झारखंड

View All
Published / 2024-07-01 21:32:00
रांची विवि के इंस्टीट्यूट आफ लीगल स्टडीज में व्याख्यान आयोजित

टीम एबीएन, रांची। आज दिनांक 01/07/2024 को रांची विश्वविद्यालय के इंस्टीट्यूट आॅफ लीगल स्टडीज में राजीव गांधी नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी, पटियाला के कुलपति प्रोफेसर डॉक्टर जयशंकर सिंह ने संविधान की क्रियाकलापों पर एक व्याख्यान प्रस्तुत किया। इस एक दिवसीय व्याख्यान में उन्होंने बीबीए, एलएलबी और एलएलएम के विद्यार्थियों को संबोधित किया। 

बताया गया कि किस तरह भारत का संविधान विश्व के संविधानों से बिलकुल भिन्न है। उन्होंने कहा कि हम कई वषों तक अंग्रेजों की गुलामी में जकड़े रहे तत्पश्चात हमें आजादी मिली और उस आजादी का एक बहुत ही सुंदर उपहार हमारा संविधान है। संविधान की विशिष्टताओं पर प्रकाश डालते हुए बताया कि हमारे संविधान में मौलिक अधिकारों की चर्चा की गयी है। 

ये वो मौलिक अधिकार हैं जिन्हें कभी बदला नहीं जा सकता। इन्हीं मौलिक अधिकारों की बदौलत हम एक स्वछंद नागरिक की तरह अपना जीवन यापन कर पाने में समर्थ हैं। बताया गया कि नागरिकों के अधिकार को सुरक्षित रखने के लिए संविधान में तीन स्तंभों की व्यवस्था की गयी है यथा व्यवस्थापिका, कार्यपालिका एवं न्यायपालिका। 

मौके पर आइएलएस के निदेशक डॉक्टर एसएन मिश्रा, निशिकांत प्रसाद, डॉक्टर शालिनी साबू, सुश्री रिमझिम वैष्णवी, डॉक्टर अजय राज, डॉक्टर अंगिका जयसवाल, अजीत कुमार सिंह, उदय प्रताप सिंह, बिमल मनोहर, डॉक्टर हैपी भाटिया, डॉक्टर जाकिर सभी सहायक प्रोफेसर एवं अन्य संस्थान के कर्मी भी उपस्थित थे।

Published / 2024-07-01 21:28:53
धनबाद : एक फ्लैट से नौ साइबर अपराधी गिरफ्तार

धनबाद में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, एक फ्लैट से छापेमारी कर 9 साइबर अपराधियों को दबोचा

एबीएन न्यूज नेटवर्क, धनबाद। झारखंड के धनबाद जिले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने 9 साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार साइबर अपराधियों से पूछताछ जारी है। मामला जिले के सदर थाना क्षेत्र के नावाडीह स्थित एक फ्लैट का है। 

बताया जा रहा है कि यहां पुलिस ने छापेमारी कर 9 साइबर अपराधियों को दबोचा है। पुलिस ने इनके पास से 9 पासबुक, लैपटॉप, 20 मोबाइल, 37 क्रेडिट और डेबिट कार्ड, कई लोगों के पैन कार्ड समेत कई समान बरामद किए हैं। वहीं, पुलिस गिरफ्तार साइबर अपराधियों से पूछताछ के लिए जुट गयी है।

Published / 2024-07-01 19:03:57
एसआर डीएवी पुंदाग की सुपरवाइजरी हेड राजश्री मिश्रा का विदाई समारोह

टीम एबीएन, रांची। एसआर डीएवी पब्लिक स्कूल पुंदाग, रांची की सुपरवाइजरी हेड सह इंग्लिश की वरिष्ठ पीजीटी शिक्षिका राजश्री मिश्रा को भावभीनी विदाई दी गयी। विद्यालय परिवार की ओर से प्राचार्य एसके मिश्रा ने उन्हें स्मृति चिह्न,उपहार तथा शॉल देकर सम्मानित किया। उन्होंने सम्पूर्ण समर्पण और कर्त्तव्य निष्ठा के साथ अपने 31 वर्ष के सेवा काल को पूर्ण करके अवकाश प्राप्त किया।

इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य  एसके मिश्र तथा उनके सहकर्मी शिक्षक - शिक्षिकाओं ने राजश्री मिश्रा के साथ के अपने अनुभव साझा किये। गीत-संगीत से माहौल को सुमधुर बनाने का प्रयास किया गया। उन्होंने भी इस शानदार विदाई के लिए विद्यालय परिवार के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की।

प्राचार्य एसके मिश्र ने राजश्री मिश्रा को उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभ कामनाएं देते हुए कहा कि मैडम राजश्री मिश्रा सभी शिक्षकों-शिक्षिकाओं के लिए प्रेरणा स्रोत बनी रहेंगी, जिस कर्तव्यनिष्ठा के साथ उन्होंने अपना कार्यकाल पूरा किया, वह अनुकरणीय है। उनकी सबसे बड़ी खूबी उनका नेतृत्व कौशल है। 

उन्होंने अध्यापक समुदाय के समक्ष अपनी कार्यकुशलता को उदाहरण के रूप में रखा। उनके कुशल मार्गदर्शन में विद्यालय ने नई ऊंचाइयों को छुआ है। विदाई समारोह में पूरे विद्यालय परिवार ने उपस्थित रह कर श्रीमती मिश्रा के आरोग्य, सुख-शांति, संपदा की कामना की।

Published / 2024-07-01 18:57:13
लायंस क्लब ऑफ रांची ग्लोबल के द्वारा पौधरोपण

टीम एबीएन, रांची। लायंस क्लब ऑफ रांची ग्लोबल के द्वारा आज नगडी स्थित श्रीराम टीचर ट्रेनिंग कॉलेज नगड़ी के परिसर में फलदार और छायेदार वृक्ष के पौधे लगाये गये। 

पौधरोपण करते हुए क्लब के निवर्तमान चार्टर प्रेसिडेंट लायन शैलेष अग्रवाल ने कहा कि बेहतरीन जीवनयापन के लिए हमें पौधरोपण का संरक्षण करना भी बेहद जरूरी है। विकास होना चाहिए लेकिन विनाश की शर्तों पर नहीं। क्लब के प्रेसिडेंट अमित शर्मा ने कहा कि आदर्श नागरिक होने के नाते हम सबका पहला कर्तव्य है कि हम पर्यावरण के महत्व को समझें और उन्हें दूषित और नष्ट होने से बचायें।

उन्होंने यह भी बताया कि हमारा क्लब गांव और शहर में फलदार और छायेदार वृक्ष लगायेगी और आम लोगों को भी इस अभियान से जोड सुरक्षा की जिम्मेदारी उठाने की अपील करेगी ताकि पौधे बडे होकर वृक्ष बन सकें। लायंस परिवार के  सभी सदस्यों को उन्होंने पौधरोपण करने का आह्वान किया और सभी लोगों से एक-एक पौधा लगाने की अपील की।

कार्यक्रम संयोजिका मोनिका गोयनका ने कहा कि प्रकृति में संतुलन बनाये रखने के लिए तथा अपने आसपास के वातावरण को स्वच्छ बनाए रखने के लिए पेड़-पौधे लगाना बहुत ज़रूरी है। पेड़-पौधों के माध्यम से प्रकृति सभी प्राणियों पर अनंत उपकार करती है।

श्रीराम टीचर ट्रेनिंग कॉलेज के डायरेक्टर विकास सिन्हा ने क्लब के सदस्यों को धन्यवाद देते हुए कहा कि बढ़ते पर्यावरण प्रदूषण को कम करने के लिए प्रत्येक व्यक्ति को आगे आते हुए अपनी जिम्मेवारी निभानी होगी। 

मौके पर क्लब के सचिव मनोज मिश्रा, उपाध्यक्ष सोनल अग्रवाल, कोषाध्यक्ष संतोष अग्रवाल, लीडरशिप चेयरपर्सन मोनिका गोयनका, पीआरओ अल्तमश आलम, पीयूष कुमार  और सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे। उक्त जानकारी लायंस क्लब ऑफ रांची ग्लोबल के प्रेसिडेंट लायन अमित शर्मा ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी।

Published / 2024-07-01 18:52:23
होटल लैंड मार्क में सम्मानित किये गये सांसद संजय सेठ

टीम एबीएन, रांची। विश्व हिंदू परिषद सेवा विभाग एवं राष्ट्रीय सनातन एकता मंच के प्रांतीय प्रवक्ता संजय सर्राफ एवं सदस्य नीरज भट्ट ने होटल लैंडमार्क में नई दिशा द्वारा आयोजित सम्मान समारोह कार्यक्रम में केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री सह रांची के सांसद संजय सेठ को पुष्प गुच्छ देकर एवं अंग वस्त्र ओढ़ाकर सम्मानित किया। 

इस अवसर पर विश्व हिंदू परिषद के प्रांतीय अध्यक्ष चंद्रकांत रायपत, संजीव विजयवर्गीय, कार्यक्रम संयोजक मुकेश काबरा, निरंजन शर्मा, अमित चौधरी, मनीष लोधा, वासुदेव भाल्ला, नरेश बंका, प्रमोद अग्रवाल, मनोज कुमार, श्रीराम शर्मा, विष्णु प्रसाद सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

Published / 2024-07-01 18:49:27
आरबी क्रिकेट अकादमी और कोडरमा स्पोर्टिंग ने अपने-अपने मैच जीते

  • खेल के आयोजन से नशा मुक्ति अभियान को बल मिलता है : सुजीत कुमार

टीम एबीएन, कोडरमा। कोडरमा जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे कोडरमा टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ कोडरमा स्थित बागीटांड़ स्टेडियम में किया गया। टूर्नामेंट का उद्घाटन जिला परिषद सदस्य महेंद्र यादव, कोडरमा थाना प्रभारी और जिला वालीबॉल एसोसिएशन के सचिव राकेश पांडे ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। 

मौके पर खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए जिला परिषद सदस्य महेंद्र यादव और महेश भारती ने कहा कि आज खेल जीवन का अभिन्न अंग बन गया है। वर्तमान समय में युवाओं का खेल के प्रति रुझान बढ़ा है। कोडरमा में प्रतिभाओं की भरमार है। जिला क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा प्रदान किये गये ऐसे मंच से खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर प्राप्त होता है। 

थाना प्रभारी सुजीत कुमार और कोडरमा जिला वॉलीबॉल एसोसिएशन के सचिव राकेश पांडेय ने  खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाते हुए कहा कि सकारात्मक सोच के साथ खिलाड़ी खेल खेलें। वर्तमान समय में खेल के क्षेत्र में भी युवा अपना करियर बना रहे हैं। 

नशा मुक्ति अभियान का बहुत ही सार्थक पहल ऐसे खेल का आयोजन होना है। खेल के आयोजन से नशा मुक्ति अभियान को काफी बल मिलता है। मौके पर सचिव दिनेश सिंह, टूर्नामेंट चेयरमैन सोनू खान, वाइस चेयरमैन सुरेंद्र प्रसाद तहसीन हुसैन, अजय राणा, पंकज सिंह, दिवाकर सहित कोडरमा थाना से जटाशंकर प्रसाद, प्रदीप कुमार सहित अन्य उपस्थित थे। 

पहला मैच में टॉस जीतकर बल्लेबाजी करते हुए ट्रिपल एक्स क्लब की टीम ने 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 111 रन बनाये। जिसमें मनीष ने 52 रन और आशीष ने 10 रन का योगदान दिया। गेंदबाजी करते हुए कोडरमा स्पोर्टिंग की ओर से आनंद ने चार विकेट और नवनीत ने तीन विकेट लिये।

बाद में बल्लेबाजी करने उतरी कोडरमा स्पोर्टिंग की टीम ने 14.2 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर जीत दर्ज कर ली। कोडरमा स्पोर्टिंग की ओर से सिकंदर कुमार ने 20 रन नवनीत में 18 रन और आनंद ने 17 रन का योगदान दिया। गेंदबाजी करते हुए ट्रिपल एक्स की ओर से कुमार सानू पांडे ने दो विकेट और रंजीत यादव ने दो विकेट लिये। 

बेहतर खेल के लिए कोडरमा स्पोर्टिंग का आनंद कुमार मैन ऑफ द मैच बने। वहीं दूसरे मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए टीमव यूनाइटेड की टीम ने 19.1 ओवर में 125 रन बनाये। जिसमें निलेश यादव ने 41 रन और सौरव कुमार ने 41 रन का योगदान दिया। 

गेंदबाजी करते हुए आरबीसीए की ओर से रोहित भारती ने दो विकेट और संदीप ने दो विकेट लिये। बाद में बल्लेबाजी करने उतरी आरबीसीए की टीम ने 11.1 ओवर में चार विकेट के नुकसान पर विजय लक्ष्य को हासिल कर लिया। जिसमें रोहित भारती ने 48 रन और प्रियांशु ने 24 रन का योगदान दिया। 

गेंदबाजी करते हुए टीम यूनाइटेड की ओर से रोहित यादव ने दो विकेट और अक्षत अग्रवाल ने एक विकेट लिए। बेहतर खेल के लिए रोहित भारती को मैन ऑफ द मैच मिला। मैच में अंपायर धर्मेंद्र कौशिक और विशाल कुमार थे।

Published / 2024-07-01 18:45:57
कोडरमा : पतंजलि परिवार मिलन समारोह आयोजित

  • नियमित योग कराने वाले शिक्षकों को किया गया सम्मानित

टीम एबीएन, कोडरमा। पतंजलि परिवार का मिलन सह आदर्ष योग शिक्षक सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम योगाचार्य सुषमा सुमन की  अगुवाई में हुआ। इसमें नियमित रूप से योग षिविर लगाकर योग सिखाने वाले योग षिक्षकों को सम्मानित किया गया। 

कार्यक्रम का संचालन प्रदीप कुमार सुमन ने किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व जिप अध्यक्ष षालिनी गुप्ता और विशिष्ट अतिथि डॉक्टर जेपीएन वर्णवाल, डॉक्टर नीरज कुमार साहा, नारायण सिंह थे। 

अतिथियों ने दीप जलाकर कार्यक्रम का उदघाटन किया। मुख्य अतिथि शालिनी गुप्ता ने कहा कि पतंजलि परिवार मिलन समारोह सह आदर्श योग शिक्षक सम्मान समारोह जो किया गया है बहुत सराहनीय कार्य है। इसके लिए सुषमा सुमन और प्रदीप कुमार सुमन को बधाई दी गयी।

सम्मान पाने वालों में सुभाष प्रसाद वर्णवाल, डॉक्टर उपेंद्र भदानी, उपेंद्र कुमार दुबे, विवेक कुमार सिन्हा, गोपाल शर्मा, राजेंद्र प्रसाद वर्णवाल, सीमा देवी, सविता बर्णवाल, ज्योति बर्णवाल, पूनम बर्णवाल, संगीता देवी, रीना देवी, सरिता पिलानिया, संजय बरनवाल, पल्लव कुमार बर्णवाल, सुभाष गुप्ता, विजय मोदी, डॉक्टर नीरज कुमार साहा समेत अन्य के नाम शामिल हैं।

Published / 2024-06-30 21:08:25
चतरा : अज्ञात कोल वाहन ने बाइक सवार को चपेट में लिया, दो की मौत

एबीएन न्यूज नेटवर्क, चतरा। चतरा-हजारीबाग मुख्य पथ स्थित सलीमपुर मोड़ के पास अज्ञात कोल वाहन ने बाइक सवार को अपनी चपेट में ले लिया। इस हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। घटना शनिवार देर शाम की है। मृतकों की पहचान सदर थाना क्षेत्र के पकरिया गांव निवासी उपेंद्र भारती व असढिया गांव निवासी रवि भुइयां के रूप में हुई है। 

जानकारी के अनुसार दोनों शनिवार की देर शाम बाईक से चतरा की ओर आ रहे थे। इस दौरान अज्ञात को वाहन ने चपेट में ले लिया। जिससे दोनों की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी। बाईक सवार को चपेट में लेने के बाद वाहन फरार हो गया। राहगीरों ने इसकी जानकारी गिद्धौर थाना को दी। सूचना पाकर थाना प्रभारी अमित कुमार गुप्ता दल बल के साथ वहां पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया। साथ ही इसकी जानकारी मृतक के परिजनों को दी। 

रविवार की सुबह पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल चतरा भेज दिया। घटना की जानकारी पाकर परिजन गिद्धौर थाना पहुंचे, शव को देखकर रोने लगे। घटना से परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। मृत युवकों के परिजनों ने बाइक को चपेट मे लेने वाले वाहन चालक की पहचान कर कारवाई करने की मांग की। इस संबंध में थाना प्रभारी अमित कुमार गुप्ता ने कहा कि मृतक के परिजनों के आवेदन के आधार पर मामला दर्ज किया जा रहा है। 

चतरा से कटकमसांडी जाने वाली सड़क में इन दिनों कोल वाहनों का कहर जारी है। एक सप्ताह के अंदर इस इलाके में दो दुघर्टना हुई है जिसमें चार युवकों की मौत हो गयी है। परिवहन विभाग के अधिकारियों का ध्यान नहीं रहने के कारण कई नौसिखिया वाहन चला रहे हैं, जिससे दुर्घटना बढ़ रही है। 24 जून की देर शाम को चतरा-हजारीबाग मुख्य पथ स्थित खरीक गांव के समीप अनियंत्रित स्विफ्ट कार ने बाईक सवार को अपनी चपेट में ले लिया। जिससे दो युवकों की मौत हो गयी थी।

Page 566 of 1699

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse