झारखंड

View All
Published / 2024-07-13 20:38:27
पीलीभीत में आयोजित जेसीआई संगठन के अर्धवार्षिक सम्मेलन में जेसीआई रांची यूथ सम्मानित

टीम एबीएन, रांची। पीलीभीत में आयोजित जेसीआई संगठन के मंडल तीन के अर्धवार्षिक सम्मेलन में जेसीआई रांची यूथ को रीजन 4 में सर्वश्रेष्ठ संस्था के सर्वश्रेष्ठ अध्यक्ष के साथ विभिन्न सम्मान से सम्मानित किया गया। जेसीआई रांची यूथ की सोनल अग्रवाल को सर्वश्रेष्ठ अध्यक्ष के लिए अवार्ड मिला। 

संस्था की अध्यक्ष सोनल अग्रवाल ने भावुक होकर कहा कि मैं वास्तव में पीलीभीत में मिडकॉन पर सम्मानित होने पर मुझे गर्व महसूस हो रहा कि मैं जेसीआई रांची यूथ की सदस्य हूं और यह सम्मान मेरे जीवन मे मेरे लिए बहुत मायने रखता है। उन्होंने जेसीआई रांची यूथ के सदस्यों को उनके समर्थन और सहयोग के लिए आभार जताया।

Published / 2024-07-13 20:34:53
आल इंडिया पोस्टल/ आर एम एस पेंशनर्स एसोसिएशन की बैठक में पेंशनर्स की समस्याओं पर चर्चा

टीम एबीएन, रांची। रांची जीपीओ में शनिवार को केडी राय व्यथित की अध्यक्षता में आॅल इंडिया पोस्टल/ आर एम एस पेंशनर्स एसोसिएशन की बैठक हुई। जिसमें विस्तार से पेंशनर्स की समस्याओं पर चर्चा हुई। विशेषकर पोस्टमैन के जनवरी 96 से बढ़े हुए वेतन बकाया के भुगतान को लेकर चिंता व्यक्त की गयी। 

स्टेट सचिव ने सदस्यों को अवगत कराते हुए कहा कि अब तक मात्र 15 से 20% मामले ही निपटाये गये हैं। इसके लिए मुख्य डाक महाध्यक्ष झारखंड सर्किल पर दबाव बनाने का प्रयास किया जा रहा है और इस माह के अंत में नव पदस्थापित मुख्य डाक महाध्यक्ष से एसोसिशन का प्रतिनिधिमंडल मिलकर इन समस्याओं से अवगत करायेगा। 

बैठक में निर्णय लिया गया कि भोपाल में 24 अगस्त को आयोजित सी एम सी बैठक का प्रतिनिधित्व एम जेड खान और  गौतम विश्वास करेंगे। झारखंड में व्याप्त पेंशनर्स की समस्याओं को गंभीरता से  भोपाल की सेंट्रल कमेटी की मीटिंग में उठाया जायेगा। 

विशेषकर सीजी एच एस में व्याप्त गड़बड़ी और पेंशनर्स के मेडिकल क्लेम  की मंजूरी न मिलने को लेकर इसी प्राथमिकता के आधार पर  सी एम सी में उठाया जायेगा। बैठक को एम जेड खान सहित जीएन शर्मा, गौतम विश्वास, त्रिवेणी ठाकुर, एसपी मंडल, एमएन सिंह, सर्वेश नायक, हीरा राम तिवारी आदि ने संबोधित किया। पेंशनर्स के स्वास्थ्य को लेकर निर्णय लिया गया कि अगले माह की बैठक में योग शिविर लगाया जायेगा। जी एन शर्मा योग की शिक्षा देंगे। 

मौके पर हीरा राम तिवारी, मो रफी, त्रिलोकी नाथ साहू, सर्वेश नायक, डीएन साहू, सुखदेव, बी बारा, हसीना तिग्गा,  रमेश दुबे, रमेश सिंह, मनरखन महतो, बलदेव साहू आदि उपस्थित थे। उक्त जानकारी पोस्टल/ आर एम एस पेंशनर्स एसोसिएशन झारखंड, रांची के राज्य सचिव एम जेड खान ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी।

Published / 2024-07-12 20:04:58
पलामू : वज्रपात से एक महिला की मौत

एबीएन न्यूज नेटवर्क, निलांबर पितांबरपुर, पलामू। लेस्लीगंज थाना क्षेत्र के गांव के किसान शांति  देवी पिता अर्जुन यादव उम्र लगभग 55 वर्ष की मौत शुक्रवार को लगभग 3 दिन में वज्रपात से हो गयी। इस घटना के बाद पचमो गांव में सनसनी फैल गयी है। देखते ही देखते ग्रामीणों की भीड़ लग गयी।

ग्रामीणों ने बताया कि शांति देवी एक महिला के साथ घर से 500 मीटर की दूरी पर भैंस चरा रही थी अचानक वज्रपात गिरने से उसकी मौत घटनास्थल पर हो गयी। शांति देवी शादी के बाद से ही मायके में ही रह कर जीवन यापन करती थी  उसका बेटा इसी वर्ष आर्मी में भर्ती हुआ है। बेटा भी ट्रेनिंग में है इस घटना का सूचना बेटे को दे दिया गया है उसकी मौत होने से परिवार वालों पर दुख का पहाड़ टूट गया है।

इस संबंध में थाना प्रभारी राजू कुमार गुप्ता ने बताया कि घटना के जानकारी परीजनों के द्वारा मिली है पुलिस मौके पर पहुंचकर पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए एमएम सीएच भेज दिया गया है। इस घटना पर पांकी विधानसभा के पूर्व विधायक देवेंद्र कुमार सिंह और बिट्टू सिंह मुखिया अरविंद शुक्ला समाजसेवी दीपक गिरी सुशील तिवारी सहित कई लोगों पहुंचकर घटना पर दुख व्यक्त किया है तथा परिजनों को संतावना दिया है।

Published / 2024-07-12 18:16:25
RSS की तीन दिवसीय बैठक आज से शुरू

मोहन भागवत सहित सरकार्यवाह होंगे शामिल

टीम एबीएन, रांची। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की अखिल भारतीय प्रांत प्रचारक बैठक की आज 12 जुलाई से शुरु हो गयी है जो 14 जुलाई शाम 6 बजे तक चलेगी। आरएसएस की यह बैठक झारखंड की राजधानी रांची में की जा रही है।

महत्वपूर्ण विषयों पर होगी चर्चा

इस बैठक में संघ के प्रशिक्षण शिविरों की रिपोर्ट और समीक्षा, आगामी वर्ष की योजना का क्रियान्वयन, वर्ष 2024-25 के लिए पूजनीय सरसंघचालक जी की यात्रा योजना जैसे विषयों पर चर्चा होगी। साथ ही आरएसएस शताब्दी वर्ष (2025-26) पर भी चर्चा होगी। इसके अलावा बैठक में आगामी विधानसभा चुनाव वाले राज्यों की परिस्थितियों और चुनौतियों पर चर्चा हो सकती है।

बैठक में शामिल सदस्य

इसमें सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत, सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले के साथ-साथ सभी सह सरकार्यवाह, सभी प्रांतों के प्रांत प्रचारक, सह प्रांत प्रचारक और क्षेत्र प्रचारक शामिल हैं। इनके अलावा इस बैठक में सह क्षेत्र प्रचारक, सभी कार्य विभागों के अखिल भारतीय अधिकारी और संघ प्रेरित संगठनों के अखिल भारतीय संगठन मंत्री उपस्थित हैं।

Published / 2024-07-12 18:10:22
स्कूल ऑफ एक्सलेंस बनाया, दे रहे हैं एक्सलेंट टीचर : हेमन्त सोरेन

  • हेमंत सोरेन ने 1500 पीजीटी शिक्षकों को दिया नियुक्ति पत्र

टीम एबीएन, रांची। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शुक्रवार (12 जुलाई) को प्रभात तारा मैदान में 1500 पीजीटी शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देने के बाद वहां मौजूद भीड़ को संबोधित किया। कहा कि यह पहला मौका नहीं है, जब हमने नियुक्ति पत्र दिया है। इसके पहले भी हमने नियुक्ति पत्र का वितरण किया है।

  • हमने अब तक 20 हजार से अधिक नियुक्ति पत्र दिये : सीएम

हेमंत सोरेन ने कहा कि आज का दिन महत्वपूर्ण है, क्योंकि आज शिक्षकों की नियुक्ति हो रही है। हमने अब तक 20 हजार से अधिक नियुक्ति पत्र दिये हैं। कुल मिलाकर 60 हजार से अधिक नौजवानों को हमने नियुक्ति पत्र दिये हैं। कहा कि हमने सरकार ठीक से संभाला भी नहीं था कि वैश्विक महामारी कोरोना ने हमें जकड़ लिया। पूरी दुनिया रुक सी गयी थी। विपरीत परिस्थितियों में भी हमने हार नहीं मानी। रात-दिन सजग रहे।

सीएम ने कहा कि जब यह बना होगा, उस समय 35 से 30 हजार लोग इस कंपनी में काम करते रहे होंगे। आज 10-11 हजार लोग भी यहां नहीं होंगे। इस उद्योग को बचाने की जिम्मेदारी राज्य सरकार की नहीं है। राज्य सरकार की क्षमता भी नहीं है कि इतने बड़े उद्योग को चला सके। उन्होंने कहा कि भारत सरकार अगर राज्य सरकार को एचईसी सौंप दे, तो हम फिर से इसे संवार लेंगे।

  • कोरोना खत्म हुआ तो विपक्ष ने षड्यंत्र रचने शुरू कर दिये

झारखंड के सीएम ने कहा कि कोरोना समाप्ति की ओर था, तो हमारे विरोधियों ने अपनी हरकतें शुरू कर दीं। अलग-अलग संस्थाओं की मदद से षड्यंत्र रचने लगे। हमें काम करने से रोकने की कोशिश की, लेकिन हम रुके नहीं। चलते रहे। चलते रहे। हमें तो अपनी मंजिल तक पहुंचना था। हेमंत सोरेन ने कहा कि हमारे विरोधी सुनियोजित तरीके से घात लगाकर षड्यंत्र रचते हैं। हम झारखंड के लोग इनके षड्यंत्र को कभी-कभी समझ नहीं पाते। इसका नतीजा हुआ कि मुझे 5 महीने जेल में रहना पड़ा।

  • मुझे पता है कि इन लोगों से कैसे लोहा लेना है

हेमंत सोरेन ने कहा कि हमें उनकी ऐसी बातों से न कभी डर था, न डर है, न डर लगेगा। इनसे कैसे लोहा लेना है, हमें पता है। यह शह-मात का खेल चलेगा। आप आश्वस्त रहें। आपके लिए और इस राज्य की नौजवान पीढ़ी का रोजगार छीनने की हमारी सोच नहीं है। देश में हर चीज का निजीकरण हो रहा है। कॉर्पोरेट के हाथों में सारी चीजें सौंपी जा रहीं हैं। इसलिए नौकरियां छिन रहीं हैं। कहा कि खजाने से सबसे ज्यादा पैसे जिसने लिए, उसने सबसे कम रोजगार दिया।

  • केंद्र सरकार की नीतियों की वजह से छोटे-मंझोले उद्योग बर्बाद हुए

मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार की नीतियों की वजह से कई छोटे-मंझोले उद्योग कोरोना में बंद हो गये। सरकार की नीतियों की वजह से वे फिर से नहीं खुल सके। उसमें काम करने वाले लोग एक बार बेरोजगार हुए, तो आज तक दर-दर भटक रहे हैं। हम जहां खड़े हैं, वह प्रभात तारा मैदान एचईसी का मैदान है। एचईसी को उद्योगों की जननी कहा जाता है। इस उद्योग की बदौलत देश ही नहीं, विदेशों में भी उद्योग स्थापित हुए। आज इसकी हालत क्या है?

  • रेल बिक गया, बंदरगाह बिक गये, कई उद्योगों को बेचने की तैयारी

उन्होंने कहा कि एयरफोर्स बिक गया, रेल बिक गया, बंदरगाह बिक गये, कई उद्योगों को बेचने की तैयारी है। कहा कि अर्थव्यवस्था की हालत ऐसी है कि हमारा रुपया डॉलर के मुकाबले पैर के बल नहीं, सिर के बल खड़ा है। सीएम ने कहा था कि चाणक्य ने कहा था कि जिस देश का राजा व्यापारी होगा, उस देश की प्रजा हमेशा भिखारी होगी। आज देश की स्थित कमोबेश यही है। ऐसे-ऐसे कानून बन रहे हैं, जिससे आदिवासी, गरीब, दलित परेशान हैं। नौजवान सड़क पर आए दिन नौकरी के लिए धरना-प्रदर्शन करते हैं। लेकिन, इनके कान पर जूं नहीं रेंगती।

  • नये शिक्षकों से उम्मीद है कि आपके आने से एक्सलेंट रिजल्ट आयेंगे

सीएम ने कहा कि हमने स्कूल ऑफ एक्सलेंस बनाया, आज एक्सलेंट टीचर दे रहे हैं। आपसे यही उम्मीद है कि हम आने वाली पीढ़ी को इस तरह से तैयार करें कि उनका रिजल्ट एक्सलेंट हों। बहुत सारी कमियां हैं, बहुत सारी अच्छाइयां भी हैं। हमने छात्रों के लिए छात्रवृत्ति योजना, बुजुर्गों के लिए पेंशन योजना की शुरुआत की, ताकि उनको जीवन में मुश्किल हालात का सामना न करना पड़े. बच्चे उच्च शिक्षा ग्रहण कर सकें, इसके लिए गुरुजी क्रेडिट कार्ड की शुरुआत करने जा रहे हैं।

  • सरकार के संकल्प में सहयोगी बनें अभिभावक और शिक्षक : बैद्यनाथ राम

शिक्षा मंत्री बैद्यनाथ राम ने कहा कि शिक्षकों की कमी दूर करने के लिए दृढ़ संकल्प हैं मुख्यमंत्री। विकसित झारखंड बनाने का सपना मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन देख रहे हैं। यह स्वर्णिम क्षण है, जब मुख्यमंत्री नियुक्ति पत्र दे रहे हैं। जिस विश्वास के साथ मुख्यमंत्री आपको नियुक्ति पत्र दे रहे हैं, आप उसी लगन से बच्चों को शिक्षा देंगे। हमारा राज्य अभी भी शिक्षा के क्षेत्र में पिछड़ा है। हमारा मकसद यही है कि हमारे बच्चे शिक्षा के क्षेत्र में पीछे न रहें। सरकार के इस संकल्प में अभिभावक और शिक्षक सहयोग करें, तभी उन्नत झारखंड बनेगा।

Published / 2024-07-12 17:44:14
उमंग सावन मेला कम एग्जिबिशन 2024 का शुभारंभ 18-20 को

टीम एबीएन, रांची। उमंग सावन मेला कम एग्जिबिशन 2024 का शुभारंभ 18-20 जुलाई माहेश्वरी भवन में होने जा रहा है। हमारी भारतीय संस्कृति त्योहारों से पूर्ण है। हर त्यौहार पर परंपरा के अनुसार कुछ न कुछ आवश्यकताएं हर परिवार की होती है। सावन की बारिश के साथ हमारे त्योहारों की शुरुआत होती है।

इसी को ध्यान में रख सुमन चितलांगिया, संगीता चितलांगिया, रेनू फलोर, शशि डागा के द्वारा उमंग सावन मेला कम एग्जिबिशन किया जा रहा है। यह एग्जिबिशन स्टाल धारक एवं ग्राहकों के डिमांड से किया जा रहा है। इस प्लेटफार्म में कई महिलाओ को अपनी पहचान मिली है  और आगे भी मिलती रहेगी।

एग्जिभीशन में रियल गोल्ड डायमंड एवं पोलकी ज्वेलरी सिल्क व बनारसी साड़ियां, डिजाइनर गाउन सूट, राखी, बेड कवर, बेडशीट, विभिन्न तरह के बैग, हस्त शिल्प द्वारा निर्मित सामान, लड्डू गोपाल की पोशाकें, बंदरवार, फुटवियर, बच्चों के लिए गिफ्ट्स एवं उनके क्राफ्ट्स से जुड़े सामान, राजस्थानी मुखवास जैसे कोई तरह के स्टाल्स होंगे।
तीन दिवसीय एग्जिभीशन में झारखण्ड, सूरत, कोलकाता, जयपुर,बनारस ओड़िसा, बेंगलुरु के उद्यमियों द्वारा लगाई जा रही है।

आज के कॉनफेरेन्स सह पोस्टर विमोचन में माहेश्वरी सभा के निवर्तमान अध्यक्ष शिव शंकर साबू,उपाध्यक्ष गोवर्धन जी भाला, सचिव नरेंद्र जी लखोटिया के साथ विनीता चितलांगिया, रश्मि मालपानी, पूनम राठी,* एवं भवन में रहने वाले सभी मेंबर्स का साथ रहा।

Published / 2024-07-11 21:29:34
चार्टर्ड अकाउंटेंट की परीक्षा में उत्तीर्ण होने पर दी बधाई

टीम एबीएन, रांची। रांची जिला मारवाड़ी सम्मेलन के संयुक्त महामंत्री सह अग्रवाल सभा के प्रवक्ता संजय सर्राफ की भतीजी अमीषा सर्राफ चार्टर्ड अकाउंटेंट की परीक्षा में उत्तीर्ण होने पर रांची जिला मारवाड़ी सम्मेलन एवं अग्रवाल सभा के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने हर्ष व्यक्त करते हुए अमीषा सर्राफ सहित चार्टर्ड अकाउंटेंट के परीक्षा में उत्तीर्ण होकर सीए बनने पर मारवाड़ी समाज के सभी छात्र-छात्राओं को बहुत-बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है। 

बधाई देने  वालों में रांची जिला मारवाड़ी सम्मेलन के अध्यक्ष ललित कुमार पोद्दार, महामंत्री विनोद कुमार जैन, अग्रवाल सभा के अध्यक्ष नंदकिशोर पाटोदिया, मंत्री मनोज चौधरी, सुरेश चंद्र अग्रवाल, सज्जन पाड़िया, कमल कुमार केडिया, रमण वोडा, पवन शर्मा, अनिल अग्रवाल, पवन पोद्दार, प्रमोद अग्रवाल, अशोक नारसरिया, कौशल राजगढ़िया, किशन साबू, कमलेश संचेती, अजय डीडवानिया, विजय खोवाल, प्रमोद सारस्वत, सुनील केडिया, किशन पोद्दार, नरेश बंका, कमल खेतावत, सुनील पोद्दार, कमल जैन, प्रमोद बगड़िया, राजकुमार मित्तल, रतन मोर, निर्मल बुधिया, जितेश अग्रवाल, बबलू हारित, सौरभ बजाज, मनीष लोधा, अमित चौधरी, अंजय सरावगी, सरवन अग्रवाल, अजय खेतान, राजेश कौशिक, किशन अग्रवाल, दीपेश निराला, आशीष अग्रवाल, विशाल पाड़िया, विकास अग्रवाल, रमाशंकर बगड़िया, मनोज रूईया, विनोद टिबडेवाल, ललित पोद्दार आदि शामिल है।

Published / 2024-07-11 21:28:54
प्रभात तारा मैदान में कल 12:30 बजे नियुक्ति पत्र बांटेंगे हेमंत सोरेन

टीम एबीएन, रांची। मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से यह जानकारी दी गयी है। कहा गया है कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन शुक्रवार को 12:30 बजे झारखंड के 1500 नवनियुक्त शिक्षकों के बीच नियुक्ति पत्र का वितरण करेंगे।

कार्यक्रम में वित्त मंत्री डॉ रामेश्वर उरांव, श्रम मंत्री सत्यानंद भोक्ता और शिक्षा मंत्री बैद्यनाथ राम विशिष्ट अतिथि. विभागीय अधिकारी भी कार्यक्रम में शामिल होंगे।

Page 559 of 1699

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse