लिए पूर्णत: संकल्पित झारखंड सरकार नामक पुस्तक का अनावरण किया गया। इस अवसर मुख्यमंत्री ने लोगों को नशे से दूर रहने की अपील की। 

उन्होंने कहा कि युवा अगर नशे की चपेट में रहेंगे तो देश के भविष्य पर भी नकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार नशा मुक्त झारखंड के निर्माण को लेकर प्रतिबद्ध है। इस वजह से विशेष जागरूकता अभियान चलाकर जन-जन को नशा के दुष्प्रभाव की जानकारी दी जा रही है। गांव, मोहल्ला, पंचायत, प्रखंड, जिला एवं राज्य स्तर पर विभिन्न माध्यमों से व्यापक प्रचार-प्रसार कर लोगों को इससे दूर रहने की अपील की जा रही है। 

मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने आगे कहा कि वर्तमान समय में नशीली पदार्थ का व्यापक रूप से फैलाव हो रहा है। तस्कर विद्यालयों और कॉलेज में युवाओं को नशीली चीजों की लत लगा रहे हैं। लेकिन हमें इसकी गिरफ्त में नहीं आना है। राज्य सरकार नशीली पदार्थों के तस्करों पर लगातार कार्रवाई कर है। समय समय पर सूचना के आधार पर पुलिस प्रशासन कई जगहों पर अफीम की खेती को नष्ट भी करती है। 

कई बार छापेमारी के दौरान ब्राउन शुगर, गांजा, डोडा आदि मादक पदार्थों की रिकवरी भी है। इस मामले में कई आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। जिला पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी से जुड़े अंतराज्यीय गिरोह का पदार्फाश किया है। सप्लाई चेन को चिन्हित कर कार्रवाई भी की जा रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि युवा हमारे राज्य और देश के भविष्य हैं। युवाओं को नशा मुक्त रख कर ही समृद्ध प्रदेश का निर्माण किया जा सकता है। कोई भी परिवार या समाज नशा मुक्त रहकर ही उन्नति की मार्ग पर आगे बढ़ सकता है। 

मनुष्य जीवन में नशा नाश का कारण बनता है। युवा वर्ग अगर नशे की चपेट में रहेंगे तो उनके जीवन के साथ-साथ राज्य और देश के भविष्य पर भी नकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। किसी भी हाल में राज्य के युवाओं को नशे की चपेट में नहीं आने देंगे। आज हम सभी को यह संकल्प और प्रतिज्ञा लेने का दिन है कि स्वयं के साथ-साथ दूसरों को भी नशा से दूर रहने के लिए प्रेरित करें और नशा मुक्त समाज के निर्माण में अपनी भूमिका निभायें।

Published / 2024-06-25 21:17:36
राजनीति... जेल में बंद पूर्व सीएम हेमंत से मिले मीर और कल्पना सोरेन

कांग्रेस प्रभारी गुलाम अहमद मीर, कल्पना सोरेन के साथ जेल में की हेमंत से मुलाकात 

टीम एबीएन, रांची। लोकसभा चुनाव खत्म होते ही झारखंड में सभी पार्टियां विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुट गयी हैं। भाजपा ने तो केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान को चुनाव प्रभारी और असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा को सह चुनाव प्रभारी बनाकर रणनीति की कमान तक सौंप दी है। 

इधर, इंडिया गठबंधन भी सक्रिय हो गया है। आज कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी गुलाम अहमद मीर अचानक पूर्व सीएम हेमंत सोरेन से मिलने दिल्ली से रांची एयरपोर्ट पहुंचे और सीधे बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा चले गये। इस मुलाकात को बिल्कुल सिक्रेट रखा गया था। क्योंकि मुकालात के बाद गुलाम अहमद मीर अगली फ्लाइट से सीधे वापस दिल्ली लौट गये। इससे साफ है कि वह विशेष रूप से सिर्फ हेमंत सोरेन से मिलने आये थे। 

इस मुलाकात को बेहद खास बताया जा रहा है। इसकी वजह भी है। दरअसल, झारखंड कांग्रेस के अध्यक्ष समेत तमाम बड़े पदाधिकारी दिल्ली में हैं। वहां राष्ट्रीय अध्यक्ष के साथ आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर बैठक भी हुई थी। इसी बीच कांग्रेस प्रभारी का रांची आकर हेमंत से मुलाकात के कई मायने निकाले जा रहे हैं। 

सूत्रों के हवाले से जानकारी मिली है कि आलमगीर आलम की गिरफ्तारी के बाद से खाली 11वें मंत्री पद को भरने के लिए भी चर्चा हुई है। नाम भी तय हो चुका है। हालांकि दिल्ली लौटते वक्त गुलाम अहमद मीर ने सिर्फ इतना कहा कि बहुत जल्द मंत्री के नाम की घोषणा होगी। इस मुलाकात के दौरान सीट शेयरिंग को लेकर भी चर्चा हुई है। 

सूत्रों के मुताबिक इस बात पर भी चर्चा हुई है कि आगामी विस चुनाव में इंडिया गठबंधन किन मुद्दों को लेकर मैदान में उतरेगा। गौर करने वाली बात यह है कि 2019 के चुनाव के वक्त महागठबंधन में झामुमो, कांग्रेस और राजद शामिल थे। लेकिन इस बार भाकपा माले को भी जगह दिया जाना है। लिहाजा, इस विषय पर भी चर्चा हुई है। सबसे खास बात है कि इस मुलाकात के वक्त गांडेय से नवनिर्वाचित विधायक कल्पना सोरेन भी मौजूद थी।

Published / 2024-06-25 21:16:27
हजारीबाग : शहर की सड़कों से अतिक्रमण हटाने का अभियान शुरू

शहर की सड़कों के किनारे प्रशासन का अतिक्रमण हटाओ अभियान शुरू 

अतिक्रमण हटाने के आधे घंटे बाद फिर से दुकान लगाने के लिए आपस में भिड़े दुकानदार 

टीम एबीएन, हजारीबाग। शहर की सड़कों पर ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने के लिए सड़क के किनारे से अतिक्रमण हटाया गया। यह कार्रवाई सदर एसडीओ शैलेश कुमार और नगर आयुक्त शैलेंद्र कुमार लाल के निर्देश पर किया गया। 24 जून को सड़क के किनारे अवैध रूप से लगाए गए फुटपाथ, दुकान, ठेला समेत अन्य दुकानों को हटाया गया। 

अतिक्रमण हटाओ अभियान में सदर अंचल अधिकारी मयंक भूषण, सहायक नगर आयुक्त विपिन कुमार और ट्रैफिक पुलिस की टीम संयुक्त रूप से सड़क पर उतरी। पुराना समाहरणालय के समीप जिला नियंत्रण कक्ष से लेकर झील त्रिमूर्ति चौक तक अतिक्रमण हटाया गया। वहीं आरोग्यम अस्पताल जिला मोड़ से लेकर निर्मल महतो पार्क के आवास तक सड़क के दोनों ओर अतिक्रमण को हटाया गया है। 

सहायक नगर आयुक्त विपिन कुमार ने बताया कि शहर की सड़कों पर ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने के लिए प्रतिदिन अतिक्रमण हटाओ अभियान चलेगा। पुराना समाहरणालय के मुख्य गेट के सामने प्रशासन की टीम ने अतिक्रमण हटा दिया था। 

ठीक आधे घंटे बाद इस स्थान पर फिर से फुटपाथ दुकान लगाने के लिए दो फुटपाथ दुकानदार आपस में उलझ गये। दोनों दुकानदार एक ही स्थान पर अपना-अपना ठेला लगाने का दावा कर रहे थे। देखते ही देखते दोनों दुकानदार मारपीट के लिए उतारू हो गये। दोनों का हंगामा देख भीड़ इकट्ठा हो गयी।

Published / 2024-06-25 21:15:26
रांची : राज्य सरकार के एक्शन से अधिकारियों में हड़कंप

टीम एबीएन, रांची। राज्य सरकार ने जितेन्द्र कुमार गुप्ता, झाप्रसे, कार्यपालक दंडाधिकारी, महुआटांड़, लातेहार को पुन: निलंबित किया है। अंजना दास, झाप्रसे (को0 क्र0-47/20), तत्का0 कार्यपालक पदाधिकारी, नगर परिषद्, गढ़वा के विरूद्ध दो वेतन वृद्धि पर असंचयात्मक प्रभाव से रोक का दंड अधिरोपित किया जाता है। 

वासुदेव प्रसाद, झाप्रसे (कोटि क्रमांक-853/03), तत्कालीन जिला आपूत्ति पदाधिकारी, गोड्डा को चेतावनी के साथ आरोप मुक्त किया जाता है। 

राम प्रवेश कुमार, झाप्रसे  तत्कालीन अंचल अधिकारी, बलियपुर, धनबाद के विरूद्ध झारखंड सरकारी सेवक (वर्गीकरण, नियंत्रण एवं अपील) नियमावली, 2016 के नियम-14 के तहत और असंच्यात्मक प्रभाव से एक वेतन वृद्धि का दंड अधिरोपित किया गया है। इस संबंध में कार्मिक प्रशासनिक सुधार तथा राजभाषा विभाग में संकल्प जारी किया है।

Page 568 of 1699

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse