झारखंड

View All
Published / 2026-02-24 23:00:29
सकारात्मक है झारखंड सरकार का बजट : अमित शर्मा

टीम एबीएन, रांची। झारखण्ड चैम्बर के कार्यकारिणी सदस्य अमित शर्मा ने कहा है कि झारखण्ड बजट 2026-27 का विश्लेषण करें तो 1.58 लाख करोड़ का प्रावधान और 14% विकास दर का लक्ष्य राज्य की आर्थिक दिशा को स्पष्ट करता है। 

इंफ्रास्ट्रक्चर, कृषि, कौशल विकास और निवेश पर जोर सराहनीय है। पूंजीगत व्यय में वृद्धि और स्थानीय निकायों को सशक्त करना सकारात्मक कदम हैं। 

हालांकि, उद्योग एवं व्यापार को और प्रोत्साहन देने के लिए अतिरिक्त नीतिगत समर्थन आवश्यक होगा, जिससे रोजगार और निवेश दोनों को गति मिल सके।

Published / 2026-02-24 18:52:12
केंद्र से नहीं मिल रहा भरपूर सहयोग : वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर

टीम एबीएन, रांची। विधानसभा में अपने बजट भाषण के दौरान वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने कहा कि केंद्र सरकार का आर्थिक सहयोग जरूरी है, लेकिन अभी तक हमें सही ढंग से सहयोग नहीं प्राप्त हुआ। 11 हजार करोड़ भी नहीं मिला। अनुदान की राशि भी काट दी जाती है। ऐसे में झारखंड के ऊपर वितीय बोझ बढ़ रहा है। 

उन्होंने कहा कि भले ही केंद्र सरकार झारखंड को सहयोग न करे, लेकिन हमारे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कोई कमी नहीं छोड़ी। विपक्ष कहता रहा कि सरकार का खजाना खाली है, लेकिन हमने किसी का वेतन नहीं रोका। हमने 13,000 करोड़ मईया सम्मान पर खर्च कर दिया। इसके बावजूद झारखंड के पास आज भी राशि मौजूद है। 

राज्य के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचेगा विकास 

उन्होंने कहा कि यह बजट राज्य सरकार की विकासोन्मुख सोच, सामाजिक न्याय के प्रति प्रतिबद्धता और अबुआ झारखंड के संकल्प को आगे बढ़ाने वाला दस्तावेज है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार का लक्ष्य राज्य के अंतिम व्यक्ति तक विकास की किरण पहुंचाना है। यह बजट गरीब, किसान, मजदूर, महिला, युवा, आदिवासी, दलित एवं वंचित वर्गों के सशक्तिकरण को समर्पित है। 

किसानों की आमदनी बढ़ाने का प्रावधान 

उन्होंने कहा कि राज्य की अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ आधार प्रदान करने के लिए पूंजीगत व्यय में वृद्धि का प्रावधान किया गया है। आधारभूत संरचना, सड़क, सिंचाई, बिजली और पेयजल योजनाओं पर विशेष ध्यान दिया गया है। कृषि क्षेत्र को सशक्त बनाने हेतु किसानों की आय बढ़ाने, सिंचाई सुविधाओं के विस्तार तथा कृषि आधारित उद्योगों को प्रोत्साहन देने का प्रावधान किया गया है। 

महिलाओं का सशक्तिकरण सरकार की प्राथमिकता 

उन्होंने कहा कि महिला सशक्तिकरण हमारी सरकार की प्राथमिकता है। मंईयां सम्मान योजना, स्वयं सहायता समूहों को बढ़ावा तथा पोषण कार्यक्रमों के विस्तार के लिए पर्याप्त राशि का प्रावधान किया गया है। युवाओं के लिए रोजगार सृजन, कौशल विकास कार्यक्रमों का विस्तार तथा स्वरोजगार योजनाओं को गति देने का निर्णय लिया गया है। 

स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में विकास 

स्वास्थ्य क्षेत्र में बुनियादी सुविधाओं के विस्तार, जिला अस्पतालों के उन्नयन, कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों की रोकथाम हेतु नयी योजनाओं का प्रस्ताव किया गया है। शिक्षा क्षेत्र में विद्यालयों की आधारभूत संरचना सुधार, डिजिटल शिक्षा को बढ़ावा तथा उच्च शिक्षा संस्थानों को सुदृढ़ करने का लक्ष्य रखा गया है। 

सड़कों और आवास योजनाओं पर सरकार का फोकस 

ग्रामीण विकास योजनाओं, सड़क निर्माण, आवास योजनाओं और पेयजल परियोजनाओं पर विशेष बल दिया गया है, ताकि ग्रामीण क्षेत्रों में जीवन स्तर में सुधार हो सके। वित्तीय अनुशासन बनाये रखते हुए राजकोषीय प्रबंधन को सुदृढ़ करने और संसाधनों के प्रभावी उपयोग का संकल्प इस बजट में व्यक्त किया गया है। हमारा उद्देश्य विकास और सामाजिक न्याय के बीच संतुलन स्थापित करना है।

Published / 2026-02-24 18:50:36
झारखंड : पर्यटन, कला संस्कृति, खेलकूद के लिए भी करोड़ों का बजट

टीम एबीएन, रांची। पर्यटन, कला संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग के लिए 361 करोड़ 67 लाख का प्रावधान है जबकि गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग के लिए 11,038 करोड़ 53 लाख रुपए, वित्तीय वर्ष 2022-23 में हमर अपन बजट, वित्तीय वर्ष 2023- 24 और 2024-25 में हमीन कर बजट, 2025-26 में अबुआ बजट और वित्तीय वर्ष 2026-27 में अबुआ दिशोम बजट रखा गया। 

पथ निर्माण विभाग के लिए 6601 करोड़ 28 लाख रुपये का प्रावधान 

अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति, अल्पसंख्यक एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग के लिए 3568.19 करोड़ का प्रावधान रखा गया है। पथ निर्माण विभाग के लिए 6601 करोड़ 28 लाख रुपए का प्रावधान है। 

राजस्व आय 66700 करोड़ रहने का अनुमान 

वित्तीय वर्ष 2026-27 में राजस्व आय 66700 करोड़ रहने का अनुमान। स्थापना एवं योजना व्यय का अनुपात 36:64 प्रस्तावित है। सिंकिंग फंड में इस वर्ष 654 करोड़ के दोबारा निवेश का प्रस्ताव है। वित्त वर्ष 2026-27 का बजट पिछले वित्तीय वर्ष की तुलना में 9% ज्यादा है। राजस्व व्यय के लिए 1 लाख 20 हजार 851.90 करोड़ का प्रस्ताव। 

झारखंड बालिका आवासीय विद्यालय का होगा निर्माण 

वित्त मंत्री ने वित्तीय वर्ष 2026-27 में धनबाद में दो, पलामू , लातेहार और गढ़वा में एक-एक यानी कुल पांच झारखंड बालिका आवासीय विद्यालय के निर्माण की घोषणा की है। साथ ही वित्तीय वर्ष 2026-27 में 100 नए उत्कृष्ट विद्यालय के संचालन का लक्ष्य रखा गया है।

Published / 2026-02-24 18:49:13
वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर भारी भरकम बजट में शिक्षा और स्वास्थ्य पर जोर

एक बार फिर वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने पेश किया भारी भरकम बजट: शिक्षा, स्वास्थ्य पर विशेष फोकस 

टीम एबीएन, रांची। झारखंड सरकार के द्वारा एक बार फिर भारी भरकम बजट पेश किया गया है। वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने सदन में आगामी वित्तीय वर्ष 2026-27 का बजट पेश करने के बाद ईटीवी भारत संवाददाता भुवन किशोर झा के साथ खास बातचीत में कहा कि इस बजट में सोशल सेक्टर, शिक्षा और स्वास्थ्य पर ज्यादा ध्यान दिया गया है। 

वित्त मंत्री ने कहा कि चालू वित्तीय वर्ष 2025-26 के तुलना में करीब 9% ज्यादा का प्रावधान करते हुए 1,58,560 करोड़ का रखा गया है। उन्होंने कहा कि वित्तीय वर्ष 2026-27 में राजस्व व्यय के लिए 1,20,851.90 करोड़ रुपये प्रस्तावित है, जो पिछले वर्ष से 9.2 प्रतिशत अधिक है। पूंजीगत व्यय अन्तर्गत गत वर्ष के बजट पर 8.5 प्रतिशत वृद्धि के साथ 37,708.10 करोड़ रुपये का प्रस्ताव बजट में है। 

वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने इस मौके पर कहा कि राज्य अपने आंतरिक श्रोत को बढ़ाकर अपने पैर पर खड़ा होना चाहती है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार राजनीति के तहत राज्य के अंशदान में लगातार कटौती कर रही है। इसके लिए हमें अपने आंतरिक श्रोत को मजबूत करना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि हमारा आमदनी कर राजस्व से 46,000 करोड़ रुपये तथा गैर कर राजस्व से 20,700 करोड़ रुपये केंद्रीय सहायता से 18,273.66 करोड़ रुपये तथा केंद्रीय करों में राज्य की हिस्सेदारी के रूप में 51,236.38 करोड़ रुपये, लोक ऋण से 22049.96 करोड़ रुपये एवं उधार तथा अग्रिम की वसूली से 300 करोड़ रुपये होने का अनुमान है। 

उन्होंने कहा कि वर्ष 2026-27 में राजकोषीय घाटा 13,595.96 करोड़ रुपये होने का अनुमान है, जो कि अनुमानित जीएसडीपी का 2.18 प्रतिशत है। वर्तमान मूल्य पर झारखंड का जीएसडीपी वित्तीय वर्ष 2024-25 में लगभग 5 लाख 16 हजार करोड़ रुपये रहा। उन्होंने कहा कि सरकार का प्रयास होगा कि अगले 5 वर्षों में इसे दोगुना किया जाए। इसके लिए हमें वर्तमान मूल्य पर करीब 14 प्रतिशत का विकास करना होगा। स्थिर मूल्य पर यह करीब 9 से 10 प्रतिशत की विकास दर होगी। 

वित्त मंत्री ने कहा कि 14.1 प्रतिशत की लक्षित विकास दर राज्य के मौजूदा संसाधनों का उपयोग करके, बाहरी कारकों, विशेष रूप से सूखे के प्रभाव को निष्प्रभावी करके और विकास को बढ़ावा देने वाले उपायों को लागू करके हासिल की जाएगी। इस क्रम में ग्रोथ इंजन कृषि, उद्योग, भौतिक संरचनाओं का विकास, वित्तीय सेक्टर का विकास स्वास्थ्य, शिक्षा, कौशल विकास तथा सामाजिक सुरक्षा पर विशेष बल दिया जायेगा। 

Published / 2026-02-24 18:46:06
झारखंड बजट 2026 उम्मीदों और चुनौतियों के बीच संतुलित प्रयास : संजय सर्राफ

टीम एबीएन, रांची। झारखंड सरकार द्वारा आज सदन में प्रस्तुत वार्षिक बजट 2026 को राज्य के समग्र विकास की दिशा में एक मिला-जुला लेकिन सकारात्मक प्रयास कहा जा सकता है। बजट में गरीबों के लिए अबुआ आवास योजना के विस्तार, 100 नये उत्कृष्ट विद्यालयों को सीएम स्कूल आफ एक्सीलेंस के रूप में संचालित करने, कृषि एवं ग्रामीण विकास को सशक्त बनाने तथा पर्यटन क्षेत्र को बढ़ावा देने जैसे महत्वपूर्ण प्रावधान किये गये हैं।

शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट विद्यालयों की स्थापना से गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का मार्ग प्रशस्त होगा, वहीं कृषि और ग्रामीण विकास पर विशेष ध्यान राज्य की अर्थव्यवस्था को मजबूती देगा। पर्यटन को प्रोत्साहन मिलने से रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे। साथ ही महिलाओं को रोजगार एवं स्वरोजगार से जोड़ने की पहल सामाजिक सशक्तिकरण की दिशा में सराहनीय कदम है। 

हालांकि, योजनाओं की घोषणा जितनी महत्वपूर्ण है, उससे कहीं अधिक आवश्यक उनका प्रभावी क्रियान्वयन है। पूर्व के अनुभव बताते हैं कि बजट प्रावधानों को धरातल पर उतारना सबसे बड़ी चुनौती होती है। 

यदि पारदर्शिता, समयबद्धता और जवाबदेही सुनिश्चित की जाए तो यह बजट राज्य के विकास को नई गति दे सकता है। उक्त जानकारी झारखंड पेरेंट्स एसोसिएशन सह झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन के प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी संजय सर्राफ ने दी।

Published / 2026-02-24 14:41:07
झारखण्ड सरकार के द्वारा पेश किया गया अबुआ दिशोम बजट 2026 में छात्र और युवा विरोधी : ओम वर्मा

  • झारखण्ड सरकार के द्वारा पेश किया गया अबुआ दिशोम बजट 2026 में छात्र और युवा विरोधी : ओम वर्मा

टीम एबीएन, रांची। आज दिनांक 24/2/2026  को अखिल झारखण्ड छात्र संघ (आजसू) के प्रदेश अध्यक्ष ओम वर्मा ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुवे कहा कि राज्य सरकार के द्वारा अबुआ दिशोम बजट वर्ष 2026 का बजट में छात्र एवं युवा वर्ग के लिए कुछ भी नही दिया गया है। एक विश्वविद्यालय देकर छात्र एवं युवाओं को ठगना का प्रयास है चूंकि वर्तमान में जितने भी विश्वविद्यालय है।

शिक्षकों को घोर अभाव है, मूलभूत सुविधाओं, क्वाल्टी एजुकेशन के नाम पर कुछ भी नहीं जो सरकार छात्र एवं युवा के नाम पर युवा पीढ़ी को बरगला कर इस सत्ता में आई है अब सरकार अपने सत्ता के नशे में चूर हो कर छात्र एवं युवा विरोधी कार्य कर रही है। शिक्षा में भी कुछ विशेष ध्यान नहीं दिया गया है न रोजगार न ही शिक्षा न ही अच्छा स्वास्थ्य व्यवथा के छेत्र में कोई भी काम कर रही है।

छात्र एवं युवा आज के दिन में  पढाई लिखाई छोड़ छात्रवृत्ति एवं रोजगार के लिए आंदोलन करने कर रहे हैं फिर भी सरकार अपनी गहरी निद्रा में सोई हुई है। इस बजट में अपने चुनावी वादा के 6 साल बीत जाने के बाद भी अपनी वादा के अनुरूप कोई भी वादा का पूरा होते नही दिख रही है। राज्य के छात्र एवं युवा में बड़ा आक्रोश देखने को मिल रहा है। 

इस बजट में बेरोजगारी दूर करने के लिए किसी भी प्रकार की योजना नही दिखाई पड़ती है न ही अपने वादा के अनुरूप सरकारी बहाली भी नही दे पा रही है। इस बजट में छात्र एवं युवा के लिए सात्वंना पुरस्कार के रूप में ठगा महसूस कर रहे हैं। उक्त जानकारी अखिल झारखण्ड छात्र संघ (आजसू) के प्रदेश अध्यक्ष ओम वर्मा ने दी।

Published / 2026-02-23 23:37:27
रांची से दिल्ली आ रही एयर एंबुलेंस क्रैश, विमान में सात लोग थे सवार

  • रांची से दिल्ली आ रही एयर एंबुलेंस क्रैश, विमान में सात लोग थे सवार

टीम एबीएन, रांची/ चतरा। रांची से दिल्ली जा रही एक एयर एम्बुलेंस सोमवार शाम चतरा जिले के सिमरिया में क्रैश हो गई। विमान का संपर्क टेकऑफ के कुछ देर बाद ATC से टूट गया था। एयरपोर्ट निदेशक ने हादसे की पुष्टि की है। फिलहाल स्थानीय प्रशासन और पुलिस की टीमें जंगलों में राहत कार्य में जुटी हैं।

रांची एयरपोर्ट के निदेशक ने पुष्टि की है कि एयर एम्बुलेंस चतरा जिले के सिमरिया थाना क्षेत्र के अंतर्गत करमाटांड़ गांव के पास स्थित घने जंगलों में क्रैश हो गई है।

विमान ने रांची एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए टेकऑफ किया था, लेकिन रास्ते में ही उसका संपर्क रडार से टूट गया। एयर एंबुलेंस फ्लाइट दोपहर 1:37 बजे रवाना हुई थी। फ्लाइट का दिल्ली पहुंचने का निर्धारित समय शाम 4:30 बजे बताया जा रहा था।

चतरा के एसपी सुमित अग्रवाल ने बताया कि ग्रामीणों से सूचना मिली है और पुलिस टीम मौके के लिए रवाना हो चुकी है। उन्होंने कहा कि घटनास्थल पर पहुंचने के बाद ही स्थिति की स्पष्ट जानकारी दी जा सकेगी। घटनास्थल घने जंगल से घिरा इलाका बताया जा रहा है, जहां पहुंचना चुनौतीपूर्ण है।

जानकारी के अनुसार, यह एक मेडिकल फ्लाइट थी जो एक गंभीर मरीज को लेकर दिल्ली जा रही थी। विमान में कुल 7 लोग सवार थे। इनमें 01 मरीज, 01 डॉक्टर और 01 पैरामेडिक, 02 अटेंडेंट (मरीज के परिजन), 01 मुख्य पायलट (PIC) और 01 को-पायलट शामिल था।

Published / 2026-02-23 23:03:42
रांची से मरीज समेत सात लोगों को दिल्ली ले जा रही एयर एंबुलेंस क्रैश

टीम एबीएन, रांची। रांची से मरीज समेत 7 लोगों को लेकर दिल्ली जा रही रेड बर्ड की एयर एंबुलेंस रडार से हुई गायब। रांची से शाम 7 बजे उड़ान भरते ही कुछ देर के बाद लापता हुआ विमान। 

रांची एयरपोर्ट पर सर्च अभियान शुरू किया गया।इस बीच ही चतरा के ख़ासियतु में एम्बुलेंस के क्रैश होने की खबर सामने आई है। हालांकि नुकसान की जानकारी अब तक सामने नहीं आई है।

Page 55 of 1611

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse