टीम एबीएन, रांची। झारखंड विधानसभा के मानसून सत्र के पांचवें और आखिरी दिन भाजपा के निलंबित विधायक सदन के बाहर बालू बेचकर अपना विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। इन विधायकों का कहना है कि जब-जब हेमंत सरकार आयी है। झारखंड में बालू की किल्लत हुई है और बालू की कीमत जो है आसमान छूती रही है।
भाजपा के निलंबित विधायकों ने राज्य में बालू की कालाबाजारी का आरोप लगाते हुए कहा कि मुफ्त बालू को लेकर सरकार द्वारा की गयी घोषणा बिल्कुल हवा हवाई है और इसका लाभ मिलना संभव नहीं है। विरोध प्रदर्शन के दौरान विधायक नीरा यादव ने जहां 100 रुपये प्रति किलो तराजू पर तौलकर बालू बेचना शुरू किया, तो वहीं दूसरी तरफ भाजपा विधायक शशि भूषण मेहता सिर पर बालू की टोकरी लेकर विधानसभा पहुंचे।
उन्होंने बालू का रेट 1000 रुपये किलो रखा था। विधायक नीरा यादव ने कहा कि उनका बालू स्वर्णरेखा नदी का बढ़िया बालू है। बावजूद इसके वह 100 किलो बेच रही हैं। दूसरी ओर भाजपा विधायक शशिभूषण मेहता ने कहा कि वह कोयल नदी का बालू लाकर यहां बेच रहे हैं। चूंकि रास्ते में बालू लाने के दौरान कई थानों को पैसा देना पड़ता है, इसलिए उनका बालू थोड़ा महंगा है।
भानु प्रताप शाही ने शशिभूषण मेहता से 1000 रुपये किलो बालू खरीद कर कहा कि राज्य में किसी भी गरीब या नन टैक्स पेयर को फ्री बालू नहीं मिल रहा है। बालू की कालाबाजारी से एक ओर जहां बालू के दाम आसमान छू रहे हैं तो दूसरी ओर सरकार चुनाव को सामने देख सिर्फ राज्यवासियों को धोखा देने के लिए लोकलुभावन घोषणा कर रही है। गौरतलब है कि हेमंत सोरेन सरकार की पिछली कैबिनेट में राज्य के गरीबों और नन टैक्स पेयर जनता को फ्री बालू देने के प्रस्ताव शामिल हैं।
टीम एबीएन, रांची। झारखंड में बीते कुछ दिनों से भारी बारिश देखी जा रही है। इसी बारिश ने राहत के साथ-साथ कई लोगों की जान भी ले ली है। दरअसल, राज्य में 3 दिन में बारिश के दौरान हुई आकाशीय बिजली गिरने से 21 लोगों की मौत हो गयी है। बताया जा रहा है कि पिछले 2 दिनों में आकाशीय बिजली की चपेट में आकर 18 लोगों की मौत हो चुकी है।
वहीं, बीते गुरुवार को 3 और लोगों की मौत हो गयी। जानकारी के मुताबिक हजारीबाग के उलांज गांव में पिता-पुत्र धनरोपनी कर रहे थे। इस दौरान आकाशीय बिजली गिर गयी, जिसमें 29 वर्षीय रियाजुल अंसारी की मौत हो गई जबकि पिता हनीफ मियां गंभीर रूप से झुलस गये। इसी दिन चतरा के 28 वर्षीय बोगासाड़म गांव में मवेशी चराने गये कामदेव प्रसाद की भी ठनके की चपेट में आकर मौत हो गई जबकि उसका दोस्त पुनीत झुलस गया।
वहीं, कोडरमा में 2 अलग-अलग जगह आाकशीय बिजली गिरी, जिसमें 1 महिला की मौत हो गयी। उधर, घायलों की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया, जहां चिकित्सक उनका इलाज कर रहे हैं। मौसम विभाग ने आज प्रदेश के 14 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। अगले 4 दिनों तक राज्य के अधिकांश हिस्सों में झमाझम वर्षा की संभावना है।
लगातार हो रही बारिश से जलजमाव की स्थिति उत्पन्न हो गयी है। मौसम विभाग ने 4 अगस्त तक पूर्वी सिंहभूम, पश्चिम सिंहभूम और सरायकेला खरसावां जिलों में गरज-चमक के साथ भारी वर्षा की चेतावनी जारी की है। 3-4 अगस्त को राज्य के कई हिस्सों में वज्रपात और भारी वर्षा होने की संभावना भी व्यक्त की गयी है।
टीम एबीएन, रांची। आज दिनांक 2/8/2024 को अखिल झारखंड छात्र संघ (आजसू) का एक प्रतिनिधि मंडल रांची विश्वविद्यालय के विभिन्न कॉलेजों एवं विश्वविद्यालय के विभागों में भ्रमण किया और पाया कि रांची विश्वविद्यालय के कॉमर्स विभाग, एसएस मेमोरियल कॉलेज में बारिश के कारण पूरी तरह क्लास रूम, कार्यालय सहित पूरा कॉलेज और विभाग पानी से डूबा हुआ है।
जिससे छात्र-छात्राओं के सभी कागजात, कॉलेज एवं विभाग के सभी जरूरी दस्तावेज पानी में डूबने और छात्र-छात्राओं का भविष्य पानी में डूबता दिखाई पड़ रहा है। रांची विश्वविद्यालय प्रशासन गहरी नींद सो रहा है जबकि विश्वविद्यालय के कॉमर्स विभाग, एसएस मेमोरियल कॉलेज की जी-4 की नयी बिल्डिंग बनने का फंड भी विश्वविद्यालय प्रशासन और कॉलेज प्रशासन के पास आ चुका है।
परंतु विश्वविद्यालय प्रशासन इस पर ध्यान न देते हुए पूरे विश्वविद्यालय प्रशासन प्रशासनिक भवन के रंगरोगन और सुंदरीकरण करने में लगा। आजसू विश्वविद्यालय प्रशासन की घोर निंदा करती है और राज्यपाल से आग्रह एवं रांची विश्वविद्यालय के कुलपति से मांग है कि अविलंब कॉमर्स विभाग और एसएस मेमोरियल कॉलेज (जी +5) को नयी बिल्डिंग बना कर दिया जाये और जिस जिस कॉलेज में भारी बारिश के कारण ऐसी स्थिति बनी हुई है। उसको जल्द ही समाधान निकालने पर पहल करें ताकि छात्रों का भविष्य अंधकार में न पड़कर एक स्वच्छ वातावरण में अपनी शिक्षा ग्रहण कर रांची विश्वविद्यालय का नाम रोशन करें।
इस भ्रमण कार्यक्रम में म्प्रदेश अध्यक्ष ओम वर्मा, रांची विश्वविद्यालय के संयोजक सौरभ शर्मा, अरविंद सेठ, हनी कुमारी, अमर गुप्ता, नीलेश कुमार, आशुतोष सिन्हा, आनंद यादव, राजेश सिंह, बबलू मंडल, जय कुमार, नीलाभ रत्न इत्यादि उपस्थित थे। उक्त जानकारी अखिल झारखंड छात्र संघ (आजसू) के प्रदेश अध्यक्ष ओम वर्मा ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी।
एबीएन न्यूज नेटवर्क, देवघर। पुलिस अधीक्षक देवघर अजीत पीटर डंगडुंग के निर्देशन में साइबर डीएसपी राजा मित्रा के नेतृत्व में साइबर पुलिस पथरोल थाना क्षेत्र से 02 साइबर अपराधी को गिरफ्तार किया गया है। इन साइबर अपराधियों की जांच में यह स्पष्ट हुआ है कि ये फर्जी बैंक अधिकारी/ कृषि पदाधिकारी /कस्टमर केयर पदाधिकारी/ फर्ज़ी क्रेडिट कार्ड पदाधिकारी/ एच पी गैस पदाधिकारी बनकर साइबर अपराध किया करते थे।
इस दौरान कुल 04 मोबाइल, 07 सीम सीज एवं 40,000 रुपये नगद बरामद किया गया है। इसमें प्रतिबिंब आधारित कुल 05 प्रतिबिंब सीम भी हैं। दिनांक 20/11/23 से प्रतिबिंब ऐप की शुरुआत के बाद अब तक देवघर जिले में पूरे राज्य में सबसे अधिक 515 साइबर अपराधी की गिरफ्तारी हुई है। इस दौरान 799 मोबाइल, 1177 सीम जब्त हुए हैं, जिसमे प्रतिबिंब ऐप आधारित 139 सीम जब्त किये गये हैं।
टीम एबीएन, रांची। भारी बारिश के कारण बरियातू रोड स्थित मेटास एडवेंटिस्ट कॉलेज की चहारदीवारी दो जगह गिर गयी। एक जगह लगभग 70 फीट और दूसरी जगह 30 फीट के आसपास बुरी तरह से टूट कर गिर गयी।
हालांकि इसमें किसी भी तरह के जान माल के नुकसान की खबर नहीं है। मुख्य पथ पर ऐसी घटना होने से मानो एक बड़ा हादसा टल गया।
टीम एबीएन, रांची। रांची के कांके रोड स्थित चांदनी चौक के पास अज्ञात अपराधियों ने राजेश मुंडा नाम के एक व्यक्ति को गोली मार दी है। गोली मारने के बाद अपराधी मौके से फरार हो गये। वहीं घायल राजेश मुंडा को में इलाज के लिए रांची के रिम्स अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार राजेश मुंडा चांदनी चौक के पास पड़ा था, तभी बाइक सवार दो अपराधियों ने उसे गोली मार दी। गोली उसके पैर में लगी है, जिससे वह जख्मी हो गया। गोलीबारी की वारदात के बाद पुलिस मामले की तफ्तीश में जुट गयी है।
टीम एबीएन, रांची। झारखंड में साइक्लोनिक सर्कुलेशन के कारण अगले तीन-चार दिनों तक राज्य के कई हिस्सों में भारी बारिश हो सकती है। मौसम केंद्र ने गुमला और सिमडेगा जिले में कुछ स्थानों पर गुरुवार को मूसलाधार बारिश का अनुमान जताया है।
मौसम विभाग ने भारी बारिश को लेकर आॅरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं, कोल्हान के जिलों में भी कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है। इसके लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। संताल परगना में भी कई स्थानों पर भारी बारिश का अनुमान है।
मौसम केंद्र ने पूवार्नुमान किया है कि राज्य के अन्य जिलों में मौसम सामान्य रहेगा। कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है। तीन जुलाई को खूंटी, गुमला, सिमेडगा, प सिंहभूम, गोड्डा, साहिबगंज, पाकुड़, दुमका में कई स्थानों पर भारी बारिश का अनुमान है। इसके बाद बारिश में कुछ कमी हो सकती है।
टीम एबीएन, रांची। महेशपुर विधायक स्टीफन मरांडी की पत्नी सुहासिनी बेसरा का बीते बुधवार को निधन हो गया। सुहासिनी बेसरा को श्रद्धांजलि देने सीएम हेमंत सोरेन आज यानी गुरुवार को दुमका पहुंचे। सीएम हेमंत सोरेन ने सुहासिनी बेसरा के पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
इस दौरान हेमंत सोरेन ने स्टीफन मरांडी और उनके अन्य परिजनों से मुलाकात की और इस दुख की घड़ी में उन्हें सांत्वना दी। इस मौके पर उनके साथ उनकी पत्नी कल्पना सोरेन और उनके छोटे भाई बसंत सोरेन भी मौजूद थे। पत्नी कल्पना सोरेन और बसंत सोरेन ने भी सुहासिनी बेसरा को श्रद्धांजलि दी।
इस दौरान मुख्यमंत्री हेमंत ने कहा कि स्टीफन मरांडी की पत्नी सुहासिनी बेसरा का एक अभिभावक के तौर पर हमेशा उन्हें आशीर्वाद मिलता रहा है। हमारे दिल में उनके लिए विशेष जगह थी। उन्होंने कहा कि मैं ईश्वर से कामना करता हूं कि आप इस पवित्र आत्मा को अपने पास स्थान दें।
बता दें कि राज्य के पूर्व उपमुख्यमंत्री सह महेशपुर से झामुमो विधायक प्रो स्टीफन मरांडी की पत्नी डॉ. सुभाषिनी बेसरा का बीते बुधवार को सुबह पश्चिम बंगाल के दुगार्पुर स्थित एक अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गयी। 76 वषीर्या डॉ सुभाषिनी बेसरा पिछले कई दिनों से बीमार चल रही थी। वे रांची विश्वविद्यालय की सेवानिवृत्त प्रोफेसर थी और इन दोनों सामाजिक कार्यों से जुड़ कर काम कर रही थी, उनकी एक पुत्री भी है।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse