टीम एबीएन, रांची। राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग की सदस्य डॉ आशा लकड़ा ने संथाल परगना के कई जिलों में डेमोग्राफी चेंज के आरोप लगाए हैं। डॉ आशा लकड़ा ने बीते दिन रविवार (28 जुलाई) को रांची के राजकीय अतिथिशाला में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की। कई जिलों में घुसपैठियों द्वारा डेमोग्राफी में परिवर्तन का किया जा रहा काम
इस दौरान उन्होंने चेतावनी दी कि संथाल परगना के कई जिलों में घुसपैठियों द्वारा डेमोग्राफी परिवर्तन का काम किया जा रहा है। संथाल परगना के गोड्डा, साहिबगंज, पाकुड़, दुमका जिलों में घुसपैठियों द्वारा जनसांख्यिकी परिवर्तन का गंभीर खेल खेला जा रहा है।
डॉ आशा लकड़ा ने कहा कि राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग ने संथाल जिलों का भ्रमण कर वहां की स्थिति का आकलन किया है और रिपोर्ट तैयार की है। अब ये रिपोर्ट आयोग को सौंपी जायेगी। डॉ आशा लकड़ा ने आगे बताया कि इन सभी जिलों में आदिवासियों की जमीन पर जबरदस्ती कब्जा किया जा रहा है।
टीम एबीएन, कोडरमा। आठवीं कोडरमा जिला ताइक्वांडो चैंपियनशिप प्रतियोगिता को लेकर बच्चों में काफी उत्साह देखा गया। कार्यक्रम रामेश्वर वैली स्कूल झुमरी तिलैया के प्रांगण में हुआ। कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि डीएवी के प्राचार्य कृष्ण कुमार सिंह, विशिष्ट अतिथि सीएच स्कूल के प्राचार्य मनोज कुमार व द आरवीएस के डायरेक्टर प्रवीण मोदी, योग गुरु सुषमा सुमन, प्रदीप सुमन, डॉक्टर राजीव कांत पांडेय उपस्थित थे।
ताइक्वांडो एसोसिएशन के कोडरमा जिलाध्यक्ष अशोक कुमार ने बताया कि प्रतियोगिता में चार वर्ग सीनियर, जूनियर, कैडेट एवं सब-जूनियर के लगभग ढाई सौ खिलाड़ियों ने अपना बेहतर प्रदर्शन किया। इस प्रतियोगिता का आयोजन खीरयोगी (फाइट) एवं पुमसे दो भागों में किया गया, जिसमें द रामेश्वर रैली स्कूल, डीएवी पब्लिक स्कूल डिवाइन ताइक्वांडो अकैडमी राजेंद्र क्लब मॉडर्न पब्लिक स्कूल आरपी मोदी इंटरनेशनल स्कूल डे बोर्डिंग कोडरमा थर्मल पावर एवं चंदवारा के अलावे कई स्कूल एवं क्लब के खिलाड़ी शामिल हुए।
वहीं प्रतियोगिता के दौरान कृष्ण कुमार सिंह ने अपने संबोधन में खिलाड़ियों के मेडल पहनाते हुए बधाई दी और कहा कि हर बच्चों को मार्शल आर्ट जरूर सीखना चाहिए और मार्शल आर्ट्स के क्षेत्र में कोडरमा में अशोक कुमार, अध्यक्ष कोडरमा जिला ताइक्वांडो संघ के नेतृत्व में ताइक्वांडो में काफी जमीनी स्तर पर मेहनत किया जा रहा है, जिसका नतीजा है कि यहां के खिलाड़ी लगातार अपना बेहतर प्रदर्शन करते हुए राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर स्वर्ण पदक भी ला रहे हैं।
वहीं प्रवीण कुमार, डायरेक्टर ने सभी खिलाड़ियों को बधाई देते हुए आने वाले राज्य स्तरीय एवं राष्ट्रीय स्तर पर बेहतर करने की बात कही औरअग्रिम बधाई दी। प्रतियोगिता में खीरयोगी (फाइट) में द रामेश्वर वैली स्कूल को 2 स्वर्ण, 11 रजत एवं 3 कांस्य डिवाइन पब्लिक स्कूल को 16 स्वर्ण, 12 रजत, चार कांस्य,मॉडर्न पब्लिक स्कूल 7 स्वर्ण, 7 रजत एवं 11 कांस्य डीएवी पब्लिक स्कूल 6 स्वर्ण, 3 रजत एवं 8 कांस्य पदक लाकर मिला।
वहीं पुमसे में उपविजेता मॉडर्न पब्लिक स्कूल एवं विजेता ताइक्वांडो अकैडमी, कोडरमा थर्मल पावर प्लांट, बांझेडीह को प्राप्त हुआ। मंच का संचालन रिंकी राज के ने किया। इस प्रतियोगिता को सफल इलेक्ट्रॉनिक, सिस्टम डु स्पोर्ट्स, के माध्यम से करवाया गया था।
साथ ही साथ झारखंड ताइक्वांडो एसोसिएशन के चीफ रेफरी अमर बावरी के नेतृत्व में करीब दस राष्ट्रीय रेफरी की टीम दिलीप कुमार, जमुना पासवान, आकाश स्वर्णकार ज्योति कुमारी, नीतू कुमारी, रोशन गुप्ता, निरंजन कुमार, नयन भट्टाचार्य, ओम प्रकाश चौहान, विक्रम बावरी एवं राहुल बावरी आदि निर्णायक की भूमिका में बाहर से आये थे।
वहीं कोडरमा जिला ताइक्वांडो संघ की ओर से इस प्रतियोगिता को सफल बनाने में सचिव आकाश चंद्रा, उपाध्यक्ष राजेंद्र कुमार, सह-सचिव प्रवीण कुमार, कोषाध्यक्ष प्रवीण जोशी, रिंकी राज के अलावे रामेश्वर वैली स्कूल की प्राचार्य रश्मि बरनवाल ने अपने विद्यालय के कई शिक्षक व शिक्षिकाओं के साथ कार्यक्रम को सफल बनाने में अहम भूमिका निभायी।
टीम एबीएन, रांची। आज दिनांक 29/7/2024 को अखिल झारखंड छात्र संघ (आजसू) की सदस्यता अभियान का प्रारंभ श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय से किया गया। आजसू पूरे एक माह तक सदस्यता अभियान पूरे राज्य के विभन्न विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालयों में चलायेगी।
सदस्यता अभियान के मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष ओम वर्मा ने भगवान बिरसा मुंडा एवं निर्मल महतो की चित्र पर माल्यार्पण करके सदस्यता अभियान की शुरुआात की। शुभारंभ के दौरान आजसू के प्रदेश अध्यक्ष ओम वर्मा ने कहा कि आजसू का मूल्य उद्देश्य ही युवाओं को संगठित करना है।
पहले आजसू के बैनर तले छात्र और युवा राज्य अलग करने के लिए संगठित हुए थे। आज राज्य के युवाओं एवं छात्र-छात्राओं के हक और अधिकार के लिए संगठित करने का प्रयास कर रही है। विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय में चलाये जाने वाले सदस्यता अभियान के जरिये छात्र-छात्राओं को संगठित करने एवं उनके हक अधिकार के लिए लड़ने के लिए प्रेरित किया जायेगा।
आजसू के श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय के अध्यक्ष आनंद यादव ने कहा कि आजसू की विचारधारा अन्य संगठनों से भिन्न है। आजसू पूरे वर्ष भर कैंपस में सक्रिय रहती है। विश्वविद्यालय, महाविद्यालय से लेकर राज्यव्यापी युवा एवं छात्र-छात्राओं के मुद्दों को लेकर प्रयासरत और सक्रिय रहती है। यही कारण है कि आजसू के प्रति छात्र और युवाओं का रुझान तेजी से बढ़ा है।
सदस्यता अभियान के दौरान सैकड़ों छात्राओं ने आशु की विचारधारा एवं कार्यों पर आस्था व्यक्त करते हुए सदस्यता ली। इस सदस्यता अभियान के दौरान प्रदेश अध्यक्ष ओम वर्मा, सचिन, जमाल गद्दी, श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय के अध्यक्ष आनंद यादव, कार्यकारी अध्यक्ष राजेश सिंह, वरीय उपाध्यक्ष अंकित सिंह, महासचिव बबलू मंडल, आदित्य कुमार, विजय यादव, प्रभाकर पाठक, लिली कुमारी, सारा विश्वास, सुरभि कुमारी, यश सोनी, प्रभाकर कुमार, पंकज कुमार, सनोज कुमार, फैजल खान, अभिषेक कुमार इत्यादि उपस्थित थे। उक्त जानकारी अखिल झारखंड छात्र संघ (आजसू) के प्रदेश अध्यक्ष ओम वर्मा ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी।
एबीएन न्यूज नेटवर्क, दुमका। सावन माह की दूसरी सोमवारी पर बासुकीनाथ धाम मंदिर में जलार्पण के लिए कांवरियों की भीड़ उमड़ पड़ी। श्रद्धालुओं ने कतारबद्ध तरीके से अरघा सिस्टम के माध्यम से बाबा फौजदारीनाथ पर जलार्पण किया। इस दौरान हर-हर महादेव के जयकारे से पूरा मंदिर परिसर गुंजायमान रहा। वहीं प्रशासन की ओर से मंदिर परिसर और मेला क्षेत्र में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गये थे।
वहीं इस संबंध में दुमका के डीसी ने कहा कि प्रशासन की कोशिश है कि श्रद्धालुओं को किसी तरह की असुविधा नहीं हो। इस बाबत पदाधिकारियों को निर्देश दिये गये हैं। वहीं बासुकीनाथ में श्रावणी मेले को लेकर विधि-व्यवस्था और श्रद्धालुओं को सुगम तरीके से जलार्पण कराने के लिए दुमका डीडीसी अभिजीत सिन्हा, एसडीओ कौशल कुमार, जरमुंडी एसडीपीओ संतोष कुमार, जरमुंडी थानेदार श्यामानंद मंडल सहित सभी पदाधिकारी मुस्तैद थे।
मौके पर डीडीसी अभिजीत सिन्हा ने बताया कि सोमवार को बासुकीनाथ मंदिर में अरघा सिस्टम से जलार्पण करवाया जा रहा है। जलार्पण काउंटर से भी कांवरिया महादेव का जलाभिषेक कर रहे हैं। कांवरियों की भीड़ के कारण प्रतिदिन क्यू कॉम्प्लेक्स का इस्तेमाल किया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए रविवार देर शाम से ही प्रशासन के पदाधिकारी मंदिर परिसर में कैंप किये हुए हैं। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए जगह-जगह चेक प्वाइंट्स बनाये गये हैं।
टीम एबीएन, रांची। स्कूली छात्रों को पर्यावरण और पारिस्थितिकी को संरक्षित करने की आवश्यकता के प्रति जागरूक करने के लिए, टीम ग्रीन (एक पौधरोपण एनजीओ) के स्वयंसेवकों ने सोमवार, 29 जुलाई 2024 को वाईएमसीए पब्लिक स्कूल, प्लांट हॉस्पिटल रोड, सेक्टर-ककक, धुर्वा, रांची में पौधरोपण अभियान का आयोजन किया गया।
टीम ग्रीन की स्वयंसेवक प्रीति ने वृक्षारोपण करके छात्रों को अपने आसपास के वातावरण को हरा-भरा और स्वच्छ रखने के लिए प्रेरित किया।
एबीएन न्यूज नेटवर्क, रातू। थाना क्षेत्र के हुरहुरी में रहने वाले एक दैनिक अखबार के प्रतिनिधि शेख मुजिबुल के परिजनों पर इटकी और मांडर के गोर से कीया कंपनी की ब्लैक कार (जेएच 01 एफए 1337) पर सवार और हरवे हथियार से लैश होकर आये 9 लोगों ने जानलेवा हमला कर दिया और दुकान के शीशे तोड़ डाले। उनके पुत्र मोनाजिर हसन के गले से सोने की चेन भी लूट ली।
मारपीट में उनकी पत्नी अजिदा बेगम का बायां पैर फ्रैक्चर हो गया। वहीं, बेटी शबाना परवीन, रोजी परवीन, पुत्र तनवीर और मोनाजिर हसन के शरीर में अंदरूनी चोटें आई है। कार में जेएमएम का झंडा लगा है। मामले को लेकर मोनाजिर हसन के बयान पर रातू थाने में कार चालक समेत 9 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी है। पुलिस इसकी जांच कर रही है। कार को जब्त कर लिया गया है।
घर के एक कमरे में रोजी श्रृंगार स्टोर नामक दुकान चलता है। यहां बिस्कुट, कोल्ड्रिंक, मिनरल वाटर आदि की भी बिक्री की जाती है। 27 जुलाई की दोपहर दुकान में रोजी थी। पड़ोसी स्व ललकु खान का पुत्र वहां आया और गल्ले से रुपये चोरी कर भागने लगा। रोजी के चिल्लाने पर मोनाजिर दौड़ कर आया और बच्चे को पकड़ लिया।
उसकी मां को बुलाकर घटना की जानकारी दी गयी। बच्चे को डांट फटकार वह अपने साथ ले गयी और मायका वालों को गलत सूचना दी कि चोरी के आरोप में बच्चे के साथ मारपीट की गयी है। इससे बौखलाकर आये लोगों ने पत्रकार परिवार पर हमला कर दिया।
रातू के पत्रकार शेख मुजीबुल के घर में असामाजिक तत्वो ने हमला कर तोड़ फोड़ करते हुए परिवार जनों के साथ मारपीट किया। घटना के वक्त पत्रकार अखबार के दफ़्तर में मीटिंग में व्यस्त थे। ऐसे आरोपियों की अविलंब गिरफ्तारी और पत्रकार के परिजनों को सुरक्षा को लेकर उग्र आंदोलन किया जायेगा। क्लब के साथियों से भी समर्थन की उम्मीद है।
टीम एबीएन, रांची। अग्रवाल सभा रांची की वार्षिक आम सभा एवं नये सत्र- 2024- 26 के लिए कार्यकारिणी सदस्यों का चुनाव महाराजा अग्रसेन भवन में संपन्न हुआ। सुबह 10 बजे आम सभा की अध्यक्षता अग्रवाल सभा के अध्यक्ष नंदकिशोर पाटोदिया ने की तथा मंत्री मनोज चौधरी ने अग्रवाल सभा ने 2 वर्षों में किये गये सभी क्रियाकलापों की विस्तृत जानकारी दी। तथा कोषाध्यक्ष अनिल अग्रवाल ने आय-व्यय का ब्यौरा दिया।
आम बैठक में अग्रवाल सभा के स्मारिका का विमोचन आगंतुक अतिथियों ने किया। पूर्वाह्न 11 बजे से अग्रवाल सभा का चुनाव के मतदान की प्रक्रिया प्रारंभ हुई। मतदान अपराह्न 4 बजे तक चला। मतगणना रात 8 बजे तक चली। चुनाव के निर्वाचन पदाधिकारी सुरेश चंद्र अग्रवाल ने चुनाव की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि कुल 2455 मतदाताओं मे से 924 मतदाताओं ने मतदान किया।
जिसमें 28 वोट रद्द कर दिये गये। चुनाव में 38 प्रत्याशी मैदान में थे जिसमें 31 कार्यकारिणी सदस्यो ने चुनाव जीता। सज्जन कुमार पाड़िया सबसे अधिक 862 वोट लाकर प्रथम स्थान पर रहे। उन्होंने बताया कि एक दो दिनों में कार्यकारिणी के सदस्य बैठक कर अध्यक्ष सहित सभी पदाधिकारियों का चयन करेंगे।
चुनाव जीतने वाले 31 कार्यकारिणी सदस्यों में अजय खेतान, अजय डीडवानिया, अनिल अग्रवाल, अशोक कुमार लाठ, अमर अग्रवाल, आनंद जालान, कमल खेतावत, किशन पोद्दार, कौशल राजगढ़िया, जितेश अग्रवाल, नरेश बंका, निर्मल बुधिया, प्रमोद कुमार अग्रवाल, प्रमोद बगड़िया, विजय खोवाल, विनोद टिबडेवाल, मनीष टांटिया, मनोज कुमार चौधरी, मनोज कुमार ढांढनिया, मुकेश जाजोदिया, राजकुमार मित्तल, रमाशंकर बगड़िया, विकास अग्रवाल, विशाल पाड़िया, शिव कुमार भावसिंहका, संजय सर्राफ, सज्जन कुमार पाड़िया, सुनील कुमार केडिया, सुनील कुमार पोद्दार, सुरेश कुमार चौधरी, सुरेश कुमार पोद्दार, शामिल है। मतदान शांतिपूर्ण हुआ। मतदान की प्रक्रिया एवं व्यवस्था की सभी ने सराहा। उक्त जानकारी अग्रवाल सभा, रांची के चुनाव निर्वाचन पदाधिकारी सुरेश चंद्र अग्रवाल ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी।
टीम एबीएन, रांची। आज दिनांक 28/07/24 को श्री जीण माता प्रचार समिति रांची की एक अहम बैठक हुई, जिसमें आदि शक्ति मां श्री जीण भवानी का सावन सिंधारा दिनांक 15/08/2024 को स्थानीय स्वर्ण भूमि बैंक्वेट हॉल में धूमधाम से मनाये जाने का निर्णय किया गया। इस अवसर पर पुरुलिया से आयी मशहूर भजन गायिका शीतल जी कटारुका अपने भजनों से माता के भक्तों को झुमाने आ रही हैं।
बैठक में अध्यक्ष ओम अग्रवाल, सचिव नारायण विजयवर्गीय, कोषाध्यक्ष बजरंग सोमानी, सहसचिव प्रदीप शर्मा बिनोद अग्रवाल संदीप विजयवर्गीय, संदीप अग्रवाल, शिव शर्मा, संगीता अग्रवाल, सुनीता मित्तल, शीतल अग्रवाल, कविता सोमानी थे।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse