झारखंड

View All
Published / 2024-06-30 21:01:31
नि:शुल्क हेल्थ चेकअप कैंप का आयोजन

टीम एबीएन, रांची। शैलबी डिवाइन सुपरस्पेस्लिटी हॉस्पिटल के सहयोग से लायंस क्लब आफ रांची ग्लोबल ने आज मोराबादी स्थित बापू वाटिका के समीप नि:शुल्क मेडिकल चेक-अप कैंप का आयोजन किया। कैंप में ब्लड प्रेशर, शुगर सहित अन्य की जांच की गयी। 

लायंस क्लब आफ रांची ग्लोबल के प्रेसिडेंट लायंस शैलेश अग्रवाल ने कहा कि शिविर लगाने का मुख्य उद्देश्य लोगों को उनके स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना है। क्लब का मुख्य उद्देश्य मानवता की सेवा करना है, जिसे जरूरतमंद लोगों के बीच फ्री मेडिकल कैंप लगाकर सार्थक किया जा रहा है। आनेवाले दिनों में क्लब की गतिविधियों को रफ्तार दी जायेगी। मौके पर क्लब की तरफ से अस्पताल के डॉक्टरों की टीम तथा अतिथियों को सम्मानित किया गया।

क्लब के सचिव लायन अमित शर्मा ने बताया कि स्वास्थ्य जांच शिविर में 150 से ज्यादा लोगों की जांच की गयी। जांच के क्रम में बीमारी से पीड़ित लोगों को विशेषज्ञ डॉक्टर ने उचित सलाह और आवश्यक उपचार की जानकारी दी। कार्यक्रम के संयोजक पीयूष कुमार अर्थक प्रयास से सफलतापूर्ण संपन्न हुई। 

कैंप को सफल बनाने में क्लब के उपाध्यक्ष संतोष अग्रवाल, सोनल अग्रवाल, कोषाध्यक्ष मनोज मिश्रा, लीडरशिप चेयरपर्सन मोनिका गोयनका और अल्तमश आलम व अन्य सदस्यों का सराहनीय योगदान रहा। उक्त जानकारी लायंस क्लब आॅफ रांची ग्लोबल के सचिव अमित शर्मा ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी।

Published / 2024-06-29 20:47:03
संत अलोइस मोंटेसरी स्कूल में धूमधाम से मना मैंगो डे

टीम एबीएन, रांची। डॉक्टर कामिल बुल्के पथ स्थित संत अलोईस मोंटेसरी स्कूल के नन्हे बच्चों ने शनिवार को मैंगो डे (आम दिवस) मना कर पौधरोपण और पर्यावरण संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक किया। इस अवसर पर इंडियन ओवरसीज बैंक डॉ कामिल बुल्के पथ  ब्रांच के मैनेजर विकास कुमार कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रहे। 

मैंगो डे के इस कार्यक्रम को लेकर संत एलॉय एस मोंटसरी स्कूल के क और यूकेजी के बच्चों ने मिशन चौक के समीप ड्यूटी पर तैनात पुलिस के जवानों के बीच आम का वितरण किया। इस अवसर पर उनके साथ स्कूल के प्रिंसिपल ब्रदर माइक जतरोम तथा स्कूल के अन्य शिक्षक शिक्षिकाएं साथ थे। बच्चों ने मिशन चौक पर तैनात पुलिस के जवानो को संदेश दिया।

बच्चों ने मिशन चौक पर तैनात पुलिसमेन इजराइल अंसारी, सदानंद दास और पिंकी देवी को आम का थैला भेंट किया। साथ ही उन्हें फलों के राजा आम की उपयोगिता की जानकारी दी। इसके बाद पुलिस अधिकारियों से आम कटवा कर उन्हें मीठे आमों का स्वाद से खाया और कहा कि आज यह आम जो आम खा रहे हैं उसके लिए आम के पौधे लगाने की जरूरत है। जब पौधे लगेंगे तो वातावरण स्वच्छ और सुरक्षित रहेगा। 

पौधे लगाने के साथ-साथ हमें यह भी देखने की जरूरत है कि पौधे अच्छी तरह से बड़े और फल-फूल दें। बच्चों ने आम नागरिकों से निवेदन किया कि वह अपने घर या आसपास कम से कम दो वृक्ष अवश्य लगायें। वृक्ष होगा, तो हरियाली होगी। वातावरण सुरक्षित रहेगा और गर्मी की तपिश से राहत मिलेगी। साथ ही बरसात भी होगा।  

मौके पर विद्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम के तहत विद्यालय के छोटे-छोटे बच्चों ने अंग्रेजी में तुतलाती जुबान से फलों के राजा आम का गुणगान किया और लोगों से अवरोहण का निवेदन किया। 

इंडियन ओवरसीज बैंक के मैनेजर विकास कुमार ने बतौर मुख्य अतिथि बच्चों के संबोधन को खूब सराहा कहा कि मैंगो डे के इस कार्यक्रम में आकर उन्हें अपना बचपन और स्कूली जीवन की यादें ताजा हो गयी है। उन्होंने बच्चों से कहा कि आप विद्यालय से हो यहां से ज्ञान अर्जित कर पौधरोपण करें तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए अपने स्तर से जो हो सके करें। लोगों को पौधरोपण और पर्यावरण संरक्षण के लिए भी प्रेरित करें। 

इससे पूर्व उन्होंने आम काटकर उसका स्वाद चखा और कार्यक्रम का उद्घाटन करते हुए कहा कि वाह आम बहुत मीठा है। स्कूल के प्रिंसिपल ब्रदर माइक जतरोम ने अपने संबोधन में मैंगो डे के इस कार्यक्रम को बच्चों, उनके पैरेंट्स तथा आम लोगों के बीच पौधारोपण पर्यावरण संरक्षण और वृक्ष बचाओ की दिशा में एक सार्थक तथा जागरूकता कार्यक्रम बताया। 

उन्होंने कहा कि जिस प्रकार एक पौधा लगाने पर वह न सिर्फ फल देता है बल्कि लोगों को जीने के लिए आॅक्सीजन स्वच्छ वातावरण शरीर के लिए स्वादिष्ट फल तथा फर्नीचर बनाने के लिए कीमती लकड़ी देता है और इसलिए हर एक व्यक्ति का कर्तव्य होता है कि वह यथासंभव एक या दो पौधे अवश्य लगायें। मौके पर शिक्षिका चैन मांगटे, होकिफ मांगटे, सुमन, प्रतिभा वर्मा, ज्योति, प्रीति और पारुल उपस्थित थे।

Published / 2024-06-29 20:45:50
कानून और व्यवस्था बनाये रखने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध : चंपई सोरेन

  • मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने झारखंड चैंबर आफ कॉमर्स के प्रतिनिधि मंडल ने मुलाकात की, अपराध नियंत्रण के लिए कड़े कदम उठाने का किया आग्रह 
  • मुख्यमंत्री ने  कहा-  पुलिस महानिदेशक को अपराध नियंत्रण के लिए दे दिये गये हैं सख्त निर्देश
  • मुख्यमंत्री  ने  प्रतिनिधि मंडल से कहा- आपराधिक घटनाओं का खुलासा कर उसमें संलिप्त अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी
  • आपराधिक घटनाओं को अंजाम देने वालों को छोड़ा नहीं जायेगा : सीएम

टीम एबीएन, रांची। मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन से आज फेडरेशन आफ झारखंड चैंबर्स आफ कॉमर्स तथा सोना- चांदी व्यवसायी समिति के प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। उन्होंने मुख्यमंत्री को राजधानी रांची में हो रही लूट, छिनतई एवं डकैती जैसी आपराधिक घटनाओं से अवगत  कराते हुए उसे नियंत्रित करने के लिए समुचित कदम उठाने का आग्रह किया। 

मुख्यमंत्री ने प्रतिनिधि मंडल से कहा कि राज्य के पुलिस महानिदेशक को अपराध नियंत्रण के लिए कड़े निर्देश दे दिये गये हैं। उन्हें घटित आपराधिक घटनाओं का खुलासा कर उसमें संलिप्त अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार विधि -व्यवस्था को हर हाल में बनाये रखने के लिए प्रतिबद्ध है। 

आपराधिक घटनाओं को अंजाम देने वालों को किसी भी कीमत पर छोड़ा नहीं जायेगा। मुख्यमंत्री से मुलाकात करने वालों में झारखंड चैंबर्स आफ कॉमर्स के अध्यक्ष किशोर मंत्री, महासचिव परेश गट्टानी, कार्यकारिणी सदस्य प्रवीण लोहिया और रोहित पोद्दार, पूर्व अध्यक्ष कुणाल आजमानी तथा सोना-चांदी व्यवसायी समिति के डॉ दिलीप सोनी, रवि कुमार पिंटू और जितेंद्र कुमार वर्मा शामिल थे।

Published / 2024-06-29 12:29:25
कल होटल लैंडमार्क में सम्मानित होंगे रक्षा राज्य मंत्री सह सांसद संजय सेठ

  • रांची के सांसद सह केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ का सम्मान समारोह की तैयारियां पूरी
  • 30 जून को होटल लैंडमार्क में होगा सम्मान समारोह

टीम एबीएन, रांची। नई दिशा के कार्यक्रम संयोजक मुकेश काबरा एवं प्रवक्ता संजय सर्राफ ने बताया है कि 30 जून दिन रविवार को अपराह्न 12:15 बजे से 1:15 तक लालपुर स्थित होटल लैंडमार्क रांची मे नई दिशा के तत्वाधान मे आयोजित सम्मान समारोह कार्यक्रम की तैयारियां पूरी कर ली गई है। सम्मान समारोह कार्यक्रम मे केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री सह रांची के सांसद श्री संजय सेठ का स्वागत एवं अभिनंदन किया जायेगा।

भव्य सम्मान समारोह कार्यक्रम मे  रांची के विभिन्न व्यवसायिक सामाजिक एवं धार्मिक संस्थाओं को आमंत्रित किया गया है। जिसमें 35 से भी अधिक संस्थाओं तथा प्रबुद्धजनों द्वारा रक्षा राज्य मंत्री का स्वागत एवं अभिनंदन कर सम्मान करेंगे। उन्होंने कहा कि रांची के सांसद को रक्षा राज्य मंत्री का विशिष्ट स्थान मिलना पूरे झारखंड के लिए गौरव की बात है। 

उन्होंने सर्व समाज के सभी प्रतिनिधियों से आग्रह किया है कि सम्मान समारोह कार्यक्रम मे समय पर पधारे। सम्मान समारोह कार्यक्रम के तैयारियों में नयी दिशा के मुकेश काबरा, मनीष लोधा, अमित चौधरी, सौरभ बजाज, सनी टिबडेवाल, सुनील पोद्दार, संतोष सेठ, यस सुरेखा, ललित ओझा, श्री राम शर्मा, मनोज कुमार एवं संजय सर्राफ अपना पूर्ण योगदान दे रहे हैं।

Published / 2024-06-28 20:07:33
पलामू : अज्ञात वाहन ने दंपति को रौंदा, दोनों की मौके पर ही मौत

एबीएन न्यूज, नेटवर्क, पलामू। जिले के रामगढ़ थाना क्षेत्र में हुए सड़क हादसे में पति-पत्नी की मौत हो गयी है। हादसे की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल भेज दिया। पुलिस ने सड़क हादसे की जानकारी मृतक के परिजनों को दे दिया है। मृतक दंपति गढ़वा के रमकंडा थाना क्षेत्र के रेहड़ा गांव का रहने वाला था।

दरअसल, रेहड़ा गांव के रहने वाले महाबीर प्रसाद और उनकी पत्नी कौशल्या देवी बाइक से डालटनगंज जा रहे थे। इसी दौरान रामगढ़ थाना क्षेत्र के तेलमरवा घाटी में अज्ञात वाहन ने दोनों को रौंद दिया। इस घटना में महावीर प्रसाद और कौशल्या देवी की मौके पर ही मौत हो गयी। मौके से गुजर रहे अन्य राहगीरों में पुलिस को दुर्घटना के बारे में जानकारी दी।

जानकारी मिलने के बाद रामगढ़ थाना प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस बल मौके पर पहुंची और दोनों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने दुर्घटना की जानकारी मृतक के परिजनों को दे दी। जिसके बाद मृतक के परिजन पहुंचे, फिर उनकी मौजूदगी में दंपति के शव का पंचनामा किया गया।

रामगढ़ थाना प्रभारी राजेश रंजन ने बताया कि दुर्घटना में शामिल वाहन की तलाश की जा रही है। आशंका जतायी जा रही है कि किसी हाइवा ने दंपति को टक्कर मारी है। घटना की जानकारी मिलने के बाद बड़ी संख्या में परिजन मौके पर पहुंच गये हैं और उनका रो-रो कर बुरा हाल है।

Published / 2024-06-28 19:57:08
जेल से बाहर निकले हेमन्त सोरेन की मां ने उतारी आरती, समर्थकों में उत्साह

एबीएन न्यूज नेटवर्क, रांची। झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन हाईकोर्ट से बेल मिलने के बाद जेल से बाहर निकल गये हैं। जेल से निकलने के बाद हेमंत सोरेन सीधे अपने पिता शिबू सोरेन के आवास पर पहुंचे, जहां उनकी मां ने आरती उतारकर उनका स्वागत किया।

रिहाई के समय उनकी पत्नी कल्पना सोरेन, मंत्री हफीजुल हसन समेत पार्टी के कई नेता मौजूद थे। हेमंत सोरेन के जेल से बाहर आने पर उनके समर्थकों में उत्साह का माहौल देखा जा रहा है। बेल ऑर्डर मिलने के बाद उनकी रिहाई की प्रक्रिया तेज हो गयी थी। हाईकोर्ट से जमानत मिलने के बाद बेल ऑर्डर रांची के सिविल कोर्ट लाया गया।

सिविल कोर्ट के जिला जज और रजिस्टर से अनुमति मिलने के बाद बेल ऑर्डर को पीएमएलए कोर्ट में पेश किया गया। बेल ऑर्डर जारी होने के बाद उन्होंने वकील के माध्यम से पीएमएलए कोर्ट में 50-50 हजार का बेल बॉन्ड साइन किया। झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जेल से बाहर आ गये हैं। 

लैंड स्कैम मामले में झारखंड हाईकोर्ट के जस्टिस रंगन मुखोपाध्याय ने आज उन्हें नियमित जमानत दी है। जमानत मिलने के बाद उनके भाई बसंत सोरेन ने निचली अदालत में बेल बॉन्ड की प्रक्रिया पूरी की। हेमंत सोरेन को ईडी ने 31 जनवरी को बड़गाईं स्थित 8.86 एकड़ लैंड स्कैम मामले में गिरफ्तार किया था। तब से वह न्यायिक हिरासत में थे।

इस बीच उनके चाचा के निधन पर श्राद्धकर्म में शामिल होने के लिए जेल से बाहर आने का मौका मिला था। उन्होंने लोकसभा चुनाव के दौरान अंतरिम जमानत लेने की भी कोशिश की थी। लेकिन विफल रहे। हालांकि उनकी अनुपस्थिति में उनकी पत्नी कल्पना सोरेन पार्टी की स्टार प्रचारक बनकर उभरीं और लोकसभा चुनाव में तीन सीटें जीताने में अहम भूमिका निभायी।

Published / 2024-06-28 19:52:47
देवघर : एक साथ 16 साइबर अपराधी गिरफ्तार

एबीएन न्यूज नेटवर्क, देवघर। पुलिस अधीक्षक देवघर अजीत पीटर डंगडुंग के निर्देशन में साइबर डीएसपी राजा मित्रा के नेतृत्व में साइबर पुलिस देवघर द्वारा सारवां, पथरौल, मधुपुर और पथरअड्डा थाना क्षेत्र से 16 साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है।

इन साइबर अपराधियों की जांच में यह स्पष्ट हुआ है कि ये फर्जी बैंक अधिकारी/कृषि पदाधिकारी /कस्टमर केयर अपराधी साइबर अपराध किया करते थे।इस दौरान कुल 21 मोबाइल, 27 सीम, 01 ए टी एम भी सीज किया गया है। इसमें प्रतिबिंब आधारित कुल 10 प्रतिबिंब सीम भी हैं।

पहली बार राज्य में एक साथ 10 प्रतिबिंब सीम की बरामदगी हुई है। दिनांक 20/11/23 से प्रतिबिंब ऐप की शुरुआत के बाद अब तक देवघर जिले में पूरे राज्य में सबसे अधिक 504 साइबर अपराधी की गिरफ़्तारी हुई है। इस दौरान 783 मोबाइल, 1153 सीम जब्त, प्रतिबिंब ऐप आधारित 125 सीम जब्त किये गये हैं।

Published / 2024-06-28 15:35:25
हेमंत सोरेन को जमानत मिलना न्याय की जीत है : सुखदेव भगत

  • सुखदेव भगत ने कहा कि हेमंत सोरेन को अन्याय तरीके से जो प्रताड़ित करने का काम किया गया उसका अंत विधानसभा चुनाव में भाजपा का सुपड़ा साफ कर होगा

टीम एबीएन, लोहरदगा/ रांची। झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को आज हाईकोर्ट में जमानत दे दिया। इस विषय पर लोहरदगा लोकसभा के सांसद सुखदेव भगत संसद परिसर नई दिल्ली में पत्रकारों के द्वारा पूछे गये प्रश्न का जवाब देते हुए कहा कि यह झारखंड वासियों के लिए राहत भरी खबर है। न्यायालय पर पूरा भरोसा था और यह न्याय की जीत हुई तथा कथित लैंडस्केप के नाम पर हेमंत सोरेन को प्रताड़ित करने का काम किया गया है। 

सीएनटी एक्ट में कहीं भी भूमिहर जमीन बेची नहीं जा सकती है जो जमीन बेची नहीं जा सकती ना खरीदी जा सकती है उसके आरोप में हेमंत सोरेन जमीन खरीदी है उनको जेल में डाला गया। न्यायालय ने उन चीजों को देखा। आगामी विधानसभा चुनाव होने वाला है जम्हूरियत में जनता ही सर्वोपरि होता है।

जनता के बीच हम लोग जाएंगे और मुझे पूरा विश्वास है कि आगामी होने वाले विधानसभा में भारतीय जनता पार्टी का सुपड़ा साफ हो जायेगा। अन्याय का अंत होगा, अहंकार का अंत होगा। अन्याय के तरीके से जो प्रताड़ित करने का काम किया गया उसका अंत विधानसभा चुनाव में होगा।

Page 567 of 1699

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse