एबीएन सोशल डेस्क। विश्व हिंदू परिषद सेवा विभाग एवं राष्ट्रीय सनातन एकता मंच के प्रांतीय प्रवक्ता संजय सर्राफ ने कहा है कि सनातन धर्म मे हरतालिका तीज पर्व का बहुत अधिक महत्व है, इस वर्ष 6 सितंबर दिन शुक्रवार को हरतालिका तीज है, यह पर्व भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि 5 सितंबर को दोपहर 12 बजकर 21 मिनट से शुरू हो रहा है जो 6 सितंबर को दोपहर 3 बजकर 21 मिनट पर समाप्त होगा ऐसे मे उदया तिथि के आधार पर हरतालिका 6 सितंबर को मनाया जाएगा, इस वर्ष यह पर्व भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि पर शुक्ल योग बन रहा है।
इस दिन गर, वणिज, करण के साथ हस्त नक्षत्र का संयोग बनेगा। इस दौरान चंद्रमा तुला राशि में रहेगा, ऐसे में पूजा पाठ से जुड़े कार्य करने पर मनमाहे परिणामों का प्राप्ति होता है। हरतालिका व्रत सुहागिन महिलाओं का वर्ष भर का सबसे महत्वपूर्ण एवं प्रसिद्ध व्रत होता है। इस दिन शिव- पार्वती की पूजा का विधान है।
इस दिन महिलाएं पति की लंबी उम्र, तरक्की और सुखी दांपत्य जीवन के लिए निर्जला व्रत रखती है। तथा कुंवारी कन्याएं अपने भावी जीवन साथी एवं सुखी दांपत्य को प्राप्त करने के लिए करती है। इस दिन महिलाएं अपने-अपने घरों में पूरे विधि विधान से विधिवत पूजा अर्चना करती है। हरतालिका तीज में भगवान शिव माता गौरी और गणेश जी की पूजा का विशेष महत्व है।
मान्यता है कि इसी तिथि पर महादेव ने माता पार्वती को पत्नी के के स्वरूप स्वीकार किया था। तथा देवी पार्वती ने भगवान शिव को पति के रूप में प्राप्त करने के लिए कठोर तपस्या की थी। उनकी सहेली ने उन्हें अपहरण कर लिया था ताकि वे विवाह न कर सके और इसी के कारण इस व्रत का नाम हरतालिका पड़ा।
एबीएन न्यूज नेटवर्क, सिल्ली। राज्य में राजनीतिक हलचल बढ़ने लगी है। सभी पार्टियों ने अपने राजनीतिक सक्रियता बढ़ती है। झारखंडी भाषा खतियान संघर्ष समिति अपने संघर्ष के यात्रा को लेकर निरंतर जारी है। आज मंगलवार को संगठन के झारखंड नवनिर्माण यात्रा का तीसरा दिन रहा।
लोकसभा पूर्व प्रत्याशी सह सह वरीय उपाध्यक्ष देवेंद्र नाथ महतो ने अपने गृह सिल्ली क्षेत्र के श्याम नगर, गाड़ी हलमाद आदि दक्षिणी बंता पंचायत के विभिन्न गांवों में सामूहिक पदयात्रा एवं जन जागरण किया गया। झारखंड गठन के उद्देश्य पर चर्चा-परिचर्चा किया।
संगठन के प्रखंड सचिव संजीव कुमार महतो ने जानकारी देते हुए कहा कि खतियानी विचारधारा के साथ संघर्ष यात्रा जारी रहेगा। बताते चलें कि आज की यात्रा में प्रकाश, कार्तिक, संदीप, कलेश्वर, शुभम, जितेंद्र आदि रहे।
टीम एबीएन, रांची। लायंस क्लब आफ रांची ग्लोबल के पदाधिकारियों ने आज राजभवन में राज्यपाल संतोष गंगवार से शिष्टाचार भेंट की और आगामी सामाजिक कार्यक्रमों पर चर्चा करते हुए मार्गदर्शन लिया। अध्यक्ष अमित शर्मा और चार्टर अध्यक्ष शैलेष अग्रवाल के नेतृत्व शामिल प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात के क्रम में क्लब के वर्तमान सत्र 24-25 में किये जा रहे सेवा कार्यों की जानकारी और अपनी भावी योजनाएं भी महामहिम से साझा की।
क्लब के प्रेसिडेंट अमित शर्मा ने सामाजिक कार्यों में क्लब की प्रतिबद्धता का संकल्प दोहराते हुए समाज सेवा के हर क्षेत्र में बढ़चढ़ कर गतिविधियों का आयोजन करने की बात कही। लायंस क्लब आफ रांची ग्लोबल द्वारा प्रत्येक शनिवार को सदर अस्पताल परिसर में जरूरमंदों के बीच खिचडी वितरण के प्रयास की माननीय राज्यपाल संतोष गंगवार ने सराहना की और इसे जनहित में उपयुक्त बताया।
लोगों की सेवा के उद्देष्य से माननीय राज्यपाल ने क्लब द्वारा निरंतर ऐसे प्रयासों को करने के लिए भी प्रेरित किया और अपनी ओर से हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया। प्रतिनिधिमंडल मे उपाध्यक्ष सोनल अग्रवाल, खुशबु अग्रवाल कोषाध्यक्ष संतोष अग्रवाल शामिल हुए।
टीम एबीएन, रांची। झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना अंतर्गत सम्मान राशि वितरण के लिए 4 सितंबर को दक्षिणी छोटानागपुर प्रमंडल स्तरीय कार्यक्रम की तैयारियों अंतिम चरण में है।
आला अधिकारियों द्वारा लगातार कार्यक्रम स्थल में की जा रही तैयारियों का जायजा लिया जा रहा है। इसी क्रम में रांची के उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा, सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के निदेशक राजीव लोचन बक्शी एवं वरीय पुलिस अधीक्षक चंदन कुमार सिन्हा द्वारा कार्यक्रम स्थल का दौरा किया गया।
इस दौरान अनुमण्डल पदाधिकारी, सदर उत्कर्ष गुप्ता, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी उर्वशी पांडेय एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी भी उपस्थित थे।
टीम एबीएन, रांची। आज दिनांक 03/9/2024 को अखिल झारखंड छात्र संघ (आजसू) के प्रदेश अध्यक्ष ओम वर्मा के नेतृत्व में रांची रामलखन सिंह यादव कॉलेज में जा कर आगामी नव निर्माण संकल्प सभा हेतु बेरोजगार युवाओं का बायोडाटा लिया गया। राज्य सरकार को इस बायोडाटा के माध्यम से ध्यान आकृष्ट कराया जायेगा कि राज्य में कितने छात्र एवं युवा बेरोजगारी का झेल रहे हैं।
वर्तमान की महागठबंधन वाली सरकार सबसे ज्यादा छात्रों को ठगा है। बेरोजगारी भत्ता के नाम पर नौकरी के नाम पर वोट लेकर अपना वादा से मुकर गयी। ये बायोडाटा संग्रह अभियान पूरे राज्य के विभिन्न कॉलेज, विश्वविद्यालय, लॉज, हॉस्टल लाइब्रेरी, प्रखंड पंचायत में चलेगी और फिर आगामी नव निर्माण संकल्प सभा के माध्यम से राज्य सरकार को सौंपने का काम आजसू करेगी।
इस अवसर ओम वर्मा, आनंद यादव, सिंटू कुमार, राजेश सिंह, अमर कुमार, प्रियांशु सिन्हा जमाल गद्दी,सौरभ शर्मा, कुमार,इत्यादि उपस्थित थे। उक्त जानकारी अखिल झारखंड छात्र संघ (आजसू) के प्रदेश अध्यक्ष ओम वर्मा ने दी।
टीम एबीएन, लोहरदगा/ रांची। आज दिनांक 03/09/2024 दिन रविवार मंगलवार को लोकहित अधिकार पार्टी के आदिवासी मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष पवन तिग्गा की अगुवाई में एक बैठक लोहरदगा में की गयी। बैठक में काफी विचार विमर्श के बाद आकाश कुमार साहू को युवा जिला अध्यक्ष बनाया गया।
जनजाति प्रदेश अध्यक्ष पवन तिग्गा ने कहा कि केंद्र सरकार और राज्य सरकार के द्वारा आज युवा बेरोजगार कहला रहे हैं। रोजगार के लिए दर-दर भटकना पड़ रहा है यदि लोकहित अधिकार पार्टी को अवसर मिला तो निश्चित रूप से युवाओं को रोजगार से जोड़ा जायेगा।
मौके पर पुलकित कुमार, निहित सिंह, विकास माधुरी, हिमांशु कुमार, ऋषभ कुमार, प्रकाश कुमार, आनंद साहू आदि सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे।
टीम एबीएन, रांची। रमेश शर्मा की अध्यक्षता में हरियाणा संघ, संचालन समिति की बैठक प्रात: 10 बजे मारवाड़ी ब्राह्मण भवन के सभागार में संपन्न हुई। गत दिनों से बनाये जा रहे हरियाणा संघ के 226 सदस्यों की सदस्यता फार्म को बैठक में रखकर उपस्थित सदस्यों को इसकी जानकारी दी गयी।
जैसा कि ज्ञात है पूर्व में सहमति बनी थी कि 31 अगस्त 2024 तक हरियाणा संघ का सदस्य बनाया जाय साथ ही बनाये गये सदस्यों को आमंत्रित कर नई कार्यसमिति का गठन कराया जाये। बैठक में सहमति बनी कि आगामी रविवार 8 सितंबर 2024 को प्रात: 11 बजे महाराजा अग्रसेन भवन में बनाये गये सदस्यों के बीच बैठक बुलाकर हरियाणा संघ की नई कार्य समिति का गठन कर लिया जाये। जिससे हरियाणा संघ का संविधान और रजिस्ट्रेशन का कार्य जल्द संपादित हो सके।
बैठक में सहमति बनी कि श्री श्याम मंडल रांची द्वारा दिनांक 6/9/2024 को बाबा श्री श्याम की निकाली जाने वाली शोभायात्रा का स्वागत चूरू वाला चौक के पास हरियाणा संघ करेगा। बैठक में मुख्य रूप से रमेश चंद्र शर्मा, विनोद जैन, अनिल अग्रवाल, सोमनाथ शर्मा, प्रमोद सारस्वत, अरुण शर्मा, लक्ष्मी चंद दीक्षित, श्याम बिहारी गोयनका, हरि कनोडिया भी उपस्थित थे। उक्त जानकारी हरियाणा संघ संचालन समिति के प्रमोद सारस्वत ने दी।
एबीएन न्यूज नेटवर्क, पतरातु। आज दिनांक 1.9.2024 को विस्थापित प्रभावित अधिकार समिति का बैठक मां पचबहिनी मंदिर लबग में रखा गया। इस बैठक का अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष खुशबू देवी ने किया और संचालन दयानंद प्रजापति के द्वारा किया गया। इस बैठक में विभिन्न मुद्राओं पर बात की गयी।
झारखंड... Puvnl प्रबंधन से बातचीत के बाद विस्थापित प्रभावित अधिकार समिति फिलहाल आंदोलन नहीं करेगी ... प्रबंधन द्वारा आश्वासन दिया गया कि 2 महीने के अंदर विस्थापितों को रोजगार से जोड़ा जाएगा और अगर रोजगार नहीं मिलेगा तो आप आंदोलन कर सकते हैं।
इस कारण जंतर मंतर दिल्ली में होने वाले आंदोलन को स्थगित कर दिया गया है और आगमी नवंबर माह में आंदोलन किया जायेगा। अगर प्रबंधन हमारी बातों को नहीं मानेगा। आज विस्थापित प्रभावित अधिकार समिति की बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया। विभिन्न भक्तों ने यह कहा कि दो माह का समय में हम लोग देखेंगे कि कितने लोगों को रोजगार से जोड़ा जा रहा है और अगर रोजगार नहीं मिलेगा तो हम आंदोलन के स्वतंत्र हैं।
बैठक में उपस्थित लोगों का नाम प्रदीप साहू, सुरेश प्रसाद साहू, डोली देवी, सविता देवी, संगीता देवी, अन्य देवी, बसंती कुमारी, अनु देवी, पियासो देवी, जमीर खातून, सिम्मी नाज, सैफुल निशा, सावित्री देवी, रेखा देवी, जमुना देवी, अमित कुमार मुंडा, संतोष मुंडा, सरवन महतो, अजीत यादव, मिथिलेश कुमार दास, मनोज कुमार मुंडा, अमन कुमार मुंडा, राजेश्वर राम, सूरज देवराम, अनिल मुंडा, श्याम कुमार मुंडा, नरेश ठाकुर, कुमार रिंकू मुंडा, शाहिद अंसारी, जिलानी अंसारी, सुनील मुंडा, मुस्ताक अंसारी, जीतू कुमार तुरी, सुरेश मंडा, जय कुमार, निसार अहमद, सुभान अंसारी, वीर कुमार मुंडा आदि उपस्थित रहे।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse