झारखंड

View All
Published / 2024-08-24 21:07:05
चम्पई से कोई नाराजगी नहीं, भाजपा वाले बेवजह दे रहे तूल : हेमन्त सोरेन

  • चंपई सोरेन से कोई नाराजगी नहीं, CM हेमंत ने कहा- BJP के लोग ऐसे मामलों को हवा दे रहे हैं

टीम एबीएन, रांची। झारखंड के शिक्षा मंत्री चंपई सोरेन से उनकी कोई नाराजगी नहीं है। वर्षों पुराने रिश्तों में कटुता की कोई जगह नहीं होती है। ये बातें सीएम हेमंत सोरेन ने जमशेदपुर कही। दरअसल, सीएम हेमंत सोरेन पूर्व सांसद सुमन महतो की बेटी को श्रद्धांजलि देने जमशेदपुर पहुंचे थे। यहां सीएम हेमंत सोनारी स्थित आवास पहुंच मुख्यमंत्री सुमन महतो के परिवार से मिले।

इसके बाद सीएम हेमंत सोरेन परिसदन पहुंचे। पत्रकारों से बातचीत में सीएम हेमंत सोरेन ने कहा कि वह फिलहाल शोक में आये हैं और किसी राजनीतिक सवाल का जवाब देना मुनासिब नहीं। मंत्री चंपई सोरेन के बगावत पर पूछे गये सवाल को सीएम हेमंत टालते दिखे, लेकिन बाद में उन्होंने कहा कि चंपई सोरेन से उनकी कोई नाराजगी नहीं है।

उनकी नाराजगी से जुड़ा कोई मामला भी उनके (सीएम) संज्ञान में नहीं आया है। उन्होंने कहा कि झामुमो एक परिवार की तरह है और जिला, प्रखंड या फिर पंचायत स्तर के कार्यकर्ता इस परिवार का सदस्य है। हम सभी सदस्यों व उनके परिजनों के बीच विपरीत परिस्थिति में खड़े रहते हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि ऐसे सवाल जहां से आ रहे हैं। इसका जवाब वे ही बेहतर दे सकते हैं। पार्टी एकजुट है। भाजपा वाले ऐसे मामलों को हवा दे रहे हैं। जिस तरह लोकसभा चुनाव में भाजपा को मुंह की खानी पड़ी उसी तरह आगामी विधानसभा में भी उन्हें करारी हार का सामना करना पड़ेगा। भाजपा के रांची आक्रोश मार्च के संबंध में मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा वाले उल्टा चोर कोतवाल को डांटे कहावत को चरितार्थ कर रहे हैं। जनता का आक्रोश भाजपा के प्रति बढ़ता जा रहा है जिसे वे दूसरा रूप देने की कोशिश कर रहे हैं।

वहीं, इस दौरान मुख्यमंत्री के साथ उनकी पत्नी सह गांडेय से विधायक कल्पना सोरेन भी आयी थीं। वहीं, रांची में आयोजित भाजपा की आक्रोश रैली पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि जिनके खिलाफ पूरा देश खड़ा है, वहीं आज आक्रोश रैली निकाल रहे हैं। यह भाजपा का एजेंडा रहा है।

Published / 2024-08-24 20:28:47
अजय कच्छप ने किया उपविजेता टीम के खिलाड़ियों को सम्मानित

  • राष्ट्रीय जूनियर बालिका फुटबॉल चैंपियनशिप-2024 उपविजेता झारखंड़ टीम के खिलाड़ियों को किया सम्मानित

टीम एबीएन, रांची। झारखण्ड़ (राँची) ऑल इंडिया फुटबॉल फैडरेशन के तत्वधान में आंध्र प्रदेश के अनंतपुर में खेले जा रहे जूनियर नेशनल बालिका फुटबॉल चैंपियनशिप-2024 में झारखंड टीम उपविजेता रहा आज झारखंड की राजधानी राँची में उपविजेता झारखंड टीम के सभी खिलाड़ियों को भारत आदिवासी पार्टी (BAP) झारखंड़ प्रदेश के कार्यकारी अध्यक्ष अजय कच्छप जी व स्थानीय सामाजिक संगठन के संयुक्त नेतृत्व में ऑल इंडिया जूनियर नेशनल बालिका फुटबॉल चैंपियनशिप-2024 के लिए झारखंड टीम से चुने गये खिलाडी (राँची जिला गुमला, हजारीबाग, धनबाद के सभी खिलाड़ियों को जोरदार स्वागत व सम्मानित किये गये।

कार्यक्रम में मुख्य रुप से उपस्थित भारत आदिवासी पार्टी (BAP) झारखण्ड़ प्रदेश के कार्यकारी अध्यक्ष-श्री अजय कच्छप ने सभी खिलाडियों का स्वागत व सम्मानित करते हुए सभी खिलाडियों को बधाई देते हुए अपने संबोधन में कहा कि सभी खिलाडी़ राजधानी राँची से सुदूर गाँव/टोली/प्रखंड/जिला  की छात्रा है जो नेशनल फुटबॉल टीम मे शामिल थी। सभी नौजवान युवा लडका/लडकी को इन खिलाड़ियों को देखकर बहुत कुछ सिखने की जरूरत है। 

ये सभी बालिका खिलाड़ियों के घर का स्थिति काफी दयनीय है इसके बावजूद अपने मेहनत के बल पर अनुशासन से खेल कूद कर अपने आप को झारखंड टीम के (U-17) जूनियर नेशनल बालिका चैंपियनशिप के दावेदारी प्रस्तुत कर ना केवल झारखंड़ टीम में चयन हुआ बल्की राष्ट्रीय चैंपियनशिप टुर्नामेंट में झारखंड़ टीम को उपविजेता बनाने में सभी खिलाडियों ने अहम योगदान भी दिया।

जिससे झारखंड़ टीम व झारखंड़ के खिलाडियों का पहचान राष्ट्रीय स्तर में बना कर झारखंड़ के नाम का झंडा गाड राष्ट्रीय चयनकर्ताओं को झारखंड़ के खिलाडियों के प्रति नजर रखने के लिए मजबूर कर झारखंड़ का नाम रोशन करने वाले सभी अंडर-17 जूनियर नेशनल बालिका फुटबाॅल चैंपियनशिप-2024 में झारखण्ड राज्य को उपविजेता बनाने वाले सभी खिलाडियों को हृदय से आभार प्रकट करते हुए सभी खिलाडियों को हार्दिक बधाई व ढेर सारी शुभकामनाएँ देते हुए सभी बालिका खिलाडियों को हर संभव मदद करने की बात कहा।

इसके बाद सम्मानित कार्यक्रम में स्थानीय जनप्तिनिधि सह मुखिया-श्रीमति रेणु बाला मिंज ने बताया कि सभी खिलाडियों कों हटिया रेलवे स्टेशन से स्वागत करते हुए धरती आबा भगवान बिरसा चौक में भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा में माल्यार्पण करते हुए सभी खिलाड़ियों को पुष्प का मिला फहनाकर व फुलों का बुके प्रदान कर सम्मानित किये गये। गांव में उनके परिवार तथा ग्रामीणों के द्वारा बड़ी उत्साह के साथ पारम्परिक ढोल नगाड़ों से इनका स्वगत किया गया इससे सभी खिलाडियों का मनोबल और भी ज्यादा बढ गया और सभी खिलाडियों ने एक स्वर में कहा कि अगर हमें दुबारा मौका मिला तो टीम को निश्चित ही विजेता ट्राफी दिलाने का प्रयास करेंगे।

इस कार्यक्रम में मुख्य रुप से उपस्थित भारत आदिवासी पार्टी (BAP) झारखंड़ प्रदेश-कार्यकारी अध्यक्ष-अजय कच्छंप, आदिवासी सेना-केन्द्रीय उपाध्यक्ष-चिलगू उराँव, आदिवासी लहरा समाज नगडी प्रखंड़ कार्यकारी अध्यक्ष-सुमन लोहरा, ऐतिहासिक 22 पडहा समिति चेटे-सचिव-सुनिल मुण्डा, पूर्व सैनिक सह आदिवासी सेना संगठन सचिव-विश्वा तिर्की, स्थानीय मुखिया-रेणुवाला मिंज, पचायत समिति-दुर्गी पूर्ति, वार्ड सदस्य-शैलेन्द्र मुण्डा, वार्ड सदस्य-शनि उराँव वार्ड सदस्य प्रतिनिधि-हकमूल अंसारी, रोशन तिर्की, संदीप उराँव, सत्यम कच्छप, समाजसेवी-दिलीप साहु, रजनिश सिंह, अजीत उराँव, राजेन्द्र कच्छप, घसीया उराँव व अन्य शामिल हुए।

Published / 2024-08-24 20:18:27
अब एक सितंबर से होगी न्याय अधिकार सह झारखंड नवनिर्माण यात्रा

टीम एबीएन, रांची। 25 अगस्त से शुरूआत होने वाला न्याय अधिकार सह झारखंड नवनिर्माण यात्रा 1 सितंबर से होगी। यात्रा धरती आबा बिरसा मुंडा जन्मस्थल उलिहातू से  शहीद रघुनाथ महतो शहादत स्थल लोटा सिल्ली तक पहुंचकर विभिन्न क्षेत्रों तक जायेगी। 

18/08/2024 को आयोजित राज्य स्तरीय संगोष्ठी में सर्वसम्मति से लिया गया सामूहिक निर्णय दिनांक 25/08/2024 से शुरू होने वाला न्याय अधिकार सह झारखंड नवनिर्माण यात्रा को  बदलाव करते हुए 01/09/2024 (रविवार) से प्रारंभ करने का सामूहिक निर्णय लिया गया। जो की भगवान बिरसा मुंडा जन्म स्थली उलीहातु से प्रारंभ होकर शहिद रघुनाथ महतो स्थल लोटा, सिल्ली तक पहुंचेगी उसके विभिन्न क्षेत्रों के लिए अनिश्चितकाल के लिए जारी रहेगा।

यह यात्रा खतियान आधारित स्थानीय नीति, क्षेत्रीय और जनजातीय भाषा से सुसज्जित  नियोजन नीति लागू कर झारखंडीयों को सरकारी गैर सरकारी नौकरी में प्राथमिकता, अनुबंधकर्मियों का स्थायीकरण, जल - जंगल - जमीन, भाषा - संस्कृति - रीति - रिवाज - परंपरा  का संरक्षण हेतु झारखण्डी भाषा खतियान संघर्ष समिति छात्र विंग झारखंड स्टेट स्टूडेंट्स यूनियन द्वारा किया गया आंदोलन मुख्य मंत्री आवास घेराव, विधान सभा घेराव, 24 जिला धरना प्रदर्शन, सम्पूर्ण झारखण्ड बंदी, एक्स ट्विटर अभियान, विधायक / सांसद समर्थन प्राप्त अभियान, हाट बाजार में ढोल नगाड़ा बजाकर सकुआ पत्ता घुमाने का अभियान के अलावा अन्य आंदोलन ऐतिहासिक सफल बनाने के बावजूद एक भी प्रमुख मांग पूरा नहीं होने के कारण 18/08/2024 को राज्य के समस्त आंदोलनकारी नेतृत्वकर्ता ने सर्वसम्मति से आंदोलन को अंजाम तक पहुंचाने के लिए आंदोलन का नया स्वरूप यात्रा करने का निर्णय लिया गया है। 1 सितंबर से शुरुआत होने वाला यात्रा में संपूर्ण झारखंड के आंदोलनकारी नेतृत्वकर्ता शामिल होंगे, उस दिन बिरसा मुंडा, शहीद रघुनाथ महतो के आंदोलन का झांकी रूप प्रस्तुत किया जायेगा।

Published / 2024-08-24 20:13:30
सरायकेला : झारखंड टाइगर चम्पाई सोरेन के समर्थन में सड़कों पर उतरे हजारों लोग

  • सरायकेला की जनता ने किया पूर्व सीएम चम्पाई सोरेन के हर फैसले में साथ देने का वादा

एबीएन न्यूज नेटवर्क, सरायकेला। झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन के स्वागत में आज पूरा सरायकेला सड़कों पर दिखा। जिला मुख्यालय पहुँचने पर गाजे-बाजे और पटाखों के धूम-धड़ाके के साथ सरायकेला की जनता ने टाइगर के हर फैसले के साथ खड़े रहने की बात कही।

सरायकेला से कई किलोमीटर पहले बाईक रैली तथा वहाँ पहुँचने के बाद काफी दूर तक पदयात्रा कर पूर्व सीएम चम्पाई सोरेन ने अपने भविष्य के बारे में लोगों का मन टटोलना चाहा, तो जनता ने एकमत हाथ उठा कर, उनके हर फ़ैसले में साथ खड़े होने पर सहमति जतायी।

सरायकेला टाउन हॉल में अपने समर्थन में लग रहे गगनभेदी नारों के बीच चम्पाई सोरेन ने मंच पर जाकर अपने पुराने दिनों को याद किया। उन्होंने बताया कि किस प्रकार, अपने शुरुआती दिनों में उन्होंने टाटा स्टील तथा यूसीआईएल जैसी कंपनियों के ख़िलाफ आंदोलन कर के, उन्हें हजारों लोगों को नौकरी देने के लिए बाध्य किया।

झारखंड आंदोलन के समय जंगलों एवं पहाड़ों की खाक छानने के घटनाक्रम को याद करते हुए वे भावुक हो गये। उपस्थित जन-समुह को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि आंदोलन के दौर में वे अपने बच्चों पर भी ध्यान नहीं दे पाते थे, और उनके लालन-पालन का पूरा जिम्मा उनकी धर्मपत्नी ने निभाया।

उन्होंने कहा कि शुरू से लेकर आज तक राज्य के आदिवासियों, मूलवासियों, दलितों, पिछड़ों, किसानों, गरीबों एवं मजदूरों के अधिकारों के लिए संघर्ष करता रहा हूँ और जीवन के इस नये अध्याय में भी यह संघर्ष जारी रहेगा।

अपने भविष्य की योजनाओं के बारे में उन्होंने बताया कि फिलहाल नया संगठन बनाने अथवा किसी साथी से हाथ मिलाने पर कोई फैसला नहीं लिया गया है। जनता से राय लेने के बाद, एक हफ्ते में, इस दिशा में निर्णय लिया जायेगा। उन्होंने कहा कि हमने शुरू से जन-सरोकार की राजनीति की है और भविष्य के हर फ़ैसले में भी, जनता के हितों को प्राथमिकता मिलेगी।

उन्होंने कहा कि हमने पहले दिन ही स्पष्ट किया है कि जो घर (झामुमो) हमने बनाया है, उसे नुकसान पहुँचाने या वहाँ से किसी व्यक्ति को तोड़ने का हमारा कोई इरादा नहीं है। लेकिन आत्मसम्मान से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। हमारे साथ झारखंड की जनता है, और जनता के सुझावों के आधार पर भविष्य की योजनाओं की रूपरेखा तय की जायेगी।

ज्ञात हो कि पिछले हफ़्ते सोशल मीडिया पर एक पत्र जारी के करने के बाद, उनके राजनीतिक भविष्य को लेकर कई कयास जताये जा रहे हैं। इसके बाद से, वे लगातार कोल्हान के विभिन्न क्षेत्रों में, लोगों से मिल कर रायशुमारी कर रहे हैं।

Published / 2024-08-23 21:04:52
रांची : आज युवा आक्रोश पर दिखी हिम्मत की बौछार

  • भाजपा की युवा आक्रोश रैली पर दागे आंसू गैस के गोले, हुई पानी की बौछार, कई घायल

टीम एबीएन, रांची। झारखंड सरकार के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की युवा इकाई भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) की ओर से राजधानी रांची के मोरहाबादी में आयोजित युवा आक्रोश रैली पर पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागे। रैली में शामिल भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं पर पानी की बौछार भी की। 

आंसू गैस के गोले और पानी की बौछार के बाद पूरी भीड़ तितर-बितर हो गयी। कई लोग घायल हुए हैं। इन्हें अस्पताल ले जाने के लिए एंबुलेंस मंगाया गया है। हेमंत सोरेन सरकार के खिलाफ भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने मोरहाबादी मैदान में दिया धरना और नारेबाजी की। 

झारखंड प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी, प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश समेत तमाम वरिष्ठ भाजपा नेता मैदान में ही धरना पर बैठ गएये। भाजपा कार्यकर्ताओं ने हेमंत सोरेन सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। भाजपा कार्यकर्ताओं ने हेमंत तेरी तानाशाही नहीं चलेगी नहीं चलेगी के नारे भी लगाये।

भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने जबरन सीएम आवास की ओर बढ़ने की कोशिश की, तो उन्हें रोकने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागने शुरू कर दिये। साथ में पानी की बौछार भी शुरू कर दी। आंसू गैस और पानी की बौछार से पूरी भीड़ तितर-बितर हो गयी। पुलिस के जवान लगातार आंसू गैस के गोले दाग रहे थे। 

भाजपा ने ऑक्सीजन पार्क और शिबू सोरेन के आवास के पास से सीएम आवास जाने की कोशिश की। लेकिन, पुलिस ने दोनों जगह सख्त घेराबंदी कर रखी थी। दोनों जगहों पर बैरिकेडिंग की गयी थी। उसके ऊपर कंटीले तार लगा दिये थे, ताकि आसानी से बैरिकेडिंग को कोई पार न कर सके। पुलिस ने उन्हें चारों ओर से घेरकर उन पर पानी की बौछार शुरू कर दी। लगातार आंसू गैस के गोले भी दागे। भाजपा नेताओं को मैदान में ही कैद कर दिया गया।

Published / 2024-08-23 20:47:24
लोहरदगा : झारखंड ओपन एक्वेटिक स्पोर्ट्स मीट 24 को

  • रांची, जमशेदपुर, धनबाद, बोकारो, रामगढ़ समेत कई जिलों के प्रतिभागी होंगे शामिल
  • पहली बार जलीय खेल में सिंक्रोनाइज्ड डांस कभी होगा आयोजन
  • बोट व ट्यूब रेस और वाटर पोलो आकर्षण का केंद्र होगा

टीम एबीएन, लोहरदगा। लोहरदगा बड़ा तालाब में 24 अगस्त को झारखंड स्टेट ओपन एक्वेटिक स्पोर्ट्स मीट लोहरदगा- 2024 का भव्य आयोजन किया जायेगा। इसकी तमाम तैयारी पूरी कर ली गई है। जलीय खेल में भाग लेने के लिए रांची, जमशेदपुर, धनबाद, बोकारो, रामगढ़, हजारीबाग, लातेहार समेत मेजबान लोहरदगा जिला की टीम भाग लेंगी।

लोहरदगा में आयोजित होने राज्य स्तरीय तैराकी प्रतियोगिता में वाटर कल्चर प्रोग्राम सेंक्रोनाइज्ड नृत्य का आयोजन किया जाएगा। इसमें जमशेदपुर और रांची की स्विमर बालाएं शामिल होंगी। यह जानकारी लोहरदगा जिला स्विमिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष पूर्व सांसद धीरज प्रसाद साहू और सचिव दीपक कुमार मुखर्जी ने दी। 

उन्होंने बताया कि इस तैराकी मीट के मुख्य प्रायोजक एफडी इंटरप्राइजेज, लोहरदगा के निदेशक सह- एसोसिएशन के वरीय उपाध्यक्ष अब्दुल जब्बार ने है। प्रतियोगिता में राज्य के वरिष्ठ मंत्री डॉ रामेश्वर उरांव और इरफान अंसारी के अलावा लोहरदगा के डीसी डॉ बाघमारे कृष्ण प्रसाद, एसपी हारिश बिन जमां समेत गई अतिथि शामिल होंगे।

सचिव और प्रायोजक ने बताया कि प्रतियोगिता में बोट व ट्यूब रेस के अलावा बालक- बालिका वर्ग के लिए वाटर पोलो, ओपन टू ऑल बालक बालिका 300 मी फ्री स्टाइल रेस, 50 गुना 4 मी आईएम स्ट्रोक, 100 मी बैक स्ट्रोक, 100 मीटर बटर फ्लाई, 100 मीटर ब्रेस्ट स्ट्रोक आकर्षण का केंद्र होगा।

उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता  के मुख्य संरक्षक डॉ रामेश्वर उरांव, मुख्य अतिथि झारखंड मंत्री इरफान अंसारी उद्धघाटन कर्ता के राज्यसभा पूर्व सांसद धीरज प्रसाद साहू होंगे। वह एसोसिएशन के अध्यक्ष भी हैं। इसके अलावा लोहरदगा के उपायुक्त डॉ वाघमारे कृष्ण प्रसाद, पुलिस कप्तान हारिश बिन जमां विशिष्ट अतिथि होंगे। अतिथि के रूप में लोहरदगा के डीडीसी दिलीप प्रताप सिंह शेखावत, सिविल एसडीओ अमित कुमार, नगर परिषद प्रशासक मुक्ति किड़ो और झारखंड स्विमिंग एसोसिएशन के अधिकारी अतिथि होंगे।

लोहरदगा जिला स्विमिंग एसोसिएशन के तत्वावधान में 24 अगस्त को सुबह 10:30 बजे से बड़ा तालाब में झारखंड स्टेट ओपन एक्वेटिक मीट (जलीय खेलों) का आयोजन किया गया है। खास बात यह है कि इस जल ये खेल में पर्यटन विभाग के लाइफगार्ड और झारखंड स्विमिंग एसोसिएशन के कई ऑफिसल्स, राज्य टीम के मुख्य कोच उमेश पासवान समेत झारखंड राज्य के कई नेशनल स्विमर बालक- बालिकाएं शामिल हो रहे हैं।

Published / 2024-08-23 20:10:36
विस चुनाव 2024 : जिला निर्वाचन पदाधिकारियों का दो दिवसीय प्रशिक्षण शुरू

  • कार्यक्रम में मौजूद पश्चिम बंगाल के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने भी पदाधिकारियों के साथ साझा किये चुनावी अनुभव

टीम एबीएन, रांची। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय के तत्वावधान में पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत आगामी विधानसभा चुनाव 2024 के निमित्त सभी जिला निर्वाचन पदाधिकारियों का मोहराबादी स्थित सिविल सेवा अधिकारी संस्थान में दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुक्रवार को शुरू हुआ। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम हेतु भारत निर्वाचन आयोग की ओर से प्रशिक्षक (रिसोर्स पर्सन) के रूप में नामित पश्चिम बंगाल के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी आरिज आफताब भी पहुंचे हुए थे। 

उन्होंने झारखंड के पदाधिकारियों को चुनाव से जुड़े विभिन्न विषयों पर व्यावहारिक अनुभवों से अवगत कराया। इस दौरान उनके द्वारा विधि व्यवस्था को लेकर ध्यान में रखने वाली महत्वपूर्ण बातों का बिंदुवार प्रशिक्षण दिया गया। उन्होंने निर्वाचन के दौरान बुनियादी चुनाव प्रबंधन प्रणाली के बारे में भी विस्तृत रूप से जानकारी दी।

दो प्रशिक्षण कार्यक्रम के पहले दिन के सत्र को संबोधित करते हुए मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रवि कुमार ने कहा कि इस फेस टू फेस प्रशिक्षण के दौरान जिला निर्वाचन पदाधिकारियों के चुनाव संबंधी ज्ञान के संवर्धन तथा उनकी विभिन्न शंकाओं के समाधान का प्रयास किया जायेगा। 

उन्होंने चुनाव के क्रम में सम्भावित कुछ आम गलतियों (कॉमन एरर्स) पर विस्तृत प्रकाश डालते हुए निदेशित किया कि इन सब अप्रत्याशित गलतियों से बचने के लिए सभी को पहले से ही सजग रहना होगा ताकि निर्वाचन जैसे अति महत्वपूर्ण कार्य को जीरो एरर के साथ शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष रूप से सम्पन्न कराया जा सके। इसके उपरांत विभिन्न निर्वाचन विषयों पर वस्तुनिष्ठ जानकारी हेतु लाईव डेमोंस्ट्रेशन के माध्यम से सभी पदाधिकारियों को उन्होंने प्रशिक्षण दिया।

प्रशिक्षण कार्यक्रम में पदाधिकारियों को ट्रेनिंग एप्लीकेशंस, आदर्श आचार संहिता एवं अन्य विषयों पर भी सारगर्भित जानकारी दी गयी।  
दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में सभी जिलों के जिला निर्वाचन पदाधिकारियों के अलावा दोनों अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, संयुक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी सहित मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय के सभी संबंधित पदाधिकारीगण उपस्थित रहे।

Published / 2024-08-23 19:47:09
विद्यार्थियों ने किया जैक कार्यालय का घेराव

  • सिलेबस व कट ऑफ मार्क्स में संशोधन अनिवार्य : देवेंद्रनाथ महतो

टीम एबीएन, रांची। झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा-2024 को लेकर राज्य में एक बार फिर विवाद उत्पन्न हो गया है। बोर्ड द्वारा जारी किए गए विस्तृत सिलेबस एवं कट ऑफ मार्क्स से छात्रों में भारी नाराजगी है। 

झारखंड स्टेट स्टूडेंट्स यूनियन ने इस पर विरोध जतायी। आज शुक्रवार को हजारों छात्र-छात्राओं ने झारखंड अधिविध परिषद रांची यानी जेक कार्यालय रांची का घेराव किया एवं जमकर विरोध किया। घंटों तक बोर्ड के मुख्य द्वार को बाधित रखा। 

विरोध के दौरान छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो ने कहा की बोर्ड के द्वारा मनमानी तरीके से बृहद सिलेबस एवं हायर कट ऑफ मार्क्स का बाध्यता तय कर दिया गया है। जो कि गलत है। बोर्ड को इसे संशोधन करते हुए NCTE के गाइडलाइन या पूर्ववर्ती 2016 के अनुरूप निर्धारित होनी चाहिए।

जैक सचिव एवं छात्र मंडली की लंबी वार्ता के उपरांत आंदोलन हटा। आज की इस घेराव में छात्र नेता देवेंद्रनाथ महतो, अजय महतो, अंतोष कुमार, रामप्रसाद आदि छात्र रहे। बताते चले कि आवेदन करने की तिथि को बढ़ाकर 26 अगस्त तक कर दिया गया है।

Page 538 of 1698

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse