झारखंड

View All
Published / 2024-07-20 19:57:47
झारखंड की महागठबंधन सरकार सबसे भ्रष्ट सरकार : अमित शाह

अमित शाह ने भ्रष्टाचार पर झामुमो और कांग्रेस को घेरा

झारखंड विधानसभा चुनाव का किया शंखनाद

टीम एबीएन, रांची। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भ्रष्टाचार को लेकर झामुमो (झारखंड मुक्ति मोर्चा) व कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि झारखंड मुक्ति मोर्चा की सरकार सबसे भ्रष्ट है। उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं से झारखंड विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुट जाने को कहा। नक्सलवाद पर उन्होंने कहा कि झारखंड हमेशा नक्सलवाद से पीड़ित रहा है। पीएम नरेंद्र मोदी ने झारखंड-बिहार को नक्सलवाद से मुक्ति दिलायी।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि झारखंड को आज बताने आया हूं कि झारखंड मुक्ति मोर्चा की सरकार सबसे भ्रष्ट है। कांग्रेस के एक सांसद के घर से 300 करोड़ रुपये मिलता है। एक मंत्री के पीए के घर से 30 करोड़ रुपये मिलता है। कांग्रेस पार्टी जवाब दे कि ये पैसा किसका है? कांग्रेस ऐसे भ्रष्टाचारियों को लेकर चलती है और झामुमो भी उनके साथ है। 

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रांची में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि झारखंड हमेशा से नक्सलवाद से पीड़ित राज्य था, लेकिन पीएम नरेंद्र मोदी ने झारखंड और बिहार से नक्सलवाद को खत्म किया। अमित शाह ने कहा कि इंडी गठबंधन वाले कहते हैं कि हमने विकास किया है। 

उन्होंने झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन से कहा कि केंद्र में 10 साल कांग्रेस ने शासन किया और 10 साल भाजपा ने शासन किया है। आप हिसाब लेकर आइये, मैं तो भाजपा का हिसाब लेकर आया हूं। 10 साल में कांग्रेस ने झारखंड के विकास के लिए 84 हजार करोड़ रुपया दिया था, जबकि पीएम नरेंद्र मोदी ने झारखंड के लिए 3 लाख 84 हजार करोड़ रुपये दिये हैं। झारखंड को बीजेपी ने बनाया है और विकास भी बीजेपी ने ही किया है।

Published / 2024-07-20 18:51:32
अग्रवाल सभा का चुनाव 28 जुलाई को अग्रसेन भवन में

  • अग्रवाल सभा के चुनाव को लेकर 38 प्रत्याशी चुनावी मैदान में

टीम एबीएन, रांची। अग्रवाल सभा रांची की वार्षिक आम सभा एवं नए सत्र- 2024- 26 के लिए कार्यकारिणी सदस्यों का चुनाव 28 जुलाई को महाराजा अग्रसेन भवन में होगा। चुनाव के निर्वाचन पदाधिकारी सुरेश चंद्र अग्रवाल एवं सह निर्वाचन पदाधिकारी अशोक कुमार नारसरिया ने बताया कि 28 जुलाई को अग्रवाल सभा के नये सत्र के चुनाव हेतु कुल 43  प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र भरा था। नामांकन पत्र वापसी लेने की अंतिम तिथि आज 20 जुलाई था। 43 प्रत्याशियों मे से पांच प्रत्याशियों ने अपना नामांकन पत्र वापस लिया है। अब कुल 38 प्रत्याशी चुनाव हेतु मैदान मे रह गये हैं। 

उन्होंने बताया कि चुनाव में 38 उम्मीदवार अजय कुमार खेतान, अजय कुमार डीडवानिया, अमर अग्रवाल, अनिल अग्रवाल, अशोक कुमार लाठ, आकाश अग्रवाल, आनंद जालान, आलोक अग्रवाल, कन्हैयालाल भरतिया, कमल खेतावत, किशन अग्रवाल, किशन कुमार पोद्दार, कौशल कुमार राजगढ़िया, जितेश अग्रवाल, नंदकिशोर आर्या, नरेश कुमार बंका, निर्मल कुमार बुधिया, प्रमोद कुमार अग्रवाल, प्रमोद कुमार बगड़िया, विनोद कुमार टिबडेवाल, विजय कुमार खोवाल, मनीष लोधा, मनीष कुमार टाटियां, मनोज कुमार चौधरी, मनोज कुमार ढांढनिया, मुकेश कुमार जाजोदिया, राजकुमार मित्तल, रमाशंकर बगड़िया, विकास अग्रवाल, विशाल पाड़िया, शिवकुमार भावसिंहका, संजय कुमार बजाज, संजय सर्राफ, सज्जन कुमार पाड़िया, सुनील केडिया, सुनील कुमार पोद्दार, सुरेश कुमार चौधरी, सुरेश कुमार पोद्दार, अग्रवाल सभा के चुनाव हेतु मैदान में रह गये है।

सभी 38 प्रत्याशियों की अंतिम सूची जारी कर दी गई है। तथा कुल 2455 मतदाता अग्रवाल सभा के नये सत्र- 2024-26 के लिए 31 कार्यकारिणी सदस्यों चयन करेंगे। मतदाताओं द्वारा 31 सदस्यों को मत देना अनिवार्य होगा। अग्रवाल सभा का चुनाव हेतु मतदान 28 जुलाई को पूर्वाह्न 11 बजे से शाम 4 बजे तक अग्रेसन भवन में होगा।
उक्त जानकारी अग्रवाल सभा के प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी ने दी। उक्त जानकारी अग्रवाल सभा, रांची के चुनाव निर्वाचन पदाधिकारी सुरेश चंद्र अग्रवाल ने दी।

Published / 2024-07-18 20:55:55
झारखंड : अब दिव्यांगों को पढ़ाने उनके घर जायेंगे टीचर

झारखंड में नयी व्यवस्था 

दिव्यांग बच्चों को अब नहीं जाना पड़ेगा स्कूल, घर पर ही पढ़ाने आयेंगे शिक्षक 

टीम एबीएन, रांची। झारखंड सरकार शिक्षा के विकास के लिए बहुत सारे प्रशंसनीय कार्य कर रही है। अब सरकार ने दिव्यांग बच्चों के लिए एक महत्वपूर्ण पहल की है। इस योजना के तहत जो दिव्यांग बच्चे स्कूल जाने में असमर्थ हैं अब उनको पढ़ाने के लिए शिक्षक खुद उनके घर जायेंगे, जिससे बच्चों को स्कूल जाने की जरूरत नहीं है। 

शिक्षा देने के साथ स्वास्थ्य जांच कराना शिक्षक का दायित्व 

झारखंड शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद के डायरेक्टर आदित्य रंजन ने सभी जिला शिक्षक अध्यक्षों को निर्देश दिये हैं कि प्रखंड के दिव्यांग बच्चों का सर्वेक्षण प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी करेंगे। शिक्षक ऐसे बच्चों को पढ़ायेंगे ही नहीं, बल्कि जिला प्रशासन के सहयोग से स्वास्थ्य जांच भी करायेंगे। 

शिक्षक प्रशासन की सहायता से बच्चों को घर पर ही शिक्षण एवं खेल सामग्री की सुविधाओं का प्रबंध करेंगे। उन्हें कॉपी, किताब और कलम, खेलने के लिए खिलौने और अन्य सामग्री भी मुफ्त में दी जायेगी।  

नियमित तौर पर रिपोर्ट सबमिट करवाना अनिवार्य 

डायरेक्टर आदित्य रंजन ने बताया कि बीईओ और बीपीओ दिव्यांग बच्चों की सूची तैयार करेंगे। नजदीक स्कूल के शिक्षक को दिव्यांग बच्चों को पढ़ाने के लिए भेजा जायेगा। समय-समय पर रिपोर्ट भी सबमिट करनी अनिवार्य होगी।

Published / 2024-07-17 21:27:24
21-50 वर्ष की महिलाओं को मिलेगी आर्थिक मदद : हेमंत सोरेन

झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन बोले, 21 से 50 वर्ष तक की महिलाओं को मिलेगी आर्थिक मदद

टीम एबीएन, रांची। झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन ने कहा कि राज्य की महिलाओं को सशक्त करने को लेकर जल्द ही एक नयी कल्याणकारी योजना शुरू की जायेगी। इसके तहत 21 से 50 वर्ष तक की महिलाओं को सरकार आर्थिक मदद करेगी। उन्होंने कहा कि विधि-व्यवस्था बनाए रखना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने का निर्देश दिया। 

उन्होंने नियुक्ति प्रक्रिया जल्द से जल्द पूरी करने को कहा। वे मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में बुधवार को सीनियर अफसरों के साथ उच्च स्तरीय बैठक कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार कई नयी कल्याणकारी योजनाएं शुरू करने जा रही है। इसमें 21 से 50 वर्ष तक की महिलाओं को आर्थिक सहायता देने की एक महत्वपूर्ण योजना शामिल है। 

उन्होंने कहा कि इस योजना को शुरू करने तथा लाभुकों के चयन की सभी प्रक्रियाएं अविलंब पूरी करें, ताकि इस राज्य की महिलाओं को सशक्त करने की दिशा में एक कदम और आगे बढ़ सकें। 

उन्होंने अधिकारियों से कहा कि सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए मिशन मोड में काम करें। इन कल्याणकारी योजनाओं का परिणाम दिखना चाहिए। हमारी सरकार की योजनाएं यहां की जनता को आगे बढ़ाने के साथ राज्य के विकास को गति देने के लिए हैं।

Published / 2024-07-17 21:24:39
लायंस क्लब आफ रांची ग्लोबल ने बच्चों के बीच केक काट जन्मदिन मनाया

टीम एबीएन, रांची। फूड फॉर हंगर कार्यक्रम के तहत लायंस क्लब आफ रांची ग्लोबल ने आज बहुबाजार स्थित ब्लाइंड स्कूल संत माइकल स्कूल में बच्चों के बीच केक काटकर अपने चार्टर प्रेसिडेंट शैलेष अग्रवाल का जन्मदिन मनाया। मौके पर क्लब के पदाधिकारियों और सदस्यों ने बच्चों के बीच स्नैक्स, चॉकलेट व केक खिलाकर मुस्कान बांटा और उनके साथ बात की। 

क्लब के प्रेसिडेंट लायन अमित शर्मा ने कहा कि बच्चों के साथ वक्त बिताकर काफी अच्छा लगा, बच्चों ने भी खूब इंजॉय किया। हमारे क्लब के द्वारा समाज सेवा के क्षेत्र में ऐसे प्रयास निरंतर किये जाते रहेंगे। कार्यक्रम को सफल बनाने पर सचिव मनोज मिश्रा ने स्कूल के विद्यार्थियों और स्कूल के प्रबंधन का आभार जताया। 

आज के कार्यक्रम में अध्यक्ष अमित शर्मा, पूर्व अध्यक्ष शैलेश अग्रवाल, उपाध्यक्ष खुशबू अग्रवाल, सचिव मनोज मिश्र, पीआरओ अल्तमश आलम और स्कूल के प्रबंधन राजकुमार नागवंशी व अन्य सदस्य मौजूद थे। उक्त जानकारी लायंस क्लब आॅफ रांची ग्लोबल के प्रेसिडेंट लायन अमित शर्मा ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी।

Published / 2024-07-17 21:16:36
माहेश्वरी भवन, रांची में उमंग सावन एग्जिबिशन 18-20 को

टीम एबीएन, रांची। उमंग सावन एग्जिबिशन 18-20 जुलाई रांची माहेश्वरी भवन में होने जा रहा है। उमंग टीम सदस्य सुमन चितलांगिया, संगीता चितलांगिया, रेनू फलोर, शशि डागा ने यह एग्जिबिशन किया है। 42 स्टाल्स सज के तैयार है। 18 जुलाई सुबह 11 बजे ओपनिंग सेरेमनी में महुआ माजी आ रही है। 

एग्जिबिशन में रियल गोल्ड डायमंड एवं पोलकी ज्वेलरी सिल्क व बनारसी साड़ियां, डिजाइनर गाउन सूट, राखी, बेड कवर, बेडशीट, विभिन्न तरह के बैग, हस्त शिल्प द्वारा निर्मित सामान, लड्डू गोपाल की पोशाकें, बंदरवार, फुटवियर, बच्चों के लिए गिफ्ट्स एवं उनके क्राफ्ट्स से जुड़े सामान, राजस्थानी मुखवास  जैसे कोई तरह के स्टाल्स होंगे। तीन दिवसीय एग्जिबिशन  झारखंड, सूरत, कोलकाता, जयपुर, बनारस ओड़िसा, बेंगलुरु के उद्यमियों द्वारा लगायी जा रही है।

Published / 2024-07-17 21:15:57
कांटा टोली कुरैशी मुहल्ला से निकला आकर्षक मुहर्रम जुलूस

कांटा टोली कुरैशी मुहल्ला से शांतिपूर्ण तरीके से बड़े पैमाने पर निकाला गया मुहर्रम का जुलूस

टीम एबीएन, रांची। मुहर्रम के मौके पर लीलू अली अंतर्गत जमीयतुल कुरैश पंचायत मुहर्रम कमेटी कांटा टोली कुरैशी मुहल्ला से मुहर्रम का जुलूस निकाला गया, जो अपने  तय समय से निकलकर खेल प्रदर्शन करते हुए कांटा टोली चौक, पत्थलकुदवा, आजाद बस्ती होते हुए कर्बला चौक, उर्दू लाईब्रेरी तक पहुंचा और पारंपरिक खेलों का नुमाइश किया। 

जुलूस अपने क्षेत्र से निकाले जाने के दौरान कांटा टोली टाटा मार्ग युनियन बैंक के पास हर साल की तरह इस साल भी भव्य मंच झारखंड प्रदेश जमीयतुल कुरैश पंचायत के प्रदेश अध्यक्ष मुजीब कुरैशी द्वारा सभी  अखाड़ा धारियों का पगड़ी बांध कर और तलवार देकर भव्य स्वागत किया। 

मौके पर  झारखंड प्रदेश जमीयतुल कुरैश के प्रदेश अध्यक्ष मुजीब कुरैशी द्वारा तमाड़ विधायक विकास सिंह मुंडा, लोअर बाजार  थाना प्रभारी दयानंद, खादगढ़ा टीओपी प्रभारी संजीव, झारखंड पुलिस एसोसिएशन के महासचिव मो महताब आलम, एएसआई भीम सिंह, मंटू सिंह,सलीम, ट्रैफिक पुलिस धर्मेंद्र सिंह, लीलू अली अखाड़ा के रांची महानगर सेंट्रल मुहर्रम कमेटी के अध्यक्ष सौलाउद्दीन संजू, मीडिया  प्रभारी गुलाम जावेद, जमीयतुल कुरैश  पंचायत मुहर्रम कमेटी के खलीफा बब्लू कुरैशी, बारिक, मुस्तफा, जमीयतुल कुरैश पंचायत के अध्यक्ष गुलाम गौस कुरैशी, महासचिव परवेज कुरैशी, उपाध्यक्ष अफरोज लड्डन, पूर्व अध्यक्ष फिरोज कुरैशी, कांग्रेस वरीष्ठ नेता राजेश छोटू, नौशाद खान, फिरोज खान खां, अफताब कुरैशी, तैय्यब कुरैशी, जाबिर कुरैशी, साजिद, हाजी मिन्हाज, शमशेर कुरैशी, हाजी अजीम कुरैशी, राजा कल्लू, युनूस कुरैशी, तजमुल कुरैशी, अजमल, मोजाहीद कुरैशी, टिंकू राम, कमरान, अरशद , छोटे, फैयाज, फैजान, इनाइत, गुलाब, सदाम कुरैशी, आशिक कुरैशी, बशीर कुरैशी, मासूम कुरैशी, यासीन कुरैशी, सैयद कुरैशी, शब्बीर खान, बेलाल खान, मोख्तार खान, मुमताज कुरैशी  सभी को पगड़ी बांध कर  सम्मानित किया। जिसमें तमाड़ विधायक विकास सिंह मुंडा यूनियन बैंक के पास से कांटा टोली चौक तक जुलूस की शोभा बढ़ाते हुए चल रहे थे।

खेल का हुआ प्रदर्शन

जाबीर कुरैशी और  प्रदेश अध्यक्ष मुजीब कुरैशी, तैय्यब कुरैशी, आशिक, जिसान, सहित सैकड़ों खिलाड़ियों ने तलवार बाजी,लाठी डंडे का खेल का प्रदर्शन कर सबको आश्चर्यचकित कर दिया। झारखंड प्रदेश जमीयतुल कुरैश के अध्यक्ष मुजीब कुरैशी ने का आल इंडिया जमीयतुल कुरैश का सौ साल चल रहा है, इसी के अंतर्गत झारखंड प्रदेश जमीयतुल कुरैश है जो झारखंड के लगभग सभी जिलों के कुरैश समाज के बीज जमीयतुल कुरैश पंचायत संचालित हो रहा है। इसी के अधीन जमीयतुल कुरैश पंचायत मुहर्रम कमेटी है जो शहर के लीलू अली अखाड़ा के अंतर्गत है। 

इस क्षेत्र से पिछले 1972 से जमीयतुल कुरैश पंचायत मुहर्रम कमेटी के नाम से निकल रहा है। पूरे कांटाटोली, इदरीश कालोनी, मौलाना आजाद कालोनी, गौस नगर, रजा कालोनी, सुल्तान कालोनी, रिफ्यूजी कालोनी, रमजान कालोनी आदि से भी ढ़ाई सौ साल पुराना है कांटाटोली कुरैशी मुहल्ला। वहीं तमाड़ विधायक विकास सिंह मुंडा ने कहा मुजीब कुरैशी से मेरे पिता और कल्याण मंत्री दिवंगत रमेश सिंह मुंडा पुराना और परिवारिक रिश्ता रहा है, इसलिए मैं इनके परिवार का ही हिस्सा हूं। उक्त जानकारी झारखंड प्रदेश जमीयतुल कुरैश के मीडिया प्रभारी गुलाम जावेद ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी।

Published / 2024-07-16 21:08:09
17 जुलाई को निकाले जाने वाले मुहर्रम के जुलूस की तैयारी पूरी

टीम एबीएन, रांची। सेंट्रल मुहर्रम कमेटी के तत्वावधान में निकाले जाने वाले मुहर्रम के जुलूस की तैयारी पूरी कर ली गयी है। तीनों प्रमुख अखाड़े क्रमश: धवताल अखाड़ा, इमामबख्श अखाड़ा एवं लीलू अली अखाड़ा के रांची शहरी सहित शहर के आसपास से निकाले जाने वाले मुहर्रम के पहलाम 10वीं का जुलूस अपने निर्धारित मार्ग से गुजर कर शहर के आसपास के जुलूस 1 बजे दिन में अल्बर्ट  एक्का चौक पहुंचेगी, जिसमें कोंगे, जयपुर, मोरहाबादी, एदलहातू, भीठा, हरमू, गाड़ीखाना, पुरानी रांची, लालपुर, थड़पखना आदि के लोग शामिल होंगे। 

इमामबख्श अखाड़ा के तत्वावधान में हिन्दपीढ़ी से निकाले जाने वाले तमाम जुलूस अपने निर्धारित मार्ग सेंट्रल स्ट्रीट से एकरा मस्जिद चौक वहां से मेन रोड होते हुए उर्दू लाइब्रेरी, नदी ग्राऊंड सहित बंसी चौक सहित अन्य अखाड़े अपने निर्धारित मार्ग हिंदपीढ़ी से होकर लेक रोड होते हुए लेक रोड स्थित मिलन चौक से पहले रुकेगी। 

लोअर बाजार क्षेत्र से निकाले जाने वाले जुलूस मौलाना आजाद कालोनी से निकलकर कांटा टोली के सारे जुलूस कांटा टोली चौक से कांटा टोली चौक मस्जिद गली होते हुए नया टोली, पथलकुदवा, आजाद बस्ती, गुदरी चौक पहुंचेगी। वहां से सभी जुलूस संयुक्त रूप से अपने निर्धारित मार्ग काली स्थान से होकर रमा शर्मा लेन होते हुए उर्दू लाईब्रेरी के पास आकर रुकेगी। 

सभी जुलूस मेन रोड आने के बाद अल्बर्ट एक्का चौक पर रुका हुआ जुलूस अपने निर्धारित मार्ग मेन रोड से सर्जना चौक होते हुए टैक्सी स्टैंड स्थित हनुमान मंदिर के पीछे गली से होते हुए कुमुद बाबू लेन से होते हुए लेक रोड स्थित मिलन चौक पहुंचेगी वहां तीनों प्रमुख खलीफा के मिलन के बाद पहले धवताल अखाड़ा, फिर इमामबख्श अखाड़ा एवं लीलू अली अखाड़ा राईन मुहल्ला होते हुए उर्दू लाईब्रेरी एवं वहां से उर्दू लाईब्रेरी के पीछे गली से होते हुए अपने निर्धारित मार्ग चर्च रोड, टैक्सी स्टैंड, अल्बर्ट एक्का चौक, शहीद चौक, श्रृद्धा नंद रोड होते हुए अपर बाजार स्थित धवताल इमामबाड़ा पहुंचकर वहां नेयाज फातेहा के बाद सलामी देकर वापसी हंडा मस्जिद रोड, जामा मस्जिद रोड अपर बाजार होते हुए शहीद चौक, अल्बर्ट एक्का चौक, सर्जना चौक टैक्सी स्टैंड, डेली मार्केट, उर्दू लाईब्रेरी, डा. फतेउल्लाह रोड, विक्रांत चौक से कर्बला चौक स्थित कर्बला में पहुंचकर नेयाज फातेहा के बाद समापन कर दिया जाएगा। धवताल अखाड़ा का समापन कांके रोड स्थित अली मैदान धवताल के कर्बला में नेयाज फातेहा के बाद समापन कर दिया जायेगा।  

मुहर्रम के जुलूस से संबंधित सेन्ट्रल मुहर्रम कमेटी का गाईड लाईन- 

  • शहर के आसपास के सारे जुलूस अल्बर्ट एक्का चौक 1 बजे तक पहुंचेगी अन्य सभी जुलूस 2 बजे तक मेन रोड उर्दू लाईब्रेरी के पास पहुंचेगी। 
  • लेक रोड मिलन चौक में 2 से तीन बजे दोपहर तक मिलन के बाद अपर बाजार 5 से 6 बजे तक पहुंच कर वहां से मध्य रात्रि तक अपने निर्धारित मार्ग से होते हुए अपने अपने क्षेत्र चले जाएंगे।  
  • जुलूस में नशेड़ियों पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध होगा। सभी जुलूस अपने निर्धारित मार्ग से ही निकल कर समापन भी निर्धारित मार्ग से होते हुए अपने क्षेत्र में जाएंगे। आग, मरकरी, कांच का खेल प्रतिबंधित होगा।  
  • कोई भी ऐसी झांकी जिससे किसी की आस्था को ठेस पहुंचती है वैसी झांकी पूर्ण रूप से प्रतिबंध होगा। किसी भी दूसरे देश का झंडा जुलूस में रखने पर गैर कानूनी करार देते हुए प्रतिबंधित होगा। 
  • राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा में छेड़छाड़ भी गैरकानूनी माना जायेगा। हर हाल में राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा का सम्मान जरूरी है। 
  • जुलूस को अनुशासित ढ़ंग से ले जाने एवं लाने के लिए प्रत्येक अखाड़े में 10 भोलेंटियर होंगे जिनकी निगरानी में प्रत्येक अखाड़े की देख रेख की जा सकेगी। 
  • मुहर्रम के जुलूस में आपसी सौहार्द जरुरी होगा। यदि अखाड़े में कोई घटना घटती है तो उसकी सूचना अविलंब अपने खलीफा, सेन्ट्रल मुहर्रम कमिटी के पदाधिकारियों या जिला प्रशासन को दें ताकि समय रहते समाधान किया जा सके।

Page 557 of 1699

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse