झारखंड

View All
Published / 2024-09-02 18:52:06
डीएवी नंदराज स्कूल में हुई पांचवां रांची डिस्ट्रिक योगासना चैंपियनशिप 2024 प्रतियोगिता

टीम एबीएन, रांची। 07-08  सितंबर 2024 को रांची के डीएवी नंदराज स्कूल में (रांची जिला योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन) के तत्वावधान में 2 दिवसीय प्रतियोगिता  का आयोजन किया गया है, जिसमें रांची के विभिन्न स्कूल, कॉलेज, योग संस्थाओं से प्रतिभागी शामिल होंगे। 

इस चैंपियनशिप में विजेता प्रतिभागी को आगे राज्य स्तरीय तथा राष्ट्र स्तरीय लेवल पर जाने का मौका मिलेगा। साथ ही आने वाली खेलो इंडिया गेम्स, नेशनल गेम्स आदि में भी भाग ले सकेंगे। खिलाड़ी जो नेशनल गेम्स और खेलो इंडिया गेम्स से मेडल लेकर आने पर उन्हें राज्य सरकार से कैश अवार्ड भी दिया जाता है। 

योगासन खिलाड़ियों के लिए फेडरेशन द्वारा पूर्व में जारी सिलेबस के माध्यम से चार इवेंट होंगे, जिसमें ट्रेडिशनल योगासन, आर्टिस्टिक सिंगल, आर्टिस्टिक पेयर, रिदमिक पेयर शामिल है। आयु वर्ग (0-10) साल, (सब जूनियर 10 साल से लेकर 14 साल तक), (जूनियर 14 साल से 18 साल तक), (सीनियर 18 साल से 28 साल तक), (सीनियर ए 28 साल से 35 साल तक), (सीनियर बी 35 साल से 45 साल तक), (सीनियर सी 45 साल से 55 साल तक) होंगे। 

प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए प्रतिभागियों को आनलाइन आवेदन करना होगा और आयु वर्ग के अनुसार विभिन्न प्रतियोगिता में भाग लेंगे। रजिस्ट्रेशन फॉर्म के लिए 7061075118, 821007686, 6200233483, 7484914066 में संपर्क कर सकते हैं। सहजतापूर्वक कार्यान्वित करने के लिए  सदस्यों की एक टीम तैयार की गयी है, जिसमें कंपीटीशन मैनेजर विकास कुमार गोप, कंपीटीशन डायरेक्टर  चैताली मुखर्जी रहेंगे।

प्रतियोगिता आयोजन के लिए योगासन झारखंड के राज्य अध्यक्ष संजय सिंह, राज्य सचिव विपिन पांडे, रांची जिला सचिव संतोषी कुमारी, डॉ एसके घोषाल, शंकर राणा, आर्य प्रहलाद भगत, प्रशांत सिंह, राहुल रंजन, ऋषि रंजन, सोनाली, आम्या अंशु, मधु, अंजना, कोमल, प्रगति, पवन, विजय, रितिका, ममता आदि सभी लोग मौजूद रहेंगे।

Published / 2024-09-02 18:48:22
चौपाल ने अपने सदस्य के वैवाहिक जीवन के स्वर्णिम वर्ष में प्रवेश करने का उत्सव मनाया

टीम एबीएन, रांची। श्री माहेश्वरी सभा, रांची द्वारा समाज के बुजुर्गों को समर्पित मंच चौपाल के तत्वाधान में अपने सदस्य श्री बसंत बियानी के वैवाहिक जीवन के स्वर्णिम वर्ष में प्रवेश करने पर मंगलमय उत्सव मनाया।  55 बुजुर्ग सदस्यों ने इसमें अपनी  सहभागिता निभाई।इनमें से 30 बुजुर्ग सदस्यों ने इस कार्यक्रम में अपनी धर्मपत्नी के साथ भाग लिया। 

पारंपरिक रीति से आयोजित इस कार्यक्रम का प्रारंभ सामूहिक महेश वंदना के साथ हुआ। इसके पश्चात वैदिक रीति के मंत्रोचार के साथ बियानी दंपत्ति श्रीमती किरण -श्री बसंत बियानी के वरमाला का कार्यक्रम संपन्न हुआ और देवताओं से इनके लिए आशीर्वाद मांगा गया। तत्पश्चात उपस्थित सभी सदस्यों ने बारी-बारी से पुष्प वर्षा के साथ दंपति को बधाई, आशीर्वाद एवं शुभकामनाएं दी।

कार्यक्रम की विशेषता यह रही के चौपाल के सदस्यों को निवेदन किया गया था कि कोई भी सदस्य व्यक्तिगत उपहार विशेष रूप से फूल या फूलों का गुलदस्ता नहीं लायेंगे। सभी सदस्यों ने इसका पूर्ण रूप से पालन किया। चौपाल परिवार की तरफ से सभी सदस्यों की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए दंपत्ति को प्रेम स्वरूप यादगार के प्रतीक के रूप में एक उपहार भेंट किया गया।

मनोरंजन कार्यक्रम हुए। सामूहिक गीत संगीत हुआ और विशेष कर महिला सदस्यों ने पारंपरिक गीतों पर नृत्य किया। कार्यक्रम के अंत में सभी सदस्यों ने सामूहिक रूप से अल्पाहार किया। और इस कार्यक्रम के आनंद के लिए एक दूसरे को बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

Published / 2024-09-02 18:46:01
झारखंड : विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटी भाजपा

टीम एबीएन, रांची। आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा जोर-शोर से तैयारी में जुट गयी है। पार्टी ने दो सितंबर को भाजपा चुनाव समिति की पहली बैठक बुलायी है। प्रदेश भाजपा कार्यालय में होनेवाली बैठक में प्रत्याशी चयन को लेकर रायशुमारी समेत अन्य प्रक्रियाओं पर चर्चा की जायेगी। बैठक की अध्यक्षता प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी करेंगे। 

इसमें भाजपा के विधानसभा चुनाव प्रभारी केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान, असम के मुख्यमंत्री व सह चुनाव प्रभारी, प्रदेश प्रभारी हिमंता विश्वा सरमा भी शामिल हो सकते हैं। इनके अलावा बैठक में केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ, पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा, नेता प्रतिपक्ष अमर बाउरी, सांसद दीपक प्रकाश, समीर उरांव, भानू प्रताप शाही समेत चुनाव समिति के सदस्य मौजूद रहेंगे। पार्टी की चुनाव समिति प्रत्याशी चयन की प्रक्रियाओं को आगे बढ़ाने और चुनाव संचालन के कार्य को देखती है।

प्रत्याशियों के नाम किये जाते हैं शॉर्टलिस्ट

बैठक में पार्टी के समक्ष जो नेता चुनाव लड़ने के लिए अपना बॉयोडाटा देते हैं, उनके नामों पर चर्चा की जाती है। प्रदेश अध्यक्ष, चुनाव प्रभारी और सह प्रभारी की सहमति से प्रत्याशियों के नाम को शॉर्टलिस्ट किया जाता है। इसके बाद इसे पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति के पास भेजा जाता है। केंद्रीय चुनाव समिति प्रत्याशियों के नाम पर विचार-विमर्श करने के बाद उम्मीदवारों की घोषणा करती है।

पंचायत, प्रखंड व जिला स्तर पर सुझाव संग्रह अभियान : अर्जुन मुंडा

भाजपा जनता से सुझाव लेकर राज्य विधानसभा चुनाव के लिए घोषणा पत्र तैयार करेगी, घोषणा पत्र-संकल्प पत्र को सुझाव संग्रह अभियान नाम दिया गया है। भाजपा नेता अर्जुन मुंडा ने कहा कि समाज के हर वर्ग, समुदाय, विशेष की जनभावना-आकांक्षाओं को इसमें शामिल कर चुनाव जीतने के बाद अगले पांच सालों में उन्हें धरातल पर उतारने के लिए पहले ही दिन से काम में जुट जायेगी।

जनता की राय लेकर तैयार करेंगे घोषणा पत्र : अमर बाउरी

नेता प्रतिपक्ष अमर बाउरी ने कहा कि चुनाव में घोषणा पत्र तैयार करने के लिए रायशुमारी की जा रही है। आम जनता की राय जानने के बाद ही भाजपा अपना चुनावी घोषणा पत्र तैयार करेगी। बाउरी ने कहा कि झारखंड में भाजपा की सरकार बनने पर चुनावी घोषणा पत्र के आधार पर ही काम किया जायेगा।

उन्होंने पार्टी नेताओं व कार्यकर्ताओं को सभी बूथों पर जाकर क्षेत्र की समस्याएं व जरूरतों की सूची तैयार करने का निर्देश दिया। विधायक भानु प्रताप शाही ने कहा कि जनता की समस्याओं का आकलन किया जा रहा है। इसके बाद सरकार बनने पर इस पर अमल किया जायेगा। घोषणा पत्र में पलामू प्रमंडल को विशेष प्राथमिकता दी जायेगी। क्योंकि यह इलाका अत्यंत पिछड़ा है।

Published / 2024-09-02 18:44:08
रजरप्पा : मां छिन्नमस्तिका का दर्शन करने आया गया का युवक दामोदर नदी में बहा

रांची के रजरप्पा मंदिर में दर्शन करने आया बिहार का युवक दामोदर नदी में बहा, तलाश जारी

टीम एबीएन, रजरप्पा/ रामगढ़। रामगढ़ जिले में उस वक्त हड़कंप मच गया जब रजरप्पा मंदिर में दर्शन करने आया युवक दामोदर नदी में बह गया। घटना की सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों की मदद से युवक की खोजबीन की, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल पाया। बताया जा रहा है कि बिहार के गया जिले से बस और चार पहिया वाहन से करीब 15-20 महिला और पुरुष दर्शन के लिए रजरप्पा पहुंचे थे। 

पूजा करने के बाद वे वापस लौटने के लिए जाने लगे। इसी दौरान कौशल कुमार और अंकित कुमार तांती अन्य लोगों से नदी किनारे से आने की बात कहकर दामोदर नदी के पास पहुंचे। कौशल कुमार बोकारो-रामगढ़ पुल के पास दामोदर नदी में हाथ धोने के लिए जैसे नदी किनारे पहुंचे, इसी दौरान उनका पैर फिसल गया, जिससे दोनों ही पानी में डूबने लगे। नदी के किनारे एक दुकानदार ने अंकित को तो बचा लिया, लेकिन कौशल को बचाने में वह असफल हो गया। वहीं, कौशल की तलाश जारी है। 

बता दें कि रांची से करीब 80 किमी की दूरी पर रजरप्पा में छिन्नमस्तिका देवी का मंदिर स्थित है। इस मंदिर में बिना सिर वाली देवी की पूजा होती है। माना जाता है कि इस मंदिर में दर्शन करने से भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूरी हो जाती हैं। इसलिए हर साल हजारों की संख्या में भक्त यहां मां के दर्शन के लिए आते हैं।

Published / 2024-09-02 18:43:12
पोस्टमार्टम रिपोर्ट बतायेगी उत्पाद सिपाही दौड़ में मौत की सच्चाई

कांस्टेबल भर्ती के दौरान युवकों की मौत पर डीजीपी अनुराग गुप्ता का बयान

टीम एबीएन, रांची। झारखंड में आबकारी कांस्टेबल की भर्ती के लिए जारी शारीरिक परीक्षा के दौरान अब तक कुल 11 अभ्यर्थियों की मौत हो चुकी है। वहीं, इस मामले में राज्य के डीजीपी अनुराग गुप्ता ने कहा कि उत्पाद सिपाही की बहाली की दौड़ में जिनकी भी मौत हुई है वह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है। 

डीजीपी अनुराग गुप्ता ने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत ने मुझे कहा कि इसको आप देखिये और जानने का प्रयास कीजिये कि ये क्यों हो रहा है। डीजीपी ने कहा कि हम लोगों ने सभी मामलों में यूडी केस दर्ज किया है और पोस्टमार्टम करा रहे हैं। हम जानने का प्रयास कर रहे है कि यह मौत किसी व्यक्ति की बीमारी के चलते हुई है, व्यवस्था में कमी के चलते हुआ है या अभ्यर्थियों ने ऐसा कुछ सेवन कर लिया है जिसके चलते ये सब हुआ है। 

डीजीपी ने आगे कहा कि बहाली की व्यवस्था बहुत अच्छी है। मैं आप लोगों को निमंत्रित करता हूं कि आप खुद सेंटर पर जाइये और देखिये कि सब जगह पानी की व्यवस्था है। शौचालय की व्यवस्था है। डॉक्टर की व्यवस्था है। नर्स की व्यवस्था है। ओआरएस की व्यवस्था है। मेडिसिन की व्यवस्था है। इसके अलावा हमारा प्रयास रहता है कि दौड़ 6 बजे से पहले शुरू हो जाये और 10 बजे तक खत्म हो जाये। 

बता दें कि उत्पाद सिपाही की शारीरिक दक्षता परीक्षा में अब तक 11 युवकों की मौत हो चुकी है। गिरिडीह के पिंटू कुमार रजक की भी मौत हो चुकी है। वह जादूगोड़ा स्थित पुलिस ट्रेनिंग सेंटर में दक्षता परीक्षा के तहत हुई दौड़ में शामिल हुआ था। इसके अलावा गया के अमरेश कुमार, लखीसराय के सर्वेश यादव, ओरमांझी के अजय कुमार महतो, गोड्डा के प्रदीप कुमार, गया के अभिषेक कुमार, धनबाद के सुमित कुमार, रामगढ़ के महेश मेहता और गिरिडीह के सूरज वर्मा का नाम शामिल है। 

मरने वालों में एक अन्य युवक हजारीबाग स्थित पदमा के पुलिस ट्रेनिंग सेंटर में आयोजित दौड़ में हिस्सा ले रहा था। वहीं, मृतकों के परिजन मामले में सरकार से मुआवजे की मांग कर रहे हैं। परिजनों का कहना है कि जिन सेंटरों में शारीरिक दक्षता परीक्षा ली जा रही है, वहां चिकित्सा सुविधा के पर्याप्त इंतजाम नहीं किये गये हैं। कड़ी धूप में घंटों युवकों को दौड़ाया जा रहा है।

Published / 2024-09-01 22:24:20
धुर्वा के नवनियुक्त थाना प्रभारी से मिले राजद अध्यक्ष

टीम एबीएन, रांची। आज धुर्वा थाना परिसर में नवनियुक्त थाना प्रभारी रामकुमार वर्मा से रांची जिला राष्ट्रीय जनता दल के अध्यक्ष धर्मेंद्र महतो के नेतृत्व में एक प्रतिनिधि मंडल औपचारिक मुलाकात किया और थाना प्रभारी को फूलों का गुलदस्ता देकर उन्हें सम्मानित किया।

साथ ही उम्मीद किया कि उनके नेतृत्व में धुर्वा में शांति सदैव बहाल रहेगी और इस क्षेत्र के लिए वह हमेशा कार्य करेंगे मिलने वालों में श्रीराम भगत, विजय राय, नवीन कुमार, राम प्रवेश सिंह, विशाल कुमार और चंचल कुमार शामिल थे।

Published / 2024-09-01 22:21:22
मीरा सिंह की कहानी संग्रह त्याग की पराकाष्ठा का शब्दकार के तत्वावधान में लोकार्पण समारोह

टीम एबीएन, रांची। राँची के प्रेस क्लब में 1 सितम्बर, रविवार को लेखिका मीरा सिंह के प्रथम कहानी संग्रह त्याग की पराकाष्ठा का लोकार्पण वरिष्ठ साहित्यकार अशोक  प्रियदर्शी की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। 

इस अवसर पर राँची विश्वविद्यालय के हिन्दी प्रोफ़ेसर अरूण कुमार, आकाशवाणी के पूर्व निदेशक प्रमोद झा, जानी-मानी लेखिका अनिता रश्मि, कथाकार  रीता गुप्ता और शब्दकार की अध्यक्ष लेखिका रश्मि शर्मा और शब्दकार कोर कमिटी के सभी सदस्यों के साथ-साथ शहर के सुधी साहित्यकार मौजूद रहे।

कार्यक्रम की शुरुआत  सुरिंदर कौर नीलम के सरस्वती वंदना के साथ हुई। सर्वप्रथम शब्दकार की अध्यक्ष रश्मि शर्मा ने अतिथियों का स्वागत करते हुए मीरा सिंह को उनके प्रथम  संग्रह  के लिए शुभकामनाएं दी। 
मीरा सिंह  ने अपना बीज वक्तव्य देते हुए बताया कि उनकी लेखन यात्रा की प्रेरणास्रोत उनकी बेटी सोनल प्रिया है। जिसने आसपास  के अनुभवों को कथा का रूप देने के लिए  प्रेरित किया। उन्होंने इस संग्रह को अपने सास श्वसुर को समर्पित किया तथा अपनी शिक्षिका को सम्मानित भी किया।

कहानी संग्रह के बारे में बात करते हुए, श्री अशोक प्रियदर्शी ने कहा कि,मीरा सिंह  में लेखन क्षमता है । story  is  slice  of life. उन्होंने संस्मरण और रेखाचित्र  में अंतर स्पष्ट  करते हुए कहा कि अनुभवों को विस्तार देने की जरुरत है।

अरूण कुमार ने शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि इस  संग्रह  में स्त्रियों के ऐसे चरित्र  खड़े किए  हैं जो आदर्श स्थापित करते हैं। केवल अनुभव कहानी नहीं होती, अनुभवों के रूपांतरण करते हैं तब कहानी बनती है। प्रमोद झा ने शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि त्याग की पराकाष्ठा स्मृतियों का कोलाज है। इनकी कहानियाँ आत्मकथात्मक  रेखाचित्र है।

Published / 2024-09-01 20:52:34
श्री राधाकृष्ण मंदिर, कृष्णा नगर कॉलोनी में भगवान श्रीकृष्ण की छठी की धूम

टीम एबीएन, रांची। श्री राधाकृष्ण मंदिर, कृष्णा नगर कॉलोनी में आज 1सितंबर, रविवार को शाम 6 बजे से रात 10 बजे तक श्री कृष्ण भगवान की सामूहिक छठी धूम धाम से मनायी गयी, जिसमें लड्डू गोपाल जी का विशेष श्रृंगार किया गया। दर कृष्ण के भक्तों द्वारा घर घर से लड्डू गोपाल जी को सजा कर राधा कृष्ण मंदिर में शाम चार बजे लाया गया। विशेष भोग में लड्डू गोपाल जी को छप्पन भोग लगाया गया। 

वृंदावन से विशेष रूप से पधारे श्री कुंज बिहारी महाराज जी के द्वारा भजनों की गंगा बहायी गयी। उन्होंने वृन्दावन के ओ बांके बिहारी, हमसे पर्दा करो ना मुरारी... एवं चलो रे मन श्री वृंदावन धाम रटेगे राधे राधे नाम... एवं जिसने मेरा दिल लूटा वो तो बांके बिहारी है... तथा वृंदावन की इन कुंज गलीन में खुशबू बिहारी जी की आती है... जैसे कई भजन गायन कर श्रद्धालुओं को झूमने पर विवश कर दिया।

दुर्गा जागरण मंडली के पवन मनुजा, केसर पपनेजा, चंदन सिडाना एवं स्त्री सत्संग की ज्योति अरोड़ा, शशि किंगर एवं कौशल्या देवी द्वारा भी भजनों की प्रस्तुति दी गयी। इसके पश्चात लड्डू गोपाल जी का आरती अरदास किया गया। मीडिया प्रभारी अरुण जसूजा ने बताया कि इस मौके पर मंदिर कमेटी द्वारा भंडारे का आयोजन भी किया गया एवं इस अवसर पर मंदिर परिसर को आकर्षक रूप से सजाया गया।

इस कार्यक्रम को सफल बनाने में मनोहर लाल जसूजा, मुखी राधेश्याम किंगर, चंद्रभान तलेजा, रामचंद्र तलेजा, केसर पपनेजा, नंदकिशोर अरोड़ा, मनोज किंगर, हरीश अरोड़ा, किशोरी मुंजाल, चुन्नीलाल पपनेजा, चन्दन सिडाना, अरुण जसूजा, किशोरी पपनेजा, गौरीशंकर मादनपोत्रा, हरीश मनुजा, प्रवीण घई, विशाल अरोड़ा, कमल घईनरेश खत्री, नरेश अरोड़ा, मुकेश तलेजा, विजय जसूजा, विनीत अरोड़ा, पंकज गक्कड़, पवन मनुजा, सुनील कटारिया, पवन पपनेजा, अनिल मुंजाल, निखिल घई, उमंग मनुजा, रोहित तलेजा, विशाल अरोड़ा, रौनक मिड्ढा, विकाश घई, ललित किंगर, सुशील गेरा, संजय पपनेजा, विनोद किंगर, देवराज, मनुजा, मुकेश मुंजाल, कौशल्या देवी, पूनम तलेजा, लाजवंती किंगर, राज देवी मनुजा, शकुंतला देवी, मुंजालज्योति अरोड़ा, नीलम अरोड़ा, राधा देवी तलेजा, बबीता पपनेजा, शशि किंगर, सिम्मी पपनेजा, संगीता मिढा, रूबी अरोरा, निशा पपनेजा, कामना खत्री, निशा तलेजा, पूजा जसूजा, रेखा घई, रश्मि काठपाल, कांता देवी अरोड़ा, श्वेता चावला, शालू मिड्ढा, सुनीता विज, संगीता मादनपोत्रा, ऋचा मिड्ढा, भावना किंगर, पिंकी तलेजा, छाया पपनेजा समेत अन्य की विशेष भागीदारी रही।

Page 531 of 1698

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse